Bhopal College Iftar Party : इफ्तार कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में हंगामा, बजरंग दल ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध

हाइलाइट्स भोपाल के कॉलेज में इफ्तार कार्यक्रम को लेकर विवाद हिंदू संगठनों ने कॉलेज गेट पर किया प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात Bhopal College Iftar Party : भोपाल।  राजधानी भोपाल के नीलबड़ स्थित आरडी मेमोरियल कॉलेज में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। Narmadapuram Online Fraud : ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने 3 लाख की ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार 11 मार्च को कॉलेज परिसर में इफ्तार का आयोजन किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हनुमान चालीसा का पाठ किया प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही परिसर के बाहर गंगाजल छिड़ककर ‘शुद्धिकरण’ करने की भी बात कही गई। संगठनों का आरोप है कि शैक्षणिक संस्थानों में एकतरफा धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। Rajgarh LPG News : राजगढ़ में गैस की कालाबाजारी पर चेतावनी तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई छात्राओं ने आरोपों को बताया गलत इफ्तार कार्यक्रम में कुछ हिंदू छात्राओं की मौजूदगी को लेकर आपत्ति जताई गई थी। हालांकि छात्राओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे अपनी इच्छा से कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उनका कहना है कि कॉलेज में अलग-अलग त्योहार मिलजुल कर मनाए जाते हैं। हाल ही में मुस्लिम छात्रों ने उनके साथ होली भी मनाई थी। कॉलेज प्रशासन ने दी सफाई कॉलेज प्रशासन का कहना है कि संस्थान में आपसी सौहार्द और भाईचारे के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और किसी छात्र पर इसमें शामिल होने का दबाव नहीं होता। Sehore News today : ऊर्जा संकट के बीच आईपीएल रद्द करने की मांग, सीहोर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया ज्ञापन मौके पर तैनात किया गया पुलिस बल विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। एहतियात के तौर पर कॉलेज गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है।

Narmadapuram Online Fraud : ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने 3 लाख की ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

Narmadapuram Online Fraud

हाइलाइट्स पिपरिया में 3 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने बुजुर्ग से धोखाधड़ी पुलिस ने बिहार के गया से आरोपी को गिरफ्तार किया कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया Narmadapuram Online Fraud : पिपरिया। ऑनलाइन ठगी के मामले में पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के गया जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। Rajgarh LPG News : राजगढ़ में गैस की कालाबाजारी पर चेतावनी तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई बुजुर्ग से की थी करीब 3 लाख रुपए की ठगी स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार जयप्रकाश वार्ड पिपरिया निवासी 72 वर्षीय अजीज खान ने 29 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने उनसे 2 लाख 99 हजार 448 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। Lok Adalat Bhopal : भोपाल जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, 60 खंडपीठों में लंबित मामलों की सुनवाई बैंक और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की पहचान जांच के दौरान पुलिस ने बैंक डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की। आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर इमाम (20) निवासी अलीगंज रोड, गया (बिहार) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस की टीम बिहार भेजी गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया। रिमांड के बाद भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी को पिपरिया लाकर एक दिन की रिमांड पर लिया और पूछताछ की। पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड पुलिस ने नागरिकों को किया सतर्क पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा ने नागरिकों से ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक या मोबाइल ऐप को डाउनलोड न करें और अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Rajgarh LPG News : राजगढ़ में गैस की कालाबाजारी पर चेतावनी तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

Rajgarh LPG News

हाइलाइट्स राजगढ़ में गैस को लेकर अफवाह फैलाने पर प्रशासन सख्त। कलेक्टर ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए। गैस एजेंसियों को स्टॉक और कीमत प्रदर्शित करने के निर्देश। तय कीमत से अधिक वसूली और अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई। Rajgarh LPG News : राजगढ़।  मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और कीमतों को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। Lok Adalat Bhopal : भोपाल जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, 60 खंडपीठों में लंबित मामलों की सुनवाई प्रशासन का कहना है कि इन आदेशों का उद्देश्य गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। गैस एजेंसियों को स्टॉक और कीमत प्रदर्शित करने के निर्देश जारी आदेश के अनुसार जिले की सभी एलपीजी गैस एजेंसियों को अपने गोदाम और एजेंसी परिसर के बाहर प्रतिदिन उपलब्ध गैस सिलेंडरों का स्टॉक और निर्धारित कीमत स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना होगा। Sehore News today : ऊर्जा संकट के बीच आईपीएल रद्द करने की मांग, सीहोर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया ज्ञापन इसके साथ ही गैस वितरण करने वाले वाहनों पर भी स्टिकर और बैनर के माध्यम से उपभोक्ताओं को सही जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर अनिवार्य उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक गैस एजेंसी को टोल-फ्री नंबर जारी कर उसे प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसियों को शिकायतों का एक रजिस्टर भी रखना होगा, ताकि शिकायतों का रिकॉर्ड रखा जा सके। Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड तय कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर गैस रिफिलिंग करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को हर सप्ताह गैस वितरण से जुड़ी जानकारी संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को भी चेतावनी दी है। आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर गलत या भ्रामक जानकारी साझा नहीं करेगा। MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश में गैस संकट, हॉस्पिटल और हॉस्टल मेस प्रभावित, रायसेन में प्रदर्शन और लंबी कतारें नियमों का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 समेत अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Lok Adalat Bhopal : भोपाल जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, 60 खंडपीठों में लंबित मामलों की सुनवाई

Lok Adalat Bhopal

हाइलाइट्स भोपाल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन। 60 खंडपीठों में मामलों की सुनवाई जारी। 12 हजार से अधिक राजीनामा योग्य मामले शामिल। 80 हजार से अधिक पूर्व वाद प्रकरण भी रखे गए। Lok Adalat Bhopal : भोपाल।   भोपाल जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। Sehore News today : ऊर्जा संकट के बीच आईपीएल रद्द करने की मांग, सीहोर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया ज्ञापन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश सुनीत अग्रवाल ने बताया कि प्रकरणों के निराकरण के लिए पूरे जिले में कुल 60 खंडपीठों का गठन किया गया है। वर्तमान में जिला भोपाल के न्यायालयों में विभिन्न प्रकार के कुल 1,62,077 मामले लंबित हैं। 12 हजार से अधिक राजीनामा योग्य मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित आपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम से जुड़े मामले, दावा प्रकरण, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक विवाद और अन्य दीवानी मामलों सहित कुल 12,189 राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गए हैं। Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड 80 हजार से अधिक पूर्व वाद मामले भी शामिल इसके अलावा विद्युत अधिनियम, बैंक वसूली, जलकर, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) विभाग और यातायात ई-चालान से जुड़े 80,127 पूर्व वाद प्रकरण भी राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। बिजली और नगर निगम मामलों में मिलेगी छूट राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय भोपाल, तहसील न्यायालय बैरसिया, कुटुंब न्यायालय और श्रम न्यायालय सहित विभिन्न स्थानों पर खंडपीठें बनाई गई हैं। Hammidia Hospital Shots Fire : हमीदिया अस्पताल में चली गोलियां,भोपाल में गैंगवार, लल्लू रईस के बेटे इमरान घायल, बदमाश फरार इस दौरान विद्युत विभाग और नगर निगम भी शासन के निर्देशानुसार अपने मामलों में छूट देकर समझौते के माध्यम से निपटारा कर रहे हैं।

Sehore News today : ऊर्जा संकट के बीच आईपीएल रद्द करने की मांग, सीहोर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया ज्ञापन

Sehore News

हाइलाइट्स ऊर्जा संकट के बीच सीहोर में IPL रद्द करने की मांग। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया ज्ञापन। सरकारी दफ्तरों में एसी, कूलर और लिफ्ट पर रोक का सुझाव। IPL मैचों में पानी और बिजली की अधिक खपत का मुद्दा उठाया गया। Sehore News today : सीहोर।  वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए मध्यप्रदेश के सीहोर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को रद्द करने की मांग उठी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए ऊर्जा बचत के कई सुझाव दिए हैं। Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ज्ञापन में कहा गया है कि खाड़ी देशों में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ सकता है। वैश्विक संकट का असर ज्ञापन में बताया गया कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।ईरान दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक है और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बड़े हिस्से पर उसका नियंत्रण है। MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश में गैस संकट, हॉस्पिटल और हॉस्टल मेस प्रभावित, रायसेन में प्रदर्शन और लंबी कतारें इसी मार्ग से दुनिया के करीब 40 प्रतिशत तेल का परिवहन होता है। यदि यह मार्ग बाधित होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। सरकारी दफ्तरों में ऊर्जा बचत का सुझाव पंकज शर्मा ने भारत में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशनर (एसी), कूलर और लिफ्ट के उपयोग पर रोक लगाई जाए।इसके अलावा दफ्तरों में प्राकृतिक रोशनी का अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि बिजली की खपत कम हो सके। Hammidia Hospital Shots Fire : हमीदिया अस्पताल में चली गोलियां,भोपाल में गैंगवार, लल्लू रईस के बेटे इमरान घायल, बदमाश फरार आईपीएल को लेकर उठाई आपत्ति ज्ञापन में कहा गया कि आईपीएल कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं है, इसलिए इसे अस्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है। शर्मा का तर्क है कि आईपीएल मैचों के दौरान मैदान के रखरखाव में करोड़ों लीटर पानी खर्च होता है। वहीं ज्यादातर मैच रात में खेले जाते हैं, जिससे भारी मात्रा में बिजली की खपत होती है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट के समय पानी और बिजली की बचत बेहद जरूरी है, इसलिए इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

Harda Fire News

हाइलाइट्स टिमरनी के सामरधा कचरा डंपिंग साइट पर लगी भीषण आग। ट्रीटमेंट प्लांट की लाखों रुपये की मशीनरी जलकर खाक। सूचना के ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर खेतों की फसल बचाई।   Harda Fire News : हरदा।  हरदा जिले के टिमरनी नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम सामरधा स्थित कचरा डंपिंग साइट पर शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में लगी लाखों रुपये की मशीनरी जलकर खाक हो गई। MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश में गैस संकट, हॉस्पिटल और हॉस्टल मेस प्रभावित, रायसेन में प्रदर्शन और लंबी कतारें दमकल की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब दो एकड़ में फैली इस डंपिंग साइट पर टिमरनी शहर के 15 वार्डों से निकलने वाला कचरा डाला जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि आग सुबह करीब 6 बजे लगी थी, लेकिन सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब ढाई घंटे बाद सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संजीव कुमार नागू, सीएमओ प्रियव्रत बकोरिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। MP Toll Charge Case : MP में टोल घोटाला, कंपनियों ने जनता से लागत से 6 गुना ज्यादा वसूला, SC ने HC को 3 महीने में सुनवाई का निर्देश दिया बाल्टियों से पानी डालकर बचाई फसल ग्रामीणों के मुताबिक इस समय आसपास के खेतों में हजारों एकड़ फसल पककर तैयार खड़ी है। कचरे की आग से उठ रही चिंगारियों से खेतों में आग लगने का खतरा था। दमकल के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आसपास की फसलों को बड़े नुकसान से बचाया जा सका। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे जहरीले धुएं से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डंपिंग साइट से निकलने वाला जहरीला धुआं और बदबू लंबे समय से इलाके के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसके चलते कई ग्रामीण अस्थमा और चर्म रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे जांच के बाद सामने आएगा कारण घटना को लेकर एसडीएम संजीव कुमार नागू से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं सीएमओ प्रियव्रत बकोरिया ने बताया कि फिलहाल फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्लांट में लगी मशीनरी की लागत के बारे में उन्होंने कहा कि वे हाल ही में यहां पदस्थ हुए हैं, इसलिए विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश में गैस संकट, हॉस्पिटल और हॉस्टल मेस प्रभावित, रायसेन में प्रदर्शन और लंबी कतारें

MP LPG Crisis 2026

हाइलाइट्स रायसेन में सिलेंडर नहीं मिलने पर सैकड़ों लोगों ने चक्काजाम किया। भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC ) में हॉस्टल मेस और कैंटीन की रसोई 50% प्रभावित। डॉक्टरों ने चेतावनी दी- खाली पेट ड्यूटी का खतरा, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर। प्रशासन ने ट्रक पंक्चर बताया, सप्लाई जल्द बहाल करने का आश्वासन। MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश में एलपीजी संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के 50,000 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट पिछले पांच दिनों से कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं पा रहे हैं। Hammidia Hospital Shots Fire : हमीदिया अस्पताल में चली गोलियां,भोपाल में गैंगवार, लल्लू रईस के बेटे इमरान घायल, बदमाश फरार कई जगह सिर्फ 24 घंटे का स्टॉक बचा है, जिससे प्रदेश की खान-पान व्यवस्था ठप होने के कगार पर है। लोग वैकल्पिक तौर पर इंडक्शन और डीजल भट्ठियों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन घरेलू रसोई और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ रहा है। रायसेन में चक्काजाम रायसेन के सागर रोड गैस एजेंसी पर सुबह 5 बजे से कतार में लगे सैकड़ों लोग जब 10 बजे तक सिलेंडर नहीं पाए, तो उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। एक महिला ने बताया,“घर में न चाय बनी, न खाना, बच्चों के लिए कुछ नहीं। खाली सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं।” प्रशासन ने एसडीएम और तहसीलदार भेजकर स्थिति को नियंत्रण में किया। चक्काजाम के कारण सागर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। MP Toll Charge Case : MP में टोल घोटाला, कंपनियों ने जनता से लागत से 6 गुना ज्यादा वसूला, SC ने HC को 3 महीने में सुनवाई का निर्देश दिया भोपाल में गैस संकट भोपाल के दशहरा मैदान और गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) में भी सिलेंडर की भारी कमी है। GMC के 16 हॉस्टल मेस और कैंटीन में खाना बनाने का प्रोडक्शन 50% तक गिर गया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई, तो उन्हें खाली पेट ड्यूटी करनी पड़ेगी, जिससे मरीजों की सेवाओं पर असर पड़ेगा। Bhopal Meat Smuggling Arrest : भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी की जमानत खारिज एजेंसी संचालक और प्रशासन की सफाई गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि भोपाल से आ रहा सिलेंडर ट्रक रास्ते में पंक्चर हो गया था, जिसके कारण देरी हुई। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि ट्रक पहुंचते ही डिस्ट्रिब्यूशन शुरू कर दिया जाएगा। जनता और कारोबार प्रभावित जबलपुर में होम डिलीवरी ठप है, और गैस एजेंसियों पर पुरुष और महिलाओं की भारी भीड़ लगी है। कई उपभोक्ता घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। Harda Agricultural Market : हरदा कृषि मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद संकट के कारण प्रदेश में रेस्टोरेंट, हॉस्टल और मेडिकल कैंटीन की रसोई पर गंभीर असर पड़ रहा है। लोगों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्थिति बेहद गंभीर है।

Hammidia Hospital Shots Fire : हमीदिया अस्पताल में चली गोलियां,भोपाल में गैंगवार, लल्लू रईस के बेटे इमरान घायल, बदमाश फरार

Hammidia Hospital Shots Fire

हाइलाइट्स भोपाल में लल्लू रईस के घर और हमीदिया अस्पताल में फायरिंग। बेटे इमरान के पैर में गोली लगी, अफरा-तफरी मची। दो साल पुरानी रंजिश के चलते हमला। पुलिस ने CCTV खंगाले, आरोपी फरार।   Hammidia Hospital Shots Fire : भोपाल।  भोपाल में शनिवार तड़के अशोका गार्डन स्थित कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर गैंगवार हुआ। शादाब गेट और उसके गिरोह के 8–10 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें लल्लू रईस के बेटे इमरान के पैर में गोली लगी। MP Toll Charge Case : MP में टोल घोटाला, कंपनियों ने जनता से लागत से 6 गुना ज्यादा वसूला, SC ने HC को 3 महीने में सुनवाई का निर्देश दिया अस्पताल में भी गोलियां चलीं घायल इमरान को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया। आरोप है कि बदमाशों ने अस्पताल परिसर में भी फायरिंग की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलियां अस्पताल की खिड़कियों और दीवारों पर लगीं। लल्लू रईस ने बताया कि अस्पताल में भी उन पर फायरिंग हुई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। घर तक पीछा कर आए आरोपी लल्लू रईस के मुताबिक, शादाब गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज समेत 8–10 लोग सुबह 5:45 बजे शंकर गार्डन स्थित उनके घर पहुंचे। बताया गया कि ये आरोपी इमरान का पीछा करते हुए घर तक आए थे। Bhopal Meat Smuggling Arrest : भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी की जमानत खारिज जैसे ही इमरान घर पहुंचा, पीछे से उस पर फायर किया गया। जान बचाने के लिए इमरान तुरंत घर में घुसा और गेट लॉक कर लिया। इसी दौरान एक गोली उसके पैर को छूते हुए लगी। दो साल पुरानी रंजिश और कारण लल्लू रईस के अनुसार, यह हमला दो साल पुरानी रंजिश का नतीजा है। इमरान ने पहले शादाब गेट के भाई पर हमला किया था, जिसमें उसकी उंगलियां कट गई थीं। उन्होंने बताया कि आरोपी शहर में जुआ और सट्टे का अवैध कारोबार चलाते हैं। लल्लू रईस इनके काले कारनामों के वीडियो बनाकर उजागर करते हैं, जिससे पुलिस कार्रवाई होती है। इसी वजह से आरोपी उनकी हत्या करना चाहते थे। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे एसीपी अनिल बाजपेयी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। हमीदिया अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना क्षेत्र की टीम लगी हुई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP Toll Charge Case : MP में टोल घोटाला, कंपनियों ने जनता से लागत से 6 गुना ज्यादा वसूला, SC ने HC को 3 महीने में सुनवाई का निर्देश दिया

MP Toll Charge Case

हाइलाइट्स MP टोल रोड पर जनता से ज्यादा टोल वसूला गया। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को तीन महीने में सुनवाई करने को कहा। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने जनहित याचिका दायर की। टोल रोड पर एक्सीडेंट के आंकड़े चिंताजनक। MP Toll Charge Case : मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाईकोर्ट को तीन महीने में सुनवाई पूरी कर फैसला देने के निर्देश दिए हैं। Bhopal Meat Smuggling Arrest : भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी की जमानत खारिज पूर्व विधायक पारस सकलेचा की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए कि हाईकोर्ट मामले में जल्द सुनवाई करे। याचिकाकर्ता को 15 दिन के भीतर नया आवेदन दाखिल करने की भी अनुमति दी गई है। टोल रोड और वसूली का विवरण टोल रोड प्रोजेक्ट लागत टोल वसूला लागत से अधिक वसूली भोपाल–देवास ₹345 करोड़ ₹2056 करोड़ ₹1711 करोड़ अधिक जावरा–नयागांव ₹426 करोड़ ₹2635 करोड़ ₹2209 करोड़ अधिक लेबड़–जावरा ₹589 करोड़ ₹2376 करोड़ ₹1787 करोड़ अधिक टोल संचालक कंपनियों ने मेंटेनेंस और ब्याज राशि बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया और जनता से लागत से कई गुना ज्यादा टोल वसूला। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका अप्रैल 2022 में हाईकोर्ट ने लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड याचिकाओं को खारिज किया। दिसंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश निरस्त करते हुए दोबारा सुनवाई करने के निर्देश दिए। Harda Agricultural Market : हरदा कृषि मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद एक्सीडेंट और सुरक्षा की चिंता याचिका में यह भी कहा गया कि इन टोल सड़कों पर दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंताजनक हैं, बावजूद इसके टोल वसूली जारी रखी गई।  

Bhopal Meat Smuggling Arrest : भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी की जमानत खारिज

Bhopal Crime News

हाइलाइट्स भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी को जमानत नहीं मिली लोकायुक्त और पुलिस ने 500 पेज का चालान न्यायालय में पेश किया जहांगीराबाद में 26 टन मांस मुंबई भेजते पकड़ा गया SAP और फॉरेंसिक डेटा के साथ जांच जारी   Bhopal Crime News : भोपाल।  भोपाल में गोमांस तस्करी के गंभीर मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने जमानत नहीं दी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे जमानत अर्जी खारिज सुनवाई में आरोपी के वकील ने दावा किया कि असलम कुरैशी निर्दोष हैं और उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। वहीं शासकीय अधिवक्ता ने मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत खारिज करने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। पुलिस ने पेश किया 500 पेज का चालान पुलिस की एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद 6 मार्च को असलम कुरैशी और ड्राइवर शोएब के खिलाफ करीब 500 पेज का चालान न्यायालय में पेश किया था। Harda Agricultural Market : हरदा कृषि मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद मामला कैसे आया सामने 17 दिसंबर 2025 को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जहांगीराबाद के पास एक कंटेनर पकड़ा। कंटेनर में लगभग 26 टन मांस मुंबई भेजा जा रहा था। आरोप था कि स्लॉटर हाउस में गोवंश का अवैध कत्ल कर मांस चोरी-छिपे बाहर भेजा जा रहा था। Junior Doctors Stipend : मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, सरकार ने जारी किया नया आदेश पुलिस ने मांस के सैंपल मथुरा फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि होने के बाद 8 जनवरी को जहांगीराबाद थाने में FIR दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने असलम कुरैशी और शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेजा। लोकायुक्त और पुलिस की जांच जारी है। अब यह देखना बाकी है कि कोर्ट और जांच एजेंसियां अन्य आरोपियों और स्लॉटर हाउस से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका कितनी सामने लाती हैं।

Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे

Bhopal Mahanagar Nigam Fraud

हाइलाइट्स भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त पर FIR दर्ज लोकायुक्त ने करोड़ों के फर्जी बिलों का खुलासा किया लगभग 10 साल का डिजिटल और फिजिकल डाटा जब्त SAP सॉफ्टवेयर डेटा और दस्तावेजों की जांच जारी Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल।  भोपाल नगर निगम में बिना काम किए फर्जी बिल तैयार कर करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने निगम के डेटा सेंटर और प्रमुख शाखाओं में छापेमारी कर पिछले लगभग 10 साल का डिजिटल और फिजिकल डाटा जब्त किया। Harda Agricultural Market : हरदा कृषि मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद शिकायत और FIR दर्ज निगम में फर्जी भुगतान की शिकायत नवंबर 2025 में लोकायुक्त को मिली थी। प्रारंभिक जांच में तथ्य सही पाए जाने पर 9 मार्च को अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की गई। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की गई। सॉफ्टवेयर से तैयार किए गए फर्जी बिल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के अनुसार, आरोप है कि सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी बिल बनाए गए। बिना किसी वास्तविक काम के निगम के परिचितों और रिश्तेदारों की फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया। Betul Rape Case : बैतूल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान किस तरह हुई गड़बड़ी नगर निगम के जलकार्य, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय वर्कशॉप विभाग के नाम पर फर्जी काम दिखाए गए। कई मामलों में वास्तविक काम हुआ ही नहीं, लेकिन ई-बिल सिस्टम में तैयार कर दिए गए। कुछ विभागों को बिल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी लोकायुक्त टीम ने सुबह 10:30 बजे निगम के लेखा शाखा, कंप्यूटर शाखा, डेटा सेंटर, लिंक रोड-2 मुख्यालय और फतेहगढ़ पुराने कार्यालय में एक साथ छापेमारी की। Junior Doctors Stipend : मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, सरकार ने जारी किया नया आदेश SAP सॉफ्टवेयर डेटा जब्त प्रारंभिक जांच में मोटर वर्क शाखा, जलकार्य और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े कई कामों में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। टीम ने SAP सॉफ्टवेयर का डिजिटल डाटा जब्त किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन-किन कामों के नाम पर भुगतान हुआ और वास्तविक काम हुआ या नहीं। अपर आयुक्त का बयान अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर ने कहा कि बिल सीधे लेखा शाखा में तैयार या पास नहीं किए जाते। सभी बिल संबंधित विभाग से सत्यापन और फंड की उपलब्धता के बाद नगर निगम आयुक्त से चर्चा के बाद भुगतान किए जाते हैं।