Bhopal Conversion Update : धर्मांतरण-रेप केस, ‘ईरानी डेरा’ से जुड़े मिले आरोपी बहनें, पिता की मौत के बाद शुरू किया देह व्यापार रैकेट

हाइलाइट्स धर्मांतरण और रेप केस में गिरफ्तार अमरीन-आफरीन फिलहाल जेल में पुलिस जांच में सामने आया ‘ईरानी डेरा’ कनेक्शन स्पा सेंटर की नौकरी के बाद हाई प्रोफाइल लोगों से बढ़े संपर्क 5-7 लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का आरोप Bhopal Conversion Update : भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाने में दर्ज धर्मांतरण और रेप केस में गिरफ्तार आरोपी बहनें अमरीन और आफरीन फिलहाल जेल में हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों बहनों के ईरानी डेरे से संबंध होने की बात सामने आई है, जिसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। International Women’s Day 2026 : महिला दिवस 2026, महिलाओं के योगदान और अधिकारों का जश्न… लखनऊ से भोपाल आया था परिवार पुलिस के अनुसार, करीब 20 साल पहले दोनों बहनें अपने परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल आई थीं। उनका परिवार एक ईरानी कबीले से जुड़ा बताया जा रहा है। भोपाल आने के बाद उनके पिता ने एक टेलर की दुकान में कारीगरी कर परिवार का गुजारा चलाया। पिता की मौत के बाद बदली जिंदगी साल 2020 में कोरोना काल के दौरान पिता की मौत हो गई। इसके बाद दोनों बहनों ने नौकरी शुरू की। अमरीन ने पहले नर्मदापुरम के एक स्पा सेंटर में काम किया और बाद में अपनी छोटी बहन आफरीन को भी इसी क्षेत्र में काम दिलाया। यहीं से दोनों के संपर्क कुछ हाई प्रोफाइल लोगों से बने। Queens on the Wheels 3.0 : वुमेंस डे से पहले महिलाओं की दमदार राइड, भोपाल से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ हुई रवाना जांच में सामने आया है कि दोनों बहनें धीरे-धीरे देह व्यापार के धंधे से जुड़ गईं और बाद में अन्य युवतियों को भी इस नेटवर्क में शामिल करने लगीं। 5-7 लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का आरोप एफआईआर दर्ज कराने वाली दो पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी बहनों ने करीब पांच से सात लड़कियों को देह व्यापार में धकेला। उनका तरीका भी लगभग एक जैसा था। पहले लड़कियों को बच्चों की देखभाल के नाम पर घर में नौकरी दी जाती थी, फिर उन्हें घुमाने-फिराने और हाई प्रोफाइल पार्टियों में ले जाया जाता था। Bhopal suicide case : भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर आरोप मौका मिलने पर चंदन, बिलाल और चानू उर्फ हाशिम रजा जैसे आरोपियों द्वारा उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था। शिकायत करने पर बदनामी का डर दिखाया जाता था। अहमदाबाद भेजकर करवाते थे देह व्यापार पीड़िताओं के मुताबिक, बाद में उन्हें काम के बहाने अहमदाबाद में रहने वाले यासिर के पास भेजा जाता था। वहां स्पा सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। UPSC 2025 result : यूपीएससी 2025 में मप्र के युवाओं का जलवा ! भोपाल के ईशान 5वीं, धार के पक्षल को 8वीं रैंक मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन यादव उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि यासिर, बिलाल और चानू फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। परिवार में चार बहनें और दो भाई जानकारी के अनुसार अमरीन और आफरीन सहित परिवार में चार बहनें और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक भाई मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। बिलाल उनका मौसेरा भाई है और इसी नेटवर्क में शामिल था। पुलिस को उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली है। MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश मोबाइल जांच में मिले संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस ने अमरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। जांच के दौरान अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं, जिनमें कई युवतियों की तस्वीरें भी पाई गई हैं। पुलिस इन सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। दो युवतियों की शिकायत से खुला पूरा मामला पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब 22 फरवरी की रात भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां बागसेवनिया थाने पहुंचीं और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। Breaking news Harda : हरदा में करंट लगने से मजदूर की मौत, खेत में मोटर लगाते समय हुआ हादसा शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 फरवरी को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।