Bhopal Metro Inauguration : राजधानी वासियों को मिली मेट्रो की सौगात, पहले चरण में 7.5 किमी का ट्रैक होगा शुरू

Bhopal Metro Update

Bhopal Metro Inauguration : भोपाल। राजधानीवासियों को मेट्रो की सौगात मिल गई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मेट्रो का विधिवत शुभारंभ किया। पहले चरण में 8 स्टेशन और 7.5 किमी का ट्रैक शुरू होगा। 20 से 40 रुपए तक सफर के लिए देने होंगे। सुभाष नगर से एम्स तक पहले चरण की शुरुआत होगी। भोपाल मेट्रो शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग कार्यक्रम में शामिल हुए। मेट्रो परियोजना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भोपालवासियों को बधाई संदेश देते हुए शुभकामनाएं दी है। ऐतिहासिक दिन क्या बोले सीएम यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सीएम ने आगे कहा कि, यह सौभाग्य की बात है कि एक ही वर्ष में दो शहरों में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई है। मेट्रोपॉलिटन शहरों के विकास के साथ मध्यप्रदेश प्रगति की नई गाथा लिख रहा है।  

Betul News : पढ़ाई के लिए लड़ाई! स्कूल बस में छात्रा को चढ़ने से रोका तो सड़क पर धरने पर बैठ गई मासूम

Betul News

हाइलाइट्स बैतूल के चूनाहजूरी गांव में मासूम छात्रा ने स्कूल बस के सामने धरना दिया। बस चालक ने किराया बकाया होने से बस में नहीं चढ़ने दिया। Betul News : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शिक्षा के अधिकार के लिए एक मासूम छात्रा ने अनोखा तरीका अपनाया। चिचोली ब्लॉक के चूनाहजूरी गांव की यह नन्ही छात्रा निजी स्कूल की बस में चढ़ने के लिए पहुंची, लेकिन बस चालक ने उसे बैठने से मना कर दिया। वजह थी कि छात्रा के परिजनों ने कुछ समय से बस का किराया नहीं दिया था। Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे नाराज छात्रा ने तुरंत सड़क पर बस के सामने धरना दे दिया। वह वहीं बैठ गई और बस नहीं जाने दी। इस घटना से कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को समझाकर उठाया और स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। ये है पूरा मामला चूनाहजूरी गांव की यह मासूम छात्रा चिचोली के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका दाखिला आरटीई कोटे के तहत हुआ है, जिसमें गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार मिलता है। रोजाना वह स्कूल बस से जाती-आती है लेकिन इस दिन बस चालक ने किराया बकाया होने का हवाला देकर उसे बस में नहीं चढ़ने दिया। Betul News : पढ़ाई के लिए लड़ाई! स्कूल बस में छात्रा को चढ़ने से रोका तो सड़क पर धरने पर बैठ गई मासूम छात्रा इससे इतनी नाराज हो गई कि उसने बस के ठीक सामने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। उसने कहा कि जब तक उसे बस में नहीं बैठाया जाएगा, वह नहीं उठेगी। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और यातायात रुक गया। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने छात्रा को प्यार से समझाया और उसे उठाया। उन्होंने परिजनों से बात की और स्कूल प्रबंधन से भी संपर्क किया। पुलिस का कहना है कि मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। स्कूल प्रबंधन से चर्चा चल रही है ताकि छात्रा को आगे परेशानी न हो। आरटीई के तहत दाखिले में बस सुविधा भी शामिल होती है, इसलिए यह मामला गंभीर है। Atal Bihari Vajpayee Jayanti : अटल स्मृति! BJP कार्यालयों में होगा दीप उत्सव देश की हर विधानसभा में सम्मेलन आरटीई और बस किराए का विवाद छात्रा का दाखिला आरटीई एक्ट के तहत हुआ है, जिसमें स्कूल को गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा और सुविधाएं देनी होती हैं लेकिन कई निजी स्कूल बस किराया अलग से वसूलते हैं। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी की वजह से किराया नहीं दे पाए। यह घटना दिखाती है कि आरटीई लागू होने के बावजूद ग्रामीण इलाकों में बच्चों को शिक्षा की बुनियादी सुविधाएं मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti : अटल स्मृति! BJP कार्यालयों में होगा दीप उत्सव देश की हर विधानसभा में सम्मेलन

Atal Bihari Vajpayee Jayanti

हाइलाइट्स अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भाजपा का देशव्यापी आयोजन। पीएम मोदी लखनऊ, अमित शाह ग्वालियर में शामिल। हर विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन। Atal Bihari Vajpayee Jayanti : भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को भाजपा पूरे देश में भव्य तरीके से मना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अटल जी की जयंती पर देश की हर विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। MP SIR Update : वोटर्स के लिए जरूरी खबर! एमपी में SIR के बाद वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 25 लाख नाम उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी विधानसभाओं में भी यह कार्यक्रम होंगे। अटल जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। अरुण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल में अटल जी को जेल भेजा गया था, लेकिन उन्होंने देश को गांव-गांव सड़कें, पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल विजय जैसी उपलब्धियां दीं। मुख्य कार्यक्रमों की जानकारी अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को है, लेकिन कार्यक्रम 24 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। 24 दिसंबर को सुबह अटल जी की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। शाम को सभी भाजपा कार्यालयों में दीप उत्सव आयोजित होगा, जहां दीये जलाए जाएंगे। MP News : गजब की दबंगई! किसान की फसल, खेत और उपकरणों में लगाई आग 25 से 31 दिसंबर तक एक सप्ताह तक अटल जी की जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अटल जी के लेखों का प्रकाशन किया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी। हर विधानसभा में अटल जी पर वक्तव्य और चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर कमेटियां बनाई गई हैं, जो इन कार्यक्रमों को सफल बनाएंगी। बड़े नेताओं की मौजूदगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजन में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अन्य केंद्रीय मंत्री और नेता भी विभिन्न जगहों पर मौजूद रहेंगे। यह आयोजन अटल जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। Bhopal Online Gaming : ठेकेदार ने ऑनलाइन गेम में गवाए 30 लाख रुपए फिर मौत को लगाया गले परमाणु परीक्षण कर देश को बनाया मजबूत अरुण सिंह ने अटल जी की उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने गांवों तक सड़कें पहुंचाईं, पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश को मजबूत बनाया और कारगिल युद्ध में विजय दिलाई। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आपातकाल में अटल जी को जेल भेजा गया, लेकिन उन्होंने कभी लोकतंत्र से समझौता नहीं किया। आज मोदी जी अटल जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। यह कार्यक्रम अटल जी की विरासत को जीवंत रखने का प्रयास है। Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भाजपा कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हैं। हर स्तर पर तैयारी चल रही है। प्रदर्शनी और दीप उत्सव से आम लोग भी जुड़ेंगे। यह आयोजन राजनीतिक के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक भी होगा। अटल जी की कविताओं और भाषणों को याद किया जाएगा।

MP SIR Update : वोटर्स के लिए जरूरी खबर! एमपी में SIR के बाद वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 25 लाख नाम

MP SIR Update

हाइलाइट्स SIR के दौरान प्रदेश से काटे जाने वाले लाखों नाम पर सियासत। कांग्रेस का आरोप – वोट चोरी से बनी थी बीजेपी की सरकारें, अभी भी पर्दे के पीछे से खेल जारी। बीजेपी का पलटवार- राहुल की झूठी कांग्रेस, सब बोलते हैं सिर्फ और सिर्फ झूठ। MP SIR Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के बाद वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम कटने की संभावना है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में करीब 25 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं। यह संख्या 5.76 करोड़ जमा फॉर्म्स, 9 लाख अधूरी जानकारी वाले फॉर्म्स, 8.5 लाख मृत मतदाताओं, 2.5 लाख दोहरे नामों और कई अधूरी जानकारी वाले मामलों से निकली है। New Year Party Fraud : सावधान कहीं पार्टी न पड़ जाए भारी! स्कैमर्स का नया आइडिया, क्रिसमस न्यू ईयर के नाम पर ठगी 23 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा, जिसके बाद दावे-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। अंतिम वोटर लिस्ट 21 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। इस पूरे प्रक्रिया पर सियासी दलों के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस इसे वोट चोरी का मामला बता रही है, जबकि बीजेपी इसे फर्जी नामों को हटाने का अभियान कह रही है। नाम कटने की वजह चुनाव आयोग ने प्रदेश में SIR के तहत 5.76 करोड़ फॉर्म जमा किए गए। इनमें से 9 लाख फॉर्म में 2003 की जानकारी नहीं दी गई। 8.5 लाख मतदाताओं की मौत हो चुकी है। 2.5 लाख नाम दो जगहों पर दर्ज हैं। कई मतदाताओं ने गणना पत्रक में अधूरी जानकारी दी। MP News : गजब की दबंगई! किसान की फसल, खेत और उपकरणों में लगाई आग प्रारंभिक प्रकाशन के बाद रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिनके नाम नहीं जुड़े, उन्हें नोटिस भेजेंगे। नोटिस पर दस्तावेज देने वाले मतदाताओं का नाम अंतिम सूची में शामिल होगा। दावे-आपत्ति की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 14 फरवरी 2026 तक सभी मामलों का निराकरण होगा। अंतिम वोटर लिस्ट 21 फरवरी को जारी होगी। कांग्रेस का आरोप कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को वोट चोरी से जोड़ा है। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि राहुल गांधी की बात सच साबित हुई। उन्होंने कहा था कि वोट चोरी हो रही है। एमपी में लाखों नाम कट रहे हैं, जो स्पष्ट करता है कि ये नाम फर्जी थे। हमें नाम कटने की पीड़ा नहीं है, बल्कि यह पीड़ा है कि ये नाम कैसे जुड़े और ये अभी तक कैसे वोट डाल रहे थे। Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे चुनाव आयोग के संरक्षण में फर्जी मतदाता कैसे बने। BLO पर सरकार फर्जी नाम जुड़वाने का दबाव बना रही है। राजनीति के चलते BLO की हालत खराब है। सरकार गड़बड़ी कर रही है और लोकतंत्र की हत्या की कोशिश कर रही है। बीजेपी का पलटवार बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गजब की है। अगला चुनाव आएगा तब लड़ लेना। राहुल गांधी ने पूरी कांग्रेस को झूठ बोलना सिखा दिया। Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी जो मर गए उनके नाम कैसे रखोगे। जो यहां रहते नहीं उनके नाम कैसे। जिनके पास प्रमाण पत्र नहीं उनके नाम कैसे। निर्वाचन आयोग संविधान के तहत स्वतंत्र है, ना तुम्हारी सरकार का गुलाम था ना हमारी। कांग्रेस दोनों दीन से जाएगी, ना माया मिली ना राम। वोटरों के लिए क्या करें जिन मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में नहीं हैं, उन्हें 23 दिसंबर के बाद नोटिस मिलेगा। नोटिस पर दस्तावेज जमा कराएं। दावे-आपत्ति की प्रक्रिया में हिस्सा लें। अंतिम सूची 21 फरवरी 2026 को जारी होगी। अगर नाम कट गया हो तो BLO या रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क करें। यह प्रक्रिया वोटर लिस्ट को शुद्ध बनाने के लिए है।

New Year Party Fraud : सावधान कहीं पार्टी न पड़ जाए भारी! स्कैमर्स का नया आइडिया, क्रिसमस न्यू ईयर के नाम पर ठगी

Bhopal New Year Party Fraud

हाइलाइट्स भोपाल में क्रिसमस-न्यू ईयर फेक पार्टी स्कैम, 50 से ज्यादा युवा ठगे गए। सोशल मीडिया पर ग्लैमरस वीडियो और जोड़े बनाने का दिया लालच। मास्टरमाइंड सारांश पटेल पेज डिलीट कर फरार। Bhopal New Year Party Fraud : मध्य प्रदेश। त्योहारों के मौसम में भोपाल में एक नया और चालाक ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के नाम से युवाओं को लुभाकर उनसे पैसे ऐंठे गए। आकर्षक फोटो और वीडियो दिखाकर स्ट्रेंजर मीट, ग्लैमरस माहौल और 50-50 लड़के-लड़कियों के जोड़े बनाने जैसे झूठे वादे किए गए। MP News : गजब की दबंगई! किसान की फसल, खेत और उपकरणों में लगाई आग इस जाल में फंसकर शहर के 50 से ज्यादा युवक-युवतियां ठगे गए। वे 14 दिसंबर को होने वाली कथित पार्टी के लिए टिकट खरीदकर रिसोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां कुछ भी नहीं था। यह पूरा खेल एक गिरोह का था, जो पहले भी कई शहरों में ऐसी ठगी कर चुका है। पुलिस अब मामले की तहकीकात कर रही है और युवाओं को सतर्क रहने की सलाह दे रही है। कैसे हुआ ठगी का खेल ठगों ने सोशल मीडिया पर एक फेक पेज बनाया, जहां हाउस पार्टी के नाम से प्रमोशन किया गया। वीडियो में लड़कियां शॉर्ट ड्रेस में डांस करतीं और कपल्स नशे में झूमते दिखाए गए। इन वीडियो को देखकर युवा आकर्षित हुए। Bhopal Online Gaming : ठेकेदार ने ऑनलाइन गेम में गवाए 30 लाख रुपए फिर मौत को लगाया गले पार्टी में स्ट्रेंजरों से मिलने, मजा करने और जोड़े बनाने का लालच दिया गया। कई युवाओं ने ऑनलाइन टिकट खरीद लिए। लेकिन निर्धारित तारीख पर रिसोर्ट पहुंचने पर उन्हें पता चला कि कोई आयोजन ही नहीं है। पैसे गए और उम्मीदें टूट गईं। पीड़ितों में ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स हैं। मास्टरमाइंड की पहचान इस स्कैम के पीछे मुख्य आरोपी सारांश पटेल है। उसने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी और पेज बनाकर प्रमोशन किया। 2-3 आकर्षक वीडियो अपलोड किए, युवाओं को ग्रुप में जोड़ा और फॉर्म भरवाकर पैसे लिए। जैसे ही पैसे इकट्ठे हो गए, पेज डिलीट कर दिया और गायब हो गया। Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी यह गिरोह पहले इंदौर, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहरों में भी इसी तरह की फेक पार्टी का झांसा देकर ठगी कर चुका है। वे हर बार नई आईडी बनाते हैं और युवाओं को निशाना बनाते हैं। पुलिस की कार्रवाई भोपाल पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम फेक आईडी और ट्रांजेक्शन की छानबीन कर रही है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाले पार्टी इनवाइट्स या इवेंट्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। Bhopal Metro Inauguration : भोपाल मेट्रो का शुभारंभ आज, 7 साल के इंतजार के बाद राजधानी बनेगी मेट्रो सिटी आयोजक की असली पहचान जांचें, ऑफिशियल वेबसाइट या ज्ञात जगहों से ही टिकट लें। अजनबियों के ग्रुप में पैसे ट्रांसफर करने से बचें। अगर ठगी हुई हो तो तुरंत पुलिस में रिपोर्ट करें।

MP News : गजब की दबंगई! किसान की फसल, खेत और उपकरणों में लगाई आग

MP News

हाइलाइट्स साईंखेड़ा में दबंगों ने किसान की फसल और खलिहान में आग लगाई। 50 साल से सरकारी जमीन पर कब्जा, दबंगों ने हथियाने के लिए दहशत फैलाई। किसान परिवार को लाखों रुपये का नुकसान। MP News : मध्य प्रदेश। ग्रामीण इलाकों में दबंगों की दादागिरी थमने का नाम नहीं ले रही है। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के जावरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां कुछ दबंग लोगों ने एक किसान परिवार की तैयार फसल, खलिहान और कृषि उपकरणों में आग लगा दी। इतना ही नहीं, जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करके जलाऊ लकड़ी और खाद को इकट्ठा कर उसे भी जला दिया। इस वारदात से किसान परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह सब बिना किसी सरकारी आदेश या अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। Bhopal Online Gaming : ठेकेदार ने ऑनलाइन गेम में गवाए 30 लाख रुपए फिर मौत को लगाया गले ये है पूरा मामला जावरा गांव के एक किसान परिवार ने पिछले कई महीनों की मेहनत से अपनी फसल तैयार की थी। खलिहान में अनाज रखा हुआ था और कृषि उपकरण भी वहीं थे। दबंगों ने दिनदहाड़े आकर सब कुछ तबाह कर दिया। उन्होंने पहले फसल और खलिहान में आग लगाई। फिर जेसीबी मशीन लाकर जलाऊ लकड़ी और खाद को एक जगह इकट्ठा किया और उसे भी आग के हवाले कर दिया। पूरी घटना में दबंगों ने खुलेआम आतंक मचाया। कोई सरकारी अधिकारी मौके पर नहीं था और न ही कोई कानूनी आदेश था। यह सब सिर्फ इसलिए क्योंकि पीड़ित किसान के पास सरकारी जमीन पर 50 साल से कब्जा था। Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे जमीन हथियाने की साजिश पीड़ित किसान का कहना है कि दबंग लोग लंबे समय से उनकी जमीन पर नजर रखे हुए थे। 50 वर्षों से परिवार उस सरकारी जमीन पर खेती कर रहा था और कब्जा बनाए हुए था। दबंगों ने जमीन कब्जाने के इरादे से यह दहशत फैलाई। आग लगाकर उन्होंने किसान परिवार को डराने और भगाने की कोशिश की। Bhopal Metro Inauguration : भोपाल मेट्रो का शुभारंभ आज, 7 साल के इंतजार के बाद राजधानी बनेगी मेट्रो सिटी पुलिस की उदासीनता पीड़ित परिवार ने तुरंत साईंखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की। परिवार का कहना है कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। न तो मौके पर पुलिस पहुंची और न ही आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। इस उदासीनता से किसान परिवार और निराश हो गया है। वे अब उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार किसान परिवार की स्थिति इस घटना से किसान परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। फसल जल गई, उपकरण नष्ट हो गए और खाद-लकड़ी सब स्वाहा। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार के पास अब खेती करने के लिए कुछ नहीं बचा। वे सदमे में हैं और आगे की जिंदगी को लेकर चिंतित हैं। गांव वाले भी परिवार के साथ हैं, लेकिन दबंगों के डर से खुलकर बोल नहीं रहे। यहां देखिये वीडियो

Bhopal Online Gaming : ठेकेदार ने ऑनलाइन गेम में गवाए 30 लाख रुपए फिर मौत को लगाया गले

Bhopal suicide case

हाइलाइट्स अयोध्या नगर में 32 साल के ठेकेदार शिवान गुप्ता ने फांसी लगाकर सुसाइड किया। ऑनलाइन गेम एविएटर में उधार के 30 लाख रुपये गंवाए। सुसाइड नोट में कर्ज और लेनदारों के दबाव का जिक्र। Bhopal Online Gaming : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेम में 30 लाख रुपये गंवाने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवान गुप्ता के रूप में हुई है, जो घर बनाने का ठेका लेता था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने कर्ज लेकर गेम खेलने और पैसे हारने की बात लिखी है। लेनदारों के दबाव से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे ये है पूरा मामला शिवान गुप्ता ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे देखा तो सदमा लग गया। सूचना मिलते ही अयोध्या नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारा और जांच शुरू की। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें शिवान ने साफ लिखा कि उसने उधार लेकर ऑनलाइन गेम एविएटर खेला था। इस गेम में उसने करीब 30 लाख रुपये गंवा दिए। पैसे लौटाने के लिए लेनदार लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे वह भारी मानसिक तनाव में था। तनाव इतना बढ़ गया कि उसने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी सुसाइड नोट में गेमिंग की लत का पूरा जिक्र सुसाइड नोट में शिवान ने अपने कर्ज और गेमिंग की लत का पूरा जिक्र किया है। पुलिस अब इस नोट की हैंडराइटिंग की जांच कराएगी ताकि इसकी पुष्टि हो सके। साथ ही, मृतक के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। फोन में गेमिंग ऐप्स, ट्रांजेक्शन और चैट की डिटेल्स निकाली जाएंगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। Bhopal Metro Inauguration : भोपाल मेट्रो का शुभारंभ आज, 7 साल के इंतजार के बाद राजधानी बनेगी मेट्रो सिटी परिवार को नहीं थी ऑनलाइन गेम की भनक परिजनों का इस घटना से बुरा हाल है। वे रो-रोकर बेहाल हैं। परिवार को इस बात की बिल्कुल भनक नहीं थी कि शिवान कब से ऑनलाइन गेम खेल रहा था। वह ठेकेदारी का काम करता था और परिवार की जिम्मेदारियां निभाता था। हाल ही में परिजन उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर वह कर्ज के बोझ और लत से जूझ रहा था। परिवार ने बताया कि शिवान कभी अपनी परेशानी नहीं बताता था।

Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे

Bhopal Crime News

हाइलाइट्स थाना परिसर में घुसकर नाबालिग भतीजे और चाचा को पीटा। शाहजहांनाबाद थाने में पुलिस के सामने नाबालिग पर बरसाए लात-घूंसे। कार में मन मुताबिक काम न होने से थे नाराज आरोपी। Bhopal Crime News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां कार की डेंटिंग-पेंटिंग के काम में गड़बड़ी का विवाद थाने तक पहुंचा और आरोपी पक्ष ने थाना परिसर में घुसकर जमकर गुंडागर्दी की पुलिसकर्मियों के सामने ही आरोपियों ने एक 15 साल के नाबालिग लड़के और उसके चाचा पर लात-घूंसे बरसाए। यह पूरी वारदात मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी ऐसे शुरू हुआ विवाद यह पूरा मामला एक चार पहिया वाहन की डेंटिंग-पेंटिंग से शुरू हुआ। पीड़ित नाबालिग लड़का दसवीं क्लास का छात्र है और अपने चाचा के साथ कार रिपेयर का काम सीख रहा है। आरोपियों ने अपनी गाड़ी में काम कराया था, लेकिन काम उनके मन मुताबिक नहीं हुआ। इसके बाद पैसों के लेन-देन को लेकर बात बिगड़ी। आरोपियों ने काम की क्वालिटी पर ऐतराज जताया और पैसे देने से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे। थाने में समझौते की कोशिश हो रही थी, लेकिन तभी आरोपी पक्ष के लोग पीछे से आए और हंगामा शुरू कर दिया। Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार थाने में घुसकर मारपीट थाना परिसर में ही आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने नाबालिग लड़के और उसके चाचा को घेर लिया और लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन आरोपी बेखौफ होकर हाथापाई करते रहे। नाबालिग पर सबसे ज्यादा हमला हुआ, क्योंकि वह छोटा था और आसानी से घेर लिया गया। चाचा ने बचाने की कोशिश की, तो उन्हें भी पीटा गया। यह सब थाने के अंदर हुआ, जो सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। लोगों का कहना है कि ऐसे में आम नागरिक कहां न्याय की उम्मीद करे। MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल वीडियो वायरल घटना के समय थाने में मौजूद कई लोग यह सब देखते रह गए। कुछ ने मारपीट का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की निष्क्रियता पर गुस्सा जता रहे हैं। पीड़ित के पिता बाबर अली ने मीडिया को बाइट दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका बेटा अभी सदमे में है और न्याय चाहते हैं। Bhopal WordCamp 2025 : भोपाल में 20-21 दिसंबर को WordCamp , वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स का बड़ा सम्मेलन पीड़ित नाबालिग परिवार की करता था मदद पीड़ित नाबालिग 15 साल का है और स्कूल जाता है। वह चाचा के साथ काम सीखकर परिवार की मदद करता है। मारपीट के बाद दोनों को चोटें आई हैं और वे डरे हुए हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी धमकी दे रहे हैं। पिता बाबर अली ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि छोटा सा विवाद इतना बड़ा कैसे हो गया, यह समझ नहीं आ रहा। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? पुलिस की कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट पुलिस के सामने हुई। इस पर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हैं। घटना से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं और लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लिया जाए।

Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी

MP Minor Rape

हाइलाइट्स अशोका गार्डन में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म। रहवासियों ने आरोपी को पकड़ा और जमकर की धुनाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला किया दर्ज । Bhopal Minor Rape : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। यह वारदात शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची की हालत को देखते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार ये है पूरा मामला अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने वाली यह 9 वर्षीय बच्ची शुक्रवार रात को किसी तरह आरोपी के चंगुल में फंस गई। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची किसी तरह बचकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। गुस्साए रहवासियों ने मिलकर आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की अच्छी खासी धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। यह घटना इलाके में देर रात तक चर्चा का विषय बनी रही। MP Minister Report Card : मोहन सरकार के 2 साल पूरे, यहां देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड बच्ची का मेडिकल परीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची को अस्पताल ले जाया। वहां उसका पूरा मेडिकल चेकअप किया गया। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए आवश्यक इलाज शुरू किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची अभी सदमे में है और परिजन उसके साथ हैं। पुलिस का कहना है कि बच्ची की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी… लोगों ने की आरोपी की पिटाई इस घटना से इलाके के लोग बेहद नाराज हो गए। जैसे ही लोगों को पता चला कि आरोपी आसपास ही है, उन्होंने उसे पकड़ लिया। गुस्साए रहवासियों ने आरोपी को जमकर पीटा। कई लोग तो यह कहते नजर आए कि ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस के आने तक आरोपी को लोगों ने नहीं छोड़ा। पुलिस की कार्रवाई अशोका गार्डन थाने की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच हो रही है। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

Bhopal Metro Inauguration : भोपाल मेट्रो का शुभारंभ आज, 7 साल के इंतजार के बाद राजधानी बनेगी मेट्रो सिटी

Bhopal Metro Inauguration

हाइलाइट्स सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे भोपाल मेट्रो का शुभारंभ। पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी और 8 स्टेशन। 21 दिसंबर से आम जनता के लिए सेवा शुरू, रोज 17 ट्रिप। Bhopal Metro Inauguration : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए आज का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है। लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद भोपाल मेट्रो की शुरुआत हो रही है। करीब सात वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद आज शाम को मेट्रो सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर मिलकर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड संदेश भी दिखाया जाएगा। भोपाल अब मेट्रो सिटी की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जो शहर की नई पहचान बनेगी। यह परियोजना शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने और पर्यावरण अनुकूल यात्रा को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाएगी। Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे उद्घाटन कार्यक्रम की पूरी जानकारी उद्घाटन समारोह शाम चार बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री और चुने हुए जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का विशेष संदेश प्रसारित किया जाएगा। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सुभाष नगर स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर एम्स तक का सफर करेंगे। यह सफर करीब 6.22 किलोमीटर लंबा होगा। इस दौरान वे मेट्रो की सुविधाओं का जायजा लेंगे और बाद में मीडिया से बातचीत भी करेंगे। Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी पहले चरण में ये स्टेशन शामिल भोपाल मेट्रो के प्राथमिक चरण में सुभाष नगर से एम्स तक कुल आठ स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों के नाम हैं – सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स। सभी स्टेशनों को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है, ताकि उद्घाटन का माहौल और यादगार बने। हालांकि कुछ बाहरी निर्माण कार्य जैसे साइनेज और फिनिशिंग अगले तीन महीनों तक चलते रहेंगे, लेकिन इससे यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार आम जनता के लिए 21 दिसंबर से शुरू होगी सेवा मेट्रो सेवा का पूरा फायदा आम लोगों को 21 दिसंबर से मिलेगा। सुबह नौ बजे एम्स स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना होगी। शुरुआती दिनों में रोजाना कुल 17 ट्रिप चलाई जाएंगी। स्टेशन से स्टेशन तक का सफर महज तीन से चार मिनट में पूरा हो जाएगा। सभी स्टेशनों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर और रैंप की व्यवस्था की गई है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और एम्स स्टेशन को फुट ओवर ब्रिज से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को आसानी होगी। MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल भोपाल के लिए क्यों महत्वपूर्ण है मेट्रो यह मेट्रो परियोजना शहर की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए शुरू की गई थी। इससे रोजाना हजारों लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे। पर्यावरण को भी फायदा होगा क्योंकि लोग निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करेंगे। भविष्य में मेट्रो को एयरपोर्ट और मंडीदीप तक विस्तार देने की योजना है। भोपालवासी लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। भोपाल मेट्रो के किराया टाइम टेबल जानने के लिए यहां क्लिक कीजिये…

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी, ट्रेन-फ्लाइट प्रभावित, ऑरेंज अलर्ट जारी

Bhopal Cold Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में इन दिनों सर्दी के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के लगभग 20 जिलों में कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है। कई जगहों पर दृश्यता महज 50 मीटर तक सिमट गई है, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को काफी मुश्किलें आ रही हैं। सड़कों पर धीमी रफ्तार से गाड़ियां चल रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे शहरों में विजिबिलिटी की स्थिति शनिवार सुबह कई शहरों में कोहरा सबसे ज्यादा घना रहा। रीवा और खजुराहो में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई। दमोह में यह 200 से 500 मीटर रही। ग्वालियर, जबलपुर और सतना जैसे शहरों में 1 से 2 किलोमीटर तक ही कुछ दिखाई दिया। भोपाल, उज्जैन और सागर में भी कोहरे ने असर दिखाया और विजिबिलिटी 2 से 4 किलोमीटर तक कम हो गई। सुबह के समय सड़कें पूरी तरह सफेद चादर में लिपटी नजर आईं, जिससे लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी रेल और हवाई सेवाओं पर बड़ा असर घने कोहरे ने यातायात के साधनों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस करीब 6 घंटे लेट रही, जबकि झेलम एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे की देरी से चली। अन्य कई ट्रेनों में 30 मिनट से लेकर 9 घंटे तक की देरी देखी गई। हवाई सेवा भी बाधित हुई है। भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की सुबह की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन कैंसल करनी पड़ी। यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई लोग स्टेशन या एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते नजर आए। Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जिसका मतलब है कि घना कोहरा जारी रहेगा। जबलपुर, कटनी, दमोह और शहडोल संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है।