Vidisha protest news : विदिशा में ऑटो चालक का अनोखा विरोध, मारपीट के आरोप पर मुंडवाया सिर

हाइलाइट्स ऑटो चालक ने सिर मुंडवाकर किया विरोध महिला पर थप्पड़ मारने का आरोप 13 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं आत्मसम्मान की बात कहकर प्रदर्शन Vidisha protest news : विदिशा। जिले में एक ऑटो चालक ने कथित मारपीट के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। घटना 7 मार्च की बताई जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज चालक ने 13 दिन बाद मुक्तिधाम पहुंचकर सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया। Harda weather news : हरदा में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं-चना प्रभावित, 75% कटाई पूरी ऑटो चालक ने महिला पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया पीड़ित ऑटो चालक संतोष लक्ष्मीकांत मूले के अनुसार, 7 मार्च की सुबह एक महिला कर्मचारी उनके ऑटो में बैठकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी।गेट पर ऑटो रोकने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। चालक का कहना है कि पीछे एंबुलेंस होने के कारण उन्होंने वाहन थोड़ा आगे बढ़ाया, जिससे नाराज महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और किराया सीट पर रखकर चली गई। Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं घटना के बाद चालक ने थाने और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।चालक के मुताबिक, डीन से शिकायत करने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया, जबकि मैनेजर ने इसे कॉलेज परिसर के बाहर का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। आत्मसम्मान की बात कहकर किया विरोध संतोष मूले का कहना है कि इस घटना से उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने विरोध के तौर पर सिर मुंडवाया और चेतावनी दी कि जब तक संबंधित महिला सामने आकर जवाब नहीं देती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था प्रबंधन और पुलिस का पक्ष मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों के मैनेजर विकास सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और उन्होंने चालक को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि बातचीत से विवाद सुलझाया जा सकता है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Harda weather news : हरदा में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं-चना प्रभावित, 75% कटाई पूरी

हाइलाइट्स तेज हवा-बारिश से फसल प्रभावित गेहूं की चमक और दाम पर असर 75% फसल कटाई का दावा खेत में रखी फसल भी भीगी Harda weather news : हरदा। जिले में गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। करीब रात 12 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य खेतों में पककर तैयार गेहूं, चना और अन्य फसलें इस बेमौसम बारिश से प्रभावित हुई हैं। तेज हवाओं के कारण कई जगह गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बारिश से फसल की गुणवत्ता पर असर किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो नुकसान बढ़ सकता है। गेहूं की चमक कम होने से बाजार में दाम प्रभावित होंगे चने में नमी बढ़ने से बेचने में दिक्कत आ सकती है Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था कृषि विभाग का दावा: 75% कटाई पूरी कृषि विभाग के उप संचालक जवाहरलाल कास्दे के मुताबिक जिले के तीनों ब्लॉकों में करीब 75% फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है।उन्होंने बताया कि बारिश तेज नहीं थी, इसलिए बड़े नुकसान की संभावना कम है, हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवा से फसल आड़ी पड़ी है। कटाई के बाद खेत में रखी फसल भी भीगी ग्राम पीड़गांव के किसान भगवानदास धार्मिक ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ गेहूं की फसल काटकर खेत में रखी थी, लेकिन परिवहन के अभाव में घर नहीं ला सके। अब बारिश के कारण फसल भीग गई, जिससे गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है। MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह वहीं किसान संघ के पदाधिकारी विजेश मुकाती ने बताया कि मूंग की बुवाई करने वाले किसानों को भी नुकसान की आशंका है। एक ओर जहां इस बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच फसल नुकसान को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।
Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य

हाइलाइट्स एसपी ऑफिस की छत पर चढ़ी महिला जहरीला पदार्थ खाने से हड़कंप पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, हालत सामान्य पुराने विवाद में लगाया प्रताड़ना का आरोप Betul news : बैतूल। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने एसपी ऑफिस परिसर में हंगामा करते हुए छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था जानकारी के अनुसार, महिला पारधी बस्ती की रहने वाली है। उसका पति भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताया जा रहा है। महिला के पति और बस्ती के एक अन्य गुट के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है। विवाद के चलते उठाया कदम प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इसी आपसी रंजिश और विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। बयान में लगाए गंभीर आरोप महिला के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं, जिसमें उसने अलस्या पारधी नाम के एक व्यक्ति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा एसपी के मुताबिक, दोनों पक्षों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, इसलिए पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मामला दर्ज किया जाएगा।
Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

हाइलाइट्स सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू ईदगाह जाने के लिए तय किए गए रूट कई मार्गों पर बसों का संचालन प्रतिबंधित भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद Bhopal traffic diversion : भोपाल। ईद-उल-फितर के मौके पर शहर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह सुबह 6 बजे से लागू रहेगी व्यवस्था शनिवार सुबह 6 बजे से नमाज के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा।नमाज अदा करने वाले लोग निम्न मार्गों से ईदगाह आ-जा सकेंगे: भोपाल गेट से तरुण पुष्कर होते हुए गोलघर से परी बाजार के रास्ते व्हीआईपी गेस्ट हाउस और टीबी अस्पताल मार्ग से वहीं, जो लोग नमाज में शामिल नहीं होंगे या आसपास की कॉलोनियों में जाना चाहते हैं, वे नजदीकी गलियों का उपयोग कर सकेंगे। Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा शहर की प्रमुख मस्जिदों जैसे ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद और जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की जाएगी। बसों और अन्य वाहनों के लिए बदला रूट इंदौर-उज्जैन और राजगढ़-ब्यावरा रूट की बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड नहीं जाएंगी, बल्कि हलालपुर बस स्टैंड तक ही संचालित होंगी। रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल और रॉयल मार्केट की ओर जाने वाला ट्रैफिक व्हीआईपी रोड से डायवर्ट किया जाएगा। लालघाटी-कोहेफिजा से इमामी गेट और पीरगेट जाने वाले वाहन भी व्हीआईपी रोड का उपयोग करेंगे। Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध लालघाटी से रॉयल मार्केट रॉयल मार्केट से मोती मस्जिद रॉयल मार्केट से तीन मोहरा नादरा बस स्टैंड की ओर इन मार्गों पर बीसीएलएल की मध्यम और बड़ी बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान वैकल्पिक मार्ग नादरा बस स्टैंड से लालघाटी जाने वाली बसें जेपी नगर तिराहे से बेस्ट प्राइस करोंद मार्ग का उपयोग करेंगी। भारी वाहनों की एंट्री पर रोक ईदगाह की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर निर्धारित समय में: लोक परिवहन मालवाहक वाहन भारी और व्यावसायिक वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह

हाइलाइट्स 2022 से अब तक 56 हजार+ आत्महत्याएं 5 हजार+ मामलों में नशा वजह 4 हजार मौतें कर्ज के दबाव से डिजिटल लत बन रही नया खतरा MP suicide rate 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते आत्महत्या के मामलों ने एक गंभीर सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा किया है। राज्य में आनंद विभाग होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अवसाद का शिकार हो रहे हैं। Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से अब तक प्रदेश में 56 हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है, जो चिंता का विषय है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन घटनाओं के पीछे नशे की लत, आर्थिक तंगी, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और नींद की कमी प्रमुख कारण बनकर सामने आए हैं। पिछले तीन वर्षों में ही 5 हजार से ज्यादा मामलों में नशा एक बड़ी वजह रहा है। मनोचिकित्सकों का मानना है कि लगातार बढ़ता तनाव और अपर्याप्त नींद लोगों को धीरे-धीरे अवसाद की ओर धकेल रही है। Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत कर्ज, आर्थिक दबाव और रिश्तों में तनाव भी जिम्मेदार पिछले वर्षों में करीब 4 हजार लोगों ने कर्ज और आर्थिक दबाव के चलते अपनी जान गंवाई। यह स्थिति राज्य में बढ़ते आर्थिक तनाव और सामाजिक दबाव को दर्शाती है। इसके अलावा: 16% मामलों में पारिवारिक कलह 14% में अवसाद 11% में लंबी बीमारी 9% में नशे की लत 7% में आर्थिक तंगी और कर्ज जैसे कारण सामने आए हैं। सीनियर साइकैट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के अनुसार, संयुक्त परिवारों का टूटना, एकल परिवारों का बढ़ना, कम नींद और बदलती जीवनशैली भी अवसाद और आत्महत्या के जोखिम को बढ़ा रहे हैं। Gangaur festival Harda : हरदा में गणगौर महोत्सव में परिवार की 15 साल पुरानी परंपरा बनी पहचान, भजन-नृत्य से बांधा समा डिप्रेशन का एक उभरता कारण डिजिटल डिपेंडेंसी भी है।करीब 2.2% मामलों (1200 से ज्यादा) में मोबाइल, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया की लत को जिम्मेदार पाया गया है। यह समस्या अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सागर, मुरैना और हरदा जैसे छोटे शहरों में भी तेजी से बढ़ रही है। भौगोलिक रूप से सागर, भोपाल, खरगोन, धार और ग्वालियर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह संकट पूरे प्रदेश में फैल चुका है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बनी बड़ी चुनौती राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है।मनोचिकित्सकों की कमी के चलते लोगों को समय पर इलाज और परामर्श नहीं मिल पा रहा है। कई सरकारी अस्पतालों में काउंसलर और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद खाली हैं, जिससे जागरूकता और उपचार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान सरकार और विपक्ष आमने-सामने इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है।कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, युवा और महिलाएं परेशान हैं, जबकि आनंद विभाग सिर्फ नाम का रह गया है। वहीं भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि आत्महत्या के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में ऐसी नीतियां बनाई जाएंगी, जिससे अवसाद के मामलों में कमी लाई जा सके। Jeevansathi online dating fraud : मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार समाधान: जागरूकता और मजबूत हेल्थ सिस्टम जरूरी विशेषज्ञों का मानना है कि आज भी बड़ी संख्या में लोगों को यह जानकारी नहीं है कि मानसिक बीमारियों का इलाज संभव है।ऐसे में जरूरी है कि: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए नशामुक्ति अभियान को बढ़ावा दिया जाए आर्थिक और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाए ताकि समय रहते लोगों को सहारा मिल सके और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Betul News : खेत में छिड़काव के दौरान हादसा, जहरीले पदार्थ से बुजुर्ग की मौत

हाइलाइट्स बैतूल में 81 वर्षीय किसान की कीटनाशक से मौत बोतल का ढक्कन मुंह से खोलते समय हुआ हादसा हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती इलाज के दौरान आईसीयू में किसान ने तोड़ा दम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की Betul News : बैतूल। बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में एक दर्दनाक हादसे में 81 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव की तैयारी कर रहे थे। Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा मुंह से ढक्कन खोलने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सलैया निवासी बाबूलाल यादव (81) 16 मार्च की शाम करीब 4 बजे खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कीटनाशक की बोतल का ढक्कन मुंह से खोलने की कोशिश की। इस प्रक्रिया में जहरीला पदार्थ उनके शरीर में चला गया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत परिजन तुरंत उन्हें घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल Betul रेफर किया गया। वहां आईसीयू में भर्ती कराने के बावजूद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई। Mohan Yadav : भोपाल में नए संवत्सर पर CM मोहन यादव की शुभकामनाएं, जल संरक्षण अभियान पर दिया जोर पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना पूरी तरह से दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। परिजनों के अनुसार, बाबूलाल यादव के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। वे वर्ष 2000 में Western Coalfields Limited (WCL) से सेवानिवृत्त हुए थे और उसके बाद से खेती का काम कर रहे थे।
Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा

हाइलाइट्स शिक्षा टेंडर में भ्रष्टाचार का कांग्रेस का बड़ा आरोप प्रदेश में सक्रिय है “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” कंप्यूटर-प्रिंटर खरीद में कीमतों में भारी गड़बड़ी का दावा SIT जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग तेज कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस Mukesh Nayak Congress : भोपाल। भोपाल में शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। Mohan Yadav : भोपाल में नए संवत्सर पर CM मोहन यादव की शुभकामनाएं, जल संरक्षण अभियान पर दिया जोर कांग्रेस का आरोप ‘शिक्षा माफिया सिंडिकेट’ सक्रिय कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” सक्रिय है। उनका आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया को जानबूझकर प्रभावित किया जा रहा है, ताकि कुछ खास लोगों और कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके। टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप नायक ने कहा कि वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों में नियमों को इस तरह बनाया गया कि वे व्यक्ति विशेष के अनुकूल हों। इससे बड़ी और सक्षम कंपनियों को रेस से बाहर कर दिया गया और प्रतिस्पर्धा को खत्म कर दिया गया। Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत उपकरण खरीद में भारी अनियमितता का दावा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद में कीमतों को कई गुना बढ़ाकर भुगतान किया गया। उनके अनुसार, 39 हजार रुपये का कंप्यूटर 1 लाख 39 हजार रुपये में खरीदा गया, जबकि 25 हजार रुपये का प्रिंटर 1 लाख रुपये में खरीदा गया। इस पूरे मामले में शौरभ शर्मा और गौरव शर्मा के नाम सामने आने का दावा भी किया गया है। Raisen Navratri news : रायसेन में नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, RSS ने वर्ष प्रतिपदा पर तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं टेंडर जारी करने पर भी उठे सवाल कांग्रेस ने यह भी कहा कि संबंधित टेंडर शिल्पा गुप्ता द्वारा जारी किए गए थे। पार्टी का आरोप है कि तय कीमतों से कई गुना अधिक भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। SIT जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग कांग्रेस ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले में SIT (विशेष जांच दल) गठित करने और फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। Gangaur festival Harda : हरदा में गणगौर महोत्सव में परिवार की 15 साल पुरानी परंपरा बनी पहचान, भजन-नृत्य से बांधा समा मुकेश मल्होत्रा मामले पर भी दी प्रतिक्रिया इस दौरान मुकेश नायक ने मुकेश मल्होत्रा मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए फैसले से लोकतंत्र की जीत हुई है। नायक के अनुसार, जो उम्मीदवार 7 हजार वोटों से हार गया था, उसे पहले विधायक घोषित कर दिया गया था, जिसे अब सुधार लिया गया है।
Mohan Yadav : भोपाल में नए संवत्सर पर CM मोहन यादव की शुभकामनाएं, जल संरक्षण अभियान पर दिया जोर

हाइलाइट्स नए संवत्सर पर सीएम ने दी शुभकामनाएं, पूरे प्रदेश में आयोजन सम्राट विक्रमादित्य के जीवन मूल्यों पर होंगे सालभर कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण शुरू मध्य प्रदेश को बताया नदियों का मायका, जल संरक्षण पर जोर Mohan Yadav : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने नए संवत्सर के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और यह वर्ष भारतीय संस्कृति और मूल्यों को समर्पित रहेगा। Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत सम्राट विक्रमादित्य के जीवन मूल्यों पर होंगे आयोजन मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे वर्ष सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, उनके आदर्शों और मूल्यों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य की न्याय व्यवस्था, दानशीलता और वीरता आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। इतिहास और संस्कृति को जीवित रखने पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमादित्य से जुड़ी कथाएं, जैसे सिंहासन की 32 पुतलियां और बेताल पच्चीसी, आज भी भारतीय संस्कृति में जीवित हैं और नई पीढ़ी को इनसे जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। Raisen Navratri news : रायसेन में नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, RSS ने वर्ष प्रतिपदा पर तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण शुरू मुख्यमंत्री ने “जल गंगा संवर्धन अभियान” को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान गुड़ी पड़वा से गंगा दशमी तक चलेगा और इसका उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। मध्य प्रदेश को बताया नदियों का मायका उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है, इसलिए यहां जल संरक्षण की जिम्मेदारी और भी ज्यादा है। नहर, तालाब और प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण और सुधार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। Gangaur festival Harda : हरदा में गणगौर महोत्सव में परिवार की 15 साल पुरानी परंपरा बनी पहचान, भजन-नृत्य से बांधा समा जल संरक्षण को लेकर व्यापक स्तर पर काम मुख्यमंत्री ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का यह तीसरा वर्ष है और इसके तहत पूरे प्रदेश में जल संरचनाओं को मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत

हाइलाइट्स गेहूं निकालते समय थ्रेसर में फंसा किसान। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मशीन से बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम के बाद जांच जारी। Raisen accident : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गेहूं निकालते समय एक किसान थ्रेशर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किसान का सिर और धड़ अलग हो गया। Gangaur festival Harda : हरदा में गणगौर महोत्सव में परिवार की 15 साल पुरानी परंपरा बनी पहचान, भजन-नृत्य से बांधा समा गेहूं निकालते समय हुआ दर्दनाक हादसा घटना बारी थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे किसान नर्मदा कहार खेत में थ्रेशर मशीन से गेहूं निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे मशीन में फंस गए। मशीन में फंसने से मौके पर ही मौत थ्रेशर मशीन में फंसने के कारण किसान को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा और हड्डियां भी टूट गईं। Raisen Navratri news : रायसेन में नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, RSS ने वर्ष प्रतिपदा पर तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकाला घटना की सूचना मिलते ही बारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खेत में मौजूद लोगों की मदद से किसान के शव को मशीन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Gangaur festival Harda : हरदा में गणगौर महोत्सव में परिवार की 15 साल पुरानी परंपरा बनी पहचान, भजन-नृत्य से बांधा समा

हाइलाइट्स 15 साल से परिवार निभा रहा गणगौर की अनोखी परंपरा। भजन, संगीत और नृत्य में हर सदस्य की भागीदारी। 9 दिन घर छोड़कर महोत्सव में रहते हैं शामिल। संयुक्त परिवार का संदेश दे रहा यह अनोखा प्रयास। Gangaur festival Harda : हरदा। चैत्र मास के पहले सावे पर जिले में गणगौर महोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक भक्ति और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। Raisen Navratri news : रायसेन में नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, RSS ने वर्ष प्रतिपदा पर तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं इसी बीच ग्राम कमताड़ा का एक परिवार अपनी अनोखी परंपरा के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पिछले 15 वर्षों से यह परिवार गणगौर महोत्सव में भजन और नृत्य की प्रस्तुति देकर अलग पहचान बना चुका है। 15 साल से निभा रहे परंपरा, पूरा परिवार रहता है शामिल परिवार के मुखिया कैलाश सेन बताते हैं कि वे पिछले 15 सालों से लगातार गणगौर महोत्सव में प्रस्तुति दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस मंडल में परिवार का हर सदस्य हिस्सा लेता है—चाहे बच्चे हों, महिलाएं हों या बुजुर्ग। Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान भजन और संगीत में हर सदस्य की अलग भूमिका परिवार में कोई पियानो बजाता है, तो कोई ढोलक। बहुएं पारंपरिक भजन गाती हैं, वहीं बच्चे भी पीछे नहीं रहते। नन्हीं बालिकाएं भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत करती हैं, जिससे माहौल भक्तिमय हो जाता है। संयुक्त परिवार की मिसाल, समाज को दे रहे संदेश यह परिवार सिर्फ प्रस्तुति ही नहीं देता, बल्कि समाज को एकजुट रहने का संदेश भी देता है। परिवार का मानना है कि आज के समय में जहां लोग अलग-अलग रहना पसंद कर रहे हैं, वहीं संयुक्त परिवार की अपनी अलग खुशी और ताकत होती है। Bhopal water pipeline issue : बैरसिया में अधूरी पाइपलाइन पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के मुंह पर पोती कालिख पूरे नौ दिन घर छोड़, भक्ति में रहते लीन परिवार के सदस्य बताते हैं कि वे पूरे नौ दिनों तक अपने घर पर ताला लगाकर गणगौर महोत्सव में जुटे रहते हैं। उनका उद्देश्य इस परंपरा को जिंदा रखना और आने वाली पीढ़ी को इससे जोड़ना है। युवाओं को जोड़ने की पहल परिवार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा युवा इस परंपरा से जुड़ें और गणगौर महोत्सव के महत्व को समझें। उनका मानना है कि यही हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।
Raisen Navratri news : रायसेन में नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, RSS ने वर्ष प्रतिपदा पर तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

हाइलाइट्स नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। श्रद्धालु नंगे पैर पहुंचकर माता के दर्शन किए। RSS ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाकर तिलक लगाया। नीम-गुड़ खिलाकर लोगों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं। Raisen Navratri news : रायसेन। चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) और गुड़ी पड़वा के अवसर पर गुरुवार को पूरे जिले में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाकर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान नंगे पैर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, की पूजा-अर्चना नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु नंगे पैर और हाथों में जल लेकर देवी मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा कर माता रानी से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। RSS ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव हिंदू नववर्ष के मौके पर RSS ने वन परिसर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचे और लोगों को तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दी। Death certificate newborn : भोपाल में डॉक्टरों की लापरवाही पर सवाल, मृत घोषित नवजात 4 घंटे बाद निकली जिंदा नीम-गुड़ खिलाकर दी शुभकामनाएं स्वयंसेवकों ने सागर-भोपाल तिराहा, महामाया चौक और सांची मार्ग पर राहगीरों और व्यापारियों को नीम-गुड़ खिलाया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मंदिरों में हुआ विशेष स्वागत शहर के तालाब स्थित माता मंदिर में सरस्वती शिशु मंदिर की दीदियों ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रमुख मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कंकाली खंडेरा स्थित मां बोले वाली दरबार और बाड़ी के मां हिंगलाज मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। Bhopal water pipeline issue : बैरसिया में अधूरी पाइपलाइन पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के मुंह पर पोती कालिख कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में सांस्कृतिक चेतना बनाए रखने का संकल्प लिया।
Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान

हाइलाइट्स टायर बदलते समय जैक फिसलने से ट्रॉली पलटी। चालक करीब 4 घंटे तक नीचे दबा रहा। छात्रों ने आवाज सुनकर तुरंत मदद पहुंचाई। जेसीबी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। Raisen accident : रायसेन। जिले के ग्राम नकतरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर बदलते समय जैक फिसल गया, जिससे ट्रॉली पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। करीब चार घंटे तक वह वहीं फंसा रहा, लेकिन मौके से गुजर रहे छात्रों की सतर्कता से उसकी जान बच सकी। Death certificate newborn : भोपाल में डॉक्टरों की लापरवाही पर सवाल, मृत घोषित नवजात 4 घंटे बाद निकली जिंदा टायर बदलते समय हुआ हादसा गैरतगंज तहसील के रहने वाले 26 वर्षीय अनिल यादव ट्रॉली का टायर बदल रहे थे। उन्होंने जैक लगाकर ट्रॉली उठाई ही थी कि अचानक जैक फिसल गया। इससे भारी ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई और अनिल उसके नीचे दब गए। चार घंटे तक फंसा रहा, खुद नहीं निकल पाया हादसे के बाद अनिल यादव खुद को बाहर नहीं निकाल सके और करीब चार घंटे तक ट्रॉली के नीचे दबे रहे। आसपास कोई नहीं होने के कारण उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल पाई। Bhopal water pipeline issue : बैरसिया में अधूरी पाइपलाइन पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के मुंह पर पोती कालिख छात्रों ने सुनी आवाज, तुरंत पहुंचाई मदद रात करीब 9 बजे कृषि विज्ञान केंद्र के कुछ छात्र वहां से गुजर रहे थे। उन्हें ट्रॉली के नीचे से आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को समझते ही मदद के लिए सक्रिय हो गए। पुलिस, एंबुलेंस और JCB को दी सूचना छात्रों ने तुरंत पुलिस, 108 एंबुलेंस और जेसीबी ऑपरेटर को सूचना दी। मदद आने तक वे लगातार अनिल से बात करते रहे, ताकि उसका हौसला बना रहे। Lakhpati Didi Yojana : MP की 22.77 लाख महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, 8वें से 4th नंबर पर पहुंचा मध्य प्रदेश JCB की मदद से निकाला, अस्पताल में भर्ती मौके पर पहुंची जेसीबी से ट्रॉली को सीधा किया गया। इसके बाद छात्रों और स्थानीय लोगों की मदद से अनिल को बाहर निकाला गया। लंबे समय तक दबे रहने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।