Bhopal crime news : भोपाल के केमिस्ट पदम सोलंकी की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

हाइलाइट्स भोपाल केमिस्ट पदम सोलंकी की संदिग्ध मौत शव पर सिर, हाथ और पीठ पर चोट के निशान मिले परिवार ने हत्या की आशंका जताई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की Bhopal crime news : भोपाल। भोपाल के कजलीखेड़ा थाना इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय केमिस्ट पदम सोलंकी का सोमवार तड़के घर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दावा किया कि मृतक के सिर में चोट के निशान, हाथों पर जलने जैसे फफोले और पीठ पर नील के निशान थे। Sehore Crime News : सीहोर में जमीन विवाद, बड़े भाई और भतीजे ने युवक पर किया हमला, भोपाल में भर्ती परिवार का कहना है कि इन लक्षणों के चलते हत्या की आशंका बनी हुई है। परिवार और मानसिक स्थिति पदम सोलंकी गेहूंखेड़ा में अकेले रहते थे और अरेरा कॉलोनी के एक अस्पताल के मेडिकल स्टोर में काम करते थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे पिछले एक साल से उनसे अलग रह रहे थे। परिवार के अनुसार, इस वजह से पदम तनाव में थे और शराब का सेवन करने लगे थे। Car Fire Incident Raisen : रायसेन में चलती वैन में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान भतीजे महेंद्र सोलंकी ने आरोप लगाया कि चाची और चाचा के बीच लगातार विवाद होते थे। चाची ने अन्य युवक के प्रभाव में आकर अलग रहने का निर्णय लिया और बच्चों को भी साथ ले लिया। महेंद्र का कहना है कि शव पर चोटों के निशान हत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं करते। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
Sehore Crime News : सीहोर में जमीन विवाद, बड़े भाई और भतीजे ने युवक पर किया हमला, भोपाल में भर्ती

हाइलाइट्स भाऊंखेड़ी में जमीन विवाद पर बड़े भाई और भतीजे ने किया हमला। मनोहर वर्मा गंभीर रूप से घायल, भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। झगड़े की वजह मकान की जमीन को लेकर पुराना विवाद बताया गया। Sehore Crime News : सीहोर। सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के भाऊंखेड़ी गांव में मकान की जमीन को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। Car Fire Incident Raisen : रायसेन में चलती वैन में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान घायल युवक मनोहर वर्मा को इलाज के लिए भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना का पूरा विवरण पुलिस के अनुसार, भाऊंखेड़ी गांव निवासी लखनलाल और उनके छोटे भाई मनोहर वर्मा के बीच लंबे समय से मकान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आए और झगड़ा शुरू हो गया। उस समय मनोहर अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी लखनलाल और उसका बेटा कृष्णपाल वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मनोहर पर चाकू और गुप्ती से हमला किया। हमले में मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए और जमीन पर गिर पड़े। LPG Supply Harda : हरदा में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, होम डिलीवरी बंद होने से उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारी के आरोप घटना की सूचना मिलते ही इछावर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मनोहर को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर लखनलाल और कृष्णपाल को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।
Car Fire Incident Raisen : रायसेन में चलती वैन में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

हाइलाइट्स नेशनल हाईवे-45 पर चलती वैन में लगी आग तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान पीपलबाली के पास हुआ हादसा दमकल ने आग पर पाया काबू Car Fire Incident Raisen : रायसेन। जिले में सोमवार दोपहर भोपाल–जबलपुर नेशनल हाईवे-45 पर एक चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई। घटना ग्राम पीपलबाली के पास हुई, जहां वैन में सवार तीन लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। LPG Supply Harda : हरदा में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, होम डिलीवरी बंद होने से उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारी के आरोप आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दो महीने पहले ही खरीदी थी वैन बताया जा रहा है कि वैन में सवार तीनों लोग भोपाल की ओर जा रहे थे। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। Shivraj Singh Chouhan Viral : बैतूल दौरे में दिखा शिवराज का क्रेज, लोगों ने ली सेल्फी और तस्वीरें कार मालिक के अनुसार उन्होंने यह वैन करीब दो महीने पहले ही खरीदी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं फिलहाल वैन में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के दौरान हाईवे के एक तरफ का रास्ता कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
LPG Supply Harda : हरदा में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, होम डिलीवरी बंद होने से उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारी के आरोप

हाइलाइट्स गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें होम डिलीवरी बंद, लोग सीधे एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं ने कालाबाजारी के आरोप लगाए गैस का पर्याप्त स्टॉक LPG Supply Harda : हरदा। शहर में सोमवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दरअसल, गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बंद होने के कारण लोग खुद एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेने को मजबूर हो गए। Shivraj Singh Chouhan Viral : बैतूल दौरे में दिखा शिवराज का क्रेज, लोगों ने ली सेल्फी और तस्वीरें इससे शहर की तीनों गैस एजेंसियों के कार्यालयों के बाहर भारी भीड़ लग गई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने लगाए कालाबाजारी के आरोप लाइन में खड़े कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालकों ने जानबूझकर होम डिलीवरी बंद कर दी है और गैस की किल्लत की अफवाह फैलाई जा रही है। उनका कहना है कि इसी बहाने शहर के होटलों और शादी-विवाह समारोहों में सिलेंडर ज्यादा कीमत पर बेचे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि सरकार की ओर से होम डिलीवरी बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। GST Evasion: बिना टैक्स माल की सप्लाई का खुलासा, नेता प्रतिपक्ष ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र किसानों को भी हो रही परेशानी मसनगांव से आए किसान मयंक गुर्जर ने बताया कि इस समय खेतों में फसल कटाई का काम चल रहा है। इसके बावजूद उन्हें अपना काम छोड़कर गैस सिलेंडर लेने शहर आना पड़ा और घंटों लाइन में लगना पड़ा। उनका कहना है कि बुकिंग के लिए दिए गए नंबरों पर कॉल करने के बाद भी गैस बुक नहीं हो पा रही है। गैस नहीं मिलने से घरों में दिक्कत एक अन्य उपभोक्ता ममता नागले ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण सुबह बच्चों को ठीक से नाश्ता भी नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि काम से लौटने के बाद अब उन्हें सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। MP Pension update 2026 : एमपी के 22.5 लाख पेंशनर्स को झटका, केंद्र ने पेंशन बढ़ाने से किया इनकार वहीं गैस एजेंसी संचालक मनन सिंह ने गैस की कमी से इनकार किया है। उनका कहना है कि इन दिनों गैस की मांग सामान्य दिनों की तुलना में करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। पहले जहां रोज करीब 300 सिलेंडर वितरित होते थे, वहीं अब लगभग 450 सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिले में 1.39 लाख घरेलू उपभोक्ता खाद्य विभाग के अनुसार जिले की 11 गैस एजेंसियों में करीब 1 लाख 39 हजार 900 घरेलू उपभोक्ता और लगभग 800 व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। LPG Supply Update : मध्य प्रदेश में गैस किल्लत के बीच राहत की खबर, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू विभाग का कहना है कि जिले में फिलहाल गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन कॉल ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण बुकिंग नंबरों पर कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Shivraj Singh Chouhan Viral : बैतूल दौरे में दिखा शिवराज का क्रेज, लोगों ने ली सेल्फी और तस्वीरें

हाइलाइट्स बैतूल में शिवराज सिंह चौहान से मिलने उमड़ी भीड़ लोगों ने तस्वीरें और सेल्फी लीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Shivraj Singh Chouhan Viral : बैतूल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बैतूल दौरे के दौरान हेलीपैड पर लोगों का खासा उत्साह देखने को मिला। उनसे मिलने के लिए सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। GST Evasion: बिना टैक्स माल की सप्लाई का खुलासा, नेता प्रतिपक्ष ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र दरअसल, शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने बैतूल आए थे। शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के बाद जब वे हेलीकॉप्टर से लौटने के लिए हेलीपैड पहुंचे, तब बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए जमा हो गए। आज ही आपकी रील देखी हेलीपैड पर मौजूद भीड़ में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में उनसे मिलने का उत्साह साफ नजर आया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवती ने मुस्कुराते हुए कहा, “आज ही आपकी रील देखी और आप बैतूल आ गए।” कई लोग अपने छोटे बच्चों को भी शिवराज सिंह चौहान से मिलवाने के लिए आगे आए। लोगों ने उनसे हाथ मिलाया, अभिवादन किया और मोबाइल फोन में तस्वीरें भी लीं। Fake Death Certificate : जिंदा युवक का बना दिया मृत्यु प्रमाणपत्र, 7 महीने बाद भी नहीं हुई FIR सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर साझा किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 4.28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 24 हजार से अधिक लाइक्स और 350 से ज्यादा शेयर मिल चुके हैं।
GST Evasion: बिना टैक्स माल की सप्लाई का खुलासा, नेता प्रतिपक्ष ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

हाइलाइट्स गुजरात-महाराष्ट्र से बिना टैक्स माल आने का आरोप कंस्ट्रक्शन मटेरियल और लोहे की अवैध सप्लाई का दावा फर्जी ई-वे बिल और अंडर-इनवॉइसिंग से टैक्स चोरी नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय जांच की मांग की GST Evasion: भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि गुजरात, महाराष्ट्र और कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों से बिना टैक्स चुकाए निर्माण सामग्री और अन्य सामान प्रदेश के बाजारों में पहुंचाया जा रहा है। Fake Death Certificate : जिंदा युवक का बना दिया मृत्यु प्रमाणपत्र, 7 महीने बाद भी नहीं हुई FIR इस मामले को लेकर उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पूरे नेटवर्क की केंद्रीय स्तर पर उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिंडिकेट के जरिए हो रही टैक्स चोरी नेता प्रतिपक्ष का दावा है कि राज्यों की सीमाओं से लेकर जिलों तक एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है। इस नेटवर्क के जरिए लोहा, निर्माण सामग्री और मसालों जैसी वस्तुएं बिना वैध टैक्स चुकाए मध्य प्रदेश में खपाई जा रही हैं। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से हर साल सरकार को हजारों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। MP Pension update 2026 : एमपी के 22.5 लाख पेंशनर्स को झटका, केंद्र ने पेंशन बढ़ाने से किया इनकार फर्जी ई-वे बिल और अंडर-इनवॉइसिंग का सहारा पत्र में यह भी कहा गया है कि माल ढोने वाले ट्रकों में सामान तो पूरा भरा होता है, लेकिन कागजों में या तो फर्जी बिल लगाए जाते हैं या फिर ई-वे बिल में हेरफेर किया जाता है। इसके अलावा कई मामलों में अंडर-इनवॉइसिंग का तरीका अपनाया जाता है, यानी सामान की वास्तविक कीमत और मात्रा को दस्तावेजों में कम दिखाया जाता है ताकि टैक्स कम देना पड़े। LPG Supply Update : मध्य प्रदेश में गैस किल्लत के बीच राहत की खबर, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू बिचौलियों और ट्रांसपोर्टरों का नेटवर्क सक्रिय आरोप है कि इस पूरे काम में ट्रांसपोर्टरों और बिचौलियों का एक मजबूत नेटवर्क सक्रिय है। यह नेटवर्क बॉर्डर से लेकर शहरों के बाजारों तक माल को बिना जांच के पहुंचाने में मदद करता है। इन अधिकारियों को भी भेजी शिकायत मामले की गंभीरता को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र की प्रतियां कई अन्य अधिकारियों और विभागों को भी भेजी हैं। इनमें केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC), मध्य प्रदेश के वित्त विभाग और वाणिज्यिक कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। Bhopal College Iftar Party : इफ्तार कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में हंगामा, बजरंग दल ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध सिंघार ने कहा है कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
Fake Death Certificate : जिंदा युवक का बना दिया मृत्यु प्रमाणपत्र, 7 महीने बाद भी नहीं हुई FIR

हाइलाइट्स लोन और बीमा क्लेम के लिए बनाया फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जिंदा युवक को मृत बताने का मामला उजागर 7 महीने बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR पंचायत और पुलिस के बीच उलझी कार्रवाई Fake Death Certificate : नर्मदापुरम। जिले के बनखेड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरधा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लोन और बीमा क्लेम लेने के लिए एक जीवित युवक का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा दिया गया। MP Pension update 2026 : एमपी के 22.5 लाख पेंशनर्स को झटका, केंद्र ने पेंशन बढ़ाने से किया इनकार हैरानी की बात यह है कि मामला सामने आने के करीब 7 महीने बाद भी अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है और फाइल पंचायत व पुलिस के बीच उलझी हुई है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में राजनीतिक दबाव और प्रशासनिक लापरवाही के कारण कार्रवाई में लगातार देरी हो रही है। जिस पंचायत से यह प्रमाणपत्र जारी हुआ, वहां की सरपंच जागृति जूदेव हैं, जिन्हें प्रदेश की सबसे कम उम्र की सरपंचों में गिना जाता है। लोन और बीमा से बचने के लिए रची साजिश जानकारी के मुताबिक उमरधा गांव निवासी नर्मदा कुशवाह ट्रैक्टर ड्राइवर था। करीब ढाई साल पहले वह ट्रैक्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिसके बाद से वह बिस्तर पर है। LPG Supply Update : मध्य प्रदेश में गैस किल्लत के बीच राहत की खबर, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू नर्मदा ने जीवन बीमा पॉलिसी ली हुई थी और ट्रैक्टर खरीदने के लिए फाइनेंस कंपनी से लोन भी लिया था। हादसे के बाद जब किस्तें भरना मुश्किल होने लगा, तो कथित तौर पर एक एजेंट के कहने पर परिवार ने फर्जी मौत दिखाने की साजिश रच डाली। आवेदन के दो दिन बाद जारी हो गया मृत्यु प्रमाणपत्र बताया जा रहा है कि नर्मदा के पिता और चाचा ने 27 मार्च 2025 को उसकी सामान्य मौत बताते हुए अंतिम संस्कार की जानकारी दी। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 को मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया गया और तत्कालीन पंचायत सचिव के सत्यापन के आधार पर 12 अप्रैल को प्रमाणपत्र जारी भी हो गया। Bhopal College Iftar Party : इफ्तार कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में हंगामा, बजरंग दल ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध इसका उद्देश्य बीमा कंपनी से क्लेम लेना और फाइनेंस कंपनी को मृत्यु की सूचना देकर लोन चुकाने से बचना था। जांच में सामने आई सच्चाई मामला सामने आने के बाद जनपद पंचायत बनखेड़ी की जांच टीम ने प्राथमिक जांच में पिता और चाचा को दोषी पाया। इसके बाद फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया गया। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए थे। Rajgarh LPG News : राजगढ़ में गैस की कालाबाजारी पर चेतावनी तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई कार्रवाई में देरी, जिम्मेदारी तय नहीं जांच के बावजूद अब तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। जनपद पंचायत का कहना है कि एफआईआर के लिए दस्तावेज थाने भेजे गए थे, लेकिन पुलिस ने कुछ कमियां बताकर फाइल वापस कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार कौन है, इसलिए आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं।
MP Pension update 2026 : एमपी के 22.5 लाख पेंशनर्स को झटका, केंद्र ने पेंशन बढ़ाने से किया इनकार

हाइलाइट्स एमपी के 22.5 लाख पेंशनर्स को झटका केंद्र ने पेंशन राशि बढ़ाने से किया इनकार महंगाई के बीच लाभार्थियों की उम्मीदें टूटीं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 600 रुपए तक मिलती है पेंशन MP Pension update 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब 22.5 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनर्स को पेंशन राशि बढ़ने का इंतजार अभी और करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि में फिलहाल बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह जानकारी संसद में दी गई। LPG Supply Update : मध्य प्रदेश में गैस किल्लत के बीच राहत की खबर, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू यह फैसला ऐसे समय आया है जब महंगाई बढ़ने के कारण पेंशनर्स लंबे समय से सहायता राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जरूरतों के लिए पेंशन पर निर्भर हैं लाभार्थी सरकारी रिपोर्टों और मूल्यांकन अध्ययनों में सामने आया है कि अधिकांश लाभार्थी इस पेंशन राशि का उपयोग रोजमर्रा की जरूरी जरूरतों जैसे खाना, दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाओं पर करते हैं। नीतिगत स्तर पर राशि बढ़ाने और भुगतान प्रणाली को मजबूत करने की सिफारिशें भी की गई थीं, लेकिन फिलहाल सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। Bhopal College Iftar Party : इफ्तार कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में हंगामा, बजरंग दल ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध दिव्यांग पेंशन में एमपी की मजबूत स्थिति आंकड़ों के मुताबिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के तहत राज्य में 1 लाख से अधिक लाभार्थी हैं, जिससे मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। एमपी को मिला ज्यादा फंड चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए करीब 889 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह राशि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े राज्यों को मिले फंड से भी अधिक बताई जा रही है। Narmadapuram Online Fraud : ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने 3 लाख की ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार पेंशन योजना के तहत कितनी मिलती है राशि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत अलग-अलग श्रेणियों के लाभार्थियों को हर महीने 600 रुपए तक की पेंशन दी जाती है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार दोनों का योगदान शामिल होता है। वृद्धावस्था पेंशन: 60 से 79 वर्ष तक के बुजुर्गों को 600 रुपए प्रति माह। विधवा पेंशन: बीपीएल श्रेणी की 40 से 79 वर्ष की महिलाओं को 600 रुपए। दिव्यांग पेंशन: 80% या उससे अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को 600 रुपए प्रति माह। Rajgarh LPG News : राजगढ़ में गैस की कालाबाजारी पर चेतावनी तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई 80 वर्ष से अधिक उम्र होने पर केंद्र सरकार का हिस्सा बढ़ जाता है, जबकि राज्य सरकार का हिस्सा कम हो जाता है।
LPG Supply Update : मध्य प्रदेश में गैस किल्लत के बीच राहत की खबर, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू

हाइलाइट्स एमपी में LPG संकट के बीच आंशिक राहत भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू गैस की कमी से होटल और रेहड़ियां प्रभावित कई जगह घरेलू सिलेंडर के लिए अभी भी परेशानी LPG Supply Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर पिछले कई दिनों से बनी स्थिति में अब थोड़ी राहत मिलने लगी है। रविवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन सहित कई शहरों में सिलेंडर को लेकर पहले जैसी अफरा-तफरी नहीं रही। Bhopal College Iftar Party : इफ्तार कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में हंगामा, बजरंग दल ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध हालांकि कुछ गैस एजेंसियां स्टॉक खत्म होने के कारण बंद रहीं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई फिर शुरू भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, पिछले करीब छह दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बाधित थी। अब भौंरी स्थित डिपो से सिलेंडर लोड होना शुरू हो गए हैं और सोमवार से शहर में कमर्शियल सिलेंडर की नियमित सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को कुछ गैस एजेंसियों के बंद होने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि एजेंसियों के पास स्टॉक खत्म हो गया था। आमतौर पर रविवार को डिपो से सिलेंडर लोड नहीं किए जाते, इसलिए सप्लाई प्रभावित हुई। Narmadapuram Online Fraud : ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने 3 लाख की ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार एक दिन में 11 हजार घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी फूड कंट्रोलर के मुताबिक शनिवार को भोपाल जिले में करीब 14 हजार घरेलू सिलेंडर की बुकिंग हुई थी। इनमें से लगभग 11 हजार सिलेंडर की डिलीवरी कर दी गई। जिन एजेंसियों के पास रविवार को स्टॉक था, वहां से भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। होटल और रेस्टोरेंट को मिली राहत एमपी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने बताया कि पिछले 6–7 दिनों से प्रदेश के कई होटल और रेस्टोरेंट को कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे थे। अब सप्लाई शुरू होने से होटल इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिलेगी। Lok Adalat Bhopal : भोपाल जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, 60 खंडपीठों में लंबित मामलों की सुनवाई उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण कई होटल संचालकों को इंडक्शन, इलेक्ट्रिक कुकर और अन्य वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करना पड़ा, जो काफी महंगे साबित हो रहे थे। सिलेंडर मिलने से कारोबार सामान्य होने की उम्मीद है। सिलेंडर की कमी से रेहड़ियां भी बंद भोपाल के 6 नंबर मार्केट, शाहपुरा और न्यू मार्केट क्षेत्र में गैस नहीं मिलने के कारण 30 से ज्यादा खाने-पीने की रेहड़ियां बंद हो गई थीं। अब सिलेंडर की सप्लाई शुरू होने से इन छोटे कारोबारियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। Sehore News today : ऊर्जा संकट के बीच आईपीएल रद्द करने की मांग, सीहोर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया ज्ञापन घरेलू सिलेंडर के लिए अभी भी परेशानी कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू होने के बावजूद घरेलू सिलेंडर को लेकर कई जगहों पर परेशानी बनी हुई है। कई उपभोक्ताओं को गैस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। भोपाल के जहांगीराबाद और बोगदा पुल इलाके में कई लोगों ने देरी से डिलीवरी की शिकायत की है। कुछ जिलों में प्रशासन ने संभाली स्थिति ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा है कि जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और अफवाहों को रोकने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड वहीं उज्जैन में रविवार को अवकाश के बावजूद एक गैस एजेंसी खोलकर घरेलू सिलेंडर की सप्लाई जारी रखी गई। कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन उधर सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इटारसी में विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए नाले में गैस पाइप डालकर चूल्हा जलाकर सरकार पर निशाना साधा।