Congress New Appointments : भोपाल। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) ने महिला कांग्रेस के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी और नेशनल कॉर्डिनेटर के पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नियुक्तियां पार्टी में महिलाओं की भूमिका मजबूत करने और संगठन को नई ऊर्जा देने का संकेत हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी से ये नियुक्तियां हुई हैं।
एमपी की चार महिलाओं को महत्वपूर्ण पद
मध्य प्रदेश से भी चार महिला नेताओं को महत्वपूर्ण पद मिले हैं। नूरी खान को महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। दिप्ती सिंह राष्ट्रीय सचिव (सेक्रेटरी) नियुक्त हुई हैं। वहीं सीमा समदड़िया और मेघा परमार को नेशनल कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य प्रदेश की चार नेताओं की नियुक्ति
नूरी खान : महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी।
दिप्ती सिंह : राष्ट्रीय सचिव (सेक्रेटरी)।
MP Cold Alert : मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 30 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पंहुचा तापमान
सीमा समदड़िया : नेशनल कॉर्डिनेटर।
मेघा परमार : नेशनल कॉर्डिनेटर।
ये चारों नेता पार्टी में सक्रिय हैं और महिलाओं के मुद्दों पर काम कर रही हैं। उनकी नियुक्ति से मध्य प्रदेश कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, महिलाओं को ज्यादा जिम्मेदारी देने की रणनीति है।
महिला कांग्रेस में बदलाव
AICC ने महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कई पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। देशभर से नेताओं को शामिल किया गया है। यह कदम 2028 चुनावों को देखते हुए महिलाओं का वोट बैंक साधने की कोशिश लगती है। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है।
पार्टी में उत्साह
मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन नियुक्तियों से उत्साह है। कार्यकर्ता इसे महिलाओं की जीत बता रहे हैं। नूरी खान और अन्य नेताओं ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित में और मजबूती से काम करेंगे। यह नियुक्तियां कांग्रेस के संगठन सुधार का हिस्सा हैं। महिला विंग को सक्रिय करने से पार्टी को फायदा मिल सकता है।