Baitul Child Rape : 10 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास, ICU में भर्ती

Baitul Child Rape

हाइलाइट्स बैतूल में 10 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया, इंट्यूबेट किया गया। पीड़िता की मां ने डायल-112 कॉल कर बच्ची को सुरक्षित बचाया। पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी, मामले की संवेदनशील जांच जारी।   Baitul Child Rape : बैतूल।  बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 26 फरवरी 2026 को 10 वर्षीय बच्ची ने अपने पिता पर लंबे समय से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने डायल-112 कॉल कर बच्ची को सुरक्षित बचाया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और संबंधित आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। Holi Holiday Mandi : हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद, होली और अवकाश के कारण 5 दिन नहीं होगी नीलामी पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास आरोपी को हवालात में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12:49 बजे आरोपी ने फांसी लगाई। लगभग आठ मिनट बाद पुलिस कर्मियों ने उसे बेहोश पाया। प्राथमिक इलाज के बाद आरोपी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है और सांस लेने में परेशानी के कारण उसे ICU में इंट्यूबेट किया गया। Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील पुलिस और सुरक्षा प्रबंध एसपी ने पुष्टि की कि यह आत्महत्या का प्रयास था। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए ज्यादा बयान देने से बच रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है। आरोपी को स्वस्थ होने के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। Vidisha Crime News : विदिशा में नवविवाहिता की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी मामले की जांच और प्रारंभिक निष्कर्ष प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ तब से शुरू की थीं जब वह लगभग सात वर्ष की थी। मामले की संवेदनशील जांच जारी है।

Holi Holiday Mandi : हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद, होली और अवकाश के कारण 5 दिन नहीं होगी नीलामी

Holi Holiday Mandi

हाइलाइट्स हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेगी। 28 मार्च और 1 मार्च साप्ताहिक अवकाश। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि इस अवधि में फसल मंडी में न लाएं। अवकाश समाप्त होने के बाद नीलामी कार्य सामान्य रूप से शुरू होगा।   Holi Holiday Mandi : हरदा। हरदा जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में अगले पांच दिनों तक नीलामी कार्य नहीं होगा। मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेगी। Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील मंडी सचिव के अनुसार, 28 मार्च शनिवार और 1 मार्च रविवार होने के कारण मंडी में पहले से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को धुलेंडी का पर्व है। ग्रहण के कारण धुलेंडी का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा, जिसके चलते उस दिन भी मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा। Vidisha Crime News : विदिशा में नवविवाहिता की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी इन अवकाशों के कारण 2 मार्च से 4 मार्च तक मंडी में किसी भी प्रकार की नीलामी नहीं की जाएगी। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपनी फसल बेचने के लिए मंडी न लाएं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी प्रशासन का कहना है कि अवकाश समाप्त होने के बाद तय तिथि से नीलामी कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील

harda

हाइलाइट्स हरदा में भारतीय किसान संघ का सांकेतिक धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये/क्विंटल पर खरीदी की मांग 15–20 मार्च तक मूंग सिंचाई के लिए नहरों में पानी देने की अपील मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशस्तरीय आंदोलन की चेतावनी   Harda Farmers Protest  : हरदा।  हरदा में भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को ज्ञापन सौंपकर किसानों से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं। Vidisha Crime News : विदिशा में नवविवाहिता की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी संघ के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि आगामी गेहूं खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों को गेहूं का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी 2400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग भी रखी गई, क्योंकि अभी मक्का औने-पौने दामों पर खरीदी जा रही है। मूंग की सिंचाई और सिंचाई परियोजनाओं की मांग किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई के लिए 15 से 20 मार्च तक नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा मोरंड–गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने और तवा सिंचाई परियोजना से वंचित किसानों को शहीद इलाप सिंह परियोजना से जोड़ने की भी मांग की गई। Raisen Police Action : रातभर चले कॉम्बिंग अभियान में 57 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात खाद और बीज व्यवस्था पर जोर संघ ने मांग की कि ई-टोकन व्यवस्था के तहत खाद वितरण में को-ऑपरेटिव सोसायटी को प्राथमिकता दी जाए, ताकि किसानों को शून्य ब्याज का लाभ मिल सके। साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने की भी अपील की गई।इसके अलावा रहटगांव, सिराली और हंडिया तहसील में गोडाउन बनाकर खाद विक्रय केंद्र खोलने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। Farmers Protest MP : नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पीपल चौक पर धरना फसल नुकसान का मुआवजा और बीमा राशि देने की मांग भारतीय किसान संघ ने जिले में रबी सीजन के दौरान ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति और फसल बीमा राशि तत्काल जारी करने की भी मांग उठाई। मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। Religious Conversion Update: प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा,आरोपियों के साथ पुलिस टीम पहुंची अहमदाबाद बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के साथ हरिशंकर सारण, रामकृष्ण मुकाती, विनोद पाटिल, आनंद राम किरार, विजय मलगाया, राजेंद्र बांके, श्याम पाटिल, ब्रज मोहन राठौर, दीपचंद नवाद, बालक दास छापरे, विष्णु गौर और बालकृष्ण मलगाया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

Vidisha Crime News : विदिशा में नवविवाहिता की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

Vidisha Crime News

हाइलाइट्स विदिशा के माला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत एक साल पहले हुई थी शादी, पुलिस ने मर्ग कायम किया गुलाबगंज CHC से जिला अस्पताल रेफर, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया दहेज प्रताड़ना सहित सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस   Vidisha Crime News : विदिशा।  विदिशा जिले के माला गांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय सिमरन अहिरवार के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब एक वर्ष पहले बलवंत अहिरवार से हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Raisen Police Action : रातभर चले कॉम्बिंग अभियान में 57 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात परिजनों के अनुसार, घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। सिमरन को घर में अचेत अवस्था में पाए जाने के बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुलाबगंज लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। Crime Video Bhopal : अरेरा हिल्स के भीम नगर में युवक पर जानलेवा हमला, डंडों-पत्थरों से पीटकर अधमरा छोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, महिला को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि विवाह को अभी एक वर्ष ही हुआ है, इसलिए पुलिस दहेज प्रताड़ना सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। Farmers Protest MP : नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पीपल चौक पर धरना परिजनों और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Raisen Police Action : रातभर चले कॉम्बिंग अभियान में 57 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Raisen Police Action

हाइलाइट्स रायसेन पुलिस का रातभर सघन कॉम्बिंग अभियान 57 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 77 गिरफ्तारी वारंटों की तामील अभियान में 300 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात 250 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों की चेकिंग   Raisen Police Action : रायसेन।  रायसेन जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 57 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 77 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई। Farmers Protest MP : नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पीपल चौक पर धरना 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की रही तैनाती यह अभियान पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर चलाया गया। जिले के सभी एसडीओपी क्षेत्रों में थानावार टीमें गठित की गईं, जिनमें 300 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। फरार वारंटी और आदतन अपराधियों पर कसी नकेल पुलिस टीमों ने स्थाई और फरार वारंटियों की धरपकड़ के साथ-साथ आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाशों और जिला बदर अपराधियों पर भी विशेष नजर रखी। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा। Crime Video Bhopal : अरेरा हिल्स के भीम नगर में युवक पर जानलेवा हमला, डंडों-पत्थरों से पीटकर अधमरा छोड़ा 250 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों की चेकिंग कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 250 से अधिक हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों की रात में चेकिंग की। सभी को आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। शहर और देहात क्षेत्रों में एक साथ गश्त अभियान के तहत जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ गश्त की गई। गश्त से पहले राजपत्रित अधिकारियों ने थाना प्रभारियों और पुलिस बल के साथ अलग-अलग स्थानों पर ब्रीफिंग की, जिसके बाद टीमों को तय क्षेत्रों में रवाना किया गया। Religious Conversion Update: प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा,आरोपियों के साथ पुलिस टीम पहुंची अहमदाबाद पुलिस का दावा आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए इस तरह के कॉम्बिंग और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Farmers Protest MP : नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पीपल चौक पर धरना

Farmers Protest MP

हाइलाइट्स नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना समर्थन मूल्य पंजीयन प्रक्रिया सरल करने की प्रमुख मांग नहरों से अतिक्रमण हटाने और नर्मदापुरम–रायपुर मार्ग निर्माण की मांग समस्याएं नहीं सुलझीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी   Farmers Protest MP : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। जिलेभर से पहुंचे किसान पीपल चौक पर एकत्रित होकर धरने पर बैठे और इसके बाद संभागीय कमिश्नर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। लंबे समय से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने और प्रशासन की सुस्ती के चलते किसानों में भारी नाराजगी है। किसान संघ का कहना है कि आज के इस धरने के जरिए वे अपनी आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। Crime Video Bhopal : अरेरा हिल्स के भीम नगर में युवक पर जानलेवा हमला, डंडों-पत्थरों से पीटकर अधमरा छोड़ा बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना किसान संघ के इस धरने में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। समस्याएं नहीं सुलझीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन को उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा। Religious Conversion Update: प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा,आरोपियों के साथ पुलिस टीम पहुंची अहमदाबाद समर्थन मूल्य पंजीयन प्रक्रिया सरल करने की मांग किसान संघ द्वारा सौंपे जाने वाले 14 सूत्रीय ज्ञापन में समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया को सरल करने की मांग प्रमुखता से रखी गई है। किसानों का कहना है कि मौजूदा प्रक्रिया जटिल है, जिससे उन्हें अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नहरों से अतिक्रमण हटाने और सड़क निर्माण की मांग इन प्रमुख मुद्दों के अलावा किसान संघ ने नर्मदापुरम नगर सहित जिले की सभी नहरों से अतिक्रमण तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही नर्मदापुरम–रायपुर मार्ग का निर्माण कार्य बिना देरी के शुरू करने और तिवारी कॉलोनी में कच्चे मार्ग के निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई है। MP Budget 2026 : विधानसभा में बड़ा खुलासा! 9 IAS ने दी 1500 एकड़ आदिवासी जमीन बेचने की मंजूरी, आनंदपुर ट्रस्ट का 10 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कृषि के लिए बिजली और जमीन विवाद का मुद्दा किसानों के प्रदर्शन में स्थानीय समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं। संघ ने बनखेड़ी और पिपरिया क्षेत्र में कृषि कार्यों के लिए नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी है। इसके अलावा डोलरिया तहसील में 34 किसानों की निजी भूमि को शासकीय घोषित किए जाने के मामले का तत्काल निराकरण करने की भी मांग की गई है। MP Weather : MP में अप्रैल जैसी गर्मी…. पारा 35°C पार, रात में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी… प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग किसानों का कहना है कि वे सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर कार्रवाई चाहते हैं। यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Crime Video Bhopal : अरेरा हिल्स के भीम नगर में युवक पर जानलेवा हमला, डंडों-पत्थरों से पीटकर अधमरा छोड़ा

Crime Video Bhopal

हाइलाइट्स भीम नगर में युवक को डंडों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा नकाबपोश बदमाश अधमरा छोड़कर फरार हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया चार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो भी आया सामने   Crime Video Bhopal : भोपाल। भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित भीम नगर इलाके में एक युवक पर बेरहमी से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को डंडों और पत्थरों से बुरी तरह पीटा और अधमरा हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। Religious Conversion Update: प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा,आरोपियों के साथ पुलिस टीम पहुंची अहमदाबाद चेहरे पर नकाब बांधकर किया हमला पुलिस के अनुसार हमले के वक्त सभी आरोपी चेहरे पर नकाब बांधे हुए थे। उन्होंने युवक को चारों ओर से घेरकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। MP Budget 2026 : विधानसभा में बड़ा खुलासा! 9 IAS ने दी 1500 एकड़ आदिवासी जमीन बेचने की मंजूरी, आनंदपुर ट्रस्ट का 10 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवक की हालत को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। MP Weather : MP में अप्रैल जैसी गर्मी…. पारा 35°C पार, रात में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी… चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रताप सिंह उईके उर्फ गोलू राज शर्मा गंगेश्वर लहरे महेश्वर लहरे  शामिल हैं। E-Rickshaw Dispute : ई-रिक्शा रोकने पर हंगामा, पत्नी ने खाया जहर; भोपाल में पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में छिपे पुराने विवाद को लेकर की थी मारपीट पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते युवक रवींद्र सेन के साथ यह मारपीट की थी। विवाद के चलते बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। Raisen news: संघर्ष से सफलता तक ! रायसेन के रघुनंदन शर्मा की प्रेरक कहानी…पहले ही प्रयास में बैंक बने अधिकारी मारपीट का वीडियो भी आया सामने इस घटना का मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश युवक को बेरहमी से पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। British Loan Claim : 1917 में दादा ने ब्रिटिश को दिया 35 हजार का कर्ज, 109 साल बाद पोता करेगा करोड़ों की वसूली पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Religious Conversion Update: प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा,आरोपियों के साथ पुलिस टीम पहुंची अहमदाबाद

Religious Conversion Update

हाइलाइट्स आरोपियों को लेकर पुलिस टीम अहमदाबाद रवाना 1 मार्च तक पुलिस रिमांड, पूछताछ जारी जांच में 5–6 युवतियों के शोषण की जानकारी यासीन, बिलाल और जन्नत की तलाश … Religious Conversion Update 27 feb 2026 : भोपाल। भोपाल में सामने आए देह व्यापार और धर्मांतरण से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस केस में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस की एक विशेष टीम अहमदाबाद रवाना हो गई है। पुलिस को उम्मीद है कि अहमदाबाद में पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान मामले से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। MP Budget 2026 : विधानसभा में बड़ा खुलासा! 9 IAS ने दी 1500 एकड़ आदिवासी जमीन बेचने की मंजूरी, आनंदपुर ट्रस्ट का 10 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा आरोपियों की 1 मार्च तक पुलिस रिमांड पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अदालत से आरोपियों की 1 मार्च तक पुलिस रिमांड मिली है। इस दौरान उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान हो सके। MP Weather : MP में अप्रैल जैसी गर्मी…. पारा 35°C पार, रात में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी… जांच में कई युवतियों के शोषण के संकेत अब तक की जांच में पुलिस को 5 से 6 युवतियों के शारीरिक शोषण से जुड़े इनपुट मिले हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए मामले में शामिल दोनों बहनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पुलिस को मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा से अहम सबूत मिलने की उम्मीद है, जिससे पूरे गिरोह की कड़ियां जुड़ सकती हैं। Farmers Protest Indore : अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे किसान, इंदौर रिंग रोड के विरोध में मेडल-शील्ड पहन किया प्रदर्शन तीन आरोपियों की तलाश जारी पुलिस फिलहाल यासीन, बिलाल और जन्नत की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद जांच में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। E-Rickshaw Dispute : ई-रिक्शा रोकने पर हंगामा, पत्नी ने खाया जहर; भोपाल में पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में छिपे पुलिस का दावा जल्द होंगे और खुलासे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल भोपाल तक सीमित नहीं हो सकता। अन्य शहरों से जुड़े लिंक भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP Budget 2026 : विधानसभा में बड़ा खुलासा! 9 IAS ने दी 1500 एकड़ आदिवासी जमीन बेचने की मंजूरी, आनंदपुर ट्रस्ट का 10 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा

MP Budget 2026

हाइलाइट्स सरकार की स्वीकारोक्ति: आनंदपुर ट्रस्ट का 10 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा ट्रस्ट के नाम 5200 एकड़ से अधिक भूमि दर्ज 1500 एकड़ आदिवासी जमीन गैर-आदिवासियों को बेचने की अनुमति का खुलासा अडानी कोल ब्लॉक मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का सदन से वॉकआउट   MP Budget 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में अशोकनगर जिले के आनंदपुर ट्रस्ट से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। सरकार ने सदन में स्वीकार किया है कि आनंदपुर ट्रस्ट ने करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। यह जानकारी राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने विधायक इंजीनियर हरिबाबू राय के सवाल के जवाब में दी। MP Weather : MP में अप्रैल जैसी गर्मी…. पारा 35°C पार, रात में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी… MP Budget 2026 : ट्रस्ट के पास 5200 एकड़ से ज्यादा जमीन राजस्व मंत्री ने बताया कि आनंदपुर ट्रस्ट के नाम पर अशोकनगर जिले में 5200 एकड़ से अधिक भूमि दर्ज है। तहसील ईसागढ़ के 11 गांवों आनंदपुर, नैथाई, दयालपुर, जमडेरा, शांतपुर, कुलवार, सकर्य, गोपालपुर, ईसागढ़, बहेरिया और आकलोन में करीब 4811 एकड़ (1948 हेक्टेयर) जमीन अशोकनगर तहसील के बांसाखेड़ी, पवारगढ़ और कस्बा अशोकनगर में 157.77 हेक्टेयर भूमि ट्रस्ट के नाम पर दर्ज है Farmers Protest Indore : अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे किसान, इंदौर रिंग रोड के विरोध में मेडल-शील्ड पहन किया प्रदर्शन सबसे अधिक भूमि आनंदपुर, दयालपुर, शांतपुर, गोपालपुर और जमडेरा क्षेत्रों में स्थित बताई गई है। सरकारी जमीन पर कब्जे की पुष्टि सरकार ने माना कि ट्रस्ट द्वारा ग्राम बांसाखेड़ी में 0.618 हेक्टेयर आनंदपुर वन खंड, ईसागढ़ क्षेत्र में 3.52 हेक्टेयरसरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है। कुल मिलाकर यह करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन बनती है। Raisen news: संघर्ष से सफलता तक ! रायसेन के रघुनंदन शर्मा की प्रेरक कहानी…पहले ही प्रयास में बैंक बने अधिकारी आदिवासी जमीन की बिक्री पर भी खुलासा विधानसभा में आदिवासियों की जमीन गैर-आदिवासियों को बेचे जाने का मुद्दा भी गूंजा। राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 9 IAS अधिकारियों ने अपने कलेक्टर और अपर कलेक्टर कार्यकाल के दौरान करीब 1500 एकड़ आदिवासी जमीन गैर-आदिवासियों को बेचने की अनुमति दी थी। इंदौर जिले में लगभग 500 एकड़ जमीन बेचने की अनुमति 28 मामलों में कलेक्टरों ने सीधे अनुमति दी 72 मामलों में अपर कलेक्टरों ने मंजूरी दी Harda News : हरदा में जलकर 75 से 200 रुपये करने पर बवाल, नपा उपाध्यक्ष ने पुनर्विचार की मांग… 2009 से 2023 के बीच खंडवा जिले में सबसे ज्यादा 288.631 हेक्टेयर जमीन की बिक्री को मंजूरी दी गई। इसके अलावा धार, खरगौन और बड़वानी जिलों के मामले भी सामने आए। पहले भी विवादों में रहा आनंदपुर ट्रस्ट गौरतलब है कि हाल ही में आनंदपुर ट्रस्ट उस समय विवादों में आया था, जब उस पर गंभीर आरोप लगे थे। अब सरकारी जमीन पर कब्जे की पुष्टि के बाद मामला और गंभीर हो गया है। British Loan Claim : 1917 में दादा ने ब्रिटिश को दिया 35 हजार का कर्ज, 109 साल बाद पोता करेगा करोड़ों की वसूली अडानी कोल ब्लॉक और मुआवजे पर हंगामा बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के अडानी कोल ब्लॉक का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और 12,998 परिवार प्रभावित हैं, लेकिन कई आदिवासी परिवारों को पूरा मुआवजा नहीं मिला। MP Cyber Fraud: बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार, गलत योनो एप डाउनलोड करने से 6 बार में खाते से निकले “लाखों” रुपये उन्होंने कुछ अधिकारियों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने का आरोप लगाते हुए विधानसभा समिति से जांच की मांग की। कांग्रेस का वॉकआउट, कार्यवाही स्थगित जांच समिति गठित करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक अड़े रहे। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। अंत में कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया और विधानसभा की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

MP Weather : MP में अप्रैल जैसी गर्मी…. पारा 35°C पार, रात में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी…

mp weather

हाइलाइट्स आंधी-बारिश थमते ही एमपी में बढ़ी गर्मी, अप्रैल जैसा मौसम कई जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार रात के तापमान में भी बढ़ोतरी, कुछ इलाकों में हल्की ठंड बाकी 2 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, उत्तर एमपी में बारिश के संकेत MP Weather 27 February : मध्य प्रदेश।  आंधी-बारिश और ओले का दौर थमने के बाद मध्य प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी, बारिश और ओलों का सिलसिला अब थम गया है। इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और कई शहरों में गर्मी अप्रैल जैसी महसूस होने लगी है। Farmers Protest Indore : अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे किसान, इंदौर रिंग रोड के विरोध में मेडल-शील्ड पहन किया प्रदर्शन कई शहरों में पारा 35 डिग्री के पार राज्य के अनेक हिस्सों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, हालांकि कुछ इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। 2 मार्च से फिर बदल सकता है मौसम मौसम केंद्र के अनुसार 2 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसके असर से मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। E-Rickshaw Dispute : ई-रिक्शा रोकने पर हंगामा, पत्नी ने खाया जहर; भोपाल में पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में छिपे फिलहाल राज्य के ऊपर तेज जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिनकी रफ्तार करीब 176 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। इन संभागों में तापमान सामान्य से ऊपर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिन में गर्मी का असर बना रह सकता है, जबकि रातें अपेक्षाकृत सामान्य रहेंगी। Harda News : हरदा में जलकर 75 से 200 रुपये करने पर बवाल, नपा उपाध्यक्ष ने पुनर्विचार की मांग… किसानों और आम लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे आगामी संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए फसल प्रबंधन करें। वहीं आम लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।