Harda News : हरदा में ग्रामीण पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

Harda News

हाइलाइट्स मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम की नई पहल से उद्योगों को बढ़ावा राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए तैयार की जा रही नई औद्योगिक रणनीति औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से रोजगार के नए अवसर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार की विशेष योजना Harda News : हरदा।  ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य हैंडपंप और नल-जल योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करना है। Raisen News : रायसेन में 100 साल पुरानी ‘वीर बम बोल’ परंपरा, 25 फीट ऊंचाई पर बकरे को घुमाते, युवाओं को पड़ते हैं कोड़े कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07577-223212 जारी किया गया है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीण अपनी पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। नियंत्रण कक्ष के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय जारी आदेश के अनुसार अनुरेखक अशोक कुमार सावनेर को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। वहीं शिकायतों को पंजी में दर्ज करने और संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए बिल वितरक संतोष जोशी और हैंडपंप तकनीशियन विजय बेन की ड्यूटी लगाई गई है। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में अवैध उत्खनन का बड़ा मामला,1.83 करोड़ की मिट्टी चोरी, ढाई महीने बाद भी कार्रवाई नहीं इन अधिकारियों को भी कर सकते हैं संपर्क ग्रामीण अपने-अपने विकासखंड के अधिकारियों को भी सीधे शिकायत या सुझाव दे सकते हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं सहायक यंत्री संगीता धापकरी – 8962459031 उपयंत्री हरदा ज्योति महोबिया – 9340444219 उपयंत्री खिरकिया उमेश धुर्वे – 7223849019 उपयंत्री टिमरनी कार्तिक यादव – 7692871965 Holi Eye Safety Tips : आंखों में चला जाए गुलाल या केमिकल वाला रंग, तो तुरंत करें ये काम अवकाश के दिनों में भी शिकायत दर्ज विभाग ने बताया कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी शिकायतों का रिकॉर्ड रखने और निराकरण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर शनिवार को राकेश चौधरी और रविवार को गौरव बारिया शिकायतों को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाएंगे। विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।

Raisen News : रायसेन में 100 साल पुरानी ‘वीर बम बोल’ परंपरा, 25 फीट ऊंचाई पर बकरे को घुमाते, युवाओं को पड़ते हैं कोड़े

Raisen News

हाइलाइट्स रायसेन के वनगवां गांव में ‘वीर बम बोल’ परंपरा का आयोजन धूलेंडी पर मेघनाथ बाबा की पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू 25 फीट ऊंचाई पर खंभों के बीच बकरे को घुमाया जाता है वीरता की पहचान के लिए युवाओं को कोड़े मारने की परंपरा   Raisen News : रायसेन। जिले के वनगवां गांव में होली के अवसर पर एक अनूठी और सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है, जिसे ‘वीर बम बोल’ के नाम से जाना जाता है। यह परंपरा धूलेंडी के दिन शाम करीब 6 बजे से शुरू होती है, जब ग्रामीण मेघनाथ बाबा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में अवैध उत्खनन का बड़ा मामला,1.83 करोड़ की मिट्टी चोरी, ढाई महीने बाद भी कार्रवाई नहीं इस परंपरा के तहत पूजा स्थल पर लगाए गए दो लोहे के खंभों के बीच करीब 25 फीट की ऊंचाई पर एक बकरे को बांधकर घुमाया जाता है। स्थानीय लोग मेघनाथ बाबा को ‘वीर बब्बों’ के नाम से भी पुकारते हैं। यह अनोखा आयोजन गांव की आस्था और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। वीरता की पहचान के लिए कोड़े मारने की परंपरा इस आयोजन का एक और खास हिस्सा युवाओं को कोड़े मारना है। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा पुराने समय में गांव की रक्षा करने वाले वीर युवाओं की पहचान के लिए शुरू की गई थी। Holi Celebration 2026 : भोपाल में 4 मार्च को भव्य होली चल समारोह, सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से बरसेगा रंग माना जाता है कि जो युवक समाज और गांव की सुरक्षा के लिए आगे आते हैं, उन्हें कोड़े मारकर उनकी वीरता का प्रतीकात्मक सम्मान किया जाता है। ग्रामीणों का दावा है कि इस दौरान कोड़े खाने वाले लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं लगती और शरीर पर स्थायी निशान भी नहीं पड़ते। 100 साल से निभाई जा रही परंपरा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार यह परंपरा 100 वर्षों से भी अधिक समय से गांव में निभाई जा रही है। हलारिया कुर्मी पटेल परिवार पीढ़ियों से मेघनाथ बाबा की पूजा-अर्चना और इस आयोजन की जिम्मेदारी निभा रहा है। Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन आसपास के गांवों से भी पहुंचते हैं लोग इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए वनगवां के अलावा आसपास के करीब 10 गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। समय के साथ यह आयोजन गांव की पहचान बन चुका है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सीएल गौर, जनपद सदस्य नितेश पटेल, पूर्व सरपंच मुन्नालाल गौर सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।  

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में अवैध उत्खनन का बड़ा मामला,1.83 करोड़ की मिट्टी चोरी, ढाई महीने बाद भी कार्रवाई नहीं

Narmadapuram News

हाइलाइट्स मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में 12,319 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन करीब 1.83 करोड़ रुपए के संभावित जुर्माने का मामला ढाई महीने बाद भी जिम्मेदार विभागों की कोई ठोस कार्रवाई नहीं फेस-टू क्षेत्र में भी 1800 घनमीटर मिट्टी की अवैध खुदाई मिली Narmadapuram News : नर्मदापुरम। संभाग के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में अवैध मिट्टी उत्खनन का बड़ा मामला सामने आया है। फेस-वन में करीब 12,319 घनमीटर मिट्टी की चोरी उजागर होने के ढाई महीने बाद भी जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में लगभग 1.83 करोड़ रुपए के संभावित जुर्माने का अनुमान है, लेकिन अब तक न तो प्रकरण दर्ज हुआ और न ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई हुई है। Holi Eye Safety Tips : आंखों में चला जाए गुलाल या केमिकल वाला रंग, तो तुरंत करें ये काम एक प्लॉट से मिट्टी निकालकर दूसरे में डाली जानकारी के अनुसार मोहासा औद्योगिक क्षेत्र फेस-वन के प्लॉट नंबर P-18 से बड़ी मात्रा में मिट्टी खोदी गई और उसे पास के प्लॉट नंबर 23 (रेस ग्रीन एनर्जी) की जमीन पर डाल दिया गया। लंबे समय तक यह काम चलता रहा, लेकिन एमपीआईडीसी (मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम), खनिज, राजस्व और पंचायत से जुड़े अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। Holi Celebration 2026 : भोपाल में 4 मार्च को भव्य होली चल समारोह, सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से बरसेगा रंग यह प्लॉट पहले मेसर्स प्रीमियम इंजीनियर्स ग्लोबल एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित था। कंपनी ने जमीन की कमी बताते हुए 5 दिसंबर 2025 को प्लॉट वापस कर दिया था। इसके बाद यहां से अवैध मिट्टी खुदाई शुरू हो गई। 18 दिसंबर 2025 को मामला सामने आने पर जांच टीम मौके पर पहुंची थी। नोटिस जारी, लेकिन नहीं हो पाया तामिल खनिज विभाग ने सिविल वर्क करने वाली गोपाल बिल्डर्स के खिलाफ प्रकरण बनाकर एडीएम कोर्ट में भेजा था। कोर्ट ने 13 जनवरी और 2 फरवरी 2026 को दो बार नोटिस जारी किए, लेकिन हरियाणा के सोनीपत स्थित पते पर भेजी गई डाक गलत पते के कारण वापस लौट आई। सही पता नहीं मिलने से नोटिस तामिल नहीं हो पाया और कार्रवाई अटकी हुई है। Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन उद्योग क्षेत्र में बिना अनुमति उत्खनन के आरोप मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्रियों का निर्माण चल रहा है, जिनमें रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट, राइस मिल और मक्का फैक्ट्रियां शामिल हैं। निर्माण कार्य में बड़ी मात्रा में मिट्टी, गिट्टी और रेत की जरूरत पड़ती है, लेकिन आरोप है कि कई जगह बिना रॉयल्टी और बिना अनुमति खुदाई कर सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। फेस-टू में भी सामने आया मामला मोहासा के फेस-टू में भी अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। 8 फरवरी को हुई संयुक्त जांच में खसरा नंबर 501/1 से करीब 1800 घनमीटर भसुआ मिट्टी की खुदाई पाई गई। अनुमान है कि यहां से 350 से 400 ट्रॉली मिट्टी निकाली गई। Holi 2026 MP : राजगढ़ में खेली गई ‘संवेदनाओं की होली’, चंद्रग्रहण के बावजूद निभाई परंपरा जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम के मुताबिक फेस-टू के मामले में तीन लोगों पर संदेह है, जिनमें एक कोटवार और एक पंचायत प्रतिनिधि का नाम भी सामने आया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।