Vidisha Traffic Police : विदिशा में हेलमेट चेकिंग के दौरान बांटे गए गुलाब, नियम मानने वालों को एसपी ने किया सम्मानित

traffic police

Vidisha Traffic Police : विदिशा।    विदिशा में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को एसपी रोहित काशवानी खुद सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क पर उतरे और वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे 8 दोपहिया चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को एसपी ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। 100 से ज्यादा वाहनों की जांच, 2500 रुपए जुर्माना वसूला प्रदेशभर में 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सिविल लाइन क्षेत्र में 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे 8 लोगों से करीब 2500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। Betul Cow Incident : बैतूल में ‘चारा बम’ का कहर, आटे में छिपे विस्फोटक खाने से 2 गायों की मौत, 4 गायें और बैल गंभीर घायल हेलमेट पहनने वालों को गुलाब, कई चालकों को मुफ्त हेलमेट अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस ने केवल चालान काटने तक खुद को सीमित नहीं रखा। हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे जिम्मेदार नागरिकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। एसपी रोहित काशवानी ने खुद ऐसे वाहन चालकों को रोककर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा, बिना हेलमेट चल रहे कई दोपहिया चालकों को समझाइश देकर मुफ्त हेलमेट भी वितरित किए गए। युवाओं से अपील- स्टाइल के लिए जान जोखिम में न डालें एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि स्टाइल, जल्दबाजी या लापरवाही के कारण अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें। सड़क हादसों में सिर की चोटें सबसे ज्यादा जानलेवा साबित होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। परिवार और दोस्तों को भी करें जागरूक अभियान के दौरान थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने लोगों को सीट बेल्ट लगाने, ओवर स्पीड से बचने और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने की सलाह दी। एसपी ने आमजन से अपील की कि वे खुद नियमों का पालन करें और अपने परिवार व परिचितों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें। Bhopal News : भोपाल में सोशल मीडिया पर सख्ती, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी