MP NEWS : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

MP NEWS : इंदौर | तेजी से बदलती आईटी इंडस्ट्री में युवाओं और कार्यरत पेशेवरों के सामने आने वाली चुनौतियों  समझ  और उनके उपायों के उद्देश्य से बद्रीनाथ जिला आईटी मिलन, इंदौर द्वारा ‘टेक संगम’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रेस्टीज कॉलेज यूजी कैंपस, स्कीम नंबर 74, विजय नगर, इंदौर में संपन्न किया गया। इस आयोजन खास तौर पर आईटी प्रोफेशनल्स, आईटी जॉब सीकर्स (कॉलेज पासआउट्स) और फाइनल ईयर के आईटी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिससे उन्हें आईटी इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों को समझने में आसानी हो सकें और अपने करियर से जुड़े सवालों के जवाब पा सकें। BHOPAL POLITICAL NEWS : एमपी में सियासत गरमाई, जीतू पटवारी बोले किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था की वर्तमान आईटी परिवेश में तेजी से हो रहे परिवर्तनों के कारण युवाओं में उत्पन्न हो रही भ्रम की स्थिति को दूर करना और उन्हें स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित कर दिया गया, जहां पर कई अनुभवी आईटी विशेषज्ञों ने एक साझा मंच पर उनके प्रश्नों का समाधान किया। इसके बाद सम्मेलन कक्ष में पैनल चर्चा भी आयोजित की गई थी , जिसमें श्री स्वप्निल पारखिया, श्रीमती अनुभा माखीजा और श्री प्रवीन राठौर ने आईटी इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स, कुछ जरुरी स्किल्स और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखें। फिर इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का मौका मिला। इस बीच आईटी प्रोफेशनल्स की एकजुटता, संगठन और राष्ट्रीय निर्माण में तकनीकी प्रतिभा की भूमिका पर भी मुख रूप से चर्चा की गई। Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका नेटवर्किंग सत्र और हाई टी के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने आपस में संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए। ‘टेक संगम’ जैसे आयोजन से यह संदेश मिलता है कि जब आईटी प्रोफेशनल्स संगठित होकर सीखते हैं साथ ही मार्गदर्शन साझा करते हैं और आगे बढ़ते हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव सिर्फ उनके करियर पर ही नहीं पड़ता बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अहम योगदान देता है।

BHOPAL POLITICAL NEWS : एमपी में सियासत गरमाई, जीतू पटवारी बोले किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है

BHOPAL POLITICAL NEWS : भोपाल। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गरमाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस समझौते को सीधे तरीके से किसानों के हितों के विरोध में बताया है। उन्होंने भोपाल में आयोजित किये गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों पर तीखा हमला बोला। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का कहना है कि ट्रेड डील के बाद प्रधानमंत्री से माला पहनकर जश्न मनाया जा रहा है और ऐसा दिखाया जा रहा है की जैसे देश को बहुत भारी लाभ होने वाला हो, जो की सच्चाई तो यह है की आज देश का किसान खुद को सबसे ज्यादा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका टैरिफ को लेकर उठाए सवाल जीतू पटवारी कहना है की इस ट्रेड डील के मुताबिक अमेरिका के कृषि से जुड़े सामान और ड्राई फ्रूट्स भारत में जीरो प्रतिशत टैरिफ पर आएंगे, जबकि भारत जब अपना कृषि उत्पाद अमेरिका को एक्सपोर्ट करेगा तो उस पर 18 प्रतिशत तक टैरिफ देना पड़ेगा। उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि किसानों को इस समझौते की सच्चाई समझनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि देश के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश से आते हैं, लेकिन अब तक इस पूरे मुद्दे पर उनकी ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। एमपी सरकार के कर्ज पर भी हमला प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कर्ज लेने के मामले में पिछली शिवराज सरकार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आरोप लगाया कि सरकार प्रतिदिन करीब 213 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है, लेकिन इसके बावजूद न तो किसानों को समर्थन मूल्य मिल रहा है, न लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाई गई और न ही युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने पूछा कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा है। Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग को आरक्षण देना ही नहीं चाहती। इसी वजह से भारी-भरकम फीस देकर सरकारी वकीलों को आरक्षण लागू करने के लिए नहीं, बल्कि उसे रोकने के लिए कोर्ट में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज यह सब देख रहा है और समय आने पर इसका जवाब देगा। कांग्रेस संगठन को लेकर बयान कांग्रेस प्रवक्ताओं को पदमुक्त किए जाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि जल्द ही मीडिया की नई टीम सामने होगी। जो लोग मीडिया टीम का हिस्सा नहीं होंगे, उन्हें पार्टी में अन्य दायित्व दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुत काम है और हर कार्यकर्ता को भूमिका मिलेगी। जिलों की कार्यकारिणी को छोटा रखने के AICC के निर्देशों पर उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से ही इस दिशा में सोच रही थी और अब निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। छिंदवाड़ा में जंबो कार्यकारिणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां घोषणा AICC के निर्देश आने से पहले हो चुकी थी।

Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका

Bhopal Crime News : भोपाल। भोपाल के पिपलानी क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले 14 वर्षीय अंश साहू की सोमवार को उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मिलीं जानकारी के अनुसार, घटना के समय अंश घर में अकेला था। उसके माता-पिता और अन्य परिजन ननिहाल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। दोपहर में जब परिवार वापस लौटा तो घर का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला। काफी समय तक आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने दरवाज़ा खोलकर अंश को अचेत अवस्था में पाया और तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल गेम एंगल पर जांच परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंश पिछले कुछ समय से मोबाइल गेम्स का अत्यधिक उपयोग कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह अकेले में घंटों गेम खेलता रहता था। इसी दौरान उसके मोबाइल में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अंश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किसी ऑनलाइन गेम या अन्य कारणों की इसमें कोई भूमिका थी या नहीं। BHOPAL NEWS UPDATE : सरदार सरोवर विस्थापितों को राहत, मोहन कैबिनेट ने दी फ्री रजिस्ट्री को मंजूरी परिजनों की अपील अंश के परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों और मोबाइल उपयोग पर नजर रखें। परिजनों का कहना है कि सरकार को भी बच्चों के लिए खतरनाक ऑनलाइन कंटेंट और गेम्स पर सख्त निगरानी और नियंत्रण करना चाहिए। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद

Bhopal Crime Update : भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने चेकिंग के समय वन्यजीव तस्करी के मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई  रेलवे के माध्यम से हो रही अवैध तस्करी का गंभीर पहलू देखने को है। 311 जीवित कछुए दो बैगों से बरामद आरपीएफ स्टाफ ने जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद दो बैगों की तलाशी ली, जिसमें कुल 311 जीवित कछुए पाए गए। कछुओं को बेहद अवैध तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था, जिससे वन्यजीव कानूनों का गंभीर उल्लंघन सामने आया। BHOPAL NEWS UPDATE : सरदार सरोवर विस्थापितों को राहत, मोहन कैबिनेट ने दी फ्री रजिस्ट्री को मंजूरी रेलवे कोच अटेंडर गिरफ्तार बताया जा रह है की पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो की रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है। चेकिंग के समय उसके बैग संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद जांच करने पर पुरे मामले का खुलासा हुआ। रुपयों के लालच में करता था तस्करी शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ढाई हजार रुपये के लालच में कछुओं को देवास और इंदौर पार्सल करने ले जा रहा था। आरोपी ने बताया कि उसे यह काम आसान कमाई के तौर पर सौंपा गया था। सप्लाई नेटवर्क का खुलासा आरोपी ने पूछताछ में रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति का भी जिक्र किया है। उसके अनुसार, रविंद्र कश्यप ने ही कछुओं की सप्लाई कराने के लिए पैसे का लालच दिया और पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था। Bhopal EC Update: SIR प्रक्रिया में फॉर्म-7 के गलत इस्तेमाल पर इलेक्शन कमीशन सख्त, कार्रवाई के निर्देश वन विभाग और STF की संयुक्त कार्रवाई मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की विवेचना शुरू की गई, जो फिलहाल जारी है। बरामद किए गए सभी कछुए फिलहाल स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वन विभाग ने उन्हें अपनी निगरानी में सुरक्षित स्थान पर रखवाया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, STF तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। सूचना मिलते ही वन विभाग और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई। शुरुआती पूछताछ में आरोपी अजय सिंह राजपूत ने बताया कि, वो ढाई हजार रुपए के लालच में कछुओं को देवास और इंदौर पार्सल करने ले जा रहा था। आरोपी द्वारा ये भी खुलासा किया गया कि, रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति ने उसे रुपए का लालच देकर कछुओं की सप्लाई कराने को कहा था। MP Diesel Petrol Prices : पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के संकेत केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव का बयान… आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा जारी है। आगे की कारर्वाई जारी फिलहाल, सभी कछुए स्वस्थ हैं और अब उन्हें वन विभाग की निगरानी में रखवा दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी के खिलाफर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।