MP Budget Session 2026: एमपी बजट सत्र से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस का 3-स्टेप प्रोटेस्ट

हाइलाइट्स 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा एमपी विधानसभा का बजट सत्र कांग्रेस का 3-स्टेप प्रोटेस्ट, सदन से सड़क तक होगा विरोध गौहत्या, दूषित पानी, कर्ज और बेरोजगारी होंगे बड़े मुद्दे 18 फरवरी को 4.63 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है सरकार MP Budget Session 2026: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करेगी, लेकिन सत्र के दौरान राजनीतिक टकराव तेज रहने के आसार हैं। विपक्षी कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए पहले से ही व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। गौहत्या जैसे हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतें, बढ़ता सरकारी कर्ज, अवैध खनन, महंगाई और बेरोजगारी जैसे सवाल सदन में उठाए जाएंगे। RAJGARH DURG NEWS : जंगल में मिला 5 करोड़ का केमिकल, घर में चल रही थी फैक्ट्री सदन से सड़क तक तीन चरणों में विरोध सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने तीन चरणों में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। पहले चरण में कांग्रेस विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और घोटालों के मामलों को तथ्यों और दस्तावेजों के साथ विधानसभा में उठाएंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभी विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वे विभागों में चल रही अनियमितताओं को मजबूती से सदन में रखें। दूसरे चरण में कांग्रेस विधायक रोजाना विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनों में गौकशी, दूषित पेयजल, बेरोजगारी और बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। BHOPAL NEWS : जलपक्षी गणना में मध्यप्रदेश की झीलों का शानदार प्रदर्शन, सबसे आगे मोहरी तालाब तीसरे चरण में कांग्रेस के फ्रंटल संगठन एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा घेराव की भी योजना बनाई गई है। जनता के मुद्दों को प्राथमिकता विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाएगी। उनका आरोप है कि सरकार जानबूझकर सत्र को छोटा करती है ताकि चर्चा से बचा जा सके। कांग्रेस जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल, एक महीने में 8 हजार शिकायतें, 42% अब भी लंबित वहीं कांग्रेस की रणनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकार सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस बार-बार बाधा डालती है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सकारात्मक तरीके से मुद्दे रखेगी तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है। बजट 18 फरवरी को होगा पेश मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि इस बार का बजट करीब 4.63 लाख करोड़ रुपये का होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। बजट में रोजगार और विकास पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। MP CRIME NEWS : ग्वालियर में 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8269889419 और ईमेल umangsinghar.mp@gmail.com जारी किया है। इस माध्यम से मिलने वाली समस्याओं और सुझावों को कांग्रेस विधानसभा में उठाएगी।
RAJGARH DURG NEWS : जंगल में मिला 5 करोड़ का केमिकल, घर में चल रही थी फैक्ट्री

हाइलाइट्स राजगढ़ में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़ जंगल से 266 किलो केमिकल बरामद, कीमत 5 करोड़ फैक्ट्री से 15 किमी दूर छुपाया गया था केमिकल दो राज्यों में फैले नशा नेटवर्क की जांच तेज RAJGARH DURG NEWS : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेशके राजगढ़ जिले में एमडी ड्रग्स के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्थान पुलिस ने माचलपुर थाना क्षेत्र के गोटटपुर गांव में एक किसान के घर से एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री से करीब 15 किलोमीटर दूर जंगल में भारी मात्रा में केमिकल छुपाकर रखा गया था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। BHOPAL NEWS : जलपक्षी गणना में मध्यप्रदेश की झीलों का शानदार प्रदर्शन, सबसे आगे मोहरी तालाब पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद आरोपियों ने आलमपुरा गांव के जंगल में खेती की मेड़ के पास प्लास्टिक ड्रमों में करीब 266.9 किलो केमिकल छुपाया था। यह केमिकल एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। बरामद केमिकल सफेद क्रिस्टल जैसे पाउडर के रूप में मिला है, जिससे बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ तैयार किया जा सकता था। राजस्थान पुलिस ने 3 फरवरी की रात गोटटपुर गांव में दबिश देकर एक किसान के घर में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा किया था। BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल, एक महीने में 8 हजार शिकायतें, 42% अब भी लंबित प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से घर के अंदर ही एमडी ड्रग्स तैयार कर रहे थे और तैयार केमिकल को जंगल में छुपाकर रखा जाता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि एमडी ड्रग्स का यह नेटवर्क सिर्फ राजगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध मध्यप्रदेश और राजस्थान के अन्य जिलों से भी जुड़ा हुआ है। इससे पहले मंदसौर और इंदौर क्षेत्र में भी इसी तरह की अवैध फैक्ट्रियों का खुलासा हो चुका है। MP CRIME NEWS : ग्वालियर में 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR इस मामले में गोटटपुर निवासी रघुनंदन पाटीदार को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस कॉल डिटेल, लेन-देन और अन्य संदिग्ध संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। MP NEWS : एमपी में भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था, नशे में इमरजेंसी संभालते दिखे डॉक्टर, वीडियो वायरल
BHOPAL NEWS : जलपक्षी गणना में मध्यप्रदेश की झीलों का शानदार प्रदर्शन, सबसे आगे मोहरी तालाब

हाइलाइट्स जलपक्षी गणना में जबलपुर का मोहरी तालाब प्रदेश में पहले स्थान पर भोपाल के भोज वेटलैंड में 2430 जलपक्षी दर्ज, विशालखेड़ी में 129 प्रजातियां विदेशी और प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी से झीलों की सेहत हुई साबित BHOPAL NEWS : भोपाल। मध्यप्रदेश में संपन्न हुई जलपक्षी गणना (Water Bird Census) के नतीजों ने राज्य की झीलों और वेटलैंड्स की स्थिति की तस्वीर साफ कर दी है। इस गणना में जबलपुर का मोहरी तालाब जलपक्षियों की संख्या और प्रजातियों के लिहाज से प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। वहीं, भोपाल का भोज वेटलैंड दूसरे नंबर पर दर्ज किया गया। BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल, एक महीने में 8 हजार शिकायतें, 42% अब भी लंबित रिपोर्ट के मुताबिक, भोज वेटलैंड क्षेत्र में कुल 2430 जलपक्षी पाए गए। खास बात यह रही कि भोपाल के विशालखेड़ी क्षेत्र में 129 अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी दर्ज किए गए, जिसे विशेषज्ञ बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। विदेशी पक्षियों की मौजूदगी ने बढ़ाई अहमियत इस बार की गणना में देशी पक्षियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशी और प्रवासी जलपक्षी भी नजर आए। इनमें इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक, यूरेशियन शॉवेलर, कॉमन कूट, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, नॉर्दर्न पिंटेल, ग्रे लैग गूज और ब्राउन-हेडेड गल शामिल हैं। साइबेरिया और यूरोप से आने वाले पक्षियों की मौजूदगी ने प्रदेश के जलाशयों की अंतरराष्ट्रीय अहमियत भी दिखा दी है। BHOPAL NEWS : गौवंश–दूषित पानी मुद्दे पर भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन प्रदेश के प्रमुख जलाशयों की स्थिति जलपक्षी प्रजातियों के आधार पर मोहरी तालाब, जबलपुर – 139 प्रजातियां भोज वेटलैंड, विशालखेड़ी (भोपाल) – 129 दाहोद जलाशय – 119 कलियासोत, भोपाल – 118 हलाली बांध – 116 रानी तालाब – 113 सिरपुर झील, इंदौर – 103 संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत विशेषज्ञों का कहना है कि जलपक्षियों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि कई जलाशयों में अब भी स्वच्छ पानी और अनुकूल पर्यावरण बना हुआ है। MP NEWS : एमपी में भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था, नशे में इमरजेंसी संभालते दिखे डॉक्टर, वीडियो वायरल इस वर्ष पहली बार सभी वन वृत्त और वन मंडलों को गणना में शामिल किया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ी है। यह डाटा आने वाले समय में जल संरक्षण और शहरी जल स्रोतों के बेहतर प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा।
BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल, एक महीने में 8 हजार शिकायतें, 42% अब भी लंबित

BHOPAL NEWS : भोपाल। “भोपाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर फिर उठे सवाल, आंकड़ों ने खोली हकीकत” मध्यप्रदेश राजधानी भोपाल में नगर निगम की व्यवस्थाएं लगातार सवालों के घेरे में रही हैं। प्रदेशभर के आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि भोपाल नगर निगम के पास सबसे ज्यादा जनशिकायतें पहुंची हैं, लेकिन उनके समाधान की रफ्तार बेहद धीमी रही है। एक महीने में दर्ज 8 हजार शिकायतें 1 जनवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 के बीच भोपाल नगर निगम को अलग-अलग श्रेणियों में करीब 8 हजार शिकायतें मिलीं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 42 प्रतिशत शिकायतों का अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया, जो प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। BHOPAL NEWS : गौवंश–दूषित पानी मुद्दे पर भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन बीते साल इसी अवधि में भोपाल में करीब 5500 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनका समय पर निराकरण होने से स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को फायदा मिला था, लेकिन इस साल हालात उलट नजर आ रहे हैं। सवालों के घेरे में सफाई व्यवस्था स्वच्छता के बड़े दावों के बीच भोपाल की सफाई व्यवस्था भी कमजोर साबित हुई है। सफाई को लेकर 1948 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जो जबलपुर के बाद प्रदेश में दूसरी सबसे ज्यादा हैं।वहीं, अतिक्रमण और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर भोपाल प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। MP CRIME NEWS : ग्वालियर में 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR आवारा कुत्तों और प्रमाण पत्रों की परेशानी भोपाल में आवारा कुत्तों के आतंक से जुड़ी सबसे ज्यादा 531 शिकायतें दर्ज हुई हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका कारण नसबंदी कार्यक्रम का प्रभावी न होना, एबीसी सेंटर्स की कम क्षमता और फीडिंग स्पॉट को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन का अभाव है। इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी भोपालवासियों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर की तुलना में भोपाल में इस सेवा को लेकर ज्यादा असंतोष देखने को मिला है। MP NEWS : एमपी में भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था, नशे में इमरजेंसी संभालते दिखे डॉक्टर, वीडियो वायरल पुरानी व्यवस्था बनी बड़ी समस्या स्थानीय स्तर पर बढ़ती शिकायतें यह संकेत देती हैं कि मैदानी कामकाज कमजोर रहा है।पुराने इलाकों में सीवेज और पानी की पाइपलाइन में चोक और लीकेज, पुरानी केबलिंग के कारण स्ट्रीट लाइटें बार-बार खराब होने जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कुल मिलाकर, आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि भोपाल नगर निगम को सिर्फ शिकायतें दर्ज करने नहीं, बल्कि उनके समयबद्ध समाधान पर भी गंभीरता दिखानी होगी, वरना जनता का भरोसा और कमजोर होता जाएगा। BHOPAL NEWS : ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर ब्रेक, भोपाल में Ola, Uber, Rapido चालकों की हड़ताल
BHOPAL NEWS : गौवंश–दूषित पानी मुद्दे पर भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

हाइलाइट्स गौवंश और दूषित पानी के मुद्दे पर भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल नगर निगम के ISBT कार्यालय का घेराव किया गौवंश मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने भी पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा BHOPAL NEWS : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गौवंश और दूषित पानी के गंभीर मुद्दे को लेकर सियासत गर्माती नजर आई। कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया और भोपाल नगर निगम के ISBT दफ्तर का घेराव किया। MP CRIME NEWS : ग्वालियर में 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महापौर सहित एमआईसी सदस्यों का रावण रूपी पुतला भी फूंका गया, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस का हमला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गौवंश से जुड़े मामले और शहर में दूषित पानी की समस्या सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े मुद्दे हैं, इसके बावजूद नगर निगम इन पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इसी विरोध में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। MP NEWS : एमपी में भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था: नशे में इमरजेंसी संभालते दिखे डॉक्टर, वीडियो वायरल कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर निगम लगातार इन संवेदनशील मुद्दों को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे जनता परेशान हो रही है। गौवंश मामले पर हिंदू संगठनों का भी विरोध गौवंश से जुड़े मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया। संगठनों के पदाधिकारियों ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और गौहत्या मामले में CBI जांच की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क कार्रवाई को लेकर उठे सवाल नगर निगम द्वारा मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित की गई है, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि अब तक की कार्रवाई सिर्फ ठेकेदार असलम चमड़ा, उसके ड्राइवर और बेटे तक ही सीमित रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब इतना बड़ा स्लॉटरिंग टेंडर 20 साल के लिए दिया गया था, तो उसकी नियमित निगरानी क्यों नहीं की गई। इसमें नगर निगम के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। BHOPAL NEWS : ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर ब्रेक, भोपाल में Ola, Uber, Rapido चालकों की हड़ताल महापौर और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल इस पूरे मामले में महापौर की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी के कुछ पार्षद भी नगर निगम प्रशासन और महापौर पर पहले ही सवाल उठा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक किसी बड़े अधिकारी पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी बनी हुई है।
MP CRIME NEWS : ग्वालियर में 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR

हाइलाइट्स ग्वालियर में भोपाल की 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने भोपाल में दर्ज कराई ज़ीरो FIR, केस डायरी ग्वालियर भेजी गई विश्वविद्यालय थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी MP CRIME NEWS : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भोपाल की रहने वाली 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता इंडिगो एयरलाइन में कार्यरत बताई जा रही है। महिला ने भोपाल में ज़ीरो पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद केस डायरी ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना भेजी गई है। MP NEWS : एमपी में भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था: नशे में इमरजेंसी संभालते दिखे डॉक्टर, वीडियो वायरल 25 जनवरी को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई घटना पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जनवरी की है और ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पति से विवाद के बाद वह ग्वालियर अपने एक दोस्त से मिलने आई थी। इसी दौरान दोस्त के परिचित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोस्त के परिचित युवक पर आरोप पीड़िता के अनुसार, आरोपी की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में हुई है, जो भोपाल का ही निवासी बताया जा रहा है। महिला का कहना है कि उसकी पहचान आरोपी से उसके ग्वालियर में रहने वाले दोस्त के माध्यम से हुई थी और आरोपी ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR घटना के बाद पीड़िता ने भोपाल में ज़ीरो FIR दर्ज कराई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भोपाल पुलिस ने केस डायरी ग्वालियर भेज दी है। अब विश्वविद्यालय थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश विश्वविद्यालय थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी पंकज शुक्ला की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। BHOPAL NEWS : ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर ब्रेक, भोपाल में Ola, Uber, Rapido चालकों की हड़ताल
MP NEWS : एमपी में भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था, नशे में इमरजेंसी संभालते दिखे डॉक्टर, वीडियो वायरल

हाइलाइट्स गुना जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नशे में ड्यूटी करते डॉक्टर का वीडियो वायरल मरीज की पहचान और इलाज में लापरवाही का आरोप वीडियो में डॉक्टर ने वीडियो बनाने वाले को ही समझ लिया मरीज घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर को ड्यूटी से हटाया MP NEWS : गुना। मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुना जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर शराब के नशे में ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की हालत इतनी खराब थी कि वे न तो मरीज की सही पहचान कर पा रहे थे और न ही इलाज से जुड़ी बुनियादी जानकारी दे सके। MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क रविवार देर रात की बताई जा रही घटना यह मामला रविवार देर रात का बताया जा रहा है। उस समय जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर अजय सिंह राठौर ड्यूटी पर तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर की आवाज लड़खड़ा रही थी और वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जब उन्हें मरीज का पर्चा दिखाया गया, तो वे उसे पढ़ने में भी असमर्थ नजर आए। वीडियो बनाने वाले को ही समझ बैठे मरीज वायरल वीडियो में स्थिति और भी चिंताजनक दिखाई देती है। जब डॉक्टर से पूछा गया कि मरीज कौन है, तो उन्होंने वीडियो बना रहे व्यक्ति को ही मरीज समझ लिया। इतना ही नहीं, बिना किसी जांच के उन्होंने यह कह दिया कि सामने खड़े व्यक्ति को दिल में जलन की समस्या है, जबकि वह मरीज था ही नहीं। BHOPAL NEWS : ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर ब्रेक, भोपाल में Ola, Uber, Rapido चालकों की हड़ताल इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे डॉक्टर सूत्रों के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त डॉक्टर अजय सिंह राठौर की इमरजेंसी विभाग में ड्यूटी लगी हुई थी। मामला सामने आते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को ड्यूटी से हटाकर घर भेज दिया। अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि डॉक्टर पहले भी नशे की हालत में ड्यूटी पर आते रहे हैं, लेकिन इस बार स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर थी। स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील विभाग में यदि डॉक्टर ही नशे में हों, तो मरीजों की जान को सीधा खतरा हो सकता है। MP NEWS : नर्मदापुरम हाईवे पर भीषण हादसा, नहर में समाई कार, तीन युवकों की मौके पर मौत सख्त कार्रवाई की मांग, विभाग की चुप्पी वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग या जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है। MP NEWS : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए 10 DIG बनाए गए परीक्षा केंद्र अध्यक्ष
MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क

हाइलाइट्स MP Board 10वीं-12वीं परीक्षा से पहले Telegram पर फर्जी पेपर बेचने वाले सक्रिय माशिमं (MPBSE) के लोगो वाले नकली प्रश्नपत्र दिखाकर ठगी 500 से 2000 रुपये लेकर पेपर देने का दावा 20 से ज्यादा संदिग्ध Telegram ग्रुप चिन्हित माशिमं ने Cyber Crime पुलिस में दर्ज कराई शिकायत पेपर लीक या प्रसार पर 3 साल तक की जेल का प्रावधान MP BOARD EXAM 2026 : मध्य प्रदेश। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षाओं से ठीक पहले टेलीग्राम और अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रश्नपत्र बेचने का नेटवर्क सक्रिय हो गया है। BHOPAL NEWS : ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर ब्रेक, भोपाल में Ola, Uber, Rapido चालकों की हड़ताल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर छात्रों को लिंक भेजे जा रहे हैं और उनसे पैसे की मांग की जा रही है। साइबर क्राइम पुलिस ने ऐसे फर्जी लिंक और लोगों से सावधान रहने की सलाह दी है। माशिमं के लोगो और मोनोग्राम का किया जा रहा दुरुपयोग जालसाज माशिमं भोपाल का आधिकारिक लोगो और मोनोग्राम लगाकर प्रश्नपत्रों को असली जैसा दिखा रहे हैं। इससे विद्यार्थी और अभिभावक भ्रमित हो रहे हैं। ठग दावा कर रहे हैं कि उनके पास 10वीं और 12वीं के असली बोर्ड प्रश्नपत्र हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हर साल बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इस तरह की ठगी के मामले सामने आते हैं। BHOPAL NEWS : भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर वसूले जा रहे पैसे ठग फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर दावा करते हैं कि उनके पास Board Exam 10th–12th Paper Leak है। चैनलों के नाम और प्रोफाइल इस तरह बनाए जाते हैं, जिससे वे पूरी तरह असली लगें। प्रश्नपत्र देने के बदले छात्रों से 500 से 2000 रुपये तक ऑनलाइन माध्यम से वसूले जाते हैं। पुलिस के अनुसार यह दावा पूरी तरह फर्जी होता है। 20 से अधिक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप चिन्हित माशिमं ने अब तक 20 से अधिक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप चिन्हित किए हैं। ये ग्रुप विद्यार्थियों से पेपर देने के नाम पर 500 से 2000 रुपये तक वसूल रहे हैं। माशिमं ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी ग्रुप का मंडल से कोई संबंध नहीं है। BHOPAL NEWS : भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई साइबर क्राइम पुलिस और राज्य साइबर सेल में शिकायत मामले की गंभीरता को देखते हुए माशिमं ने साइबर क्राइम पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही राज्य साइबर सेल को भी पत्र लिखकर इन ग्रुपों पर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। भोपाल साइबर सेल ने पहले भी खोले बड़े मामले साइबर सेल के एसआई अंकित नायक ने बताया कि पिछले दो वर्षों में भोपाल क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ऐसे दो बड़े मामलों का खुलासा कर चुकी है। एक मामले में छिंदवाड़ा जिले के दमुआ से एक युवक को गिरफ्तार किया गया था, जो नीट की तैयारी कर रहा था। और कॉलेज से ड्रॉप ले चुका था। MP NEWS : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए 10 DIG बनाए गए परीक्षा केंद्र अध्यक्ष उसने टेलीग्राम पर फर्जी पेपर लीक चैनल बनाया था, जिसमें एक लाख से अधिक लोग जुड़े थे। जांच में सामने आया कि उसने सैकड़ों छात्रों से 500 से 2000 रुपये लेकर पेपर देने का झांसा दिया था। पेपर लीक या प्रसार पर तीन साल तक की जेल मंडल अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई शिक्षक, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति प्रश्नपत्रों को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ तीन वर्ष तक की जेल और आर्थिक दंड का प्रावधान है। माशिमं ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। BHOPAL NEWS :किसानों के लिए खुशखबरी! आज से गेहूं MSP पंजीयन शुरू, 2500 से ज्यादा मिलेगा भाव विभाग की चेतावनी: झांसे में न आएं विद्यार्थी और अभिभावक स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि यदि किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य माध्यम से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मिले, तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या कलेक्टर को दें, ताकि पुलिस सख्त कार्रवाई कर सके।