MP Cabinet Decision 2026 : मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, विकास, तकनीक और कर्मचारियों को राहत पर जोर

MP Cabinet Decision

हाइलाइट्स जल गंगा अभियान के लिए 25 करोड़ रुपए मंजूर, 3 महीने तक चलेगा अभियान राज्य में AI स्टेट मिशन शुरू, कृषि-स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में होगा उपयोग महाना सिंचाई परियोजना को 82 करोड़ की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनरों को भी राहत     MP Cabinet Decision 2026 : भोपाल।  मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को भोपाल में संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मंत्री चैतन्य कश्यप ने लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की। Nagar Nigam budget 2026 : भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय ने चौथी बार रखा प्रस्ताव; टैक्स और अधूरे वादों पर विपक्ष का हंगामा सरकार ने इस बैठक में विकास कार्यों के साथ-साथ तकनीक, कृषि और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई अहम कदम उठाए हैं। जल गंगा अभियान के लिए 25 करोड़ का प्रावधान कैबिनेट बैठक में जल संरक्षण को लेकर जल गंगा अभियान (Jal Ganga Abhiyan) पर भी चर्चा हुई। यह अभियान अगले तीन महीनों तक संचालित किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को मजबूत करना और जल प्रबंधन को बेहतर बनाना है। AI स्टेट मिशन की शुरुआत का निर्णय राज्य में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित AI स्टेट मिशन (AI State Mission) शुरू करने का फैसला लिया है। Ujjain chemical factory workers : उज्जैन केमिकल फैक्ट्री में बड़ा खुलासा, 30+ कर्मचारियों की सुनने की क्षमता 70–80% तक प्रभावित इसके तहत कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में AI तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे सेवाओं को अधिक प्रभावी और स्मार्ट बनाया जा सके। सिंचाई परियोजना को मिली मंजूरी रीवा जिले की महााना सिंचाई परियोजना (Mahana Irrigation Project) को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 82 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। Bhopal protest news : भोपाल में गौकशी का मामला, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ट्रैफिक प्रभावित अतिथि शिक्षकों और बच्चों के पोषण में सुधार सरकार ने सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। दिव्यांग शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना कर दिया गया है। अब उन्हें 9000 रुपए की जगह 18000 रुपए प्रति माह मिलेंगे। इसके अलावा कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार की राशि को भी बढ़ाया गया है। अब प्रतिदिन 8 रुपए की जगह 12 रुपए दिए जाएंगे, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है। कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत की घोषणा की गई है। सातवें वेतनमान के तहत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। Bhopal protest news : भोपाल में गौकशी का मामला, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ट्रैफिक प्रभावित छठवें वेतनमान के कर्मचारियों और पेंशनरों को भी 3 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ मिलेगा। युवाओं के लिए नई पहल युवाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण 2026 (Shaurya Sankalp Training 2026) शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।  

Nagar Nigam budget 2026 : भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय ने चौथी बार रखा प्रस्ताव; टैक्स और अधूरे वादों पर विपक्ष का हंगामा

Nagar Nigam budget 2026

हाइलाइट्स 3938 करोड़ का बजट महापौर मालती राय ने सदन में पेश किया सुरक्षा निधि के कारण संभावित घाटा भी दर्ज किया गया टैक्स में सीधा इजाफा नहीं, लेकिन परिसीमन शुल्क बढ़ सकता है गोमांस मुद्दे पर सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी बहस   Nagar Nigam budget 2026 : भोपाल।  भोपाल में नगर निगम परिषद की बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। महापौर मालती राय ने लगातार चौथी बार बजट प्रस्तुत किया। Ujjain chemical factory workers : उज्जैन केमिकल फैक्ट्री में बड़ा खुलासा, 30+ कर्मचारियों की सुनने की क्षमता 70–80% तक प्रभावित इस बार नगर निगम का कुल बजट ₹3938 करोड़ 45 लाख 28 हजार प्रस्तावित किया गया है, जिसमें आय और व्यय दोनों शामिल हैं। बजट को Madhya Pradesh Municipal Corporation Act 1956 Budget Provision की धारा 97(क) के तहत सदन में रखा गया। बजट में 5% सुरक्षा निधि के रूप में ₹108 करोड़ 89 लाख 29 हजार का प्रावधान किया गया है, जिससे इसी राशि के बराबर संभावित घाटा भी सामने आया है। विकास कार्य और अधूरे वादों पर सवाल बैठक के दौरान शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले बजट में किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। हेरिटेज गेट, गीता भवन और अन्य विकास कार्य अब भी अधूरे हैं। Shakti Kendra Bhopal : भोपाल में ‘शक्ति केन्द्र’ की शुरुआत, महिलाओं को एक ही जगह मिलेगा संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान विपक्ष का कहना है कि बीते दो वर्षों से घोषित योजनाएं जमीन पर पूरी तरह लागू नहीं हो पाई हैं, जबकि इस बार भी नए प्रस्ताव पेश किए गए हैं। इस मुद्दे को लेकर सदन में बहस और सवाल-जवाब का दौर भी देखने को मिला। टैक्स और आर्थिक प्रावधान इस बजट में सीधे तौर पर नए टैक्स नहीं बढ़ाए गए हैं, लेकिन परिसीमन शुल्क बढ़ाने की तैयारी है, जिसका असर कुछ उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। पिछले वित्तीय वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स में 10% और जलकर तथा ठोस अपशिष्ट शुल्क में 15% की वृद्धि की गई थी। इससे भोपाल के लाखों नल कनेक्शन और प्रॉपर्टी टैक्स उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। Raisen news : रायसेन के दीवानगंज हाईवे-18 पर हादसों की भरमार, 5 दिन में 6 ट्रक पलटे, यातायात प्रभावित सदन में गोमांस मुद्दे पर हंगामा बैठक के दौरान गोमांस और स्लॉटर हाउस से जुड़े मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले को उठाते हुए जवाब मांगा, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सदन में नई पार्किंग व्यवस्था और कंडम वाहनों को हटाने जैसे प्रस्ताव पारित किए गए, जबकि लिगेसी वेस्ट हटाने का प्रस्ताव पास नहीं हो सका। भोपाल नगर निगम का यह बजट विकास योजनाओं, अधूरे वादों और टैक्स नीतियों को लेकर चर्चा में रहा। जहां एक ओर बजट में बड़े प्रावधान किए गए हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने कई सवाल उठाकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। Raisen news : रायसेन के दीवानगंज हाईवे-18 पर हादसों की भरमार, 5 दिन में 6 ट्रक पलटे, यातायात प्रभावित

Ujjain chemical factory workers : उज्जैन केमिकल फैक्ट्री में बड़ा खुलासा, 30+ कर्मचारियों की सुनने की क्षमता 70–80% तक प्रभावित

Ujjain chemical factory workers

हाइलाइट्स केमिकल के संपर्क में रहने से स्वास्थ्य पर असर का आरोप कई कर्मचारियों को हियरिंग मशीन का सहारा लेना पड़ रहा फैक्ट्री प्रबंधन पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का दावा मामले में प्रशासन और लेबर कोर्ट से जांच व कार्रवाई की मांग   Ujjain chemical factory workers : उज्जैन। शहर की एक निजी केमिकल फैक्ट्री से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 30 से ज्यादा कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित होने का दावा किया गया है। Shakti Kendra Bhopal : भोपाल में ‘शक्ति केन्द्र’ की शुरुआत, महिलाओं को एक ही जगह मिलेगा संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान लंबे समय से कार्यरत थे कर्मचारी जानकारी के अनुसार, ये कर्मचारी लंबे समय से उस फैक्ट्री में काम कर रहे थे, जहां पेस्टिसाइड्स से जुड़े रसायनों का निर्माण किया जाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार केमिकल के संपर्क में रहने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। सुनने की क्षमता पर बड़ा असर कर्मचारियों का कहना है कि कई श्रमिकों की सुनने की क्षमता 70 से 80 प्रतिशत तक प्रभावित हो चुकी है। कुछ कर्मचारियों को अब सुनने के लिए हियरिंग मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है। minor kidnapping case : शाजापुर में नाबालिग अपहरण मामले का 72 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप कर्मचारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार फैक्ट्री प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और न ही समस्या का समाधान हुआ। लेबर कोर्ट और प्रशासन से शिकायत इसके बाद कर्मचारियों ने मामले की शिकायत लेबर कोर्ट और जिला प्रशासन से की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। Raisen news : रायसेन के दीवानगंज हाईवे-18 पर हादसों की भरमार, 5 दिन में 6 ट्रक पलटे, यातायात प्रभावित

Shakti Kendra Bhopal : भोपाल में ‘शक्ति केन्द्र’ की शुरुआत, महिलाओं को एक ही जगह मिलेगा संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान

Shakti Kendra Bhopal

हाइलाइट्स भोपाल में ‘शक्ति केन्द्र’ की शुरुआत एक ही जगह महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सेवाएं कैंसर स्क्रीनिंग और स्त्री रोग उपचार आधुनिक व निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध   Shakti Kendra Bhopal : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब महिलाओं को किशोरी अवस्था से लेकर मातृत्व और उसके बाद के सभी चरणों में एक ही स्थान पर समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। minor kidnapping case : शाजापुर में नाबालिग अपहरण मामले का 72 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कैलाश नाथ काटजू सिविल अस्पताल में होगा केंद्र स्थापित राज्य में पहली बार ‘शक्ति केन्द्र’ की शुरुआत की जा रही है, जिसे कैलाश नाथ काटजू सिविल अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र महिलाओं के लिए एक वन-स्टॉप हेल्थ फैसिलिटी के रूप में काम करेगा, जहां अलग-अलग प्रकार की चिकित्सा सेवाएं एक ही जगह पर मिलेंगी। स्त्री रोग से लेकर कैंसर स्क्रीनिंग तक सुविधाएं इस केंद्र में स्त्री रोग से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, पीसीओएस और थायरॉयड जैसी समस्याओं की जांच और उपचार की सुविधाएं भी दी जाएंगी। Raisen news : रायसेन के दीवानगंज हाईवे-18 पर हादसों की भरमार, 5 दिन में 6 ट्रक पलटे, यातायात प्रभावित महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। निःशुल्क जांच और आधुनिक उपचार सुविधाएं ‘शक्ति केन्द्र’ में कई जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए केगल चेयर और गाइनेक लेजर जैसी उन्नत सुविधाएं भी होंगी, जिनकी मदद से बिना सर्जरी के उपचार संभव हो सकेगा। Budget meeting update : भोपाल नगर निगम बजट बैठक में हंगामा, गौकशी मुद्दे पर तीखी बहस महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें और समय पर जांच एवं उपचार कराएं। इस पहल के जरिए महिलाओं को बेहतर और एकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।  

minor kidnapping case : शाजापुर में नाबालिग अपहरण मामले का 72 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

minor kidnapping case

हाइलाइट्स 72 घंटे में अपहरण मामले का खुलासा नाबालिग अकोदिया रेलवे स्टेशन से बरामद आरोपी तस्लीम गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सफलता   minor kidnapping case : शाजापुर। जिले के अवंतीपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Raisen news : रायसेन के दीवानगंज हाईवे-18 पर हादसों की भरमार, 5 दिन में 6 ट्रक पलटे, यातायात प्रभावित पुलिस ने नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय 20 मार्च को ग्राम अरनिया से 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण की शिकायत दर्ज की गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। विशेष टीमों का गठन और सर्च ऑपरेशन एसपी यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी निमेष देशमुख की निगरानी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। Sidhi Guna case : CM मोहन यादव का ऑन द स्पॉट फैसला, काम नहीं करने वाले अफसरों को सख्त चेतावनी पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जांच और निगरानी बढ़ा दी थी। अकोदिया रेलवे स्टेशन से बरामदगी पुलिस को 23 मार्च को अकोदिया रेलवे स्टेशन पर सफलता मिली, जहां घेराबंदी कर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया गया। मौके से ही आरोपी तस्लीम (22), निवासी अरनियाकला, को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई जारी पुलिस ने नाबालिग और आरोपी दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Bhopal Budget 2026 : भोपाल में आज पेश होगा ‘शहर सरकार’ का मेगा बजट, विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस इस कार्रवाई में तिलावद चौकी प्रभारी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी तत्परता से यह सफलता संभव हो सकी।

Raisen news : रायसेन के दीवानगंज हाईवे-18 पर हादसों की भरमार, 5 दिन में 6 ट्रक पलटे, यातायात प्रभावित

Raisen news

हाइलाइट्स दीवानगंज हाईवे-18 पर 5 दिनों में 6 ट्रक पलटे ओवरलोडिंग और निर्माण कार्य को हादसों का कारण माना जा रहा कई किलोमीटर लंबा जाम, यात्रियों को घंटों इंतजार ट्रैफिक डायवर्जन से वाहनों का दबाव बढ़कर करीब 16 हजार प्रतिदिन   Raisen news : रायसेन।  रायसेन जिले के दीवानगंज क्षेत्र में स्थित हाईवे-18 इन दिनों लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण चर्चा में है। पिछले पांच दिनों में यहां छह ट्रक पलट चुके हैं, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है, बल्कि यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Sidhi Guna case : CM मोहन यादव का ऑन द स्पॉट फैसला, काम नहीं करने वाले अफसरों को सख्त चेतावनी ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम ताजा घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब 3 बजे फाल्कन गार्डन देहरी गांव के पास हुई, जहां भूसे से भरा एक ओवरलोड ट्रक हाईवे के बीचों-बीच पलट गया। इस हादसे के कारण करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो सुबह 8 बजे तक जारी रहा। कई लंबी दूरी की बसें और अन्य वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही सुखी सेमानिया पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया और जाम को समाप्त कराया गया। Budget meeting update : भोपाल नगर निगम बजट बैठक में हंगामा, गौकशी मुद्दे पर तीखी बहस अन्य घटनाएं भी बनी चिंता का कारण सोमवार को फैक्ट्री चौराहे पर एक ट्रक रिवर्स करते समय ट्रांसफार्मर से टकरा गया, जिससे ट्रांसफार्मर गिर गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, एक अन्य ट्रक सड़क से नीचे उतरकर बबूल के पेड़ को तोड़ते हुए पलट गया। इन घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण कार्य और ट्रैफिक दबाव मुख्य कारण स्थानीय जानकारी के अनुसार, रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चलने के कारण सुखी बाईपास बंद है। इसके चलते मंडीदीप की ओर जाने वाले सभी वाहन रायसेन, दीवानगंज और सलामतपुर मार्ग से गुजर रहे हैं। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट जारी, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन बढ़ा यातायात, बढ़ा जोखिम पहले जहां इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 12 हजार वाहन गुजरते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर करीब 16 हजार तक पहुंच गई है। भारी ट्रैफिक, ओवरलोडिंग और सड़क पर बढ़ते दबाव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यातायात को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।  

Sidhi Guna case : CM मोहन यादव का ऑन द स्पॉट फैसला, काम नहीं करने वाले अफसरों को सख्त चेतावनी

हाइलाइट्स सीधी और गुना में हालिया कार्रवाई के बाद CM का सख्त रुख लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी “जो काम नहीं करेगा, उसे हटाया जाएगा” CM का स्पष्ट संदेश सुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता पर सरकार का फोकस सफलता के मंत्र कार्यक्रम पर भी मुख्यमंत्री ने की चर्चा   Sidhi Guna case : भोपाल। डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि जो अधिकारी अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करेंगे, उन्हें पद से हटाया जाएगा। हाल ही में गुना और सीधी में हुई कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है। Budget meeting update : भोपाल नगर निगम बजट बैठक में हंगामा, गौकशी मुद्दे पर तीखी बहस लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई का संकेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रशासनिक निरंतरता और सुशासन के लिए जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी लापरवाही या अनियमितता सामने आएगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा जो काम नहीं करेगा, उसे हटाया जाएगा काम करने वालों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्राथमिकता है MP cabinet meeting : भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर गुना और सीधी मामलों पर कार्रवाई का असर गौरतलब है कि हाल ही में गुना जिले में कथित रिश्वत मामले और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर एसपी स्तर पर कार्रवाई की गई थी। वहीं सीधी जिले में भी प्रशासनिक कार्यों में अनियमितताओं के चलते कलेक्टर और अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई हुई। इन घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री का यह बयान प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार की नीति को और स्पष्ट करता है। MP Weather Update: 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, पहले बढ़ेगी गर्मी फिर बारिश का अलर्ट “सुशासन के लिए प्रतिबद्ध सरकार” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रशासन में सुधार लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि योग्य और ईमानदार अधिकारियों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा। सफलता के मंत्र कार्यक्रम पर भी चर्चा मुख्यमंत्री ने सफलता के मंत्र कार्यक्रम को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि यह पहल उनके शिक्षा मंत्री रहने के समय से शुरू हुई थी और अब इसका विस्तार हो रहा है। Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों की भागीदारी बढ़ रही है और भविष्य में अधिक से अधिक युवा इससे जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश स्पष्ट है कि प्रशासनिक लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार सुशासन तथा जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।  

Budget meeting update : भोपाल नगर निगम बजट बैठक में हंगामा, गौकशी मुद्दे पर तीखी बहस

Budget meeting update

हाइलाइट्स वंदे मातरम के साथ शुरू हुई बजट बैठक, शुरुआत में ही हंगामा स्लॉटर हाउस में गौकशी के मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार विरोध जांच रिपोर्ट को लेकर अध्यक्ष और विपक्ष में तीखी बहस सत्तापक्ष-विपक्ष दोनों ने की आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग   Budget meeting update : भोपाल। राजधानी में नगर निगम की बजट बैठक सोमवार को आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में वंदे मातरम के गायन के साथ शुरू हुई, लेकिन बैठक की शुरुआत होते ही सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। Bhopal protest news : भोपाल में गौकशी का मामला, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ट्रैफिक प्रभावित बैठक के दौरान विपक्ष ने स्लॉटर हाउस में कथित गौकशी का मामला जोर-शोर से उठाया, जिस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने उठाए सवाल नेता प्रतिपक्ष सबिस्ता जकी ने आरोप लगाया कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के बावजूद अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि असलम चमड़ा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ निगम स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई और शासन स्तरीय जांच रिपोर्ट को सदन में पेश करने की मांग की। MP cabinet meeting : भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर रिपोर्ट को लेकर बहस बैठक के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि जांच रिपोर्ट परिषद कार्यालय में उपलब्ध है, जिसे सदस्य पढ़ सकते हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि रिपोर्ट को सदन में पढ़कर सुनाया जाए। हालांकि, अध्यक्ष ने समय की कमी का हवाला देते हुए रिपोर्ट को सदन में पढ़ने से इनकार किया, जिसके बाद बहस और तेज हो गई। महापौर का जवाब महापौर मालती राय ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि संबंधित स्लॉटर हाउस का टेंडर उनके कार्यकाल से पहले जारी किया गया था। Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि टेंडर की शर्तों का उल्लंघन हुआ है, तो कार्रवाई करते हुए स्लॉटर हाउस को सील कर दिया गया है। महापौर ने इस मामले में उच्च न्यायालय के निर्देशों का भी हवाला दिया। कार्रवाई को लेकर एकमत सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने ही मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही असलम चमड़ा के खिलाफ सख्त कदम उठाने और अवैध कब्जों पर कार्रवाई की भी बात कही गई। विपक्ष ने इस दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रस्ताव भेजने की भी मांग रखी। Bhopal Budget 2026 : भोपाल में आज पेश होगा ‘शहर सरकार’ का मेगा बजट, विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस गर्म रहा सदन का माहौल पूरी बैठक के दौरान महापौर मालती राय और नेता प्रतिपक्ष सबिस्ता जकी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कुल मिलाकर, बजट बैठक के पहले ही दिन सदन का माहौल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और बहस के कारण काफी गर्म रहा।

Bhopal protest news : भोपाल में गौकशी का मामला, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ट्रैफिक प्रभावित

हाइलाइट्स काली मंदिर क्षेत्र में बोरी में मिले गौवंश अवशेष से हड़कंप छोटे तालाब किनारे फेंकी गई संदिग्ध बोरी, मौके पर भीड़ जुटी जय भवानी संगठन ने किया चक्का जाम, सड़क पर प्रदर्शन पुलिस ने संभाली स्थिति, अफवाहों से बचने की अपील   Bhopal protest news : भोपाल। राजधानी भोपाल में उस समय सनसनी फैल गई जब काली मंदिर के पास एक बोरी में गौवंश के अवशेष मिलने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। MP cabinet meeting : भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर बताया जा रहा है कि यह बोरी छोटा तालाब के किनारे फेंकी गई थी। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और संगठनों में आक्रोश बढ़ गया। विरोध में सड़क पर उतरे संगठन घटना के विरोध में जय भवानी संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन को मौके पर अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार पुलिस ने संभाली स्थिति मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और लोगों को शांत रहने की अपील की। एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट जारी, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

MP cabinet meeting : भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

MP cabinet meeting

हाइलाइट्स शाम 4 बजे CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी कुशाभाऊ ठाकरे हाल में 61 UPSC चयनितों का सम्मान दोपहर 12 बजे अभ्यर्थियों से संवाद, शाम को मंत्रालय में मुलाकात   MP cabinet meeting : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है, जिस पर प्रदेश की नजर बनी हुई है। Bhopal Budget 2026 : भोपाल में आज पेश होगा ‘शहर सरकार’ का मेगा बजट, विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस कैबिनेट बैठक शाम 4 बजे प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में जनहित और विकास से जुड़े कई फैसलों पर मुहर लग सकती है। कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर में कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे। यहां वे यूपीएससी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट जारी, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन 61 चयनित अभ्यर्थियों का होगा सम्मान इस कार्यक्रम में प्रदेश के उन 61 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने UPSC Civil Services Examination में सफलता हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री इन सफल उम्मीदवारों से संवाद भी करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन देंगे। अभ्यर्थियों से संवाद का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चयनित अभ्यर्थियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे युवाओं को प्रेरित करने के साथ प्रशासनिक सेवाओं में योगदान को लेकर अपने विचार साझा करेंगे। Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार शाम को मंत्रालय में मुलाकातें कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मंत्रालय में कुछ विशेष लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।      

Bhopal Budget 2026 : भोपाल में आज पेश होगा ‘शहर सरकार’ का मेगा बजट, विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस

Bhopal Budget 2026

हाइलाइट्स आज पेश होगा भोपाल नगर निगम का 2026-27 बजट 4000 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है बजट प्रॉपर्टी टैक्स में राहत, अन्य शुल्क बढ़ने के संकेत कचरा निपटान, इंफ्रास्ट्रक्चर और पार्किंग पर फोकस   Bhopal Budget 2026 : भोपाल। भोपाल में आज नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। इस बार का बजट कई बड़े बदलावों और अहम फैसलों के लिए चर्चा में है। MP Weather Update: 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, पहले बढ़ेगी गर्मी फिर बारिश का अलर्ट शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन संरचनात्मक सुधारों की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, वहीं विपक्ष गोमांस और लोकायुक्त नई बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर ‘शहर सरकार’ को घेरने की तैयारी में है। महापौर मालती राय का चौथा बजट यह बजट महापौर Malti Rai के कार्यकाल का चौथा बजट होगा। पिछले कुछ समय से निगम अधिकारी लगातार बैठकों के जरिए शहर की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर मंथन कर रहे थे, जिसके आधार पर बजट का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट जारी, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन 4000 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है बजट सूत्रों के अनुसार, इस बार नगर निगम का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है। यह पिछले साल के लगभग 3600 करोड़ रुपए के बजट से बड़ा होगा। शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और AMRUT 2.0 योजना के तहत मिलने वाली राशि इस बजट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ेगा, लेकिन अन्य शुल्क बढ़ सकते हैं निगम इस बार प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ाने की तैयारी में है, जिससे आम लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, सीवेज और जल कर में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे नागरिकों पर आंशिक आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार 12 बजट हेड खत्म करने की तैयारी बजट को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऐसे करीब 12 बजट मदों को खत्म करने की योजना है, जिनमें हर साल राशि तो रखी जाती थी लेकिन उसका उपयोग नहीं हो पाता था। इससे विकास कार्यों के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। आदमपुर खंती में लेगेसी वेस्ट हटाने का बड़ा प्लान बजट का सबसे बड़ा प्रस्ताव आदमपुर खंती में जमा लेगेसी वेस्ट को खत्म करना है। इसके लिए करीब 55.54 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 6.5 लाख मीट्रिक टन कचरे का निपटान कर 33 एकड़ जमीन को फिर से उपयोग में लाया जाएगा। Harda accident news : हरदा में लिफ्ट का तार टूटने से, ट्रॉली नीचे गिरी महिला गंभीर रूप से घायल बुनियादी सुविधाओं पर खास ध्यान इस बार बजट में शहर की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें शामिल हैं: सड़क निर्माण स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पेयजल सप्लाई पार्क और तालाबों का संरक्षण इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, हेरिटेज गेट, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, विसर्जन घाट और ड्रेनेज सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए भी प्रावधान किए जाएंगे। Lawrence Bishnoi gang : एमपी में गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की रंगदारी की मांग ट्रैफिक सुधार के लिए 14 नई पार्किंग शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 14 नए पार्किंग स्थल विकसित करने की योजना है। इनमें से 5 पार्किंग मेट्रो स्टेशनों के नीचे बनाई जाएंगी। इन पार्किंग स्थलों में 40 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। पुराने वाहनों को किया जाएगा स्क्रैप निगम के 145 पुराने और अनुपयोगी वाहनों को स्क्रैप करने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है। इससे मेंटेनेंस खर्च कम होगा और नए वाहनों से कार्यक्षमता बढ़ेगी। Lawrence Bishnoi gang : एमपी में गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की रंगदारी की मांग जहां एक ओर बजट को विकास के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं विपक्ष गोमांस और लोकायुक्त बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर नगर निगम को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में बजट सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल भी गर्म रहने की संभावना है।  

MP Weather Update: 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, पहले बढ़ेगी गर्मी फिर बारिश का अलर्ट

MP Weather Update

हाइलाइट्स अगले 2-3 दिन तापमान 3-5°C बढ़ेगा, गर्मी तेज होगी 26 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव, मौसम बदलेगा 20+ जिलों में बारिश और बादल का असर ओले-बारिश से फसलों को पहले ही नुकसान   MP Weather Update: भोपाल।  मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मार्च के आखिरी हफ्ते में पहले तेज गर्मी पड़ेगी और इसके बाद 26 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट जारी, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन मौसम विभाग ने खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 3 दिन बढ़ेगी गर्मी, फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 26 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देगा। इस सिस्टम का प्रभाव खासतौर पर जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में देखने को मिल सकता है। MP MSP wheat : एमपी में 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी, बोनस के साथ किसानों को मिलेगा बेहतर दाम अभी गर्मी का असर, पारा 37 डिग्री के पार पिछले दिनों ओले-बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। रविवार को अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नर्मदापुरम: 37.7°C (सबसे गर्म) रायसेन: 37.6°C रतलाम: 37.2°C इंदौर: 33.3°C भोपाल: 33°C उज्जैन: 34°C मौसम साफ रहने से दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार हाल ही में 45 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि 18 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के 45 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखा गया। इनमें से 17 जिलों में ओले गिरे, जिससे गेहूं, केला और पपीता जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा। किसानों ने अब नुकसान के बाद मुआवजे की मांग भी शुरू कर दी है। Jitu Patwari Breaking : भोपाल में ईद पर सियासी तकरार, नमाजियों पर फूल बरसाने को लेकर बयानबाजी तेज फरवरी-मार्च में बार-बार बदला मौसम इस साल फरवरी और मार्च में मौसम बार-बार बदला है। फरवरी में 4 बार ओले और बारिश मार्च में अब तक 3 बार मौसम बदला इससे फसलों पर भी असर पड़ा और मौसम का पैटर्न अस्थिर बना रहा। Lawrence Bishnoi gang : एमपी में गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की रंगदारी की मांग अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल और मई में प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। कई संभागों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। खासतौर पर ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग ज्यादा प्रभावित रहेंगे। बड़े शहरों में मार्च का ट्रेंड मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में मार्च के दौरान मौसम का मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिलता है भोपाल: गर्मी के साथ हल्की बारिश इंदौर: तापमान 40°C के पार तक जाता है ग्वालियर: गर्मी, ठंड और बारिश तीनों का असर जबलपुर: रातें ठंडी, दिन में गर्मी उज्जैन: दिन गर्म, बीच-बीच में बारिश Narmadapuram Crime Update : नर्मदापुरम में साइबर फ्रॉड के 40 केस लंबित, SP की सख्ती, थानों को सुधार के निर्देश क्या कहता है मौसम विभाग? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 26 मार्च से एक्टिव होने वाला सिस्टम बहुत ज्यादा मजबूत नहीं होगा, लेकिन इससे कुछ जिलों में बारिश और बादल छाने की स्थिति बन सकती है। फिलहाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। अगले कुछ दिन गर्मी बढ़ेगी, लेकिन इसके बाद बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि, अप्रैल-मई में गर्मी फिर से अपने चरम पर पहुंच सकती है। MP weather alert update : MP में मौसम का कहर, 42 जिलों में ओले-बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी