Latest

MP News : BJP नेता को जान से मारने की धमकी, अंजुमन स्कूल की जुम्मे छुट्टी पर फूटा बवाल

BJP leader receives death threat

MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के स्कूलों में जुम्मे की छुट्टी और रविवार को कक्षाओं का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मुद्दे पर शिकायत करने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मुजम्मिल अली को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने गोहलपुर निवासी इसरार अंसारी पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने और फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना धार्मिक संवेदनशीलता को लेकर तनाव बढ़ा रही है। स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है।

Balaghat Naxalite Surrender : 14 लाख की ईनामी महिला सुनीता का सरेंडर, पूछताछ में खोले बड़े राज

तुगलकी फरमान का आरोप

जबलपुर के मालवीय चौक में स्थित अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल 117 साल पुराना है। बोर्ड ने हाल ही में आदेश जारी किया। कहा गया कि शुक्रवार को अवकाश रहेगा। रविवार को कक्षाएं लगेंगी। यह फैसला 2024-25 सत्र से लागू था।

बोर्ड अध्यक्ष अन्नू अनवर ने कहा कि 80 फीसदी मुस्लिम छात्रों की सुविधा के लिए लिया गया। लेकिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मुजम्मिल अली ने इसे “तालिबानी और पाकिस्तानी फरमान” बताया। उन्होंने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को पत्र लिखा। कहा कि संविधान के अनुसार रविवार ही छुट्टी होनी चाहिए। शिक्षा में एकरूपता बनी रहे। हिंदू त्योहारों पर छुट्टियां तो स्कूल देते हैं। लेकिन यह एकतरफा है।

MP High Court : एमपी हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़िता ने गर्भपात से इनकार, कोर्ट ने गर्भावस्था जारी रखने का आदेश

मुजम्मिल ने बताया कि स्कूल में हिंदू छात्र और स्टाफ भी हैं। रविवार को क्लास से परिवार प्रभावित होते हैं। पत्र वायरल होने पर हंगामा मच गया। कलेक्टर ने तुरंत निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर आर.एस. मरावी और जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी स्कूल पहुंचे। ताला तोड़कर स्कूल खोला।

बोर्ड को फटकार लगते हुए कहा कि आदेश वापस लो। बाकी स्कूलों की तरह रविवार छुट्टी रखो। बोर्ड ने अभिभावकों की सुविधा का हवाला देकर आदेश रद्द कर दिया। लेकिन मुजम्मिल का कहना है कि मालवीय चौक स्कूल पर ही कार्रवाई हुई। बोर्ड के चार अन्य स्कूलों – गोहलपुर, आनंद नगर, मढ़ाताल – में अभी भी शुक्रवार छुट्टी चल रही।

जान से मारने की धमकी

विवाद बढ़ने पर रविवार रात ‘अंसारी बुनकर’ वॉट्सऐप ग्रुप में एक पोस्ट वायरल हुई। पोस्ट में लिखा था – “क्या देश सिर्फ रविवार छुट्टियों से चलेगा? शुक्रवार को आराम करे तो देशद्रोही? यह धर्म नहीं, डाइवर्जन है।” इसमें मुजम्मिल पर निशाना साधा गया। इसके बाद इसरार अंसारी ने फोन किया।

MP News : सड़क पर मवेशी छोड़ने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, दो पशुपालकों पर FIR, कलेक्टर की सख्त चेतावनी

मुजम्मिल ने शिकायत में कहा कि अंसारी ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। “कोम का दलाल”, “भाजपा का गुलाम” जैसे शब्द कहे। जान से मारने की धमकी दी। बोला कि चुप रहो वरना अंजाम बुरा होगा। मुजम्मिल ने साथियों के साथ ओमती थाने जाकर लिखित शिकायत दी।

थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने पुष्टि की। आवेदन लिया। जांच के लिए टीम गठित की। अंसारी का मोबाइल नंबर ट्रैक कर रहे। अगर धमकी साबित हुई तो IPC की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *