मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को यूं ही झीलों का शहर नहीं कहा जाता है। यहां की खूबसूरती हर इंसान को अपनी ओर खींच लेती है। ये शहर जितना शांत है उतना ही चंचल हैं। हरियालियों के बीच में बसे इस शहर की पहचान बड़े तालाब से भी होती है। अगर आप भोपाल में काम, पढ़ाई या फिर किसी व्यवसाय के सिलसिले में यहां आने की सोच रहे हैं या फिर कुछ दिनों के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां की मशहूर जगहों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
तो आइए देरी किस बात की? जानते हैं। इस शहर में आपको न सिर्फ आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बल्कि यहां की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। यहां की अच्छी कनेक्टिविटी, साफ-सुथरा वातावरण, झीलों की छांव और ऐतिहासिक इमारतें इसे बाकी शहरों से अलग बनाता है। आइए जानते हैं भोपाल की कुछ खास और प्रसिद्ध जगहों के बारे में।
ऊपरी झील (Upper Lake)
भोपाल की पहचान मानी जाने वाली झील को भोजताल या बड़ा तालाब भी कहा जाता है। ये करीब 1000 साल पुरानी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, यह एक मानव निर्मित झील है जिसे राजा भोज ने बनवाया था। यहां का नजारा बेहद सुकून देने वाला होता है, खासकर शाम के वक्त।
यहां क्या है खास?
यहां बोटिंग और पैरासेलिंग जैसी वॉटर स्पोर्ट्स है। वहीं पास में कमला पार्क है जहां आप वॉक या फिर पिकनिक बना सकते हैं। इतना ही नहीं फोटोग्राफी और शांत वातावरण का आनंद भी उठा सकते हैं।
भीमबेटका गुफाएं
भीमबेटका गुफाएं 30,000 साल पुरानी सभ्यता की झलक एक है। जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। भीमबेटका गुफाएं यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हैं। ये जगह आपको आदिमानव के समय में ले जाएगी। यहां की दीवारों पर बनी पेंटिंग्स हजारों साल पुरानी हैं। यहां आकर आप इसकी शैलचित्र यानी रॉक पेंटिंग्स देखें। इसके बाद गुफाओं की प्राचीन बनावट और फिर जंगलों के बीच शांति का अनुभव लें।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान एमपी की राजधानी भोपाल में हैं। हरियालियों से घिरे इस उद्यान में आपको कई जगह देखने को मिलती है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो भोपाल के बीचोबीच फैला यह नेशनल पार्क आपको जरूर पसंद आएगा। यहां आप टाइगर, भालू, हिरण, तेंदुआ जैसे जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं। यहां आकर आप जंगल सफारी कर सकते हैं। इसके साथ ही बर्ड वॉचिंग, झील के किनारे सुकून के पल भी बीता सकते हैं।
शौकत महल
भोपाल में स्थित शौकत महल अनोखी वास्तुकला की मिसाल है। ये शहर के पुराने हिस्से में है। यह महल यूरोपीय और इस्लामी आर्किटेक्चर का अद्भुत संगम है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, यह महल एक समय में भोपाल की शासक रहीं बेगम सिकंदर की रिहाइश था। इसकी डिजाइन कुछ हटकर और बेहद दिलचस्प है। इसमें त्रिकोणाकार छतें और गोथिक शैली खास हैं। इतना ही नहीं इतिहास प्रेमियों के लिए ये बेहद ही खूबसूरत जगह है। वहीं अगर आप फोटो लेने के शौकीन हैं तो आपके लिए ये शानदार जगह है।
निचली झील (Lower Lake)
बड़ा तालाब के बारे में तो बहुत सुना होगा। अब छोटे तालाब के बारे में भी जानिए। निचली झील वही है। जहां का शांत पानी और खूबसूरत नजारे आपको अपनी ओर खींचेंगे। छोटा तालाब कहे जाने वाली यह झील ऊपरी झील से जुड़ी हुई है। जिसने भोपाल की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। पहाड़ियों से घिरी यह झील शहर के बीचोंबीच होते हुए भी आपको एक शांत अनुभव देती है। यहां आकर आप बोट क्लब में बोटिंग कर सकते हैं। यहां वाटर स्पोर्ट्स जैसे जेट स्कीइंग और स्पीड बोट है। इतना ही नहीं आप रोमांटिक वॉक और फैमिली पिकनिक भी माना सकते हैं।
सैर सपाटा
ये जगह बच्चों और परिवार के लिए मस्ती भरा स्थान है। जो खासतौर पर बच्चों के मनोरंजन और परिवारों के लिए बनाया है। यहां झील के किनारे घूमने से लेकर बोटिंग, झूले, मिनी ट्रेन की सवारी और सस्पेंशन ब्रिज तक सब कुछ एक ही जगह मिलता है। यहां आरसीसी का पहला पैदल पुल बना है। जहां आप घूम सकते हैं। बच्चों के लिए खेल के लिए कई जगह है। इतना ही नहीं शाम को लाइट और म्यूजिक शो भी रहता है।