Saraswati Abhiyan MP : 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान, सीएम मोहन यादव करेंगे शुरुआत, स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को फिर पढ़ाएगी सरकार

हाइलाइट्स 10 मार्च को भोपाल में सरस्वती अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ सीएम मोहन यादव करेंगे अभियान की शुरुआत स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को ओपन स्कूल से जोड़कर फिर पढ़ाई का मौका 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे सकेंगी बालिकाएं Saraswati Abhiyan MP : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सरस्वती अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है। LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल सहित कई शहरों में कीमत 900 के पार इस अभियान का उद्देश्य उन बेटियों को फिर से पढ़ाई का मौका देना है, जो किसी कारण से स्कूल छोड़ चुकी हैं। यह पहल बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शुरू की जा रही है। 10 मार्च को भोपाल में होगा शुभारंभ सरस्वती अभियान की शुरुआत 10 मार्च को भोपाल में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। Hamidia Hospital : हमीदिया में कैंसर इलाज प्रभावित, डुअल लीनेक मशीन नहीं, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार ओपन स्कूल से फिर पढ़ाई का मौका इस अभियान के तहत स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को राज्य ओपन स्कूल से जोड़ा जाएगा। इससे वे फिर से पढ़ाई शुरू कर सकेंगी और 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे सकेंगी। सरकार की ओर से उन्हें अध्ययन सामग्री, संपर्क कक्षाएं, मार्गदर्शन और मेंटोरिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। पढ़ाई छोड़ चुकी बेटियों का होगा सर्वे अभियान के तहत पहले उन बालिकाओं की पहचान की जाएगी जिन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी है। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें ओपन स्कूल में नामांकन दिलाकर परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। Harda News : हरदा में शिवाजी जयंती पर निकली शौर्य यात्रा, ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ से गूंजा शहर ड्रॉपआउट कम करने पर सरकार का फोकस सरकार का कहना है कि इस अभियान से प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा दर बढ़ेगी और स्कूल छोड़ने की समस्या कम होगी। साथ ही इससे बेटियों को आगे पढ़ाई या रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे और समाज में उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल सहित कई शहरों में कीमत 900 के पार, नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर

हाइलाइट्स मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, 11 महीने बाद बढ़े दाम। भोपाल में 918 और इंदौर में 941 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर। नर्मदापुरम में सबसे महंगा, कीमत 1035 रुपए पहुंची। प्रदेश के कई जिलों में अब सिलेंडर की कीमत 900 से 1000 रुपए के करीब। LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। करीब 11 महीने बाद गैस के दाम बढ़े हैं, जिससे आम लोगों के घर का बजट प्रभावित हो सकता है। वहीं नर्मदापुरम में सिलेंडर की कीमत राजधानी भोपाल से भी ज्यादा हो गई है। Hamidia Hospital : हमीदिया में कैंसर इलाज प्रभावित, डुअल लीनेक मशीन नहीं, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार प्रदेश के बड़े शहरों में अब गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग हो गई है। भोपाल में सिलेंडर 918 रुपए में मिलेगा, जबकि इंदौर में इसकी कीमत 941 रुपए हो गई है। बड़े शहरों में गैस सिलेंडर के नए रेट प्रदेश के प्रमुख शहरों में सिलेंडर के नए दाम इस प्रकार हैं। भोपाल – 918 रुपए इंदौर – 941 रुपए ग्वालियर – 996 रुपए जबलपुर – 919 रुपए उज्जैन – 972 रुपए नर्मदापुरम – 1035 इन शहरों में ग्वालियर में गैस सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा हो गई है। Betul crime news : बैतूल में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की, पोस्टमार्टम में टूटी मिली गर्दन की हड्डी नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर नर्मदापुरम में मिलेगा। यहां अब गैस सिलेंडर के लिए 1035 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा मुरैना में 937 रुपए और भिंड में 936 रुपए तक कीमत पहुंच गई है। कई जिलों में सिलेंडर के दाम 1000 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, झाबुआ, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी और रतलाम जैसे जिले शामिल हैं। Bhopal crime news : भोपाल में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, घायल हालत में अस्पताल छोड़कर फरार हुए बदमाश आधे मध्यप्रदेश में 900 रुपए से ज्यादा कीमत प्रदेश के लगभग आधे जिलों में अब गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपए से ज्यादा हो गई है। इससे आम लोगों के खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शाजापुर और सीहोर में सबसे सस्ता प्रदेश में सबसे कम कीमत शाजापुर और सीहोर में है। यहां सिलेंडर करीब 918.50 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा सिवनी, सागर, विदिशा, दमोह, रायसेन, पन्ना, उमरिया और सीधी में भी कीमत अपेक्षाकृत कम है। Raisen News : रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर घटा, कई जगह तलहटी के पत्थर दिखने लगे कॉमर्शियल गैस भी महंगी हुई इससे पहले 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए थे। उस समय करीब 31 रुपए तक बढ़ोतरी की गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ने से लोगों पर दोहरी मार पड़ी है। गैस की कमी रोकने के लिए सरकार का आदेश केंद्र सरकार ने हाल ही में तेल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग सरकार ने सभी रिफाइनरी कंपनियों से कहा है कि वे प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल प्राथमिकता से रसोई गैस बनाने के लिए करें, ताकि देश में गैस की सप्लाई प्रभावित न हो। सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन,हिंदुस्तान पेट्रोलियमऔर भारत पेट्रोलियम को इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। Shivraj Singh Chouhan Birthday : जन्मदिन पर शिवराज का सेवा संकल्प.. दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ 1. कैसे तय होती है गैस सिलेंडर की कीमत एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, ट्रांसपोर्ट खर्च और टैक्स के आधार पर तय होती है। तेल कंपनियां इन सभी लागतों को जोड़कर अंतिम कीमत तय करती हैं। Bhopal Holi Incident : भोपाल में होली के जश्न के बीच प्रोफेसर की मौत, भांग पीने के बाद बिगड़ी तबीयत 2. एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 क्या है सरकार ने एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करके जारी किया है। इस कानून के जरिए सरकार जरूरी वस्तुओं की सप्लाई और कीमतों को नियंत्रित कर सकती है।