Vidisha Theft Case : सांची रोड के प्रसिद्ध दादाजी हनुमान मंदिर में 12 लाख की चोरी, दो चोरों ने तोड़ी दानपेटी, बोरी भरकर ले गए पैसे

Vidisha Theft Case

Vidisha Theft Case : विदिशा। भोपाल-सांची मार्ग पर स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में देर रात बड़ी चोरी हो गई। दो अज्ञात चोर मंदिर के पीछे की ओर से घुसे और मुख्य दानपेटी का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरों ने सारे पैसे एक बोरी में भरे और आराम से निकल गए। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। Sehore News : सीहोर SP दीपक शुक्ला का कोतवाली थाने में सख्त निरीक्षण, लंबित केस, नाइट पेट्रोलिंग के निर्देश सुबह जब मंदिर खुला तो पुजारी और प्रबंधन के लोग दानपेटी टूटी देखकर स्तब्ध रह गए। पुजारी नारायण दास ने बताया, “यह दानपेटी 4 फीट चौड़ी और 3 फीट लंबी है। इसमें सबसे ज्यादा चढ़ावा आता है। हम इसे हर 4 महीने में एक बार खोलते हैं। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया।” उन्होंने बताया कि हनुमानजी की मूर्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। Bhopal News : आयुष मंत्रालय ने पूरे देश में फिजिकल CME कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से किए बंद, क्रेडिट प्वाइंट्स पर भी रोक सूचना मिलते ही विदिशा जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के नेतृत्व में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और FSL टीम को बुलाया गया। आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। SP अतुल सिंह ने कहा, “चोर पीछे की दीवार फांदकर आए। दानपेटी तोड़कर बोरी में पैसे भरे और निकल गए। हमने अपराध दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएंगे।” Harda News : भावांतर योजना से 436 किसान बाहर, 3500 से कम भाव वाली सोयाबीन को शासन ने बताया ‘नॉन-FAQ’ जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर स्थित यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष आरती होती है और भोपाल सहित आसपास के जिलों से हजारों लोग आते हैं। कई बड़े नेता, अभिनेता और अधिकारी भी यहां मत्था टेकने आते हैं। ऐसे पवित्र और प्रसिद्ध स्थान पर इतनी बड़ी चोरी से लोग हैरान और नाराज हैं। Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला मंदिर प्रबंधन ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी गए चढ़ावे को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया है।

Sehore News : सीहोर SP दीपक शुक्ला का कोतवाली थाने में सख्त निरीक्षण, लंबित केस, नाइट पेट्रोलिंग के निर्देश

Sehore SP Deepak Shukla conducts inspection

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले में पुलिस महकमे में सख्ती का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की हर गतिविधि को बारीकी से परखा और कई सख्त निर्देश दिए। एसपी ने सबसे पहले लंबित प्रकरणों, चालानों, मर्ग मामलों और खात्मा खारिजियों की स्थिति जांची। उन्होंने साफ कहा कि सभी पुराने केस निर्धारित समय में निपटाए जाएं और कोर्ट में समय पर पेश किए जाएं। सीएम हेल्पलाइन, वरिष्ठ कार्यालयों और आम नागरिकों की शिकायतों का भी जल्द और संतोषजनक समाधान करने को कहा। Bhopal News : आयुष मंत्रालय ने पूरे देश में फिजिकल CME कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से किए बंद, क्रेडिट प्वाइंट्स पर भी रोक रात के अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने नाइट पेट्रोलिंग को और नियमित, प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी और गश्ती अधिकारी खुद भी रात में औचक निरीक्षण करेंगे। गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर एसपी ने कड़ी नजर रखने को कहा। मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, प्रतिबंधात्मक और निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने के साथ-साथ अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर तुरंत एक्शन लेने के आदेश दिए। Bhopal Love Jihad : अयोध्या नगर में लव जिहाद! हिंदू संगठन ने दानिश खान को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा पुलिस के व्यवहार पर भी एसपी ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले हर व्यक्ति से विनम्र, संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाए। थाने में जरूरी संसाधनों की कमी है तो उसके लिए प्रस्ताव तुरंत भेजें। मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिग बच्चों-बालिकाओं की तलाश को तेज करने को कहा गया। मेडलेपर, ई-साक्ष्य जैसे ऑनलाइन पोर्टल्स की एंट्री और अपडेट में कोई लापरवाही न बरती जाए। थाने की साफ-सफाई, रजिस्टर अपडेट और मालखाने को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए। Bhopal EOW Raid : भोपाल कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की रेड, निवेशकों से 35 करोड़ रुपए हड़पने का मामला निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदना शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव और पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा। एसपी के इस निरीक्षण के बाद कोतवाली थाने में हड़कंप मच गया है। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने काम तेजी से निपटाने में जुट गए हैं।

Bhopal News : आयुष मंत्रालय ने पूरे देश में फिजिकल CME कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से किए बंद, क्रेडिट प्वाइंट्स पर भी रोक

Ministry of AYUSH has stopped physical CME programs

CME Programs Banned Bhopal News : भोपाल। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने बड़ा फैसला लिया है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन काम करने वाले इस आयोग ने पूरे देश में आयुष चिकित्सकों के लिए होने वाले सभी फिजिकल मोड CME (सतत चिकित्सा शिक्षा) कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पूरी तरह रोक दिया है। साथ ही CME क्रेडिट प्वाइंट्स देने के सभी प्रस्तावों पर भी रोक लगा दी गई है। अब कोई भी नया CME प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। Bhopal Love Jihad : अयोध्या नगर में लव जिहाद! हिंदू संगठन ने दानिश खान को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा यह आदेश NCISM के चेयरमैन के निर्देश पर बोर्ड ऑफ एथिक्स एण्ड रजिस्ट्रेशन के प्रेसीडेंट डॉ. एसएम कुदारी ने जारी किया है। आदेश की प्रति राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड सहित देश के सभी राज्य ISM/आयुष काउंसिलों को भेज दी गई है। CME यानी Continuous Medical Education आयुष डॉक्टर्स (आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी, नेचुरोपैथी) के लिए बहुत जरूरी होता है। सेमिनार, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस आदि में हिस्सा लेकर डॉक्टर्स क्रेडिट प्वाइंट्स कमाते थे। ये प्वाइंट्स लाइसेंस रिन्यूअल, रजिस्ट्रेशन, प्रमोशन और प्रैक्टिस जारी रखने के लिए अनिवार्य होते हैं। Harda News : भावांतर योजना से 436 किसान बाहर, 3500 से कम भाव वाली सोयाबीन को शासन ने बताया ‘नॉन-FAQ’ रोक की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ समय से CME कार्यक्रमों की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई थी। कई आयोजन सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गए थे। सोशल मीडिया पर भी इनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे। आयोग को भी शिकायतें मिल रही थीं कि क्रेडिट प्वाइंट्स के लालच में घटिया कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने कहा, “CME से डॉक्टर्स को नई रिसर्च, नई दवाइयां, नई तकनीक और क्लीनिकल स्किल्स सीखने का मौका मिलता था। Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलता था। लेकिन कई बार ये कार्यक्रम सिर्फ सर्टिफिकेट बांटने का जरिया बन गए थे। शायद आयोग अब ऑनलाइन या ज्यादा सख्त मानकों वाले CME लाने की तैयारी कर रहा है।” देशभर में करीब 5 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड आयुष डॉक्टर्स इस रोक से सीधे प्रभावित हुए हैं। खासकर जिन डॉक्टर्स का लाइसेंस 2025-26 में रिन्यू करना है, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होगी। कई डॉक्टर्स ने चिंता जताई है कि बिना क्रेडिट प्वाइंट्स के उनका रजिस्ट्रेशन रुक सकता है। Bhopal News : भोपाल में व्हाइट टॉपिंग ने घरों को नीचे और सड़कें की 8-10 इंच ऊपर, अरेरा कॉलोनी में भारी बवाल वर्जन संभव है सीएमई कार्यक्रम आयोजन में और ज्यादा गुणवत्तापूर्ण संसाधनों को शामिल कर एनसीआईएसएम पुन: सीएमई आयोजन को मंजूरी दे। निश्चित रूप से एनसीआईएसएम आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा, सोवा-रिग्पा, नैचरोपैथी जैसी परंपरागत चिकित्सा विधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का विश्वसनीय कार्य कर रही है। -डॉ राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता – आयुष मेडिकल एसोसिएशन

Bhopal Love Jihad : अयोध्या नगर में लव जिहाद! हिंदू संगठन ने दानिश खान को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा

Bhopal Love Jihad

Bhopal Love Jihad : मध्य प्रदेश। भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट पर दबिश देकर दानिश खान नाम के युवक को पकड़ लिया। यह कार्रवाई सुबह करीब 9:30 बजे हुई। संगठन को पहले से सूचना थी कि शाहजहानाबाद का रहने वाला दानिश खान फर्जी नाम से एक हिंदू युवती को अपने जाल में फंसा रहा है। Harda News : भावांतर योजना से 436 किसान बाहर, 3500 से कम भाव वाली सोयाबीन को शासन ने बताया ‘नॉन-FAQ’ संगठन के सदस्य शुभम पांचाल ने बताया कि दानिश मैकेनिक का काम करता है और साथ ही नर्सिंग की पढ़ाई भी कर रहा है। लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर थी। शुक्रवार सुबह पुख्ता जानकारी मिली कि वह अयोध्या नगर में शहडोल की रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा के फ्लैट पर जा रहा है। जैसे ही दानिश फ्लैट के अंदर घुसा, कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। पकड़े जाने पर दानिश ने गुमराह करने की कोशिश की और खुद को दीपक यादव बताया। लेकिन जब अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लीलारे की टीम मौके पर पहुंची और उसके दस्तावेज चेक किए गए, तो उसका असली नाम दानिश खान निकला। फ्लैट में उस वक्त युवती के अलावा दो अन्य युवतियां भी मौजूद थीं। Bhopal EOW Raid : भोपाल कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की रेड, निवेशकों से 35 करोड़ रुपए हड़पने का मामला संगठन का आरोप है कि दानिश ने फर्जी हिंदू नाम रखकर युवती से दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसाया। युवती भोपाल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। दानिश को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। टीआई महेश लीलारे ने बताया, “मामला संवेदनशील है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। युवती और दानिश से अलग-अलग पूछताछ हो रही है। सभी पहलुओं की जांच के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।” Bhopal News : भोपाल में व्हाइट टॉपिंग ने घरों को नीचे और सड़कें की 8-10 इंच ऊपर, अरेरा कॉलोनी में भारी बवाल पिछले कुछ महीनों में भोपाल में फर्जी पहचान बनाकर युवतियों को फंसाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। हिंदू संगठनों की सक्रियता भी बढ़ी है। इस घटना के बाद अयोध्या नगर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Harda News : भावांतर योजना से 436 किसान बाहर, 3500 से कम भाव वाली सोयाबीन को शासन ने बताया ‘नॉन-FAQ’

Harda News

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले के किसानों को भावांतर भुगतान योजना से बड़ा झटका लगा है। मंडी में सोयाबीन बेचने के बावजूद 436 किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। शासन ने 3500 रुपये प्रति क्विंटल से कम भाव पर बिकी सोयाबीन को “नॉन-एफएक्यू” (Non-FAQ) श्रेणी में रख दिया है, जिससे ये किसान योजना से बाहर हो गए। हरदा की मुख्य कृषि उपज मंडी में 24 अक्टूबर से अब तक कुल 2004 किसानों ने सोयाबीन बेची और भावांतर योजना के लिए आवेदन किया था। मंडी प्रशासन ने सभी के नाम शासन को भेजे। शासन की सत्यापन सूची में सिर्फ 1568 किसानों के नाम ही शामिल किए गए। बाकी 436 किसानों को बाहर कर दिया गया। Betul News : बैतूल में ट्रैक्टर से कुचला 7 साल का बच्चा, मौके पर ही तोडा दम, डॉक्टर्स बोले- गर्दन की हड्डी टूटी मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने बताया, “शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 3500 रुपये प्रति क्विंटल से कम भाव पर बिकी सोयाबीन नॉन-एफएक्यू मानी जाएगी और उसे भावांतर का लाभ नहीं मिलेगा। हम सिर्फ शासन के आदेश का पालन कर रहे हैं।” टिमरनी तहसील के रायबोर गांव के किसान सुमित दीक्षित भी इन्हीं 436 किसानों में शामिल हैं। सुमित ने 23 क्विंटल सोयाबीन 3261 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बेची थी। उन्होंने कहा, “इस साल बारिश ने फसल खराब कर दी, उत्पादन आधा रह गया। Singer Jubin Nautiyal : सिंगर जुबिन नौटियाल महाकाल भस्म आरती में हुए शामिल, इंडिया टूर से पहले बाबा से लिया आशीर्वाद ऊपर से मंडी में भाव भी कम मिला। हमें लगा था कि कम से कम भावांतर योजना से कुछ राहत मिल जाएगी, लेकिन अब वह भी नहीं मिल रही। सरकार से मांग है कि 3000 से 3500 रुपये के बीच बिकने वाली सोयाबीन को भी योजना में शामिल किया जाए।” इसी तरह कई किसानों की सोयाबीन 3200 से 3490 रुपये के बीच बिकी, लेकिन सबको एक ही जवाब मिला – नॉन-एफएक्यू होने की वजह से लाभ नहीं। किसान परेशान हैं कि जब मंडी में उनकी फसल का यही भाव मिला तो गलती उनकी कहां हुई? Bhopal EOW Raid : भोपाल कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की रेड, निवेशकों से 35 करोड़ रुपए हड़पने का मामला किसानों का कहना है कि इस साल सोयाबीन की क्वालिटी बारिश की वजह से प्रभावित हुई थी, जिससे एफएक्यू मानक पूरा नहीं हो पाया। फिर भी सरकार को चाहिए था कि किसानों की मजबूरी को समझते हुए सभी को लाभ देती। अब ये 436 किसान न तो अच्छा भाव पा सके और न ही भावांतर योजना का लाभ।

Betul News : बैतूल में ट्रैक्टर से कुचला 7 साल का बच्चा, मौके पर ही तोडा दम, डॉक्टर्स बोले- गर्दन की हड्डी टूटी

Child crushed by tractor

Child Crushed by Tractor Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र के खेड़ला किला गांव में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत में खेल रहे 7 साल के मासूम मोहित की ट्रैक्टर के बड़े टायर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मोहित अपने नाना के साथ खेत पर गया था। वह ट्रैक्टर के आसपास दौड़-दौड़ कर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह चल रहे ट्रैक्टर के पिछले बड़े टायर के नीचे आ गया। टायर ने उसे पूरी तरह कुचल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नाना ने तुरंत बच्चे को गोद में उठाया और जिला अस्पताल बैतूल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। Sehore News : इछावर में 2 साल से धूल फांक रही लाखों की खेल सामग्री, बच्चों को नहीं मिला एक भी किट डॉक्टरों के अनुसार मोहित के कान और नाक से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी पूरी तरह टूट चुकी थी। सिर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। मोहित रामकृष्ण स्कूल में KG-2 क्लास का छात्र था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। हैरानी की बात यह है कि अब तक परिजन ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दे रहे हैं। अस्पताल पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान परिजनों के बयान भी अलग-अलग आ रहे हैं। Bhopal EOW Raid : भोपाल कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की रेड, निवेशकों से 35 करोड़ रुपए हड़पने का मामला कोई कह रहा है कि बच्चा ट्रैक्टर पर चढ़ा था और गिर गया, तो कोई कह रहा है कि दौड़ते हुए टायर से टकरा गया। पुलिस को शक है कि परिजन जानबूझकर ट्रैक्टर मालिक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मोहित का परिवार मूल रूप से भैयावाड़ी थाना क्षेत्र के बोरदही का रहने वाला है। उसके पिता तमिलनाडु में होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। मां इस समय अपने मायके में रह रही है। नाना-नानी के पास ही मोहित रहता था। Bhopal News : भोपाल में व्हाइट टॉपिंग ने घरों को नीचे और सड़कें की 8-10 इंच ऊपर, अरेरा कॉलोनी में भारी बवाल पुलिस ने मोहित का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। ट्रैक्टर मालिक और चालक की पहचान जल्द की जाएगी।

Sehore News : इछावर में 2 साल से धूल फांक रही लाखों की खेल सामग्री, बच्चों को नहीं मिला एक भी किट

Sehore News

Sehore News : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर विकासखंड में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। साल 2022 में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए लाखों रुपये की खेल सामग्री खरीदी गई थी, लेकिन दो साल से ज्यादा बीत जाने के बाद भी यह सामग्री बच्चों तक नहीं पहुंच सकी। सारी किटें इछावर के शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टोर रूम में बंद पड़ी हैं और धूल खा रही हैं। Child Marriage : नाटाराम-रनारा गांवों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान, महिलाएं बोलीं- बेटियों की पढ़ाई पहले शादी बाद में इस सामग्री में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन रैकेट, क्रिकेट किट, थ्रो बॉल, रस्सी, चेस, लूडो सहित कई खेलों का सामान शामिल है। यह सारा सामान इछावर तहसील के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूलों में बांटना था, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि हजारों बच्चों को खेलने का सामान नहीं मिला और सरकारी खजाने का पैसा बेकार पड़ा रहा। स्थानीय लोग और शिक्षक भी हैरान हैं कि इतने लंबे समय तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। कई स्कूलों में तो बच्चों को पुराने फटे हुए बॉल से ही काम चलाना पड़ रहा है। कुछ स्कूलों ने तो अपनी जेब से छोटी-मोटी खेल सामग्री खरीद ली, लेकिन हर स्कूल के पास इतने पैसे नहीं होते। Bhopal EOW Raid : भोपाल कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की रेड, निवेशकों से 35 करोड़ रुपए हड़पने का मामला शासकीय मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल लखनलाल दुगारे ने बताया, “यह सामग्री पूरे इछावर क्षेत्र के स्कूलों के लिए आई थी। चूंकि मॉडल स्कूल बड़ा है, इसलिए इसे यहां रख दिया गया। बांटने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है, हमने कई बार ऊपर लिखित में सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।” अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर दो साल तक सामग्री को गोदाम में क्यों रखा गया? इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन हैं? क्या किसी की लापरवाही की जांच होगी या यह मामला भी दब जाएगा? Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला स्थानीय लोग और अभिभावक शिक्षा विभाग से जवाब मांग रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि अगर इतने पैसे की खेल सामग्री समय पर बांट दी जाती तो बच्चे खेल-कूद में आगे बढ़ते और स्कूलों में खेल गतिविधियां बढ़तीं।

Child Marriage : नाटाराम-रनारा गांवों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान, महिलाएं बोलीं- बेटियों की पढ़ाई पहले शादी बाद में

Campaign Against Child Marriage in Rajgarh

Campaign Against Child Marriage  : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का बड़ा अभियान चल रहा है। शुक्रवार को ग्राम नाटाराम और रनारा में “बाल विवाह मुक्त राजगढ़” अभियान के तहत दो अलग-अलग जागरूकता चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों में सैकड़ों ग्रामीण, खासकर महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में शामिल हुईं। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि अब उनके गांव में एक भी बाल विवाह नहीं होने दिया जाएगा। Bhopal EOW Raid : भोपाल कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की रेड, निवेशकों से 35 करोड़ रुपए हड़पने का मामला वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक एवं अभियान की नोडल अधिकारी रश्मि चौहान ने दोनों जगह ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “बाल विवाह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों का बचपन, उनकी पढ़ाई और उनके सपने छीन लेता है। लड़कियों की सेहत बिगड़ती है, मां बनने की उम्र नहीं होने पर जान तक चली जाती है।” रश्मि चौहान ने सभी से अपील की कि गांव की हर महिला, हर मां, हर बहन मिलकर इस कुरीति को खत्म करे। चौपाल के अंत में उन्होंने सबको बाल विवाह मुक्त गांव बनाने की शपथ दिलाई। Singer Jubin Nautiyal : सिंगर जुबिन नौटियाल महाकाल भस्म आरती में हुए शामिल, इंडिया टूर से पहले बाबा से लिया आशीर्वाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सोनी ने भी महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा, “समाज में बदलाव की शुरुआत घर से होती है। अगर मां-बहन ठान लें कि बेटी की शादी 18 साल से पहले नहीं होगी, तो कोई पिता या भाई जबरदस्ती नहीं कर पाएगा।” सोनी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की पूरी जानकारी दी – इसमें दो साल तक की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला साथ ही शादी कराने वाले पंडित, बैंडवाले, केटरर और बाराती भी सजा के दायरे में आते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दे सकता है।

Bhopal EOW Raid : भोपाल कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की रेड, निवेशकों से 35 करोड़ रुपए हड़पने का मामला

Bhopal businessman Dilip Gupta EOW Raid

Bhopal EOW Raid : भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शुक्रवार सुबह भोपाल के प्रमुख कारोबारी दिलीप गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दो अलग-अलग टीमों ने करीब 10 बजे एमपी नगर जोन-2 में उनके ऑफिस और चूना भट्टी इलाके में स्थित घर पर एक साथ छापे मारे। अफसरों ने वहां दस्तावेज, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सामग्री जब्त की। फिलहाल, जांच जारी है और गुप्ता से भी पूछताछ हो रही है। EOW ने करीब एक महीने पहले ही गुप्ता और उनकी दो कंपनियों- मेसर्स डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड तथा मेसर्स श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेड – के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोप है कि इन्होंने निवेशकों के 35.37 करोड़ रुपये हड़प लिए। Singer Jubin Nautiyal : सिंगर जुबिन नौटियाल महाकाल भस्म आरती में हुए शामिल, इंडिया टूर से पहले बाबा से लिया आशीर्वाद गुप्ता ने निवेशकों को लुभाने के लिए 10 रुपये के शेयर को 12,972 रुपये की ऊंची कीमत पर बेचा। ऊंचे मुनाफे का लालच दिखाकर लोगों को बैंक लोन लेने पर मजबूर किया। कई परिवारों ने अपनी जमीन, घर जैसी संपत्तियां गिरवी रखकर पैसे जुटाए। जांच में सामने आया कि गुप्ता ने बंद हो चुके बैंक खातों से चेक जारी किए, जिससे निवेशक ठगे गए। एक शिकायतकर्ता भोपाल के विनीत जैन ने बताया कि उन्होंने अपनी मां लता जैन के साथ मिलकर ICICI बैंक से 2.75 करोड़ और PNB हाउसिंग फाइनेंस से 4.45 करोड़ रुपये का लोन लिया। पूरी राशि गुप्ता को निवेश के नाम पर सौंप दी। जैन का आरोप है कि गुप्ता ने फर्जी कागजात और चेक तैयार कर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया। Bhopal News : भोपाल में व्हाइट टॉपिंग ने घरों को नीचे और सड़कें की 8-10 इंच ऊपर, अरेरा कॉलोनी में भारी बवाल EOW की जांच में पता चला कि गुप्ता की कंपनियां खनन और सीमेंट के कारोबार में लगी हुई थीं, लेकिन असल में निवेशकों का पैसा गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। अफसरों ने शेयर खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और अन्य फाइनेंशियल दस्तावेज खंगाले। इतना ही नहीं, डीजी माइंस कंपनी से जुड़ी अमरूद की फसल से होने वाली 1.5 करोड़ रुपये की आय पर भी सवाल उठे हैं। कंपनी से जुड़े कुछ अन्य लोगों को भी जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय हो गया है। ED ने 31 अक्टूबर को ECIR दर्ज कर PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून) के तहत जांच शुरू की। ED का फोकस काले धन को सफेद करने के तरीकों पर है। जांच अधिकारी नए सिरे से बयान लेंगे और संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया तेज करेंगे।

Singer Jubin Nautiyal : सिंगर जुबिन नौटियाल महाकाल भस्म आरती में हुए शामिल, इंडिया टूर से पहले बाबा से लिया आशीर्वाद

Singer Jubin Nautiyal in Mahakal Temple

Singer Jubin Nautiyal : उज्जैन। बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल एक बार फिर भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे वे उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर जुबिन ने पूरी आरती सुनी और भगवान महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाई। आरती के दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में डूबे नजर आए। Bhopal News : भोपाल में व्हाइट टॉपिंग ने घरों को नीचे और सड़कें की 8-10 इंच ऊपर, अरेरा कॉलोनी में भारी बवाल आरती खत्म होने के बाद जुबिन ने देहरी से भगवान महाकाल का स्पर्श किया और अपने आने वाले मल्टी-सिटी इंडिया टूर की सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवाडिया ने उन्हें दुपट्टा भेंट करके सम्मानित किया। जुबिन ने कहा, “यह मेरी चौथी बार महाकाल दर्शन की यात्रा है। हर बार यहां की दर्शन व्यवस्था और भक्तों की आस्था देखकर मन अभिभूत हो जाता है।” Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला जुबिन नौटियाल महाकाल के परम भक्त हैं। करीब दो साल पहले भी वे भस्म आरती में शामिल हुए थे और उस दौरान उन्होंने भजन भी गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस बार भी माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। दर्शन के बाद जुबिन ने मंदिर परिसर में कुछ देर ध्यान भी लगाया। दिसंबर महीने से जुबिन नौटियाल अपने इंडिया टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं। कई शहरों में लाइव कॉन्सर्ट होंगे। इसी टूर की सफलता और सुरक्षित यात्रा की कामना लेकर वे गुरुवार रात इंदौर पहुंचे और शुक्रवार सुबह उज्जैन आ गए। दर्शन पूरा करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे वे भोपाल के लिए रवाना हो गए। Betul News : 9.84 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, मृत व्यक्ति के खाते से भी लेन-देन, बैंक कर्मचारी ने लीक की जानकारी महाकाल मंदिर में जुबिन को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित हो गए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और आशीर्वाद मांगा। जुबिन ने सभी के साथ मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाई और कहा, “बाबा महाकाल सबकी मनोकामना पूरी करें।”

Bhopal News : भोपाल में व्हाइट टॉपिंग ने घरों को नीचे और सड़कें की 8-10 इंच ऊपर, अरेरा कॉलोनी में भारी बवाल

Bhopal News

White Topping Raises Roads 10 Inches Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल शहर में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बन रही सड़कों ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। नई सड़कें पुरानी सड़कों से 8 से 10 इंच तक ऊंची बन गई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर मार्केट, हमीदिया रोड और मंदाकिनी चौराहे से जेके रोड तक दिख रहा है। लोग कह रहे हैं कि अब उनके घर सड़क से नीचे हो गए हैं, जिससे बारिश का पानी सीधे घरों में घुसने लगा है। कार और बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया है। Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला अरेरा कॉलोनी में तो लोग खुलकर सड़क पर उतर आए हैं। यहां 8 करोड़ रुपये की लागत से करीब 3.2 किलोमीटर सड़कें बन रही हैं। रहवासियों का कहना है कि 50-60 साल पुराने मकानों का प्लिंथ लेवल पुरानी सड़क के हिसाब से बनाया गया था। अब सड़क इतनी ऊंची हो गई है कि सीवर लाइन दब गई है। अगर सीवर लीक हुआ या फटा तो पूरा इलाका गंदगी से भर जाएगा और सड़क धंस जाएगी। रात के समय हालात और भी खराब हैं। बिट्टन मार्केट और वंदे मातरम चौराहे पर बाइक सवार बार-बार गिर रहे हैं क्योंकि अचानक सड़क ऊंची हो जाती है और दिखाई नहीं देती। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। Harda News : पंजाब मेल से मुंबई गए सुनील राठौर और दो दोस्त 6 दिन से लापता, पुलिस तलाश में जुटी कांग्रेस नेता अभिनव बारोलिया समेत कई नेता इलाके में पहुंचे और लोगों का साथ दिया। उन्होंने इसे “इंजीनियरिंग का अजूबा” बताया। कुछ दिन पहले ही कमल राठी, लवनीश भाटी, नीरज गुलाटी, अभिषेक त्रिवेदी, विवेक तिवारी सहित 80 से ज्यादा रहवासियों ने नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह को पत्र लिखकर समस्या बताई थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के का कहना है कि व्हाइट टॉपिंग तकनीक से सड़क 20-25 साल तक चलेगी और रखरखाव का खर्च बहुत कम आएगा। उन्होंने बताया कि पुरानी डामर की सिर्फ ऊपरी परत (लगभग १ इंच) ही हटाई जाती है, पूरा बेस नहीं खोदा जाता, इसलिए लागत भी आधी रहती है। लेकिन रहवासियों का सवाल है कि सड़क टिकाऊ बनेगी तो अच्छी बात है, पर घरों में पानी भर जाएगा तो क्या फायदा? Sehore News : धनखेड़ी चांदबढ़ पंचायत में बड़ा घोटाला, न नाली न ही सड़क हैंडपंप भी कब्जाया व्हाइट टॉपिंग तकनीक क्या है? पुरानी डामर सड़क की ऊपरी परत को मिलिंग मशीन से हटाकर उस पर 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की परत चढ़ाई जाती है। इसमें M-40 ग्रेड का सीमेंट और फाइबर मिलाया जाता है। यह सड़क भारी वाहनों और खराब मौसम में भी जल्दी नहीं उखड़ती और ठंडी भी रहती है।

Bhopal News : युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडे से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला

young man was stripped and beaten in the Chola Mandir area of ​​Bhopal

Youth Beating Video Viral Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जुलाई 2025 में हुई इस वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक एक व्यक्ति को कमरे में बंधक बनाते हैं, उसे पूरी तरह कपड़े उतार देते हैं और फिर बेल्ट तथा डंडों से बेरहमी से पीटते हैं। Harda News : पंजाब मेल से मुंबई गए सुनील राठौर और दो दोस्त 6 दिन से लापता, पुलिस तलाश में जुटी पीड़ित युवक के निजी अंगों पर भी आरोपियों ने बेल्ट से कई वार किए। इतना ही नहीं, उसके गले पर चाकू भी रखा गया। पूरी घटना को आरोपियों ने खुद अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था। वीडियो करीब ढाई मिनट का है और उसमें पीड़ित की चीखें साफ सुनाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भोपाल पुलिस हरकत में आई। छोला थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तुरंत दो मुख्य आरोपियों – मोहम्मद जैद उर्फ सईद और अमन बाबा को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी भी छोला मंदिर इलाके के ही रहने वाले हैं। बाकी साथियों की तलाश जारी है। Betul News : 9.84 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, मृत व्यक्ति के खाते से भी लेन-देन, बैंक कर्मचारी ने लीक की जानकारी पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि जिस युवक को उन्होंने पीटा, उसे वे पहले से नहीं जानते थे। एक दोस्त के कहने पर उन्होंने यह वारदात की थी। अभी तक पीड़ित युवक पुलिस के सामने नहीं आया है और न ही उसकी कोई शिकायत पहले दर्ज हुई थी। Navodaya Entrance Exam : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानिए कब है पेपर पुलिस अब वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। मामले में धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506, 327 और 377 सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।