Congress Roadmap : दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने दिया प्रजेंटेशन, बताया कांग्रेस का रोडमैप

Congress Roadmap : दिल्ली। कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं के सामने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। इसमें विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) प्रक्रिया में वोट छूटने या फर्जी वोट जुड़ने से बचाव और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का मेगा प्लान रखा गया। MP News : बैतूल के खेत में विस्फोटक की फसल ! बड़ी मात्रा में मिला खतरनाक पदार्थ दिग्विजय सिंह ने प्रेजेंटेशन में जोर दिया कि SIR में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी सतर्कता बरतें ताकि विपक्षी दलों की कथित साजिश नाकाम हो। साथ ही बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करने के लिए कई यात्राएं और दौरे प्रस्तावित किए गए। प्लान के मुताबिक, प्रत्येक बूथ से मंडल स्तर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। मंडल से ब्लॉक स्तर तक बाइक रैली आयोजित की जाएगी। ब्लॉक से जिला स्तर तक बड़ी यात्राएं निकाली जाएंगी। Bhopal News : IHM भोपाल ने 100% ज़ीरो-वेस्ट मॉडल के साथ भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाकर रचा इतिहास 2026 से शुरू होकर कांग्रेस नेता एक-एक विधानसभा का दौरा करेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे ताकि स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा संपर्क हो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) चीफ सभी 230 विधानसभाओं का दौरा करेंगे। यह प्लान 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह मीटिंग दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में हुई, जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद थे। दिग्विजय सिंह ने प्रेजेंटेशन के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बूथ मैनेजमेंट मजबूत करने पर जोर दिया। SIR को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए और कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर निगरानी रखें। Bhopal Police Extortion : भोपाल में पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने खोली पोल कांग्रेस का मानना है कि हाल के चुनावों में SIR के नाम पर विपक्षी वोटरों के नाम काटे गए, इसलिए अब पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। पदयात्रा, बाइक रैली और रात्रि विश्राम जैसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा और जनता से जुड़ाव बढ़ेगा। यह प्लान मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, जहां पार्टी पिछले कई चुनावों से सत्ता से बाहर है। दिग्विजय सिंह की यह पहल संगठन को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है। आने वाले दिनों में इस प्लान को जमीनी स्तर पर लागू करने की तैयारी शुरू हो जाएगी।
MP News : बैतूल के खेत में विस्फोटक की फसल ! बड़ी मात्रा में मिला खतरनाक पदार्थ

MP News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस ने अवैध विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद की है। भैंसदेही थाना पुलिस को सूचना मिली कि चिचोलीढाना गांव के एक खेत में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा और 100 से अधिक जिलेटिन छड़ें बरामद कर लीं। Bhopal Eintkhedi Attack : पुरानी रंजिश में रूसी के साथियों ने किया जानलेवा हमला, घायल दानिश अली ने दिया बयान यह खतरनाक सामग्री खेत में छिपाई गई थी। पुलिस ने मौके से विस्फोटक रखने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास विस्फोटक रखने या इस्तेमाल करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर एफआईआर की और जांच शुरू कर दी है। Bhopal News : IHM भोपाल ने 100% ज़ीरो-वेस्ट मॉडल के साथ भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाकर रचा इतिहास भैंसदेही थाना क्षेत्र के चिचोलीढाना गांव में यह घटना सामने आई है। जिलेटिन छड़ें आमतौर पर खनन या निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होती हैं, लेकिन अवैध रूप से रखना गंभीर अपराध है। पुलिस को शक है कि यह सामग्री किसी गैरकानूनी गतिविधि के लिए रखी गई थी। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। Bhopal Protest : भोपाल में जंगी प्रदर्शन! ब्राह्मण समाज और पुलिस के बीच कड़ा संघर्ष पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से विस्फोटक बरामद किए। बम निरोधक दस्ते को भी सूचित किया गया है ताकि सामग्री को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाए। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से राहत मिली है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक किसी बड़ी वारदात का कारण बन सकता था।
Bhopal News : IHM भोपाल ने 100% ज़ीरो-वेस्ट मॉडल के साथ भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाकर रचा इतिहास

Bhopal News : भोपाल। पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), भोपाल ने अपने परिसर में 269.9 फीट लंबा और 8 इंच चौड़ा भारत का सबसे लंबा सैंडविच सफलतापूर्वक तैयार कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ आईएचएम भोपाल ने पूर्व में दर्ज 223 फीट लंबे सैंडविच के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारतीय पाक इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह रिकॉर्ड प्रयास 100% ज़ीरो-वेस्ट पाक मॉडल पर आधारित था,जिसे योजना निर्माण से लेकर अंतिम वितरण तक पूरी तरह अपनाया गया। सटीक सामग्री पूर्वानुमान, बैच-वाइज ब्रेड उत्पादन, लाइव असेंबली और निरंतर निगरानी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि कच्चे या तैयार खाद्य पदार्थ का कोई भी अपशिष्ट न हो। Bhopal Protest : भोपाल में जंगी प्रदर्शन! ब्राह्मण समाज और पुलिस के बीच कड़ा संघर्ष विशेष रूप से तैयार की गई ब्रेड के निर्माण के लिए छात्रों, शेफ्स और फैकल्टी सदस्यों की टीम ने अथक परिश्रम किया। मानकीकृत रेसिपी और सख्त एसओपी का पालन करते हुए 269.9 फीट लंबाई तक समान आकार,बनावट और संरचनात्मक मजबूती वाली ब्रेड तैयार की गई। आयोजन के दिन, फूड प्रोडक्शन और फूड एंड बेवरेज सर्विस विभाग के विशेषज्ञ फैकल्टी के मार्गदर्शन में 70–80 छात्रों एवं स्टाफ सदस्यों ने केवल 7 मिनट 26 सेकंड में पूरे सैंडविच की लाइव असेंबली की,जो उत्कृष्ट टीमवर्क, गति और संचालन अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। Bhopal Police Extortion : भोपाल में पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने खोली पोल यह आयोजन प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन कहा कि यह पहल केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं थी,बल्कि छात्रों को सटीकता,स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) और मानकीकृत उद्योग प्रथाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
Sanjay Gandhi Birth Anniversary : कांग्रेस अध्यक्ष ने संजय गांधी की जगह मनाई राजीव गांधी की जयंती, बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज ने कसा तंज

Sanjay Gandhi Birth Anniversary : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने संजय गांधी की जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए गलती से राजीव गांधी की तस्वीर और संदेश पोस्ट कर दिया। इस चूक को बीजेपी ने सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाया। Bhopal Eintkhedi Attack : पुरानी रंजिश में रूसी के साथियों ने किया जानलेवा हमला, घायल दानिश अली ने दिया बयान बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज सुयश त्यागी ने तंज कसते हुए लिखा, “अनजब कांग्रेस की राजब कहानी… एक परिवार के चरणवंदना में कांग्रेसी इतना चूर हैं कि उन्हें राजीव गांधी और संजय गांधी में अंतर नहीं समझ आ रहा। शायद इसी वजह से इन्हें महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।” रीना बौरासी ने 14 दिसंबर को संजय गांधी की जन्मदिन पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने राजीव गांधी की तस्वीर लगाई और लिखा, “भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी को विनम्र श्रद्धांजलि। Bhopal Protest : भोपाल में जंगी प्रदर्शन! ब्राह्मण समाज और पुलिस के बीच कड़ा संघर्ष पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने वाले, सूचना व संचार क्रांति के माध्यम से भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने वाले…” पोस्ट में राजीव गांधी की तस्वीर के साथ उनकी उपलब्धियों का जिक्र था। बता दें कि, कुछ देर बाद यह ट्वीट डीलीट कर दिया गया।
Bhopal Protest : भोपाल में जंगी प्रदर्शन! ब्राह्मण समाज और पुलिस के बीच कड़ा संघर्ष

Bhopal Protest : भोपाल। राजधानी भोपाल में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ ब्राह्मण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रविवार को रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को रोशनपुरा पर चकमा देकर बाणगंगा चौराहे तक पहुंचने में सफलता हासिल की। यहां पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाई और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें रोका। इस दौरान कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें कई बुजुर्ग और महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। Bhopal Protest : भोपाल में जंगी प्रदर्शन! ब्राह्मण समाज और पुलिस के बीच कड़ा संघर्ष प्रदर्शनकारी संतोष वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग पर अड़े थे। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्राह्मण समाज का आरोप है कि अधिकारी ने महिलाओं की अस्मिता पर हमला किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। यह प्रदर्शन 65 से अधिक ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित था, जो पहले से ही 14 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव की घोषणा कर चुके थे। Bhopal Police Extortion : भोपाल में पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने खोली पोल पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर रोशनपुरा और बाणगंगा पर भारी बल तैनात किया था। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिस पर वाटर कैनन चलाया गया। इससे कई लोग पानी की तेज बौछार से गिर पड़े और घायल हो गए। महिलाएं और बुजुर्ग भी इसमें शामिल थे, जिन्हें चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। यहाँ देखिये प्रदर्शन की वीडियो
Bhopal Police Extortion : भोपाल में पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने खोली पोल

Bhopal Police Extortion : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस की कथित अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांग्रेस नेता मुजाहिद सिद्धकी ने बनाया और जारी किया है। वीडियो में टीटी नगर थाने के माता मंदिर के पास एक पुलिस जवान को बिना बैरिकेड और बिना चालान मशीन के अकेले ही वाहन चालकों से पैसे वसूलते देखा जा सकता है। Bhopal Eintkhedi Attack : पुरानी रंजिश में रूसी के साथियों ने किया जानलेवा हमला, घायल दानिश अली ने दिया बयान मुजाहिद सिद्धकी ने आरोप लगाया कि पुलिस जवान नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कार्रवाई कर रहा है। वीडियो में जवान वाहन रोककर बात करता दिख रहा है और बिना कोई रसीद या चालान काटे पैसे लेता नजर आ रहा है। सिद्धकी ने कहा कि यह अवैध वसूली का स्पष्ट मामला है। पुलिस को ट्रैफिक नियम लागू करने के लिए बैरिकेड, चालान मशीन और टीम के साथ काम करना चाहिए, लेकिन यहां अकेला जवान मनमर्जी से पैसा इकट्ठा कर रहा है। Bhopal News : ड्यूटी के बाद घर लौटीं डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, भोपाल AIIMS में डॉ. रश्मि वर्मावेंटिलेटर पर यह घटना टीटी नगर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां माता मंदिर के पास अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है। वीडियो में आसपास के लोग भी दिख रहे हैं, लेकिन कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा। सिद्धकी ने वीडियो पोस्ट करते हुए पुलिस महानिदेशक और भोपाल पुलिस कमिश्नर को टैग किया और जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आम जनता पुलिस की इस मनमानी से परेशान है। बिना रसीद के पैसे लेना पूरी तरह गैरकानूनी है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Bhopal Eintkhedi Attack : पुरानी रंजिश में रूसी के साथियों ने किया जानलेवा हमला, घायल दानिश अली ने दिया बयान

Bhopal Eintkhedi Attack भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में शुक्रवार देर रात हुए जानलेवा हमले के शिकार दानिश अली होश में आ गए हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने पुलिस को वारदात का पूरा घटनाक्रम बताया। दानिश ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते स्टेशन बजरिया के बदमाश रूसी और उसके साथियों ने उन पर हमला किया। आरोपियों ने उन्हें 22 किलोमीटर तक पीछा किया और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग व चाकूबाजी की। MP Crime News : रायसेन में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, ज्ञान यादव ने चाकू से किया हमला दानिश के मुताबिक, शुक्रवार रात वे पत्नी के साथ स्कॉर्पियो कार से ईटखेड़ी में दोस्त के रिसेप्शन में गए थे। लौटते समय ईटखेड़ी के पास संदेह हुआ तो वे कार में बैठ गए। तभी सामने से दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवक आए और हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें कार से घसीटकर बाहर निकाला, तीन से अधिक राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां लगीं। इसके बाद चाकू से कई वार किए। पत्नी मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन दहशत से कोई राहगीर आगे नहीं आया। हमले में पत्नी के हाथ में भी चाकू लग गया। भागते समय आरोपियों ने कहा, “हमने बोला था गोली मारेंगे, गोली मार दी।” ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली : दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, एमपी से जीतू पटवारी समेत दिग्गज नेता शामिल दानिश ने बताया कि रूसी से उनकी पुरानी रंजिश है और पहले भी झगड़ा हो चुका है। उसी के साथियों ने यह हमला किया। पुलिस ने शनिवार देर रात दो आरोपियों शाहबेज और फरदीन को हिरासत में ले लिया है। फरार शन्नू, जुबैर और अन्य की तलाश जारी है। टीआई आशीष सप्रे ने कहा कि दो टीमें लगाई गई हैं और जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। शनिवार को सर्जरी के बाद दानिश के पैर में फंसी गोली निकाली गई। हाथ और पैर में चाकू के एक दर्जन से अधिक वार हैं, जिन पर करीब 42 टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है, हालत में सुधार हो रहा है। कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के बाद अब लाडली बहनों को लेकर बयान देकर विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह इस बीच, वारदात का मास्टरमाइंड बताए जा रहे रूसी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में रूसी ने दावा किया कि घटना से तीन दिन पहले से वह दिल्ली में था। उसके और दानिश के परिवार में पुश्तैनी विवाद जरूर है, लेकिन घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं। फरियादी पक्ष पुरानी रंजिश के चलते उसे जबरन फंसाना चाहता है।
MP Crime News : रायसेन में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, ज्ञान यादव ने चाकू से किया हमला

MP Crime News : मध्य प्रदेश। रायसेन कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम पुलिस ने आरोपी ज्ञान यादव (21 साल) को पकड़ा और उसे न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया। ज्ञान यादव ने पुरानी रंजिश के चलते अंशुल उर्फ हिमांशु खत्री पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। यह घटना 10 दिसंबर 2025 को वार्ड नंबर 3 मढ़ईपुरा में हुई थी। घायल अंशुल खत्री ने अगले दिन यानी 11 दिसंबर को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपनी शिकायत में अंशुल ने बताया कि ज्ञान यादव ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। चाकू सीने के नीचे बाईं तरफ लगा, जिससे काफी खून बहा। आरोपी ने हमले के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। Bhopal News : ड्यूटी के बाद घर लौटीं डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, भोपाल AIIMS में डॉ. रश्मि वर्मावेंटिलेटर पर शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। आरोपी ज्ञान यादव को कटारिया वेयर हाउस के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में ज्ञान यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गवाहों के सामने विधिवत गिरफ्तारी की गई और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के बाद अब लाडली बहनों को लेकर बयान देकर विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक सुरेश दुबे और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुरानी रंजिश के ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लेना जरूरी है ताकि इलाके में दहशत न फैले। घायल अंशुल खत्री का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली : दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, एमपी से जीतू पटवारी समेत दिग्गज नेता शामिल

Vote Chor Gaddi Chhod Rally : दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नारे के साथ बड़ी रैली आयोजित की। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग (ECI) पर कथित पक्षपात और विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ था। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में धांधली हो रही है और विपक्षी वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य केंद्रीय नेताओं ने संबोधन किया। MP Crime News : रायसेन में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, ज्ञान यादव ने चाकू से किया हमला मध्यप्रदेश कांग्रेस से भी बड़े नेता दिल्ली पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, विक्रांत भूरिया और पीसी शर्मा समेत कई दिग्गज शामिल हुए। जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बड़ी संख्या में पहुंचकर राहुल गांधी की आवाज को मजबूत करें। एमपी से हजारों कार्यकर्ता बसों और ट्रेनों से दिल्ली आए। रैली का मुख्य मुद्दा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल था। कांग्रेस का दावा है कि SIR के नाम पर विपक्षी प्रभाव वाले क्षेत्रों में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं। पार्टी ने देशभर से 55 लाख से अधिक हस्ताक्षर जुटाए हैं, जो राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे। राहुल गांधी ने रैली में कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए यह लड़ाई जरूरी है। Bhopal News : ड्यूटी के बाद घर लौटीं डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, भोपाल AIIMS में डॉ. रश्मि वर्मावेंटिलेटर पर यह रैली INDIA गठबंधन के बिना अकेले कांग्रेस की थी, जिस पर सवाल उठे कि सहयोगी दल क्यों नहीं शामिल हुए। कांग्रेस ने इसे अपना अभियान बताया। विभिन्न राज्यों से कार्यकर्ता पहुंचे, जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड आदि शामिल हैं। रैली शांतिपूर्ण रही और बड़ी भीड़ जुटने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र बचाने की शुरुआत बताया। विपक्षी दलों में यह मुद्दा गरम है, लेकिन गठबंधन स्तर पर एकजुटता नहीं दिखी। MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में सर्दी का कहर, 25 शहरों में पारा 10°C से नीचे, इंदौर सबसे ठंडा मध्यप्रदेश में कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सक्रिय है। जीतू पटवारी और अन्य नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी से प्रदेश इकाई का जोश दिखा। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज हो सकता है।
Bhopal News : ड्यूटी के बाद घर लौटीं डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, भोपाल AIIMS में डॉ. रश्मि वर्मावेंटिलेटर पर

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा ने घर पर खुद को एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगाकर सुसाइड की कोशिश की। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं, लेकिन नसों को कितना नुकसान हुआ है, यह 72 घंटे बाद ही पता चलेगा। कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के बाद अब लाडली बहनों को लेकर बयान देकर विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह घटना 11 दिसंबर 2025 की रात की है। डॉ. रश्मि ने उस दिन अपनी ड्यूटी पूरी की और शाम को घर लौट गईं। रात साढ़े दस बजे के करीब उनके पति डॉ. रतन वर्मा, जो ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट हैं, ने उन्हें बेहोश पाया। पति ने बताया कि घर में सब कुछ सामान्य था, सभी अपने काम में व्यस्त थे। अचानक ऐसा हुआ। उन्होंने तुरंत डॉ. रश्मि को एम्स लेकर पहुंचे, जहां सीपीआर देकर उनकी जान बचाई गई। फिलहाल वे मेन आईसीयू में भर्ती हैं। MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में सर्दी का कहर, 25 शहरों में पारा 10°C से नीचे, इंदौर सबसे ठंडा एम्स प्रबंधन का कहना है कि डॉ. रश्मि ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। कोई सुसाइड नोट या मैसेज नहीं मिला है। डॉ. रश्मि गरीब मरीजों का अपनी सैलरी से इलाज करने के लिए जानी जाती हैं। वे मेडिकल एजुकेशन और आईसीएमआर रिसर्च से जुड़ी हुई हैं। बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रोग्राम और नर्सिंग ट्रेनिंग में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। डॉ. रश्मि ने एमबीबीएस एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज से और एमडी जनरल मेडिसिन बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद एम्स भोपाल में तीन साल सीनियर रेजिडेंसी की। वे कई संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं और पांच साल से अधिक टीचिंग अनुभव रखती हैं। MP Video Viral : टीसी और कांस्टेबल के बीच जमकर चले लात घूसे! वीडियो हुआ वायरल यह घटना एम्स स्टाफ और मेडिकल कम्युनिटी में शॉक पैदा कर रही है। साथी डॉक्टरों का कहना है कि डॉ. रश्मि बेहद मेहनती और समर्पित हैं। कारण जो भी हो, यह मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को फिर से उजागर करता है। डॉक्टरों पर काम का बोझ और तनाव अक्सर बढ़ जाता है। अवधपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार और एम्स प्रबंधन डॉ. रश्मि की जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगी।
कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के बाद अब लाडली बहनों को लेकर बयान देकर विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह

Vijay Shah Controversial Statement : रतलाम। मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पहले कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद अब लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। MP Video Viral : टीसी और कांस्टेबल के बीच जमकर चले लात घूसे! वीडियो हुआ वायरल रतलाम में विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान मंत्री शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सम्मान कार्यक्रम में जो लाड़ली बहनें आएंगी, उनके खाते में 250 रुपये अतिरिक्त डाले जाएंगे। जो नहीं आएंगी, उनकी जांच कराई जाएगी और पैडिंग के देंगे। वीडियो में मंत्री शाह साफ कहते दिख रहे हैं, “सरकार अगर करोड़ों रुपये दे रही है तो मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए। जो बहनें आएंगी, उनके 250 रुपये बढ़ा दिए जाएंगे। जो नहीं आएंगी, उनकी जांच कराएंगे।” यह बयान जैसे ही वायरल हुआ, पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया। Harihar Nagar : CM का बड़ा ऐलान भोपाल के फंदा के इस गांव का नया नाम ‘हरिहर’ नगर कांग्रेस ने तुरंत हमला बोला। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी पीसी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “कर्नल सोफिया के बाद अब करोड़ों लाड़ली बहनों का अपमान किया गया है। विजय शाह कह रहे हैं कि सम्मान में नहीं आईं तो जांच कराएंगे। यह योजना का पैसा महिलाओं का हक है, कोई एहसान नहीं। भाजपा को तत्काल ऐसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। पहले भी विजय शाह ने विवादित बयान दिए, लेकिन पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह सत्ता के दंभ का नमूना है।” MP News : महिला मंत्री के भाई का ड्रग्स कनेक्शन! भाजपा संगठन ने लगाई फटकार कांग्रेस ने पूरे मामले को महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर #बर्खास्त_करो_विजय_शाह अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी का कहना है कि लाड़ली बहना योजना को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद होना चाहिए। महिलाओं को धमकी देना और योजना का पैसा इनाम- सजा की तरह बांटने की बात करना लोकतंत्र के खिलाफ है।
MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में सर्दी का कहर, 25 शहरों में पारा 10°C से नीचे, इंदौर सबसे ठंडा

MP Cold Weather : भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के 25 से अधिक शहरों और कस्बों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 5.9 डिग्री तक गिर गया। भोपाल में 6.4 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 9.2 डिग्री और जबलपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। Rajgarh News : कितना मजबूर अन्नदाता ! किसानों ने सोसायटी की खिड़की पर मन्नत की तरह बांधी खाद की पर्चियां सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। राजगढ़ और पचमढ़ी में 5.4 डिग्री, मंदसौर में 6 डिग्री, शाजापुर में 6.4 डिग्री तापमान रहा। रीवा में 7 डिग्री, रायसेन और नौगांव में 7.6 डिग्री, मलाजखंड में 7.9 डिग्री, मंडला और शिवपुरी में 8.2 डिग्री, दतिया में 8.4 डिग्री, बैतूल में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दमोह, सतना, टीकमगढ़ और खजुराहो में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के बाद अब लाडली बहनों को लेकर बयान देकर विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह यह ठंडी हवाएं उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, हालांकि अभी शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन रातें और सुबहें काफी ठंडी हो रही हैं। इस ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग गर्म कपड़े, अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। सड़कों पर सुबह-शाम कोहरा छाने से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है। किसानों के लिए भी यह ठंड चिंता का विषय है, क्योंकि रबी फसलों पर पाला पड़ने का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि फसलों को बचाने के लिए सिंचाई और अन्य उपाय करें। MP Police Criminal Case : रक्षक क्यों बन रहे भक्षक! MP में 329 पुलिस वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज, इस शहर में सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में दिसंबर-जनवरी ठंड के पीक महीने होते हैं। इस बार ला नीना प्रभाव और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण ठंड पहले से ही ज्यादा पड़ रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, बुजुर्ग और बच्चे विशेष सावधानी बरतें। ठंड जनित बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टरों की सलाह लें।