Latest

Congress Protest : खंडवा में कांग्रेस का हंगामा, वोट चोरी के मुद्दे पर बाइक रैली, BJP दफ्तर के सामने की नारेबाजी

Congress protests on the issue of vote theft in Khandwa

Congress Protest on Vote Theft Issue in Khandwa : मध्य प्रदेश। खंडवा में कांग्रेस पार्टी ने 4 सितंबर को वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी भवन से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान BJP कार्यालय के सामने नारेबाजी की गई और बाद में कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन हुआ। यह रैली कांग्रेस के वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान का हिस्सा थी, जो देशभर में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनावी धांधली के खिलाफ चल रहा है।

खंडवा में कांग्रेस की बाइक रैली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांधी भवन (कांग्रेस का स्थानीय कार्यालय) से शुरू होकर रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।

इसके साथ ही रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय के सामने रुककर नारेबाजी की, जिसमें BJP और चुनाव आयोग पर वोट चोरी और लोकतंत्र के हनन का आरोप लगाया गया।

रैली के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए और वहां प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर को मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें वोटर लिस्ट में पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया में सुधार की मांग की गई। इस बाईक रैली में खंडवा कांग्रेस के स्थानीय नेता, जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

क्या है वोट चोरी का मुद्दा

दरअसल, वोट चोरी का मुद्दा हाल ही में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा जोर-शोर से उठाया जा रहा है। राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा (17 अगस्त से 1 सितंबर 2025) के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसमें चुनाव आयोग पर BJP के इशारे पर वोटर लिस्ट में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया।

कांग्रेस का कहना है कि BJP ने हरियाणा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक जैसे राज्यों में वोटर लिस्ट में अनियमितताएं कीं, जैसे वोटरों के नाम हटाना या डुप्लिकेट वोट्स जोड़ना। इसके अलावा , बिहार में 65 लाख वोटरों के नाम कथित तौर पर हटाए गए, जिसे कांग्रेस ने वोट चोरी का हिस्सा बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *