MP Crime News : डॉक्टरों से करोड़ों की ठगी, फर्जी सोना दिखाकर ठग पकड़ा, 1.55 करोड़ नकद और 84 ग्राम सोना बरामद

MP Crime News

हाइलाइट्स पन्नालाल राठौर ने डॉक्टरों को गड़ा खजाना दिखाकर ठगी की 7 महीने में MP के कई शहरों में करोड़ों की ठगी आरोपी के पास से 1.55 करोड़ नकद, 84 ग्राम सोना और 20 किलो नकली सोना बरामद पत्नी और दो बेटों समेत गैंग के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार    MP Crime News : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग पन्नालाल राठौर को गिरफ्तार किया है। 60 वर्षीय इस शातिर आरोपी ने पिछले 7 महीनों में डॉक्टरों को गड़ा खजाना दिखाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की। Raisen Crime News : रायसेन में 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी 45 दिन से फरार; व्यापारी ने दी आत्महत्या की चेतावनी नकली सोना दिखाकर ठगी पुलिस के अनुसार, पन्नालाल खासतौर पर डॉक्टरों को निशाना बनाता था। वह अपनी पत्नी को मरीज बनाकर डॉक्टरों के पास भेजता और इलाज के दौरान भरोसा जीतकर शुद्ध सोना बताकर नकली गिन्नियां बेच देता था। एक डॉक्टर ने तो सोना खरीदने के लिए बैंक से 60 लाख रुपए तक का होम लोन लिया। MP के कई शहरों में वारदात आरोपी लगभग 7 महीने पहले मध्य प्रदेश आया और छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर और जबलपुर के डॉक्टरों को निशाना बनाया। वह गड़े खजाने की कहानी सुनाकर डॉक्टरों को ठगता और आंशिक असली गिन्नियां दिखाकर विश्वास हासिल करता। LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम में LPG किल्लत पर छात्रों का विरोध, कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन असली और नकली सोने का जाल पुलिस के मुताबिक आरोपी से 1 करोड़ 55 लाख रुपए नकद, 84 ग्राम असली सोना और करीब 20 किलो नकली सोने की गिन्नियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा 11 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गैंग की पृष्ठभूमि पन्नालाल मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और 30 साल पहले हरियाणा के फरीदाबाद में बस गया था। शुरुआत में पुराने कपड़े बेचता था, फिर हरियाणा की कुख्यात मेवाती गैंग में शामिल हुआ। कुछ साल बाद उसने अपनी पत्नी रानमा देवी और बेटों धर्मेंद्र व वीरेंद्र को ठगी में शामिल कर अपना गिरोह बनाया। Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित क्राइम ब्रांच ने पकड़ा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लगभग 400 किलोमीटर दूर झांसी के एक गांव में दबिश दी। पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने कबूल किया कि उन्होंने मध्य प्रदेश और देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी की। एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी और उसके गिरोह के अन्य सदस्य गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Raisen Crime News : रायसेन में 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी 45 दिन से फरार; व्यापारी ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Raisen Crime News

हाइलाइट्स लोहा सप्लायर पर 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप 4.55 करोड़ लेने के बाद आधा ही माल पहुंचाया 45 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस पर सवाल पीड़ित व्यापारी ने आत्महत्या की चेतावनी दी   Raisen Crime News : रायसेन।  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़े धोखाधड़ी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम करहैया कला में बन रही शुगर मिल के मालिक से 2 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है। मामले में आरोपी पिछले 45 दिनों से फरार है, जिससे नाराज पीड़ित व्यापारी ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम में LPG किल्लत पर छात्रों का विरोध, कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन लोहे के सौदे में करोड़ों की ठगी जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा निवासी लोहा सप्लायर रिजवान उर्फ इमरान खान ने 700-750 टन लोहे की सप्लाई का सौदा किया था। इसके एवज में मिल मालिक अनिल रघुवंशी ने आरटीजीएस के जरिए कुल 4 करोड़ 55 लाख रुपए का भुगतान किया। आंशिक सप्लाई कर जीता भरोसा आरोपी ने शुरुआत में करीब 2.20 करोड़ रुपए का माल भेजकर विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसने व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी बिल और बिल्टी भेजकर बाकी रकम के बदले माल भेजने का दावा किया, लेकिन न तो माल भेजा और न ही पैसे लौटाए। Harda Kisan Andolan : हरदा में किसान संघ का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव 19 करोड़ के लोन से बन रहा प्लांट बताया जा रहा है कि करहैया कला (नेशनल हाईवे-45) पर रघुवंशी खांडसारी एलएलपी का शुगर मिल प्लांट बन रहा है। इसके निर्माण के लिए अनिल रघुवंशी ने बैंक से करीब 19 करोड़ रुपए का ऋण लिया था। प्लांट के लिए बड़ी मात्रा में लोहे की आवश्यकता थी। मजदूरों का वेतन रुका, काम प्रभावितधोखाधड़ी का असर निर्माण कार्य पर भी पड़ा है। मिल में काम कर रहे मजदूरों को पिछले 3-4 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। 45 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहींपीड़ित की शिकायत पर बरेली थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन 45 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में एसडीओपी कुँवर सिंह मुकाती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। MP High Court : MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहिता को प्रेमी संग रहने की मंजूरी

LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम में LPG किल्लत पर छात्रों का विरोध, कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन

LPG Crisis Narmadapuram

हाइलाइट्स LPG किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ छात्रों का विरोध कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन 900 रुपये के सिलेंडर के 4000 तक में बिकने का आरोप प्रशासन के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला   LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम।  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में LPG सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। दिन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद रात करीब 9:30 बजे छात्र कलेक्ट्रेट के सामने ही खाना बनाने पहुंच गए। Bhopal Rape Case : भोपाल में छात्रा से फर्जी पहचान बनाकर यौन शोषण, गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव कलेक्ट्रेट के सामने बनाया खाना करीब 15 से ज्यादा छात्र सब्जी, पोहा और अन्य खाद्य सामग्री लेकर मौके पर बैठ गए और वहीं खाना बनाने लगे। सूचना मिलते ही तहसीलदार सरिता मालवीय और शक्ति तोमर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक छात्रों को समझाइश दी। कालाबाजारी के गंभीर आरोप मप्र आदिवासी विकास परिषद के छात्र प्रभाग ने आरोप लगाया कि LPG सिलेंडर की तय कीमत करीब 900 रुपये है, लेकिन बाजार में इसे 3500 से 4000 रुपये तक बेचा जा रहा है। छात्रों ने प्रशासन से तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान दीनदयाल रसोई का प्रस्ताव ठुकराया प्रशासन ने छात्रों के लिए दीनदयाल रसोई योजना के तहत भोजन की व्यवस्था का प्रस्ताव दिया, लेकिन छात्रों ने इसे ठुकरा दिया और अपनी मांगों पर अड़े रहे। ज्ञापन के बाद भी जारी रहा विरोध एडवोकेट राजू उईके और नीरज वारिवा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। आश्वासन मिलने के बावजूद छात्र रात में प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। प्रशासन का आश्वासन तहसीलदार ने कहा कि जिन लोगों के पास नर्मदापुरम जिले के LPG कनेक्शन हैं, वे अपनी बुक और DSC नंबर के साथ मंगलवार को आएं। सत्यापन के बाद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन आखिरकार शांत हुआ प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेस नेता फैजान ने सभी के भोजन की व्यवस्था कराने की बात कही, जिसके बाद छात्र मान गए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रतियोगी छात्र हैं प्रदर्शनकारी बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले अधिकांश युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और शहर में किराए के कमरों में रहते हैं। कई छात्रों के पास स्थानीय LPG कनेक्शन नहीं होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।

Bhopal Crime : भोपाल में बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंका, 22 घंटे बाद अस्पताल से हुई लापता

Bhopal Crime

हाइलाइट्स लहारपुर ब्रिज के पास चलती कार से बुजुर्ग महिला को फेंका गया सीने में स्टेप्लर पिन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 22 घंटे बेहोश रहने के बाद अस्पताल से हुई लापता CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, पहचान अब तक नहीं   Bhopal Crime : भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के लहारपुर ब्रिज के पास अज्ञात कार सवारों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, उसके सीने में स्टेप्लर की पिन चुभी हुई थीं और वह खून से लथपथ थी। RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन चश्मदीद ने देखी पूरी घटना घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। एक स्थानीय महिला ने पूरी वारदात देखी और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने स्वयंसेवी संस्था ‘चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर’ को जानकारी दी। संस्था और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य मोहन सोनी और पारस मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल महिला को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित बेहोशी में सिर्फ ‘सलकनपुर’ बोल रही थी महिला महिला बेहोशी की हालत में अपना नाम या पता नहीं बता पा रही थी। वह केवल “सलकनपुर” शब्द ही बोल पा रही थी। उसके हाथ पर नाम गुदा हुआ मिला है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 22 घंटे बाद अस्पताल से लापता मामले में नया मोड़ तब आया जब करीब 22 घंटे तक बेहोश रहने के बाद महिला अस्पताल से लापता हो गई। बाग सेवनिया थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। Vidisha Mandi News : विदिशा मंडी में नीलामी बंद, किसानों का हंगामा; किसानों ने किया चक्काजाम CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। वहीं, महिला के लापता होने से मामला और अधिक गंभीर हो गया है।

RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन

RGPV Student Protest

हाइलाइट्स कैंटीन बंद होने से छात्रों के सामने भोजन संकट टिफिन पर रोक लगाने का आरोप, रात में भूखे रहे छात्र 40–50 छात्र हॉस्टल से पैदल पहुंचकर किया विरोध मिड-टर्म परीक्षा के बीच अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी   RGPV Student Protest : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में कथित “छिपकली कांड” के बाद कैंटीन बंद होने से छात्रों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात तब और बिगड़ गए जब प्रशासन ने बाहर से आने वाले टिफिन पर भी रोक लगा दी, जिससे कई छात्र रात में भूखे रहने को मजबूर हो गए। Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित रात 12 बजे तक चला छात्रों का प्रदर्शन इस मुद्दे के विरोध में सोमवार और मंगलवार की रात छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। देर रात तक चले इस विरोध के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। टिफिन पर रोक से बढ़ी नाराजगी प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब कैंटीन बंद है, तब बाहर से खाना लाने की अनुमति दी जानी चाहिए। आरोप है कि गार्ड्स टिफिन लेकर आने वालों को गेट पर ही रोक रहे हैं, जिससे छात्रों को भोजन नहीं मिल पा रहा। Harda Kisan Andolan : हरदा में किसान संघ का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव हॉस्टल से पैदल पहुंचे छात्र सीवी रमन बॉयज हॉस्टल के करीब 40–50 छात्र लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य गेट तक पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ-साथ पूर्व वार्डन और कुछ वरिष्ठ फैकल्टी के खिलाफ भी नाराजगी जताई। ‘दोहरे रवैये’ का आरोप छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती नहीं दिखाई जाती, लेकिन छात्रों के खाने पर रोक लगाई जा रही है। इसे लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया। Rajgarh News Today : राजगढ़ में विवाद की आग में जली 4 बीघा गेहूं की फसल, किसान ने CM से लगाई गुहार परीक्षा के बीच बढ़ी परेशानी छात्र आर्यन देशमुख के अनुसार, मंगलवार से मिड-टर्म परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। दिनभर पढ़ाई के बाद रात में भोजन की व्यवस्था न होना उनकी तैयारी और प्रदर्शन दोनों को प्रभावित कर रहा है। हॉस्टल के बाहर रोका जा रहा खाना छात्रों का कहना है कि गार्ड्स हॉस्टल के बाहर ही टिफिन रखवा रहे हैं, जिससे उन्हें खाने तक पहुंच नहीं मिल रही और स्थिति और कठिन हो गई है। प्रशासन की चुप्पी से बढ़ी चिंता सोमवार रात करीब 12 बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने मांग की है कि या तो जल्द कैंटीन शुरू की जाए या बाहर से खाना लाने की अनुमति दी जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे छात्रों की नाराजगी और बढ़ सकती है। Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना

Bhopal Rape Case : भोपाल में छात्रा से फर्जी पहचान बनाकर यौन शोषण, गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव

Bhopal Rape Case

हाइलाइट्स फर्जी नाम बताकर छात्रा से बनाई दोस्ती डेढ़ साल तक संबंध बनाने का आरोप गर्भवती होने पर गर्भपात का दबाव आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश   Bhopal Rape Case : भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक छात्रा के साथ फर्जी पहचान के जरिए शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा है, ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन फर्जी नाम से की दोस्ती पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने खुद को “आशीष पांडे” बताकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे दोस्ती कर ली। बाद में यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। डेढ़ साल तक संबंध का आरोप छात्रा का कहना है कि आरोपी ने करीब डेढ़ साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी के दो अन्य दोस्तों पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। गर्भवती होने पर दबाव पीड़िता के मुताबिक, जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी और उसके साथियों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा। Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित धमकी और मानसिक प्रताड़ना छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे लगातार धमकाया गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया। इससे वह लंबे समय तक दबाव में रही। पुलिस में शिकायत, आरोपी फरार पीड़िता ने करीब एक महीने पहले महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और सोमवार को सामने आई। मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है। Betul News : बैतूल में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे  

Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित

Electricity Update

हाइलाइट्स भोपाल के 35 इलाकों में बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित ऐशबाग, ओम नगर, महाबली नगर समेत कई क्षेत्र शामिल 1 से 6 घंटे तक अलग-अलग समय पर कटौती   Electricity Update : भोपाल।   भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के करीब 35 इलाकों में 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इन प्रमुख इलाकों में असर कटौती से ऐशबाग, नयापुरा, ओम नगर, सांईनाथ कॉलोनी, महाबली नगर, कुंदन नगर, फतेहगढ़ सहित कई प्रमुख इलाके प्रभावित होंगे। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें। Vidisha Mandi News : विदिशा मंडी में नीलामी बंद, किसानों का हंगामा; किसानों ने किया चक्काजाम समयानुसार बिजली कटौती शेड्यूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक:नयापुरा, बरेला गांव, राजीव रोसरी, काजी वजदुल कॉलोनी, ओम शिव नगर, मुंशी प्रेम कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक:महाबली नगर, सांईनाथ कॉलोनी, मां पार्वती नगर एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:7 नंबर स्टॉप, ई-1, ई-2, 1100 क्वार्टर, संत आसाराम नगर, ओम नगर, शंकराचार्य नगर, कुंदन नगर, शिक्षक कांग्रेस कॉलोनी, लक्ष्य होम एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:बाग उमराव दूल्हा, इंद्रा कॉलोनी, ऐशबाग, महामाई का बाग, बरखेड़ी फाटक, खेजड़ा, बैंक कॉलोनी एवं आसपास। Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:फतेहगढ़, नगर निगम ऑफिस, इमामी गेट चौराहा, लाऊखेड़ी पंप एवं आसपास। दोपहर 12 से 1 बजे तक:सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट एवं आसपास। पहले से करें तैयारी बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले से पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। Raisen Bank Fraud : रायसेन सहकारी बैंक में 55 लाख के गबन का खुलासा, कर्मचारी सस्पेंड

Harda Kisan Andolan : हरदा में किसान संघ का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव

Harda Kisan Andolan

हाइलाइट्स हरदा में भारतीय किसान संघ का धरना मंडी से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली CM के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गेहूं खरीदी, कर्ज राहत और बिजली मुद्दों पर उठी आवाज   Harda Kisan Andolan : हरदा।   हरदा में भारतीय किसान संघ ने सोमवार को कृषि उपज मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को भी ज्ञापन दिया गया। Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू करे और खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। साथ ही ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी के लिए पंजीयन शुरू करने की मांग भी उठाई गई। खरीदी में देरी से किसानों को नुकसान किसानों ने बताया कि गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार बढ़ाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, बैंक ऋण की ड्यू डेट नहीं बढ़ने से ब्याज और जुर्माने का बोझ बढ़ गया है, जिससे कई किसान डिफॉल्टर हो गए हैं। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन नरवाई जलाने पर कार्रवाई का विरोध किसानों ने नरवाई जलाने पर दर्ज की जा रही FIR को गलत बताया। उनका कहना है कि जब तक पराली प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था नहीं होती, तब तक किसानों पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। सिंचाई, बिजली और बीमा पर भी उठे सवाल ज्ञापन में सिंचाई परियोजनाओं को जल्द पूरा करने, जले ट्रांसफॉर्मर 3 दिन में बदलने, किसानों को 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली देने और खरीफ फसल बीमा का भुगतान जल्द करने की मांग की गई। Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना 11 सूत्रीय मांगों में प्रमुख बिंदु समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जल्द शुरू हो ऋण जमा करने की अवधि बढ़ाकर ब्याज-दंड माफ किया जाए नरवाई जलाने पर दर्ज FIR निरस्त की जाए मूंग और मक्का की खरीदी सुनिश्चित की जाए सिंचाई परियोजनाएं जल्द पूरी हों बिजली सप्लाई और ट्रांसफॉर्मर व्यवस्था बेहतर हो फसल बीमा का भुगतान शीघ्र किया जाए आंदोलन की चेतावनी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश शर्मा सहित कई किसान मौजूद रहे। Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी  

MP High Court : MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहिता को प्रेमी संग रहने की मंजूरी

MP High Court

हाइलाइट्स मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच का फैसला 19 वर्षीय विवाहिता को प्रेमी के साथ रहने की अनुमति कोर्ट ने बालिग की स्वतंत्र इच्छा को माना सर्वोपरि काउंसलिंग के बाद भी युवती अपने फैसले पर कायम   MP High Court : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में 19 वर्षीय विवाहिता को उसके पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी। मामला बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से जुड़ा था, जिसमें यह जांच की जा रही थी कि महिला अपनी मर्जी से रह रही है या उसे कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन कोर्ट में युवती ने रखी अपनी बात सुनवाई के दौरान युवती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा। उम्र के अंतर और दुर्व्यवहार के आरोप युवती ने बताया कि उसके पति की उम्र 40 वर्ष है, जबकि उसकी उम्र 19 वर्ष है, जिससे रिश्ते में असहजता बनी रही। साथ ही उसने पति पर दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए और कहा कि वह न तो पति के साथ रहना चाहती है और न ही अपने माता-पिता के पास जाना चाहती है। Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन काउंसलिंग के बाद भी फैसले पर कायम मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट ने युवती की काउंसलिंग कराई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह किसी दबाव में निर्णय नहीं ले रही है। काउंसलिंग के बाद भी युवती अपने फैसले पर अडिग रही। व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्राथमिकता अंततः कोर्ट ने यह माना कि महिला बालिग है और अपनी स्वतंत्र इच्छा से निर्णय ले रही है। इसी आधार पर उसे उसके प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी गई। जिलों में फसलें खराब हो गईं। मंडियों में रखा गेहूं भी भीगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। Rajgarh News : राजगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 दिन में 25 फरार वारंटी गिरफ्तार

Betul News : बैतूल में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे

Betul News

हाइलाइट्स बैतूल में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर किया निरीक्षण किसानों को राहत का आश्वासन CM डॉ. मोहन यादव का दौरा निरस्त   Betul News : बैतूल।   बैतूल जिले में शनिवार को हुई ओलावृष्टि के बाद फसल नुकसान को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान संभागायुक्त-कलेक्टर ने किया निरीक्षण सोमवार को संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मुलताई क्षेत्र के गांवों—सेमझिरा, जमबाड़ी और धारणी—का दौरा कर खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। फसल पूरी तरह बर्बाद, किसानों की मांग निरीक्षण के दौरान गेहूं, चना, टमाटर और अन्य फसलों में भारी नुकसान सामने आया। कई जगह फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। किसानों ने अधिकारियों से जल्द मुआवजा देने की मांग की। CM का प्रस्तावित दौरा निरस्त इस बीच मुख्यमंत्री का मुलताई दौरा प्रस्तावित था, जिसके लिए तैयारियां भी की जा रही थीं, लेकिन भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के चलते दौरा अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया। Raisen Bank Fraud : रायसेन सहकारी बैंक में 55 लाख के गबन का खुलासा, कर्मचारी सस्पेंड बीमा क्लेम और सर्वे के निर्देश संभागायुक्त ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि फसल नुकसान का पंजीकरण समय पर किया जाए, ताकि किसानों को क्लेम मिलने में दिक्कत न हो। वहीं कलेक्टर ने सर्वे टीमों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वे से छूटे नहीं। अन्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा दौरे के दौरान संभागायुक्त ने सेमझिरा के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा भी की। फिलहाल, प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर सर्वे रिपोर्ट और सरकार द्वारा घोषित किए जाने वाले मुआवजे पर टिकी है।

Vidisha Mandi News : विदिशा मंडी में नीलामी बंद, किसानों का हंगामा; किसानों ने किया चक्काजाम

Vidisha Mandi News

हाइलाइट्स विदिशा मंडी में गेहूं नीलामी रुकी दाम गिरने और डिजिटल पर्ची विवाद पर किसानों का विरोध हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन प्रशासन ने दी समझाइश, अस्थायी राहत   Vidisha Mandi News : विदिशा।   विदिशा कृषि उपज मंडी में गेहूं की नीलामी अचानक बंद होने से किसानों में आक्रोश फैल गया। नाराज किसानों ने मंडी के बाहर प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित रहा। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन दाम गिरने का आरोप किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उनका आरोप है कि शनिवार को 3000 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाला गेहूं सोमवार को घटकर करीब 2100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। किसानों ने नीलामी तत्काल शुरू करने और उचित दाम दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारी प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा। व्यापारियों की मजबूरी: डिजिटल पर्ची विवाद दूसरी ओर व्यापारियों का कहना है कि मंडी समिति ने मैन्युअल पर्चियों को बंद कर कंप्यूटरीकृत पर्चियां अनिवार्य कर दी हैं। कई व्यापारी अभी इस डिजिटल व्यवस्था को पूरी तरह अपनाने में सक्षम नहीं हैं, जिसके चलते नीलामी रोकनी पड़ी। Rajgarh News Today : राजगढ़ में विवाद की आग में जली 4 बीघा गेहूं की फसल, किसान ने CM से लगाई गुहार सुविधाओं की कमी भी बड़ी वजह व्यापारियों ने नई मंडी में बुनियादी सुविधाओं और दुकानों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले ही अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। एसडीएम क्षितिज शर्मा ने स्पष्ट किया कि मंडी बोर्ड के निर्देशानुसार कंप्यूटरीकृत पर्चियां अनिवार्य हैं। हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल मैन्युअल पर्चियों की अस्थायी अनुमति दी गई है और व्यापारियों को जल्द डिजिटल सिस्टम अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी

Rajgarh News Today : राजगढ़ में विवाद की आग में जली 4 बीघा गेहूं की फसल, किसान ने CM से लगाई गुहार

Rajgarh News Today

हाइलाइट्स राजगढ़ के नरवेपुरा गांव में फसल जलने का मामला 4 बीघा गेहूं की कटी फसल जलकर राख किसान ने वीडियो बनाकर CM डॉ. मोहन यादव से न्याय मांगा पंचायत में 1 लाख मुआवजे का फैसला, बाद में मुकर गए आरोपी   Rajgarh News Today : राजगढ़।   राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के नरवेपुरा गांव में चार बीघा गेहूं की कटी हुई फसल में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। किसान बिरम सिंह सौंधिया की सालभर की मेहनत कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन किसान ने वीडियो बनाकर लगाई गुहार घटना के बाद किसान ने जले खेत से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की मांग की। वीडियो में किसान ने नुकसान दिखाते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है। कर्ज लेकर बोई थी फसल किसान के अनुसार, उसने कर्ज लेकर चार बीघा जमीन में गेहूं की फसल बोई थी। हाल ही में करीब 24 हजार रुपए मजदूरी देकर फसल कटवाई थी और खेत में ही ढेर बनाकर रखी थी। 3 अप्रैल की रात आग लगने से पूरी फसल जल गई। Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी पंचायत का फैसला, फिर मुकर गए घटना के बाद तीन गांवों की पंचायत में 1 लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला हुआ। इसमें 40 हजार रुपए तुरंत और 60 हजार बाद में देने की बात तय हुई थी, लेकिन बाद में आरोपी पक्ष पैसे देने से मुकर गया। गांवों के विवाद से जुड़ा मामला किसान का आरोप है कि यह घटना दो गांवों के बीच चल रहे विवाद से जुड़ी है। सगाई को लेकर शुरू हुए विवाद की वजह से आसपास आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, जिसकी चपेट में उसका खेत आ गया। फिलहाल किसान प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन