Indore Toxic Water : दूषित पानी से 17 मौतें, सरकारी आदेश में ‘घंटा’ विवाद का जिक्र करने पर SDM निलंबित

Indore Toxic Water

हाइलाइट्स सरकारी आदेश में कैलाश विजयवर्गीय के ‘घंटा’ विवाद का जिक्र करने पर देवास SDM निलंबित। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 17 की मौत। प्रभावित क्षेत्र से विशेषज्ञ सैंपल लेंगे। Indore Toxic Water Case : मध्य प्रदेश। स्वच्छ शहर की छवि पर लगे दाग को मिटाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी का कहर थम नहीं रहा। रविवार दोपहर रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा (69) की निजी अस्पताल में मौत हो गई। उल्टी-दस्त और किडनी की समस्या से पीड़ित ओमप्रकाश को भर्ती कराया गया था। इसके बाद मौत का आंकड़ा17 पहुंचा है। Jitu Patwari attacks BJP : मौतों पर सियासत नहीं, न्याय होना चाहिए, इंदौर में कांग्रेस का मेगा मार्च जानकारी के मुताबिक, अभी तक 398 लोग अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें 256 को छुट्टी मिल चुकी है। 142 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 4 जनवरी को 9416 लोगों की जांच की, जिसमें 20 नए मरीज मिले और 429 पुराने का फॉलोअप लिया गया। हर घर में 10 ओआरएस पैकेट, 30 जिंक गोलियां बांटी गईं। पानी शुद्ध करने की किट और टैंकर से पानी सप्लाई हो रही है। सैंपल लेकर पानी की वैज्ञानिक जांच कोलकाता, दिल्ली और भोपाल से विशेषज्ञ डॉक्टर-वैज्ञानिक आए हैं। कोलकाता के डॉ. प्रमित घोष और डॉ. गौतम चौधरी रैंडम सैंपल लेकर पानी की वैज्ञानिक जांच करेंगे। पाइपलाइन मरम्मत और लीकेज जांच तेज है। फिलहाल टैंकर और बिसलरी से पानी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी जल लाइनों का सर्वे और 48 घंटे में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। Bhopal Power Outages : भोपाल में आज बिजली कटौती, इन इलाकों में होगा 5-6 घंटे पावर कट प्रशासन की कार्रवाई महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रशासन क्षेत्र में लगातार मौजूद है। मरीजों को तुरंत इलाज दिलाया जा रहा है। देवास के एक SDM को ज्ञापन में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की ‘घंटा’ टिप्पणी की नकल करने और चूक के लिए निलंबित किया गया। Bhopal Metro Timings Changed : आज से दोपहर 12 बजे से शुरू, रोज लगेंगी 13 ट्रिप; यहां देखिये नई टाइमिंग राजनीतिक विवाद कांग्रेस ने इसे सरकार की लापरवाही बताया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन और घेराव हुए। सरकार ने राहत कार्य तेज किए हैं। यह संकट जनता की सेहत से खिलवाड़ दिखा रहा है। जांच से कारण स्पष्ट हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। पीड़ितों को पूरा सहयोग मिले।

Jitu Patwari attacks BJP : मौतों पर सियासत नहीं, न्याय होना चाहिए, इंदौर में कांग्रेस का मेगा मार्च

Jitu Patwari attacks BJP

PCC Chief Jitu Patwari : भोपाल। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौतों पर सियासत नहीं होनी चाहिए, बल्कि न्याय होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इंदौर की जनता भाजपा के अहंकार से पीड़ित है। लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार नेता मौन हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 11 जनवरी को इंदौर में न्याय मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों से मिलने की कोशिश की लेकिन प्रशासन ने रोका। Bhopal Power Outages : भोपाल में आज बिजली कटौती, इन इलाकों में होगा 5-6 घंटे पावर कट प्रदेश अध्यक्ष ने इसे सरकार की तानाशाही बताया। उन्होंने मनरेगा नाम बदलाव पर भी सवाल उठाए और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस पंचायत से संगठन विस्तार की बात कही। इंदौर मौतों पर आरोप जीतू पटवारी ने कहा कि दूषित पानी से मौतें सरकार की लापरवाही से हुईं। कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की। कहा कि गलती सरकार की, लेकिन सजा अधिकारियों और आवाज उठाने वालों को मिल रही है। Bank Employees Protest : भोपाल में बैंक कर्मियों का धरना प्रदर्शन आज, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग इंदौर में 22-24 करोड़ खर्च के बावजूद जहरीला पानी मिल रहा है। हर व्यक्ति पर 10 हजार खर्च, फिर भी शुद्ध पानी नहीं। शुद्ध पेयजल जनता का मौलिक अधिकार है। सरकार किसी की भी हो, साफ पानी देना कर्तव्य है। पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया, प्रशासन पर बाधा डालने का आरोप। 11 जनवरी को न्याय मार्च निकालेंगे। मृतकों को श्रद्धांजलि दी। MP Cold Alert Today : मध्य प्रदेश में घना कोहरा-ठंड का कहर जारी, इन जिलों में स्कूल बंद मनरेगा नाम बदलाव पर हमला पटवारी ने मनरेगा का नाम बदलने पर कहा कि नाम बदलने से योजना नहीं चलती, फंड दीजिए। राज्य सरकार ने मनरेगा में 40% हिस्सा नहीं दिया। नाम चाहे जो रखो, योजना की आत्मा खत्म कर दी। किसानों पर बड़ा बयान किसानों से किए वादे झूठे निकले। धान, गेहूं, सोयाबीन, प्याज हर फसल के दाम गिरे, किसान कर्ज में। अन्याय हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। पटवारी ने कहा कि वे खुद किसान परिवार से हैं, कांग्रेस ने किसानों के हित में बात करने की जिम्मेदारी दी है। Bhupendra Verma Death : रायसेन के वरिष्ठ BJP नेता भूपेन्द्र वर्मा का निधन, उज्जैन सड़क हादसे में हुए थे घायल आर्थिक नाकामी पर सवाल प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, सरकार ने 5000 करोड़ का कर्ज लिया, 1100 संपत्तियां बेचीं। अब और संपत्तियां बेचने की तैयारी, भविष्य से खिलवाड़। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री की आर्थिक समझ पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, सरकार की आय बढ़ाने और खर्च घटाने की सोच नहीं।

Bhopal Power Outages : भोपाल में आज बिजली कटौती, इन इलाकों में होगा 5-6 घंटे पावर कट

Bhopal power cut

Bhopal Power Outages : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करीब 5-6 घंटे शटडाउन का प्लान बनाया है। इससे चार इमली, छोला, विश्वकर्मा नगर, कमला नगर, सूरज नगर सहित 20 से ज्यादा इलाकों के लोग प्रभावित होंगे। कटौती मेंटेनेंस और लाइन सुधार के लिए है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। Bank Employees Protest : भोपाल में बैंक कर्मियों का धरना प्रदर्शन आज, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग प्रभावित इलाके और समय सुबह 11 से शाम 4 बजे तक : चार इमली, सीबीआई कॉलोनी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: टिंबर मार्केट, छोला, सत्यज्ञान कॉलोनी, नवजीवन कॉलोनी। विश्वकर्मा नगर, जनता क्वार्टर, मौलवी नगर, कमला नगर, हनीफ कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी। पारस नगर, तुलसी परिसर, क्रस्टल कैम्पस, अभिनव होम्स, टैगोर नगर, साईं कॉलोनी, सूरज नगर, अवंतिका फेस-3। यह कटौती मेंटेनेंस कार्य के कारण है। विभाग का कहना है कि इससे बिजली सप्लाई बेहतर होगी। लेकिन लोगों को परेशानी होगी। इन्वर्टर, जनरेटर या बैटरी का इंतजाम रखें। Bhopal Metro Timings Changed : आज से दोपहर 12 बजे से शुरू, रोज लगेंगी 13 ट्रिप; यहां देखिये नई टाइमिंग लोगों से अपील बिजली विभाग ने कहा कि कार्य जरूरी है। असुविधा के लिए खेद है। सहयोग करें ताकि जल्द पूरा हो। आपात स्थिति में हेल्पलाइन पर संपर्क करें। यह कटौती शहर के कई हिस्सों को प्रभावित करेगी। लोग पहले से तैयारी कर लें।

Bank Employees Protest : भोपाल में बैंक कर्मियों का धरना प्रदर्शन आज, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग

Bank Employees Protest

हाइलाइट्स भोपाल के प्रेस कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक के पास बैंक कर्मी देंगे धरना। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले जुटेंगे बैंक कर्मी। Bank Employees Protest : भोपाल। नए साल की शुरुआत में बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। 5 जनवरी को भोपाल समेत पूरे देश में बैंक कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। मुख्य मांग पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। यह आंदोलन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिवसीय सप्ताह से काम का दबाव कम होगा और बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा। प्रदर्शन से बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ सकता है। अब देखना है कि सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है। Bhopal Metro Timings Changed : आज से दोपहर 12 बजे से शुरू, रोज लगेंगी 13 ट्रिप; यहां देखिये नई टाइमिंग भोपाल में प्रदर्शन भोपाल में धरना प्रेस कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक के पास आयोजित किया गया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारी नारे लगाते और बैनर-पोस्टर लेकर मांगें उठाते नजर आएंगे। मांगों का आधार बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय सप्ताह की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अन्य क्षेत्रों में यह लागू है, बैंकिंग में भी होना चाहिए। इससे कर्मचारियों का वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होगा। MP Cold Alert Today : मध्य प्रदेश में घना कोहरा-ठंड का कहर जारी, इन जिलों में स्कूल बंद काम का दबाव कम होने से ग्राहक सेवाएं सुधरेंगी। UFBU ने देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। यदि मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल तक की चेतावनी दी गई है।

Bhopal Metro Timings Changed : आज से दोपहर 12 बजे से शुरू, रोज लगेंगी 13 ट्रिप; यहां देखिये नई टाइमिंग

Bhopal Metro Update

हाइलाइट्स 8 स्टेशन की दूरी अब 40 मिनिट में होगी पूरी पहले 25 मिनिट था समय। अब दोपहर 12 बजे एम्स स्टेशन से चलेगी दिन की पहली मेट्रो रोज 17 फेरे घटाकर किये गए 13 फेरे। Bhopal Metro Timings Changed : मध्य प्रदेश। भोपाल मेट्रो के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आज से मेट्रो के समय में बदलाव लागू हो गया है। अब दिन की पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे एम्स स्टेशन से चलेगी। शाम की आखिरी मेट्रो 7 बजकर 30 मिनट पर एम्स स्टेशन से सुभाष नगर स्टेशन के लिए रवाना होगी। रोजाना फेरे 17 से घटाकर 13 कर दिए गए हैं। 8 स्टेशनों की दूरी अब 40 मिनट में पूरी होगी, पहले यह समय 25 मिनट था। यह बदलाव यात्रियों की संख्या और ऑपरेशनल जरूरतों को देखते हुए किया गया है। Newborn Body Found : बैतूल जिला अस्पताल शौचालय में नवजात शिशु का शव, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली नया समय-सारिणी पहला मेट्रो फेरा : दोपहर 12 बजे (एम्स स्टेशन से)। आखिरी मेट्रो फेरा : शाम 7:30 बजे (एम्स से सुभाष नगर)। रोज फेरे: 13 (पहले 17)। यात्रा समय : 40 मिनट (8 स्टेशन, पहले 25 मिनट)। Rajgarh Stray Dog Attack : खिलचीपुर में आवारा कुत्ते का कहर, दो बच्चे गंभीर घायल यह बदलाव प्रायोरिटी कॉरिडोर (सुभाष नगर से एम्स) पर लागू है। मेट्रो प्रबंधन ने कहा कि कम फेरे से ऑपरेशनल कॉस्ट बचत होगी और मेंटेनेंस आसान होगा। यात्रियों की औसत संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया। यात्रियों पर असर यात्रियों को अब सुबह मेट्रो नहीं मिलेगी। पहले सुबह से सेवा थी, अब दोपहर से शुरू। शाम की सर्विस भी पहले से जल्दी खत्म। कई यात्री असुविधा की शिकायत कर रहे हैं। लेकिन प्रबंधन का कहना है कि डिमांड कम होने से यह जरूरी था। भविष्य में यात्री बढ़ने पर समय बढ़ाया जा सकता है। Bhopal News : अक्षय अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़ मेट्रो की स्थिति भोपाल मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर चल रहा है। पूरा प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बदलाव ऑपरेशन को सुचारु बनाने के लिए है। यात्रियों से अपील है कि नई टाइमिंग ध्यान में रखें। यह बदलाव शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर असर डालेगा। उम्मीद है प्रबंधन यात्रियों की सुविधा का भी ख्याल रखेगा।

MP Cold Alert Today : मध्य प्रदेश में घना कोहरा-ठंड का कहर जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

MP Cold Alert Today

हाइलाइट्स भोपाल में विजिबिलिटी 20 मीटर। 19 जिलों में स्कूल छुट्टी। कई जिलों में शीतलहर अलर्ट। MP Cold Alert Today : भोपाल। मध्य प्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर जारी है। रविवार को भोपाल में इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया, जहां विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई। सोमवार को भी कोहरा बरकरार है, सड़कें धुंध में गुम हो गईं और यातायात धीमा पड़ गया। ग्वालियर, राजगढ़, दतिया, छतरपुर और उमरिया जैसे जिलों में शीतलहर का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात रहने की चेतावनी दी है। ठंड और सर्दी में बढ़ोतरी की संभावना है। Bhopal Metro Timings Changed : आज से दोपहर 12 बजे से शुरू, रोज लगेंगी 13 ट्रिप; यहां देखिये नई टाइमिंग स्कूलों में छुट्टी और समय बदलाव ठंड-कोहरे से बच्चों को राहत देने के लिए 19 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मंदसौर, विदिशा सहित कई जिलों में छुट्टियां घोषित हैं। भोपाल और धार में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद खुलेंगे। यातायात पर असर कोहरे से रेल और हवाई यातायात प्रभावित है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर उड़ानें 1 घंटे तक लेट हो रही हैं। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। Newborn Body Found : बैतूल जिला अस्पताल शौचालय में नवजात शिशु का शव, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में कोहरा और ठंड बनी रहेगी। शीतलहर का अलर्ट कई जिलों में है। दिन का तापमान भी गिर सकता है। राहत के आसार कम हैं।

Newborn Body Found : बैतूल जिला अस्पताल शौचालय में नवजात शिशु का शव, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Newborn Body Found

हाइलाइट्स बैतूल जिला अस्पताल शौचालय में नवजात शव। 7-8 महीने का भ्रूण, प्लेसेंटा नहीं मिला। 3 दिन बाद भी सुराग नहीं। Newborn Body Found : मध्य प्रदेश। बैतूल जिला अस्पताल के शौचालय में शुक्रवार को मिले नवजात शिशु के शव के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। यह भ्रूण लगभग 7-8 महीने का था। अस्पताल की आरएमओ रानू वर्मा ने बताया कि मौके पर प्लेसेंटा नहीं मिला, जिससे आशंका है कि शिशु को अस्पताल के बाहर कहीं जन्म दिया गया और फिर शौचालय में फेंक दिया गया। शौचालय की सफाई सुबह 7-8 बजे हुई थी, जबकि शव दोपहर में मिला। घटना मुख्य भवन के शौचालय में हुई, प्रसूति बिल्डिंग में नहीं।  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन केवल पौने घंटे का ही देखा गया। सफाई के बाद से शव मिलने तक का फुटेज नहीं देखा गया, जिससे संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई। Rajgarh Stray Dog Attack : खिलचीपुर में आवारा कुत्ते का कहर, दो बच्चे गंभीर घायल कोतवाली पुलिस ने जांच चित्रा कुमरे को सौंपी है। एसपी वीरेंद्र जैन ने कृत्य को ‘अत्यंत अमानवीय’ बताया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। नागरिकों से सूचना की अपील की गई है। आरएमओ का बयान आरएमओ रानू वर्मा ने कहा कि भ्रूण 7-8 महीने का था। प्लेसेंटा न मिलने से बाहर जन्म और फेंकने की आशंका है। सफाई सुबह हुई, शव दोपहर में मिला। मुख्य भवन शौचालय होने से जांच जटिल है। Bhupendra Verma Death : रायसेन के वरिष्ठ BJP नेता भूपेन्द्र वर्मा का निधन, उज्जैन सड़क हादसे में हुए थे घायल पुलिस जांच में कमियां पुलिस ने प्रेस नोट में शव चैंबर में मिलने की बात कही, जबकि स्टाफ का कहना शौचालय के अंदर मिला। सीसीटीवी केवल पौने घंटे देखा गया। जांच अधिकारी चित्रा कुमरे ने मौके पर वीडियो नहीं बनाया, जिससे सुराग छूट सकते हैं। एसपी जैन ने कहा कि प्रयास जारी हैं, सूचना देने वाले की गोपनीयता रखी जाएगी।

Rajgarh Stray Dog Attack : खिलचीपुर में आवारा कुत्ते का कहर, दो बच्चे गंभीर घायल

Rajgarh Stray Dog Attack

Rajgarh Stray Dog Attack : मध्य प्रदेश। राजगढ़ के सोमवारिया क्षेत्र वार्ड नंबर 3 में रविवार सुबह आवारा कुत्ते के हमले में दो सगे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। 5 वर्षीय क्रिश के सिर को कुत्ते ने बुरी तरह नोच लिया, जबकि 8 वर्षीय लीजा भाई को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ गई और खुद भी घायल हो गई। लीजा की हिम्मत और सूझबूझ सराहनीय है – उसने अपनी टी-शर्ट उतारकर भाई के सिर पर लपेट रक्तस्राव रोका। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है। Bhupendra Verma Death : रायसेन के वरिष्ठ BJP नेता भूपेन्द्र वर्मा का निधन, उज्जैन सड़क हादसे में हुए थे घायल घटना कैसे हुई मजदूर सुरेश राव के बच्चे क्रिश और लीजा रविवार सुबह बुआ के घर के बाहर खेल रहे थे। तभी एक आवारा कुत्ता अचानक आया और क्रिश पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर को नोच लिया, खून बहने लगा। क्रिश को बचाने के लिए लीजा कुत्ते से भिड़ गई। वह करीब तीन मिनट तक कुत्ते से लड़ती रही। इस दौरान कुत्ते ने लीजा के हाथ, चेहरे और सिर पर भी हमला किया। कुछ देर बाद लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ता भाग गया। Vidisha Murder Case : युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर शुभम चौबे की हत्या क्रिश के सिर से लगातार खून बहता देख लीजा ने तुरंत अपनी टी-शर्ट उतारकर सिर पर लपेट दी। इससे रक्तस्राव कुछ कम हुआ। लीजा की इस सूझबूझ और बहादुरी की लोगों ने खूब सराहना की। छोटी उम्र में उसने भाई की जान बचाने की अनोखी मिसाल पेश की। अस्पताल में इलाज सूचना मिलते ही बच्चों की मां पूनम राव और पड़ोसी पहुंचे। मजदूरी पर गए पिता सुरेश को बुलाया गया। दोनों को खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया। Indore Toxic Water : 16 मौतों पर कांग्रेस- BJP में टकराव, चूड़ियां फेंकी, पूर्व मंत्री बोले- विजयवर्गीय इस्तीफा दें डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया। क्रिश के सिर में गंभीर घाव, लीजा के हाथ-चेहरे-सिर पर चोटें हैं। दोनों की हालत स्थिर है।

Bhupendra Verma Death : रायसेन के वरिष्ठ BJP नेता भूपेन्द्र वर्मा का निधन, उज्जैन सड़क हादसे में हुए थे घायल

Bhupendra Verma Death

BJP leader Bhupendra Verma Death : भोपाल। रायसेन के वरिष्ठ भाजपा नेता और लोधी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र वर्मा का रविवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 29 दिसंबर सोमवार रात उज्जैन के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। भूपेन्द्र वर्मा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय थे और कई पदों पर जिम्मेदारियां संभाली थीं। वे रायसेन रामलीला महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से शहर और पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। Bhopal News : अक्षय अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़ हादसा कैसे हुआ भूपेन्द्र वर्मा अपने साथियों के साथ रायसेन से राजस्थान के सीकर जा रहे थे। उज्जैन के बड़नगर के पास सड़क पर अचानक गाय आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भूपेन्द्र वर्मा के सिर में गंभीर चोटें आईं। Vidisha Murder Case : युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर शुभम चौबे की हत्या कार में सवार मनीष पाल और करण सिंह मीणा को हाथ-पैरों में चोटें लगीं, जबकि अलीम को फ्रैक्चर हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद भूपेन्द्र वर्मा को भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। राजनीतिक और सामाजिक योगदान भूपेन्द्र वर्मा भाजपा के समर्पित नेता थे। उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। लोधी क्षत्रिय महासभा में प्रदेश महामंत्री के रूप में क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। JP Hospital Fungus Medicine : भोपाल जेपी अस्पताल में लापरवाही, मरीज को दी फफूंद लगी दवा रायसेन रामलीला महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर भी जाना जाता था। उनके निधन से भाजपा और सामाजिक संगठनों में शोक है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शहर में शोक की लहर है।

Bhopal News : अक्षय अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़

हाइलाइट्स भोपाल के अक्षय अस्पताल में मरीज के परिजनों ने किया हंगामा। नर्स का सीपीआर देते हुए वायरल वीडियो , डॉक्टर अनुपस्थित। लापरवाही आरोप लगाकर जमकर तोड़फोड़। Bhopal News : भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित अक्षय अस्पताल में शनिवार देर रात इलाज के दौरान 32 वर्षीय विशाल जोगी की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। कांच, कुर्सियां और बोर्ड तोड़ दिए। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नर्स मरीज को सीपीआर दे रही है, लेकिन वार्ड में कोई डॉक्टर या अन्य स्टाफ नजर नहीं आ रहा। परिजनों ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। MP Congress Protest : कांग्रेस का हल्ला बोल, इंदौर दूषित पानी मौतों पर विधायक का घेरा बंगला, सरकार पर लापरवाही आरोप ये है पूरा मामला बरखेड़ी निवासी विशाल जोगी अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार शाम से उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि बार-बार कहने पर भी सीनियर डॉक्टर नहीं आए। मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्टाफ और गार्ड खुद को बचाते हुए भाग गए। सिर्फ दो सफाई कर्मी बचे। Vidisha Murder Case : युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर शुभम चौबे की हत्या वायरल वीडियो में क्या वीडियो में नर्स मरीज को सीपीआर दे रही है। परिजन रो रहे हैं। रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि वार्ड में कोई डॉक्टर नहीं है। यह वीडियो परिजनों ने बनाया और शेयर किया। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष अस्पताल का कहना है कि सभी आरोप गलत हैं। विशाल की स्थिति पहले से गंभीर थी, परिजनों को जानकारी थी। डॉक्टरों ने पूरा प्रयास किया। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, इसलिए पुलिस बुलाई गई। Inflammatory Posts : भड़काऊ पोस्ट और कमेंट करने पड़ेगा महंगा, BNSS धारा 163 के तहत होगी कार्रवाई स्टाफ ने खुद को बचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।

MP Congress Protest : कांग्रेस का हल्ला बोल, इंदौर दूषित पानी मौतों पर विधायक का घेरा बंगला, सरकार पर लापरवाही आरोप

MP Congress Protest

हाइलाइट्स इंदौर मौतों पर भोपाल में कांग्रेस प्रदर्शन। विधायक सबनानी का बंगला घेरा। सरकार पर लापरवाही आरोप। MP Congress Protest : भोपाल। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस ने भोपाल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक भगवान दास सबनानी के बंगले का घेराव किया। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। नेताओं का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता से आम जनता की जान गई है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारी पुलिस बल तैनात रहा। Vidisha Murder Case : युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर शुभम चौबे की हत्या कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। यह केवल इंदौर का मामला नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पेयजल व्यवस्था की पोल खोलने वाला उदाहरण है। जवाबदेही से नहीं भाग सकती सरकार पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक सबनानी के बंगले पहुंचे। घेराव कर विरोध दर्ज कराया। शर्मा ने कहा कि यह सीधा प्रशासनिक अपराध है। सरकार जवाबदेही से नहीं भाग सकती। JP Hospital Fungus Medicine : भोपाल जेपी अस्पताल में लापरवाही, मरीज को दी फफूंद लगी दवा दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से मौतें हुईं। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लगाए और बंगले को घेर लिया। पुलिस ने स्थिति संभाली। कांग्रेस का आरोप कांग्रेस का कहना है कि इंदौर में गंदे पानी की सप्लाई से मौतें हुईं। सरकार उदासीन है। पूरे प्रदेश में पेयजल व्यवस्था खराब है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। यह आम जनता की जान से खिलवाड़ है। MP Cold Update : मध्य प्रदेश में हाड़कंपा ठंड जारी, भोपाल में दूसरे दिन घना कोहरा, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट पुलिस और प्रशासन का रुख भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन तनावपूर्ण माहौल बना। प्रशासन ने कोई बयान नहीं दिया। कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

Vidisha Murder Case : युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर शुभम चौबे की हत्या

Vidisha Murder Case

हाइलाइट्स इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शुभम चौबे की हत्या। युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदला। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, गिरफ्तारी जल्द। Vidisha Murder Case : विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शनिवार देर रात सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। 22 वर्षीय शुभम चौबे को करैयाखेड़ा रोड के कुछ युवकों ने चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ दिन पहले शुभम ने एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे युवकों को रोका था। उसी बदले की भावना से यह वारदात की गई। घटना रात करीब 9 बजे की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शुभम को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही एएसपी प्रशांत चौबे, सिविल लाइन टीआई आरके मिश्रा और बड़ी पुलिस टीम जांच में जुट गई। एएसपी ने कहा कि कुछ सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग मिले हैं, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। Sehore Babri Ghat : सीहोर बाबरी घाट पर दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत बदले की भावना से हत्या प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुभम ने युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदमाशों से कहा-सुनी हुई थी। उसी रंजिश में बदमाशों ने मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। शुभम को कई चाकू घोंपे गए। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पड़ोसियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। शुभम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का ही रहने वाला था। Inflammatory Posts : भड़काऊ पोस्ट और कमेंट करने पड़ेगा महंगा, BNSS धारा 163 के तहत होगी कार्रवाई पुलिस जांच एएसपी प्रशांत चौबे ने मौके पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी करैयाखेड़ा रोड के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। इलाके में दहशत है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। MP Cold Update : मध्य प्रदेश में हाड़कंपा ठंड जारी, भोपाल में दूसरे दिन घना कोहरा, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट शुभम के परिवार में कोहराम मच गया। वह युवा और होनहार था। पड़ोसी भी सदमे में हैं। लोग कह रहे हैं कि छेड़छाड़ रोकने की सजा मौत नहीं होनी चाहिए। समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।