Rajgarh Urea Crisis : खाद वितरण केंद्र पर लगा लगा ताला, यूरिया नहीं दुकान बंद का चस्पा किया पोस्टर, किसानों की लगी लंबी कतारें

Rajgarh Urea Crisis

Rajgarh Urea Crisis : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रबी फसल की बुआई के समय यूरिया खाद की भारी कमी से हजारों किसान बेहद परेशान हैं। रबी सीजन शुरू होने के साथ ही खाद की मांग चरम पर पहुंच गई है, लेकिन सरकारी सहकारी समितियों में स्टॉक न होने से किसानों को रोज लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी खिलचीपुर के बस स्टैंड के पास कृषक सहकारी विपणन समिति के बाहर सैकड़ों किसानों की भीड़ लग गई। सुबह होते ही कार्यालय के बाहर कतारें बन गईं। किसान अपने आधार कार्ड और जमीन की पट्टी की फोटोकॉपियां जमीन पर रखकर लाइन में लगे रहे, लेकिन दुकान के पंपलेट पर लिखा देखा कि आज यूरिया उपलब्ध नहीं है और दुकान बंद रहेगी। फिर भी उम्मीद में वे घंटों इंतजार करते रहे। Bhopal News : पेड़ काटने पर होगी जेल! कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद संभाली कमान, अनुमति नहीं ली तो … यह समस्या पिछले तीन दिनों से जारी है। गांवों से दूर-दूर से आए किसान, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं, सुबह से शाम तक खड़े रहते हैं। धामन्दा गांव की केसरबाई ने बताया कि वह तीन दिन से खिलचीपुर आ रही हैं। हर बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा, “रबी की बुआई रुक गई है। बिना यूरिया के फसल कैसे लगेगी? परिवार का पेट पालने के लिए ही तो खेती करते हैं, लेकिन यह संकट हमें तोड़ रहा है।” वहीं, गादिया कलां के किसान मदन सिंह ने गुस्से में कहा, “मैं सुबह 6 बजे से आता हूं और शाम तक खड़ा रहता हूं। स्टाफ रोज कहता है कि गाड़ी नहीं आई, स्टॉक खत्म है। लगता है कहीं और बेचा जा रहा है। पेट्रोल का खर्चा अलग से हो रहा है। आज तीसरा दिन है, फिर भी कुछ नहीं मिला।” MP Minor Rape : 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली किसानों का गुस्सा अब हद पार कर चुका है। गुरुवार को खिलचीपुर में ही खाद लेने की होड़ में कुछ किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जो बहस में बदल गई और फिर मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के बीच में एक किसान को कुछ लोग लात-घूंसे मार रहे हैं। किसानों का कहना है कि भीड़ बढ़ने पर ऐसी झड़पें आम हो जाती हैं। एक किसान ने कहा, “हम सब भूखे-प्यासे इंतजार करते हैं, लेकिन जब कुछ नहीं मिलता तो गुस्सा फूट पड़ता है। कालाबाजारी हो रही है, सरकारी खाद काली बाजार में महंगे दामों पर बिकी जा रही है।” Congress Protest against SIR : यश घनघोरिया शपथ के बाद CEO ऑफिस घेराव, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें यह समस्या सिर्फ राजगढ़ तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश के कई जिलों जैसे गुना, खंडवा और शिवपुरी में भी यूरिया और डीएपी की किल्लत की खबरें आ रही हैं। केंद्र सरकार दावा करती है कि देश में यूरिया का कोई संकट नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। राज्य सरकार ने हाल ही में 20 रैक यूरिया और 31 रैक डीएपी की खेप भेजने की घोषणा की है, जो प्रभावित जिलों में वितरित होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि 1 अक्टूबर से नवंबर तक 7.3 लाख मीट्रिक टन यूरिया का वितरण हो चुका है, जो पिछले साल से ज्यादा है। फिर भी, किसान संगठन कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई और तत्काल स्टॉक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और निजी दुकानों पर महंगी खाद न खरीदें। रबी सब्सिडी योजना के तहत 30 नवंबर तक बीज और खाद पर अनुदान उपलब्ध है, लेकिन यूरिया संकट बरकरार है तो फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है।

Bhopal News : पेड़ काटने पर होगी जेल! कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद संभाली कमान, अनुमति नहीं ली तो …

Now in Bhopal, cutting trees without permission will land you in jail

Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल शहर में अब कोई भी व्यक्ति या विभाग बिना अनुमति के पेड़ नहीं काट सकेगा। यदि ऐसा किया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और दोषी को जेल की सजा तक हो सकती है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के हालिया आदेशों के बाद भोपाल नगर निगम ने इस दिशा में कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद पेड़ काटने की अनुमति देने की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने पूर्व में वृक्ष अधिकारी को सौंपी गई शक्तियां रद्द कर दी हैं। अब केवल वे ही किसी भी वृक्ष की कटाई या छंटाई की मंजूरी देंगी। MP SIR Survey : 1995 का वोटर कार्ड, 2003 की लिस्ट से नाम गायब… 60 साल की रजिया बी ICU में भर्ती, रोते हुए बोलीं- हमें बांग्लादेश भेज देंगे यह फैसला शहर की घटती हरियाली को बचाने के लिए लिया गया है। एनजीटी ने हाल ही में भोपाल में अवैध पेड़ कटाई पर नोटिस जारी किए हैं, जबकि हाईकोर्ट ने 20 नवंबर 2025 को सड़क चौड़ीकरण और अन्य प्रोजेक्ट्स के नाम पर हो रही कटाई पर अस्थायी रोक लगा दी। अदालत ने सात वरिष्ठ अधिकारियों को तलब भी किया है। कमिश्नर जैन ने गुरुवार को निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई, जहां उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को साफ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी बिना मंजूरी के पेड़ों की कटाई या छंटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। MP Minor Rape : 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली यदि कोई ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहरवासियों की सेहत को ध्यान में रखकर उठाया गया है। दूसरी ओर कमिश्नर जैन ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर भी सख्ती दिखाई। कोलार रोड क्षेत्र में मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्रक्चर (सीएम इंफ्रा) योजना के तहत बनाई गई सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। वार्ड नंबर-83 में बनी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सतह मिली। Congress Protest against SIR : यश घनघोरिया शपथ के बाद CEO ऑफिस घेराव, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें कमिश्नर ने जोन नंबर-18 के प्रभारी सहायक यंत्री (यांत्रिक) मनीष सिंह और उपयंत्री (यांत्रिक) हर्षदीप सोनी को तत्काल निलंबित कर दिया। दोनों पर संतोषजनक जानकारी न देने का भी आरोप है। वहीं, कार्यपालन यंत्री कोलार एसके राजेश को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया। जैन ने अधीक्षण यंत्री को सड़क की कोर कटिंग जांच कराने के आदेश दिए हैं, ताकि निर्माण की गुणवत्ता का पूरा परीक्षण हो सके। Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग यह कार्रवाई भोपाल में चल रही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। कमिश्नर जैन ने सभी संबंधित विभागों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे। निगम ने लोगों से अपील की है कि पेड़ों की सुरक्षा में सहयोग करें और अवैध कटाई की सूचना दें।

MP SIR Survey : 1995 का वोटर कार्ड, 2003 की लिस्ट से नाम गायब… 60 साल की रजिया बी ICU में भर्ती, रोते हुए बोलीं- हमें बांग्लादेश भेज देंगे

MP SIR Survey

MP SIR Survey : मध्य प्रदेश। भोपाल के काजी कैंप क्षेत्र में रहने वाली 60 साल की रजिया बी इन दिनों गहरे तनाव में हैं। उनके पास साल 1995 में बना पुराना वोटर आईडी कार्ड आज भी मौजूद है, लेकिन 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम अचानक गायब हो गया। चुनाव आयोग की चल रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में उनका नाम सत्यापित नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनका नाम पूरी तरह वोटर लिस्ट से न कट जाए। MP Minor Rape : 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली रजिया बी के बेटे सद्दाम हुसैन ने बताया कि उन्होंने हर पुरानी मतदाता सूची खंगाली, कई बार कलेक्टर ऑफिस के चक्कर लगाए, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। मां दिन-रात इसी चिंता में डूबी रहती हैं। उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के कुछ लोग डराने-धमकाने वाली बातें करते हैं कि “नाम नहीं रहा तो बांग्लादेश भेज देंगे”। इन बातों ने बुजुर्ग महिला को इतना परेशान कर दिया कि 23 नवंबर को उनका ब्लड प्रेशर अचानक बहुत बढ़ गया। घबराहट और बेचैनी के कारण उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जहां तीन दिन तक आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों ने साफ कहा कि यह सब मानसिक तनाव की वजह से हुआ है। Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़ रजिया बी ने आंसुओं के साथ कहा, “मुझे बहुत डर लग रहा है। लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। इसी टेंशन में मेरी तबीयत खराब हो गई। मैं तो यहीं की रहने वाली हूँ, फिर भी नाम क्यों गायब हो गया, समझ नहीं आ रहा।” इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने लोगों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया अभी चल रही है और एक महीने बाद भी दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल जिनके पास 1 जनवरी 2025 से पहले के वैध दस्तावेज हैं, वे आसानी से अपना नाम फिर से जुड़वा सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी को मौका मिलेगा।

MP Minor Rape : 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Raisen Goharganj Child Rape accused Salman Khan Encounter

MP Minor Rape : भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 21 नवंबर को 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया। गुरुवार देर रात भोपाल के गांधीनगर इलाके में चाय की दुकान से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब गौहरगंज पुलिस उसे लेकर जा रही थी, तब रात करीब 3-4 बजे औबेदुल्लागंज के जंगल में पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई। Congress Protest against SIR : यश घनघोरिया शपथ के बाद CEO ऑफिस घेराव, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें गाड़ी बदलते समय आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर श्यामराज सिंह की सर्विस रिवाल्वर छीन ली और भागने की कोशिश की। उसने गोली चलाने की भी कोशिश की। खुद को और साथी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान सलमान के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़ आरोपी 23 साल का सलमान 21 नवंबर की शाम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले गया था और वहां उसके साथ ज्यादती की थी। बच्ची रोते हुए जंगल से लौटी थी। घटना के बाद से इलाके में भारी गुस्सा था। लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने सलमान पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल मामले में इतना दबाव था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 नवंबर को खुद उच्च अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और चक्काजाम पर पुलिस की नरमी पर नाराजगी जताई थी। नतीजतन रायसेन के तत्कालीन एसपी पंकज पांडेय को हटा दिया गया और उनकी जगह आशुतोष गुप्ता को नया एसपी बनाया गया। वहीं पीड़िता बच्ची अभी भोपाल के एम्स में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी वह आईसीयू में है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स को गंभीर नुकसान पहुंचा था। सर्जरी में नसों को बायपास करके नई व्यवस्था बनाई गई है। Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लग सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभी इन्फेक्शन का खतरा बना हुआ है, इसलिए उसे डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा।

Congress Protest against SIR : यश घनघोरिया शपथ के बाद CEO ऑफिस घेराव, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें

Bhopal CEO office siege

Congress Protest Against SIR : भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा मच गया। समारोह के तुरंत बाद प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका मुख्य निशाना था वोट चोरी के आरोपों पर ECI की चुप्पी। Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़ कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने व्यापम चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। जब युवा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़कर उन्हें खदेड़ दिया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब्ब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यश घनघोरिया ने शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में कहा था कि अब राजा का बेटा रानी के पेट से नहीं, लोकतंत्र के वोट से पैदा होगा। लेकिन आज आपका वोट खतरे में है। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में घूम-घूमकर संविधान की रक्षा कर रहे हैं। वे वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। भाजपा हर हथकंडा अपना रही है।” VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश घनघोरिया ने आगे कहा, “इलेक्शन कमीशन भाजपा का दलाल बनकर काम कर रहा है। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा जैसे राज्यों में वोटों की हेराफेरी हुई। हम सभी को इस लड़ाई को हर गली-कूचे, हर विधानसभा तक ले जाना होगा। SIR (संविधान-इलेक्शन रिफॉर्म) अभियान को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि उसके वोट का अधिकार न छीना जाए। इतिहास गवाह है कि दुनिया में युवाओं ने ही क्रांति लाई है। यहां मौजूद युवा हर परिस्थिति बदलने का दम रखते हैं।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शपथ दिलाई कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। Bhopal Illegal liquor : भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात जाने वाला था माल प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के लिए प्रिंटेड टी-शर्ट का भी वितरण हो रहा था। इन टी-शर्ट पर लिखा था – “वोट चोर, गद्दी छोड़। बीजेपी-ईसीआई द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा। मोदी-ज्ञानेश की फिर हेराफेरी। एमपी युवा कांग्रेस।” टी-शर्ट बांटते समय पीसीसी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में छीना-झपटी की स्थिति बन गई। कई युवा एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आए। यश घनघोरिया का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ था, जिसमें उन्होंने 3.13 लाख वोट हासिल कर भोपाल के अभिषेक परमार (2.38 लाख वोट) को हराया था। जबलपुर विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश को AICC ने औपचारिक रूप से अध्यक्ष नियुक्त किया है। Betul Murder Case : बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार यह प्रदर्शन कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ अभियान का हिस्सा है, जो राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा है। पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया था, लेकिन कार्यकर्ताओं का जज्बा देखकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़

Illegal logging in Sehore forest

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के इछावर वन परिक्षेत्र की ब्रिजिशनगर बीट में जंगलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर अवैध पेड़ कटाई और आग लगाकर अतिक्रमण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ब्रिजिशनगर बीट से डाबरी क्षेत्र तक फैले इस जंगल का एक बड़ा हिस्सा तेजी से सिकुड़ रहा है, जिससे वन्यजीवों का जीवन खतरे में पड़ गया है। VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व रात के अंधेरे में जंगल में घुसकर पेड़ों को कुल्हाड़ी और आरी से काट रहे हैं। कटाई के बाद वे आग लगा देते हैं, ताकि जली हुई जमीन पर खेती या अन्य निर्माण हो सके। पहले जहां घने साल, सागौन और महुआ के पेड़ों की छांव थी, वहां अब खाली मैदान नजर आ रहा है। एक ग्रामीण ने बताया, “हमने कई वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजे, लेकिन कोई टीम नहीं आई। लगता है अंदर ही मिलीभगत है।” MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल इस अवैध कटाई का सबसे ज्यादा असर स्थानीय पारिस्थितिकी और वन्यजीवों पर पड़ रहा है। जंगल सिकुड़ने से हिरण, खरगोश और पक्षियों जैसे छोटे-बड़े जानवरों का प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वन रक्षक और परिक्षेत्र अधिकारी नियमित पेट्रोलिंग नहीं करते। स्थानीय लोगों ने कहा, “बीट गार्ड महीनों से दिखाई नहीं देते। जब तक वीडियो वायरल न हो, कोई हलचल नहीं होती।” कुछ ग्रामीणों ने तो यह भी आरोप लगाया कि कटाई करने वालों को विभाग से सांठगांठ का संरक्षण मिल रहा है। Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग बेखौफ होकर पेड़ काट रहे हैं। एक वीडियो में तो आग लगाते हुए भी कैमरे पर आ गए। इन वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने वन विभाग को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश

VIT University Update

VIT University Update : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी से सटे सीहोर जिले के कोठरी में स्थित VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में पिछले कई दिनों से खराब खाना, गंदा पानी और हॉस्टल की खराब सुविधाओं को लेकर छात्रों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचते ही तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई। MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल मुख्यमंत्री ने खुद अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट कर पूरी जानकारी साझा की और लिखा, “विद्यार्थियों का हित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” CM ने तत्काल चार बड़े कदम उठाए: 1. सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर को उसी दिन VIT कैंपस पहुंचने के सख्त निर्देश 2. मंत्री छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रबंधन से सीधा संवाद करें 3. जिला प्रशासन को हॉस्टल-मेस और पेयजल की हर समस्या का तुरंत समाधान करने का आदेश 4. उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को पूरे प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की उच्च स्तरीय समीक्षा करने के निर्देश   आज वीआईटी यूनिवर्सिटी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती @KrishnaGaurBJP जी को परिसर का अविलंब दौरा कर छात्र-छात्राओं व प्रबंधन से संवाद स्थापित करने तथा आवश्यक कदम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उच्च… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 27, 2025 CM के निर्देश मिलते ही गुरुवार सुबह प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर VIT भोपाल कैंपस पहुंच गईं। सबसे पहले उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर और SP से पूरी स्थिति की ब्रिफिंग ली। उसके बाद कैंपस पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की, उनकी शिकायतें सुनीं और प्रबंधन को तुरंत सुधार के आदेश दिए। Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश गौरतलब है कि पिछले दिनों VIT में खराब खाने से कई छात्र बीमार भी पड़े थे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी हुआ था। अब मुख्यमंत्री के दखल के बाद न सिर्फ VIT भोपाल, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि छात्रों के साथ कभी ऐसा अन्याय न हो।

MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

Sehore Road Accident

MP Road Accident : सीहोर। इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह कोहरे के कारण एक भयानक सड़क हादसा हो गया। दरबार ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Bhopal Illegal liquor : भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात जाने वाला था माल हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। नेमा परिवार महू (इंदौर) से भोपाल की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार उस समय घना कोहरा था और विजिबिलिटी बहुत कम थी। सड़क किनारे खड़ा ट्रक कार चालक को दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार होने के कारण ब्रेक लगाने का मौका भी नहीं मिला और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश मौके पर ही संध्या नेमा (56 वर्ष) और उनके बेटे मृदंग नेमा (28 वर्ष) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुनील नेमा (60), संजीव नेमा (45) और मीनल नेमा (40) को तुरंत नजदीकी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाया गया और हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया गया। Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग पुलिस ने बताया कि कोहरा और तेज रफ्तार मुख्य कारण लग रहे हैं। ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। रिश्तेदार और परिचित लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Bhopal Illegal liquor : भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात जाने वाला था माल

Bhopal Illegal liquor

Bhopal Illegal liquor : भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल पुलिस ने तस्करों को बड़ा झटका दिया है। गुरुवार तड़के खजूरी सडक थाना पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा, जिसमें 1200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। शराब की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। यह शराब भोपाल के बैरागढ़ इलाके से लोड की गई थी और पहले इंदौर और फिर गुजरात भेजी जानी थी। Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश मुखबिर की सूचना पर खजूरी थाना प्रभारी ने पूरी टीम को अलर्ट किया। थाने के ठीक सामने स्टॉपर लगाकर नाकाबंदी की गई। तड़के 3 से 4 बजे के बीच जब ट्रक आया तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने पहले तो रुकने का नाटक किया, लेकिन अचानक स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत स्टॉपर लगा दिया और ट्रक को घेर लिया। Harda News : 118 गांवों के 40 हजार हेक्टेयर खेतों में पहुंचेगा तवा का पानी, इस योजना से हरदा को मिली बड़ी सौगात जब कंटेनर खोला गया तो सब हैरान रह गए। ऊपर प्लास्टिक दाने की हल्की परत थी, लेकिन नीचे सिग्नेचर, ओल्ड मोंक, बैगपाइपर, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज जैसे महंगे ब्रांड की सैकड़ों पेटियां भरी हुई थीं। ड्राइवर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसने बताया कि बैरागढ़ में उसे माल लोड कराया गया था और इंदौर में कोई व्यक्ति माल लेने वाला था। कागजात भी प्रथम दृष्टया फर्जी पाए गए। Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग सब इंस्पेक्टर संतराम खन्ना ने बताया कि यह साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी शराब पकड़ है। ट्रक और ड्राइवर को थाने लाया गया है। पूरी शराब जब्त कर आबकारी विभाग को सूचना दे दी गई है। अब आबकारी विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा। पुलिस पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है कि शराब कहां से आई और इसका मालिक कौन है।

Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश

MP Suicide Case

Vidisha News : विदिशा, मध्य प्रदेश। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहनगिरी मोहल्ले में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) लेकर पहुंचे, लेकिन करीब एक घंटे तक चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Harda News : 118 गांवों के 40 हजार हेक्टेयर खेतों में पहुंचेगा तवा का पानी, इस योजना से हरदा को मिली बड़ी सौगात मृतक की पहचान ऋषि रजक (उम्र करीब 25-27 साल) के रूप में हुई है। वह पेशे से हलवाई था और परिवार के साथ मोहनगिरी में ही रहता था। घटना के समय उसकी मां और बहन घर पर मौजूद थीं। अचानक उन्होंने देखा कि ऋषि अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ है। दोनों चीखते-चिल्लाते दौड़ीं और पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारा। Betul Murder Case : बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार परिजन उसे फौरन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक लगातार इलाज किया, लेकिन ऋषि की सांसें वापस नहीं लौटीं। आखिरकार उन्हें मृत घोषित करना पड़ा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का मुआयना किया, परिजनों से शुरुआती बातचीत की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजन भी मौत का कोई ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर पहलू से गहन जांच कर रही है। Narmadapuram News : रेलवे फूड सप्लाई में बड़ी ठगी, टन्नी फूड्स के नाम पर न्यू किशोर रेस्टोरेंट से भेजा जा रहा था खाना थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के पीछे का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।

Harda News : 118 गांवों के 40 हजार हेक्टेयर खेतों में पहुंचेगा तवा का पानी, इस योजना से हरदा को मिली बड़ी सौगात

Harda News

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले को पूरी तरह सिंचित बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठा दिया गया है। बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने ग्राम सोनतलाई में शहीद इलापसिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। 993.38 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जिले के 118 गांवों की करीब 39,976 हेक्टेयर जमीन को तवा का पानी मिलेगा। Betul Murder Case : बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार इस परियोजना के जरिए तवा बांध के आउट कमांड क्षेत्र की सारी जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि हर ब्लॉक में सिंचाई क्षेत्र कई गुना बढ़ जाएगा: हरदा ब्लॉक: पहले 153 हेक्टेयर – अब 1,759 हेक्टेयर हंडिया ब्लॉक: 16,824 हेक्टेयर- 20,782 हेक्टेयर खिरकिया ब्लॉक: 6,236 हेक्टेयर – 10,106 हेक्टेयर टिमरनी ब्लॉक: 3,677 हेक्टेयर – 7,329 हेक्टेयर परियोजना के लिए करीब 22.80 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी, जो हंडिया बैराज और करणपुरा से उपलब्ध कराई जाएगी। पाइपलाइन के जरिए पानी सीधे खेतों तक पहुंचेगा, जिससे किसानों को नहरों के इंतजार से मुक्ति मिलेगी। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बताया कि यह परियोजना हरदा जिले के साल्याखेड़ी गांव के शहीद इलापसिंह की याद में उनके नाम पर रखी गई है। इलापसिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए थे। कमल पटेल ने कहा, “एक साल के अंदर यह परियोजना पूरी हो जाएगी और हरदा प्रदेश का पहला जिला बनेगा जो शत-प्रतिशत सिंचित होगा।” Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष प्रयासों से मोरंड गंजाल और शहीद इलापसिंह परियोजना को मंजूरी मिली थी। अब उसका काम धरातल पर शुरू हो गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि अब सूखे की मार से मुक्ति मिलेगी और खेती में क्रांति आएगी। Q.  शहीद इलापसिंह माइक्रो उद्वहन परियोजना की लागत कितनी है? इस परियोजना की कुल लागत 993.38 करोड़ रुपए है। Q.  इस परियोजना से कितने गांव और कितनी जमीन को फायदा होगा? 118 गांवों की कुल 39,976 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। Q.  परियोजना का नाम किसके नाम पर रखा गया है? हरदा जिले के साल्याखेड़ी गांव के शहीद इलापसिंह के नाम पर। Q.  यह परियोजना कब तक पूरी होगी? पूर्व मंत्री कमल पटेल के अनुसार यह परियोजना लगभग एक साल में पूरी हो जाएगी। Q.  हरदा जिले में सिंचाई क्षेत्र कितना बढ़ेगा? जिले में कई गुना वृद्धि होगी – हरदा ब्लॉक में 11 गुना, खिरकिया में दोगुना से ज्यादा, टिमरनी में भी दोगुना क्षेत्र सिंचित होगा।

Betul Murder Case : बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Murder News

Betul Murder Case : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम डूडर में मंगलवार शाम को एक कलेजा कंपा देने वाली घटना हुई। 35 साल के बेटे दिलीप उइके ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मां मंगेबाई उइके (लगभग 55 वर्ष) की सिलबट्टे से कई वार करके हत्या कर दी। वार इतने जोरदार थे कि मंगेबाई की मौके पर ही मौत हो गई। Raisen Suicide Case : 20 साल के युवक विजय तोमर ने लगाई फांसी, एक दिन पहले आया था मामा के घर पुलिस के अनुसार, मां-बेटा अकेले घर में थे। किसी छोटी-सी बात पर बहस शुरू हुई। गुस्से में दिलीप ने पहले मां को धक्का दिया और फिर पास पड़े भारी पत्थर के सिलबट्टे को उठाकर उन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, मंगेबाई खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ीं। वारदात के बाद दिलीप घर से भाग निकला। Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग कुछ देर बाद रिश्तेदार युवराज इवने घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मंगेबाई खून के तालाब में पड़ी थीं। उन्होंने तुरंत गांव वालों को बताया और आठनेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि पूरी रात टीम ने छापेमारी की। बुधवार देर शाम गांव में ही घेराबंदी करके दिलीप उइके को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। Bhopal Court Decision : फेक हिंदू आईडी बनाकर दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद को 10 साल की जेल, धर्म बदलने का डाला दबाव दिलीप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ग्रामीणों और पड़ोसियों का कहना है कि दिलीप पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में था। वह पहले भी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था और मां के साथ झगड़ा करता था। मंगेबाई विधवा थीं और दिलीप ही उनका एकमात्र सहारा था।