Harda Farmers Protest : हरदा में गेहूं के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर 27 फरवरी को आंदोलन…

हाइलाइट्स 27 फरवरी को हरदा में भारतीय किसान संघ का आंदोलन गेहूं ₹2700 प्रति क्विंटल खरीदने की मांग राजस्थान मॉडल का दिया उदाहरण MSP को लेकर कृषि उपज मंडी में प्रदर्शन Harda Farmers Protest : हरदा। भारतीय किसान संघ ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2700 प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर 27 फरवरी को हरदा जिला मुख्यालय पर आंदोलन की घोषणा की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि वर्तमान समर्थन मूल्य किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है। Vidisha Illegal Hunting : विदिशा के जंगल में अवैध शिकार का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार राजस्थान का उदाहरण, एमपी में बढ़ोतरी की मांग संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि मध्य प्रदेश में घोषित समर्थन मूल्य किसानों की लागत के मुकाबले कम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसानों से गेहूं ₹2735 प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जा रहा है, जबकि मध्य प्रदेश में इस वर्ष सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2585 तय किया है। इस पर ₹15 बोनस जोड़कर कुल ₹2600 प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। Raisen Bus Strike : प्रति सीट टैक्स बढ़ाने के विरोध में बस ऑपरेटर हड़ताल पर, 2 मार्च से चक्का जाम की चेतावनी भारतीय किसान संघ का कहना है कि बढ़ती महंगाई और खेती की लागत को देखते हुए ₹2700 प्रति क्विंटल का भाव जरूरी है। मंडी में करेंगे प्रदर्शन संघ ने कहा कि जिले की सभी इकाइयों से जुड़े किसान 27 फरवरी को कृषि उपज मंडी में एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मक्का का उदाहरण देते हुए बताया कि इसका समर्थन मूल्य ₹2400 है, लेकिन मंडियों में यह ₹1200 से ₹1300 प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। Narmadapuram Crime News : पत्नी ने छोड़ा साथ तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार… किसान संघ का आरोप है कि फसलों के उचित दाम नहीं मिलने से खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। संगठन ने सरकार से समर्थन मूल्य बढ़ाने और किसानों को राहत देने की मांग की है।
Vidisha Illegal Hunting : विदिशा के जंगल में अवैध शिकार का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

हाइलाइट्स विदिशा के जंगल में अवैध शिकार करते 4 आरोपी गिरफ्तार भेड़की का मांस, दो बंदूकें और बाइक बरामद तड़के गश्त के दौरान पुलिस ने की घेराबंदी वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज Vidisha Illegal Hunting : विदिशा। जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में जंगल के अंदर अवैध शिकार करते हुए चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हिरण प्रजाति की भेड़की का मांस, दो बंदूकें और एक बाइक बरामद की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। Raisen Bus Strike : प्रति सीट टैक्स बढ़ाने के विरोध में बस ऑपरेटर हड़ताल पर, 2 मार्च से चक्का जाम की चेतावनी तड़के गश्त के दौरान कार्रवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के अनुसार पुलिस टीम तड़के करीब 4 बजे ग्राम रतवा और बरूआखार के बीच जंगल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग जंगल में दिखाई दिए। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध शिकार करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से भेड़की के अवशेष और अवैध हथियार बरामद हुए। Narmadapuram Crime News : पत्नी ने छोड़ा साथ तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार… अलग-अलग गांवों के निवासी हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखन मोंगिया (बरखेड़ा जागीर), अब्दुल खान (बरूआखार), विमलेश (रमपुरा) और हरनाम सिंह राजपूत (रतवा) के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल क्षेत्रों में अवैध शिकार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Raisen Bus Strike : प्रति सीट टैक्स बढ़ाने के विरोध में बस ऑपरेटर हड़ताल पर, 2 मार्च से चक्का जाम की चेतावनी

हाइलाइट्स प्रति सीट टैक्स 12 से बढ़ाकर 18 रुपये करने का विरोध नई परिवहन नीति के खिलाफ बस ऑपरेटर नाराज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तीन प्रमुख मांगें रखीं 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी Raisen Bus Strike : रायसेन। नई परिवहन नीति और प्रति सीट टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में रायसेन जिला बस एसोसिएशन ने 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। मंगलवार दोपहर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। बस ऑपरेटरों का कहना है कि सरकार ने प्रति सीट टैक्स 12 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये कर दिया है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। MP Cabinet 2026 : किसानों के लिए बड़ा फैसला, उड़द पर ₹600 बोनस मंजूर, किसानों को 5 साल मिलेगा लाभ, जनजातीय जिलो में कृषि कैबिनेट की तैयारी उनका आरोप है कि नई परिवहन नीति से प्रदेश भर के बस मालिक प्रभावित हो रहे हैं और इससे यात्री किराए पर भी असर पड़ सकता है। एसोसिएशन ने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग है कि 24 दिसंबर 2025 को राजपत्र में प्रकाशित संशोधन के प्रारूप को वापस लिया जाए। दूसरी मांग, 29 जनवरी 2026 को प्रकाशित संशोधन को पूरी तरह समाप्त किया जाए। तीसरी मांग के तहत वर्तमान में लागू बस संचालन व्यवस्था को यथावत रखने की अपील की गई है। Narmadapuram Crime News : पत्नी ने छोड़ा साथ तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार… बस संचालकों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो जिले के सभी बस ऑपरेटर 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों की नजर अब सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच होने वाली आगे की बातचीत पर टिकी है।
Narmadapuram Crime News : पत्नी ने छोड़ा साथ तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार…

हाइलाइट्स मिर्ची तोड़ते समय पति ने किया हमला एक पैर में गंभीर चोट, ज्यादा खून बहा जिला अस्पताल से भोपाल रेफर आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम बनखेड़ी में सोमवार शाम एक महिला पर उसके पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब 38 वर्षीय चंदा केवट खेत में मिर्ची तोड़ने की मजदूरी कर रही थी। अचानक उसका पति सीताराम केवट वहां पहुंचा और उस पर वार कर दिया। हमले में महिला के एक पैर में गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दोनों पैरों पर वार किए, लेकिन एक पैर में गहरी चोट लगने से ज्यादा खून बहने लगा। MP Cabinet 2026 : किसानों के लिए बड़ा फैसला, उड़द पर ₹600 बोनस मंजूर, किसानों को 5 साल मिलेगा लाभ, जनजातीय जिलो में कृषि कैबिनेट की तैयारी आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर घायल महिला को माखननगर अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल नर्मदापुरम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। अलग रहने को लेकर था विवाद पुलिस के मुताबिक महिला और उसका पति पिछले दो-तीन साल से अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला दूसरे गांव में रहने लगी थी, जिसे लेकर पति नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। Vishwas Sarang Remark : भोपाल में सियासी घमासान, राहुल के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज आरोपी पति गिरफ्तार माखननगर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
MP Cabinet 2026 : किसानों के लिए बड़ा फैसला, उड़द पर ₹600 बोनस मंजूर, किसानों को 5 साल मिलेगा लाभ, जनजातीय जिलो में कृषि कैबिनेट की तैयारी

हाइलाइट्स सरसों को भावांतर योजना में शामिल करने का फैसला उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा तिलहन फसलों में भावांतर लागू करने वाला पहला राज्य बना MP 5 कृषि योजनाओं को 5 साल की निरंतरता, 10,520 करोड़ मंजूर MP Cabinet 2026 : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है और इसी कड़ी में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। Vishwas Sarang Remark : भोपाल में सियासी घमासान, राहुल के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज मुख्यमंत्री ने बताया कि सोयाबीन के बाद अब सरसों को भी भावांतर योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत सरसों की फसल की खरीदी की जाएगी, ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिला, उसी तरह अब सरसों उत्पादकों को भी फायदा होगा। तिलहन फसलों पर विशेष फोकस सीएम ने कहा कि तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश तिलहन फसलों में भावांतर योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इससे प्रदेश के सवा करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। Rajgarh Accident news : खिलचीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी उड़द की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है। 5 योजनाओं को मिली निरंतरता कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़ी पांच योजनाओं को लगातार पांच साल तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इन योजनाओं के लिए 10,520 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। Religious Conversion Bhopal : भोपाल में धर्मांतरण और देह शोषण रैकेट का खुलासा ! दो बहनें गिरफ्तार, झुग्गी से लग्जरी विला तक का सफर… मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की बेहतरी और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है। आने वाले समय में भी किसानों के हित में ऐसे फैसले जारी रहेंगे।
Vishwas Sarang Remark : भोपाल में सियासी घमासान, राहुल के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज

हाइलाइट्स भोपाल दौरे पर राहुल गांधी को लेकर सीएम का बयान किसानों और सिंचाई मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना मंत्री विश्वास सारंग की तीखी टिप्पणी दौरे से प्रदेश की राजनीति गरमाई Vishwas Sarang Remark : भोपाल। भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री ने उनके दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत है। किसान चौपाल लगाना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें रबी और खरीफ की फसल के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए।” सीएम ने कहा कि राज्य सरकार 365 दिन किसानों के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1956 के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस काम नहीं किया। Rajgarh Accident news : खिलचीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी उन्होंने सवाल उठाया कि 2003 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा सिर्फ साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्यों था। सीएम के मुताबिक, कांग्रेस ने 55 साल में सिंचाई के क्षेत्र में जितना काम किया, उससे अधिक काम उनकी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश किसानों के लिए आदर्श राज्य है और देश भी आदर्श है। उन्होंने राहुल गांधी से अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक प्रदर्शन पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। Bhojshala Dispute Hearing : भोजशाला विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल, हिंदू पक्ष ने मंदिर होने का दावा दोहराया मंत्री विश्वास सारंग का तीखा बयान राहुल गांधी के दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने राहुल नाम को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि “रा मतलब रार, हु मतलब हुड़दंग और ल मतलब लफंगाई।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अराजकता फैला रहे हैं। राहुल मतलब रा – रार हु – हुड़दंग ल – लफंगाई सारंग ने कहा कि हाल ही में एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार का समर्थन कर कांग्रेस ने अपनी विचारधारा स्पष्ट कर दी है। Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक पदों का सम्मान नहीं करती। राहुल गांधी के दौरे और इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत और तेज होने की संभावना है।
Rajgarh Accident news : खिलचीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी

हाइलाइट्स बस स्टैंड के पास अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर 24 वर्षीय युवक की नाक की हड्डी टूटी, हालत गंभीर एडवोकेट ने पहुंचाया अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी Rajgarh Accident news : राजगढ़। राजगढ़ के खिलचीपुर में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात करीब 10 बजे बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार 24 वर्षीय धनश्याम सौंधिया को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसकी नाक की हड्डी टूट गई, जबकि चेहरे और सिर पर भी गहरी चोटें बताई जा रही हैं। Bhojshala Dispute Hearing : भोजशाला विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल, हिंदू पक्ष ने मंदिर होने का दावा दोहराया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद मौके पर काफी खून बह गया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद करने का प्रयास किया। एडवोकेट ने दिखाई मानवता, अस्पताल पहुंचाया घटना के समय वहां से गुजर रहे एडवोकेट नासिर खान ने घायल युवक को देखा और बिना देर किए अपनी कार से उसे खिलचीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और युवक को आगे उपचार के लिए राजस्थान के Jhalawar ले गए। Religious Conversion Bhopal : भोपाल में धर्मांतरण और देह शोषण रैकेट का खुलासा ! दो बहनें गिरफ्तार, झुग्गी से लग्जरी विला तक का सफर… अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और परिजन उसके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Bhojshala Dispute Hearing : भोजशाला विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल, हिंदू पक्ष ने मंदिर होने का दावा दोहराया

हाइलाइट्स भोजशाला विवाद में एएसआई रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दो सप्ताह में आपत्तियां दाखिल करने के निर्देश दिए हिंदू पक्ष ने 1000 साल पहले सरस्वती मंदिर होने का दावा दोहराया अगली सुनवाई 16 मार्च को तय Bhojshala Dispute Hearing : मध्य प्रदेश। धार स्थित भोजशाला को लेकर चल रहे बहुचर्चित मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट को औपचारिक रूप से कोर्ट के रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि आगे की सुनवाई इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेगी। Religious Conversion Bhopal : भोपाल में धर्मांतरण और देह शोषण रैकेट का खुलासा ! दो बहनें गिरफ्तार, झुग्गी से लग्जरी विला तक का सफर… रिपोर्ट पहले से थी पक्षकारों के पास कोर्ट में बताया गया कि एएसआई की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट 15 जुलाई 2024 को ही अदालत में पेश की जा चुकी थी और इसकी प्रतियां सभी पक्षकारों को उपलब्ध करा दी गई थीं। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से इस रिपोर्ट पर औपचारिक आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी। आज की सुनवाई में अदालत ने इसे आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड का हिस्सा मान लिया, जिससे मामले की सुनवाई अब नए चरण में प्रवेश कर गई है। Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर दो सप्ताह में दावे और आपत्तियां दाखिल करने के निर्देश हाईकोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे दो सप्ताह के भीतर अपने-अपने दावे, आपत्तियां और सुझाव लिखित रूप में पेश करें। कोर्ट ने समयसीमा का पालन करने पर जोर दिया है, ताकि अगली सुनवाई में बिंदुवार बहस हो सके और मामले को आगे बढ़ाया जा सके। हिंदू पक्ष का बड़ा दावा सुनवाई के दौरान हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से कहा गया कि 2089 पन्नों की एएसआई सर्वे रिपोर्ट में ऐसे साक्ष्य दर्ज हैं, जो संकेत देते हैं कि करीब एक हजार साल पहले भोजशाला परिसर में मां सरस्वती का मंदिर था। इस दावे के सामने आने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल हालांकि, इस दावे पर अन्य पक्षों की प्रतिक्रिया और आपत्तियां अभी सामने आना बाकी हैं, जो लिखित जवाब के रूप में अदालत में पेश की जाएंगी। अगली सुनवाई 16 मार्च को अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च तय की है। तब तक सभी पक्षों से लिखित जवाब आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसके बाद अदालत में विस्तृत बहस शुरू होगी। Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन भोजशाला विवाद लंबे समय से चर्चा में रहा है। एएसआई की रिपोर्ट को रिकॉर्ड में शामिल किए जाने के बाद अब इस मामले की सुनवाई निर्णायक दिशा में बढ़ती नजर आ रही है।
Religious Conversion Bhopal : भोपाल में धर्मांतरण और देह शोषण रैकेट का खुलासा ! दो बहनें गिरफ्तार, झुग्गी से लग्जरी विला तक का सफर…

हाइलाइट्स भोपाल में धर्मांतरण और शोषण रैकेट का खुलासा दो सगी बहनें और एक आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों से संपर्क के आरोप मोबाइल जांच में संदिग्ध चैट और ग्रुप मिले Religious Conversion Bhopal : भोपाल। राजधानी में धर्म परिवर्तन और युवतियों के शोषण से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अमरीन और आफरीन नाम की दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ चंदन यादव को भी पकड़ा गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर मामले का खुलासा तब हुआ जब भोपाल और छत्तीसगढ़ की दो युवतियां बाग सेवनिया थाने पहुंचीं और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। झुग्गी से आलीशान विला तक का सफर जांच में सामने आया है कि आरोपी बहनें पहले अब्बास नगर की झुग्गी में रहती थीं। बाद में वे आशिमा मॉल के पास स्थित सागर रॉयल विला में रहने लगीं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने लगीं। पुलिस को शक है कि यह संपत्ति अवैध गतिविधियों से कमाई गई रकम से खड़ी की गई। Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल ऐसे फंसाया जाता था जाल में पीड़िताओं के अनुसार, गरीब परिवार की लड़कियों को पहले घर के काम के लिए रखा जाता था। उन्हें 10 हजार रुपए महीने देने का वादा किया जाता था। खाने-पीने और घूमने का लालच देकर विश्वास जीता जाता था। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर हाईप्रोफाइल पार्टियों में ले जाया जाता था। Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। दूसरी पीड़िता को काम के बहाने गुजरात और मुंबई ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाने का आरोप है। विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मोबाइल से मिले अहम सुराग पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। शुरुआती जांच में संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और कई युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। Raisen news : दुकान से 3.70 लाख की चोरी का खुलासा ! बाप-बेटे गिरफ्तार फिलहाल तीन आरोपी गिरफ्तार हैं और बाकी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर

हाइलाइट्स भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 4 घंटे तक सप्लाई प्रभावित गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, टीटी नगर, जवाहर चौक समेत कई क्षेत्र शामिल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर कटौती Bhopal Power Cut : भोपाल। राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग समय पर 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है। Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बैरागढ़ चीचली मीनाखेड़ी सतगढ़ी अमराई गेहूंखेड़ा Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दीपड़ी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एमएलए रेस्ट हाउस मालवीय नगर एमएलए क्वार्टर जवाहर चौक टीटी नगर गंगौत्री भवन प्रियदर्शनी Rajgarh news : छात्रावास में अव्यवस्था पर कार्रवाई,अधीक्षक पर भी एक्शन… बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती नियमित रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण की जा रही है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित समय के अनुसार जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।
Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल

हाइलाइट्स भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का भोपाल दौरा दोपहर 2 बजे किसान महा चौपाल में किसानों से संवाद Today’s Big News : भोपाल। राजधानी में आज राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे किसान महा चौपाल में शामिल होंगे। दोनों कार्यक्रम आज ही आयोजित होने हैं। Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम मुख्यमंत्री का दिन सुबह से व्यस्त रहेगा। सुबह 10 बजे विधानसभा में कैबिनेट बैठक होगी। 11 बजे वे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। दोपहर में वे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे और वहां “ग्रामीण डाक सम्मेलन” में भाग लेंगे। शाम को भोपाल लौटकर रेलवे स्टेशन पर भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे जवाहर चौक जाएंगे, जहां दोपहर 2 बजे किसान महा चौपाल में शामिल होंगे। करीब डेढ़ घंटे तक वे किसानों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। Raisen news : दुकान से 3.70 लाख की चोरी का खुलासा ! बाप-बेटे गिरफ्तार आज राजधानी में इन दोनों बड़े कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की खास व्यवस्था की है। शहर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।