Anganwadi Workers Protest : आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा भोपाल में रोकी गई, छात्र नेता रामकुमार नागवंशी को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका

Anganwadi Workers Protest

हाइलाइट्स भोपाल में आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा रोकी गई 200 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचे थे प्रदर्शनकारी आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी दर्जा देने की मांग पुलिस ने सीएम निवास जाने से रोका   Anganwadi Workers Protest : भोपाल।   भोपाल में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर निकली पदयात्रा को पुलिस ने रोक दिया। छात्र नेता रामकुमार नागवंशी और उनके साथियों को बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के पास आगे बढ़ने से रोक दिया गया। पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने की अनुमति नहीं दी और पास के एक होटल के बाहर बैठा दिया। Fire Incident Narmadapuram : नर्मदापुरम में ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, 3.5 लाख का सामान जलकर खाक 200 किलोमीटर की पदयात्रा का उद्देश्य यह पदयात्रा 1 अप्रैल को बैतूल जिले के अंबेडकर चौक से शुरू हुई थी। “आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा” के नाम से शुरू इस अभियान का उद्देश्य सरकार तक कार्यकर्ताओं की मांगें पहुंचाना था। करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय कर 11 दिनों में भोपाल पहुंची इस यात्रा के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। सरकारी दर्जा और वेतन की मांग रामकुमार नागवंशी का कहना है कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता वर्षों से गांव-गांव में सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उन्हें न तो सम्मानजनक वेतन मिलता है और न ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लाखों महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई है। National Flag Insult : सीहोर में तिरंगे का अपमान, सड़क पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर कुचलने का आरोप,तीन आरोपी हिरासत में परिवार से मिला आंदोलन का संकल्प नागवंशी ने बताया कि उनकी भाभी और बहन खुद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके संघर्ष को करीब से देखने के बाद ही उन्होंने यह पदयात्रा शुरू करने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाली इन महिलाओं को अब तक उचित पहचान नहीं मिल पाई है। पुलिस पर आरोप, आगे नहीं जाने दिया नागवंशी के मुताबिक, जब वे सुबह करीब 8:45 बजे भोपाल पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मुख्यमंत्री निवास तक जाने नहीं दिया जा रहा और जबरन रोककर बैठा दिया गया है। पुलिस ने उन्हें पदयात्रा समाप्त करने की भी समझाइश दी। MP Police Bharti 2026 : एमपी में पुलिस बैंड भर्ती का बड़ा मौका, 679 आरक्षक पदों पर आवेदन शुरू, 8वीं-10वीं पास उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन तपती गर्मी में जारी रहा संघर्ष मध्य प्रदेश की तेज गर्मी और धूप के बावजूद नागवंशी लगातार पैदल चलते रहे। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। पदयात्रा का उद्देश्य मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना था। नागवंशी को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी और आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को उनका हक मिलेगा।

Fire Incident Narmadapuram : नर्मदापुरम में ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, 3.5 लाख का सामान जलकर खाक

Fire Incident Narmadapuram

हाइलाइट्स नर्मदापुरम में ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी आग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू 3 से 3.5 लाख रुपए का नुकसान   Fire Incident Narmadapuram : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम के कुलामढ़ी रोड स्थित अनय ऑटो पार्ट्स दुकान में शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय दुकान मालिक शटर बंद कर लंच के लिए घर गए हुए थे, जिससे शुरुआत में किसी को आग का पता नहीं चल पाया। National Flag Insult : सीहोर में तिरंगे का अपमान, सड़क पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर कुचलने का आरोप,तीन आरोपी हिरासत में शॉर्ट सर्किट की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान बंद होने के कारण अंदर आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। शटर से धुआं निकलते ही मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने शटर के कोने से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।जब टीम ने शटर खोला, तो अंदर से तेज लपटें बाहर निकलने लगीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। MP Police Bharti 2026 : एमपी में पुलिस बैंड भर्ती का बड़ा मौका, 679 आरक्षक पदों पर आवेदन शुरू, 8वीं-10वीं पास उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन ऊपर बने घर में फैली दहशत दुकान के ऊपर बने घर में रहने वाले लोग और आसपास के निवासी आग और धुएं के कारण घबरा गए। अचानक भड़की आग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे में आग पर काबू फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का बड़ा हिस्सा जल चुका था। दुकानदार के मुताबिक, इस आगजनी में करीब 3 से 3.5 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। Raisen Krishi Mahotsav :11 से 13 अप्रैल तक रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’, आधुनिक खेती पर होगा फोकस

National Flag Insult : सीहोर में तिरंगे का अपमान, सड़क पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर कुचलने का आरोप,तीन आरोपी हिरासत में

National Flag Insult

हाइलाइट्स: सीहोर के सिराड़ी गांव में तिरंगे के अपमान का मामला सड़क पर बिछाकर कथित रूप से कुचला गया राष्ट्रध्वज तीन आरोपी पुलिस हिरासत में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज National Flag Insult : सीहोर।  सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिराड़ी में राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। Vande Mataram Controversy : इंदौर विवाद पर सीएम का बड़ा बयान, कार्रवाई नहीं हुई तो जीतू पटवारी दें इस्तीफा सड़क पर बिछाया गया तिरंगा जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ को बीच सड़क पर बिछा दिया। इतना ही नहीं, उसके चारों कोनों पर पत्थर रख दिए गए और कथित तौर पर उसे पैरों से कुचला गया। इस घटना को देखकर ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुईं और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला ग्राम निवासी राहुल दांगी ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कृत्य जानबूझकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। Indore School Monopoly : इंदौर में कॉपी-किताबों की मोनोपोली पर बड़ा एक्शन, स्कूल और स्टेशनरी संचालक पर FIR पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया हिरासत में सूचना मिलते ही राजेश सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तिरंगे को सम्मानपूर्वक हटाया। मामले में सलीम खान, जलील खान उर्फ गुड्डू और समीर खान नामक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ की धारा 2 और 3 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में आक्रोश, पुलिस सतर्क घटना के बाद गांव में लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। Raisen agriculture festival : रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव की शुरुआत आज, 300 स्टॉल और ड्रोन डेमो के साथ ‘बीज से बाजार’ तक समाधान

Vande Mataram Controversy : इंदौर विवाद पर सीएम का बड़ा बयान, कार्रवाई नहीं हुई तो जीतू पटवारी दें इस्तीफा

Vande Mataram Controversy

हाइलाइट्स वंदे मातरम् विवाद पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान कार्रवाई नहीं होने पर जीतू पटवारी से इस्तीफे की मांग कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप इंदौर नगर निगम से शुरू हुआ विवाद अब प्रदेश स्तर पर गरमाया   Vande Mataram Controversy : इंदौर।  मोहन यादव ने इंदौर में ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार को लेकर चल रहे विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम में एक कांग्रेस पार्षद द्वारा ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करना बेहद आपत्तिजनक है और यह देशभक्ति की भावना के खिलाफ है। Indore School Monopoly : इंदौर में कॉपी-किताबों की मोनोपोली पर बड़ा एक्शन, स्कूल और स्टेशनरी संचालक पर FIR “कार्रवाई नहीं तो इस्तीफा दें पटवारी” सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि अगर इस मामले में कांग्रेस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है, तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। देशभक्तों के बलिदान का अपमान: सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देशभक्तों के बलिदान का अपमान हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भी इस पर स्पष्ट रुख सामने रखने की मांग की। सीएम के मुताबिक, पार्टी को यह बताना चाहिए कि उसके प्रतिनिधियों को इस तरह के व्यवहार के लिए क्यों प्रोत्साहित किया जा रहा है। Vande Mataram Controversy update : इंदौर पार्षद रूबीना विवाद, कार्रवाई पर कांग्रेस की चुप्पी, जीतू पटवारी बोले…बताने के लिए बाध्य नहीं कांग्रेस पर दोहरे मापदंड का आरोप सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के सभी छंदों को अपनाकर देशवासियों का विश्वास जीता है, जबकि कांग्रेस आज भी दोहरे मापदंडों में उलझी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आज़ादी से पहले कांग्रेस ने इसके कुछ छंदों को हटाया था, जो आज भी उसकी सोच को दर्शाता है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, इंदौर नगर निगम में बजट सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। सभापति के निर्देश पर जब इसे गाने के लिए कहा गया, तो कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने संबंधित नियम दिखाने की मांग की। इसके बाद रूबीना इकबाल के बयान ने मामले को और तूल दे दिया। Raisen agriculture festival : रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव की शुरुआत आज, 300 स्टॉल और ड्रोन डेमो के साथ ‘बीज से बाजार’ तक समाधान रूबीना इकबाल का विवादित बयान रूबीना इकबाल ने कहा कि वे ‘जन गण मन’ और ‘सारे जहां से अच्छा’ जैसे गीत गाती हैं, लेकिन ‘वंदे मातरम्’ उनके धार्मिक विश्वासों के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया। पटवारी के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी वहीं, जब जीतू पटवारी से इस मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि देश और कांग्रेस दोनों के संविधान में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का महत्व स्पष्ट है और पार्टी को किसी से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। कार्रवाई के समय को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे यह बताने के लिए बाध्य नहीं हैं कि निर्णय कब लिया जाएगा। राजनीतिक विवाद जारी वंदे मातरम् विवाद अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है। एक ओर सत्तापक्ष कांग्रेस पर लगातार हमलावर है, वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक स्पष्ट कार्रवाई न होने से विवाद और गहराता जा रहा है।

Indore School Monopoly : इंदौर में कॉपी-किताबों की मोनोपोली पर बड़ा एक्शन, स्कूल और स्टेशनरी संचालक पर FIR

Indore School Monopoly

हाइलाइट्स कॉपी-किताबों की मोनोपोली पर इंदौर प्रशासन का बड़ा एक्शन स्कूल और स्टेशनरी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज पालकों को महंगी किताबें खरीदने के लिए किया जा रहा था मजबूर शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 0731-2431117 जारी   Indore School Monopoly : इंदौर।   इंदौर में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने कॉपी-किताबों की मोनोपोली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूल और स्टेशनरी संचालकों पर एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उन्हें तय दुकानों से ही महंगी किताबें और अन्य सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। Vande Mataram Controversy update : इंदौर पार्षद रूबीना विवाद, कार्रवाई पर कांग्रेस की चुप्पी, जीतू पटवारी बोले…बताने के लिए बाध्य नहीं पालकों पर बनाया जा रहा था आर्थिक दबाव जांच के दौरान सामने आया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को एक ही दुकान से किताबें, कॉपियां और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था। कई मामलों में बाजार की तुलना में अधिक कीमत वसूली जा रही थी, जिससे पालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था। प्रशासन को मिली शिकायतों में यह भी कहा गया कि अगर अभिभावक तय दुकान से सामान नहीं खरीदते, तो बच्चों को अप्रत्यक्ष रूप से परेशान किया जाता है या दबाव बनाया जाता है। इन संस्थानों पर दर्ज हुई FIR इस पूरे मामले में श्री साईं एकेडमी स्कूल और विद्या श्री स्टेशनरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई इंदौर के महू क्षेत्र में की गई, जहां इस तरह की शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आई थीं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्कूल या दुकानदार को अभिभावकों पर जबरन खरीदारी थोपने की अनुमति नहीं दी जाएगी। Raisen agriculture festival : रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव की शुरुआत आज, 300 स्टॉल और ड्रोन डेमो के साथ ‘बीज से बाजार’ तक समाधान कलेक्टर के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी जिला प्रशासन पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर चुका था कि स्कूल किसी विशेष दुकान से किताबें, यूनिफॉर्म या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए मोनोपोली बनाए रखने की कोशिश की जा रही थी, जिस पर अब सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे मामलों में लगातार जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन जारी अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0731-2431117 जारी किया है। इस नंबर पर पालक किताबों, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म या फीस से जुड़ी किसी भी तरह की मनमानी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना डर के अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि ऐसी अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। police recruitment 2026 : हरदा में पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने युवाओं को किया प्रेरित, भर्ती को लेकर बढ़ा उत्साह शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की कोशिश यह कार्रवाई सिर्फ एक मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जाए और स्कूलों में मनमानी पर रोक लगाई जाए।

Vande Mataram Controversy update : इंदौर पार्षद रूबीना विवाद, कार्रवाई पर कांग्रेस की चुप्पी, जीतू पटवारी बोले…बताने के लिए बाध्य नहीं

Vande Mataram Controversy update

हाइलाइट्स वंदे मातरम् विवाद पर इंदौर में सियासी घमासान रूबीना इकबाल के बयान से कांग्रेस असहज निष्कासन की मांग के बावजूद कार्रवाई लंबित जीतू पटवारी बोले “बताने के लिए बाध्य नहीं”   Vande Mataram Controversy update : इंदौर।  इंदौर  नगर निगम में बजट चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल द्वारा ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करने के बाद सियासी विवाद गहरा गया है। इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। MP Police Bharti 2026 : एमपी में पुलिस बैंड भर्ती का बड़ा मौका, 679 आरक्षक पदों पर आवेदन शुरू, 8वीं-10वीं पास उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन रूबीना के बयान से बढ़ा विवाद मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब रूबीना इकबाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी केवल मुस्लिम वोट के लिए काम करती है और ऐसे मौकों पर अपने प्रतिनिधियों से दूरी बना लेती है। कार्रवाई पर कांग्रेस की चुप्पी घटना के बाद कांग्रेस संगठन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखकर रूबीना के निष्कासन की मांग की है, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। Raisen agriculture festival : रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव की शुरुआत आज, 300 स्टॉल और ड्रोन डेमो के साथ ‘बीज से बाजार’ तक समाधान जब इस मुद्दे पर जीतू पटवारी से भोपाल में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि“कांग्रेस और देश के संविधान में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का महत्व स्पष्ट है, हमें किसी से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है।” जब उनसे पूछा गया कि कार्रवाई कब होगी, तो उन्होंने साफ कहा “मैं यह बताने के लिए बाध्य नहीं हूं।” अल्पसंख्यकों और राष्ट्रगीत पर दी सफाई जीतू पटवारी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदाय के कई राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे हैं, जो हर अवसर पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके सम्मान को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। police recruitment 2026 : हरदा में पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने युवाओं को किया प्रेरित, भर्ती को लेकर बढ़ा उत्साह संगठन प्रभारी ने बयान को बताया अक्षम्य कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने रूबीना के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे “अक्षम्य” बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की भाषा का उपयोग करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने अनुभवी पार्षदों द्वारा अचानक इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया और क्या इसके पीछे कोई सुनियोजित कारण था। निष्कासन की मांग, निर्णय बाकी संगठन स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भेजे गए पत्र में रूबीना के निष्कासन की मांग की गई है। अब इस पर अंतिम निर्णय प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद लिया जाएगा। MSP wheat MP update : भोपाल में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, पहले दिन 1616 क्विंटल का उपार्जन क्या है पूरा मामला? दरअसल, इंदौर नगर निगम में बजट सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाने को लेकर विवाद हुआ। पार्षदों ने इसे गाने से इनकार करते हुए संबंधित नियम दिखाने की मांग की। इसके बाद मीडिया में दिए गए बयानों ने पूरे मामले को और अधिक तूल दे दिया।

MP Police Bharti 2026 : एमपी में पुलिस बैंड भर्ती का बड़ा मौका, 679 आरक्षक पदों पर आवेदन शुरू, 8वीं-10वीं पास उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन

MP Police Bharti 2026

हाइलाइट्स 679 पदों पर पुलिस बैंड में भर्ती 8वीं-10वीं पास उम्मीदवार भी पात्र 19 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन संगीत ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता   MP Police Bharti 2026 : भोपाल।   मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। पुलिस विभाग ने पुलिस बैंड में आरक्षक के 679 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती पुलिस मुख्यालय, भोपाल के अंतर्गत की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। Raisen agriculture festival : रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव की शुरुआत आज, 300 स्टॉल और ड्रोन डेमो के साथ ‘बीज से बाजार’ तक समाधान कम योग्यता वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आमतौर पर सरकारी नौकरियों में उच्च शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता होती है, लेकिन इस भर्ती के जरिए कम पढ़े-लिखे युवाओं को भी सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। ऑनलाइन आवेदन, 19 अप्रैल अंतिम तिथि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है। rape case MP : भोपाल में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार संगीत जानने वालों को मिलेगी प्राथमिकता पुलिस बैंड के लिए निकाली गई इस भर्ती में उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें संगीत वाद्य यंत्रों का ज्ञान है। विभाग का उद्देश्य प्रशिक्षित कलाकारों को शामिल कर पुलिस बैंड को और मजबूत बनाना है। रोजगार के साथ प्रतिभा को भी मिलेगा मंच यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का अवसर है, बल्कि संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का भी बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। इससे पुलिस बैंड की गुणवत्ता में सुधार होगा और सरकारी आयोजनों में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। Bhopal robbery news : CM हाउस के पास डॉक्टर से लूट, बाइक से टक्कर मारकर गिराया, मिर्च झोंककर सोने का कड़ा छीना