Sardar @150 Unity March : नर्मदापुरम के विशाल दीवान बने मध्यप्रदेश के 4 चुने हुए युवाओं में इकलौते प्रतिभागी

Sardar @150 Unity March

Sardar @150 Unity March : नर्मदापुरम। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देशभर में हो रहे भव्य आयोजनों में नर्मदापुरम का नाम भी गर्व से लिया जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने देशभर से सिर्फ 150 युवाओं को “सरदार @150 यूनिटी मार्च” के लिए चुना है। इनमें मध्यप्रदेश के मात्र चार युवा हैं और नर्मदापुरम संभाग से इकलौते प्रतिभागी हैं – विशाल दीवान। Bhopal News : चाकू लहराते बदमाशों का पुलिस को खुला चैलेंज- “मुखबिरों को काटेंगे, जेल से निकलते ही सबके नाम उगलेंगे” यह ऐतिहासिक पदयात्रा 26 नवंबर को गुजरात के करमसद (सरदार पटेल का पैतृक गांव) से शुरू होगी और 6 दिसंबर को केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” पर समाप्त होगी। 11 दिनों में कुल 190 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की जाएगी। हर दिन युवा 15 से 18 किलोमीटर तक चलेंगे। खास बात यह है कि इस पूरे मार्च में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे खुद युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। हर दिन कोई न कोई केंद्रीय मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री-मंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रीय स्तर की हस्ती मार्च का नेतृत्व करेंगे। सरदार पटेल के जीवन से जुड़े दस अलग-अलग विषयों पर हर शाम “सरदार सभा” में व्याख्यान भी होंगे। Nayab Tehsildar Death : नायब तहसीलदार की छत से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी मंगलवार को विशाल दीवान गुजरात के लिए रवाना हो गए। रवानगी से एक दिन पहले सोमवार दोपहर नर्मदापुरम में भावुक विदाई समारोह हुआ। एसपी ऑफिस परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने विशाल को तिलक लगाया और हाथ में तिरंगा थमाया। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, सुंदरम अग्रवाल, सुमित गौर, विजय चौकसे, पूर्व नगरमंत्री मनीष परदेशी, पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, पार्षद बंटी परिहार, सागर शिवहरे सहित सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ विदाई दी। Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार विशाल ने बताया, “यह मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। सरदार पटेल ने जिस तरह देश को एक सूत्र में पिरोया, हम युवा भी उसी संदेश को पैदल चलकर पूरे देश तक पहुंचाएंगे।” नर्मदापुरम के लोग गर्व से कह रहे हैं – “हमारा विशाल पूरे देश के 150 में चुना गया, यह हम सबकी जीत है।”

Bhopal News : चाकू लहराते बदमाशों का पुलिस को खुला चैलेंज- “मुखबिरों को काटेंगे, जेल से निकलते ही सबके नाम उगलेंगे”

Criminals Challenge Police in Bhopal

Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में अपराधी अब खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं। गौतम नगर के ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार रात हुई कार तोड़फोड़ की घटना के बाद गिरफ्तार चार बदमाशों के साथियों ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक बदमाश हाथ में नंगा चाकू लहराते हुए कह रहा है – “हम पहली बार जेल नहीं जा रहे, जेल से डरते भी नहीं। लेकिन जिन-जिन लोगों ने हमारी मुखबिरी की है, उन्हें कत्ल कर देंगे। जेल से बाहर आते ही सबके नाम लेंगे और ऐसे खुलासे करेंगे कि सबके होश उड़ जाएंगे।” Nayab Tehsildar Death : नायब तहसीलदार की छत से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी वीडियो में बदमाश बार-बार चाकू दिखाते हुए धमकी देता नजर आ रहा है। उसने साफ कहा कि जिसने भी पुलिस को सूचना दी, उसका काम तमाम कर देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में दहशत फैला रहा है। दरअसल शनिवार रात ग्रीन पार्क कॉलोनी में लड्डू गैंग के गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया था। फरियादी चंदन इंदौरिया ने बताया – “हम सीहोर से लौटे थे। कार घर के सामने पार्क की थी। लड्डू और उसके साथी शराब पीकर आ रहे थे। कार देखते ही गालियां देने लगे। जब हमने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। डर के मारे हम घर में बंद हो गए। बाहर निकलकर उन्होंने हमारी कार समेत सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।” Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा घटना के बाद गौतम नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं: अंकित यादव (24) – काली मंदिर के पास, टीला जमालपुरा आर्यन पंथी (20) – शिवालय मंदिर के पास, टीला जमालपुरा अर्जुन सिंह सोंधिया (22) – इब्राहिमगंज चीनू उर्फ कुनाल कुरील (18) – काली मंदिर के पास, टीला जमालपुरा मुखिया लड्डू और उसके कुछ साथी अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वायरल वीडियो की भी जांच शुरू हो गई है। Rajgarh News : बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे 13 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए, 15,000 का चालान, विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीडियो में दिख रहा शख्स फरार आरोपियों में से एक हो सकता है। लोगों में गुस्सा है कि जब चार बदमाश पकड़े जा चुके हैं, फिर भी बाकी गुंडे इतनी हिम्मत कैसे दिखा रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Nayab Tehsildar Death : नायब तहसीलदार की छत से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी

Vidisha Nayab Tehsildar Death

Nayab Tehsildar Death : मध्य प्रदेश। विदिशा जिले के तहसील मुख्यालय में उस वक्त सन्नाटा छा गया जब सबको पता चला कि यहां पदस्थ युवा नायब तहसीलदार कविता कडेला (27) की सरकारी क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के का बताया जा रहा है। कविता कडेला विदिशा तहसील में ही नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थीं और सरकारी आवास में अकेली रहती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह अपनी क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत पर थीं। अचानक पैर फिसलने या किसी अन्य वजह से वह नीचे जा गिरीं। Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा जमीन पर गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखी तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही तहसील के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले को खंगाल रही है- यह दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या कुछ और? Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार पास-पड़ोस में रहने वाले अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो जल्द ही विदिशा पहुंच रहे हैं। कविता कडेला बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव की अफसर मानी जाती थीं। मात्र 27 साल की उम्र में उन्होंने नायब तहसीलदार का पद हासिल कर सबको प्रभावित किया था। उनकी अचानक मौत से पूरे तहसील परिसर में मातम पसरा हुआ है। सहकर्मी अविश्वास में हैं कि इतनी जिंदादिल लड़की के साथ ऐसा कैसे हो गया। Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा

MP suicide case

Indore Suicide News : मध्य प्रदेश। इंदौर में सोमवार को एक ही दिन में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। सबसे दर्दनाक मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है, जहां 19 साल की होनहार छात्रा प्रियांशी राव ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। प्रियांशी देवास जिले के बरोठा गांव की रहने वाली थी और इंदौर में अपने दो दोस्तों नवीन व एक अन्य के साथ मिलकर छोटा सा कैफे चलाती थी। साथ ही पीएस डिप्लोमा की पढ़ाई भी कर रही थी। सोमवार शाम वह कैफे पर नहीं पहुंची। Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार जब दोस्तों ने फोन किया तो उसने कॉल नहीं उठाया। परेशान होकर दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और हालत संदिग्ध लगी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो प्रियांशी का शव फांसी पर लटका मिला। टीआई सुशील पटेल ने बताया कि प्रकरण में मर्ग कायम कर लिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन कुछ दिन पहले प्रियांशी का चेस्ट का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह काफी डिप्रेशन में थी। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। प्रियांशी के पिता धर्मेंद्र राव किसान हैं। दो बहनें हैं – एक माता-पिता के साथ रहती है, दूसरी भोपाल में पढ़ाई कर रही है। प्रियांशी अपने दोस्त नवीन से ज्यादा बातें करती थी। नवीन अभी होशंगाबाद में है, लौटते ही उससे पूछताछ की जाएगी। Rajgarh News : बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे 13 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए, 15,000 का चालान, विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट द्वारकापुरी क्षेत्र में पानी का टैंकर चलाने वाले मोहन (45) ने सोमवार देर शाम पत्नी रेखा से किसी बात पर झगड़ा किया। गुस्से में पत्नी घर से चली गई। इसी दौरान मोहन ने फांसी का फंदा लगा लिया। जब पत्नी लौटी तो मोहन का शव लटका देखकर चीख पड़ी। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीसरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले अब्दुल नाम के युवक ने भी सोमवार को फांसी लगा ली। उस वक्त माता-पिता काम पर गए थे। घर लौटने पर परिजनों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है। Betul News : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, ICU में तोड़ा दम, स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे इंदौर में लगातार बढ़ रहे सुसाइड के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि डिप्रेशन, पारिवारिक तनाव और आर्थिक परेशानी मुख्य वजह बन रही हैं।  

Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News

Betul Crime News : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है – अब भागने की कोई जगह नहीं बची। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के सख्त निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में दोनों आरोपियों को चंद घंटों में धर दबोचा और जेल भेज दिया। पहला मामला रावणवाड़ी गांव का है। यहां के 32 साल के सस्तीराम यादव पर आरोप था कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शिकायत की तो सस्तीराम फरार हो गया और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में छिप गया। Rajgarh News : बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे 13 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए, 15,000 का चालान, विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट पुलिस ने सायबर सेल की मदद से उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद कोतवाली की टीम रातों-रात राजनांदगांव पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। बैतूल लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया। दूसरा मामला और भी हैरान करने वाला है। जिला जेल परिसर में ही रहने वाले 56 साल के दीनदयाल बांईया पर 14 अगस्त को एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। महिला ने तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अदालत के जरिए जेल पहुंचा दिया। Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज एसपी वीरेंद्र जैन ने साफ कहा- “महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। चाहे आरोपी जिले में हो या बाहर, उसे पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अपराधों पर और सख्ती की जाएगी। इन दोनों सफल कार्रवाइयों में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल और महिला उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे की टीम ने अहम भूमिका निभाई। लोगों ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि जब पुलिस इतनी तेजी दिखाती है तो महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

Rajgarh News : बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे 13 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए, 15,000 का चालान, विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Rajgarh News

Rajgarh News : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को जिले के 10 बड़े शासकीय कार्यालयों के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और बिना हेलमेट आए कर्मचारियों-अधिकारियों की चेकिंग की गई। नतीजा – पूरे जिले में 13 सरकारी कर्मचारी बिना हेलमेट के पकड़े गए। उनसे कुल 15,000 रुपये का चालान काटा गया। इतना ही नहीं, इन सभी के नाम नोट करके संबंधित विभाग के प्रमुखों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अलग से पत्र भेजा जाएगा। Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज यह अभियान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी के निर्देश पर चलाया गया। कुछ दिन पहले हुई सड़क सुरक्षा की बैठक में उन्होंने साफ कहा था – “जो खुद कानून की रक्षा करते हैं, वे खुद कानून तोड़ते नहीं दिखने चाहिए।” इसलिए अब दोपहिया वाहन से आने वाला हर सरकारी कर्मचारी हेलमेट लगाकर ही कार्यालय में घुसेगा, वरना कार्रवाई पक्की। शनिवार सुबह से ही चेकिंग पॉइंट लग गए थे। ये जगहें थीं: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ शासकीय पीजी कॉलेज राजगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज राजगढ़ Vidisha power outage : विदिशा में आज 2 बजे तक रहेगी बिजली गुल, ब्रिटानिया-वॉटर वर्क्स समेत कई इलाकों में कटौती पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजगढ़ थाना कोतवाली और पुलिस लाइन राजगढ़ शासकीय पीजी कॉलेज ब्यावरा शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल चौराहा ब्यावरा एसडीएम कार्यालय ब्यावरा लगभग 200 से 250 कर्मचारियों की चेकिंग हुई। इनमें से 13 लोग बिना हेलमेट के दफ्तर पहुंचे थे। पुलिस ने तुरंत चालान काटा और आगे कार्रवाई के लिए नाम भेज दिए। Betul News : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, ICU में तोड़ा दम, स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे एसपी तोलानी ने साफ कहा है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। अब प्राइवेट स्कूल, कोचिंग सेंटर और बैंकों में भी इसी तरह हेलमेट चेकिंग होगी। साथ ही यातायात थाना ने शनिवार को ही एमबी एक्ट के तहत 24 अन्य वाहनों का चालान किया। इनमें 4 वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण पकड़े गए। कुल मिलाकर 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। MP SIR Survey : पिपरिया में दर्दनाक हादसा, SIR सर्वे ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक सुजान सिंह को स्पेशल ट्रेन ने कुचला लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब सरकारी कर्मचारी ही हेलमेट नहीं लगाएंगे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जाए। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में कितने लोग नियम का पालन करते हैं।

Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज

Rajgarh News

Rajgarh News : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तहसील के छोटे से गांव दरावरी में बंदर के प्रति लोगों की आस्था ने सबको हैरान कर दिया। पिछले दिनों गांव में एक बंदर की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने उसे हनुमानजी की बानर सेना का सदस्य मानते हुए इंसान की तरह ही पूरा अंतिम संस्कार किया और मंगलवार को ग्यारहवीं के दिन मृत्यु-भोज भी कराया। Vidisha power outage : विदिशा में आज 2 बजे तक रहेगी बिजली गुल, ब्रिटानिया-वॉटर वर्क्स समेत कई इलाकों में कटौती घटना 7 नवंबर की है। जंगल से एक बंदर गांव में आया था। उछल-कूद करते समय वह ऊंचाई से गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन 8 नवंबर को पूरा गांव इकट्ठा हुआ। डीजे बजाया गया, डोल बनाया गया और बंदर की शव-यात्रा निकाली गई। श्मशान घाट पर लकड़ियों की चिता सजाई गई और हिंदू रीति-रिवाज से उसका दाह-संस्कार किया गया। Betul News : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, ICU में तोड़ा दम, स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे ग्यारहवें दिन यानी सोमवार को गांव के पटेल बीरमसिंह सौंधिया पांच पंचों के साथ बंदर की अस्थियां लेकर उज्जैन पहुंचे। क्षिप्रा नदी के किनारे पंडितों से पूरी विधि करवाई और अस्थियों का विसर्जन किया। पटेल ने बंदर के लिए अपनी दाढ़ी भी बनवा ली, जो गांव में श्राद्ध के समय की परंपरा है। मंगलवार को गांव में भारी आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और करीब एक लाख रुपये जमा हुए। इसी पैसे से पूड़ी, आलू-सब्जी, सेव, नमकीन, गुलाब जामुन जैसे कई स्वादिष्ट पकवान बनवाए गए। Bhopal News : कोलार-बैरागढ़ में 155 करोड़ का नया सीवेज सिस्टम, CM मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन भोज में सिर्फ दरावरी गांव ही नहीं, आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग भी शामिल हुए। सभी ने बंदर की आत्मशांति के लिए प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। ग्रामीणों का कहना है- “बंदर बजरंगबली की सेना का सैनिक है। उसका संस्कार नहीं करते तो पाप लगता। हमने इंसान की तरह ही उसकी विदाई की ताकि हनुमानजी प्रसन्न हों और गांव पर कोई संकट न आए।”

Vidisha power outage : विदिशा में आज 2 बजे तक रहेगी बिजली गुल, ब्रिटानिया-वॉटर वर्क्स समेत कई इलाकों में कटौती

Bhopal Power Cut Today

Vidisha power outage : मध्य प्रदेश। विदिशा शहर के लोगों को कल मंगलवार को सुबह चार घंटे बिजली के बिना गुजारने पड़ेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसका कारण 33 केवी लाइन को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करना है। यह काम वॉटर वर्क्स रोड पर पीतलिया जी के बगीचे के ठीक सामने किया जाएगा। इसी वजह से 33 केवी ब्रिटानिया फीडर से जुड़े सारे इलाके अंधेरे में रहेंगे। Betul News : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, ICU में तोड़ा दम, स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे बिजली बंद रहने वाले मुख्य इलाके इस प्रकार हैं: अडानी बिल्डिंग और आसपास का पूरा क्षेत्र ब्रिटानिया फैक्ट्री परिसर पी.एस. जम्बार बागरी एम.पी. पेपर मिल वॉटर वर्क्स पूरा इलाका MP Crime News : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान अब भी फरार, गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर फायर ब्रिगेड पर बरसाए पत्थर चौपाल सागर करण एजुकेशन कॉलेज और स्प्रिंग फील्ड स्कूल गटर प्लांट स्र्गाट बाजार इनके अलावा आसपास की तमाम छोटी-बड़ी कॉलोनियां और दुकानें भी प्रभावित होंगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काम समय से पूरा करने की पूरी कोशिश रहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो समय को थोड़ा कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस दौरान सहयोग करने और जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील की है। MP SIR Survey : पिपरिया में दर्दनाक हादसा, SIR सर्वे ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक सुजान सिंह को स्पेशल ट्रेन ने कुचला कंपनी ने उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए पहले से ही माफी मांग ली है। साथ ही सभी से बिजली बचाने और अनावश्यक उपकरण बंद रखने की गुजारिश की है ताकि सिस्टम पर ज्यादा लोड न पड़े।

Betul News : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, ICU में तोड़ा दम, स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे

MP Road Accident

Betul News : बैतूल, मध्य प्रदेश। बैतूल शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे इंसान की जान ले ली। सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के भारत भारती काका ढाबे के पास 35 साल के सिद्धू साहू को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सिद्धू दूर जा गिरे और उनका शरीर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। MP Crime News : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान अब भी फरार, गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर फायर ब्रिगेड पर बरसाए पत्थर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़े और घायल सिद्धू को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें सीधे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। पूरी कोशिश के बावजूद मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सिद्धू ने दम तोड़ दिया। मृतक सिद्धू पुत्र लक्ष्मण साहू, आबकारी ओझाढाना (बैतूल गंज) के रहने वाले थे। वे दिनभर कबाड़ बीनने का काम करते थे और उसी सिलसिले में सोमवार रात भी सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। परिवार में मां-बाप, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। Bhopal News : कोलार-बैरागढ़ में 155 करोड़ का नया सीवेज सिस्टम, CM मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक वाहन का कोई पता नहीं चल सका है। हिट एंड रन की यह घटना इलाके में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की एक और कड़ी बन गई है। स्थानीय लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं कि भारत भारती ढाबा से लेकर बैतूल गंज तक स्ट्रीट लाइटें या तो खराब रहती हैं या हैं ही नहीं। रात में भारी वाहनों की रफ्तार भी बहुत तेज रहती है। Narmadapuram News : करणी सेना ने BJP नेता के बेटे के केस पर दी खुली चुनौती, बोले- निष्पक्ष जांच न हुई तो मप्र भर से उतरेंगे सैनिक अंधेरे में पैदल चलने वालों को देख पाना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस इलाके में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, वरना ऐसे हादसे रुकने वाले नहीं हैं।

MP Crime News : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान अब भी फरार, गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर फायर ब्रिगेड पर बरसाए पत्थर

MP Minor Rape

MP Crime News : रायसेन, मध्य प्रदेश। रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी सलमान (23) पुलिस की पकड़ से बाहर है। बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह भोपाल के एम्स अस्पताल में भर्ती है। दूसरी तरफ लोगों का गुस्सा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। Bhopal News : कोलार-बैरागढ़ में 155 करोड़ का नया सीवेज सिस्टम, CM मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन सोमवार को रायसेन, बाड़ी और चिकलोद में पूरा बाजार बंद रहा। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग की। दोपहर में मंडीदीप के सतलापुर चौराहे पर 5,000 से ज्यादा लोग जमा हो गए और नेशनल हाईवे-46 को जाम कर दिया। जाम का असर भोपाल के मिसरोद और टोल नाके तक दिखा। भोजपुर रोड और बांगरसिया रोड पर 5 से 7 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खोलने के लिए पहुंची मंडीदीप नगरपालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी को भीड़ ने रोक लिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। हालांकि गौहरगंज थानेदार ने लाठीचार्ज से साफ इनकार किया है। MP News : रायसेन में “मुर्दा” ने अचानक निकाली आवाज, शव वाहन में लादते वक्त जिंदा निकला! कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार रात से ही सौ से ज्यादा महिलाएं गौहरगंज थाने पर डटी हुई हैं। वे विधायक सुरेंद्र पटवा को बुलाने की मांग कर रही थीं। सोमवार दोपहर विधायक पहुंचे, लेकिन महिलाएं टस से मस नहीं हुईं और आरोपी की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की बात कह रही हैं। पुलिस की तलाशी अभियान भी अब तक नाकाम साबित हो रहा है। एसपी पंकज पांडेय और एसडीओपी शील सुराणा खुद अमरथोन के घने जंगलों में पुलिस और वन विभाग की टीमों के साथ दिनभर छापेमारी करते रहे। कई बार सूचना मिली कि आरोपी दिखा है, लेकिन हर बार हाथ खाली रहा। Bhopal News : मेयर और नपा अध्यक्ष चुनाव में अब इतना ही खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार, केस-प्रॉपर्टी छुपाने की छूट खत्म परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि घटना के बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए न एम्बुलेंस मिली और न ही मेडिकल टीम समय पर आई। इस आरोप के बाद औबेदुल्लागंज की बीएमओ डॉ. अमृता जीवने को तुरंत पद से हटा दिया गया है। Bhopal News : भोपाल में व्हाइट टॉपिंग ने घरों को नीचे और सड़कें की 8-10 इंच ऊपर, अरेरा कॉलोनी में भारी बवाल इलाके में तनाव अभी भी बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि जब तक आरोपी को फांसी नहीं होगी, शांति से नहीं बैठेंगे। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Bhopal News : कोलार-बैरागढ़ में 155 करोड़ का नया सीवेज सिस्टम, CM मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन

New sewage system worth 155 crore rupees in Kolar-Bairgarh

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दो बड़े और तेजी से बढ़ते इलाकों कोलार और बैरागढ़ को अब जल्द ही गंदगी और सीवर की पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। केंद्र सरकार की अमृत मिशन 2.0 योजना के तहत यहां 155 करोड़ रुपये की लागत से नया और आधुनिक सीवेज सिस्टम बिछाया जाएगा। इसका भूमिपूजन कार्यक्रम मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद करेंगे। MP News : रायसेन में “मुर्दा” ने अचानक निकाली आवाज, शव वाहन में लादते वक्त जिंदा निकला! यह प्रोजेक्ट बैरागढ़ के तीन वार्ड (वार्ड नंबर 4, 5 और 6) और कोलार के छह वार्ड (80, 81, 82, 83, 84 और 85) को कवर करेगा। काम पूरा होने के बाद करीब 20 हजार घरों में घर-घर सीवेज कनेक्शन पहुंच जाएगा और लगभग डेढ़ लाख लोगों की जिंदगी आसान हो जाएगी। पूरा प्रोजेक्ट नवंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। MP SIR Survey : पिपरिया में दर्दनाक हादसा, SIR सर्वे ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक सुजान सिंह को स्पेशल ट्रेन ने कुचला इस योजना में लाउखेड़ी में एक बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाएगा। इसके अलावा गुफा मंदिर, भैरवपुर, दीपड़ी, छाप और बर्रई में पांच पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। कुल 5284 मैनहोल चैंबर और 10,568 इंस्पेक्शन चैंबर बनेंगे, जिससे रखरखाव आसान हो जाएगा। इन इलाकों के लोग सबसे ज्यादा खुश हैं। बैरागढ़ में हलालपुरा, नयापुरा, संत हिरदाराम नगर, सावन नगर, विजय नगर, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, लालघाटी, गुरुद्वारा रोड, सीआरपी लाइन जैसी दर्जनों कॉलोनियां लाभांवित होंगी। Harda News : करोड़ों की PM आवास मल्टी सालों से अधर में, असामाजिक तत्वों का अड्डा बना परिसर वहीं कोलार रोड पर दामखेड़ा, महाबली नगर, बैरागढ़ चिचली, जेके टाउन, इंडस होम्स, चिनार फेज, सागर गोल्डन पॉम, नटराज फेज-1, 2, 3, अमलतास, सिग्नेचर 360 समेत तमाम नई-पुरानी कॉलोनियां अब साफ-सुथरी रहेंगी। मंगलवार को कोलार के बंजारी मुखर्जी नगर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दो और बड़े प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। पहला है 10 करोड़ रुपये से बना भव्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम और दूसरा कटारा बर्रई में 29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ सांदीपनि स्कूल। ये दोनों सुविधाएं इलाके के युवाओं और बच्चों के लिए बहुत काम की साबित होंगी। Harda News : शनिवार- रविवार को सभी कर्मचारी रहेंगे हाजिर, इस वजह से किये अवकाश रद्द कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, भगवानदास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई साल से सीवेज की समस्या से परेशान थे, अब उम्मीद है कि 2028 तक सब ठीक हो जाएगा।