Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार

Vidisha News

हाइलाइट्स पिता ने अपनी जीवित बेटी का किया अंतिम संस्कार। परिजनों ने पुतले की निकाली अंतिम यात्रा। युवती के प्रेम विवाह से नाराज हैं परिजन। Vidisha News : विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक परिवार इतना टूट गया कि उन्होंने अपनी बेटी को मरा मान लिया। 23 वर्षीय सविता कुशवाहा प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई और छिपकर शादी कर ली। यह पता चलते ही कुशवाह परिवार सदमे में आ गया। परिजनों ने बेटी का आटे से पुतला बनाया, अर्थी सजाई और रिश्तेदारों के साथ शव यात्रा निकाली। चौक-चौराहों से गुजरकर श्मशान घाट पहुंचे और पुतले का अंतिम संस्कार कर दिया। MP Minister Report Card : मोहन सरकार के 2 साल पूरे, यहां देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड यह दर्दनाक घटना चूना वाली गली की है। सविता अचानक घर से गायब हो गई। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। कुछ दिन बाद खबर मिली कि वह अपने प्रेमी के साथ गई है और शादी कर ली है। बेटी का बनाया आटे का पुतला यह सुनकर परिवार ने खुद को घर में बंद कर लिया। रिश्तेदारों ने ढांढस बंधाया, लेकिन परिजनों ने बेटी को मरा मानकर अंतिम क्रिया करने का फैसला किया। शुक्रवार को रिश्तेदार इकट्ठा हुए। आटे से सविता का पुतला बनाया और उसे चिता पर लिटाया। गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य रास्तों से शव यात्रा निकाली गई। MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल पिता का छलका दर्द सविता के पिता रामबाबू कुशवाहा रोते हुए बोले कि बेटी के इस फैसले से पूरा परिवार टूट चुका है। यह उनके जीवन का सबसे दुखद पल है। भाई राजेश कुशवाहा ने कहा कि बहन को बहुत लाड़-प्यार से पाला था। हर इच्छा पूरी की। बड़े अरमानों से पढ़ाया-लिखाया, लेकिन वह सबको छोड़कर चली गई। इसलिए आज हमने अपने ‘अरमानों की अर्थी’ निकाली है। IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी… परिवार का मानना है कि बेटी ने समाज और परिवार की इज्जत को ठेस पहुंचाई है। इसलिए उसे जीते जी मरा मान लिया। पुतले का संस्कार करके वे अपने दुख को व्यक्त कर रहे हैं। रिश्तेदारों ने भी इस फैसले का समर्थन किया और यात्रा में शामिल हुए। यहाँ देखिये वीडियो

MP Minister Report Card : मोहन सरकार के 2 साल पूरे, यहां देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड

MP Minister Report Card

हाइलाइट्स कृषि बजट 2024-25 में 27,050 करोड़ रुपये पहुंचा। 27 लाख से ज्यादा किसानों को 1,860 करोड़ रुपये की सहायता। मक्का उत्पादन में देश में पहला और दलहन उत्पादन में तीसरा स्थान। MP Minister Report Card : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तार से जानकारियां दी। मक्का उत्पादन में मध्य प्रदेश पहला कृषि मंत्री कंसाना ने बताया कि 2002-03 में कृषि बजट केवल 600 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 27,050 करोड़ रुपये हो गया है। कृषि रकबा 297 लाख हेक्टेयर और सिंचाई क्षमता 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। मध्यप्रदेश मक्का उत्पादन में देश में पहला और दलहन में तीसरा स्थान पर है। सोयाबीन भावांतर योजना में 482 करोड़ रुपये ट्रांसफर किसानों को राहत के लिए कई कदम उठाए गए। 29 जिलों के 27.28 लाख किसानों को 1,860 करोड़ रुपये की राहत दी गई। 2024-25 में 35 लाख से अधिक किसानों को 275.86 करोड़ रुपये का दावा भुगतान हुआ। सोयाबीन भावांतर योजना में 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 2.67 लाख को 482 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। खाद कमी के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि खाद की लाइनें प्री-प्लान्ड होती हैं। प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। नकली खाद पर 95 FIR दर्ज की गई हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल ने गिनाईं ग्रामीण विकास की उपलब्धियां पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्रामीण विकास की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में दो साल में 1.07 लाख मामलों में 2333 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। पंचायत भवनों के लिए 922 करोड़ और जनपद भवनों के लिए 557 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। 33 हजार ग्राम रोजगार सहायक पदों पर भर्ती रोजगार के लिए बड़ा ऐलान करते हुए मंत्री ने कहा कि 33 हजार ग्राम रोजगार सहायक पदों पर भर्ती होगी। पंचायत सचिवों के पद आधे रोजगार सहायकों से और आधे परीक्षा से भरे जाएंगे। सभी भुगतान सीधे खातों में होंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे। किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ ये उपलब्धियां सरकार के ग्रामीण और कृषि विकास पर फोकस को दिखाती हैं। किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। बजट में भारी बढ़ोतरी से योजनाएं मजबूत हुई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रियों ने दो साल के कामकाज का ब्यौरा दिया। सरकार की अन्य विभागों की तरह ये विभाग भी रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। जनता को सीधे लाभ पहुंचाने का दावा किया गया। कृषि और ग्रामीण विकास एमपी की रीढ़ हैं। सरकार ने इन क्षेत्रों में बड़े कदम उठाए हैं।

MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल

MP SIR Update

हाइलाइट्स ‎भोपाल में SIR प्रभारी भुवन गुप्ता ने दी जानकारी। ‎ भोपाल के 21 लाख 25 हजार मतदाताओं में से 79% मैप हुए। ‎ 438000 मतदाता पहले मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। MP SIR Update : मध्य प्रदेश। भोपाल में मतदाता सूची संशोधन (SIR) की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। SIR प्रभारी और डिप्टी डीओ भुवन गुप्ता ने जानकारी दी कि शहर के 21 लाख 25 हजार मतदाताओं में से 79% ही मैप हो पाए हैं। करीब 4 लाख 38 हजार मतदाता पहली मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। Bhopal Protest : महिलाओं का जंगी प्रदर्शन! विवादित मंत्री विजय शाह के घर का किया घेराव 1 लाख 16 हजार वोटर्स का कोई लिंक नहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पहले चरण में 1 लाख 16 हजार मतदाताओं का कोई लिंक 2003 की मतदाता सूची से नहीं मिला। इन मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है। इन सभी को 23 जनवरी से नोटिस भेजकर सुनवाई की जाएगी। सुनवाई का दौर 16 फरवरी तक चलेगा। IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी… 35 हजार मतदाताओं के नाम लिस्ट से बाहर इसके अलावा 35 हजार मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। हर रोज प्रत्येक वार्ड में 50 मतदाताओं की सुनवाई होगी। वार्ड स्तर पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बैठेंगे और नोटिस प्राप्त मतदाताओं की शिकायतें सुनेंगे। दावे और आपत्तियां भी इसी दौरान दर्ज की जाएंगी। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या भुवन गुप्ता ने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को साफ-सुथरा और सटीक बनाने के लिए की जा रही है। पुरानी सूची से लिंक न मिलने वाले मतदाताओं को मौका दिया जा रहा है कि वे अपने दस्तावेज पेश कर नाम बचाएं। मृत मतदाताओं के नाम हटाने से फर्जी वोटिंग की आशंका कम होगी। नोटिस मिलने के बाद सुनवाई में पहुंचें यह संशोधन चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत हो रहा है। मतदाता सूची में गलत या डुप्लीकेट नाम हटाना जरूरी है। भोपाल जैसे बड़े शहर में यह प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पारदर्शी तरीके से की जा रही है। Santosh Verma Controversy : विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो – खुद को माई के लाल बताया… मतदाताओं से अपील है कि अगर उन्हें नोटिस मिले तो समय पर दस्तावेज लेकर सुनवाई में पहुंचें। नाम कटने से वोटिंग का अधिकार छिन सकता है। सुनवाई में आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे प्रमाण पेश करने होंगे।

Bhopal Protest : महिलाओं का जंगी प्रदर्शन! विवादित मंत्री विजय शाह के घर का किया घेराव

MP Women Congress Protest

हाइलाइट्स महिला कांग्रेस ने किया मंत्री विजय शाह के निवास का घेराव। मंत्री विजय शाह लाडली बहनों को को लेकर की थी टिप्पणी। Bhopal Protest : भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्री विजय शाह के विवादित बयानों पर महिला कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री के निवास का घेराव किया। यह प्रदर्शन विजय शाह द्वारा लाडली बहनों और पहले करनाल सोफिया को लेकर दी गई टिप्पणियों के विरोध में था। महिला कांग्रेस ने इन बयानों को निंदनीय और महिलाओं का अपमान बताया। IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी… मंत्री विजय शाह से माफी मांगने की मांग प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मंत्री से माफी मांगने की मांग की। रीना बौरासी ने कहा कि विजय शाह के बयान महिलाओं की गरिमा पर हमला हैं। लाडली बहना योजना को लेकर की गई टिप्पणी और अन्य बयान अस्वीकार्य हैं। महिला कांग्रेस ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने की बैरिकेडिंग यह घेराव भोपाल में मंत्री के निवास के बाहर हुआ। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता जमा हुईं और प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। बैरिकेडिंग लगाई गई और किसी अनहोनी से बचने के लिए सतर्कता बरती गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन नारे तेज थे। शाह की टिप्पणी से महिलाओं का अपमान विजय शाह के बयान पहले से विवादों में हैं। लाडली बहना योजना पर उनकी टिप्पणी को महिलाओं का अपमान माना गया। इससे पहले भी उनके बयान सुर्खियों में रहे हैं। महिला कांग्रेस ने इसे मौका मानकर बड़ा प्रदर्शन किया। रीना बौरासी ने कहा कि महिलाओं की आवाज दबाई नहीं जाएगी। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? प्रदर्शन से सियासी माहौल गरमा गया है। महिला कांग्रेस ने इसे महिलाओं की एकजुटता का प्रदर्शन बताया। मंत्री विजय शाह की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति दी थी, लेकिन घेराव पर नजर रखी। यहां देखिये प्रदर्शन के वीडियो

IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी…

IAS Meenakshi Singh

IAS Meenakshi Singh : भोपाल। मध्यप्रदेश की IAS अधिकारी मीनाक्षी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजाक्स की सभा में दिया उनका बयान विवादों में घिर गया है। वीडियो में मीनाक्षी सिंह ने कहा कि जातिगत पहचान और जातिवादी होना आज की सबसे बड़ी मांग है। वायरल वीडियो में क्या? उन्होंने सवर्ण समाज पर निशाना साधते हुए कहा कि सरनेम देखकर पक्षपात किया जाता है। समाज को जोड़ने के लिए सबसे पहले परिवार और जातिगत पहचान को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने आदिवासी बच्चों को अपनी जाति बताने पर जोर दिया। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या मीनाक्षी ने कहा कि हमें अपने समुदाय के लोगों को ढूंढकर मदद करनी चाहिए। बड़े पदों पर होने के बावजूद आदिवासी भाई-बहन संकोच करते हैं, इसलिए उनके साथ जुड़ना और समाज को आगे बढ़ाना जरूरी है। यह बयान संतोष वर्मा के विवादित बयानों के बाद आया है, जिससे IAS अधिकारियों के बयानों पर नई बहस छिड़ गई है। मीनाक्षी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? कांग्रेस- बीजेपी की प्रतिक्रिया बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी या नेता जातिगत बातें न करें। सभी समाज के लोगों को साथ लेकर काम करना चाहिए। जातिवाद से समाज बंटता है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में जात-पात बढ़ाते हैं। IAS अधिकारी को संविधान और महात्मा गांधी की विचारधारा का पालन करना चाहिए। जातिवाद फैलाना गलत है। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट यह विवाद राजनीतिक दलों के बीच भी गरमा गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगा रही हैं। मीनाक्षी सिंह का बयान अजाक्स सभा में दिया गया था, जो दलित-आदिवासी संगठन है लेकिन उनके शब्दों को जातिवाद को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।

Bhopal WordCamp 2025 : भोपाल में 20-21 दिसंबर को WordCamp , वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स का बड़ा सम्मेलन

Bhopal Word Camp 2025

Bhopal Word Camp 2025 : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टेक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 20 और 21 दिसंबर 2025 को WordCamp 2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा टेक कॉन्फ्रेंस है, जो वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित रहेगा। इसमें 400 से अधिक तकनीकी उत्साही, डेवलपर्स, डिजाइनर्स, ब्लॉगर्स और डिजिटल पेशेवर शामिल होंगे। 20 दिसंबर को Contributor Day SF Technologies में आयोजित होगा। इस दिन डेवलपर्स, डिजाइनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स मिलकर ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। कोडिंग, डिजाइन, अनुवाद और डॉक्यूमेंटेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग होगा। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या मुख्य कॉन्फ्रेंस 21 दिसंबर को Courtyard by Marriott, भोपाल में होगी। यहां प्रेरक मुख्य भाषण, तकनीकी सत्र, वर्कशॉप और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। प्रमुख स्पीकर्स में अभय कुलकर्णी (वर्डप्रेस और AI ऑटोमेशन), आदित्य विक्रम सिंह (SEO और डिजिटल रणनीति), अक्षत गुप्ता (UX और प्रोडक्ट डिजाइन), डॉ. तबस्सुम जाफर (रिमोट वर्क और मानसिक स्वास्थ्य), जिनेंद्र खोबारे (सुरक्षा और फ्रॉड प्रिवेंशन), प्रियंका शाह (AI और मार्केटिंग), साक्षी चौइथानी (फ्रीलांसर से फाउंडर), साक्षी मेहता (टीम विकास) और संदेश जांगम-सौरभ मटोलिया (वर्डप्रेस इंजीनियरिंग) शामिल हैं। Dainik Bhaskar इस इवेंट का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है। इससे तकनीकी समुदाय में दृश्यता बढ़ेगी और स्पीकर्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मिलेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय टेक इकोसिस्टम को मजबूत करने में योगदान देगा। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? WordCamp 2025 वेब डेवलपमेंट, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी में सीखने का अनोठा अवसर है। प्रतिभागी ज्ञान बढ़ा सकेंगे और उद्योग विशेषज्ञों से सीधे जुड़ सकेंगे। टेक प्रेमी AI, SEO, UX और डिजिटल इनोवेशन सीखने का मौका न चूकें। यह इवेंट भोपाल को टेक हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ओपन-सोर्स कम्युनिटी को बढ़ावा मिलेगा और नई मित्रताएं बनेंगी। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि यह WordCamp यादगार बनेगा।

Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या

MP Suicide Case

हाइलाइट्स भदभदा डैम में कूदकर युवक ने की आत्महत्या। पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू की। शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। Bhopal Suicide Case : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने भदभदा डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना गुरुवार देर रात करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय हेमंत राय के रूप में हुई है। वह कमला नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? मैं हेमंत राय… हेमंत अपनी दोपहिया वाहन से भदभदा डैम पहुंचा और डैम से छलांग लगा दी। आत्महत्या से पहले उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक मैसेज डाला, जिसमें लिखा था – “मैं हेमंत राय उम्र 30 में अपनी मर्जी से अपनी खुशी से सुसाइड कर रहा हूं। मेरे ऊपर किसी का दबाव नहीं है (भदभदा तालाब)।” यह स्टेटस देखकर उसके जानने वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। Santosh Verma Controversy : विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो – खुद को माई के लाल बताया… हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। देर रात हेमंत का शव बरामद कर लिया गया। मौके से उसकी दोपहिया वाहन भी जब्त की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Online Marriage Certificate : अब घर बैठे मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट, ऑफिस आने की जरूरत नहीं पुलिस की जांच जारी घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का बुरा हाल हो गया। वे सदमे में हैं। अभी तक आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हेमंत के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में लगी हुई है।

MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह?

MP Politics

हाइलाइट्स कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की तारीफ। बोले दिग्विजय सिंह की महिमा अपरम्पार। अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की बताई उपलब्धि। MP Politics : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में एक दुर्लभ और सराहनीय नजारा देखने को मिला। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की खुलकर तारीफ की। विशेष चर्चा के दौरान विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के 1993 से 2003 तक के कार्यकाल में राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट, बांध सागर परियोजना और कोलार जल परियोजना जैसे बड़े कार्यों का जिक्र किया। MP Govt Job Vacancy : फिजियोथेरेपिस्ट से असिस्टेंट प्रोफेसर तक 474 पदों पर सीधी भर्ती, 24 दिसंबर से आवेदन शुरू IIM और IIT की स्थापना में दिग्विजय सिंह का बड़ा योगदान विजयवर्गीय ने शिक्षा क्षेत्र में भी दिग्विजय सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर में IIM और ITI की स्थापना में दिग्विजय सिंह का बड़ा योगदान रहा। इंदौर देश का पहला शहर है जहां दोनों संस्थान हैं। इसमें अर्जुन सिंह और तत्कालीन नेतृत्व की भी भूमिका रही। Santosh Verma Controversy : विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो – खुद को माई के लाल बताया… विजयवर्गीय ने सुनाया एक किस्सा मंत्री ने दिग्विजय सिंह की मानवीयता की भी तारीफ की। उन्होंने एक प्रसंग सुनाया कि जब उनके कार्यकर्ता ओमकार तिवारी को स्वास्थ्य संकट आया, तो दिग्विजय सिंह ने बिना भेदभाव के तुरंत हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर उन्हें दिल्ली भेजा। विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह समर्थक या विरोधी किसी की भी मदद करते थे। दिग्विजय सिंह ने किया विजयवर्गीय को धन्यवाद इस सराहना पर दिग्विजय सिंह ने सदन में विजयवर्गीय को धन्यवाद कहा। उन्होंने विजयवर्गीय को ‘कलाकार’ कहते हुए सराहा और कहा कि आज के राजनीतिक माहौल में ऐसा साहस बहुत कम नेताओं में होता है। MP Road Accident : असुरक्षित परिक्रमावासी ! नर्मदा प्रकिमा पथ की जरूरत, डिंडोरी में हुआ दर्दनाक हादसा यह बातचीत सदन की कार्यवाही में रिकॉर्ड हो गई। आमतौर पर सदन में आरोप-प्रत्यारोप चलते हैं, लेकिन इस बार दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच सराहना का दौर देखकर सदस्यों ने तालियां बजाईं।

MP Govt Job Vacancy : फिजियोथेरेपिस्ट से असिस्टेंट प्रोफेसर तक 474 पदों पर सीधी भर्ती, 24 दिसंबर से आवेदन शुरू

MP Govt Job Vacancy

हाइलाइट्स 474 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी भर्ती। चयन लिखित परीक्षा और कुछ पदों पर तकनीकी योग्यता के आधार पर। MP Govt Job Vacancy : भोपाल। मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए 474 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से होगी। पद मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में भरे जाएंगे। Santosh Verma Controversy : विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो – खुद को माई के लाल बताया… इन पदों पर भर्ती भर्ती में मुख्य पद हैं – मेडिकल सोशल वर्कर, फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर। चयन लिखित परीक्षा और कुछ पदों पर तकनीकी योग्यता के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे। संशोधन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है। परीक्षा 10 फरवरी 2026 से कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में दो शिफ्टों में आयोजित होगी। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट इतना होगा आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और SC/ST/OBC वर्ग के लिए 250 रुपये है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी होगी दूर यह भर्ती स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी और सेवाओं में सुधार आएगा। युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा। सरकार का फोकस स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन बढ़ाने पर है। MP Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश को मिल सकते हैं नए मंत्री! नए साल में कैबिनेट विस्तार के संकेत यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर जैसे पद शिक्षण और चिकित्सा में रुचि रखने वालों के लिए अच्छे हैं। फिजियोथेरेपिस्ट और लैब टेक्नीशियन जैसे पद तकनीकी स्किल वाले उम्मीदवारों के लिए हैं। सरकार की यह पहल रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है।

Santosh Verma Controversy : विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो – खुद को माई के लाल बताया…

Santosh Verma Controversy

हाइलाइट्स अपने अजाक्स संगठन पर खड़े किये IAS संतोष वर्मा ने सवाल IAS संतोष वर्मा बोले आज अजाक्स के बड़े बड़े लोग गैरजिम्मेदार Santosh Verma Controversy : भोपाल। विवादों से घिरे IAS अधिकारी संतोष वर्मा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वर्मा ने खुद को ‘माई का लाल’ बताया और अपने संगठन AJAKS (अजाक्स) के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2016 में वे ‘माई के लाल’ बने थे, लेकिन आज उन्हें तोड़ा जा रहा है। MP Road Accident : असुरक्षित परिक्रमावासी ! नर्मदा प्रकिमा पथ की जरूरत, डिंडोरी में हुआ दर्दनाक हादसा वायरल वीडियो में क्या वीडियो में संतोष वर्मा ने कहा कि AJAKS के बड़े-बड़े लोग गैरजिम्मेदार हैं। जब मौका मिला तब उन्होंने बहाने बनाकर काम नहीं किया। अब रिटायरमेंट के बाद अगर ये लोग चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें जवाब देना चाहिए और रोड़ा बनना चाहिए। वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके साथ हमेशा बदले की भावना से काम किया गया है। संगठन से जुड़े लोग बयान से नाराज यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब वर्मा पहले से ही विवादों में हैं। ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी और अन्य बयानों के कारण वे सुर्खियों में रहे हैं। Bhopal IAS Service Meet : भोपाल IAS सर्विस मीट शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, 4 कैटेगरी में मिलेंगे अवार्ड अब AJAKS संगठन पर निशाना साधकर उन्होंने नया विवाद खड़ा कर दिया है। संगठन से जुड़े लोग इस बयान से नाराज हैं और इसे व्यक्तिगत हमला बता रहे हैं। पुरानी लड़ाई का किया जिक्र संतोष वर्मा ने वीडियो में अपनी पुरानी लड़ाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज और संगठन के लिए लड़े, लेकिन बदले में उन्हें तोड़ने की कोशिश की गई। MP Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश को मिल सकते हैं नए मंत्री! नए साल में कैबिनेट विस्तार के संकेत रिटायरमेंट के बाद संगठन के नेताओं के चुनाव लड़ने पर सवाल उठाकर उन्होंने सीधा हमला बोला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यहां देखिये वायरल वीडियो

MP Road Accident : असुरक्षित परिक्रमावासी ! नर्मदा प्रकिमा पथ की जरूरत, डिंडोरी में हुआ दर्दनाक हादसा

MP Road Accident

MP Road Accident : डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में नर्मदा परिक्रमा कर रहे एक यात्री के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मोहतरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे परिक्रमावासी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि परिक्रमावासी दूर जा गिरा। हादसे का पूरा दृश्य पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Bhopal IAS Service Meet : भोपाल IAS सर्विस मीट शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, 4 कैटेगरी में मिलेंगे अवार्ड स्थानीय लोगों ने की मदद हादसा देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर घायल परिक्रमावासी को उठाया और मदद पहुंचाई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिक्रमावासी नर्मदा परिक्रमा के लिए पैदल चल रहे थे। कार के नंबर से पुलिस जूता रही सबूत पुलिस ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही लग रही है। CCTV फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट कार का नंबर और अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया गया है। यह हादसा नर्मदा परिक्रमा पथ की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा रहा है। परिक्रमावासी सड़क किनारे पैदल चलते हैं, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों से खतरा बना रहता है। कई लोग मांग कर रहे हैं कि परिक्रमा के लिए अलग सुरक्षित पथ बनाया जाए। सड़कों पर स्पीड लिमिट और सतर्कता के बोर्ड लगाए जाएं।

Bhopal IAS Service Meet : भोपाल IAS सर्विस मीट शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, 4 कैटेगरी में मिलेंगे अवार्ड

CM Mohan Yadav

Bhopal IAS Service Meet 2025 : भोपाल। मध्यप्रदेश के IAS अफसरों का सालाना जमावड़ा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिनी IAS सर्विस मीट में सहायक कलेक्टर से मुख्य सचिव तक सभी अफसर शामिल होंगे। पूर्व IAS और उनके परिवार भी इसमें हिस्सा लेंगे। यह मीट प्रशासनिक काम से हटकर मस्ती, प्रतिभा और एकता का मंच बनेगी। Harda News : अय्याश अधिकारी की मनमर्जी! तनखा बढ़ाने के नाम पर मेड का किया शारीरिक शोषण मीट की शुरुआत 19 दिसंबर को प्रशासन अकादमी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन से होगी। इसके बाद अरेरा क्लब में दिनभर और देर रात तक कार्यक्रम चलेंगे। अफसरों को 4 हाउस में बांटा गया है – रेड, ग्रीन, ब्लू और यलो। हर हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन तय हैं। तीन दिन प्रतिस्पर्धा होगी और आखिरी दिन अवार्ड दिए जाएंगे। Online Marriage Certificate : अब घर बैठे मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट, ऑफिस आने की जरूरत नहीं अवार्ड कैटेगरी: मोस्ट क्रिएटिव, बेस्ट प्रजेंटेशन, बेस्ट एंटरटेनमेंट वैल्यू और बेस्ट कोऑर्डिनेशन। अफसरों के 18 साल तक के बच्चों को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट और सीनियर आर्टिस्ट अवार्ड मिलेंगे। IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने कहा कि मीट से फील्ड अफसरों की भागीदारी बढ़ेगी और समन्वय मजबूत होगा। ग्रुप्स में प्रतिस्पर्धा से उत्साह दोगुना हो जाएगा। आयोजन समिति चेयरपर्सन पी नरहरि ने कहा कि 2010 से शुरू यह मीट यादगार बन रही है। इससे परिवार जैसे बंधन मजबूत होते हैं और नई मित्रताएं बनती हैं। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट कार्यक्रमों की झलक 19 दिसंबर: उद्घाटन, पैनल डिस्कसन, रिले रेस, वॉलीबाल, बैडमिंटन, चेस, कैरम, ट्रेजर हंट, कल्चरल इवेंट। 20 दिसंबर: बोट रेस, टी-20 फुटबॉल, कुकिंग कॉम्पिटिशन, पतंगबाजी, जस्ट ए मिनट, फन गेम्स, पेंटिंग, अंताक्षरी, DJ नाइट। 21 दिसंबर: साइक्लिंग, क्विज, डंब चैराड्स, टग ऑफ वार, क्लोजिंग सेरेमनी और अवार्ड्स। सीएम की आज की व्यस्तताएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। मध्यप्रदेश IAS एसोसिएशन सर्विस मीट 2025 का शुभारंभ करने के बाद सीएम दोपहर 1:35 बजे भोपाल से मुंबई के लिए रवाना होंगे। 1:50 बजे वे होटल ग्रैंड हयात, सांताक्रुज पहुंचेंगे और ‘वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम कॉन्फ्रेंस 2025’ में शामिल होंगे। यह कॉन्फ्रेंस हिंदू अर्थव्यवस्था और वैश्विक मुद्दों पर फोकस करेगी। शाम 5 बजे सीएम मुंबई से भोपाल के लिए वापस रवाना होंगे और 6:35 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।