Raisen Protest : सिलेंडर को माला पहनाकर गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

हाइलाइट्स महामाया चौक पर खाली सिलेंडरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन 8-8 दिन लाइन में लगने के बाद भी गैस न मिलने का आरोप राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन महंगाई और सरकार की नीतियों पर कांग्रेस ने साधा निशाना Raisen Protest : रायसेन। रायसेन में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस ने घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महामाया चौक पर कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडरों को माला पहनाकर सड़क पर रख दिया और अनोखे तरीके से विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। MP Board Result 2026 : MP में 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी, 95% तक पास, छात्राओं ने मारी बाजी 8-8 दिन लाइन में लगने का आरोप प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और जीसी गौतम ने किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान है और गैस सिलेंडर के लिए लोगों को 8-8 दिनों तक कतार में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बार सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को तत्काल वापस लेने और आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई गई। Student Harassment Case : सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप महंगाई और अन्य मुद्दों पर सरकार पर निशाना ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सरकार महंगाई, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दों पर निष्क्रिय है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
MP Board Result 2026 : MP में 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी, 95% तक पास, छात्राओं ने मारी बाजी

हाइलाइट्स 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% छात्र-छात्राएं पास दोनों कक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया QR कोड और पोर्टल से आसानी से चेक कर सकते हैं रिजल्ट 2025 के मुकाबले इस साल रिजल्ट में हुआ सुधार MP Board Result 2026 : मध्य प्रदेश। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर परिणाम घोषित किया। Student Harassment Case : सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप इस वर्ष परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। कक्षा 5वीं में 95.14% और कक्षा 8वीं में 93.83% विद्यार्थी सफल हुए हैं। दोनों कक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा 5वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 96.19% और छात्रों का 94.15% रहा। वहीं कक्षा 8वीं में छात्राएं 94.98% और छात्र 92.74% उत्तीर्ण हुए। डिजिटल हुआ रिजल्ट सिस्टम इस बार परिणाम देखने की प्रक्रिया को और आधुनिक बनाया गया है। छात्र और अभिभावक विभाग के पोर्टल के साथ-साथ QR कोड स्कैन कर भी सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा स्कूल प्राचार्य पोर्टल के माध्यम से अपने संस्थान का विद्यार्थीवार प्रदर्शन भी आसानी से जांच सकेंगे। petrol diesel stock : भोपाल में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों के बीच कलेक्टर की लोगो से अपील बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के करीब 23.68 लाख विद्यार्थियों ने इस बार बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा दी। फरवरी में आयोजित परीक्षाओं के बाद प्रदेशभर में मूल्यांकन कार्य किया गया।322 केंद्रों पर 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की और इसके बाद अंकों की ऑनलाइन एंट्री की गई। पिछले साल से बेहतर रिजल्ट साल 2025 की तुलना में इस बार रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है। 2025 में कक्षा 5वीं का परिणाम 92.70% था, जो इस साल बढ़कर 95.14% हो गया कक्षा 8वीं का रिजल्ट 90.02% से बढ़कर 93.83% पहुंच गया Bhopal court lawyer attack : पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर कोर्ट में हमला, जज के सामने थप्पड़, कपड़े फाड़े; आंख के पास चोट लगी इस वर्ष कुल 23.68 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। क्यों खास है इस बार का रिजल्ट शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन था, इसके बावजूद छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड पैटर्न लागू होने से अभिभावकों और शिक्षकों में भी रिजल्ट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
Student Harassment Case : सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

हाइलाइट्स सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया तबीयत खराब होने पर मदद के बहाने अभद्र व्यवहार का आरोप छात्रा की शिकायत पर कॉलेज प्रबंधन और पुलिस हरकत में एसपी ने जांच एसडीओपी को सौंपी, जांच जारी Student Harassment Case : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर शहर स्थित चाणक्यपुरी के शासकीय पीजी गर्ल्स कॉलेज में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा ने कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस प्रोफेसर पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। petrol diesel stock : भोपाल में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों के बीच कलेक्टर की लोगो से अपील इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज पहुंची थी, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे चक्कर आने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर वहां पहुंचे और उसे उठाने के बहाने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्रा ने इसे छेड़छाड़ बताते हुए तुरंत विरोध जताया। छात्रा ने प्रबंधन और पुलिस से की शिकायत घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत दी। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। शिकायत सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस दोनों हरकत में आ गए हैं। CM Birthday : सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर चंदेरी गांव में डांडिया रास, किसानों ने जताई खुशी कॉलेज की प्राचार्य मंजरी अग्निहोत्री ने बताया कि छात्रा की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। कॉलेज स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी, एसडीओपी को सौंपी जिम्मेदारी मामले की गंभीरता को देखते हुए सीहोर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी दीपक शुक्ला ने इस मामले की जांच एसडीओपी पूजा शर्मा को सौंपी है। एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। MP Board result 2026 : MP बोर्ड , आज जारी होगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म फिलहाल पुलिस कॉलेज परिसर और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद छात्राओं और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
petrol diesel stock : भोपाल में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों के बीच कलेक्टर की लोगो से अपील

हाइलाइट्स भोपाल में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैली कलेक्टर ने कहा—ईंधन और गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद घबराहट में खरीदारी से कृत्रिम कमी की चेतावनी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश petrol diesel stock : भोपाल। देश के कई हिस्सों में एलपीजी और ईंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब राजधानी भोपाल में भी पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। CM Birthday : सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर चंदेरी गांव में डांडिया रास, किसानों ने जताई खुशी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे मैसेज में दावा किया जा रहा था कि आने वाले दिनों में ईंधन की सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे लोग सतर्क हो गए। हालांकि, प्रशासन ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अफवाहें बिना किसी पुष्टि के फैलाई जा रही हैं, जिससे अनावश्यक डर का माहौल बन रहा है। कलेक्टर ने दी स्पष्ट जानकारी भोपाल कलेक्टर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए नागरिकों से अपील की है कि शहर में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का स्टॉक मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन ने यह भी बताया कि डिपो स्तर पर भी पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, जिससे शहर में किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। Bhopal court lawyer attack : पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर कोर्ट में हमला, जज के सामने थप्पड़, कपड़े फाड़े; आंख के पास चोट लगी घबराहट में खरीदारी से बढ़ सकती है समस्या अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि लोग अफवाहों के चलते घबराकर अनावश्यक रूप से फुल टैंक या अतिरिक्त ईंधन भरवाने लगेंगे, तो इससे अस्थायी रूप से पंपों पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है, जो वास्तव में समस्या को बढ़ा सकती है। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें। प्रशासन की सख्त निगरानी भोपाल प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि ईंधन की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। MP government hospital crisis : भोपाल के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, मरीजों की बढ़ी परेशानी प्रशासन ने आमजन से यह भी कहा है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों को आगे न बढ़ाएं।’
CM Birthday : सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर चंदेरी गांव में डांडिया रास, किसानों ने जताई खुशी

हाइलाइट्स सीएम के जन्मदिन पर चंदेरी गांव में डांडिया रास एक दर्जन गांवों के ग्रामीण हुए शामिल किसानों ने योजनाओं को लेकर जताया आभार उत्सव में महिलाओं और युवाओं की भी भागीदारी CM Birthday : सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी में मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन पर अनोखा उत्सव देखने को मिला। आसपास के करीब एक दर्जन गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांडिया रास किया। गांव में देर शाम तक खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। किसानों ने जताया आभार ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री हमेशा किसानों के हित में योजनाएं बनाते हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं। इसी वजह से उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए यह आयोजन किया गया। MP Board result 2026 : MP बोर्ड , आज जारी होगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म एकजुटता और सम्मान का संदेश इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना की। ग्रामीणों का यह आयोजन जनप्रतिनिधि के प्रति सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बना।
MP Board result 2026 : MP बोर्ड , आज जारी होगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

हाइलाइट्स आज सुबह 11:30 बजे जारी होगा रिजल्ट 23 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म पहली बार बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा रोल नंबर और समग्र आईडी से देख सकेंगे परिणाम MP Board result 2026 : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केन्द्र आज 25 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे से ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगा। Bhopal court lawyer attack : पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर कोर्ट में हमला, जज के सामने थप्पड़, कपड़े फाड़े; आंख के पास चोट लगी ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट छात्र अपने रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, इस बार QR कोड के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है, जिससे छात्र सीधे रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे। पहली बार बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच हुईं, जिसमें सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के छात्र शामिल हुए। Bhopal court lawyer attack : पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर कोर्ट में हमला, जज के सामने थप्पड़, कपड़े फाड़े; आंख के पास चोट लगी 23 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 5वीं में 12.76 लाख से अधिक और कक्षा 8वीं में 10.92 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह कुल मिलाकर करीब 23.68 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए। 322 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन पूरे प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। इसके बाद सभी अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया। Vidisha collector protest : जमीन विवाद को लेकर विदिशा में परिवार का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना इस बार सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक भी पोर्टल के जरिए अपनी पूरी स्कूल का विद्यार्थीवार परिणाम देख सकेंगे, जिससे प्रदर्शन का विश्लेषण आसान होगा।
Bhopal court lawyer attack : पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर कोर्ट में हमला, जज के सामने थप्पड़, कपड़े फाड़े; आंख के पास चोट लगी

हाइलाइट्स भोपाल जिला कोर्ट में वकील पर हमला काउंसलिंग के दौरान पक्षकार ने की मारपीट घायल वकील ने थाने में दर्ज कराई शिकायत पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, जांच जारी Bhopal court lawyer attack : भोपाल। भोपाल के जिला कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पक्षकार ने वकील पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। MP government hospital crisis : भोपाल के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, मरीजों की बढ़ी परेशानी काउंसलिंग के दौरान हुआ हमला जानकारी के अनुसार, एडवोकेट अनंत संजर काउंसलिंग के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान पक्षकार के परिजन विद्युत भटनागर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारा, कपड़े फाड़ दिए और जज के सामने ही धमकी भी दी। हमले में घायल, थाने में दर्ज शिकायत हमले के दौरान अनंत संजर के चेहरे और आंख के पास चोट आई, जिससे खून निकल आया। घटना के तुरंत बाद वे एमपी नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं। Vidisha collector protest : जमीन विवाद को लेकर विदिशा में परिवार का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था और इसी संबंध में कोर्ट में काउंसलिंग होनी थी। हालांकि, काउंसलिंग से पहले ही यह विवाद हिंसक रूप ले गया। पूर्व सांसद ने दी प्रतिक्रिया इस मामले में पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा कि वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते, लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। Raisen latest news : रायसेन के दीवानगंज में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
MP government hospital crisis : भोपाल के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हाइलाइट्स भोपाल में 23% डॉक्टरों के पद खाली किसी भी जिला अस्पताल में स्किन विशेषज्ञ नहीं डिप्टी सीएम ने भर्ती प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश मरीजों को इलाज के लिए बड़े अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा MP government hospital crisis : भोपाल। राजधानी भोपाल की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। एक ओर अस्पतालों में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की भारी कमी है, तो दूसरी ओर सरकार भर्ती प्रक्रिया तेज करने के दावे कर रही है। Vidisha collector protest : जमीन विवाद को लेकर विदिशा में परिवार का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 23 प्रतिशत डॉक्टरों के पद खाली हैं। स्किन विशेषज्ञ तक नहीं, मरीज परेशान सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि किसी भी जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। हर साल 70 हजार से अधिक मरीज स्किन से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें या तो सामान्य चिकित्सकों पर निर्भर रहना पड़ता है या बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। डिप्टी सीएम ने दिए भर्ती के निर्देश इन हालातों के बीच उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित भर्तियों को समय-सीमा में पूरा करने, भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और प्रशासनिक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। Harda Anganwadi news : हरदा में ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम, 3225 बच्चों के शैक्षणिक जीवन की हुई औपचारिक शुरुआत जेपी अस्पताल में सबसे ज्यादा संकट राजधानी के जेपी अस्पताल में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां 17 विशेषज्ञों के पद खाली हैं। सिविल सर्जन का पद भी लंबे समय से रिक्त है और फिलहाल अतिरिक्त प्रभार के भरोसे काम चल रहा है, जिससे कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। महिला और नवजात सेवाओं पर असर कैलाशनाथ काटजू जच्चा-बच्चा अस्पताल में भी विशेषज्ञों की कमी बनी हुई है। यहां मेडिसिन विशेषज्ञ के दोनों पद खाली हैं, जिससे हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी और नवजात शिशुओं के इलाज पर असर पड़ रहा है। कई मामलों में मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। Muslim committee protest : भोपाल में गौकशी मुद्दे पर बढ़ा विवाद, नगर निगम के बाद सड़क पर उतरी मुस्लिम कमेटी ग्रामीण इलाकों में और भी खराब हालात बैरासिया सिविल अस्पताल में पिछले छह साल से मेडिसिन विशेषज्ञ नहीं है। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण पद भी खाली हैं। ग्रामीण मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जो आपात स्थिति में गंभीर खतरा बन सकती है। पीएचसी और अन्य अस्पतालों की स्थिति भी कमजोर गोविंदपुरा और बैरागढ़ के अस्पतालों में भी कई विशेषज्ञ पद खाली हैं। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मेडिकल ऑफिसर तक की कमी है, जिससे बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। MahaKumbh viral girl update : महाकुंभ की ‘नीली आंखों वाली’ मोनालिसा की शादी पर संत समाज की प्रतिक्रिया, कई मुद्दों पर उठाए सवाल
Vidisha collector protest : जमीन विवाद को लेकर विदिशा में परिवार का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना

हाइलाइट्स विदिशा कलेक्ट्रेट के बाहर परिवार का धरना जमीन कब्जे और मारपीट के लगाए आरोप अधिकारियों से मुलाकात न होने पर सड़क पर बैठे प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन Vidisha collector protest : विदिशा। विदिशा जिले के शमशाबाद तहसील के ग्राम रगरू के एक परिवार ने जमीन कब्जे और मारपीट के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। सोमवार को यह परिवार अधिकारियों से मुलाकात न होने पर देर रात तक सड़क पर बैठा रहा। Harda Anganwadi news : हरदा में ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम, 3225 बच्चों के शैक्षणिक जीवन की हुई औपचारिक शुरुआत अधिकारियों से नहीं हो सकी मुलाकात रगरू गांव निवासी लालाराम जाटव अपने परिवार के साथ कलेक्टर और एसपी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय समय समाप्त होने के कारण वे उनसे नहीं मिल सके। इसके बाद परिवार के महिला, पुरुष और बच्चे कलेक्ट्रेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। जमीन कब्जे और मारपीट के आरोप परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनकी पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में उन्होंने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। Raisen latest news : रायसेन के दीवानगंज में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत प्रशासन मौके पर पहुंचा मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। वहीं, एसपी के निर्देश पर सीएसपी अतुल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार से चर्चा की। प्रशासन ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शमशाबाद एसडीएम और टीआई द्वारा भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद करीब चार घंटे तक चला धरना समाप्त हुआ और परिवार वापस लौट गया। Betul Khandwa highway : एनएच-347बी परियोजना को वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस, बैतूल-खंडवा कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
Harda Anganwadi news : हरदा में ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम, 3225 बच्चों के शैक्षणिक जीवन की हुई औपचारिक शुरुआत

हाइलाइट्स हरदा में ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन 3225 बच्चों को शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत 699 आंगनवाड़ी केंद्रों में हुआ आयोजन बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर स्कूल के लिए प्रेरित किया गया Harda Anganwadi news : हरदा। हरदा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 3225 बच्चों के शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत की गई। Betul Khandwa highway : एनएच-347बी परियोजना को वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस, बैतूल-खंडवा कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा आंगनवाड़ी से स्कूल तक आसान संक्रमण इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आंगनवाड़ी से प्राथमिक विद्यालयों में सहज रूप से प्रवेश दिलाना है। जिले के कुल 699 आंगनवाड़ी केंद्रों में करीब 22,000 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से इस आयु वर्ग के बच्चों को विशेष रूप से शामिल किया गया। प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा पूर्ण करने के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इससे उनके स्कूली जीवन की शुरुआत को एक औपचारिक पहचान मिली। महिला बाल विकास अधिकारी राजा रंगाले ने बताया कि यह पहल बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Muslim committee protest : भोपाल में गौकशी मुद्दे पर बढ़ा विवाद, नगर निगम के बाद सड़क पर उतरी मुस्लिम कमेटी चौपाल के माध्यम से आयोजन जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक साथ ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाल चौपाल लगाकर बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और उन्हें स्कूल में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया। शहरी क्षेत्र में भी बड़ा आयोजन हरदा के शहरी क्षेत्र के 83 आंगनवाड़ी केंद्रों में करीब 2500 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र दिए गए। यह आयोजन बच्चों के जीवन में शिक्षा की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। MahaKumbh viral girl update : महाकुंभ की ‘नीली आंखों वाली’ मोनालिसा की शादी पर संत समाज की प्रतिक्रिया, कई मुद्दों पर उठाए सवाल
Raisen latest news : रायसेन के दीवानगंज में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

हाइलाइट्स दीवानगंज में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत इटावा निवासी रवि के रूप में हुई पहचान ग्वालियर से वारंगल जा रहा था युवक पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की Raisen latest news : रायसेन। रायसेन जिले के दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 9 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। Betul Khandwa highway : एनएच-347बी परियोजना को वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस, बैतूल-खंडवा कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा दस्तावेजों से हुई पहचान मृतक की पहचान इटावा (उत्तर प्रदेश) निवासी रवि पिता वासुदेव सिंह के रूप में की गई है। युवक के पास मिले बैग में रखे दस्तावेजों और मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। ग्वालियर से वारंगल जा रहा था युवक प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक ग्वालियर से वारंगल की यात्रा कर रहा था। इसी दौरान वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Muslim committee protest : भोपाल में गौकशी मुद्दे पर बढ़ा विवाद, नगर निगम के बाद सड़क पर उतरी मुस्लिम कमेटी मृतक के परिजनों से संपर्क जारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दीवानगंज अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना देने की कोशिश की जा रही है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। MP Cabinet Decision: मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, विकास, तकनीक और कर्मचारियों को राहत पर जोर
Betul Khandwa highway : एनएच-347बी परियोजना को वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस, बैतूल-खंडवा कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

हाइलाइट्स एनएच-347बी परियोजना को वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस मिली टाइगर कॉरिडोर में वन्यजीवों के लिए विशेष सुरक्षा उपाय यात्रा समय में 2 घंटे 25 मिनट की कमी संभव कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा Betul Khandwa highway : बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल–खंडवा–देशगांव मार्ग पर बनने वाली एनएच-347बी परियोजना को वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस मिल गई है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। Muslim committee protest : भोपाल में गौकशी मुद्दे पर बढ़ा विवाद, नगर निगम के बाद सड़क पर उतरी मुस्लिम कमेटी करीब 125 किलोमीटर लंबी यह सड़क बैतूल और खंडवा के वन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसमें लगभग 167 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग किया जाएगा। टाइगर कॉरिडोर से गुजरता है मार्ग यह परियोजना सतपुड़ा–मेलघाट टाइगर कॉरिडोर से होकर गुजरती है, जहां बाघों की आवाजाही के महत्वपूर्ण क्षेत्र चिन्हित हैं। इसी कारण इसे वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत विशेष अनुमति की आवश्यकता थी, जो अब मिल चुकी है। वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान परियोजना में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कई विशेष उपाय किए गए हैं। कॉरिडोर में 7 अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे जानवर सुरक्षित रूप से आ-जा सकें। इसके अलावा 10 बड़े और 57 छोटे पुल बनाए जाएंगे, ताकि प्राकृतिक जल प्रवाह प्रभावित न हो। MahaKumbh viral girl update : महाकुंभ की ‘नीली आंखों वाली’ मोनालिसा की शादी पर संत समाज की प्रतिक्रिया, कई मुद्दों पर उठाए सवाल संवेदनशील क्षेत्रों में 2.6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर और 4.5 किलोमीटर नॉइज़ बैरियर भी बनाए जाएंगे। साथ ही, वन्यजीव संरक्षण के लिए अलग से राशि भी निर्धारित की गई है। बेहतर कनेक्टिविटी और समय की बचत यह हाईवे बनने के बाद बैतूल और खंडवा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। परियोजना में बाईपास भी शामिल किए गए हैं, जिससे शहरों में ट्रैफिक कम होगा। इस मार्ग पर यात्रा का समय करीब 2 घंटे 25 मिनट तक कम होने की संभावना है। इससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों को लाभ मिलेगा। MP Cabinet Decision: मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, विकास, तकनीक और कर्मचारियों को राहत पर जोर आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ परियोजना के पूरा होने पर ईंधन की खपत कम गी, जिससे लागत में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन भी घटेगा। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, खासकर आदिवासी और दूरस्थ इलाकों को फायदा होगा। सतत विकास का उदाहरण एनएच-347बी परियोजना को विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन का उदाहरण माना जा रहा है। आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के साथ यह परियोजना सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। Bhopal power cut today : भोपाल में बिजली कटौती जारी, मेंटेनेंस कार्य के चलते 40 इलाकों में 4 से 6 घंटे बाधित रहेगी सप्लाई