Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप

Bhopal Mistreatment of doctors

Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में वर्दी की आड़ में हुई एक शर्मनाक घटना ने पूरे चिकित्सा जगत को हिला कर रख दिया है। हमीदिया अस्पताल से जुड़े जूनियर डॉक्टरों ने गंभीर आरोप लगाया है कि 28 नवंबर की शाम चार पुलिसकर्मी शराब के नशे में कलियासोत डैम के पास उनकी कार रोकी, दो महिला डॉक्टरों के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और जबरन पांच हजार रुपये की उगाही कर ली। Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के पदाधिकारियों के अनुसार, डॉ. मुजीब और दो महिला डॉक्टर कलियासोत डैम घूमकर लौट रहे थे। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार पुलिसकर्मी (पवन, सुनील और दो अन्य) आए। सभी वर्दी में थे और शराब के नशे में धुत दिख रहे थे। उन्होंने पहले आसपास के लोगों को भगाया और फिर डॉक्टरों की कार को जानबूझकर रोक लिया। Betul Ganja Smuggling : इंदिरा कॉलोनी में गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ी महिला, घर से नशीला पदार्थ बरामद इसके बाद शुरू हुई बदसलूकी। एक पुलिसकर्मी ने महिला डॉक्टरों पर अश्लील टिप्पणी की। जब डॉक्टरों ने विरोध किया तो धक्का-मुक्की हुई, फोन छीन लिया गया और 5 हजार रुपये मांगे गए। आधे पैसे नकद लिए गए, बाकी आधे UPI से एक पुलिसकर्मी द्वारा बताई गई ID पर ट्रांसफर कराए गए। डॉक्टरों ने उस ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित रखा है। Raisen News : सांची महाबोधि महोत्सव का भव्य समापन, श्रीलंका के वेस नृत्य और बुद्धं शरणं गच्छामि पर झूमे दर्शक अगले दिन 29 नवंबर को पीड़ित डॉक्टर Zero FIR दर्ज कराने कोहेफिजा थाने पहुंचे। वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था। डॉक्टरों का आरोप है कि थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने न सिर्फ FIR दर्ज करने से साफ मना कर दिया, बल्कि कहा – “पैसे वापस मिल रहे हैं तो चुपचाप चले जाओ, मामला खत्म करो।” जब डॉक्टरों ने जिद की तो उन्हें अंदर बुलाकर डांट लगाई गई। तीसरे दिन भी जब डॉक्टर जानकारी लेने गए तो TI ने फिर गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की कर भगा दिया। Vidisha News : शमशाबाद में पुलिस ने पकड़े दो शातिर, जैकेट से निकला देशी कट्टा, बिना नंबर की बाइक भी जब्त जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने चार मांगें रखी हैं: 1. चारों आरोपी पुलिसकर्मियों पर तुरंत FIR और सस्पेंड। 2. कोहेफिजा TI कृष्ण गोपाल शुक्ला पर भी FIR। 3. TI से 2-3 दिन में लिखित सार्वजनिक माफी। 4. पीड़ित डॉक्टरों को सुरक्षा। JDA ने साफ चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो कोहेफिजा थाना घेराव किया जाएगा। सोमवार (1 दिसंबर 2025) को JDA प्रतिनिधि पुलिस कमिश्नर से मिलकर सारे सबूत पेश करेंगे।

Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Harda News

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले के छीपानेर रोड स्थित छीपानेर रोड पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल हुए 18 वर्षीय युवक प्रदीप बामने की रात में निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सिटी कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे का इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्रेस पहनकर पेट रोग विशेषज्ञ ने किया, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। Betul Ganja Smuggling : इंदिरा कॉलोनी में गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ी महिला, घर से नशीला पदार्थ बरामद आनंद नगर निवासी प्रदीप बामने रविवार दोपहर बाइक से बरखा हॉस्पिटल जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आईं। हादसे के बाद प्रदीप को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे भोपाल ले जाने की बजाय इंदौर रोड के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां गंभीर हालत देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया गया। Raisen News : सांची महाबोधि महोत्सव का भव्य समापन, श्रीलंका के वेस नृत्य और बुद्धं शरणं गच्छामि पर झूमे दर्शक इसके बाद परिजन उसे शिवम वाटिका कॉलोनी स्थित एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। इस अस्पताल में करीब चार से पांच घंटे तक प्रदीप का इलाज चला, लेकिन रात में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ओमप्रकाश बामने ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बेटे का इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमन राठी की ड्रेस पहनकर पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गुर्जर ने किया। उन्होंने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है और इसी की वजह से उनके बेटे की जान गई। India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार देर रात कोतवाली में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। SDOP शालिनी परस्ते ने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत मिली है। पूरी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Betul Ganja Smuggling : इंदिरा कॉलोनी में गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ी महिला, घर से नशीला पदार्थ बरामद

Betul Ganja Smuggling

Betul Ganja Smuggling : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंज थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में एक महिला को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला के घर से कुल 375 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस सोमवार को आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करेगी। Raisen News : सांची महाबोधि महोत्सव का भव्य समापन, श्रीलंका के वेस नृत्य और बुद्धं शरणं गच्छामि पर झूमे दर्शक यह पूरी कार्रवाई प्रशिक्षु डीएसपी सेफा हाशमी के निर्देशन में करीब एक घंटे तक चली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त महिला अपने घर से ही अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को घर में ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान घर से छह अलग-अलग छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक किया हुआ गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी महिला से पूछताछ की और गांजे का वजन किया, जो ठीक 375 ग्राम निकला। सभी पुड़ियां जब्त कर ली गईं। Narmadapuram News : माखननगर में दलित युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन सबसे हैरानी की बात यह है कि यह वही महिला है जिसका गांजा बेचते हुए एक वीडियो जुलाई 2024 में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस समय भी उसे पकड़ा गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फिर से उसी अवैध धंधे में लग गई। अब पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला अकेले काम कर रही थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है। India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात साथ ही गांजा बैतूल तक कहां से और किस रास्ते आ रहा था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।

Raisen News : सांची महाबोधि महोत्सव का भव्य समापन, श्रीलंका के वेस नृत्य और बुद्धं शरणं गच्छामि पर झूमे दर्शक

Sanchi Mahabodhi Mahotsav 2025

Raisen News : रायसेन। मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव रविवार देर रात भव्य समापन के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में श्रीलंका के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक कला से दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं देश के नामी कवियों ने कविताओं से माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। Narmadapuram News : माखननगर में दलित युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन श्रीलंका की प्रसिद्ध कलाकार ललिता गोमरा और उनके साथी कलाकारों ने सबसे पहले भगवान बुद्ध को समर्पित गीत “हिमी सरनामर लोक शिवंकर…” गाकर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। इसके बाद “मिथ मल पिपिदेवा…” गीत पर प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर हजारों दर्शक शांति की अनुभूति में डूब गए। कार्यक्रम में श्रीलंकाई कलाकारों ने “मंगलम पूजा” भी प्रस्तुत की। यह प्रार्थना श्रीलंका में हर बड़े त्योहार पर भगवान बुद्ध से आशीर्वाद लेने के लिए की जाती है। पांच मिनट की इस छोटी लेकिन गहरी प्रस्तुति के बाद कलाकारों ने पारंपरिक सिंहली भाषा में कई बौद्ध भक्ति गीत गाए। India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात सबसे ज्यादा तालियां उस समय बजीं जब कलाकारों ने विश्व प्रसिद्ध त्रिरत्न वंदना “बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” पर जोरदार नृत्य किया। पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। श्रीलंकाई दल ने प्राचीन “वेस नृत्य” भी दिखाया। यह नृत्य “कोहोम्बा कंकरिया” नामक अनुष्ठान से निकला है, जिसकी जड़ें भारत में भी मानी जाती हैं। किवदंती है कि बहुत पुराने समय में मलया राता के राजा और उनके भाइयों ने रोग से मुक्ति के लिए पहली बार यह नृत्य किया था। कलाकारों ने यह नृत्य भगवान बुद्ध को समर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। Bhopal News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, 15 फीट से नीचे गिरा, फ्लेक्स लगाते समय दर्दनाक हादसा महोत्सव की अंतिम प्रस्तुति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रही। मंच पर देश के जाने-माने कवि ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। इनमें शामिल थे: सूर्यकुमार पाण्डेय (लखनऊ) स्वयं श्रीवास्तव (उन्नाव) सुमित मिश्रा (ओरछा) अभिसार शुक्ला (दिल्ली) हिमांशी बाबरा (मेरठ) मनु वैशाली (दिल्ली) दीपक शुक्ला (भोपाल) चेतन चर्तित (इंदौर)

Narmadapuram News : माखननगर में दलित युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

Narmadapuram News

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम जिले के माखननगर में रविवार को उस समय तनाव फैल गया जब एक युवक जितेंद्र अहिरवार (उम्र करीब 28 वर्ष) की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र 14 नवंबर को बाइक से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। पर परिजनों का दावा है कि यह कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि मारपीट का मामला है। India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात परिजनों और अहिरवार समाज के लोगों ने गुस्से में जितेंद्र का शव माखननगर थाने के ठीक सामने नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर रख दिया और चक्काजाम शुरू कर दिया। दोपहर 3 बजे से शाम तक करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारे लगे और दो युवकों – राकेश सिन्हा और निहाल खान पर जितेंद्र की पिटाई करने का आरोप लगाया गया। Bhopal News : भोपाल फार्मेसी काउंसिल में बवाल, युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला, अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज परिजनों का कहना है कि 13 नवंबर को ही जितेंद्र का राकेश और निहाल से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अगले दिन 14 नवंबर को तीनों एक ही बाइक पर थे और रास्ते में जितेंद्र को सिर में गहरी चोट आई। हैरानी की बात यह है कि बाइक पर सवार दूसरे दोनों युवकों को खरोंच तक नहीं आई, सिर्फ जितेंद्र के सिर पर ही गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस के अनुसार बाइक स्लिप होने से हादसा हुआ था। जितेंद्र को पहले माखननगर, फिर नर्मदापुरम और अंत में भोपाल रेफर किया गया जहाँ रविवार को उसने दम तोड़ दिया। Bhopal News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, 15 फीट से नीचे गिरा, फ्लेक्स लगाते समय दर्दनाक हादसा सोहागपुर SDOP संजू चौहान और थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजन हत्या की FIR दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे। आखिरकार SDOP ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव हटाया और चक्काजाम खत्म हुआ। शाम करीब 6 बजे माखननगर में जितेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात

India Tiger Census

India Tiger Census : भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सहित पूरे देश में आज यानी 1 दिसंबर 2025 से अखिल भारतीय बाघ गणना-2026 शुरू हो गई है। यह गणना 7 दिसंबर तक चलेगी। इस बार खास बात यह है कि सिर्फ टाइगर रिजर्व ही नहीं, बल्कि सामान्य वन मंडलों के जंगलों में भी बाघों की संख्या दर्ज की जाएगी। Bhopal News : भोपाल फार्मेसी काउंसिल में बवाल, युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला, अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज गणना सात दिन की है। पहले तीन दिन मांसाहारी जानवरों की गिनती होगी। इनमें बाघ, तेंदुआ, जंगली कुत्ता और अन्य मांसाहारी जीव शामिल हैं। अगले तीन दिन शाकाहारी जानवरों की बारी आएगी। इनमें बारहसिंघा, सांभर, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर और गौर (बायसन) जैसे जानवर गिने जाएंगे। सातवें दिन डेटा का मिलान और अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इस बार बाघों की संख्या 75 से अधिक होने की पूरी उम्मीद है। साल 2022 की गणना में यहां 62 बाघ थे। अब चार साल बाद कई शावक बड़े हो चुके हैं, इसलिए संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बाघों की पहचान उनके शरीर की धारियों और पगमार्क से की जाती है। Gauharganj Rape Case : गौहरगंज रेप केस के आरोपी सलमान खान को फांसी दो… मुस्लिम समाज ने माता मंदिर चौराहे पर किया प्रदर्शन गणना के लिए रिजर्व में करीब 450 अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके अलावा 8 राज्यों – गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ आदि से 35 प्रशिक्षित वॉलिंटियर्स भी आए हैं। इन सभी को ट्रांसेक्ट वॉक, कैमरा ट्रैपिंग और पगमार्क रिकॉर्डिंग की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। कैमरा ट्रैपिंग का काम पहले से चल रहा है। नवंबर में 800 से ज्यादा कैमरे चूरना, बोरी, मढ़ई, तवा बफर आदि इलाकों में लगाए गए थे। दूसरा चरण 20 दिसंबर से शुरू होगा। Vidisha News : शमशाबाद में पुलिस ने पकड़े दो शातिर, जैकेट से निकला देशी कट्टा, बिना नंबर की बाइक भी जब्त पर्यटकों के लिए सूचना: गणना के कारण मढ़ई और चूरना में सुबह की जंगल सफारी अब 6:30 की बजाय 7:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। शाम की सफारी का समय पहले जैसा ही रहेगा।

Bhopal News : भोपाल फार्मेसी काउंसिल में बवाल, युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला, अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज

Pharmacy Council President Sanjay Jain Booked For Assault

Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल में मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल का दफ्तर उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब एक युवक तुषार सोनारे ने रोते-बिलखते वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अध्यक्ष संजय जैन और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने उसे बेरहमी से पीटा। तुषार का कहना है कि पिछले एक महीने से वह अपना सर्टिफिकेट डिजिटल साइन कराने के चक्कर काट रहा था, लेकिन हर बार टालमटोल होता था। Gauharganj Rape Case : गौहरगंज रेप केस के आरोपी सलमान खान को फांसी दो… मुस्लिम समाज ने माता मंदिर चौराहे पर किया प्रदर्शन शुक्रवार को वह फिर काउंसिल पहुंचा। रजिस्ट्रार मैडम लंच पर चली गईं और घंटों नहीं लौटीं। तुषार ने परेशान होकर अपनी और अन्य स्टूडेंट्स की समस्या का वीडियो बनाना शुरू किया। जैसे ही अंदर बैठे अधिकारियों को पता चला, वे बाहर आए। पहले गार्ड ने उसका कॉलर पकड़ा और धक्का दिया। तुषार ने खुद को छुड़ाया तो गार्ड पीछे गिर गया। बस फिर क्या था – पूरा स्टाफ बाहर आ गया और सबने मिलकर तुषार को घेर लिया। तुषार ने वीडियो में रोते हुए बताया, “मुझे घसीटकर अंदर ले गए। संजय जैन, केके यादव, गोपाल यादव और अन्य लोगों ने मिलकर बहुत मारा। प्राइवेट पार्ट पर भी लाठी मारी, ब्लीडिंग हो रही है। वहां मौजूद पुलिसवाला सिर्फ खड़ा तमाशा देखता रहा।” Bhopal News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, 15 फीट से नीचे गिरा, फ्लेक्स लगाते समय दर्दनाक हादसा वीडियो वायरल होने के बाद हबीबगंज पुलिस हरकत में आई। तुषार की शिकायत पर फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन, जितेंद्र और अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई। दूसरी तरफ फार्मेसी काउंसिल की ओर से भी क्रॉस केस कर दिया गया। जेपी अस्पताल के लेखापाल गोपाल सिंह यादव की शिकायत पर तुषार सोनारे के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ है। Harda News : हर शुक्रवार खंडवा से लाती थी पाड़े का मांस, स्कूटी की डिक्की से निकला साढ़े 4 किलो मांस काउंसिल का कहना है कि तुषार ने पहले गार्ड के साथ मारपीट की थी, जिससे गार्ड के सिर से खून बहने लगा था। अध्यक्ष संजय जैन ने कहा, “बाहर किसने मारा, हमें नहीं पता, लेकिन उसने पहले हंगामा किया और गार्ड को मारा। हमने सुरक्षा की मांग सरकार से की है।” फिलहाल दोनों पक्षों पर FIR तो हो गई, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तुषार और उसका परिवार मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।

Gauharganj Rape Case : गौहरगंज रेप केस के आरोपी सलमान खान को फांसी दो… मुस्लिम समाज ने माता मंदिर चौराहे पर किया प्रदर्शन

Gauharganj Rape Case

Gauharganj Rape Case : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान के खिलाफ पूरे इलाके में गुस्सा है। शुक्रवार दोपहर यह गुस्सा एक नया रंग लेते हुए दिखा जब मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग माता मंदिर चौराहे पर सड़क पर उतर आए। उन्होंने सलमान का पुतला बनाया और उसे फांसी पर लटकाकर जलाया। नारेबाजी की और साफ संदेश दिया- “ऐसे दरिंदे को समाज में कोई जगह नहीं।” Bhopal News : जहांगीराबाद का शुभम बोला–मुझे जबरन अमन खान बनाया, मंत्री सारंग बोले- शास्त्रों से होगी घर वापसी, आरोपी परिवार पर FIR प्रदर्शन का नेतृत्व साजिद फ्रेंड्स क्लब और मुस्लिम समाज के मुजाहिद सिद्दीकी ने किया। उन्होंने कहा, “हमारा पूरा समाज इस जघन्य अपराध से शर्मिंदा है। सलमान जैसे हैवान को न हम बर्दाश्त करेंगे, न उसकी कोई मदद करेंगे। कोई मुस्लिम वकील उसका केस नहीं लड़ेगा। कोई संगठन या धर्मगुरु उसका साथ नहीं देगा। हम संविधान के तहत उसे फांसी की सजा दिलवाना चाहते हैं।” Harda News : हर शुक्रवार खंडवा से लाती थी पाड़े का मांस, स्कूटी की डिक्की से निकला साढ़े 4 किलो मांस मुजाहिद सिद्दीकी ने आगे कहा, “शरीया कानून में भी ऐसी सजा है और भारतीय कानून में भी। हम दोनों में से किसी भी कानून से उसे सबसे कड़ी सजा चाहते हैं। यह अपराध किसी धर्म का नहीं, इंसानियत का है।” 21 नवंबर को आरोपी सलमान ने मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची अभी भोपाल के एम्स में भर्ती है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। घटना के बाद पूरे जिले में लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। अब मुस्लिम समाज का भी सड़क पर उतरना इस बात का संदेश है कि अपराधी का कोई धर्म नहीं होता। Betul Prisoner Dies : रिहाई से चंद दिन पहले बैतूल जेल में कैदी प्रकाश की मौत, मर्ग कायम इससे पहले करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने आरोपी को पकड़वाने में मदद करने वाले युवक रिजवान को 11 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया था।

Bhopal News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, 15 फीट से नीचे गिरा, फ्लेक्स लगाते समय दर्दनाक हादसा

Bhopal installing flex accident

Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल के जेपी नगर इलाके में शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब फ्लेक्स बैनर लगा रहा एक युवक 15 फीट ऊंचे पोल पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट का झटका लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और पोल पर ही कुछ देर तक तड़पता रहा। इसके बाद लोहे के फ्रेम से उसका हाथ छूटा और वह सीधे नीचे जमीन पर जा गिरा। Bhopal News : जहांगीराबाद का शुभम बोला–मुझे जबरन अमन खान बनाया, मंत्री सारंग बोले- शास्त्रों से होगी घर वापसी, आरोपी परिवार पर FIR घटना बिजली कंपनी के ऑफिस के ठीक सामने हुई। युवक लोहे के फ्रेम पर फ्लेक्स बैनर लगा रहा था। इसी पोल के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। फ्रेम का कोना तार से छू गया और देखते-ही-देखते करंट पूरे शरीर में दौड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले तेज चमक हुई, फिर धुआं निकला और युवक चीखता रहा। कुछ सेकंड तक वह फ्रेम में ही फंसा रहा, फिर नीचे गिर गया। Harda News : हर शुक्रवार खंडवा से लाती थी पाड़े का मांस, स्कूटी की डिक्की से निकला साढ़े 4 किलो मांस आसपास के लोग दौड़े, किसी ने बिजली काटने के लिए कंपनी ऑफिस में चिल्लाया। मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। लोगों ने तुरंत ऑटो रिक्शा रोका और युवक को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया। उसके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। Betul Prisoner Dies : रिहाई से चंद दिन पहले बैतूल जेल में कैदी प्रकाश की मौत, मर्ग कायम लोगों का कहना है कि पोल पर फ्लेक्स लगाने से पहले बिजली कंपनी से अनुमति लेनी चाहिए और लाइन बंद करानी चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhopal News : जहांगीराबाद का शुभम बोला–मुझे जबरन अमन खान बनाया, मंत्री सारंग बोले- शास्त्रों से होगी घर वापसी, आरोपी परिवार पर FIR

Bhopal News

Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले युवक शुभम गोस्वामी ने चंद साल पहले जो कभी सोचा भी नहीं था, वही उसके साथ हो गया। एक मुस्लिम युवती से दोस्ती हुई, फिर उसका परिवार हावी हो गया। झूठे मुकदमे, जेल, धमकियां, परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी और आखिर में जबरन धर्म बदलवाने का दबाव। शुभम को “अमन खान” बनने पर मजबूर कर दिया गया। उसे गौमांस खिलाया गया, जमात में भेजा गया और तीन साल तक मुस्लिम मोहल्ले में रखा गया। Vidisha News : शमशाबाद में पुलिस ने पकड़े दो शातिर, जैकेट से निकला देशी कट्टा, बिना नंबर की बाइक भी जब्त शुभम ने बताया कि उसका परिवार से लगभग रिश्ता टूट गया था। नौकरी चली गई। वह आत्महत्या करने की कगार पर पहुंच चुका था। आखिरकार हिम्मत जुटाकर वह मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचा और रोते-रोते अपनी पूरी आपबीती सुनाई। Betul Prisoner Dies : रिहाई से चंद दिन पहले बैतूल जेल में कैदी प्रकाश की मौत, मर्ग कायम मंत्री सारंग ने तुरंत एक्शन लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को निर्देश दिए गए। करीब डेढ़-दो महीने की जांच के बाद आरोपी परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मंत्री ने साफ कहा, “शुभम अब डरे नहीं। वह अब अमन खान नहीं, शुभम गोस्वामी ही रहेगा। बहुत जल्द शास्त्रों के अनुसार उसकी हिंदू धर्म में विधिवत घर वापसी कराई जाएगी।” MP Child Marriage : बाल विवाह के खिलाफ जोरदार मुहिम, राजगढ़ में अब तक रोकी 6 शादियां मंत्री सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बना है और इसे पूरी सख्ती से लागू किया जा रहा है। जो भी ऐसे कुकृत्य करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। शुभम के साथ अब कोई अन्याय नहीं होगा। उसकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। आरोपी परिवार पर कानूनी शिकंजा कस दिया गया है।

Vidisha News : शमशाबाद में पुलिस ने पकड़े दो शातिर, जैकेट से निकला देशी कट्टा, बिना नंबर की बाइक भी जब्त

Two Youths Arrested With Illegal Weapons In Shamshabad

Vidisha News : मध्य प्रदेश। विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। दो युवकों को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की महंगी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। Betul Prisoner Dies : रिहाई से चंद दिन पहले बैतूल जेल में कैदी प्रकाश की मौत, मर्ग कायम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शमशाबाद-भगवानपुर रोड पर नर्सरी के पास दो संदिग्ध युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चकमा देकर इलाके की घेराबंदी की और दोनों युवकों को दबोच लिया। कोई भाग नहीं पाया। पकड़े गए युवकों की पहचान रायसेन जिले के रहने वाले सद्दाम खान और हरियाणा के नूंह जिले के तयूब खान के रूप में हुई। तलाशी लेते ही तयूब खान की जैकेट की जेब से लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हो गया। सद्दाम खान के पास से बिना नंबर प्लेट की टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल मिली, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। Harda News : हर शुक्रवार खंडवा से लाती थी पाड़े का मांस, स्कूटी की डिक्की से निकला साढ़े 4 किलो मांस दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि ये युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। MP Child Marriage : बाल विवाह के खिलाफ जोरदार मुहिम, राजगढ़ में अब तक रोकी 6 शादियां इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार के साथ प्रधान आरक्षक राजेंद्र आर्य, आरक्षक अजीत सिंह, दिलीप ठाकुर, सोमेश और दीपक पाल की टीम शामिल रही। विदिशा एसपी मोनिका शुक्ला ने टीम की तारीफ की है और जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Harda News : हर शुक्रवार खंडवा से लाती थी पाड़े का मांस, स्कूटी की डिक्की से निकला साढ़े 4 किलो मांस

Harda News

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा शहर में शुक्रवार शाम कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को पाड़े (भैंस के बच्चे) का मांस ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस को स्थानीय युवक सौरभ रावल ने गुप्त सूचना दी थी कि बंगाली कॉलोनी की एक महिला हर शुक्रवार को खंडवा से मांस लाकर हरदा में बेचती है। Betul Prisoner Dies : रिहाई से चंद दिन पहले बैतूल जेल में कैदी प्रकाश की मौत, मर्ग कायम सूचना मिलते ही पुलिस टीम फरहत सराय के पास पहुंची और महिला की स्कूटी रोकी। थाने लाकर जब स्कूटी की डिक्की खोली गई तो उसमें काले रंग का बैग मिला। बैग के अंदर अलग-अलग पॉलिथीन में करीब साढ़े चार किलो पशु मांस भरा हुआ था। पुलिस ने मांस के साथ स्कूटी भी जब्त कर ली। महिला को पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद साफ कहा कि यह मांस पाड़े (छोटी उम्र के भैंस के बच्चे) का है। पूछताछ में महिला ने भी कबूल लिया कि वह हर शुक्रवार को खंडवा से मांस लाती थी और हरदा में बेचती थी। Sehore News : बुधनी तहसील ऑफिस के सामने रिटायर्ड फौजी ने निकाली पिस्टल, पैसों को लेकर विवाद , FIR दर्ज कोतवाली में एसआई रिपुदमन सिंह राजपूत ने बताया कि महिला के खिलाफ मध्यप्रदेश कृषक पशु संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह अपराध गैर-जमानती है और इसमें सजा का प्रावधान है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि महिला अकेले यह काम कर रही थी या कोई गिरोह भी शामिल है। मांस कहां-कहां बेचा जाता था, इसकी भी जांच की जा रही है।