Raisen news : रायसेन में चैती चांद और अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर निकली शोभायात्रा और बाइक रैली

Raisen news

हाइलाइट्स चैती चांद पर निकली शोभायात्रा संत झूलेलाल के जयकारे गूंजे अवंतीबाई लोधी दिवस पर बाइक रैली बड़ी संख्या में समाजजन शामिल Raisen news : रायसेन। शुक्रवार को जिले में चैती चांद और वीरांगना अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस के अवसर पर सिंधी समाज और लोधी समाज द्वारा भव्य आयोजन किए गए। इस दौरान शहर में शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Jitu Patwari statement : भोपाल में जीतू पटवारी का बयान, “मेरे अलावा कोई भी जाएगा राज्यसभा”, दिग्विजय पर बोले- फैसला पार्टी का गुरुद्वारे में हुए धार्मिक कार्यक्रम सिंधी समाज द्वारा मुखर्जी नगर स्थित गुरुद्वारे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 8 बजे झंडा साहिब 9 बजे बहराणा साहिब 9:30 बजे महाआरती और सर्व कल्याण पल्लव कार्यक्रमों के बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। Sehore News : चलते पिकअप में लगी आग, श्यामपुर ब्रिज पर धू-धूकर जला वाहन शहर में भव्य शोभायात्रा शोभायात्रा मुखर्जी नगर गेट से शुरू होकर सागर मार्ग, सागर-भोपाल तिराहा, महामाया चौक और बाजार क्षेत्र से होती हुई सांची मार्ग और रामलीला मैदान तक पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस मुखर्जी नगर गुरुद्वारे पर समाप्त हुई।रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नाचते-गाते शामिल हुए समाजजन शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे संत झूलेलाल जी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।समाजजन ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आए। Bhopal rape case : भोपाल में महिला गार्ड से दुष्कर्म, समधी पर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप इस दौरान सिंधी समाज के अध्यक्ष मोहनदास लालवानी सहित कई लोग मौजूद रहे।महामाया चौक पर श्री हिंदू उत्सव समिति ने भी फूल बरसाकर स्वागत किया। अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर बाइक रैली वहीं, अखिल भारतीय लोधी, लोधा क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में वीरांगना अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर रामलीला मैदान से विशाल बाइक रैली निकाली गई। Harda weather news : हरदा में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं-चना प्रभावित, 75% कटाई पूरी रैली में समाज के लोग भगवा साफा बांधकर शामिल हुए। सबसे आगे खुली जीप में बालिकाएं वीरांगना अवंतीबाई लोधी की वेशभूषा में नजर आईं।बाइक रैली सांची रोड, मुख्य बाजार, महामाया चौक और सागर तिराहे से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची।

Jitu Patwari statement : भोपाल में जीतू पटवारी का बयान, “मेरे अलावा कोई भी जाएगा राज्यसभा”, दिग्विजय पर बोले- फैसला पार्टी का

Jitu Patwari statement

हाइलाइट्स पटवारी ने खुद को रेस से किया बाहर दिग्विजय पर बोले- फैसला पार्टी का सरकार पर महंगाई-बेरोजगारी को लेकर हमला प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गई बिजली Jitu Patwari statement : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुद को इस दौड़ से अलग करते हुए कहा कि “मेरे अलावा कोई भी साथी राज्यसभा जाएगा।” Sehore News : चलते पिकअप में लगी आग, श्यामपुर ब्रिज पर धू-धूकर जला वाहन पटवारी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी भरा होता है और इसमें पूरा समय देना पड़ता है, इसलिए वे इस रेस में शामिल नहीं हैं। दिग्विजय सिंह के नाम पर क्या बोले? मीडिया के सवाल पर कि क्या दिग्विजय सिंह राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं, पटवारी ने कहा कि“वो भी हो सकते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा।” Bhopal rape case : भोपाल में महिला गार्ड से दुष्कर्म, समधी पर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप कथावाचक मोहित नागर कांग्रेस में शामिल इस दौरान मालवा क्षेत्र के कथावाचक मोहित नागर को जीतू पटवारी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। राज्यसभा सीट को लेकर बढ़ी हलचल प्रदेश में जून में खाली हो रही राज्यसभा सीट को लेकर सियासी हलचल तेज है।हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता बरकरार रखी, लेकिन उन्हें राज्यसभा चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं दिया है। इससे राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। Vidisha protest news : विदिशा में ऑटो चालक का अनोखा विरोध, मारपीट के आरोप पर मुंडवाया सिर सरकार पर साधा निशाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला: महंगाई को लेकर कहा कि यह हर घर को प्रभावित कर रही है “लाड़ली बहना योजना” को अधूरा वादा बताया बेरोजगारी को “भयावह स्थिति” करार दिया प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता जताई Harda weather news : हरदा में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं-चना प्रभावित, 75% कटाई पूरी शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल पटवारी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों में गुणवत्ता गिर रही है और शिक्षकों की कमी बनी हुई है।उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नियमित करने के वादे अधूरे हैं और बार-बार परीक्षा का दबाव बनाया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गई बिजली, साधा तंज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक बिजली चली गई, जिस पर पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि“सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा करती है, लेकिन हकीकत कुछ और है।” Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक ओर महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली बिल ज्यादा वसूले जा रहे हैं।

Sehore accident : सीहोर में चलती पिकअप में लगी आग, श्यामपुर ब्रिज पर मचा हड़कंप

Sehore fire incident

हाइलाइट्स चलती पिकअप में अचानक लगी आग श्यामपुर ब्रिज पर मचा हड़कंप तकनीकी खराबी की आशंका कोई जनहानि नहीं Sehore accident : सीहोर। जिले में भोपाल-राजगढ़ मार्ग पर स्थित श्यामपुर ब्रिज पर एक पिकअप वाहन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जिसमें वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। Bhopal rape case : भोपाल में महिला गार्ड से दुष्कर्म, समधी पर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप चलते वाहन में अचानक लगी आग जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन श्यामपुर ब्रिज से गुजर रहा था, तभी उसमें अचानक आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। दमकल को दी गई सूचना घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। दूर से उठता धुआं भी देखा गया। Vidisha protest news : विदिशा में ऑटो चालक का अनोखा विरोध, मारपीट के आरोप पर मुंडवाया सिर तकनीकी खराबी की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी (फॉल्ट) मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। एसडीओपी पूजा शर्मा के अनुसार, वाहन को सड़क किनारे खड़ा करवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।  

Bhopal rape case : भोपाल में महिला गार्ड से दुष्कर्म, समधी पर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Bhopal rape case

हाइलाइट्स महिला गार्ड से दुष्कर्म का आरोप समधी पर 8 महीने तक शोषण का दावा ब्लैकमेलिंग और झूठे केस की साजिश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की Bhopal rape case : भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पीड़िता के समधी पर है, जिसने कथित तौर पर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया और बाद में ब्लैकमेलिंग की साजिश भी रची। Vidisha protest news : विदिशा में ऑटो चालक का अनोखा विरोध, मारपीट के आरोप पर मुंडवाया सिर 8 महीने से बना रहा था दबाव पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब 8 महीनों से पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। हाल के दिनों में वह पीड़िता पर एक सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को झूठे केस में फंसाने का दबाव बना रहा था।आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी थी। रिश्तेदारी के बहाने बढ़ी नजदीकियां जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय पीड़िता निजी एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड है।उसके बेटे की शादी के दौरान बहू के पिता (आरोपी) से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी भी सिक्योरिटी गार्ड है और उसकी पत्नी का निधन हो चुका है।वहीं, पीड़िता का पति एक मामले में जेल में बंद है। Harda weather news : हरदा में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं-चना प्रभावित, 75% कटाई पूरी शादी का झांसा देकर बनाया दबाव आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया और कहा कि उसका पति जेल से नहीं छूटेगा। साथ ही बेहतर नौकरी दिलाने का लालच भी दिया।इसी दौरान आरोपी पीड़िता पर पैसे लाने का दबाव भी बनाने लगा। झूठे केस में फंसाने की साजिश आरोपी ने पीड़िता से सिक्योरिटी एजेंसी संचालक के साथ विवाद कर उसे झूठे मामले में फंसाने की योजना बनाई, ताकि उससे पैसे वसूले जा सकें। Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य पीड़िता ने इन हरकतों से परेशान होकर मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। मिसरोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Vidisha protest news : विदिशा में ऑटो चालक का अनोखा विरोध, मारपीट के आरोप पर मुंडवाया सिर

Vidisha protest news

हाइलाइट्स ऑटो चालक ने सिर मुंडवाकर किया विरोध महिला पर थप्पड़ मारने का आरोप 13 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं आत्मसम्मान की बात कहकर प्रदर्शन Vidisha protest news : विदिशा। जिले में एक ऑटो चालक ने कथित मारपीट के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। घटना 7 मार्च की बताई जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज चालक ने 13 दिन बाद मुक्तिधाम पहुंचकर सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया। Harda weather news : हरदा में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं-चना प्रभावित, 75% कटाई पूरी ऑटो चालक ने महिला पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया पीड़ित ऑटो चालक संतोष लक्ष्मीकांत मूले के अनुसार, 7 मार्च की सुबह एक महिला कर्मचारी उनके ऑटो में बैठकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी।गेट पर ऑटो रोकने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। चालक का कहना है कि पीछे एंबुलेंस होने के कारण उन्होंने वाहन थोड़ा आगे बढ़ाया, जिससे नाराज महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और किराया सीट पर रखकर चली गई। Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं घटना के बाद चालक ने थाने और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।चालक के मुताबिक, डीन से शिकायत करने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया, जबकि मैनेजर ने इसे कॉलेज परिसर के बाहर का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। आत्मसम्मान की बात कहकर किया विरोध संतोष मूले का कहना है कि इस घटना से उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने विरोध के तौर पर सिर मुंडवाया और चेतावनी दी कि जब तक संबंधित महिला सामने आकर जवाब नहीं देती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था प्रबंधन और पुलिस का पक्ष मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों के मैनेजर विकास सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और उन्होंने चालक को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि बातचीत से विवाद सुलझाया जा सकता है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Harda weather news : हरदा में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं-चना प्रभावित, 75% कटाई पूरी

Harda weather news

हाइलाइट्स तेज हवा-बारिश से फसल प्रभावित गेहूं की चमक और दाम पर असर 75% फसल कटाई का दावा खेत में रखी फसल भी भीगी Harda weather news : हरदा। जिले में गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। करीब रात 12 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य खेतों में पककर तैयार गेहूं, चना और अन्य फसलें इस बेमौसम बारिश से प्रभावित हुई हैं। तेज हवाओं के कारण कई जगह गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बारिश से फसल की गुणवत्ता पर असर किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो नुकसान बढ़ सकता है। गेहूं की चमक कम होने से बाजार में दाम प्रभावित होंगे चने में नमी बढ़ने से बेचने में दिक्कत आ सकती है Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था कृषि विभाग का दावा: 75% कटाई पूरी कृषि विभाग के उप संचालक जवाहरलाल कास्दे के मुताबिक जिले के तीनों ब्लॉकों में करीब 75% फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है।उन्होंने बताया कि बारिश तेज नहीं थी, इसलिए बड़े नुकसान की संभावना कम है, हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवा से फसल आड़ी पड़ी है। कटाई के बाद खेत में रखी फसल भी भीगी ग्राम पीड़गांव के किसान भगवानदास धार्मिक ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ गेहूं की फसल काटकर खेत में रखी थी, लेकिन परिवहन के अभाव में घर नहीं ला सके। अब बारिश के कारण फसल भीग गई, जिससे गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है। MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह वहीं किसान संघ के पदाधिकारी विजेश मुकाती ने बताया कि मूंग की बुवाई करने वाले किसानों को भी नुकसान की आशंका है। एक ओर जहां इस बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच फसल नुकसान को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य

Betul news

हाइलाइट्स एसपी ऑफिस की छत पर चढ़ी महिला जहरीला पदार्थ खाने से हड़कंप पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, हालत सामान्य पुराने विवाद में लगाया प्रताड़ना का आरोप Betul news  : बैतूल। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने एसपी ऑफिस परिसर में हंगामा करते हुए छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था जानकारी के अनुसार, महिला पारधी बस्ती की रहने वाली है। उसका पति भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताया जा रहा है। महिला के पति और बस्ती के एक अन्य गुट के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है। विवाद के चलते उठाया कदम प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इसी आपसी रंजिश और विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। बयान में लगाए गंभीर आरोप महिला के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं, जिसमें उसने अलस्या पारधी नाम के एक व्यक्ति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा एसपी के मुताबिक, दोनों पक्षों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, इसलिए पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मामला दर्ज किया जाएगा।      

Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

Bhopal traffic diversion

हाइलाइट्स सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू ईदगाह जाने के लिए तय किए गए रूट कई मार्गों पर बसों का संचालन प्रतिबंधित भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद Bhopal traffic diversion : भोपाल। ईद-उल-फितर के मौके पर शहर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह सुबह 6 बजे से लागू रहेगी व्यवस्था शनिवार सुबह 6 बजे से नमाज के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा।नमाज अदा करने वाले लोग निम्न मार्गों से ईदगाह आ-जा सकेंगे: भोपाल गेट से तरुण पुष्कर होते हुए गोलघर से परी बाजार के रास्ते व्हीआईपी गेस्ट हाउस और टीबी अस्पताल मार्ग से वहीं, जो लोग नमाज में शामिल नहीं होंगे या आसपास की कॉलोनियों में जाना चाहते हैं, वे नजदीकी गलियों का उपयोग कर सकेंगे। Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा शहर की प्रमुख मस्जिदों जैसे ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद और जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की जाएगी। बसों और अन्य वाहनों के लिए बदला रूट इंदौर-उज्जैन और राजगढ़-ब्यावरा रूट की बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड नहीं जाएंगी, बल्कि हलालपुर बस स्टैंड तक ही संचालित होंगी। रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल और रॉयल मार्केट की ओर जाने वाला ट्रैफिक व्हीआईपी रोड से डायवर्ट किया जाएगा। लालघाटी-कोहेफिजा से इमामी गेट और पीरगेट जाने वाले वाहन भी व्हीआईपी रोड का उपयोग करेंगे। Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध लालघाटी से रॉयल मार्केट रॉयल मार्केट से मोती मस्जिद रॉयल मार्केट से तीन मोहरा नादरा बस स्टैंड की ओर इन मार्गों पर बीसीएलएल की मध्यम और बड़ी बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान वैकल्पिक मार्ग नादरा बस स्टैंड से लालघाटी जाने वाली बसें जेपी नगर तिराहे से बेस्ट प्राइस करोंद मार्ग का उपयोग करेंगी। भारी वाहनों की एंट्री पर रोक ईदगाह की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर निर्धारित समय में: लोक परिवहन मालवाहक वाहन भारी और व्यावसायिक वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह

MP suicide rate 2026

हाइलाइट्स 2022 से अब तक 56 हजार+ आत्महत्याएं 5 हजार+ मामलों में नशा वजह 4 हजार मौतें कर्ज के दबाव से डिजिटल लत बन रही नया खतरा MP suicide rate 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते आत्महत्या के मामलों ने एक गंभीर सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा किया है। राज्य में आनंद विभाग होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अवसाद का शिकार हो रहे हैं। Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से अब तक प्रदेश में 56 हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है, जो चिंता का विषय है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन घटनाओं के पीछे नशे की लत, आर्थिक तंगी, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और नींद की कमी प्रमुख कारण बनकर सामने आए हैं। पिछले तीन वर्षों में ही 5 हजार से ज्यादा मामलों में नशा एक बड़ी वजह रहा है। मनोचिकित्सकों का मानना है कि लगातार बढ़ता तनाव और अपर्याप्त नींद लोगों को धीरे-धीरे अवसाद की ओर धकेल रही है। Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत कर्ज, आर्थिक दबाव और रिश्तों में तनाव भी जिम्मेदार पिछले वर्षों में करीब 4 हजार लोगों ने कर्ज और आर्थिक दबाव के चलते अपनी जान गंवाई। यह स्थिति राज्य में बढ़ते आर्थिक तनाव और सामाजिक दबाव को दर्शाती है। इसके अलावा: 16% मामलों में पारिवारिक कलह 14% में अवसाद 11% में लंबी बीमारी 9% में नशे की लत 7% में आर्थिक तंगी और कर्ज जैसे कारण सामने आए हैं। सीनियर साइकैट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के अनुसार, संयुक्त परिवारों का टूटना, एकल परिवारों का बढ़ना, कम नींद और बदलती जीवनशैली भी अवसाद और आत्महत्या के जोखिम को बढ़ा रहे हैं। Gangaur festival Harda : हरदा में गणगौर महोत्सव में परिवार की 15 साल पुरानी परंपरा बनी पहचान, भजन-नृत्य से बांधा समा डिप्रेशन का एक उभरता कारण डिजिटल डिपेंडेंसी भी है।करीब 2.2% मामलों (1200 से ज्यादा) में मोबाइल, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया की लत को जिम्मेदार पाया गया है। यह समस्या अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सागर, मुरैना और हरदा जैसे छोटे शहरों में भी तेजी से बढ़ रही है। भौगोलिक रूप से सागर, भोपाल, खरगोन, धार और ग्वालियर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह संकट पूरे प्रदेश में फैल चुका है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बनी बड़ी चुनौती राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है।मनोचिकित्सकों की कमी के चलते लोगों को समय पर इलाज और परामर्श नहीं मिल पा रहा है। कई सरकारी अस्पतालों में काउंसलर और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद खाली हैं, जिससे जागरूकता और उपचार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान सरकार और विपक्ष आमने-सामने इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है।कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, युवा और महिलाएं परेशान हैं, जबकि आनंद विभाग सिर्फ नाम का रह गया है। वहीं भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि आत्महत्या के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में ऐसी नीतियां बनाई जाएंगी, जिससे अवसाद के मामलों में कमी लाई जा सके।  Jeevansathi online dating fraud : मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार समाधान: जागरूकता और मजबूत हेल्थ सिस्टम जरूरी विशेषज्ञों का मानना है कि आज भी बड़ी संख्या में लोगों को यह जानकारी नहीं है कि मानसिक बीमारियों का इलाज संभव है।ऐसे में जरूरी है कि: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए नशामुक्ति अभियान को बढ़ावा दिया जाए आर्थिक और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाए ताकि समय रहते लोगों को सहारा मिल सके और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।