Bhopal Rape Case : भोपाल में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म,चार साल से कर रहा था छात्रा का शोषण,आरोपी गिरफ्तार,

हाइलाइट्स भोपाल में मिसरोद में कॉलेज छात्रा के साथ चार साल तक शोषण, आरोपी गिरफ्तार आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर जबरन शादी की कमला नगर में शादी का झांसा देकर छात्रा का शोषण, आरोपी फरार पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की Bhopal Rape Case : भोपाल। भोपाल के मिसरोद इलाके में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में रहने वाला दीपक यादव पिछले चार सालों से उसे धमकाकर शारीरिक संबंध बना रहा था। Vidisha News : विदिशा में खेतों में आग का बड़ा खुलासा, शॉर्ट सर्किट नहीं, नरवाई जलाने से फैली आग आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।मंगलवार रात पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है नाबालिग अवस्था में शुरू हुआ शोषण पुलिस के अनुसार, 2022 में जब पीड़िता नाबालिग थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसे धमकाकर शोषण करता रहा। आरोपी पेशे से कैटरिंग का काम करता है। आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी का आरोप पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी उसे धमकाकर आर्य समाज मंदिर ले गया, जहां उसने जबरन शादी कर ली। इसके बाद वह छात्रा पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। Kisan Morcha : भोपाल में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेगी भाजपा कमला नगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म इसी तरह का एक और मामला कमला नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, 2019 में पीड़िता की मुलाकात मसर्रत नाम के युवक से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, जिसके बाद आरोपी ने उसे होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी फरार, तलाश जारी कमला नगर मामले में आरोपी ने बाद में शादी से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस की कार्रवाई जारी दोनों मामलों में पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन
Vidisha News : विदिशा में खेतों में आग का बड़ा खुलासा, शॉर्ट सर्किट नहीं, नरवाई जलाने से फैली आग

हाइलाइट्स विदिशा में खेतों की आग पर बड़ा खुलासा शॉर्ट सर्किट नहीं, नरवाई जलाने से फैली आग बिजली कंपनी की जांच में लाइन-फीडर सुरक्षित पाए गए नजफगढ़ में अवैध जंपरिंग से निकली चिंगारी प्रशासन ने नरवाई जलाने पर पहले से लगाया है प्रतिबंध Vidisha News : विदिशा। विदिशा जिले में खेतों में लगी आग की घटनाओं को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक आरोपों के विपरीत, जांच में पाया गया कि ये आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि नरवाई जलाने के कारण फैली थीं। Harda Crime News : PHE की महिला इंजीनियर की मौत मामले में ठेकेदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप बिजली कंपनी की तकनीकी जांच में साफ हुई स्थिति मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने विभिन्न गांवों में मौके पर निरीक्षण और तकनीकी जांच की। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि आगजनी की घटनाएं बिजली लाइन या फीडर से जुड़ी नहीं थीं। बरखेड़ी गंभीर में फीडर था बंद ग्राम बरखेड़ी गंभीर में आग लगने की घटना के दौरान 11 केवी ड्रेनिया पंप फीडर बंद था और विद्युत प्रवाह नहीं हो रहा था। ऐसे में शॉर्ट सर्किट की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई। सपली में भी नहीं मिले शॉर्ट सर्किट के संकेत ग्राम सपली में गेहूं की फसल में लगी आग के मामले में भी लाइन में किसी प्रकार की ट्रिपिंग, फॉल्ट या तार टूटने के प्रमाण नहीं मिले। अधिकारियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट होने पर ऐसे तकनीकी संकेत जरूर मिलते। Board Exams 2026 : MP Board का बड़ा फैसला,10वीं-12वीं में ‘द्वितीय परीक्षा’ लागू, फेल-पास सभी को मिलेगा मौका नजफगढ़ में अवैध जंपरिंग से लगी आग पठारी तहसील के ग्राम नजफगढ़ में अलग स्थिति सामने आई। यहां 11 केवी भालामोरा पंप फीडर शटडाउन पर था, लेकिन अवैध क्रॉस जंपरिंग के कारण तारों के संपर्क से चिंगारी निकली, जिससे नरवाई में आग लग गई। प्रशासन ने पहले ही लगाया है प्रतिबंध जिले में नरवाई जलाने पर पहले से प्रतिबंध लागू है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने इसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। Kisan Morcha : भोपाल में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेगी भाजपा किसानों से अपील और चेतावनी बिजली कंपनी ने किसानों से अपील की है कि वे नरवाई न जलाएं और बिना जांच के बिजली विभाग को दोषी न ठहराएं। साथ ही अवैध रूप से बिजली लाइनों से छेड़छाड़ न करने की भी चेतावनी दी गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Harda Crime News : PHE की महिला इंजीनियर की मौत मामले में ठेकेदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

हाइलाइट्स हरदा में महिला सब इंजीनियर का संदिग्ध शव मिला ठेकेदार योगेश उर्फ रिंकू गौर पर केस दर्ज, गिरफ्तारी बाकी आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी और SC-ST एक्ट में मामला मकान से मिले पत्र, जांच में नए खुलासे की संभावना Harda Crime News : हरदा। हरदा में 22 मार्च की रात पीएचई विभाग की एक महिला सब इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को सील कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ABVP Student Protest : भोपाल में ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के पास शराब दुकान पर पथराव ठेकेदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पीएचई विभाग के ठेकेदार योगेश उर्फ रिंकू गौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। किराए के मकान में रहती थीं इंजीनियर मृतका शहर की सिद्धि विनायक कॉलोनी में पिछले पांच वर्षों से किराए के मकान में रह रही थीं। घटना के बाद पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। Board Exams 2026 : MP Board का बड़ा फैसला,10वीं-12वीं में ‘द्वितीय परीक्षा’ लागू, फेल-पास सभी को मिलेगा मौका मकान से मिले पत्र, जांच में नए एंगल पुलिस को जांच के दौरान मकान से दो पत्र मिले हैं। एक पत्र में आरोपी ठेकेदार का नाम सामने आया है, जबकि दूसरे में विभाग की एक अन्य महिला सब इंजीनियर के राजनीतिक प्रभाव से प्रभारी एसडीओ का चार्ज लेने का उल्लेख किया गया है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है, लेकिन पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। जांच में बढ़ सकते हैं आरोपियों की संख्या पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में इसमें नए तथ्य सामने आ सकते हैं। जांच के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। Bollywood actor robbery case : भोपाल में एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर वारदात
ABVP Student Protest : भोपाल में ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के पास शराब दुकान पर पथराव

हाइलाइट्स भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उग्र प्रदर्शन कॉलेज के पास शराब दुकान को लेकर छात्रों का विरोध पॉलिटेक्निक चौराहे पर सड़क जाम, ट्रैफिक प्रभावित दुकान पर पथराव और बोर्ड फाड़ा, पुलिस से झड़प छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल ABVP Student Protest : भोपाल। भोपाल में कॉलेज के पास संचालित शराब दुकान के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जोरदार प्रदर्शन किया। एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और एसवी को-एड कॉलेज के पास शराब दुकान होने से नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर दी। Board Exams 2026 : MP Board का बड़ा फैसला,10वीं-12वीं में ‘द्वितीय परीक्षा’ लागू, फेल-पास सभी को मिलेगा मौका पॉलिटेक्निक चौराहे पर ट्रैफिक जाम, भारी पुलिस बल तैनात प्रदर्शन के दौरान पॉलिटेक्निक चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम कर दिया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता गया। शराब दुकान पर पथराव, बोर्ड फाड़ा आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान के बोर्ड पर चढ़कर उसे फाड़ दिया और पथराव भी किया। इस दौरान प्रशासनिक अमले और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। Kisan Morcha : भोपाल में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेगी भाजपा नियमों के उल्लंघन का आरोपएबीवीपी ने आरोप लगाया कि यह शराब दुकान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में संचालित हो रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। संगठन ने इसमें प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में हाल ही में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। शराब के नशे में लोग छात्राओं को परेशान करते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है। पहले शांतिपूर्ण विरोध, अब उग्र आंदोलन एबीवीपी का कहना है कि उन्होंने पहले कई बार ज्ञापन देकर शराब दुकान हटाने की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ा। UCC Breaking News Today : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, UCC को बताया देश के लिए जरूरी प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Board Exams 2026 : MP Board का बड़ा फैसला,10वीं-12वीं में ‘द्वितीय परीक्षा’ लागू, फेल-पास सभी को मिलेगा मौका

हाइलाइट्स माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश का बड़ा फैसला 10वीं-12वीं में पूरक परीक्षा खत्म, ‘द्वितीय परीक्षा’ लागू 7 मई 2026 से शुरू होंगी परीक्षाएं फेल के साथ पास छात्र भी दे सकेंगे एग्जाम बेहतर अंक को ही अंतिम परिणाम में मिलेगी मान्यता Board Exams 2026 : मध्य प्रदेश। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने इस साल से परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब पारंपरिक पूरक परीक्षा व्यवस्था को खत्म कर ‘द्वितीय परीक्षा’ लागू की गई है। इस नई व्यवस्था में फेल और पास दोनों तरह के छात्र शामिल हो सकेंगे। Kisan Morcha : भोपाल में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेगी भाजपा 7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं बोर्ड के अनुसार, ‘द्वितीय परीक्षा’ 7 मई 2026 से शुरू होगी। 12वीं (हायर सेकेंडरी): 7 मई से 25 मई 2026 10वीं (हाईस्कूल): 7 मई से 19 मई 2026सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। अब पास छात्र भी सुधार सकेंगे रिजल्ट नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब केवल फेल छात्र ही नहीं, बल्कि पास छात्र भी अपने अंक सुधारने के लिए किसी भी विषय की दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।वहीं, जो छात्र किसी विषय में फेल हैं, उनके लिए उस विषय की परीक्षा देना अनिवार्य होगा। MP Breaking News : भोपाल में फिर धंसी सड़क, राजभवन के सामने VVIP इलाके में हुआ हादसा बेहतर रिजल्ट को मिलेगी मान्यता बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा—दोनों में से जो भी बेहतर अंक होंगे, वही अंतिम परिणाम में मान्य किए जाएंगे। इससे छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारने का सीधा लाभ मिलेगा। ऐसे करें आवेदन द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के 7 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से पूरी की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। Morena Murder : मुरैना में रेत माफिया का हमला, आरक्षक की मौत पर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल छात्रों के लिए राहत भरा कदम इस बदलाव को छात्रों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें फेल होने या कम अंक आने की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन का दूसरा मौका मिलेगा।
Kisan Morcha : भोपाल में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेगी भाजपा

हाइलाइट्स भोपाल में भाजपा किसान मोर्चा की नई पहल 9 अप्रैल को मंडियों में किसानों का तिलक लगाकर स्वागत कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी, खरीदी में करेंगे सहयोग वर्चुअल बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने दिए निर्देश Kisan Morcha : भोपाल। भोपाल में बीजेपी किसान मोर्चा ने बड़ा फैसला लिया है। 9 अप्रैल को गेहूं उपार्जन के लिए मंडियों में आने वाले किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य किसानों का सम्मान करना और खरीदी प्रक्रिया को सहज बनाना बताया गया है। Bollywood actor robbery case : भोपाल में एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर वारदात किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी ने अपने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। कार्यकर्ता मंडियों में मौजूद रहकर किसानों की सहायता भी करेंगे, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्चुअल बैठक में दिए गए निर्देश बुधवार सुबह आयोजित वर्चुअल बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सरकार के कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। MP Breaking News : भोपाल में फिर धंसी सड़क, राजभवन के सामने VVIP इलाके में हुआ हादसा किसानों को हर संभव सहयोग का भरोसा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि गेहूं खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता लगातार किसानों की मदद करेंगे और पूरी प्रक्रिया को सुचारु बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि किसान सम्मान के साथ अपनी उपज बेच सकें और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। MP Crime News : डॉक्टरों से करोड़ों की ठगी, फर्जी सोना दिखाकर ठग पकड़ा, 1.55 करोड़ नकद और 84 ग्राम सोना बरामद
MP Breaking News : भोपाल में फिर धंसी सड़क, राजभवन के सामने VVIP इलाके में हुआ हादसा

हाइलाइट्स भोपाल में फिर धंसी सड़क राजभवन के सामने VVIP इलाके में हुआ हादसा पाइपलाइन फूटने से सड़क धंसने की घटना ट्रैफिक डायवर्ट, लोगों को हुई परेशानी नगर निगम ने शुरू किया मरम्मत कार्य MP Breaking News : भोपाल। भोपाल में एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। मंगलवार शाम राजभवन के सामने अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह इलाका राजधानी का अति संवेदनशील और वीवीआईपी जोन माना जाता है, जहां से लोकभवन से सीएम हाउस की ओर आवागमन होता है। Bollywood actor robbery case : भोपाल में एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर वारदात पाइपलाइन फूटने से बढ़ी समस्या प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क धंसने के साथ ही नीचे से गुजर रही पाइपलाइन भी फूट गई। पाइपलाइन फटने के कारण पानी का रिसाव शुरू हो गया, जिससे सड़क का हिस्सा और कमजोर हो गया। पानी भरने से गड्ढा और बड़ा हो गया, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया। ट्रैफिक डायवर्ट, लोगों को हुई परेशानी घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। हालांकि अचानक ट्रैफिक डायवर्जन के कारण लोगों को कुछ समय तक जाम और असुविधा का सामना करना पड़ा। UCC Breaking News Today : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, UCC को बताया देश के लिए जरूरी नगर निगम और प्रशासन मरम्मत में जुटा घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया। गड्ढे को भरने, पाइपलाइन सुधारने और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए मशीनों और कर्मचारियों को लगाया गया है। बार-बार सड़क धंसने से उठे सवाल राजधानी में बार-बार सड़क धंसने की घटनाओं ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर वीवीआईपी इलाके में इस तरह की घटना होना प्रशासन के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। Bhopal Rape Case : भोपाल में छात्रा से फर्जी पहचान बनाकर यौन शोषण, गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव
Bollywood actor robbery case : भोपाल में एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर वारदात

हाइलाइट्स भोपाल में राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर वारदात बाइक सवार बदमाश फोन छीनकर फरार पुलिस CCTV से आरोपियों की तलाश में जुटी Bollywood actor robbery case : भोपाल। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को अभिनेता राहुल चेलानी के साथ मोबाइल स्नैचिंग की घटना हुई। कैब बुक करते समय हुआ हमला जानकारी के अनुसार, राहुल मुंबई से भोपाल लौटे थे और नर्मदापुरम जाने के लिए स्टेशन के बाहर कैब बुक कर रहे थे। इसी दौरान वे फोन पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। UCC Breaking News Today : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, UCC को बताया देश के लिए जरूरी थाने में शिकायत, CCTV खंगाल रही पुलिस घटना के बाद राहुल ने हबीबगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। टीवी और फिल्मों में कर चुके हैं काम नर्मदापुरम निवासी राहुल चेलानी कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके हैं। शूटिंग के चलते वे अक्सर मुंबई और भोपाल-नर्मदापुरम के बीच यात्रा करते रहते हैं। नोटबंदी के दौरान भी रहे थे चर्चा में राहुल चेलानी पहले नोटबंदी के समय भी सुर्खियों में आए थे। उस दौरान होशंगाबाद में उनके पास से 43.60 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद हुई थी। उन्होंने इसे अपनी मेहनत की कमाई बताया था, जिसके बाद मामला आयकर विभाग को सौंपा गया था। Morena Murder : मुरैना में रेत माफिया का हमला, आरक्षक की मौत पर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे राहुल राहुल चेलानी जल्द ही एक बड़े बजट की फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस भूमिका के लिए उनका चयन कई कलाकारों के ऑडिशन के बाद किया गया है। राहुल के मुताबिक, इस किरदार के लिए वे भावुक हो गए थे और पिछले डेढ़ साल से उन्होंने अपनी दाढ़ी भी नहीं कटवाई है। पवई लेक पर होगा भव्य म्यूजिकल शो फिल्म का प्रदर्शन पवई लेक पर बनने जा रहे भव्य म्यूजिकल फाउंटेन शो में किया जाएगा। लगभग 180 मीटर चौड़े और 40 मीटर ऊंचे इस फाउंटेन में अत्याधुनिक साउंड, VFX और 49 फायर नोजल का इस्तेमाल किया जाएगा। Raisen Crime News : रायसेन में 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी 45 दिन से फरार; व्यापारी ने दी आत्महत्या की चेतावनी इतिहास की झलक भी दिखेगी फिल्म में फिल्म में शिवाजी महाराज द्वारा तानाजी मालुसरे की शहादत पर कही गई प्रसिद्ध पंक्ति “गढ़ आला, पण सिंह गेला” को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा, जो 1670 में कोंढाणा किले की विजय के बाद कही गई थी।
UCC Breaking News Today : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, UCC को बताया देश के लिए जरूरी

हाइलाइट्स भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान UCC को बताया देश के वर्तमान और भविष्य के लिए जरूरी कांग्रेस पर धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप विपक्ष पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप UCC Breaking News Today : भोपाल। भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में एकरूपता जरूरी है और UCC वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी अहम है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अलग-अलग वर्गों और धर्मों के लिए अलग कानून क्यों होने चाहिए। Morena Murder : मुरैना में रेत माफिया का हमला, आरक्षक की मौत पर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल कांग्रेस पर साधा निशाना मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की नीति हमेशा से धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और अब उसी गलती को सुधारने की कोशिश की जा रही है। गेहूं खरीदी को लेकर सरकार का दावा मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर उठ रहे सवालों पर विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि किसान का एक-एक दाना गेहूं खरीदा जाएगा और यह सरकार की प्राथमिकता है। Bhopal Crime : भोपाल में बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंका, 22 घंटे बाद अस्पताल से हुई लापता कांग्रेस के आरोपों को बताया बेबुनियाद कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।सारंग ने कांग्रेस को किसानों को उकसाने और भ्रमित करने की राजनीति न करने की सलाह दी।
Morena Murder : मुरैना में रेत माफिया का हमला, आरक्षक की मौत पर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

हाइलाइट्स मुरैना में रेत माफिया का हमला, आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या वन विभाग की टीम पर कार्रवाई के दौरान हुआ हमला अवैध खनन माफिया के बढ़ते हौसलों पर उठे सवाल कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग Morena Murder : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। MP Crime News : डॉक्टरों से करोड़ों की ठगी, फर्जी सोना दिखाकर ठग पकड़ा, 1.55 करोड़ नकद और 84 ग्राम सोना बरामद आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार, CCTV में कैद पुलिस के अनुसार, अवैध रेत परिवहन की सूचना पर 6 सदस्यीय वन विभाग टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी रेत से भरी ट्रॉली लेकर भागने लगा। वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें कुचल दिया और फरार हो गया। पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीरें कैद हुई हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम में LPG किल्लत पर छात्रों का विरोध, कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल ने दिमनी थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। इनमें ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी, मालिक सोनू चौहान और पवन तोमर शामिल हैं। बताया गया है कि ट्रैक्टर सोनू और पवन ने साझेदारी में खरीदा था। नामजद FIR को लेकर विवाद घटना के बाद नामजद एफआईआर को लेकर विवाद भी सामने आया है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू उर्फ कप्तान कंसाना पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और पुलिस पर परिजनों से दबाव में एफआईआर साइन कराने का आरोप लगाया। RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अवैध खनन माफिया खुलेआम कानून के रक्षकों की हत्या कर रहे हैं। प्रशासन का आश्वासन, जल्द गिरफ्तारी का दावा कलेक्टर ने बताया कि पुलिस को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।