Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना कार्यवाई पर रोक

Jabalpur High Court News : जबलपुर। भोपाल नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को बड़ी राहत मिली है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने उनके खिलाफ चल रही अवमानना (कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट) की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे देते हुए सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को तय की गई है। MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद दरअसल, जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने भोपाल के बिल्डर मर्लिन बिल्डकॉन के अवैध निर्माण को तोड़ने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं होने पर IAS संस्कृति जैन को अवमानना का दोषी माना था। सिंगल बेंच आज उनकी सजा तय करने वाली थी। इसके खिलाफ भोपाल नगर निगम ने सिंगल बेंच के आदेश को डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी। सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने फिलहाल कार्रवाई पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर दिए हैं। CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या अब सभी की नजरें 18 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में आगे की दिशा तय होगी।

MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद

MP NEWS : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक छात्र के लिए आज का दिन बना बेहद यादगार… देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला सीधे बातचीत करने का मौका। पं. लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट मॉडल स्कूल के छात्र आयुष तिवारी का चयन प्रतिष्ठित कार्यक्रम “परीक्षा पर चर्चा” के लिए हुआ था, जिसका प्रसारण आज किया गया है। CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या आयुष तिवारी इस समय कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के छात्र हैं। ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें प्रधानमंत्री से संवाद के लिए चुना गया था, जिसने सिर्फ आयुष को ही नहीं, बल्कि पूरे स्कूल और परिवार को गौरवान्वित कर दिया। सामूहिक रूप से स्कूल में देखा गया कार्यक्रम “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 10 बजे मॉडल हाई स्कूल के हॉल हुआ। इस समय आयुष के परिजन, शिक्षक और अन्य छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। जैसे ही आयुष ने प्रधानमंत्री से संवाद किया, पूरे हॉल में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने, आत्मविश्वास बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के मंत्र दिए।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या

CRIME NEWS : जालंधर। सुबह की शांति उस समय गोलियों की आवाज से गुंज गई, जिस वक्त गुरुद्वारे के बाहर खड़े लोगों ने एक नेता को लहूलुहान हालत में गिरते देखा। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय को 6 फरवरी की सुबह गोली मार दी गई और मौके पर ही उनकी जान चली गई। MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा जानकारी में मिला है की यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर उस वक्त हुई, जब वह अरदास के बाद बाहर निकलकर अपनी गाड़ी तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की, पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक ही लक्की ओबेरॉय पर लगातार गोलियां चलाई। इसके बाद लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर बाइक पर सवार हमलावर पलक झपकते ही फरार अचानक हुई इस घटना से आस पास के इलाके में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हमलावरों की तलाश, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर कार्यवाही शुरू की। गुरुद्वारे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हमलावरों की पहचान करी जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर क्या ? वजह थी की लक्की ओबेरॉय को निशाना बनाया गया। MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद पुलिस जांच में छिड़े पुराने विवाद, आपसी रंजिश और किसी आपराधिक गिरोह की भूमिका जैसे सभी संभावित पहलुओं को नज़र में रखा जा रहा है।  सरकार पर विपक्ष का हमला इस हत्या के बाद पंजाब की राजनीति गर्माती नज़र आई। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा है कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या… उम्मीद कर करि सकती है। MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया है की पंजाब डर, गिरोह हिंसा और प्रशासनिक असफलता के दौर से गुजर रहा है और सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है। सरेआम हुई इस हत्या ने एक बार फिर से पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी की है। यह सवाल यह उठता है की क्या इस घटन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे या नहीं ….

MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा

हाइलाइट्स  • पन्ना-हिनोता रोड पर बीच सड़क बैठा दिखा बाघ• राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा• पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ती बाघ संख्या का असर MP NEWS : पन्ना। सुबह का सुकून अचानक रोमांच में बदल गया, जब पन्ना-हिनोता मार्ग पर बीच सड़क एक बाघ नजर आया। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या अब जंगल की सीमाओं से बाहर भी साफ देखने को मिल रही है। अब बाघों के दीदार के लिए सफारी की जरूरत नहीं पड़ रही, क्योंकि वे कभी सड़क किनारे तो कभी सड़क के बीच आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं। BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर शुक्रवार सुबह ऐसा ही एक रोमांचक दृश्य पन्ना-हिनोता सड़क मार्ग पर देखने को मिला, जब एक बाघ बेफिक्र होकर बीच सड़क पर बैठा नजर आया। अचानक सामने बाघ को देखकर राहगीर और वाहन चालक कुछ देर के लिए रुक गए। किसी ने हड़बड़ी नहीं दिखाई, बल्कि इस दुर्लभ और रोमांचक नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अधिकारियों और अभ्यर्थियों को भी हुआ बाघ का दीदार इसी दौरान अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व और दक्षिण वन मंडल के अधिकारी अभ्यर्थियों को दौड़ का अभ्यास करवा रहे थे। उन्हें भी बीच रास्ते बाघ के दीदार हुए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल रोमांच से भर गया। MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद कुछ समय तक सड़क पर आराम करने के बाद बाघ शांति से उठकर पास के जंगल की ओर चला गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पहले भी कई बार दिख चुके हैं बाघ यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पन्ना-हिनोता, पन्ना-अमानगंज और पन्ना-छतरपुर मार्ग पर कई बार बिना सफारी के बाघ नजर आ चुके हैं। BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें वन विभाग के अनुसार यह पन्ना टाइगर रिजर्व में बेहतर संरक्षण और बढ़ती बाघ संख्या का संकेत है, हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जाती है।

BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर

हाइलाइट्स 👇 • अब बुजुर्गों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं पड़ेगा जाना • भोपाल सहित प्रदेश के 6 शहरों में होम हेल्थकेयर पायलट प्रोजेक्ट • HOPE ऐप के जरिए BP, शुगर जांच से लेकर डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श BHOPAL NEWS : भोपाल। जब उम्र और बीमारी साथ चलने लगें, तब अस्पताल तक पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी परेशानी को नज़र में रखते हुए, सरकार ने एक नया कदम उठाया है, जिससे आपकी बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों तक इलाज खुद उनके घर तक पहुंचेगा। MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद राज्य के 6 शहरों में शुरू होगा होम हेल्थकेयर का पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश इस नई पहल के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रीवा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी करि जा रही है। इस योजना को इन सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में लागू की जाएगी। ‘HOPE ऐप’ से मिल रही घर बैठे स्वास्थ्य सुविधा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 1214 बुजुर्गों का ‘HOPE ऐप’ के जरिये पंजीकरण हो चुका है, जबकि 346 बुजुर्गों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। योजना के दायरे को आगे और बढ़ाया जाएगा। BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें ऐसे मिलेगा बुजुर्गों को घर पर इलाज आशा कार्यकर्ता बुजुर्गों का सर्वे करेंगी नर्सिंग ऑफिसर योग्य बुजुर्गों का चयन कर ‘HOPE ऐप’ में एंट्री करेंगी ‘HOPE किट’ के साथ नर्सिंग ऑफिसर बुजुर्ग के घर जाएंगी बीपी, शुगर, वजन सहित जरूरी जांच घर पर होगी जांच के बाद फॉलोअप और उपचार योजना बनेगी जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन डॉक्टर से भी परामर्श जोड़ा जाएगा MP NEWS : ₹1 के इनाम ने खींचा सबका ध्यान, शराब तस्कर की तलाश में पुलिस का अनोखा कदम स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य इस योजना के माध्यम से चलने-फिरने में असमर्थ करीब एक लाख बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, जिससे की उन्हें समय पर इलाज और बेहतर देखभाल मिल पायेगा।

MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

हाइलाइट्स 👇 फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम को लेकर देशभर में शुरू हुआ विरोध जयपुर और दिल्ली के बाद उज्जैन में ब्राह्मण समाज का कड़ा ऐतराज संगठनों ने फिल्म का नाम बदलने की मांग, चेतावनी भी दी MP NEWS : उज्जैन।अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीजर रिलीज होने के बाद ही विवादों में आ गया। फिल्म के नाम को लेकर देशभर के कई हिस्सों में विरोध जताया गया है। पहले जयपुर और दिल्ली में और अब मध्य प्रदेश के उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के शीर्षक पर सख्त नाराजगी जताई है। BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि इस फिल्म का नाम समाज की छवि को गलत तरीके से सबक सामने रखता है और इससे पूरे ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। साथ ही उनका आरोप है कि फिल्मों और वेब कंटेंट के माध्यम से बार बार एक ही वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक पं. महेश पुजारी ने फिल्म के शीर्षक को समाज का अपमान बताया है। आगे उन्होंने यह भी कहा है कि हाल के वर्षों में ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज को बदनाम करने की प्रवृत्तिक में बढ़ोतरी नज़र आई है, जिसे बर्दाश्त करना बिलकुल मुश्किल है और ना ही बर्दाश्त किया जाएगा। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से फिल्म के नाम पर पुनर्विचार करने की मांग की है। MP NEWS : ₹1 के इनाम ने खींचा सबका ध्यान, शराब तस्कर की तलाश में पुलिस का अनोखा कदम समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म के नाम में बदलाव नहीं किया गया, तो विरोध को और हवा दी जाएगी। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक काफी चर्चाओं में है। अब देखना यह है कि फिल्म निर्माता और अभिनेता इस विरोध पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें

हाइलाइट्स 👇 मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई रहेगी बाधित सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तय समय पर बंद रहेगी बिजली BHOPAL NEWS: भोपाल। “अगर आप आज घर, दफ्तर या कारोबार से जुड़ा कोई जरूरी काम करने वाले हैं, तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें…. कहीं बिजली कटौती आपकी योजना न बिगाड़ दे।” मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लगभग 30 इलाकों में आज कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहने की सम्भावना है। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य की वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। MP NEWS : ₹1 के इनाम ने खींचा सबका ध्यान, शराब तस्कर की तलाश में पुलिस का अनोखा कदम आज बिजली कटौती से प्रभावित होंगे भोपाल के 30 इलाके, कहीं आपका क्षेत्र भी तो शामिल नहीं? बिजली विभाग ने बताया की, यह कटौती लाइन सुधार और रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है, ताकि भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित दी जा सके। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या की योजना बनाएं। भोपाल के 30 क्षेत्रों में बिजली कटौती सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक टिंबर मार्केट, कैंची छोला, सत्यज्ञान कॉलोनी, नवजीवन कॉलोनी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर, सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर, इस्लामी गेट, पिपलिया पेंदे खां, बजरिया, शाहजहांनाबाद MP NEWS : सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स को मारी गोली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, हाउसिंग बोर्ड टीला MP NEWS : पशुओं की हड्डियों से भरा वाहन पकड़ा गया, गौवंश अवशेष की आशंका दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल, सुरेंद्र लैंडमार्क, शालीमार सेवन गार्डन, फॉरच्यून ग्लोरी, चिनार फॉरच्यून बिजली विभाग ने यह भी कहा है की जैसे ही काम पूरा हो जायेगा बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किसी आपात स्थिति या जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने संबंधित बिजली कार्यालय या हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।