Bhopal News : राहुल गांधी के जर्मनी बयान पर बवाल, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने लगाया देशद्रोह का आरोप

Minister Vishwas Sarang on Rahul Gandhi statement in Germany

Bhopal News : भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जर्मनी में दिए बयान पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा हमला बोला है। सारंग ने राहुल गांधी पर देश की संविधान व्यवस्था और मान-सम्मान पर कोठारा घात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर गैरजिम्मेदाराना तरीके से भारत के खिलाफ बोलते हैं, जो विदेशी षड्यंत्र और साजिश का हिस्सा लगता है। Bhopal News : वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप! आम लोगों का डेटा हो रहा लीक, बीजेपी ने दिया करारा जवाब मंत्री ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी को भारत के खिलाफ बोलने के लिए विदेशी फंड मिलता है या नहीं, यह जांच का विषय है। सारंग ने राहुल पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए कहा कि वे विरोधी देशों के पैसों पर भारत विरोधी अभियान चला रहे हैं। मंत्री सारंग के ने कही ये बात विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर खुलकर हमला बोलते हुए कहा कि वे विदेश जाकर भारत की संविधान व्यवस्था पर कोठारा घात करते हैं। सारंग के अनुसार, राहुल गांधी को जर्मनी में मंच मिला तो वे भूल गए कि वे भारत के चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। Bhopal News : बांग्लादेश में हिंदू पर हो रहे अत्याचार पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, BJP ने किया तीखा पलटवार मंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल पर कोई पाबंदी क्यों नहीं है कि उनका इंटरव्यू वहां हो रहा है। सारंग ने राहुल पर दुश्मनों को संरक्षण देने की बात करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी विरोधी देशों के पैसों पर भारत के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जो देशद्रोह की श्रेणी में आता है। विदेशी फंड और षड्यंत्र का इल्जाम सारंग ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्हें भारत के खिलाफ बोलने और कोठारा घात करने के लिए विदेशी फंड मिलता है। उन्होंने इसे जांच का विषय बताया और कहा कि राहुल की विदेश यात्राओं का मकसद भारत को बदनाम करना लगता है। MP Cold Update : एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, 25 शहरों में 10°C से नीचे पारा मंत्री ने राहुल गांधी को गैरजिम्मेदार बताते हुए कहा कि वे विदेशी साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। सारंग का कहना था कि राहुल गांधी देशद्रोह का काम कर रहे हैं और जनता सब देख रही है। राहुल गांधी का जर्मनी बयान क्या था? राहुल गांधी ने जर्मनी में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी की थी, जिसे भाजपा ने भारत विरोधी बताया। राहुल ने वहां लोकतंत्र, संस्थाओं और अल्पसंख्यक अधिकारों पर सवाल उठाए थे। राहुल 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान 18 अक्टूबर को उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। कांग्रेस ने सोमवार रात इस बातचीत का एक घंटे लंबा वीडियो जारी किया। वीडियो में राहुल ने कहा- बीजेपी राज्यों की समानता, भाषाओं की समानता और धर्मों की समानता के विचार को खत्म करने की बात कर रही है। बीजेपी ने देश की संस्थाओं पर भी पूरा कब्जा कर लिया है Bhopal News : रानी कमलापति स्टेशन के सामने लूटे महंगे फोन बरामद, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार राहुल ने कहा- लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं। CBI और ED जैसी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एजेंसियां सिर्फ विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर रही हैं, भाजपा नेताओं पर कोई दर्ज नहीं किया जाता। हम सिर्फ बीजेपी से नहीं लड़ रहे, हम उनके भारतीय संस्थागत ढांचे और एजेंसियों पर कब्जे के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।

Bhopal News : वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप! आम लोगों का डेटा हो रहा लीक, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

MP Politics on SIR

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहे SIR को लेकर फिर वबाल मच गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाये हैं। उन्होंने मतदाता सूची को डाटा लीक होने की आशंका जताई है। इसको लेकर बीजेपी ने भी करारा जवाब दिया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, क्या चाहते हैं नेता प्रतिपक्ष क्या मरे हुए के नाम जुड़े रहें। Bhopal News : वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप! आम लोगों का डेटा हो रहा लीक, बीजेपी ने दिया करारा जवाब क्या बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार SIR प्रक्रिया पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाते हुए मतदाता सूची का डाटा लीक होने की जताई आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग के पास सर्वर नहीं जहां पर डाटा रख सके। बिना सर्वर के किस एजेंसी के पास डाटा जाएगा। जिनके नाम कटेंगे वो पाकिस्तान और बांग्लादेशी नहीं हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के नाम पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं।   नेता प्रतिपक्ष आखिर चाहते क्या हैं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, दिल्ली और मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को समझ नहीं आ रहा की वो चाहते क्या है। दोनों नेता प्रतिपक्ष को नाम कट जाए तो दिक्कत नहीं कटे तो भी दिक्कत होती है। आखिर नेता प्रतिपक्ष क्या चाहते हैं… क्या मरे हुए के नाम जुड़े रहें MP Cold Update : एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, 25 शहरों में 10°C से नीचे पारा शर्मा ने आगे कहा कि, नेता प्रतिपक्ष क्या चाहते हैं भारत के मूल वोटरों के नाम हटाकर बांग्लादेश और पाकिस्तानियों को वोटर बनने दें। इलेक्शन कमीशन हमेशा पारदर्शिता के साथ काम करता है। नेता प्रतिपक्ष को कुछ कामों को गंभीरता समझना चाहिए। बूथ पर कांग्रेस का आधार खत्म हो चुका है।  

Bhopal News : बांग्लादेश में हिंदू पर हो रहे अत्याचार पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, BJP ने किया तीखा पलटवार

Bhopal News

Bhopal News : भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इन हमलों की घोर निंदा करते हुए कहा कि यह सब भारत में कट्टरपंथी ताकतों द्वारा अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचारों का रिएक्शन है। दिग्विजय सिंह ने कहा, “बांग्लादेश में हमारे हिंदू और ईसाई भाइयों के साथ जो हो रहा है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं।” उनका यह बयान भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिंह ने भारत में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कट्टरवाद को जिम्मेदार ठहराया। इस बयान से राजनीतिक हलचल मच गई है। Bhopal MCU Controversy : भोपाल MCU में छात्रों का हंगामा, परीक्षा और स्वास्थ्य मुद्दों पर NSUI का विरोध दिग्विजय सिंह ने की निंदा दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार दुखद हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। लेकिन उन्होंने इसे भारत की आंतरिक स्थिति से जोड़ा। दिग्विजय सिंह के अनुसार, भारत में कट्टरपंथी ताकतें अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई कर रही हैं, जिसका जवाबी असर बांग्लादेश में पड़ रहा है। उन्होंने अपील की कि दोनों देशों में धार्मिक सद्भाव बनाए रखा जाए और हिंसा रोकी जाए। सिंह ने सरकार से अल्पसंख्यकों की बेहतर सुरक्षा की मांग भी की। भाजपा का तीखा पलटवार भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह तय नहीं कर पा रहे कि वे हिंदुस्तान के नागरिक हैं या पाकिस्तान के एजेंट। शर्मा ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय आतंकियों ने दिग्विजय को सुपारी दे रखी है और वे उनकी तरफ से प्रवक्ता बने हुए हैं। Santosh Verma Controversy : भोपाल में IAS संतोष वर्मा विवाद गहराया, सपाक्स करेगी हनुमान चालीसा का पाठ विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूछा, “हिंदुस्तान में मुसलमानों के साथ ऐसी कौन सी घटना हुई जो बांग्लादेश में रिएक्शन दिख रही है?” उन्होंने दिग्विजय पर आतंकवाद का समर्थन करने और कट्टरवाद को सहारा देने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय का चरित्र अंतरराष्ट्रीय इस्लामी आतंकवाद के साथ जुड़ा हुआ दिखता है। बांग्लादेश में जारी हिंसा बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। कई रिपोर्ट्स में मंदिरों पर हमले, घरों में तोड़फोड़ और व्यक्तियों पर हिंसा की खबरें आई हैं। MP SIR Update : वोटर्स के लिए जरूरी खबर! एमपी में SIR के बाद वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 25 लाख नाम भारत सरकार ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है और बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। दिग्विजय का बयान इस संवेदनशील मुद्दे पर नई बहस छेड़ रहा है।

Bhopal MCU Controversy : भोपाल MCU में छात्रों का हंगामा, परीक्षा और स्वास्थ्य मुद्दों पर NSUI का विरोध

Bhopal MCU Controversy

हाइलाइट्स MCU में छात्र भड़के परीक्षा रोकने पर NSUI का प्रशासन के खिलाफ़ हंगामा। NSUI के नेता पहुंचे विश्वविद्यालय, परिसर में हुआ हंगामा। सेमेस्टर परीक्षा में बैठने से रोके गए छात्रों की समस्याओं को लेकर उत्पात। Bhopal MCU Controversy : भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में छात्रों के बीच व्याप्त असंतोष ने बड़ा रूप ले लिया। सेमेस्टर परीक्षा में बैठने से रोके गए छात्रों की समस्याओं, शिक्षकों के कथित दुर्व्यवहार और कैंटीन पानी की गुणवत्ता जैसे मुद्दों पर NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। email password leaked : अलर्ट! देशभर के 68 करोड़ यूजर के ई-मेल और पासवर्ड लीक, MP स्टेट साइबर ने जारी की एडवाइजरी NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय पहुंचा और परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बनी। प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु से मुलाकात कर शैक्षणिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मुद्दे उठाए। कुलगुरु ने सभी पक्षों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि किसी छात्र के साथ पक्षपात नहीं होगा। साथ ही, शिक्षकों की शिकायतें सही पाई गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद स्थिति शांत हो गई। Santosh Verma Controversy : भोपाल में IAS संतोष वर्मा विवाद गहराया, सपाक्स करेगी हनुमान चालीसा का पाठ ये है हंगामे की वजह छात्रों का मुख्य गुस्सा सेमेस्टर परीक्षा में शामिल न होने देने, शिक्षकों द्वारा मानसिक दबाव बनाने और अन्य शैक्षणिक मुद्दों पर था। NSUI नेताओं ने परिसर में नारेबाजी की और प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग की। छात्रों में आक्रोश इतना था कि कुछ समय के लिए परिसर में हंगामा हो गया। NSUI प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु के सामने सभी समस्याओं को विस्तार से रखा। MP Cold Update : एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, 25 शहरों में 10°C से नीचे पारा कुलगुरु का आश्वासन कुलगुरु ने छात्रों की बात ध्यान से सुनी और आश्वासन दिया कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा। यदि शिक्षकों द्वारा दुर्व्यवहार या मानसिक दबाव की शिकायतें साबित हुईं तो गंभीर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन से छात्र शांत हुए और हंगामा खत्म हो गया। कुलगुरु ने सभी मुद्दों को जल्द सुलझाने का वादा किया। Bhopal News : रानी कमलापति स्टेशन के सामने लूटे महंगे फोन बरामद, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार कैंटीन पानी की लैब रिपोर्ट सौंपी NSUI ने विश्वविद्यालय कैंटीन के पानी की लैब जांच रिपोर्ट भी कुलगुरु को सौंपी। रिपोर्ट में पानी के प्रदूषित होने की पुष्टि हुई है। संगठन ने इसे छात्रों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला बताया और तत्काल सुधार के कदम उठाने की मांग की। प्रशासन ने इस पर भी ध्यान देने का भरोसा दिया।

Santosh Verma Controversy : भोपाल में IAS संतोष वर्मा विवाद गहराया, सपाक्स करेगी हनुमान चालीसा का पाठ

IAS Santosh Verma Controversy

हाइलाइट्स बेटी के सम्मान में संतोष वर्मा पर कड़ी कार्रवाई की मांग। सपाक्स पार्टी करेगी हनुमान चालीसा का पाठ। संतोष वर्मा के बयान से ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश। Santosh Verma Controversy : भोपाल। मध्य प्रदेश में IAS अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान ने बड़ा सियासी और सामाजिक बवाल खड़ा कर दिया है। संतोष वर्मा ने एक कार्यक्रम में आरक्षण पर बोलते हुए कहा था कि “आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को दान न कर दे या उससे संबंध न बना ले।” इस बयान से ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है। सपाक्स (सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण समाज) पार्टी ने आज प्रदेश भर के हनुमान मंदिरों में शाम 6 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया है। यह पाठ हनुमानजी से गुहार लगाने और बेटी के सम्मान में संतोष वर्मा पर कड़ी कार्रवाई की मांग के लिए है। सरकार ने पहले ही केंद्र से संतोष वर्मा को निलंबित करने की सिफारिश की थी लेकिन कार्रवाई न होने पर यह विरोध और तेज हो गया है। MP Cold Update : एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, 25 शहरों में 10°C से नीचे पारा यहां से हुई विवाद की शुरुआत विवाद की जड़ अजाक्स (अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ) के प्रांतीय अधिवेशन में संतोष वर्मा के बयान से है। वे नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हैं। आरक्षण को सामाजिक पिछड़ेपन से जोड़ते हुए उन्होंने ब्राह्मण बेटियों का जिक्र किया, जिसे समाज ने अपमानजनक बताया। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण संगठनों ने एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग की। वर्मा ने बाद में माफी मांगते हुए कहा कि उनका बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, लेकिन आक्रोश नहीं थमा। Bhopal Female Patwari Dies : भोपाल में छत से गिरी महिला पटवारी, सिर में गंभीर चोट से मौत सपाक्स पार्टी का विरोध सपाक्स पार्टी ने इस बयान को महिलाओं और ब्राह्मण समाज का अपमान बताया। पार्टी ने आज शाम 6 बजे हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान किया। यह पाठ हनुमानजी से न्याय और कार्रवाई की गुहार के लिए है। सपाक्स नेता हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि बेटी के सम्मान में यह आयोजन है और सरकार से संतोष वर्मा पर तुरंत एक्शन की मांग की। ब्राह्मण समाज के कई संगठन भी इस पाठ में शामिल हो रहे हैं। Bhopal News : रानी कमलापति स्टेशन के सामने लूटे महंगे फोन बरामद, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार सरकार की कार्रवाई मध्य प्रदेश सरकार ने 14 दिसंबर को केंद्र से संतोष वर्मा को निलंबित करने की सिफारिश की थी। विवाद बढ़ने पर शो-कॉज नोटिस जारी किया गया और बाद में निलंबन भी हुआ। अब केंद्र से बर्खास्तगी की सिफारिश भेजी गई है। वर्मा पर फर्जी दस्तावेजों से प्रमोशन के पुराने आरोप भी हैं। सरकार का कहना है कि सेवा नियमों का उल्लंघन हुआ है। Delhi News : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नया ठिकाना होगा मध्य प्रदेश भवन समाज में आक्रोश ब्राह्मण समाज और सपाक्स ने बयान को जातिवादी और महिलाओं का अपमान बताया। कई जगह प्रदर्शन हुए और मुंह काला करने पर इनाम की घोषणा तक हुई। विरोधी दल भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह मामला सामाजिक सद्भाव पर सवाल उठा रहा है।

MP Cold Update : एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, 25 शहरों में 10°C से नीचे पारा

MP Cold Update

MP Cold Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी ने अपना पूरा रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 22 जिलों में घना कोहरा रहा, जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राज्य के 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। कई इलाकों में पारे में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सुबह-शाम कोहरा इतना घना है कि विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। Bhopal Female Patwari Dies : भोपाल में छत से गिरी महिला पटवारी, सिर में गंभीर चोट से मौत सबसे ठंडा पचमढ़ी पचमढ़ी में ठंड सबसे ज्यादा पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। रीवा में 5.6 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 5.9 डिग्री तापमान रहा। अन्य ठंडे शहरों में राजगढ़ और खजुराहो में 7 डिग्री, सतना के चित्रकूट में 7 डिग्री, मलाजखंड में 7.4 डिग्री, बैतूल में 7.5 डिग्री और नौगांव में 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। खंडवा और सतना में 8 डिग्री, मंडला में 8.2 डिग्री, नरसिंहपुर, खरगोन और उमरिया में 8.4 डिग्री, दमोह में 8.5 डिग्री, रायसेन में 8.8 डिग्री, सागर में 8.9 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री और दतिया में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। Bhopal Club Video Viral : क्लब पार्टियों में जारी है मौत का खेल, टेबल पर जला रहे पटाखे, वीडियो वायरल बड़े शहरों की स्थिति पांच बड़े शहरों में भोपाल और इंदौर सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.4 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री तापमान रहा। इन शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को काफी मुश्किलें आईं। घने कोहरे का असर जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 22 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे की वजह से वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Bhopal Female Patwari Dies : भोपाल में छत से गिरी महिला पटवारी, सिर में गंभीर चोट से मौत

Bhopal Female Patwari Dies

Bhopal Female Patwari Dies : मध्य प्रदेश। राजधानी के कमला नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील में पटवारी के पद पर तैनात 32 वर्षीय मीनाक्षी पटेल की छत से गिरने से मौत हो गई। हादसा 11 दिसंबर की शाम का है, जब मीनाक्षी अपनी छोटी बच्ची के साथ छत पर खेल रही थीं। बच्ची का बैलून पड़ोसी के शेड पर गिर गया, जिसे उतारने के चक्कर में उनका पैर फिसल गया। वे शेड की चादरें तोड़ते हुए नीचे पड़ोसी के घर में जा गिरीं। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट से खून जम गया था, जिससे जान नहीं बच सकी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। Bhopal Club Video Viral : क्लब पार्टियों में जारी है मौत का खेल, टेबल पर जला रहे पटाखे, वीडियो वायरल ये है पूरा मामला परिजनों के अनुसार, मीनाक्षी अपनी दो साल की बेटी के साथ छत पर खेल रही थीं। खेलते-खेलते बच्ची का बैलून पड़ोसी के शेड पर जा गिरा। मीनाक्षी बैलून उतारने के लिए बालकनी की बाउंड्री पार कर शेड पर चढ़ने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसल गया। वे शेड की पतली चादरें तोड़ते हुए सीधे नीचे पड़ोसी के घर में गिर पड़ीं। गिरते समय सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि जान नहीं बच सकी। Bhopal Illegal Weapons : अवैध हथियारों का गोरखधंधा बेनकाब, निशातपुरा पुलिस ने पकड़ी तलवार बनाने की फैक्ट्री मीनाक्षी की शादी तीन साल पहले हुई थी। उनके पति सेना में कार्यरत हैं, जबकि ससुर पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। दो साल पहले उन्हें बेटी हुई थी। छुट्टियों के चलते वे इन दिनों भोपाल में कमला नगर स्थित अपने घर पर आई हुई थीं। परिवार अब सदमे में है। छोटी बच्ची मां को खो चुकी है और परिजन इस दुख से उबर नहीं पा रहे। डॉक्टरों की रिपोर्ट और पुलिस जांच अस्पताल में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने जांच की और पाया कि सिर में गंभीर चोट लगी है। अंदर खून जमने (इंटरनल ब्लीडिंग) से हालत बिगड़ती गई। इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। Delhi News : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नया ठिकाना होगा मध्य प्रदेश भवन पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना लग रही है, लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Bhopal Illegal Weapons : अवैध हथियारों का गोरखधंधा बेनकाब, निशातपुरा पुलिस ने पकड़ी तलवार बनाने की फैक्ट्री

Bhopal illegal weapons factory raid

Bhopal Illegal Weapons : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई का केंद्र बनती जा रही है। शहर के बीचोंबीच बेखौफ चल रहे इस गैरकानूनी धंधे पर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। पहले कमला नगर पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया था, अब निशातपुरा पुलिस ने देवकी नगर इलाके में अवैध तलवार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कार्रवाई में तैयार हालत में 9 तलवारें, ग्राइंडर मशीन, छेनी, हथौड़ी और लोहे की पत्तियां जब्त कीं। मुख्य आरोपी गोपाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सप्लाई के नेटवर्क का पता लगा रही है। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है। Bhopal News : रानी कमलापति स्टेशन के सामने लूटे महंगे फोन बरामद, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एसीपी अक्षय चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवकी नगर क्षेत्र के एक मकान के तलघर में अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलघर में तलवार बनाने का पूरा सेटअप मिला। ग्राइंडर मशीन से लोहे की पत्तियों को तराशा जा रहा था। छेनी और हथौड़ी से फिनिशिंग का काम होता था। मौके से 9 तैयार तलवारें बरामद हुईं, जो बाजार में सप्लाई होने वाली थीं। MP Minister Report Card : स्कूल शिक्षा विभाग के दो साल का रिजल्ट जारी, यहां देखिए प्रोग्रेस रिपोर्ट आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से गोपाल विश्वकर्मा को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी से हथियारों की सप्लाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह अकेला मामला नहीं है और शहर में ऐसे कई ठिकाने हो सकते हैं। जल्द ही बड़े खुलासे की उम्मीद है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Bhopal News : रानी कमलापति स्टेशन के सामने लूटे महंगे फोन बरामद, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News

Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के थाना हबीबगंज पुलिस ने शातिर मोबाइल लुटेरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2.5 लाख रुपये कीमत के तीन लूटे गए महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट वाली स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह सफलता पुलिस की मेहनत और तकनीकी जांच का नतीजा है। आरोपियों ने पूछताछ में तीन अलग-अलग लूट की घटनाएं कबूल की हैं। दोनों आरोपी पहले भी लूट के मामलों में शामिल रहे हैं। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते मोबाइल स्नैचिंग के मामलों पर लगाम लगाने में मदद करेगी। Bhopal Club Video Viral : क्लब पार्टियों में जारी है मौत का खेल, टेबल पर जला रहे पटाखे, वीडियो वायरल यह वारदात 20 दिसंबर 2025 की रात रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने हुई थी। फरियादी मोहित सिंह बघेल से अज्ञात बदमाशों ने सैमसंग S-24 अल्ट्रा मोबाइल फोन छीन लिया था। बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली स्पोर्ट्स बाइक पर सवार थे और वारदात कर तेजी से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत थाना हबीबगंज में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 653/2025 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया। पुलिस की जांच पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। MP Minister Report Card : स्कूल शिक्षा विभाग के दो साल का रिजल्ट जारी, यहां देखिए प्रोग्रेस रिपोर्ट दो शातिर बदमाशों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने तीन अलग-अलग मोबाइल लूट की घटनाएं कबूल कीं। ये वारदातें टीटी नगर लिंक रोड, आईएसबीटी और रानी कमलापति क्षेत्र में हुई थीं। पुलिस ने आरोपियों से दो सैमसंग S-24 अल्ट्रा और एक सैमसंग A-35 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है। वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। Sehore News : आष्टा में मुस्लिम समुदाय और करणी सेना में विवाद, कलेक्टर-एसपी ने किया दौरा, भारी पुलिस बल तैनात जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पहले भी लूट और छिनैती के मामलों में शामिल रहे हैं। वे शातिर अपराधी हैं और बाइक पर सवार होकर तेजी से वारदात करते थे।

Bhopal Club Video Viral : क्लब पार्टियों में जारी है मौत का खेल, टेबल पर जला रहे पटाखे, वीडियो वायरल

Bhopal Club Video Viral

हाइलाइट्स भोपाल के क्लब में टेबल पर पायरो जलाने का वीडियो वायरल। नर्मदापुरम रोड कैफे में पार्टी के दौरान खतरनाक चिंगारियां। गोवा अग्निकांड जैसी घटनाओं से नहीं ली सबक। Bhopal Club Video Viral : भोपाल। देशभर में बंद जगहों पर पटाखों से हुए भीषण अग्निकांडों से सबक लेने के बजाय राजधानी भोपाल के कुछ क्लब और कैफे संचालक अब भी खतरनाक लापरवाही बरत रहे हैं। नर्मदापुरम रोड स्थित एक कैफे में पार्टी के दौरान टेबल पर तेज चिंगारियां छोड़ने वाले पायरो (पटाखे) जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़भाड़ वाले क्लब के अंदर लोग बेहद करीब खड़े हैं और आग की लपटें छत व आसपास के सामान तक पहुंच रही हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह लापरवाही किसी बड़े अग्निकांड को न्योता दे रही है। बिट्टन मार्केट, गुलमोहर और होशंगाबाद रोड के कई क्लबों में जन्मदिन व एनिवर्सरी पार्टियों में ऐसे पायरो का इस्तेमाल आम हो गया है। MP Minister Report Card : स्कूल शिक्षा विभाग के दो साल का रिजल्ट जारी, यहां देखिए प्रोग्रेस रिपोर्ट वायरल वीडियो ने उजागर की लापरवाही वायरल वीडियो में क्लब के अंदर पार्टी का माहौल दिखाया गया है, जहां टेबल पर पायरो जलाए जा रहे हैं। चिंगारियां चारों तरफ फैल रही हैं और लोग नजदीक खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बंद जगहों में ऐसे हाई-इंटेंसिटी पटाखों का इस्तेमाल बेहद जोखिम भरा है। क्लबों में सीमित फायर एग्जिट, खराब वेंटिलेशन और ज्यादा भीड़ होने से आग लगने पर भगदड़ मच सकती है। दम घुटने या झुलसने से कई जानें जा सकती हैं। दो दिन पहले होशंगाबाद रोड के एक कैफे में भी पायरो से हादसा होते-होते बचा। Delhi News : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नया ठिकाना होगा मध्य प्रदेश भवन गोवा अग्निकांड जैसी घटनाओं से नहीं ली सीख हाल ही में गोवा के एक नाइट क्लब में पायरो से लगी आग में कई लोगों की मौत हो गई थी। दुनिया भर में ऐसे हादसे हो चुके हैं, जहां इंडोर पायरोटेक्निक्स से बड़ा अग्निकांड हुआ। फिर भी भोपाल के क्लब संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई क्लब बिना फायर एनओसी के देर रात पार्टियां आयोजित कर रहे हैं। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। MP Road Scam : सड़क ऐसी जो हाथ से उखड़ जाए! मंत्री ने अपनी ही सरकार की बनाई सड़क की गुणवत्ता की खोली पोल शॉर्ट सर्किट का बढ़ता खतरा इलेक्ट्रिक पायरो अब नाइटलाइफ का स्टेटस सिंबल बन गए हैं। ये डिवाइस क्लब की पावर लाइन से जुड़े होते हैं। वोल्टेज में छोटा उतार-चढ़ाव पूरे वायरिंग सिस्टम को आग लगा सकता है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल बिना सुरक्षा मानकों के घातक साबित हो सकता है। MP Cold Wave Alert : शीतलहर और कोहरे की चपेट में मध्यप्रदेश, पचमढ़ी सबसे ठंडा, मौसम विभाग की एडवाइजरी पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर क्लब प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फायर सेफ्टी नियमों का पालन न करने वालों को सील किया जाएगा। प्रशासन अब क्लबों पर नजर रखेगा ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

MP Minister Report Card : स्कूल शिक्षा विभाग के दो साल का रिजल्ट जारी, यहां देखिए प्रोग्रेस रिपोर्ट

School Education Minister Uday Pratap Singh

हाइलाइट्स इस वर्ष 94300 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए । 7800 विद्यार्थियों को स्कूटी का वितरण। 32000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर । MP Minister Report Card : भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट जारी की है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं, लेकिन बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष ड्रॉपआउट रेट शून्य होना बड़ी सफलता है। नामांकन में वृद्धि, किताबों का समय पर वितरण और डिजिटल शिक्षा पर जोर जैसे कदमों से विभाग ने नई मिसाल कायम की है। मंत्री ने विकासखंड स्तर पर बुक फेयर लगाने का ऐलान किया, जहां सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे कम कीमत पर किताबें खरीद सकेंगे। रिपोर्ट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया है। Delhi News : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नया ठिकाना होगा मध्य प्रदेश भवन नामांकन और प्रवेश में बढ़ोतरी विभाग ने अप्रैल में प्रवेश उत्सव आयोजित कर नामांकन को बढ़ावा दिया। पहली क्लास में नामांकन पिछले साल की तुलना में 19.6 प्रतिशत और सरकारी स्कूलों में 32.4 प्रतिशत ज्यादा रहा। कक्षा 9 से 12 तक नामांकन में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले तीन सालों में सभी कक्षाओं में ड्रॉपआउट रेट में कमी आई और 2024-25 में यह 6.8 प्रतिशत से घटकर शून्य हो गया। यह उपलब्धि अपने आप में ऐतिहासिक है। 100 प्रतिशत किताबें समय पर स्कूलों तक पहुंचाई गईं। Sehore News : आष्टा में मुस्लिम समुदाय और करणी सेना में विवाद, कलेक्टर-एसपी ने किया दौरा, भारी पुलिस बल तैनात छात्रों को प्रोत्साहन और सुविधाएं इस वर्ष 94,300 विद्यार्थियों को लैपटॉप और 7,800 को स्कूटी वितरित की गई। 30,281 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन छात्रावास प्रबंधन के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया। 275 संदीपनी और 799 पीएम श्री विद्यालयों को NEP मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है। 24 प्रतिशत मिडिल स्कूल, 100 प्रतिशत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और 84 प्रतिशत हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए। 3,367 स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा शुरू की गई। MP Road Scam : सड़क ऐसी जो हाथ से उखड़ जाए! मंत्री ने अपनी ही सरकार की बनाई सड़क की गुणवत्ता की खोली पोल ICT लैब होंगे स्थापित आगामी तीन सालों में जर्जर स्कूल भवनों को ठीक किया जाएगा या नए बनाए जाएंगे। सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी, स्कूल समय कम किया जाएगा और ICT लैब स्थापित की जाएंगी। NEP के तहत मालवी, बुंदेलखंडी, निमाड़ी जैसी स्थानीय भाषाओं में किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। राजगढ़ और नरसिंहपुर में आदि शंकराचार्य गुरुकुल बनाए जाएंगे, जहां वेद और योग की शिक्षा दी जाएगी। भोपाल में शिक्षा विभाग की बहुमंजिला इमारत बनाकर सभी गतिविधियां एक जगह संचालित की जाएंगी। NEP टास्क फोर्स की नियमित बैठकें हो रही हैं। Bhopal Online Gaming : ठेकेदार ने ऑनलाइन गेम में गवाए 30 लाख रुपए फिर मौत को लगाया गले हम बच्चों के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा में चुनौतियां रहती हैं, लेकिन हम बच्चों के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। डिजिटल शिक्षा पर विशेष फोकस है और बुक फेयर जैसे आयोजन से पढ़ाई को रोचक बनाया जाएगा। यह रिपोर्ट विभाग की मेहनत और उपलब्धियों का प्रमाण है।

Delhi News : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नया ठिकाना होगा मध्य प्रदेश भवन

Nitin Naveen BJP executive president

Delhi News : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त नितिन नवीन का निवास अब बदल रहा है। पार्टी ने फैसला लिया है कि नितिन नवीन अब मध्य प्रदेश भवन में रहेंगे। यह व्यवस्था अस्थाई रूप से की गई है। आज शाम से नितिन नवीन मध्य प्रदेश भवन में अपना ठिकाना बना लेंगे। इससे पहले वे कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से बिहार निवास में रह रहे थे। पार्टी के उच्चाधिकारियों के अनुसार, मध्य प्रदेश भवन में उन्हें मुख्यमंत्री स्वीट भी आवंटित किया गया है, जहां वे आरामदायक ढंग से रह सकें और पार्टी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। Sehore News : आष्टा में मुस्लिम समुदाय और करणी सेना में विवाद, कलेक्टर-एसपी ने किया दौरा, भारी पुलिस बल तैनात नितिन नवीन का नया ठिकाना क्यों बदला? नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी ने उनके लिए दिल्ली में एक उपयुक्त और स्थायी ठिकाने की व्यवस्था करने का फैसला लिया। बिहार निवास में रहना अस्थाई था, क्योंकि वहां पहले से ही कई अन्य नेता और कार्यकर्ता ठहरे हुए हैं। मध्य प्रदेश भवन में पर्याप्त स्थान और सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण इसे चुना गया। मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली के दिल में स्थित है, जो पार्टी मुख्यालय और संसद भवन के नजदीक है। इससे नितिन नवीन को पार्टी कार्यों, बैठकों और यात्राओं में आसानी होगी। MP Road Scam : सड़क ऐसी जो हाथ से उखड़ जाए! मंत्री ने अपनी ही सरकार की बनाई सड़क की गुणवत्ता की खोली पोल मध्य प्रदेश भवन में मुख्यमंत्री स्वीट मध्य प्रदेश भवन में नितिन नवीन को विशेष रूप से मुख्यमंत्री स्वीट आवंटित किया गया है। यह स्वीट राज्य के मुख्यमंत्री और उच्च पदाधिकारियों के लिए आरक्षित होता है। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे बैठने की जगह, बैठक कक्ष, रसोई और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थाई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे लंबे समय तक जारी रखा जा सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन नितिन नवीन को हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। यह पद पार्टी संगठन में बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यकारी अध्यक्ष संगठन के दैनिक कार्यों, रणनीति, चुनाव प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के समन्वय की जिम्मेदारी संभालते हैं। MP Cold Wave Alert : शीतलहर और कोहरे की चपेट में मध्यप्रदेश, पचमढ़ी सबसे ठंडा, मौसम विभाग की एडवाइजरी नितिन नवीन पहले से ही पार्टी में सक्रिय रहे हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उनका दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन में रहना पार्टी की राष्ट्रीय गतिविधियों को मजबूती देगा।