Rajgarh News : कितना मजबूर अन्नदाता ! किसानों ने सोसायटी की खिड़की पर मन्नत की तरह बांधी खाद की पर्चियां

Rajgarh News

Rajgarh News : राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रबी सीजन की बुवाई के समय यूरिया खाद की कमी ने किसानों को बेहाल कर दिया है। खिलचीपुर स्थित सहकारी विपणन समिति कार्यालय के बाहर शुक्रवार को जो नजारा दिखा, वह किसानों की मजबूरी की जीती-जागती तस्वीर पेश करता है। सुबह से ही किसान अपनी आधार कार्ड और जमीन की पट्टी की फोटोकॉपी लेकर पहुंच गए। उन्होंने इन पर्चियों को डोरी पर बांधकर समिति की खिड़की पर लटका दिया, ठीक वैसे ही जैसे मंदिरों में मनोकामना पूरी होने के लिए मन्नत की पर्चियां बांधी जाती हैं। फर्क सिर्फ इतना कि यहां किसान खाद मिलने की आस में यह काम कर रहे थे। MP Video Viral : टीसी और कांस्टेबल के बीच जमकर चले लात घूसे! वीडियो हुआ वायरल सुबह आठ बजे से ही किसानों की भीड़ जमा होने लगी। कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। उन्होंने अपनी पर्चियां जमीन पर लाइन में रखीं और पत्थरों से दबाकर रखा ताकि हवा से उड़ न जाएं। दस बजे तक यह कतार खिड़की से सड़क तक फैल गई। कई किसान पर्चियों के साथ जमीन पर बैठे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भीड़ बढ़ने पर दो पुलिसकर्मियों को व्यवस्था संभालने के लिए बुलाया गया। साढ़े ग्यारह बजे खिड़की खुली तो किसान आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोका और लाइन ठीक करवाई। Harihar Nagar : CM का बड़ा ऐलान भोपाल के फंदा के इस गांव का नया नाम ‘हरिहर’ नगर देहरा गांव के किसान राम नारायण तंवर ने बताया कि चार दिन से रोजाना आ रहे हैं, लेकिन यूरिया नहीं मिल रहा। खिड़की देर से खुलती है, नंबर लगता नहीं। इसलिए पर्चियां बांध देते हैं कि बारी छूट न जाए लेकिन जब नंबर आता है तो बोल देते हैं स्टॉक खत्म। रोज पेट्रोल खर्च करके आते हैं और खाली हाथ लौटते हैं। कुछ किसान तो रात में ही पर्ची बांधकर चले जाते हैं। किसानों का कहना है कि यह तरीका उनकी मजबूरी बन गया है। एक किसान ने कहा, “मंदिर में मन्नत बांधते हैं तो मनोकामना पूरी होती है, यहां खाद मिलने की उम्मीद में बांध रहे हैं। सरकारी सिस्टम ऐसा हो गया कि खाद मिलना अब मन्नत जैसा लगता है।” MP News : महिला मंत्री के भाई का ड्रग्स कनेक्शन! भाजपा संगठन ने लगाई फटकार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के.के. जाटव ने बताया कि एक दिन यूरिया की सप्लाई न आने से किसानों की भीड़ बढ़ गई थी। अब स्थिति सामान्य है, क्योंकि यूरिया की रैक लग चुकी है और तीन गाड़ियां यूरिया समिति में पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाएगा। लाइनें जरूर लग रही हैं, लेकिन हर किसान संतुष्ट होकर ही लौटेगा। वर्तमान में एक आधार कार्ड पर दो बोरी यूरिया दी जा रही है। नई आई तीन गाड़ियों से सभी किसानों की जरूरत पूरी हो जाएगी।

MP Video Viral : टीसी और कांस्टेबल के बीच जमकर चले लात घूसे! वीडियो हुआ वायरल

MP Video Viral

MP Video Viral : नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां टिकट चेकिंग के दौरान ट्रेन टिकट परीक्षक (टीसी) और एक रेलवे कांस्टेबल के बीच झड़प हो गई, जो मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में टीसी राजेश कुमार घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल को भी चोटें आईं। मामला नर्मदापुरम जीआरपी थाने में दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। चोरों की गदर : हैंडपंप की तरह उखाड़ दी ATM मशीन, CCTV देखकर रह जाएंगे दंग जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल अपने माता-पिता के साथ बोरीवली जा रहे थे। ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीसी राजेश कुमार ने उनसे टिकट मांगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। कांस्टेबल ने टीसी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया, जबकि टीसी का कहना है कि यात्रा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। बहस बढ़ने पर दोनों के बीच धक्कामुक्की और मारपीट हो गई। Harihar Nagar : CM का बड़ा ऐलान भोपाल के फंदा के इस गांव का नया नाम ‘हरिहर’ नगर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झड़प काफी देर तक चली और स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। मारपीट में टीसी राजेश कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि कांस्टेबल भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। कांस्टेबल ने शिकायत में कहा कि वे ड्यूटी से छुट्टी पर परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, लेकिन टीसी ने बेवजह अभद्र व्यवहार किया। दूसरी ओर, टीसी का पक्ष है कि टिकट चेकिंग नियमित काम था और विवाद यात्री की ओर से शुरू हुआ। MP Police Criminal Case : रक्षक क्यों बन रहे भक्षक! MP में 329 पुलिस वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज, इस शहर में सबसे ज्यादा जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। अगर किसी की गलती पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी।

Harihar Nagar : CM का बड़ा ऐलान भोपाल के फंदा के इस गांव का नया नाम ‘हरिहर’ नगर

Fanda renamed Harihar Nagar

Harihar Nagar : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार 13 दिसंबर 2025 को भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया। फंदा स्थित शासकीय महाराणा प्रताप स्कूल परिसर में आयोजित इस समारोह में सीएम ने सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन किया। यह द्वार उज्जैन के प्रसिद्ध विक्रमादित्य द्वार की तरह ही भव्य बनाया जाएगा। साथ ही, सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब फंदा क्षेत्र को हरिहर के नाम से जाना जाएगा। Sehore Accident : सब इंस्पेक्टर की थार ने कुचले 4 लोग, एक की मौत, भीड़ ने घेरा यह कार्यक्रम भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत भोपाल में अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भी शिलान्यास किया। इससे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई ताकत मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में कई अन्य विकास कार्यों की सौगात भी दी गई। मंच पर सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी मौजूद रहे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस आयोजन की तैयारियों में अहम भूमिका निभाई। MP Police Criminal Case : रक्षक क्यों बन रहे भक्षक! MP में 329 पुलिस वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज, इस शहर में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का एक हजार साल पुराना गौरवशाली इतिहास है। वे सुशासन, वीरता, साहस, पराक्रम और दानशीलता के लिए जाने जाते हैं। भोपाल में उनके नाम पर द्वार बनना प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करेगा। आगे सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से ऐसे द्वार बनाए जाएंगे। सीएम ने फंदा का नाम हरिहर करने का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार के दो साल उपलब्धियों से भरे रहे हैं। नक्सलवाद पर लगाम लगी और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए। अब तीसरे साल की शुरुआत शुभ संकल्पों के साथ हो रही है। MP News : महिला मंत्री के भाई का ड्रग्स कनेक्शन! भाजपा संगठन ने लगाई फटकार मध्यप्रदेश में नाम बदलने की परंपरा जारी है। इससे पहले बैरागढ़ को संत हिरदाराम नगर, इस्लामनगर को ईश्वरपुर और हबीबगंज स्टेशन को रानी कमलापति के नाम से जाना जाने लगा। ईदगाह हिल्स को गुरुनानक टेकरी नाम देने की मांग भी उठ चुकी है। अलीराजपुर जिले का नाम आलीराजपुर किया गया, जबकि उज्जैन और देवास के कई गांवों के नाम बदले गए।

MP Police Criminal Case : रक्षक क्यों बन रहे भक्षक! MP में 329 पुलिस वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज, इस शहर में सबसे ज्यादा

MP Police Criminal Case

MP Police Criminal Case : भोपाल। मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। विधानसभा में दिए गए जवाब के मुताबिक, पिछले दो सालों में 329 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। राजधानी भोपाल में ही 48 पुलिसकर्मियों पर प्रकरण दर्ज हैं। बच्चन ने इसे कानून व्यवस्था की पूरी तरह विफलता बताया। MP News : महिला मंत्री के भाई का ड्रग्स कनेक्शन! भाजपा संगठन ने लगाई फटकार कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री बच्चन ने कहा कि सरकार के दो सालों में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो चुका है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिसकर्मी खुद अपराध में लिप्त हो गए हैं। उन्होंने सिंगरौली के मछली परिवार का उदाहरण दिया, जो कथित रूप से 100 करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी कर चुका है। बच्चन का आरोप है कि इतना बड़ा साम्राज्य सरकार के संरक्षण के बिना संभव नहीं। डबल इंजन सरकार का अंधा कानून यहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को भाजपा सरकार का पूरा संरक्षण मिला हुआ है। इसके अलावा, कांग्रेस नेता बच्चन ने मंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार पर निशाना साधा। उनके भाई और बहनोई पर गांजा तस्करी के आरोप हैं। बच्चन ने मांग की कि प्रतिमा बागरी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। चोरों की गदर : हैंडपंप की तरह उखाड़ दी ATM मशीन, CCTV देखकर रह जाएंगे दंग उन्होंने विधानसभा के सत्र का भी जिक्र किया, जहां 929 सवालों के जवाब मंत्रियों ने नहीं दिए। बच्चन ने कहा कि विधायक जनता के मुद्दे उठाते हैं, लेकिन सरकार जवाबदेह नहीं है। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया कि यह केवल कर्ज लेकर घी पी रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में नशा माफिया हावी हो गया है। सिंगरौली जैसे इलाकों में अपराध का साम्राज्य पनप रहा है। बच्चन का यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार की नाकामी से आम जनता परेशान है। Bhopal News : पुलिस ने नहीं काटा ऑनलाइन चालान तो भिड़ गए वाहन चालक, जमकर हंगामा भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। प्रदेश प्रवक्ता ईशान जैन ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सब जानते हैं। उन्होंने हमेशा कानून की धज्जियां उड़ाई हैं। जैन ने कहा कि डॉ. मोहन यादव सरकार में अपराध, अपराधियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में रसूखदारों पर कभी कार्रवाई नहीं हुई। जैन ने कहा कि आज कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी के अंदर झांकना चाहिए। Raisen Hospital Cockroaches : जिला अस्पताल में कॉकरोच, नोटिस जारी- पेस्ट कंट्रोल शुरू यह विवाद ऐसे समय में तेज हुआ है जब सरकार अपने दो साल पूरे करने की तैयारियां कर रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह मुद्दा आगामी चुनावों में भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। कांग्रेस इसे जनता के बीच ले जाने की योजना बना रही है, जबकि भाजपा अपनी उपलब्धियों को गिनाने पर जोर दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कानून-व्यवस्था का मुद्दा सियासत को और गरमा देगा।

MP News : महिला मंत्री के भाई का ड्रग्स कनेक्शन! भाजपा संगठन ने लगाई फटकार

MP News

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके सगे भाई अनिल बागरी की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के बाद अब भाजपा संगठन ने भी सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री बागरी को प्रदेश कार्यालय तलब किया और करीब आधे घंटे तक चर्चा की। इस दौरान उन्हें फटकार लगाई गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। चोरों की गदर : हैंडपंप की तरह उखाड़ दी ATM मशीन, CCTV देखकर रह जाएंगे दंग यह पूरा मामला सतना जिले से जुड़ा है, जहां पुलिस ने अनिल बागरी को 46 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पहले मंत्री के बहनोई को भी इसी तरह के आरोप में पकड़ा जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया और कांग्रेस ने सरकार पर हमले तेज कर दिए। अब भाजपा के अंदर भी इस पर नाराजगी जाहिर हुई है। सूत्रों के अनुसार, संगठन ने मंत्री से भाई की गिरफ्तारी पर विस्तार से जवाब मांगा। प्रतिमा बागरी ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया और कहा कि उनके भाई के किसी भी कार्य से उनका कोई लेना-देना नहीं है। Shivraj Chouhan Security : शिवराज की सुरक्षा बढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस बोली- मोहन सरकार नाकाम, केंद्र को करना पड़ा हस्तक्षेप वे राजनीति और सरकारी जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं और परिवार के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहती हैं। मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया कि वे पार्टी की छवि खराब नहीं होने देंगी। हालांकि संगठन ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि ऐसी घटनाएं पार्टी के लिए नुकसानदेह हैं। आगे से ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहें और परिवार के सदस्यों पर नजर रखें। चर्चा के दौरान अजय जामवाल और हितानंद शर्मा ने स्पष्ट कहा कि पार्टी अनुशासन और छवि सबसे ऊपर है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Sehore Accident : सब इंस्पेक्टर की थार ने कुचले 4 लोग, एक की मौत, भीड़ ने घेरा विपक्ष कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर सरकार और भाजपा पर हमलावर है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और आगे जरूरत पड़ी तो और कदम उठाए जा सकते हैं।

चोरों की गदर : हैंडपंप की तरह उखाड़ दी ATM मशीन, CCTV देखकर रह जाएंगे दंग

Bhopal ATM Theft

Bhopal Theft Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में चोरों के बेखौफ होकर वारदात करने की एक और घटना सामने आई है। इस बार निशाना बना एक एटीएम मशीन। शहर के बरखेड़ा पठानी इलाके में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने एटीएम मशीन को जड़ से उखाड़कर सड़क पर फेंक दिया और आराम से मौके से फरार हो गए। Bhopal News : पुलिस ने नहीं काटा ऑनलाइन चालान तो भिड़ गए वाहन चालक, जमकर हंगामा यह घटना रात करीब साढ़े तीन बजे की है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर एक ह्यूंडई i20 कार में सवार होकर आए थे। सभी चोरों ने अपने चेहरे छुपाने के लिए मुंह पर नकाब बांध रखा था। वे कार से उतरे, एटीएम मशीन के पास पहुंचे और उसे उखाड़ने का काम शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में मशीन को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद वे कार में सवार होकर फरार हो गए। Shivraj Chouhan Security : शिवराज की सुरक्षा बढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस बोली- मोहन सरकार नाकाम, केंद्र को करना पड़ा हस्तक्षेप वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। कार की नंबर प्लेट और अन्य सुरागों से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। Raisen Hospital Cockroaches : जिला अस्पताल में कॉकरोच, नोटिस जारी- पेस्ट कंट्रोल शुरू इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। लोग रात के समय सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बरखेड़ा पठानी जैसे क्षेत्र में एटीएम जैसी जगह पर इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात में गश्त बढ़ाई जानी चाहिए और सीसीटीवी की निगरानी मजबूत की जाए।

Shivraj Chouhan Security : शिवराज की सुरक्षा बढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस बोली- मोहन सरकार नाकाम, केंद्र को करना पड़ा हस्तक्षेप

Shivraj Chouhan Security

Shivraj Chouhan Security : भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाए जाने के फैसले ने प्रदेश की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपकते हुए सीधे डॉ. मोहन यादव सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि राज्य सरकार अपने पूर्व मुख्यमंत्री को उचित सुरक्षा देने में असफल साबित हुई, इसलिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। Bhopal News : पुलिस ने नहीं काटा ऑनलाइन चालान तो भिड़ गए वाहन चालक, जमकर हंगामा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने तीखा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार शिवराज सिंह चौहान को सुरक्षा नहीं दे पा रही है, इसीलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को आगे आना पड़ा। उन्होंने कहा, “कुछ लोग कह रहे हैं कि शिवराज जी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यह सच नहीं है। असल में राज्य सरकार की चूक और नाकामी के कारण केंद्र को यह कदम उठाना पड़ा।” Sehore Accident : सब इंस्पेक्टर की थार ने कुचले 4 लोग, एक की मौत, भीड़ ने घेरा मुकेश नायक ने आगे कहा कि अगर शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो यह मध्यप्रदेश के लिए अच्छी बात होगी लेकिन सुरक्षा बढ़ाने का असली कारण राज्य सरकार की कमजोरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है तो फिर पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा देने में दिक्कत क्यों आई? दरअसल, कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर शिवराज सिंह चौहान की पहले से मौजूद Z+ सुरक्षा को और मजबूत किया गया। भोपाल और दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवासों के बाहर अतिरिक्त बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। यह फैसला इतनी गोपनीयता से लिया गया कि शुरू में इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ। Shivraj Singh Chouhan Security : शिवराज सिंह चौहान को खतरा! इनपुट के बाद Z+ सुरक्षा और मजबूत इसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में अटकलें लगनी शुरू हो गईं कि शायद शिवराज सिंह चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी है, क्योंकि आम तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इसी स्तर की सुरक्षा मिलती है। लेकिन कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज करते हुए पूरे मामले को राज्य सरकार की विफलता से जोड़ दिया। भाजपा की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा का मामला खुफिया इनपुट से जुड़ा है और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

Bhopal News : पुलिस ने नहीं काटा ऑनलाइन चालान तो भिड़ गए वाहन चालक, जमकर हंगामा

Bhopal News

Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक विवाद सामने आया है। यह मामला हेलमेट नहीं पहनने और संभावित शराब पीने के शक से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वाहन चालक और पुलिस कर्मियों के बीच बहस होती दिख रही है। Sehore Accident : सब इंस्पेक्टर की थार ने कुचले 4 लोग, एक की मौत, भीड़ ने घेरा बैरागढ़ पुलिस टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक वाहन चालक को हेलमेट नहीं पहनने के कारण रोका गया। पुलिस ने चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन वाहन चालक ने साफ कह दिया कि वे सिर्फ ऑनलाइन चालान स्वीकार करेंगे। पुलिस अगर ऑफलाइन या मौके पर चालान काटना चाहे तो वे तैयार नहीं हैं। इस बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि वाहन चालक बार-बार ऑनलाइन चालान काटने की मांग कर रहे हैं। Raisen Hospital Cockroaches : जिला अस्पताल में कॉकरोच, नोटिस जारी- पेस्ट कंट्रोल शुरू उनका तर्क है कि नियम के मुताबिक चालान डिजिटल तरीके से ही होना चाहिए। पुलिस कर्मी उन्हें समझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके अलावा विवाद की एक और वजह सामने आई। पुलिस को वाहन चालक पर शराब पीने का शक हुआ। पुलिस ने सामान्य जांच की बात कही, लेकिन चालक ने कहा कि अगर शराब की पुष्टि करनी है तो ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया जाए। बिना मशीन के वे कोई आरोप स्वीकार नहीं करेंगे। Bhopal Firing Case : पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला, शादी से लौट रहे युवक पर की फायरिंग इस पर भी दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। यह पूरी घटना बैरागढ़ इलाके में हुई। आसपास के लोग जमा हो गए और किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। यहां देखिये वीडियो

Sehore Accident : सब इंस्पेक्टर की थार ने कुचले 4 लोग, एक की मौत, भीड़ ने घेरा

Sehore Accident

Sehore Accident : सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार शाम तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी चला रही थीं आष्टा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर किरण राजपूत। हादसे के बाद उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे बार-बार कहती सुनाई दे रही हैं कि उन्हें जाने दिया जाए क्योंकि मम्मी-पापा भोपाल में इंतजार कर रहे हैं। Raisen Hospital Cockroaches : जिला अस्पताल में कॉकरोच, नोटिस जारी- पेस्ट कंट्रोल शुरू हादसा बिलकिसगंज चौराहे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एसआई किरण राजपूत आष्टा से भोपाल की दिशा में जा रही थीं। उनकी लाल रंग की थार ने पहले सड़क किनारे कंबल बेच रहे दो विक्रेताओं को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे दो बाइक सवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घायलों में उज्जैन के कंबल विक्रेता वकील (28 साल) और लखन (16 साल), तथा भोपाल के हृदेश राजोरिया (40 साल) और उनके रिश्तेदार विजय शर्मा (46 साल) शामिल हैं। सभी को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने एसआई की गाड़ी रोक ली और उन्हें घेर लिया। Shivraj Singh Chouhan Security : शिवराज सिंह चौहान को खतरा! इनपुट के बाद Z+ सुरक्षा और मजबूत लोग चाहते थे कि एसआई खुद घायलों को अस्पताल पहुंचाएं और उनका इलाज कराएं लेकिन वीडियो में एसआई बार-बार यही कहती दिखीं कि उन्हें जाने दिया जाए क्योंकि घर पर माता-पिता इंतजार कर रहे हैं। यह विवाद करीब एक घंटे तक चला। आखिरकार डायल-112 की टीम आई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में सभी घायलों को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान विजय शर्मा ने दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायलों का इलाज जारी है। Betul Cyber ​​Fraud : करोड़ो की साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार मामले में लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने बताया कि थार चलाने वाली सब इंस्पेक्टर किरण राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए एसआई किरण राजपूत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन्हें रक्षित केंद्र सीहोर अटैच कर दिया गया है। प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सीहोर को सौंपी गई है।

Raisen Hospital Cockroaches : जिला अस्पताल में कॉकरोच, नोटिस जारी- पेस्ट कंट्रोल शुरू

Collector Inspects Raisen Hospital After Cockroaches And Insects Are Found

Raisen Hospital Cockroaches : रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिला अस्पताल में कॉकरोच और अन्य कीड़ों की मौजूदगी की खबरें सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। डिजिटल मीडिया पर यह मामला प्रमुखता से उजागर होने के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा शुक्रवार देर शाम खुद अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और सिविल सर्जन को सख्त हिदायतें दीं। Shivraj Singh Chouhan Security : शिवराज सिंह चौहान को खतरा! इनपुट के बाद Z+ सुरक्षा और मजबूत कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं ठीक रखी जाएं। वार्डों में नियमित रूप से दौरा किया जाए और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के कई वार्डों का जायजा लिया। वे वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मिले और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। मरीजों ने भी अपनी बातें रखीं। Bhopal Firing Case : पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला, शादी से लौट रहे युवक पर की फायरिंग यह पूरा मामला 11 दिसंबर को जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत से शुरू हुआ। समिति के सदस्यों ने अस्पताल का दौरा किया और प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, मरीजों के खाने की जगह और वाटर कूलर में कॉकरोच व अन्य कीड़े देखे। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने जांच शुरू की और लापरवाही पाई गई। लापरवाही के लिए मैटरनिटी वार्ड की इंचार्ज सरस्वती और शिशु वार्ड की इंचार्ज शबाना खान को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है। उन्हें तीन दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। Betul Cyber ​​Fraud : करोड़ो की साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले चार सुपरवाइजरों – राजा, अमित, सादिक और रघुराज – को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं। प्रशासन ने कहा कि आगे ऐसी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी मैट्रिक इंटरप्राइजेज को तुरंत अस्पताल बुलाया गया है। कंपनी को पूरे अस्पताल में कीट नियंत्रण का काम करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन का जोर है कि अस्पताल में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए और मरीजों को बेहतर सुविधा मिले।

Shivraj Singh Chouhan Security : शिवराज सिंह चौहान को खतरा! इनपुट के बाद Z+ सुरक्षा और मजबूत

Shivraj Singh Chouhan Security

Shivraj Singh Chouhan Security : भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले नए खुफिया इनपुट के आधार पर केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है। पहले से Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त कर रहे शिवराज सिंह चौहान के लिए अब अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। यह फैसला शुक्रवार देर रात लिया गया। गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) और मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश भेजे हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि मंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी संबंधित अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। Bhopal Firing Case : पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला, शादी से लौट रहे युवक पर की फायरिंग भोपाल में शिवराज सिंह चौहान का सरकारी आवास 74 बंगला क्षेत्र में बी-8 नंबर पर है। यहां पुलिस ने आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगा दी है। देर रात तक पुलिस कर्मी तैनात किए गए और निगरानी बढ़ा दी गई। इसी तरह दिल्ली में उनके सरकारी निवास के बाहर भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। दोनों शहरों में स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल मिलकर काम कर रहे हैं। Betul Cyber ​​Fraud : करोड़ो की साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार शिवराज सिंह चौहान को लंबे समय से Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें एनएसजी कमांडो और अन्य विशेष सुविधाएं शामिल हैं लेकिन नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र ने इसे और सख्त बनाने का फैसला किया। इनपुट की प्रकृति के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह किसी संभावित खतरे की आशंका पर आधारित है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब शिवराज सिंह चौहान केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे कृषि मंत्रालय के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय भी देख रहे हैं। Ujjain Simhastha 2028 : CM यादव की घोषणा, सिंहस्थ में क्षिप्रा में ही अखाड़े साधु संत और श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए सुरक्षा की जरूरत हमेशा बनी रहती है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Bhopal Firing Case : पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला, शादी से लौट रहे युवक पर की फायरिंग

Bhopal Firing Incident

Bhopal Firing Case : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रंग ले लिया। शुक्रवार देर रात शादी के रिसेप्शन से परिवार के साथ लौट रहे एक युवक पर चार बदमाशों ने कार रोककर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने तीन से अधिक राउंड फायरिंग की, जिसमें युवक के पेट और पैर में गोलियां लगीं। बचाव में आई पत्नी और बहन को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इलाके में इस वारदात से दहशत का माहौल है। Betul Cyber ​​Fraud : करोड़ो की साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय दानिश अली के रूप में हुई है। वह रेलवे में पार्सल ठेकेदारी का काम करता है और स्टेशन बजरिया इलाके का रहने वाला है। दानिश पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की जड़ एक दिन पहले की है। गुरुवार को एक कार्यक्रम में दानिश की स्थानीय बदमाश रूसी से बहस हो गई थी। बहस के दौरान दानिश ने अपशब्द कहे, तो रूसी ने सभी के सामने जान से मारने की धमकी दी। रूसी ने कहा था कि 24 घंटे के अंदर सबक सिखा देगा। यह धमकी शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सच साबित हुई। Vikramaditya Gate : CM मोहन यादव आज भोपाल-इंदौर हाईवे पर बनाएंगे विक्रमादित्य द्वार, उज्जैन जैसी होगी डिजाइन दानिश अपनी पत्नी रिमशा, बहन और बच्चों के साथ ईंटखेड़ी के एक गार्डन में हुए रिसेप्शन से कार से लौट रहा था। रास्ते में ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में ही रूसी और उसके तीन साथियों ने अपनी कार आगे लगाकर दानिश की गाड़ी रोक ली। कार रुकते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहले दो राउंड गोलियां मिस हुईं, लेकिन इसके बाद दानिश के पेट और पैर में गोली लग गई। फायरिंग के बाद हमलावरों ने चाकू और छुरे से भी ताबड़तोड़ वार किए। कार में मौजूद पत्नी और बहन ने दानिश को बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उनके हाथों पर चाकू मार दिए। दोनों महिलाएं भी घायल हो गईं। सरेराह हुई इस घटना से आसपास के लोग सहम गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। Pipariya embezzlement case : छात्रवृत्ति-एरियर्स घोटाले में ऑपरेटर ने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर, जेडी ने बीईओ को दी धमकी परिजनों ने किसी तरह दानिश को चिरायु अस्पताल मालीपुरा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने देर रात तक ऑपरेशन करके पेट और पैर में फंसी गोलियां निकालीं। दानिश की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर पुलिस ने शंन्नू वजनदार, जुबैर किलकिल, फरदीन, शहवेज और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। AYUSH NEXT Test Protest : आयुष छात्रों का नेक्स्ट टेस्ट विरोध तेज, सड़क पर उतरे 40 हजार छात्र सभी आरोपी स्टेशन बजरिया और ऐशबाग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापे मार रही हैं, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।