Mahakal Temple VIP Darshan : महाकाल मंदिर में VIP दर्शन याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज! गर्भगृह में किसे एंट्री, अब कलेक्टर करेंगे तय

Mahakal Temple VIP Darshan : मध्य प्रदेश। उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में नेताओं और VIP को प्रवेश देने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इंदौर हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रहेगा, जिसमें उज्जैन कलेक्टर को यह अधिकार दिया गया था कि वे तय करें कि कौन VIP है और कौन नहीं। Bhopal Beef Case : कांग्रेस ने RSS कार्यालय घेराव का प्लान बनाया, पुलिस ने बिट्टन चौराहे पर रोका – ढोल-नगाड़े के साथ हंगामा! SC ने याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट जाने को कहा याचिका में इंदौर के अधिवक्ता चर्चित शास्त्री और दर्पण अवस्थी ने दावा किया था कि देशभर से लाखों श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन करने पड़ते हैं, जबकि नेता और प्रभावशाली लोग आसानी से गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट जाने को कहा। BJP Aldermen : निकाय चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीति, सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन बनाने की लिस्ट तैयार उज्जैन कलेक्टर के पास है अधिकार करीब छह महीने पहले इंदौर हाईकोर्ट ने सुनवाई में स्पष्ट किया था कि गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलेगा, यह तय करने का अधिकार उज्जैन कलेक्टर के पास है। अदालत ने कहा कि यदि कलेक्टर किसी विशेष दिन किसी व्यक्ति को अनुमति देते हैं, तो उसे VIP माना जाएगा। क्यों किया था गर्भगृह में प्रवेश निषेध 4 जुलाई 2023 को सावन महीने में भारी भीड़ को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर का गर्भगृह 11 सितंबर 2023 तक बंद कर दिया गया था। मंदिर समिति ने कहा था कि सावन माह के समाप्त होते ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा लेकिन इसके बाद गर्भगृह खुला नहीं है। MP Bank Strike : MP में बैंकिंग व्यवस्था ठप ! 40 हजार कर्मचारी सड़कों पर, वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी महाकाल लोक बनने से पहले मंदिर में रोजाना 20 से 30 हजार श्रद्धालु आते थे। अक्टूबर 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद भक्तों की संख्या चार गुना बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई। 1,500 रुपए में गर्भगृह में पूजा-अर्चना 4 जुलाई 2023 से पहले श्रद्धालुओं को 1,500 रुपए की रसीद काटकर गर्भगृह में अभिषेक और पूजा-अर्चना करने की अनुमति मिलती थी। वर्तमान में गणेश मंडप, कार्तिकेय मंडप और नंदी हॉल से दर्शन करवाए जा रहे हैं, लेकिन आम श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। MP Politics : एमपी कांग्रेस को दिल्ली से फटकार, आलाकमान ने जीतू पटवारी को दिया अल्टीमेटम अनिल फिरोजिया ने की थी मांग उज्जैन के मौजूदा सांसद अनिल फिरोजिया ने भी गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने की मांग की थी। उन्होंने पत्र जारी किया और सार्वजनिक मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस पर कदम उठाने का अनुरोध किया। दो हफ्ते पहले उज्जैन के महापौर ने भी दर्शन व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह से दर्शन दिलाने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गर्भगृह में VIP प्रवेश का विवाद फिलहाल खत्म हो गया है। अब उज्जैन कलेक्टर ही तय करेंगे कि किसे प्रवेश मिलेगा। आम श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश की मांग पर अब भी चर्चा जारी है।
Bhopal Beef Case : कांग्रेस ने RSS कार्यालय घेराव का प्लान बनाया, पुलिस ने बिट्टन चौराहे पर रोका – ढोल-नगाड़े के साथ हंगामा!

हाइलाइट्स स्लॉटर हाउस मामले में लगातार जारी है विरोध प्रदर्शन। कांग्रेस नेता पहुंचे आरएसएस कार्यालय समिधा का घेराव करने। बिट्टन चौराहे पर ही रोका पुलिस ने। Bhopal Beef Case : मध्य प्रदेश। भोपाल स्लॉटर हाउस गोमांस कांड पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने आरएसएस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। बिट्टन चौराहे पर ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस का प्लान ढोल-नगाड़े बजाकर विरोध प्रदर्शन करने का था। BJP Aldermen : निकाय चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीति, सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन बनाने की लिस्ट तैयार महापौर पर कार्रवाई होनी चाहिए कांग्रेस नेता मोनू सक्सेना ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी खुद को हिंदूवादी संगठन कहती है, लेकिन राजधानी भोपाल के स्लॉटर हाउस में गाय काटी जा रही थी। किसी जिम्मेदार व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमारी मांग है कि दोषियों, खासकर महापौर पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिना अनुमति के घेराव नहीं कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बिट्टन चौराहे पर जमा हुए। वे ढोल-नगाड़े बजाकर आरएसएस कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। पुलिस ने कहा कि बिना अनुमति के घेराव नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और महापौर मालती राय के इस्तीफे की मांग की। MP Bank Strike : MP में बैंकिंग व्यवस्था ठप ! 40 हजार कर्मचारी सड़कों पर, वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के मामले पर विरोध यह विरोध भोपाल नगर निगम स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के मामले पर है। पुलिस जांच में गोमांस की पुष्टि हुई थी। नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ. बेनी प्रसाद गौर को निलंबित किया गया है। हिंदू संगठन भी सड़क पर उतरे हैं और स्लॉटर हाउस स्थायी रूप से बंद करने की मांग कर रहे हैं। क्या बोली कांग्रेस कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार गाय की रक्षा की बात करती है लेकिन स्लॉटर हाउस में गोहत्या हो रही है। मोनू सक्सेना ने कहा कि महापौर और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। MP Politics : एमपी कांग्रेस को दिल्ली से फटकार, आलाकमान ने जीतू पटवारी को दिया अल्टीमेटम पुलिस ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हो। बिट्टन चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे और महापौर के खिलाफ नारे लगाए। यहां देखिये प्रदर्शन के वीडियो
BJP Aldermen : निकाय चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीति, सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन बनाने की लिस्ट तैयार

हाइलाइट्स निकाय चुनाव के पहले सैकड़ो कार्यकर्ताओं को उपकृत करने की तैयारी। एल्डरमैन के पदों के लिए भाजपा कार्यकर्ता की लिस्ट तैयार। दावेदारों का गोपनीय पुलिस वेरिफिकेशन भी हुआ। BJP Aldermen : भोपाल, मध्य प्रदेश। निकाय चुनाव में अब सिर्फ एक साल बचा है, लेकिन बीजेपी में कार्यकर्ताओं को उपकृत करने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन बनाने की लिस्ट तैयार की जा रही है। सत्ता और संगठन ने मिलकर एल्डरमैन की लिस्ट तैयार की है। दावेदारों का गोपनीय पुलिस वेरिफिकेशन भी हो चुका है। MP Bank Strike : MP में बैंकिंग व्यवस्था ठप ! 40 हजार कर्मचारी सड़कों पर, वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी एक हजार एल्डरमैन पदों पर नियुक्तियां होनी बाकी प्रत्येक नगर निगम में 6, नगर पालिका में 4 और नगर परिषद में 2 एल्डरमैन की नियुक्ति होती है। सरकार निकाय क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों को एल्डरमैन पद पर नियुक्त करती है। एल्डरमैन पार्षद की तरह शहर विकास में काम करते हैं। प्रदेश में लगभग एक हजार एल्डरमैन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। नियुक्तियों को लेकर आवेदन मंगवाए बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि सभी रिक्त पड़े पदों पर सरकार द्वारा नियुक्तियों को लेकर आवेदन मंगवाए गए हैं। जांच की जा रही है, विचार-मंथन किया जा रहा है। जल्द ही न केवल एल्डरमैन बल्कि दूसरे निगम, आयोग, मंडल में भी नियुक्तियां की जाएंगी। Bhopal AIIMS Chain Snatching : भोपाल AIIMS में हाई सिक्योरिटी के बीच चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद घटना बीजेपी में नियुक्तियों को लेकर चल रही गुटबाजी वहीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी ने तंज कसा कि असल बात तो यह है कि बीजेपी में नियुक्तियों को लेकर मंथन नहीं, बल्कि गुटबाजी चल रही है। एक साल बाद प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं। ऐसे में यदि एल्डरमैन की नियुक्ति हो भी जाएगी तो वह शहर विकास को लेकर क्या काम कर पाएंगे। Bhopal News : भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, शराब पीने पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट बता दें कि, यह तैयारी ऐसे समय में हो रही है जब 2028 विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन पद देकर मजबूत करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस इसे राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। प्रदेश में एल्डरमैन पदों पर नियुक्तियां जल्द होने की संभावना है।
MP Bank Strike : MP में बैंकिंग व्यवस्था ठप ! 40 हजार कर्मचारी सड़कों पर, वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

हाइलाइट्स बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को हड़ताल। मध्य प्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर। वित्त मंत्री के खिलाफ “हाय हाय” के लगाए नारे। MP Bank Strike : भोपाल। मध्य प्रदेश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल ने आज (मंगलवार) पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। इससे प्रदेश की 7 हजार से ज्यादा बैंक शाखाएं बंद हैं। चेक क्लियरेंस, नकद लेन-देन, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और लॉकर सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। लाखों-करोड़ों रुपये के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है। Bhopal AIIMS Chain Snatching : भोपाल AIIMS में हाई सिक्योरिटी के बीच चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद घटना 5- डे बैंकिंग वीक को लेकर हंगामा हड़ताल का मुख्य कारण हफ्ते में 5 दिन काम करने (5-डे बैंकिंग वीक) का नियम तुरंत लागू न होना है। 8 मार्च 2024 को सरकार और बैंक यूनियंस के बीच समझौता हुआ था कि 5-डे वीकिंग लागू की जाएगी, लेकिन 690 दिन बीत जाने के बाद भी कोई फैसला नहीं हुआ। इसी कारण देशभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वित्त मंत्री के खिलाफ “हाय हाय” के नारे भोपाल में सरकारी प्रेस के सामने पंजाब नेशनल बैंक शाखा के पास रैली निकाली गई और सभा आयोजित की गई। बड़ी संख्या में बैंककर्मी जुटे। महिला कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वित्त मंत्री के खिलाफ “हाय हाय” के नारे लगाए। MP Politics : एमपी कांग्रेस को दिल्ली से फटकार, आलाकमान ने जीतू पटवारी को दिया अल्टीमेटम उज्जैन में कॉसमॉस मॉल के सामने केनरा बैंक ब्रांच पर 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी जुटे। यूनियन संयोजक विपिन सतोरिया ने कहा कि हमारी मुख्य मांग 5-डे वीकिंग का तुरंत लागू होना है। इन बैंक पर लटके ताले हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक जैसे सभी प्रमुख बैंक शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में बैंकों में ताले लटके दिखे। हालांकि, हड़ताल का असर डिजिटल लेनदेन पर नहीं पड़ा। UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं 24×7 चालू रहीं। लेकिन चेक क्लियरेंस, नकद जमा-निकासी और अन्य ऑफलाइन सेवाएं प्रभावित हुईं। एटीएम में रुपयों की कमी भी हो सकती है। MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, परिवीक्षा अवधि खत्म करने पर लग सकती है मुहर हड़ताल और तेज करने की चेतावनी बैंक कर्मचारी यूनियन ने सरकार से मांग की है कि 5-डे वीकिंग तुरंत लागू की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हड़ताल और तेज होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ एक दिन की हड़ताल से ही प्रदेश में कई हजार करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन पर असर पड़ सकता है।
Bhopal AIIMS Chain Snatching : भोपाल AIIMS में हाई सिक्योरिटी के बीच चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद घटना

हाइलाइट्स भोपाल एम्स की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग की वारदात। ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट में हुई घटना। युवक महिला कर्मचारी का मंगलसूत्र झपटकर हुआ फरार। Bhopal AIIMS Chain Snatching : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के AIIMS अस्पताल में एक चौंकाने वाली चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट में एक युवक ने महिला कर्मचारी का मंगलसूत्र झपट लिया। पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। MP Politics : एमपी कांग्रेस को दिल्ली से फटकार, आलाकमान ने जीतू पटवारी को दिया अल्टीमेटम युवक ने लिफ्ट में झपटा मंगलसूत्र पीड़ित महिला स्त्री रोग विभाग में अटेंडर के पद पर तैनात है। घटना थर्ड फ्लोर पर हुई। महिला लिफ्ट में थी तभी युवक ने अचानक महिला का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गया। महिला ने तुरंत चिल्लाकर मदद मांगी, लेकिन युवक लिफ्ट से बाहर निकलकर भाग गया। पुलिस ने की CCTV फुटेज जब्त महिला ने सिक्योरिटी एजेंसी और बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है। फुटेज में युवक की हरकतें साफ दिख रही हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Bhopal News : भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, शराब पीने पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट यह घटना AIIMS में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। अस्पताल में लिफ्ट और गलियारों में CCTV हैं, लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। AIIMS प्रशासन ने कहा है कि सिक्योरिटी बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत सूचना दें। जांच में CCTV फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
MP Politics : एमपी कांग्रेस को दिल्ली से फटकार, आलाकमान ने जीतू पटवारी को दिया अल्टीमेटम

हाइलाइट्स आलाकमान का मध्यप्रदेश नेतृत्व को निर्देश जल्द बनाएं जिला कार्यकारिणी। जिलाध्यक्षों के कामकाज की पूरी रिपोर्ट ली गई। संगठन सृजन के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहली समीक्षा बैठक। MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक ढीलापन अब दिल्ली तक पहुंच गया है। आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाकर सख्त फटकार लगाई है। मुख्य कारण – जिला कार्यकारिणी अभी तक नहीं बन पाई है। आलाकमान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पार्टी को आक्रामकता के साथ सरकार का घेराव करना होगा और जनता के मुद्दों को जोर-शोर से उठाना होगा। Bhopal News : भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, शराब पीने पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहली समीक्षा सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में हुई बैठक में संगठन सृजन के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहली समीक्षा हुई। जिलाध्यक्षों के कामकाज की पूरी रिपोर्ट ली गई। आलाकमान ने जिला कार्यकारिणी जल्द बनाने के निर्देश दिए। कल 28 जनवरी को फिर से बड़ी बैठक होगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई नेता शामिल होंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि दिग्विजय सीनियर नेता हैं और सोच-समझकर बात कहते हैं। MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, परिवीक्षा अवधि खत्म करने पर लग सकती है मुहर उन्होंने कहा कि अगर ST/SC वर्ग से कोई मुख्यमंत्री बनेगा तो 100 प्रतिशत खुशी होगी लेकिन दिल्ली में आलाकमान ने संगठन में कसावट लाने और आक्रामकता दिखाने पर जोर दिया। सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की मांग कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि आलाकमान प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की मांग कर रहा है। जिला कार्यकारिणी बनाने में देरी से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। दिल्ली की फटकार के बाद अब प्रदेश नेतृत्व में हलचल मच गई है। Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल ST/SC – OBC वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब मध्य प्रदेश में 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस ST/SC और OBC वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बयान इसी दिशा में हैं लेकिन संगठन में कसावट न होने से पार्टी को नुकसान हो सकता है। आलाकमान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पार्टी को जनता के मुद्दों पर आक्रामक होकर सरकार को घेरना होगा। जिलाध्यक्षों को जल्द कार्यकारिणी बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। कल की बैठक में इस पर और चर्चा होगी।
Bhopal News : भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, शराब पीने पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट

हाइलाइट्स दुकानदार और उसके साथी को बदमाशों ने जमकर पीटा। निशातपुरा थाना क्षेत्र से रंगदारी और मारपीट का मामला। युवकों ने दुकानदार से शराब पीने मांगे पैसे इनकार करने पर मारपीट। Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होने का एक नया मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने एक दुकानदार और उसके साथी को जमकर पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, परिवीक्षा अवधि खत्म करने पर लग सकती है मुहर शराब पीने के लिए मांगे पैसे जानकारी के मुताबिक, युवकों ने दुकानदार से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। दुकानदार ने इनकार कर दिया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, काउंटर गिराया और सामान बिखेर दिया। दुकानदार और उसके साथी बुरी तरह जख्मी हो गए। Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल CCTV फुटेज जब्त कर जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फुटेज में बदमाशों की हरकतें साफ दिख रही हैं। पुलिस ने कहा है कि बदमाशों की पहचान हो चुकी है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्या बोला दुकानदार दुकानदार ने बताया कि युवक शराब के पैसे मांग रहे थे। इनकार करने पर उन्होंने हिंसा शुरू कर दी। दुकान में मौजूद सामान और काउंटर को नुकसान पहुंचाया। दुकानदार और साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Sandhya Chhaya Old Age Home : भोपाल में 24 करोड़ का लग्जरी वृद्धाश्रम शुरू, CM ने 327 करोड़ की पेंशन की ट्रांसफर फुटेज के आधार पर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी CCTV फुटेज में बदमाशों की हरकतें साफ दिख रही हैं। पुलिस ने कहा है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी होगी। दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, परिवीक्षा अवधि खत्म करने पर लग सकती है मुहर

MP Cabinet Meeting : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज (27 जनवरी) को बड़ा फैसला दिवस बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें शासकीय कर्मचारियों, बिजली आपूर्ति और खेल विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल प्रोबेशन पीरियड खत्म कर 100% वेतन कैबिनेट में कोर्ट के आदेश के बाद प्रोबेशन पीरियड समाप्त कर भर्ती के पहले महीने से ही 100% वेतन देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। फिलहाल प्रदेश में पहले साल 70%, दूसरे साल 80%, तीसरे साल 90% और चौथे साल से 100% वेतन का नियम लागू है, जिसे लेकर कर्मचारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। MP News : तीन महीने के मासूम बेटे के साथ महिला ने लगाई कुएं में छलांग, दोनों की मौत 4000 मेगावाट का नया पावर हाउस दोपहर 1:20 बजे सीएम हाउस में 4000 मेगावॉट बिजली आपूर्ति से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। यह नई विद्युत परियोजनाएं अनूपपुर जिले में स्थापित की जाएंगी। इससे प्रदेश में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष निवेश आएगा। Khelo MP Youth Games 2026 : CM मोहन यादव करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ, कैलाश खेर-कैलासा बैंड की लाइव परफॉर्मेंस! इसके साथ ही तीन हजार लोगों को प्रत्यक्ष और करीब पांच हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वर्ष 2030-31 तक प्रदेश की अनुमानित 27 हजार मेगावॉट बिजली मांग को देखते हुए यह करार ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।
Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

Bhopal Power Cut Today : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के 40 से अधिक इलाकों में आज (मंगलवार) लंबी बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी ने संधारण (मेंटेनेंस) कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4-5 बजे तक 6 से 7 घंटे तक बिजली बंद करने का कार्यक्रम बनाया है। इस दौरान कई इलाकों में अंधेरा छाया रहेगा। Khelo MP Youth Games 2026 : CM मोहन यादव करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ, कैलाश खेर-कैलासा बैंड की लाइव परफॉर्मेंस! सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे: MP MLA क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, भवानी कैम्पस, लेबर कॉलोनी अजंता कॉम्पलेक्स, अप्सरा कॉम्पलेक्स, रविदास नगर, शांतिनगर, भारत नगर कर्मवीर नगर, राज सम्राट, पटेल नगर डी सेक्टर, रायसेन रोड एनआईबीडी कैम्पस, लक्ष्मी टॉकीज रोड, नेहरू रोड, बेलदारपुरा, सेफिया कॉलेज रोड, जुमेराती Sandhya Chhaya Old Age Home : भोपाल में 24 करोड़ का लग्जरी वृद्धाश्रम शुरू, CM ने 327 करोड़ की पेंशन की ट्रांसफर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर, कैलाश नगर, जनता क्वार्टर प्रभावित रहेंगे। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी, साकेत नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी, बैकुंड अपॉर्टमेंट में बिजली गुल रहेगी। पाइपलाइन, ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए कटौती बिजली कंपनी ने बताया है कि यह कटौती पाइपलाइन, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों की मरम्मत के लिए जरूरी है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान जरूरी काम पहले कर लें। अस्पताल, दुकानें और अन्य महत्वपूर्ण स्थान बैकअप पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं। MP Congress Holds Fast : BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान कर रही – जीतू पटवारी पुरानी लाइनें और ट्रांसफार्मर खराब यह कटौती भोपाल में पिछले कुछ दिनों से हो रही बिजली व्यवस्था की समस्याओं का हिस्सा है। शहर में कई जगह पुरानी लाइनें और ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली कटौती आम हो गई है। नागरिकों ने शिकायत की है कि बार-बार कटौती से दिक्कत हो रही है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही सभी पुरानी लाइनों को अपग्रेड किया जाएगा।
Khelo MP Youth Games 2026 : CM मोहन यादव करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ, कैलाश खेर-कैलासा बैंड की लाइव परफॉर्मेंस!

हाइलाइट्स खेलो एमपी यूथ गेम्स का राज्य स्तरीय शुभारंभ आज शाम 6:30 बजे। तात्या टोपे स्टेडियम में भव्य समारोह की सारी तैयारियां पूरी। सीएम यादव के साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी रहेंगे मौजूद। Khelo MP Youth Games 2026 : भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल आज खेलों और युवा ऊर्जा के महाकुंभ की साक्षी बनने जा रही है। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का राज्य स्तरीय शुभारंभ शाम 6:30 बजे तात्या टोपे स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम को विशेष रूप से सजाया गया है और रोशनी-ध्वनि का जादू देखने लायक होगा। Sandhya Chhaya Old Age Home : भोपाल में 24 करोड़ का लग्जरी वृद्धाश्रम शुरू, CM ने 327 करोड़ की पेंशन की ट्रांसफर मंत्री मांडविया करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी समारोह में शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां केंद्र में हैं। सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी टीम कैलासा बैंड के साथ लाइव परफॉर्मेंस देंगे। इसके साथ ही India’s Got Talent फेम डांस ग्रुप की रोमांचक एयरोबेटिक प्रस्तुति, भव्य मार्च-पास्ट और खेल भावना को दर्शाती विशेष नृत्य-नाटिका समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे। Republic Day Parade 2026 : भोपाल में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल क्या बोले खेल मंत्री विश्वास सारंग खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस बार खेलो एमपी यूथ गेम्स को नए और व्यापक स्वरूप में आयोजित किया गया है। खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के समन्वय से यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर टीम चयन और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मजबूत मंच बनेगा। यूथ गेम्स खेलों का जनआंदोलन खेलो एमपी यूथ गेम्स अब प्रदेश में खेलों के जनआंदोलन के रूप में स्थापित हो चुका है। इस संस्करण में मध्य प्रदेश के ग्रामीण, शहरी और आदिवासी अंचलों से एक लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद चयनित खिलाड़ी अब 28 खेलों में राज्य स्तरीय मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदा जयंती पर आज से दो दिवसीय उत्सव, लेजर शो-म्यूजिकल फाउंटेन, CM करेंगे महाअभिषेक 31 जनवरी तक आयोजित होंगी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी तक आयोजित होंगी। इस आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा और नई प्रतिभाएं उभरेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाते हैं। यह आयोजन विकसित मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने में मदद करेगा।