MP Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश को मिल सकते हैं नए मंत्री! नए साल में कैबिनेट विस्तार के संकेत

हाइलाइट्स नए साल में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा फेरबदल। मंत्रियों के प्रदर्शन रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कुछ मंत्री होंगे बाहर। क्षेत्रीय संतुलन के साथ निगम-मंडलों में भी नियुक्तियों की संभावना। MP Cabinet Expansion : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में नए साल की शुरुआत के साथ मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार यह विस्तार 20 जनवरी के बाद हो सकता है। सरकार और संगठन स्तर पर इसको लेकर मंथन शुरू हो चुका है। Bhopal Metro News : यात्रियों के लिए जरूरी खबर! देखिए भोपाल मेट्रो का पूरा टाइम टेबल मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार मुख्यमंत्री ने हाल ही में सभी मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की है। भोपाल और खजुराहो में हुई बैठकों में हर विभाग के दो साल के प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा हुई। इन बैठकों के आधार पर मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। यह रिपोर्ट कार्ड कैबिनेट विस्तार और फेरबदल का मुख्य आधार बनेगा। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी मंत्रियों के कामकाज को लेकर सर्वे कराए हैं। Harda News : अय्याश अधिकारी की मनमर्जी! तनखा बढ़ाने के नाम पर मेड का किया शारीरिक शोषण 3 – 4 मंत्रियों को दिखा सकते हैं बाहर का रास्ता सूत्र बताते हैं कि कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से केंद्रीय नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। ऐसे में तीन से चार मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं सात से आठ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। इनमें कई सीनियर विधायक शामिल हो सकते हैं, जो लंबे समय से मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। विस्तार में होगा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन फिलहाल मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में 31 मंत्री हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से अभी चार और मंत्रियों को बनाया जा सकता है। विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़ इसके अलावा निगम-मंडलों में नियुक्तियों का रास्ता भी साफ हो गया है। जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी, उन्हें निगम-मंडलों में समायोजित किया जा सकता है। इससे असंतोष को कम करने की कोशिश होगी। युवा और अनुभवी नेताओं का होगा मिश्रण मोहन यादव सरकार अपने दो साल पूरे कर चुकी है और अब संगठन को नई ताकत देने की तैयारी है। कैबिनेट विस्तार से पार्टी के विभिन्न गुटों और क्षेत्रों को संतुलन देने का प्रयास होगा। केंद्रीय नेतृत्व की नजर में यह विस्तार महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2028 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़ राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह फेरबदल सरकार की छवि को और मजबूत करेगा। नए चेहरों से युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण होगा। जनता भी बदलाव की उम्मीद कर रही है। देखना यह होगा कि अंतिम सूची में कौन-कौन शामिल होता है। फिलहाल मंथन जारी है और जल्द फैसला आने की संभावना है।
Bhopal Metro News : यात्रियों के लिए जरूरी खबर! देखिए भोपाल मेट्रो का पूरा टाइम टेबल

हाइलाइट्स 20 दिसंबर को मेट्रो का होगा उद्घाटन। तीन कोच का रहेगा मेट्रो रोजाना मेट्रो की 17 ट्रिप सुभाष नगर और ऐम्स के बीच चलेगी। Bhopal Metro News : भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपालवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भोपाल मेट्रो का उद्घाटन 20 दिसंबर को होगा और 21 दिसंबर से कमर्शियल रन शुरू हो जाएगा। मध्य प्रदेश मेट्रो के एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा टाइम टेबल और अन्य जानकारी साझा की। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। Harda News : अय्याश अधिकारी की मनमर्जी! तनखा बढ़ाने के नाम पर मेड का किया शारीरिक शोषण रोजाना होंगी मेट्रो की 17 ट्रिप्स मेट्रो का कमर्शियल रन सुबह 9 बजे से शुरू होगा और शाम 7 बजे तक चलेगा। रोजाना 17 ट्रिप्स होंगी। सुभाष नगर से AIIMS तक 9 ट्रिप्स और AIIMS से सुभाष नगर तक 8 ट्रिप्स चलेंगी। कुल रूट 7.4 किलोमीटर का है, जो ऑरेंज और ब्लू लाइन पर होगा। मेट्रो में 3 कोच होंगे और एक बार में 200 से 250 यात्री आराम से बैठ सकेंगे। कितना होगा किराया टिकट पहले फिलहाल मैन्युअल मिलेंगे। पहले दिन से ही टिकट चार्जेबल होंगे। किराया इस प्रकार है: पहले 2 स्टेशन: ₹20 3 से 5 स्टेशन: ₹30 6 से 8 स्टेशन: ₹40 अधिकतम किराया: ₹70 Bhopal Press Conference : MP सरकार के 2 साल, PWD विभाग ने जनता के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड ड्राइवरलेस मेट्रो चलाने की योजना भी 8 स्टेशनों में से 6 पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेट्रो का काम तय समय से 6 महीने देरी से शुरू हो रहा है, लेकिन अब यात्रियों को सुविधा मिलेगी। भविष्य में ड्राइवरलेस मेट्रो चलाने की योजना भी है। 2028 तक पूरे भोपाल में 30.8 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क पूरा करने का लक्ष्य है। मेट्रो से कम होगा ट्रैफिक जाम एमडी चैतन्य ने कहा कि यह भोपाल के विकास में महत्वपूर्ण कदम है। मेट्रो से ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा आसान बनेगी। सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। यात्रियों से अपील है कि नियमों का पालन करें और मेट्रो का सही इस्तेमाल करें। Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़ सुभाष नगर से AIIMS तक का रूट खुलेगा यह मेट्रो भोपाल को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब सुबह से शाम तक मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। पहले चरण में सुभाष नगर से AIIMS तक का रूट खुलेगा। आगे अन्य लाइनें जुड़ेंगी। Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा यात्रियों के लिए यह सुविधा गेम चेंजर साबित होगी। किराया किफायती रखा गया है ताकि आम आदमी इस्तेमाल कर सके। मेट्रो स्टेशनों पर सुविधाएं भी अच्छी होंगी। उद्घाटन के बाद कमर्शियल रन से भोपाल की कनेक्टिविटी नई ऊंचाई छुएगी।
Harda News : अय्याश अधिकारी की मनमर्जी! तनखा बढ़ाने के नाम पर मेड का किया शारीरिक शोषण

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले के ट्रैफिक थाने में पदस्थ एएसआई सुरेंद्र मालवीय पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने उन पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। महिला उनके घर में नौकरानी के रूप में काम करती थी। शिकायत के अनुसार, एएसआई उसे पगार बढ़ाने का लालच देकर शारीरिक शोषण कर रहे थे। CM PHQ Headquarters : सीएम मोहन यादव ने PHQ में दिखाई फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी, बोले – अंकुरित न हो नक्सलवाद… लंबे समय से कर रहे थे परेशान महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि सुरेंद्र मालवीय लंबे समय से उसे परेशान कर रहे थे। पगार बढ़ाने और अन्य लालच देकर वह शोषण करते थे। जब महिला ने विरोध किया तो धमकी भी दी गई। आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत की। Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़ ASI से होगी पूछताछ शिकायतकर्ता महिला ने विस्तार से घटना का ब्यौरा दिया है। पुलिस अब ASI से पूछताछ करेगी और अन्य गवाहों के बयान लेगी। अगर आरोप साबित हुए तो एएसआई पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। मामला संवेदनशील है, इसलिए पुलिस गोपनीयता बनाए रख रही है। Bhopal Iron Scam : भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला उजागर, 240 मीटर नाली में 16 टन सरिया ‘खपा’ घरेलू नौकरानियां अक्सर ऐसे शोषण का शिकार होती हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। यह मामला सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ऐसे अधिकारी पर शोषण के आरोप विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है।
CM PHQ Headquarters : सीएम मोहन यादव ने PHQ में दिखाई फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी, बोले – अंकुरित न हो नक्सलवाद…

CM PHQ Headquarters : भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचे और डिसेमिनेशन ऑफ आउटकम्स विषय पर स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। यहां उन्होंने नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण की गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि ऐसी गतिविधियां संचालित की जाएं ताकि नक्सलवाद फिर से अंकुरित न हो। मुख्यमंत्री यादव को गॉर्ड ऑफ ऑनर सीएम मोहन यादव के PHQ आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने सलामी गार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद अपराध अनुसंधान को मजबूत बनाने के लिए तैयार 57 मोबाइल फॉरेंसिक वैन में से एक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन 36 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से केंद्र सरकार की मदद से आई हैं। इनमें से 14 वैन पहले ही मिल चुकी हैं। Bhopal Press Conference : MP सरकार के 2 साल, PWD विभाग ने जनता के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड सुरक्षा का भरोसा होगा मजबूत वैन अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं, जैसे स्टीरियो माइक्रोस्कोप, डीएसएलआर कैमरा, थर्मल प्रिंटर, बॉडी-वॉर्न कैमरा और विभिन्न जांच किट। इससे अपराध स्थल पर ही साक्ष्य संकलन और वैज्ञानिक जांच आसान होगी। सीएम ने कहा कि इससे अपराध खुलासा तेज होगा और दोषसिद्धि दर बढ़ेगी। नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि कॉन्फ्रेंस में नक्सलवाद के खिलाफ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम ने नक्सलवाद खात्मे पर बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा विशेष सत्र में पुलिस की सराहना हुई। उन्होंने बालाघाट, डिंडोरी और मंडला जैसे क्षेत्रों में बदलाव पर चर्चा की। Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़ पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने रायपुर में नवंबर 2025 में हुए अखिल भारतीय डीजी-आईजी सम्मेलन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, महिला सुरक्षा, सिंहस्थ 2028 और साइबर पुलिसिंग पर दिशानिर्देश मिले। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह शिव शेखर शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने अधिकारियों से कानून व्यवस्था, नवाचार और सुशासन पर संवाद किया। फील्ड विजिट और नागरिक शिकायतों पर संवेदनशीलता के निर्देश दोहराए।
Bhopal Press Conference : MP सरकार के 2 साल, PWD विभाग ने जनता के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड

Bhopal Press Conference : भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग की दो साल की उपलब्धियां गिनाईं है। मंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में 17,284 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। इसके साथ ही 6,627 करोड़ रुपये से 739 भवनों का निर्माण पूरा हुआ है। 4 रोपवे प्रोजेक्ट भी प्रगति पर मंत्री ने बताया कि प्रदेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तेजी से चल रहे हैं। एलिवेटेड कॉरिडोर, उच्च स्तरीय पुल और 111 रेलवे ओवरब्रिज कुल 5,621 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में 4 रोपवे प्रोजेक्ट भी प्रगति पर हैं। Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़ राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि 989 किलोमीटर लंबाई के 55 NH प्रोजेक्ट 14,918 करोड़ रुपये से बन रहे हैं। इसके अलावा 345 किलोमीटर की 5 प्रमुख सड़क और बायपास परियोजनाएं 12,676 करोड़ रुपये से स्वीकृत हो चुकी हैं। 4 दिन में 11 हजार शिकायतों का निराकरण लोकपथ मोबाइल ऐप की सफलता पर मंत्री ने कहा कि इस ऐप से 11 हजार शिकायतों का निराकरण सिर्फ 4 दिन में हुआ। जल्द ही लोकपथ 2.0 लॉन्च होगा, जो न केवल सड़क की दूरी बताएगा बल्कि रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों की जानकारी देगा और ब्लैक स्पॉट भी अलर्ट करेगा। MP Viral Video : बदमाशों के हौसले बुलंद, 17 साल के लड़के को मार- मार कर उतारा मौत के घाट पर्यावरण संरक्षण पर मंत्री ने बड़ा ऐलान किया कि अब प्रदेश में सभी सरकारी भवन ग्रीन बिल्डिंग के मानकों पर बनेंगे। NHAI के साथ टाइगर कॉरिडोर भी बनाए जा रहे हैं ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा हो। जनता की सुविधा और विकास प्राथमिकता ये उपलब्धियां मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर पेश की गई हैं। मंत्री ने कहा कि विभाग जनता की सुविधा और विकास को प्राथमिकता दे रहा है। सड़कें और भवन मजबूत बनाने से प्रदेश की कनेक्टिविटी और सुविधाएं बढ़ रही हैं। Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने आंकड़ों के साथ विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सरकार की अन्य योजनाओं की तरह PWD भी तेजी से काम कर रहा है। आने वाले समय में और बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे।
Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़

हाइलाइट्स: कमला नगर में घर के अंदर अवैध हथियार फैक्ट्री। ऑर्डर पर अपराधियों को हथियार सप्लाई करते थे। छापेमारी में 75 छुरी और 4 तलवारें बरामद। Bhopal Illegal Arms Factory : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 75 छुरी और 4 तलवारें बरामद हुईं। इस मामले में दो सगे भाइयों दुर्गेश विश्वकर्मा और चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों भाई बापू नगर इलाके के रहने वाले हैं। MP Viral Video : बदमाशों के हौसले बुलंद, 17 साल के लड़के को मार- मार कर उतारा मौत के घाट पहले भी जेल जा चुका आरोपी थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि दोनों आरोपी पहले से छुरी और चाकू बनाने का काम करते थे। कुछ समय पहले पुलिस की सख्ती के कारण उन्होंने यह धंधा बंद कर दिया था। चंदन विश्वकर्मा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वह करीब डेढ़ साल पहले अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है। बंद कमरे में भरे थे अवैध हथियार पिछले कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि दोनों भाई फिर से अवैध हथियार बनाने लगे हैं। मुखबिर की जानकारी पर मंगलवार रात पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। घर में एक बंद कमरे को खुलवाया गया तो वहां बड़ी संख्या में तैयार हथियार मिले। सभी हथियार एक कमरे में बंद करके रखे गए थे। Bhopal Iron Scam : भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला उजागर, 240 मीटर नाली में 16 टन सरिया ‘खपा’ अपराधियों को होती थी सप्लाई पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ऑर्डर पर हथियार बनाते थे और उन्हें बेचने की तैयारी थी। पुलिस कार्रवाई के डर से हथियार बाहर नहीं ले जा सके थे। आरोपी हर साइज की छुरियां और अलग-अलग डिजाइन की तलवारें बनाते थे। ये हथियार शहर के अपराधियों को सप्लाई किए जाते थे। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि अब तक कितने हथियार बेचे जा चुके हैं और वे किन लोगों तक पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है।
MP Viral Video : बदमाशों के हौसले बुलंद, 17 साल के लड़के को मार- मार कर उतारा मौत के घाट

हाइलाइट्स 17 साल के लड़के की बदमाशों ने बेरहमी से की पिटाई। पुरानी रंजिश के चलते की गई थी मारपीट। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। MP Viral Video : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक 17 साल के लड़के को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना चुन्नीढाना इलाके की है। मृतक लड़के का नाम विवेक मरकाम है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बदमाशों को युवक को पीटते देखा जा सकता है। Bhopal Iron Scam : भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला उजागर, 240 मीटर नाली में 16 टन सरिया ‘खपा’ पुरानी रंजिश में किया हमला विवेक को 8 से 10 युवकों ने मिलकर उठाया और ले गए। पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। पिटाई इतनी बेरहम थी कि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले विवेक ने आरोपी का नाम अन्नू ठाकुर बताया। पुलिस के मुताबिक, अन्नू ठाकुर मुख्य आरोपी है और उसके साथी भी शामिल थे। Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो वायरल होने से लोगों में गुस्सा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवेक की पोस्टमार्टम आज होगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अन्नू ठाकुर अपने साथियों समेत फरार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम इलाके में छापे मार रही है। मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर और उसके साथी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड परिजनों ने कहा कि विवेक मासूम था और उसका किसी से झगड़ा नहीं था। फिर भी बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी सूचना देने की अपील की है।
Bhopal Iron Scam : भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला उजागर, 240 मीटर नाली में 16 टन सरिया ‘खपा’

हाइलाइट्स भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला। मात्र 240 मीटर लंबी नाली में ही खपा दिया गया 16 टन लोहा। कागजों पर ही बिछा दिया 16 हजार kg छड़ का जाल। Bhopal Iron Scam : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के नगर निगम में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। वार्ड 53 में भेल संगम कॉलोनी की एक छोटी नाली के निर्माण में भारी अनियमितता पाई गई है। यह नाली सिर्फ 240 मीटर लंबी और 3 फीट चौड़ी है, जिसे आरसीसी स्लैब से ढकने का काम किया गया। लेकिन निगम के रिकॉर्ड में इस काम के लिए 16,139 किलोग्राम सरिया (लोहा) इस्तेमाल होने का दावा किया गया है। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड 13 लाख रुपये का बिल पास कराने की कोशिश मामला सामने आने के बाद निगम के असिस्टेंट इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने बिना साइट विजिट के 13 लाख रुपये का बिल पास कराने की कोशिश की। जब शिकायत हुई तो 5 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया। 8 दिसंबर को साइट का निरीक्षण भी हुआ, लेकिन अब तक निगम कमिश्नर को कोर कटिंग रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। इससे अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। CM Mohan Yadav Schedule : सीएम मोहन यादव आज करेंगे PHQ में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस, कानून व्यवस्था पर चर्चा छोटी नाली में 16 टन से ज्यादा सरिया लगना नामुमकिन स्थानीय लोगों और पार्षदों ने इस काम की शिकायत की थी। उनका कहना है कि इतनी छोटी नाली में 16 टन से अधिक सरिया लगना नामुमकिन है। यह पैसा कागजों पर ही खर्च दिखाया गया लगता है। काम की गुणवत्ता भी खराब है और सरिया की असल खपत बहुत कम रही होगी। पैसा बर्बाद करने वालों से हो वसूली निगम प्रशासन ने कहा कि जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे लेकिन देरी से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। पार्षदों ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और पैसा बर्बाद करने वालों से वसूली की जाए। Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा बता दें कि, नगर निगम में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां विकास कार्यों में अनियमितता पाई गई है। इस बार का घोटाला लोहे की खपत से जुड़ा है, जो निर्माण में महंगा सामान है। अगर जांच में गड़बड़ी साबित हुई तो बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
CM Mohan Yadav Schedule : सीएम मोहन यादव आज करेंगे PHQ में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस, कानून व्यवस्था पर चर्चा

CM Mohan Yadav Schedule भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह 11 बजे वे पुलिस मुख्यालय (PHQ) में स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस ऑन इम्प्लीमेंटेशन फॉर डिसेमिनेशन ऑफ आउटकम्स ऑफ डीजी/आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में डीजी, आईजी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस सुधारों पर चर्चा होगी। Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा दोपहर 2 बजे सीएम हाउस में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित है। इसके बाद मुख्यमंत्री यादव शाम 3 बजे सीएम हाउस में ही जनजातीय क्षेत्र आरोग्य सेवा संकल्प सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड ये कार्यक्रम प्रदेश की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। डीजी/आईजी कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय स्तर की बैठकों के नतीजों को राज्य में लागू करने पर विचार होगा। जनजातीय सम्मेलन में आदिवासी बहुल इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा होगी।
Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा

Bhopal Beef Incident : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में बुधवार देर रात पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सामने उस समय हंगामा मच गया, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। ट्रक में बड़ी मात्रा में मांस से भरे पैकेट मिले। संगठनों ने दावा किया कि यह गौ-मांस हो सकता है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना रात करीब 12 बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। भवानी संगठन और हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक ट्रक में संदिग्ध मांस लदा है। वे मौके पर पहुंचे और ट्रक को घेर लिया। तलाशी लेने पर मांस के पैकेट मिले। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नारेबाजी शुरू हो गई। गुस्से में कुछ लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी कर दी। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड स्थिति बिगड़ती देख जहांगीराबाद पुलिस तुरंत पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मांस के सैंपल जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिए गए हैं ताकि पता लग सके कि यह किस जानवर का मांस है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि उन्हें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक स्लॉटर हाउस से मांस पैक कर हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश भेजा जा रहा है। ट्रक से एक संदिग्ध व्यक्ति भाग गया, जबकि एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। MP Congress Protest : कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय! पुलिस को लेना पड़ा बड़ा एक्शन, जमकर मचा बवाल पुलिस का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल जांच जारी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। यह घटना भोपाल में संवेदनशील मुद्दे को फिर से उजागर करती है। गौ-मांस के शक पर अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जांच तेज कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड

MP Cold Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है और फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कई जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जहां विजिबिलिटी 200 मीटर तक रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में भी शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। MP Congress Protest : कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय! पुलिस को लेना पड़ा बड़ा एक्शन, जमकर मचा बवाल प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 5.4 डिग्री, राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर और ग्वालियर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 8.0 डिग्री, दमोह में 8.5 डिग्री, जबलपुर में 8.6 डिग्री, खजुराहो में 8.2 डिग्री, मंडला में 8.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 8.6 डिग्री, रीवा में 7.3 डिग्री और सतना में 8.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। Sehore GST Raid : सरिया-सीमेंट कारोबारी पर GST की रेड, अधिकारी स्टॉक, दस्तावेज की कर रहे जांच घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। सुबह के समय कई जगहों पर विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है, जिससे सड़क यातायात में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कोहरा और ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यह ठंड उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण है। रात और सुबह में तापमान तेजी से गिर रहा है। लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि बुजुर्ग और बच्चे विशेष सावधानी बरतें। MP Tiger Deaths : टाइगर्स की मौत से दहल उठा मध्यप्रदेश! 1 हफ्ते में 6 और सालभर में 54 की गई जान किसानों के लिए भी यह ठंड चिंता का विषय है। रबी फसलों पर पाला पड़ने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञ सिंचाई और अन्य उपाय करने की सलाह दे रहे हैं। ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सर्दी का पीक टाइम है और आने वाले दिनों में और गिरावट हो सकती है। राहत की उम्मीद कम है।