Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत…

हाइलाइट्स आनंद नगर में देर रात ट्रक-बाइक की टक्कर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मृतक प्रवेश जाटव टैंट हाउस में करता था काम ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी Bhopal Road Accident : भोपाल।  राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। रात करीब 11:30 बजे एक आयसर ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि मृतक की पहचान और घटना की जानकारी पिपलानी थाना पुलिस ने बताया की, मृतक की पहचान प्रवेश जाटव (30) के रूप में की गई है। आनंद नगर के करीब एक टैंट हाउस में वह काम करता था। मंगलवार रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान आनंद नगर रायसेन रोड पर पीछे से आए एक आयसर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ प्रवेश जाटव दो छोटे बच्चों एक बेटे और एक बेटी का पिता था। बेहतर रोजगार की तलाश में वह पिछले तीन वर्षों से भोपाल में रह रहा था। वह मूल रूप से रायसेन जिले के सुल्तानपुर का निवासी था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन  पुलिस कर रही जांच पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।    

BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

हाइलाइट्स 12 फरवरी 2026 को भोपाल के रवीन्द्र भवन में क्षमता संवर्धन कार्यशाला करीब 2,000 अभियंता और तकनीकी अधिकारी लेंगे भाग डिजिटल परियोजना प्रबंधन प्रणाली PMS 2.0 का शुभारंभ राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर BHOPAL NEWS :  भोपाल।  मध्यप्रदेश सरकार 12 फरवरी 2026 को भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक खास कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश भवन विकास निगम माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदे होंगे। Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन कार्यक्रम में  2 हजार से ज्यादा अधिकारी इस कार्यशाला में करीब 2,000 अभियंता और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। ये सभी निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारी हैं। क्या  खास होगा कार्यक्रम में ? कार्यक्रम में: प्रशिक्षण कैलेंडर जारी किया जाएगा परियोजना प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन होगा नई डिजिटल प्रणाली PMS 2.0 की शुरुआत होगी BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी क्या है PMS 2.0 ? यह एक डिजिटल सिस्टम है, जिससे सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी आसान होगी। हर परियोजना की समय-सीमा तय रहेगी किसकी क्या जिम्मेदारी है, यह साफ दर्ज रहेगा काम की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी राष्ट्रीय संस्थानों से समझौता कार्यक्रम में कई बड़े राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू (समझौता) भी किया जाएगा। इससे प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीक बेहतर होगी। Bhopal Suicide Case: शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी क्या फायदा होगा? इस कार्यशाला से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधरेगी पारदर्शिता बढ़ेगी काम समय पर पूरा होगा अभियंताओं को नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी सरकार का कहना है कि यह कदम प्रदेश के विकास कार्यों को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।  

BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी

हाइलाइट्स अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदला जा रहा है केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियां हटाने की तैयारी 146 दुकानें पहले ही हटाई जा चुकी हैं धार्मिक स्थल, वार्ड कार्यालय और पुलिस चौकी भी शिफ्ट प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई भोपाल। राजधानी भोपाल में अयोध्या बायपास को 10 लेन सड़क में बढ़ाया जा रहा है। इस बड़े प्रोजेक्ट के कारण रास्ते में आने वाली कई दुकानें, मकान, धार्मिक स्थल और सरकारी भवन हटाए जा रहे हैं। अब केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियों को भी हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई: केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी प्रशासन ने यहां रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी किये  हैं। हालांकि, अभी तक विस्थापन या पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके वजह से लोग परेशान हैं। 10 लेन बनेगी 16 किलोमीटर लंबी सड़क नेशनल हाईवे-146 पर आशाराम तिराहा से रत्नागिरी तिराहे तक करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क को 10 लेन में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत आनंद नगर में एक फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। अब तक 146 दुकानें हटाई जा चुकी हैं। इसके अलावा तीन धार्मिक स्थल, एक वार्ड कार्यालय और एक पुलिस चौकी को भी शिफ्ट किया जा रहा है। Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन पुनर्वास और मुआवजे की मांग केसर बस्ती में करीब 90 परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। प्रशासन के नोटिस के बाद परिवारों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला है और न ही रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी गई है। प्रभावित परिवारों ने मांग की है कि बिना पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था किए उन्हें न हटाया जाए।    

Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन

हाइलाइट्स अभिनेता सुनील शेट्टी ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर जताया आभार 20 दिनों में दूसरी बार पहुंचे महाकाल मंदिर मंदिर समिति ने किया स्वागत और सम्मान Suniel Shetty Mahakal Darshan:  उज्जैन | अभिनेता सुनील शेट्टी आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए इसके साथ ही पुरे विधि-विधान से पूजा की। दर्शन के समय उन्होंने बाबा के दूल्हा स्वरूप के दर्शन किए और “जय श्री महाकाल” का जयकारा लगाया। Bhopal Suicide Case: शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी और पंडित दिनेश पुजारीने कहा कि सुनील शेट्टी बाबा महाकाल के भक्त हैं और समय मिलने पर उज्जैन दर्शन के लिए आते रहते हैं। करीब 20 दिन पहले भी वे महाकाल मंदिर आए थे। ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए जताया आभार दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि 20 दिनों के भीतर दूसरी बार महाकाल के दरबार पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए उन्होंने बाबा से प्रार्थना की थी। Indore Crime News : इंदौर में अवैध नशे के विवाद में चाकूबाजी, 16 साल का नाबालिग घायल साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म देश के जवानों को समर्पित है और इसकी सफलता बाबा महाकाल के आशीर्वाद से मिली है। मंदिर समिति ने किया सम्मान महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सिम्मी यादव ने उनका स्वागत किया। Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश गौरतलब है कि 21 जनवरी को भी सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर आए थे और परिवार की खुशहाली की कामना की थी।  

Bhopal Suicide Case: शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

हाइलाइट्स: भोपाल के शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो अलग-अलग घटनाएं दोनों महिलाओं ने घर में आत्महत्या की पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच एक महिला के मोबाइल में मिला संदेश परिजनों के अनुसार एक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी Bhopal Suicide Case : भोपाल।  शहर के शाहपुरा और कटारा हिल्स थाना क्षेत्रों में मंगलवार को दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाएं अलग-अलग इलाकों में हुईं, जिनकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। Indore Crime News : इंदौर में अवैध नशे के विवाद में चाकूबाजी, 16 साल का नाबालिग घायल शाहपुरा में महिला ने घर में लगाया फंदा शाहपुरा के बारह नंबर मल्टी क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय आरती नीलकंठ ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य अन्य कमरों में मौजूद थे। परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है। कटारा हिल्स में दूसरी घटना कटारा हिल्स के लहारपुर इलाके में रहने वाली 46 वर्षीय सुनीता परमार ने भी मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उनके पति रमेश परमार खेती-किसानी का कार्य करते हैं। Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर में पति के घर लौटने पर घटना का पता चला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच के दौरान महिला के मोबाइल से एक संदेश मिला है, जिसमें उन्होंने यह कदम अपनी इच्छा से उठाने की बात कही है। MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन परिजनों के अनुसार, महिला लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। दोनों मामलों में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

Indore Crime News : इंदौर में अवैध नशे के विवाद में चाकूबाजी, 16 साल का नाबालिग घायल

हाइलाइट्स द्वारकापुरी क्षेत्र में नाबालिगों के बीच हिंसक विवाद सात लड़कों ने 16 वर्षीय किशोर पर किया हमला घायल नाबालिग ने चाकू छीनकर किया पलटवार दोनों पक्षों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले अवैध नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका Indore Crime News : इंदौर।  इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को दो नाबालिग गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सात लड़कों द्वारा एक 16 वर्षीय नाबालिग पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत साहिल नामक नाबालिग और उसके साथियों के साथ हुई कहासुनी से हुई। आरोप है कि साहिल के साथ आए नाबालिगों ने दूसरे पक्ष के एक 16 वर्षीय लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल नाबालिग ने मौके पर ही आरोपियों से चाकू छीन लिया और पलटवार करते हुए उनके एक अन्य साथी पर वार कर दिया जिसकी पहचान विक्की के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Indore Crime News : इंदौर में चाकूबाजी, दोस्त के विवाद में पहुंचे युवक की इलाज के दौरान मौत पुलिस की पूरी कार्रवाई इस घटना में हमले के बाद एक पक्ष थाने पहुंचा, जबकि दूसरा पक्ष इलाज के लिए अस्पताल गया। द्वारकापुरी पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामला जारी किया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के नाबालिगों के खिलाफ पहले से ही मारपीट और धमकी के करीब पांच मामले दर्ज हैं। वे अक्सर इलाको में सक्रिय रहते हैं और पूर्व में भी पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। घटना के समय साहिल बाइक सर्विस कराने के लिए इलाके में गया था, जहां विवाद बढ़ गया। MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन अवैध नशे के कारोबार से जुड़ाव की आशंका स्थानीय सूत्रों से मालूम हुआ है की, दोनों गुटों के अवैध नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस एंगल की जांच कर रही है। इलाके के रहवासियों में इस घटना को लेकर डर और नाराजगी का माहौल है। फिलहाल दोनों नाबालिग जमानत पर बाहर हैं और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश

हाइलाइट्स पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट का मामला दो सिपाही सहित चार आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस रिमांड पर, तीन जिला जेल भेजे गए आरोपियों से लूटी गई नकदी का हिस्सा बरामद Indore Police Loot Case : इंदौर।  कानून की रक्षा करने वाले ही जब लूट के आरोप में घिर जाएं, तो सवाल उठना लाज़मी है। इंदौर में सामने आया ऐसा ही चौंकाने वाला मामला। इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में दो सिपाहियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के पास से लूटी गई रकम में से कुछ नकदी भी बरामद की है। Indore Crime News : इंदौर में चाकूबाजी, दोस्त के विवाद में पहुंचे युवक की इलाज के दौरान मौत इस मामले में कुल चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपा है, जबकि बाकी तीन आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया है। शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला एसीपी तुषार सिंह ने अब्दुल फहद की शिकायत पर सोहेल और नावेद के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में दो अन्य साथियों के शामिल होने का भी जिक्र किया गया था। जांच के दौरान मनोज और अविनाश को भी गिरफ्तार किया गया। MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन एक आरोपी रिमांड पर चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नावेद को रिमांड पर लिया गया। वहीं सोहेल, मनोज और अविनाश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। ड्यूटी से थे गैरहाजिर जानकारी के अनुसार, मनोज को पहले पत्नी की शिकायत के बाद डीसीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया था। अविनाश श्रीनगर बीट में पदस्थ था। वारदात के बाद दोनों सिपाही ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिससे उन पर शक गहरा गया। SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई करीब दो लाख रुपये की रकम में से कुछ राशि जब्त की है। परिवार को मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल जमानत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है, हालांकि सेशन कोर्ट में अपील की संभावना जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Indore Crime News : इंदौर में चाकूबाजी, दोस्त के विवाद में पहुंचे युवक की इलाज के दौरान मौत

हाइलाइट्स विजयनगर के आर्बिट मॉल के पास हुई घटना दोस्त के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचा था युवक अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया Indore Crime News : इंदौर।  शहर के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार की रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है की दोस्त के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविVijay Nagar Indore पुलिस के मुताबिक यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के आर्बिट मॉल के पास की है। गोलू चंद्रवंशी नाम से मृतक की पहचान की गई है, साथ ही भूसामंडी निवासी बताया गया है। मालूम हुआ है कि देर रात तीन से चार युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और गोलू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके पेट में गंभीर चोट आई। घायल हालत में गोलू को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। MP 12th Board Exam Cheating : 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज दोस्त के विवाद में पहुंचा था गोलू परिजनों के मुताबिक, गोलू को उसके एक दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया था। उस दोस्त का कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। जैसे ही गोलू मौके पर पहुंचा, आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उस पर हमला कर दिया। इस घटना में गोलू का दोस्त हरिओम भी घायल हुआ है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गोलू अपने परिवार का सहारा था। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। वह पेशे से बाउंसर था और हाल ही में पीयू-4 इलाके में एक कैफे का काम भी शुरू किया था। उसकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह तलाश रही है।

MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन

हाइलाइट्स MP सरकार ने 50 साल पुराने पेंशन नियम में किया बड़ा बदलाव 2005 के बाद नियुक्त NPS कर्मचारियों को भी मिलेगा परिवार पेंशन लाभ सेवा के दौरान मृत्यु पर पत्नी को मिलेगी परिवार पेंशन अविवाहित और तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन की पात्रता MP Pension Update:  भोपाल।  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। करीब 50 साल पुराने पेंशन नियम में संशोधन करते हुए सरकार ने 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी परिवार पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया है। MP 12th Board Exam Cheating : 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज अब तक ये कर्मचारी अंशदायी पेंशन योजना (NPS) के तहत आते थे, जिसमें परिवार पेंशन को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं था। नए नियम लागू होने के बाद हजारों कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। क्या है नया नियम? सरकार के फैसले के अनुसार: वर्ष 2005 के बाद नियुक्त NPS कर्मचारी भी अब परिवार पेंशन के पात्र होंगे। सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी को परिवार पेंशन दी जाएगी। पत्नी के बाद अन्य आश्रितों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार पेंशन का लाभ मिलेगा। SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी बेटियों को भी मिलेगा आजीवन पेंशन का अधिकार नए संशोधन में एक महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़ा गया है। अविवाहित बेटियों को आजीवन परिवार पेंशन की पात्रता होगी। तलाकशुदा बेटियां भी तय शर्तों के तहत पेंशन की हकदार होंगी। यह कदम महिला आश्रितों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। कर्मचारियों को बड़ी राहत 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारी लंबे समय से परिवार पेंशन की मांग कर रहे थे। सरकार के इस फैसले के बाद हजारों परिवारों को भविष्य की आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी। BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव सरकार का कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों के हितों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

MP 12th Board Exam Cheating : 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज

हाइलाइट्स 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज अंग्रेजी पेपर में भोपाल और मुरैना में छात्र पकड़े गए 3604 केंद्रों पर परीक्षा, CCTV से हुई सख्त निगरानी बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, 9 जिलों में लाइव मॉनिटरिंग MP 12th Board Exam Cheating : भोपाल। 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल के 13 मामले सामने आए। सख्त निगरानी और CCTV कैमरों के बावजूद कुछ छात्र नकल करते पकड़े गए। प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन इसी दौरान नकल के 13 मामले सामने आए। परीक्षा के दौरान सख्ती बरती गई और कई परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी बनाई गई। SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी प्राप्त जानकारी के तहत, पहले दिन कुल 13 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इनमें भोपाल जिले में 7 और मुरैना जिले में 6 प्रकरण दर्ज किए गए है। इन सभी मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेशभर में इस दिन कुल 3604 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। करीब 6,12,609 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए। इन कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग परीक्षा के समय मंडल मुख्यालय में देखी जा रही है। इसके अलावा हर जिले के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। MP Cabinet Decisions : कैबिनेट के बड़े फैसले, बालाघाट से किसानों तक, पेंशन से पशु संरक्षण तक अहम निर्णय शिक्षा विभाग ने बताया है कि बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आगे भी सख्ती जारी रहेगी।