Cyber Fraud Bhopal : भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला, बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख

हाइलाइट्स भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख वल्लभ भवन के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ ठगी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया Cyber Fraud Bhopal : भोपाल। राजधानी भोपाल में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहजहानाबाद इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी, लिंक या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के 3.17 लाख रुपये निकल गए। Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा पीड़ित को इसकी जानकारी बैंक से आए मैसेज के जरिए मिली। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वल्लभ भवन के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ हुई ठगी पुलिस के अनुसार, अशोक कॉलोनी निवासी साद उल्ला खान वल्लभ भवन से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी पेंशन एसबीआई के खाते में आती है। साद उल्ला खान ने बताया कि वे न तो एटीएम का इस्तेमाल करते हैं और न ही फोन पर किसी तरह का ऑनलाइन पेमेंट ऐप जैसे फोन पे या अन्य ऐप चलाते हैं। इसके बावजूद उनके खाते से 3 लाख 17 हजार रुपये निकल गए। Bhopal Income Tax Raid : भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड मैसेज से लगी पैसे निकलने की जानकारी पीड़ित के अनुसार, खाते से पैसे निकलने की जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज से मिली। यह देखकर वे हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था। करीब एक साल पुराना है मामला बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक साल पुरानी है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और अब मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान पुलिस अब बैंक से खाते से जुड़ी पूरी जानकारी मांग रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसे किस माध्यम से निकाले गए। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

हाइलाइट्स विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ हाथी-घोड़े और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा पांच चांदी की पालकियों और 14 बग्गियों में विराजमान रहे श्रीजी हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी, जैन महाविद्यालय में भव्य आयोजन Vidisha News : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में छह दिवसीय पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन घटयात्रा और श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जैन समाज के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। Bhopal Income Tax Raid : भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड शोभायात्रा माधवगंज स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। संतों के सानिध्य में हो रहा आयोजन पंचकल्याणक महामहोत्सव और देश शांति विधान का आयोजन जैन संतों के सानिध्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुनि श्री संभवसागर महाराज, मुनि श्री निस्सीमसागर महाराज और मुनि श्री संस्कारसागर महाराज ससंघ मार्गदर्शन दे रहे हैं। Farm Fire Incident Sehore : सीहोर में गेहूं की फसल में लगी आग, खड़ी फसल जलकर नष्ट; बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया सम्राट और तरुण भैया (इंदौर) के निर्देशन में किया जा रहा है। हाथी-घोड़े और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, बैंड दल और कई आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल थीं। हाथी पर सोधर्म इंद्र के रूप में सक्षम जैन अपने परिवार के साथ धर्मध्वजा लेकर सवार थे, जबकि घोड़े पर ध्वजवाहक आगे चल रहे थे। यात्रा में आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य समयसागर महाराज के बड़े कटआउट भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एक जैसी साड़ी पहनकर सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। विद्यासागर दिव्य घोष दल में शामिल महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ दिव्य घोष बजाते हुए आगे बढ़ते रहे। पालकियों और बग्गियों में विराजमान रहे श्रीजी शोभायात्रा में पांच चांदी की अलग-अलग पालकियों में श्रीजी विराजमान थे, जबकि 14 सुसज्जित बग्गियों में पंचकल्याणक के पात्र बने श्रद्धालु बैठे थे। श्रद्धालुओं ने सफेद वस्त्र पहनकर यात्रा में भाग लिया। पूरे मार्ग को रंगोली से सजाया गया था और कई स्थानों पर जैन समाज के लोगों ने श्रीजी की आरती उतारी। Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग पंचकल्याणक महोत्सव के लिए जैन महाविद्यालय परिसर में भव्य अयोध्या नगरी का निर्माण किया गया है। करीब 25 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनाए गए विशेष डोम पंडाल में लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए तीन बड़ी भोजनशालाएं बनाई गई हैं, जहां शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
Bhopal Income Tax Raid : भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

हाइलाइट्स भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड दिल्ली से आई टीम ने कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की बैंक लेनदेन और वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी इससे पहले EOW भी कर चुकी है छापेमारी Bhopal Income Tax Raid : भोपाल। राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर के कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। इस कार्रवाई के बाद कारोबारी जगत में हलचल मच गई है। Farm Fire Incident Sehore : सीहोर में गेहूं की फसल में लगी आग, खड़ी फसल जलकर नष्ट; बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं सुबह से शुरू हुई जांच सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम सुबह से ही दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित ठिकानों पर पहुंच गई थी। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ रेड डालकर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की। अधिकारियों द्वारा संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। कागजात और बैंक लेनदेन की पड़ताल छापे की कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारी से जुड़े कागजात, बैंक खातों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि आय और संपत्ति से जुड़े सभी रिकॉर्ड नियमों के अनुरूप हैं या नहीं। फिलहाल कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान पहले EOW भी कर चुकी है कार्रवाई इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भी दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी कर चुका है। उस कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई अहम फाइलें मिली थीं, जिनकी जांच भी की गई थी। फिलहाल आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।
Farm Fire Incident Sehore : सीहोर में गेहूं की फसल में लगी आग, खड़ी फसल जलकर नष्ट; बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं

हाइलाइट्स सीहोर के झागरिया रोड पर खेत में लगी आग गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई नष्ट ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू गर्मी बढ़ने से बढ़ रहीं आग की घटनाएं Farm Fire Incident Sehore : सीहोर। सीहोर जिले में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार को झागरिया रोड स्थित एक खेत में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो चुका था। LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और स्थानीय लोग इस मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, खेतों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। सूखी फसल और तेज गर्मी के कारण जरा सी चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले लेती है। Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग इस सप्ताह कई जगह लगी आग बताया जा रहा है कि इस सप्ताह सीहोर जिले के निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनीखेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर के आसपास के खेतों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन मामलों में फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। किसानों और ग्रामीणों से प्रशासन ने अपील की है कि गर्मी के मौसम में खेतों के आसपास सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

हाइलाइट्स बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बेटी का निधन हार्ट अटैक से गई 34 वर्षीय सुरभि की जान सुबह कराई थी फिजियोथेरेपी, दोपहर में मौत शाम 5 बजे बैतूल में अंतिम संस्कार Betul Breaking News : बैतूल। बैतूल विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त इस दुखद खबर के बाद बैतूल सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। निधन की सूचना मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल के लिए रवाना हो गए। लंबे समय से चल रहा था इलाज पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुरभि खंडेलवाल लंबे समय से अस्वस्थ थीं। जन्म से ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं, जिसके कारण परिवार उनकी सेहत को लेकर हमेशा सतर्क रहता था। उनका नियमित उपचार चल रहा था और समय-समय पर चिकित्सकीय देखभाल भी कराई जा रही थी। Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग सुबह कराई थी फिजियोथेरेपी जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी नियमित फिजियोथेरेपी कराई गई थी। फिजियोथेरेपी के कुछ समय बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उन्हें हृदयाघात आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। शाम 5 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा सुरभि खंडेलवाल आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती ऋतु खंडेलवाल की पुत्री थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही बैतूल शहर में शोक का माहौल बन गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और परिचितों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। Rajgarh Jansunwai : राजगढ़ जनसुनवाई, आवास योजना, पेंशन और जमीन विवाद को लेकर 45 आवेदन पहुंचे परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा बुधवार शाम 5 बजे बैतूल गंज स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी। इसके बाद कोठी बाजार मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है।
LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त

हाइलाइट्स बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद ही होगी नई बुकिंग अफवाहों से एजेंसियों पर भीड़ कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी LPG cylinder rule Harda : हरदा। हरदा में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग में इन दिनों अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग दरअसल, सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बाद लोग जल्दबाजी में सिलेंडर बुक कर रहे हैं। हालांकि गैस एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। नई व्यवस्था के तहत अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा उपभोक्ता अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग कर सकेंगे। पहले यह समय सीमा 21 दिन थी, जिसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। Bhopal power cut : भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, सलैया, सनखेड़ी और एमपी नगर समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित एजेंसियों का रियलिटी चेक दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने बुधवार सुबह हरदा की तीनों गैस एजेंसियों का रियलिटी चेक किया। एचपी गैस की बालाजी गैस एजेंसी के संचालक दानिश खान ने बताया कि उनकी एजेंसी के करीब 20 हजार उपभोक्ता हैं और रोजाना 300 से 350 सिलेंडरों की डिलीवरी की जाती है। फिलहाल एजेंसी के पास करीब 800 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। Rajgarh Jansunwai : राजगढ़ जनसुनवाई, आवास योजना, पेंशन और जमीन विवाद को लेकर 45 आवेदन पहुंचे वहीं भारत गैस एजेंसी के संचालक मनन सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी के करीब 21 हजार उपभोक्ता हैं और फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा रही है और डिलीवरी के समय उपभोक्ता के मोबाइल पर आए OTP के बिना सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। अफवाहों के कारण बढ़ी भीड़ गैस एजेंसियों का कहना है कि सिलेंडर नहीं मिलने की अफवाहों के कारण कई लोग अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने या स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि 25 दिन पूरे होने पर बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। Child labour campaign Rajgarh : राजगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ ‘ब्रेक द ब्रिक’ अभियान शुरू, कलेक्टर ने रथ को दिखाई हरी झंडी कमर्शियल सिलेंडरों की मांग घटी साई सुपरविजन कैटरिंग के संचालक अनुज बरगले के मुताबिक फिलहाल शादी का सीजन नहीं है। नया सीजन 20 अप्रैल से शुरू होगा, इसलिए इस समय कमर्शियल गैस सिलेंडरों की मांग भी कम है। इधर घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई शहर में डोर-टू-डोर वाहनों के माध्यम से नियमित रूप से जारी है। हाल ही में बढ़े थे गैस के दाम गौरतलब है कि 7 मार्च को गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। इसमें घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपए की वृद्धि की गई थी। इसके साथ ही घरेलू रिफिल बुकिंग की समय सीमा भी 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई। Commercial LPG supply : कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले तो बंद होंगे होटल-रेस्टोरेंट, व्यापारियों ने जताई चिंता प्रशासन ने दी चेतावनी इस मामले को लेकर तहसीलदार राजेंद्र पवार ने कहा कि गैस एजेंसियों से जानकारी ली जाएगी। यदि कहीं अवैध भंडारण या कालाबाजारी की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन और गैस एजेंसियां लोगों से अपील कर रही हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।