Rajgarh News : गाड़गंगा नदी में मिले शव की पहचान, 4 दिन बाद सामने आई सच्चाई

हाइलाइट्स राजगढ़ जिले में महिला शव की पहचान मृतका श्यामू बाई नाथ (28) ज्वालापुरा की निवासी 4 दिन पहले खिलचीपुर की गाड़गंगा नदी में मिला था शव मानसिक रूप से कमजोर थी, कई दिनों से थी लापता Rajgarh News : राजगढ़। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र की गाड़गंगा नदी में चार दिन पहले मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका का नाम श्यामू बाई नाथ (28) निवासी ज्वालापुरा बताया गया है। Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना मां ने मरच्यूरी में की पहचान रविवार को मृतका की मां प्रेमबाई नाथ खिलचीपुर थाने पहुंचीं और पुलिस के साथ जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखे शव को देखकर अपनी बेटी के रूप में पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मानसिक रूप से कमजोर थी महिला परिजनों के अनुसार, श्यामू बाई पिछले करीब 10 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। इसी कारण उसके पति ने उसे करीब 8 साल पहले मायके भेज दिया था, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ रह रही थी। Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन अक्सर घर से निकल जाती थी परिवार ने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अक्सर घर से निकलकर आसपास के इलाकों में चली जाती थी। पिछले कुछ दिनों से वह लापता थी। इसी दौरान 1 अप्रैल को नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा व अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना

हाइलाइट्स नर्मदापुरम के STR में 4 माह के शावक का शव मिला मटकुली रेंज के नयाखेड़ा क्षेत्र में मिला मृत शावक आपसी संघर्ष में मौत की आशंका 9 महीनों में बाघों की मौत का पांचवां मामला Satpura Tiger Reserve : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ की मौत का मामला सामने आया है। मटकुली रेंज के नयाखेड़ा क्षेत्र में 4 माह के शावक का शव मिलने से वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन दहाड़ सुनकर पहुंची टीम, रात में मिला शव जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड को क्षेत्र में दो बाघों की तेज दहाड़ सुनाई दी, जिसके बाद टीम ने गश्त की। रात के दौरान मौके पर शावक मृत अवस्था में मिला और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की निगरानी की गई। आपसी संघर्ष के मिले संकेत रविवार सुबह अधिकारियों के निरीक्षण में घटनास्थल पर नर और मादा बाघ के पदचिह्न मिले। शावक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे उसकी मौत किसी मांसाहारी वन्यजीव, संभवतः बाघों के आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई जा रही है। OBC Creamy Layer update : ग्वालियर बेंच का अहम फैसला, क्रीमीलेयर निर्धारण में नया स्पष्टिकरण पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार वन विभाग ने निर्धारित SOP के तहत पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शव परीक्षण किया, जिसके बाद शावक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 9 महीनों में पांचवीं घटना STR क्षेत्र में बाघों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 9 महीनों में यह पांचवीं घटना है। इससे पहले मढ़ई, चूरना, तवा नगर और अन्य क्षेत्रों में भी बाघों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। Vidisha Rain Alert : विदिशा में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और ओलों से किसानों को भारी नुकसान, कई गांव प्रभावित
Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन

हाइलाइट्स भोपाल में कलाकारों की प्रेस वार्ता 70% से अधिक संस्थाओं के आवेदन रिजेक्ट या कूल्ड ऑफ 7 अप्रैल को कलाकार दिल्ली जाकर करेंगे विरोध मध्यप्रदेश में 650 से ज्यादा कलाकार प्रभावित Bhopal Artist Protest : भोपाल। संस्कृति मंत्रालय की गुरु-शिष्य परंपरा (रेपर्टरी ग्रांट) योजना में बड़े पैमाने पर अनुदान रोके जाने के फैसले के खिलाफ देशभर के कलाकार एकजुट हो रहे हैं। भोपाल में रविवार को रंगमंच कलाकारों ने प्रेस वार्ता कर इस निर्णय को अपारदर्शी और भेदभावपूर्ण बताया। Vidisha Rain Alert : विदिशा में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और ओलों से किसानों को भारी नुकसान, कई गांव प्रभावित 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी कलाकारों ने ऐलान किया है कि 7 अप्रैल को मध्यप्रदेश सहित देशभर के रंगकर्मी दिल्ली पहुंचकर संस्कृति सचिव और मंत्री से मुलाकात करेंगे। वे इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग करेंगे। जानकारी के अनुसार, देशभर में 1164 संस्थाओं के आवेदन रिजेक्ट या कूल्ड ऑफ किए गए हैं। बड़ी संख्या में कलाकार प्रभावित कलाकारों के अनुसार, मध्यप्रदेश में 78 आवेदन रिजेक्ट और 44 कूल्ड ऑफ किए गए हैं। पहले जहां 90 रेपर्टरी सक्रिय थीं, अब यह संख्या घटकर 39 रह गई है। इससे करीब 650 कलाकार सीधे प्रभावित हुए हैं, जबकि नए अवसर सिर्फ 42 कलाकारों को मिले हैं। Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार, एक साल से फरार था आरोपी चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल कलाकारों ने चयन प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विशेषज्ञों को चयन समिति में शामिल नहीं किया गया, भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया हटा दी गई और दस्तावेजों में सुधार का मौका भी नहीं दिया गया। साथ ही, कई संस्थाओं के कार्यक्षेत्र गलत दर्ज किए गए, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दो साल काम कराया, अब भुगतान से इनकार रंगकर्मियों का आरोप है कि उन्होंने मंत्रालय के निर्देशानुसार दो वर्षों तक प्रशिक्षण और प्रस्तुतियां दीं, लेकिन अब अनुदान रोक दिया गया है। इससे कलाकार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह फैसला केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक नुकसान भी है। गुरु-शिष्य परंपरा के तहत चलने वाली कला विधाओं का प्रशिक्षण प्रभावित होगा और भविष्य में कलाकारों की कमी हो सकती है। Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम में दर्दनाक एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराई, दो की मौत, एक घायल
Rajgarh News : राजगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 दिन में 25 फरार वारंटी गिरफ्तार

हाइलाइट्स राजगढ़ में पुलिस का बड़ा अभियान 2 दिन में 25 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी 13 आरोपियों को कोर्ट से जेल भेजा गया कई आरोपी वर्षों से फरार, दूसरे राज्यों में छिपे थे Rajgarh News : राजगढ़। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना पुलिस ने विशेष कोम्बिंग गश्त अभियान चलाकर लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ की। दो दिनों तक चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया। Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार, एक साल से फरार था आरोपी वर्षों से फरार थे आरोपी थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती के अनुसार, कई आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी थे और वे वर्ष 2016 व 2018 से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ आरोपी अन्य राज्यों में जाकर मजदूरी करने लगे थे। होटल में वेटर और बाहर मजदूरी कर रहे थे आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध शराब तस्करी के मामले में 2021 से फरार आरोपी ज्वाला प्रसाद कुल्लू-मनाली के एक होटल में वेटर का काम कर रहा था। वहीं मारपीट के मामले में फरार राकेश वर्मा राजस्थान में मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की। Rajgarh Newborn Baby : झाड़ियों में मिला नवजात… बना मिसाल, 60 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ 13 आरोपियों को भेजा गया जेल गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 13 को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
OBC Creamy Layer update : ग्वालियर बेंच का अहम फैसला, क्रीमीलेयर निर्धारण में नया स्पष्टिकरण

हाइलाइट्स मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का अहम निर्णय महिला की क्रीमीलेयर तय करने में पति की आय नहीं जोड़ी जाएगी माता-पिता की सामाजिक-आर्थिक स्थिति होगी आधार याचिका खारिज, वरिष्ठता लाभ की मांग भी नहीं मानी OBC Creamy Layer update : ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने OBC क्रीमीलेयर से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी महिला अभ्यर्थी की क्रीमीलेयर तय करने में उसके पति की आय को आधार नहीं माना जा सकता। कोर्ट के अनुसार, क्रीमीलेयर का निर्धारण महिला के माता-पिता की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। Vidisha Rain Alert : विदिशा में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और ओलों से किसानों को भारी नुकसान, कई गांव प्रभावित पति की आय कब जोड़ी जाएगी न्यायालय ने यह भी कहा कि महिला अभ्यर्थी की स्वयं की आय और पति की आय को तब तक नहीं जोड़ा जा सकता, जब तक पति क्लास-1 अधिकारी न हो। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि संबंधित महिला अभ्यर्थी के पिता क्लास-3 अधिकारी थे और माता गृहिणी थीं, इसलिए उसे OBC क्रीमीलेयर आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता। क्या था पूरा मामला यह मामला सहायक प्राध्यापक (लॉ) पद पर नियुक्ति से जुड़ा था। याचिकाकर्ता सुनीता यादव ने दावा किया था कि चयनित अभ्यर्थी गरिमा राठौर क्रीमीलेयर में आती हैं, क्योंकि उनके पति सिविल जज हैं और परिवार की आय निर्धारित सीमा से अधिक है। Harda News : सर्पदंश से 3 साल की मासूम की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम वरिष्ठता लाभ की मांग भी खारिज याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की थी कि यदि उक्त अभ्यर्थी को नियुक्ति नहीं मिलती, तो उन्हें 2021 से नियुक्ति और वरिष्ठता का लाभ मिलना चाहिए। हालांकि, कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया और याचिका को खारिज कर दिया।
Harda Cheque Bounce News : हरदा कोर्ट का फैसला, चेक बाउंस मामले में महिला दोषी, 6 माह कारावास

हाइलाइट्स हरदा की महिला को कोर्ट ने सुनाई सजा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लिया था ऋण चेक बाउंस होने पर दर्ज हुआ था मामला 6 माह का साधारण कारावास और जुर्माना भी लगाया Harda Cheque Bounce News : हरदा। हरदा जिले के नांदरा गांव की एक महिला को चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लिए गए ऋण के भुगतान न करने से जुड़ा है। Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम में दर्दनाक एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराई, दो की मौत, एक घायल खाते में राशि न होने से बाउंस हुआ चेक अधिवक्ता शिव विलास सराफ के अनुसार, आरोपी सुनीता सोलंकी ने योजना के तहत 1 लाख रुपए का ऋण लिया था, जिसमें से 86,740 रुपए बकाया रह गए थे। महिला द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अबगांवखुर्द शाखा के खाते से दिया गया चेक पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया। न्यायालय ने माना दोषी मामले में पुलिस द्वारा चालान पेश किए जाने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रेमदीप शाह ने सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी पाया और छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई। RSS Meeting updates : शारदा विहार में आरएसएस की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक, संघ-संगठन-सत्ता का संगम प्रतिकर राशि जमा करने के निर्देश न्यायालय ने आरोपी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हरदा शाखा को 93,865 रुपए प्रतिकर के रूप में देने का आदेश भी दिया है। यदि यह राशि जमा नहीं की जाती है, तो महिला को अतिरिक्त छह माह का कारावास भुगतना होगा।
Vidisha Rain Alert : विदिशा में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और ओलों से किसानों को भारी नुकसान, कई गांव प्रभावित

हाइलाइट्स विदिशा के ग्यारसपुर क्षेत्र में मौसम का कहर बेर के आकार के ओले गिरने से फसलें बर्बाद गेहूं-चना की खड़ी फसलें जमीन पर गिरीं कच्चे मकानों और छतों को भी नुकसान ग्रामीणों ने मुआवजे और सर्वे की मांग की Vidisha Rain Alert : विदिशा। विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ और आसपास के गांवों में शनिवार रात अचानक मौसम बदल गया। रात करीब 11 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ बेर के आकार के ओले गिरे, जिससे किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार, एक साल से फरार था आरोपी खड़ी और कटी फसलें दोनों प्रभावित तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण गेहूं और चने की खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गईं। वहीं, जिन किसानों की फसलें कटकर खलिहानों में रखी थीं, वे भी बारिश और ओलों से भीग गईं, जिससे उनकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। मकानों और छतों को भी पहुंचा नुकसान आंधी का असर गांवों में रिहायशी इलाकों पर भी देखने को मिला। कई कच्चे मकानों के कबेलू उड़ गए, जबकि टीन और फाइबर की चादरें तेज हवा में उखड़कर दूर जा गिरीं। घरों की छतों पर रखा सामान भी बिखर गया। Harda News : सर्पदंश से 3 साल की मासूम की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम 4-5 गांव प्रभावित, मुआवजे की मांग ग्रामीणों के अनुसार, हैदरगढ़ क्षेत्र के करीब 4 से 5 गांव इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Police Transfer Raisen : रायसेन में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 अधिकारियों के तबादले

हाइलाइट्स रायसेन में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 5 पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी संजीत परते बने सिलवानी थाना प्रभारी पूनम सविता को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सभी तबादले अस्थायी, तत्काल जॉइनिंग के निर्देश Police Transfer Raisen : रायसेन। रायसेन में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने प्रशासनिक कारणों से जिले के पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। ये आदेश रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी किए गए हैं और अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे। Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम में दर्दनाक एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराई, दो की मौत, एक घायल इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक संजीत परते को सिलवानी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूनम सविता को सिलवानी से हटाकर अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, कार्यवाहक निरीक्षक सुरेश दुबे को अजाक थाना से रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि नितिन अहिरवार को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है। Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम में दर्दनाक एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराई, दो की मौत, एक घायल रोहित कुशवाह बने भारकच्छ थाना प्रभारी कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक रोहित कुशवाह को भारकच्छ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी तबादले अस्थायी प्रकृति के हैं।
Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार, एक साल से फरार था आरोपी

हाईलाइट्स बैतूल पुलिस ने आर्मी जवान को किया गिरफ्तार फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर बनाए संबंध पीड़िता से जन्मा एक बच्चा, आरोपी पहले से था शादीशुदा एक साल तक ट्रांसफर करवाकर पुलिस को देता रहा चकमा अमरावती के वरुड़ क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार Betul Crime News : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप धुर्वे को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरुड़ क्षेत्र से पकड़ा गया। Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम में दर्दनाक एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराई, दो की मौत, एक घायल पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से महिला से पहचान बढ़ाई और खुद को अविवाहित बताकर प्रेम संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। परतवाड़ा और मेरठ में रखा, वहीं हुई डिलीवरी आरोपी महिला को पहले महाराष्ट्र के परतवाड़ा और बाद में उत्तर प्रदेश के मेरठ में किराए के मकान में रखता रहा। इसी दौरान महिला की डिलीवरी कराई गई और उसे एक बेटा हुआ। शादी से मुकरा, पहले से निकला शादीशुदा जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन) और 506 के तहत मामला दर्ज किया। Rajgarh Newborn Baby : झाड़ियों में मिला नवजात… बना मिसाल, 60 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ तबादला कर पुलिस को देता रहा चकमा मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी ने अपना तबादला करवा लिया। वह मेरठ से मणिपुर के लीमाकोंग और फिर नागालैंड के जखामा पोस्ट पर चला गया और करीब एक साल तक पुलिस को चकमा देता रहा। वरुड़ क्षेत्र से दबिश देकर किया गिरफ्तार हाल ही में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर लौट रहा है। आरोपी ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए बस से आने की गलत जानकारी दी, लेकिन कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने वरुड़ क्षेत्र के पास दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। LPG Cylinde updates : गैस एजेंसियों की मनमानी पर सख्ती, भोपाल में आज से जांच अभियान, एसडीएम और तहसीलदार करेंगे निरीक्षण