MP Crime News : डॉक्टरों से करोड़ों की ठगी, फर्जी सोना दिखाकर ठग पकड़ा, 1.55 करोड़ नकद और 84 ग्राम सोना बरामद

हाइलाइट्स पन्नालाल राठौर ने डॉक्टरों को गड़ा खजाना दिखाकर ठगी की 7 महीने में MP के कई शहरों में करोड़ों की ठगी आरोपी के पास से 1.55 करोड़ नकद, 84 ग्राम सोना और 20 किलो नकली सोना बरामद पत्नी और दो बेटों समेत गैंग के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार MP Crime News : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग पन्नालाल राठौर को गिरफ्तार किया है। 60 वर्षीय इस शातिर आरोपी ने पिछले 7 महीनों में डॉक्टरों को गड़ा खजाना दिखाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की। Raisen Crime News : रायसेन में 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी 45 दिन से फरार; व्यापारी ने दी आत्महत्या की चेतावनी नकली सोना दिखाकर ठगी पुलिस के अनुसार, पन्नालाल खासतौर पर डॉक्टरों को निशाना बनाता था। वह अपनी पत्नी को मरीज बनाकर डॉक्टरों के पास भेजता और इलाज के दौरान भरोसा जीतकर शुद्ध सोना बताकर नकली गिन्नियां बेच देता था। एक डॉक्टर ने तो सोना खरीदने के लिए बैंक से 60 लाख रुपए तक का होम लोन लिया। MP के कई शहरों में वारदात आरोपी लगभग 7 महीने पहले मध्य प्रदेश आया और छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर और जबलपुर के डॉक्टरों को निशाना बनाया। वह गड़े खजाने की कहानी सुनाकर डॉक्टरों को ठगता और आंशिक असली गिन्नियां दिखाकर विश्वास हासिल करता। LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम में LPG किल्लत पर छात्रों का विरोध, कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन असली और नकली सोने का जाल पुलिस के मुताबिक आरोपी से 1 करोड़ 55 लाख रुपए नकद, 84 ग्राम असली सोना और करीब 20 किलो नकली सोने की गिन्नियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा 11 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गैंग की पृष्ठभूमि पन्नालाल मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और 30 साल पहले हरियाणा के फरीदाबाद में बस गया था। शुरुआत में पुराने कपड़े बेचता था, फिर हरियाणा की कुख्यात मेवाती गैंग में शामिल हुआ। कुछ साल बाद उसने अपनी पत्नी रानमा देवी और बेटों धर्मेंद्र व वीरेंद्र को ठगी में शामिल कर अपना गिरोह बनाया। Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित क्राइम ब्रांच ने पकड़ा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लगभग 400 किलोमीटर दूर झांसी के एक गांव में दबिश दी। पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने कबूल किया कि उन्होंने मध्य प्रदेश और देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी की। एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी और उसके गिरोह के अन्य सदस्य गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
Raisen Crime News : रायसेन में 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी 45 दिन से फरार; व्यापारी ने दी आत्महत्या की चेतावनी

हाइलाइट्स लोहा सप्लायर पर 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप 4.55 करोड़ लेने के बाद आधा ही माल पहुंचाया 45 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस पर सवाल पीड़ित व्यापारी ने आत्महत्या की चेतावनी दी Raisen Crime News : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़े धोखाधड़ी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम करहैया कला में बन रही शुगर मिल के मालिक से 2 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है। मामले में आरोपी पिछले 45 दिनों से फरार है, जिससे नाराज पीड़ित व्यापारी ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम में LPG किल्लत पर छात्रों का विरोध, कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन लोहे के सौदे में करोड़ों की ठगी जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा निवासी लोहा सप्लायर रिजवान उर्फ इमरान खान ने 700-750 टन लोहे की सप्लाई का सौदा किया था। इसके एवज में मिल मालिक अनिल रघुवंशी ने आरटीजीएस के जरिए कुल 4 करोड़ 55 लाख रुपए का भुगतान किया। आंशिक सप्लाई कर जीता भरोसा आरोपी ने शुरुआत में करीब 2.20 करोड़ रुपए का माल भेजकर विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसने व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी बिल और बिल्टी भेजकर बाकी रकम के बदले माल भेजने का दावा किया, लेकिन न तो माल भेजा और न ही पैसे लौटाए। Harda Kisan Andolan : हरदा में किसान संघ का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव 19 करोड़ के लोन से बन रहा प्लांट बताया जा रहा है कि करहैया कला (नेशनल हाईवे-45) पर रघुवंशी खांडसारी एलएलपी का शुगर मिल प्लांट बन रहा है। इसके निर्माण के लिए अनिल रघुवंशी ने बैंक से करीब 19 करोड़ रुपए का ऋण लिया था। प्लांट के लिए बड़ी मात्रा में लोहे की आवश्यकता थी। मजदूरों का वेतन रुका, काम प्रभावितधोखाधड़ी का असर निर्माण कार्य पर भी पड़ा है। मिल में काम कर रहे मजदूरों को पिछले 3-4 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। 45 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहींपीड़ित की शिकायत पर बरेली थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन 45 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में एसडीओपी कुँवर सिंह मुकाती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। MP High Court : MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहिता को प्रेमी संग रहने की मंजूरी
LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम में LPG किल्लत पर छात्रों का विरोध, कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन

हाइलाइट्स LPG किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ छात्रों का विरोध कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन 900 रुपये के सिलेंडर के 4000 तक में बिकने का आरोप प्रशासन के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में LPG सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। दिन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद रात करीब 9:30 बजे छात्र कलेक्ट्रेट के सामने ही खाना बनाने पहुंच गए। Bhopal Rape Case : भोपाल में छात्रा से फर्जी पहचान बनाकर यौन शोषण, गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव कलेक्ट्रेट के सामने बनाया खाना करीब 15 से ज्यादा छात्र सब्जी, पोहा और अन्य खाद्य सामग्री लेकर मौके पर बैठ गए और वहीं खाना बनाने लगे। सूचना मिलते ही तहसीलदार सरिता मालवीय और शक्ति तोमर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक छात्रों को समझाइश दी। कालाबाजारी के गंभीर आरोप मप्र आदिवासी विकास परिषद के छात्र प्रभाग ने आरोप लगाया कि LPG सिलेंडर की तय कीमत करीब 900 रुपये है, लेकिन बाजार में इसे 3500 से 4000 रुपये तक बेचा जा रहा है। छात्रों ने प्रशासन से तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान दीनदयाल रसोई का प्रस्ताव ठुकराया प्रशासन ने छात्रों के लिए दीनदयाल रसोई योजना के तहत भोजन की व्यवस्था का प्रस्ताव दिया, लेकिन छात्रों ने इसे ठुकरा दिया और अपनी मांगों पर अड़े रहे। ज्ञापन के बाद भी जारी रहा विरोध एडवोकेट राजू उईके और नीरज वारिवा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। आश्वासन मिलने के बावजूद छात्र रात में प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। प्रशासन का आश्वासन तहसीलदार ने कहा कि जिन लोगों के पास नर्मदापुरम जिले के LPG कनेक्शन हैं, वे अपनी बुक और DSC नंबर के साथ मंगलवार को आएं। सत्यापन के बाद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन आखिरकार शांत हुआ प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेस नेता फैजान ने सभी के भोजन की व्यवस्था कराने की बात कही, जिसके बाद छात्र मान गए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रतियोगी छात्र हैं प्रदर्शनकारी बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले अधिकांश युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और शहर में किराए के कमरों में रहते हैं। कई छात्रों के पास स्थानीय LPG कनेक्शन नहीं होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
Bhopal Crime : भोपाल में बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंका, 22 घंटे बाद अस्पताल से हुई लापता

हाइलाइट्स लहारपुर ब्रिज के पास चलती कार से बुजुर्ग महिला को फेंका गया सीने में स्टेप्लर पिन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 22 घंटे बेहोश रहने के बाद अस्पताल से हुई लापता CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, पहचान अब तक नहीं Bhopal Crime : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के लहारपुर ब्रिज के पास अज्ञात कार सवारों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, उसके सीने में स्टेप्लर की पिन चुभी हुई थीं और वह खून से लथपथ थी। RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन चश्मदीद ने देखी पूरी घटना घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। एक स्थानीय महिला ने पूरी वारदात देखी और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने स्वयंसेवी संस्था ‘चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर’ को जानकारी दी। संस्था और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य मोहन सोनी और पारस मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल महिला को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित बेहोशी में सिर्फ ‘सलकनपुर’ बोल रही थी महिला महिला बेहोशी की हालत में अपना नाम या पता नहीं बता पा रही थी। वह केवल “सलकनपुर” शब्द ही बोल पा रही थी। उसके हाथ पर नाम गुदा हुआ मिला है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 22 घंटे बाद अस्पताल से लापता मामले में नया मोड़ तब आया जब करीब 22 घंटे तक बेहोश रहने के बाद महिला अस्पताल से लापता हो गई। बाग सेवनिया थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। Vidisha Mandi News : विदिशा मंडी में नीलामी बंद, किसानों का हंगामा; किसानों ने किया चक्काजाम CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। वहीं, महिला के लापता होने से मामला और अधिक गंभीर हो गया है।
RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन

हाइलाइट्स कैंटीन बंद होने से छात्रों के सामने भोजन संकट टिफिन पर रोक लगाने का आरोप, रात में भूखे रहे छात्र 40–50 छात्र हॉस्टल से पैदल पहुंचकर किया विरोध मिड-टर्म परीक्षा के बीच अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी RGPV Student Protest : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में कथित “छिपकली कांड” के बाद कैंटीन बंद होने से छात्रों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात तब और बिगड़ गए जब प्रशासन ने बाहर से आने वाले टिफिन पर भी रोक लगा दी, जिससे कई छात्र रात में भूखे रहने को मजबूर हो गए। Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित रात 12 बजे तक चला छात्रों का प्रदर्शन इस मुद्दे के विरोध में सोमवार और मंगलवार की रात छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। देर रात तक चले इस विरोध के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। टिफिन पर रोक से बढ़ी नाराजगी प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब कैंटीन बंद है, तब बाहर से खाना लाने की अनुमति दी जानी चाहिए। आरोप है कि गार्ड्स टिफिन लेकर आने वालों को गेट पर ही रोक रहे हैं, जिससे छात्रों को भोजन नहीं मिल पा रहा। Harda Kisan Andolan : हरदा में किसान संघ का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव हॉस्टल से पैदल पहुंचे छात्र सीवी रमन बॉयज हॉस्टल के करीब 40–50 छात्र लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य गेट तक पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ-साथ पूर्व वार्डन और कुछ वरिष्ठ फैकल्टी के खिलाफ भी नाराजगी जताई। ‘दोहरे रवैये’ का आरोप छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती नहीं दिखाई जाती, लेकिन छात्रों के खाने पर रोक लगाई जा रही है। इसे लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया। Rajgarh News Today : राजगढ़ में विवाद की आग में जली 4 बीघा गेहूं की फसल, किसान ने CM से लगाई गुहार परीक्षा के बीच बढ़ी परेशानी छात्र आर्यन देशमुख के अनुसार, मंगलवार से मिड-टर्म परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। दिनभर पढ़ाई के बाद रात में भोजन की व्यवस्था न होना उनकी तैयारी और प्रदर्शन दोनों को प्रभावित कर रहा है। हॉस्टल के बाहर रोका जा रहा खाना छात्रों का कहना है कि गार्ड्स हॉस्टल के बाहर ही टिफिन रखवा रहे हैं, जिससे उन्हें खाने तक पहुंच नहीं मिल रही और स्थिति और कठिन हो गई है। प्रशासन की चुप्पी से बढ़ी चिंता सोमवार रात करीब 12 बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने मांग की है कि या तो जल्द कैंटीन शुरू की जाए या बाहर से खाना लाने की अनुमति दी जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे छात्रों की नाराजगी और बढ़ सकती है। Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना
Bhopal Rape Case : भोपाल में छात्रा से फर्जी पहचान बनाकर यौन शोषण, गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव

हाइलाइट्स फर्जी नाम बताकर छात्रा से बनाई दोस्ती डेढ़ साल तक संबंध बनाने का आरोप गर्भवती होने पर गर्भपात का दबाव आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश Bhopal Rape Case : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक छात्रा के साथ फर्जी पहचान के जरिए शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा है, ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन फर्जी नाम से की दोस्ती पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने खुद को “आशीष पांडे” बताकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे दोस्ती कर ली। बाद में यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। डेढ़ साल तक संबंध का आरोप छात्रा का कहना है कि आरोपी ने करीब डेढ़ साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी के दो अन्य दोस्तों पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। गर्भवती होने पर दबाव पीड़िता के मुताबिक, जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी और उसके साथियों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा। Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित धमकी और मानसिक प्रताड़ना छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे लगातार धमकाया गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया। इससे वह लंबे समय तक दबाव में रही। पुलिस में शिकायत, आरोपी फरार पीड़िता ने करीब एक महीने पहले महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और सोमवार को सामने आई। मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है। Betul News : बैतूल में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे