Sandhya Chhaya Old Age Home : भोपाल में 24 करोड़ का लग्जरी वृद्धाश्रम शुरू, CM ने 327 करोड़ की पेंशन की ट्रांसफर

Sandhya Chhaya Old Age Home : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार 24 जनवरी को भोपाल में प्रदेश का पहला पेड लग्जरी वृद्धाश्रम ‘संध्या-छाया’ का लोकार्पण किया। यह वृद्धाश्रम पत्रकार कॉलोनी लिंक रोड नंबर 3 पर 5 एकड़ जमीन पर 24 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय ‘स्पर्श मेला-2026’ के विजेताओं को पुरस्कृत किया और सिंगल क्लिक के जरिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 327 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। Republic Day Parade 2026 : भोपाल में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल लग्जरी वृद्धाश्रम में मिलेंगी ये सुविधाएं ‘संध्या-छाया’ में 56 वरिष्ठजनों की क्षमता है। इसमें 12 सिंगल और 22 डबल बेड वाले कुल 34 कमरे हैं। हर कमरे में एसी, टीवी, फ्रिज, गर्म-ठंडा पानी, निजी बालकनी, कॉल बेल, इंटरकॉम और टेलीफोन की सुविधा है। भवन में फिजियोथैरेपी सेंटर, डॉक्टर परामर्श, आपातकालीन चिकित्सा, लाइब्रेरी, मनोरंजन कक्ष, ओपन मेस, डाइनिंग हॉल और विशेष पाथ-वे बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात हैं। MP Congress Holds Fast : BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान कर रही – जीतू पटवारी यहां देखिये कमरे का कीमत इस वृद्धाश्रम का संचालन दो वर्षों के लिए सेवा भारती मध्य भारत को सौंपा गया है। वरिष्ठजनों को कमरे के आकार के अनुसार मासिक शुल्क देना होगा: डबल बेड 60 स्क्वे. मीटर – ₹39,490 डबल बेड 90 स्क्वे. मीटर – ₹43,490 डबल बेड 56.5 स्क्वे. मीटर – ₹38,490 सिंगल बेड 49.2 स्क्वे. मीटर – ₹49,990 सिंगल बेड 35 स्क्वे. मीटर – ₹47,990 सिंगल बेड 33.5 स्क्वे. मीटर – ₹45,990 Board Exam Monitoring : MP बोर्ड परीक्षा में थाने से केंद्र तक मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग, 226 केंद्रों पर लाइव 1000 कैमरे ‘संध्या-छाया’ आर्थिक रूप से सक्षम वरिष्ठजनों के लिए प्रदेश में पहले से 83 नि:शुल्क वृद्धाश्रम संचालित हैं, जहां लगभग 2,300 वृद्धजन रहते हैं। वहाँ रहना, भोजन, वस्त्र और स्वास्थ्य सुविधाएँ पूरी तरह मुफ्त हैं। ‘संध्या-छाया’ आर्थिक रूप से सक्षम वरिष्ठजनों के लिए नई पहल है। सरकार भविष्य में PPP मॉडल पर और सशुल्क वृद्धाश्रम शुरू करने की दिशा में नई नीति बना रही है। Chitrakoot Ayush Kidnapping – Murder : 40 लाख फिरौती न मिलने पर 13 साल के आयुष की हत्या, बॉक्स में भरा शव; एनकाउंटर में बदमाश ढेर क्या बोले सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में वृद्धजनों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देना जरूरी है। यह वृद्धाश्रम अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्गों के लिए नया आसरा बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई कॉलोनी कटती है और कॉलोनाइजर वहां वृद्धाश्रम भी बनाए तो स्वागत है। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विष्णु राजौरिया और विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली वायंणकर भी मौजूद थीं।
Republic Day Parade 2026 : भोपाल में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल

हाइलाइट्स भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल। डमी राज्यपाल ने किया परेड का निरीक्षण और ली सलामी। DGP सहित अन्य पुलिस अधिकारी रहे मौजूद। Republic Day Parade 2026 : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। डमी राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। DGP कैलाश मकवाणा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। MP News : तीन महीने के मासूम बेटे के साथ महिला ने लगाई कुएं में छलांग, दोनों की मौत 23 प्लाटून शामिल होंगी परेड में इस साल की परेड में कुल 23 प्लाटून शामिल होंगी। इनमें 1300 जवान, NCC कैडेट्स, शौर्य दल, NSS सदस्य, डॉग स्क्वॉड और अश्वरोही स्क्वॉड होंगे। परेड में सैन्य अनुशासन, विविधता और जोश का प्रदर्शन होगा। मुख्य कार्यक्रम में स्कूली और आदिवासी कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल होंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, DGP कैलाश मकवाना समेत सभी आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। MP Congress Holds Fast : BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान कर रही – जीतू पटवारी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रिहर्सल में परेड की हर बारीकी को परखा गया। जवानों की मार्चिंग, बैंड की धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। डमी राज्यपाल ने परेड की कमान संभाली और सलामी ली। अधिकारियों ने कहा कि परेड सुचारु और भव्य होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आदिवासी नृत्य, लोक गीत और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां गणतंत्र दिवस पर भोपाल में भव्य आयोजन होगा। लाल परेड ग्राउंड पर सुबह से कार्यक्रम शुरू होंगे। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आदिवासी नृत्य, लोक गीत और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित करेंगी। यहां देखिये भोपाल लाल परेड ग्राउंड की फाइनल रिहर्सल की कुछ झलक
MP News : तीन महीने के मासूम बेटे के साथ महिला ने लगाई कुएं में छलांग, दोनों की मौत

हाइलाइट्स तेंदूखेड़ा में कुएं मिले दो शव। तीन माह के मासूम के साथ उसकी मां की बॉडी रेस्क्यू। तेंदूखेड़ा के वार्ड नम्बर 1 में बने कुएं की घटना। MP News : मध्य प्रदेश। दमोह के तेंदूखेड़ा में एक बेहद दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। 35 वर्षीय जयंती केवट ने अपने तीन महीने के मासूम बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दोनों के शव कुएं में तैरते मिले। प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का लग रहा है। MP Congress Holds Fast : BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान कर रही – जीतू पटवारी तीन महीने के बच्चे के साथ गायब हुई महिला घटना तेंदूखेड़ा के वार्ड नंबर 1 में हुई। जयंती केवट अपने बच्चे के साथ रिश्तेदारी में आई थीं। बीती रात 3 से 4 बजे के बीच वह बच्चे के साथ गायब हो गईं। परिवार और रिश्तेदारों ने तलाश की, लेकिन नहीं मिलीं। ठंड के मौसम में तीन महीने के बच्चे के साथ गायब होने से सब चिंतित थे। सुबह सूरज निकलने से पहले लोगों की नजर मुहल्ले के कुएं पर पड़ी तो जयंती और बच्चे के शव तैरते दिखे। Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदा जयंती पर आज से दो दिवसीय उत्सव, लेजर शो-म्यूजिकल फाउंटेन, CM करेंगे महाअभिषेक पुलिस ने किया शवों को रेस्क्यू पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। परिजनों और साथियों के डिटेल बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। पागलों जैसी हरकतें करती थी महिला परिजनों के मुताबिक जयंती बीमार रहती थीं। उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले उसके भाई की मौत हुई थी। इसके बाद वह बहकी-बहकी बातें करने लगी थीं। पागलों जैसी हरकतें करती थीं। मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी। हो सकता है इसी वजह से उसने यह कदम उठाया हो। वरुण केवट (मृतिका का भाई) ने बताया कि बहन बहुत परेशान थी। भाई की मौत से टूट गई थी। अक्सर अजीब बातें करती थी। परिवार ने कई बार समझाया, लेकिन हालात बिगड़ते गए। Raju Irani Remand : अब तेलंगाना-कर्नाटक पुलिस लेगी राजू ईरानी की रिमांड, महाराष्ट्र पुलिस की रिमांड पूरी प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का मामला लग रहा है। पूरी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
MP Congress Holds Fast : BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान कर रही – जीतू पटवारी

हाइलाइट्स भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर उपवास पर बैठे कांग्रेस नेता। मुख्य सचिव ने जिस तरह से सारे कलेक्टर्स के करप्ट होने की बात कही। जीतू पटवारी, पूर्व धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं का उपवास। MP Congress Holds Fast : भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए रोशनपुरा चौराहे पर एक दिवसीय उपवास किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा और कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास किया। Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदा जयंती पर आज से दो दिवसीय उत्सव, लेजर शो-म्यूजिकल फाउंटेन, CM करेंगे महाअभिषेक कांग्रेस का आरोप है कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाली बीजेपी लगातार धर्म गुरुओं का अपमान कर रही है। काशी में मंदिरों को तोड़ा गया, मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ की गई और आस्था पर प्रहार किया जा रहा है। क्या बोले पीसीसी चीफ पटवारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिन लोगों ने यह पाप किया, मरने के बाद भी मिलेगी सजा। सिर्फ सरकार में रहते और जिंदा रहते इस पाप का भोग पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हजारों साल पुरानी सनातन परंपराओं अनुसार शंकराचार्य जी महाराज से प्रमाण पत्र नहीं मांगा। मोदी-योगी जिनकी मार्कशीट पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, वहां प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। Chitrakoot Ayush Kidnapping – Murder : 40 लाख फिरौती न मिलने पर 13 साल के आयुष की हत्या, बॉक्स में भरा शव; एनकाउंटर में बदमाश ढेर गंगा स्नान से शंकराचार्य जी को रोकने का दुस्साहस किसी ने नहीं किया। सनातन धर्म की सबसे बड़ी विरासत है शंकराचार्य जी। बटुकों की शिखा को खींचकर अकल्पनीय वेदना देने का काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा राम और सनातन का किया विरोध कांग्रेस के उपवास पर सियासत गरमा गई है। BJP ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राम और सनातन का विरोध किया है। BJP मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि आज पाखंड करने के लिए सनातन के पक्ष में होने की बात कर रहे हैं। तराना में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आशीष अग्रवाल ने कहा कि BJP की सरकार कानून पसंद है। हिंसा और अनैतिक गतिविधियों की कोई जगह नहीं है। जो भी लोग दंगे भड़काने और गलत काम करेंगे, सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। Board Exam Monitoring : MP बोर्ड परीक्षा में थाने से केंद्र तक मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग, 226 केंद्रों पर लाइव 1000 कैमरे बाल से नाखून तक कांग्रेस के लोग भ्रष्ट करप्शन के आरोपों पर BJP ने कहा कि कांग्रेस के A से Z तक सारे अक्षर भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। सर के बाल से नाखून तक यह लोग भ्रष्ट रहे हैं। कांग्रेस को करप्शन के बारे में बात ही नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस के समय सरकार से ₹1 भेजा जाता था तो 15 पैसे पहुंचते थे। BJP की सरकार में पूरा ₹1 पहुंचता है। सारे मंत्री करप्ट जीतू पटवारी ने करप्शन पर कहा कि मुख्य सचिव ने जिस तरह से सारे कलेक्टर्स के करप्ट होने की बात कही है। करप्शन नीचे तक जाता है, मैं फिर से कह रहा हूं कि सारे मंत्री करप्ट हैं। एक भी ऑफिस मध्य प्रदेश और भोपाल में बताएं जहां बना करप्शन के बिना काम होता हो। अगर एक भी ऐसा ऑफिस होगा तो मैं नागरिक अभिनंदन करने का काम करूंगा। करप्शन का कैंसर मध्य प्रदेश के जड़ों में घुस गया है। मुख्यमंत्री समय देंगे तो अच्छी बात है नहीं तो कोई और चर्चा करेंगे। RGPV Student Suicide : वार्डन ने दोस्त के साथ छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड, डांटने के बाद परिजनों को किया फॉरवर्ड पुलिस प्रशासन संज्ञान लेता तो नहीं भड़कता दंगा तराना की घटना पर पटवारी ने कहा कि यह पूरी तरह से प्रशासन का फेलियर है। पुलिस प्रशासन अगर संज्ञान लेता तो दंगा नहीं भड़कता। यह पूरी तरीके से सरकार का फेलियर है। मुख्यमंत्री का ग्रह जिला है, सीएम ने कहा था कि कहीं दंगे भड़के तो कलेक्टर एसपी नप जाएगा तो नाप के दिखाएं। कांग्रेस इस मामले में जांच दल बनाएगी। लोग खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर महू में दूषित पानी का मामला और इंदौर में लगातार मौतों को लेकर पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता डरी हुई है। लोग खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर हैं। Bhopal Minor Rape Case : रेप के बाद चाकू से बच्ची का प्राइवेट पार्ट काटने वाले को तीन बार फांसी, पॉक्सो कोर्ट का फैसला बरकरार सरकार को इस मामले पर गंभीरता से काम करना चाहिए। एक गिलास पानी भी 25 साल में नहीं दे सके, इतनी निकम्मी सरकार है। पानी के मामले को लेकर कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। यहां देखिये प्रदर्शन के वीडियो
Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदा जयंती पर आज से दो दिवसीय उत्सव, लेजर शो-म्यूजिकल फाउंटेन, CM करेंगे महाअभिषेक

हाइलाइट्स नर्मदापुरम में मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस का दो दिवसीय आयोजन। श्रद्धालुओं को मिलेगा लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन का अनोखा अनुभव। सीएम मोहन यादव रविवार को करेंगे मां नर्मदा का पूजन और अभिषेक। Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदापुरम। मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस का दो दिवसीय आयोजन आज (शनिवार) से शुरू हो रहा है। सेठानी घाट और पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी इंद्रधनुषी रोशनी, विशेष विद्युत सजावट और घाटों की साफ-सफाई ने माहौल को आकर्षक बना दिया है। यह पहला मौका है जब श्रद्धालुओं को लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन का अनोखा अनुभव मिलेगा, जिसमें मां नर्मदा की गाथा दिखाई जाएगी। Chitrakoot Ayush Kidnapping – Murder : 40 लाख फिरौती न मिलने पर 13 साल के आयुष की हत्या, बॉक्स में भरा शव; एनकाउंटर में बदमाश ढेर रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता उत्सव की शुरुआत सुबह 9:30 बजे सेठानी घाट पर मंगलाचरण से होगी। इसके बाद भजनांजलि होगी। ‘इंद्रधनुष’ कार्यक्रम के तहत रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी। शाम को नित्य आरती समिति द्वारा महाआरती होगी। शाम 7:30 बजे भोपाल की कलाकार श्वेता शर्मा और उनके साथी मां नर्मदा पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। Raju Irani Remand : अब तेलंगाना-कर्नाटक पुलिस लेगी राजू ईरानी की रिमांड, महाराष्ट्र पुलिस की रिमांड पूरी मोरछली चौक होते हुए भव्य शोभायात्रा रविवार (25 जनवरी) को मुख्य आयोजन होगा। दोपहर 3:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मां नर्मदा मंदिर से मोरछली चौक होते हुए सेठानी घाट पहुंचेगी। शाम 5:30 बजे जलमंच पर महाअभिषेक होगा, जिसे धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई संपन्न कराएंगे। शाम 7:30 बजे भोपाल के फूल सिंह माडरे बुंदेली लोक गायन करेंगे। रात 8:30 बजे मुंबई की गायिका माधवी मधुकर झा भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। RGPV Student Suicide : वार्डन ने दोस्त के साथ छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड, डांटने के बाद परिजनों को किया फॉरवर्ड जल मंच से मां नर्मदा का पूजन करेंगे सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जलमंच से मां नर्मदा का पूजन और अभिषेक करेंगे। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार शाम 4:30 बजे कलेक्टर, एसपी और सीईओ समेत वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसी समय सर्किट हाउस घाट से जलमंच तक मुख्यमंत्री के आगमन के रूट का बोट से फाइनल ट्रायल (रिहर्सल) किया जाएगा।
Chitrakoot Ayush Kidnapping – Murder : 40 लाख फिरौती न मिलने पर 13 साल के आयुष की हत्या, बॉक्स में भरा शव; एनकाउंटर में बदमाश ढेर

Chitrakoot Ayush Kidnapping – Murder : चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के बरगढ़ कस्बे में एक कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे आयुष केसरीवानी का अपहरण कर हत्या कर दी गई। अपहरणकर्ताओं ने 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती न मिलने पर किशोर का गला घोंटकर हत्या की गई और शव शौचालय में बने पानी के हौद में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। Board Exam Monitoring : MP बोर्ड परीक्षा में थाने से केंद्र तक मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग, 226 केंद्रों पर लाइव 1000 कैमरे पुलिस एनकाउंटर में आरोपी की मौत पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। दूसरे बदमाश पर एनकाउंटर में गोली चलाई गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग पुलिस के अनुसार, आयुष गुरुवार शाम 5 बजे कोचिंग से लौटने के कुछ देर बाद घर के बाहर से गायब हो गया। रात 8:30 बजे परिवार के पास फोन आया। अपहरणकर्ताओं ने एक घंटे में 40 लाख रुपये मांगे। Raju Irani Remand : अब तेलंगाना-कर्नाटक पुलिस लेगी राजू ईरानी की रिमांड, महाराष्ट्र पुलिस की रिमांड पूरी सूचना पर पुलिस ने रातभर तलाश की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि प्रयागराज जिले के थाना धूरपुर क्षेत्र के कटरा उभारा निवासी इरफान अंसारी और मिस्त्री कल्लू उर्फ साहबे ईमान ने अपहरण किया था। किशोर के गले में बंधी थी रस्सी पुलिस ने बरगढ़ कस्बे में किराए के मकान में दबिश दी। इरफान पकड़ा गया। शुक्रवार सुबह 6 बजे शव बरामद किया गया। किशोर के गले में रस्सी बंधी थी, जिससे स्पष्ट हुआ कि गला घोंटकर हत्या की गई। Sandhya Chhaya Old Age Home : बुजुर्गों के लिए आलीशान ओल्ड एज होम तैयार, CM करेंगे लोकार्पण, जानिए कितना होगा किराया तीसरे आरोपी नौशाद की तलाश जारी पुलिस इरफान की निशानदेही पर कल्लू की तलाश में परानू बाबा क्षेत्र पहुंची। आरोपियों ने पुलिस का असलहा छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कल्लू की मौत हो गई। पैर में गोली लगने से इरफान घायल हो गया। वहीं तीसरे आरोपी नौशाद की तलाश जारी है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने आयुष का शव लेकर झांती मिर्जापुर हाईवे पर करीब 5 घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने न्याय की मांग की। RGPV Student Suicide : वार्डन ने दोस्त के साथ छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड, डांटने के बाद परिजनों को किया फॉरवर्ड हत्या, अपहरण और फिरौती के गंभीर आरोप पुलिस ने कहा कि जांच जारी है। आरोपियों पर हत्या, अपहरण और फिरौती के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि, इससे पहले चित्रकूट में 12 फरवरी 2019 को स्कूल बस से जुड़वा भाई प्रियांश व श्रेयांश रावत की भी अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्यारों को सजा मिल चुकी है।
Board Exam Monitoring : MP बोर्ड परीक्षा में थाने से केंद्र तक मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग, 226 केंद्रों पर लाइव 1000 कैमरे

हाइलाइट्स एमपी बोर्ड परीक्षा -226 केंद्रों पर कैमरों से होगी लाइव निगरानी। पहली बार थाने से केंद्र तक एप से मॉनिटरिंग। 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील चिन्हित। Board Exam Monitoring : भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल रोकने के लिए अभूतपूर्व सख्ती की गई है। पहली बार 226 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर 1 हजार से ज्यादा कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों से लाइव फीड भोपाल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में दिखाई देगी। साथ ही थाने से लेकर परीक्षा केंद्र तक एप के जरिए मॉनिटरिंग होगी। Raju Irani Remand : अब तेलंगाना-कर्नाटक पुलिस लेगी राजू ईरानी की रिमांड, महाराष्ट्र पुलिस की रिमांड पूरी 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील एमपी बोर्ड ने 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील चिन्हित किया है। इन केंद्रों पर नकल की आशंका सबसे ज्यादा है। इन केंद्रों पर कुल 1 हजार से ज्यादा कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरों की लाइव फीड सीधे भोपाल के कंट्रोल कमांड सेंटर में पहुंचेगी। वहां से अधिकारी और विशेष टीम हर गतिविधि पर नजर रखेगी। केंद्रों पर हाईटेक निगरानी इसके अलावा थाने से लेकर परीक्षा केंद्र तक एप के जरिए मॉनिटरिंग होगी। यह पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में केंद्रों पर हाईटेक निगरानी होगी। बोर्ड का कहना है कि इससे नकल की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगेगी। Sandhya Chhaya Old Age Home : बुजुर्गों के लिए आलीशान ओल्ड एज होम तैयार, CM करेंगे लोकार्पण, जानिए कितना होगा किराया फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल होंगे। बोर्ड ने पहले से ही अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार कर ली है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और फ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात रहेंगे। कैमरों के अलावा सख्त नियम लागू बोर्ड ने कहा कि कैमरों के अलावा सख्त नियम लागू किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। Satya Sai University SOG Raid : सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर राजस्थान SOG का छापा, 67 फर्जी डिग्रियों की जांच तीसरे दिन भी जारी यह व्यवस्था नकल रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले साल भी कई केंद्रों पर नकल के मामले सामने आए थे। इस बार बोर्ड ने टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल किया है। कंट्रोल कमांड सेंटर से लाइव निगरानी से कोई भी गड़बड़ी तुरंत पकड़ी जा सकेगी। कैमरे और एप मॉनिटरिंग से छात्रों को भी फायदा होगा। नकल रोकने से परीक्षा निष्पक्ष होगी।
Raju Irani Remand : अब तेलंगाना-कर्नाटक पुलिस लेगी राजू ईरानी की रिमांड, महाराष्ट्र पुलिस की रिमांड पूरी

हाइलाइट्स अब तेलंगाना और कर्नाटक पुलिस लेगी राजू ईरानी की रिमांड। भोपाल पुलिस की रिमांड के बाद राजू ईरानी फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस की रिमांड पर। दिल्ली, UP, राजस्थान, गुजरात में भी राजू ने गैंग के साथ मिलकर की थी वारदात। Raju Irani Remand : भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल में गिरफ्तार राजू ईरानी गैंग के मास्टरमाइंड राजू ईरानी की रिमांड अब तेलंगाना और कर्नाटक पुलिस लेने वाली है। महाराष्ट्र पुलिस की रिमांड पूरी होने के बाद ये दोनों राज्य भी राजू को अपने केस में पूछताछ के लिए ले जाएंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी राजू ईरानी गैंग ने कई वारदातें की हैं। इन राज्यों की पुलिस भी जल्द राजू की रिमांड ले सकती है। Sandhya Chhaya Old Age Home : बुजुर्गों के लिए आलीशान ओल्ड एज होम तैयार, CM करेंगे लोकार्पण, जानिए कितना होगा किराया राजू ईरानी गैंग ने विभिन्न राज्यों में कीं वारदातें राजू ईरानी गैंग का नाम भोपाल से लेकर कई राज्यों में अपराध की दुनिया में मशहूर हो चुका है। गैंग मुख्य रूप से ठगी, लूट, अपहरण और अन्य संगठित अपराधों में सक्रिय था। भोपाल पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर कई राज्यों से जुड़े केसों का खुलासा किया। राजू ईरानी ने गैंग के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में वारदातें कीं, जिसके बाद अब इंटरस्टेट जांच तेज हो गई है। RGPV Student Suicide : वार्डन ने दोस्त के साथ छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड, डांटने के बाद परिजनों को किया फॉरवर्ड अब तेलंगाना और कर्नाटक पुलिस रिमांड लेने की तैयारी में महाराष्ट्र पुलिस ने राजू को रिमांड पर लिया था। अब तेलंगाना और कर्नाटक पुलिस भी राजू को अपने केसों में पूछताछ के लिए लेने की तैयारी में हैं। दिल्ली, यूपी, राजस्थान और गुजरात में भी राजू ईरानी गैंग के कई केस दर्ज हैं। इन राज्यों की पुलिस भी राजू की रिमांड के लिए आवेदन कर सकती है। Satya Sai University SOG Raid : सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर राजस्थान SOG का छापा, 67 फर्जी डिग्रियों की जांच तीसरे दिन भी जारी इंटेरोगेशन से गैंग के अन्य सदस्यों की मिल सकती है जानकारी पुलिस का कहना है कि राजू ईरानी गैंग का नेटवर्क बहुत बड़ा था। गैंग ने विभिन्न राज्यों में ठगी और लूट की कई घटनाएं अंजाम दीं। भोपाल पुलिस की जांच में कई राज्यों के केसों का खुलासा हुआ। अब सभी राज्य मिलकर जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि राजू से पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों का भी पता लगेगा।
MP Congress Holds Fast : MP कांग्रेस का उपवास प्रदर्शन आज, शंकराचार्य अपमान, भोपाल गौकशी और काशी मंदिर ध्वंस के खिलाफ घेराव

हाइलाइट्स एमपी कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास आज। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में आई कांग्रेस। रोशनपुरा चौराहे पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास करेगी कांग्रेस। MP Congress Holds Fast : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान, भोपाल में गौकशी और काशी में मंदिरों के ध्वंस जैसे कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार का घेराव तेज कर दिया है। कांग्रेस ने इन मुद्दों पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया है। Sandhya Chhaya Old Age Home : बुजुर्गों के लिए आलीशान ओल्ड एज होम तैयार, CM करेंगे लोकार्पण, जानिए कितना होगा किराया रोशनपुरा चौराहे पर होगा उपवास प्रदर्शन उपवास रोशनपुरा चौराहे पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक जयवर्धन सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने इन मुद्दों को लेकर बीजेपी पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। यह सनातन धर्म और आस्था पर हमला शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रयागराज में अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रोशित है। पार्टी का कहना है कि यह सनातन धर्म और आस्था पर हमला है। RGPV Student Suicide : वार्डन ने दोस्त के साथ छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड, डांटने के बाद परिजनों को किया फॉरवर्ड भोपाल में जिंसी स्लॉटर हाउस में गौकशी और गोमांस तस्करी के मामले में भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है। काशी में मंदिरों के ध्वंस को लेकर भी बीजेपी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। सरकार सनातन परंपराओं की रक्षा करने में विफल कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी सरकार धार्मिक स्थलों और सनातन परंपराओं की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उपवास के माध्यम से पार्टी इन मुद्दों पर जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहती है। उपवास में शामिल नेता इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे और सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। Ujjain Violence : राम मंदिर के सामने विवाद के बाद तोड़फोड़, 11 बसें क्षतिग्रस्त, धारा 144 लागू यह उपवास कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी इन धार्मिक-सांप्रदायिक मुद्दों को लेकर बीजेपी को घेरना चाहती है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे मुद्दे सियासी तापमान बढ़ा सकते हैं।
Sandhya Chhaya Old Age Home : बुजुर्गों के लिए आलीशान ओल्ड एज होम तैयार, CM करेंगे लोकार्पण, जानिए कितना होगा किराया

हाइलाइट्स एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे लोकार्पण। भोपाल के लिंक रोड नंबर 3 पर तैयार हुआ भवन। लगभग 24 करोड़ रूपये की लागत से बनाया पेड ओल्ड एज होम। Sandhya Chhaya Old Age Home : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार 24 जनवरी को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा निर्मित सर्व-सुविधायुक्त सशुल्क वृद्धाश्रम ‘संध्या-छाया’ का लोकार्पण किया। यह भवन पत्रकार कॉलोनी लिंक रोड नंबर 3 पर स्थित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय ‘स्पर्श मेला–2026’ के विजेताओं को पुरस्कृत किया और सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 327 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। 24 करोड़ रुपये की लागत से बना बदलते सामाजिक ढांचे में वृद्धजनों की देखभाल एक बड़ी चुनौती बन गई है। छोटे परिवार और रोजगार-व्यवसाय के लिए शहरों-विदेशों में बसे बच्चे वृद्धजनों को अकेला छोड़ देते हैं। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पेड ओल्ड-एज होम तैयार किया है। 12 सिंगल और 22 डबल बेड वाले कमरे ‘संध्या-छाया’ में 56 वरिष्ठजनों की क्षमता है। इसमें 12 सिंगल और 22 डबल बेड वाले कुल 34 कमरे हैं। हर कमरे में एसी, टीवी, फ्रिज, गर्म-ठंडा पानी और निजी बालकनी की सुविधा है। सुरक्षा के लिए कॉल बेल भवन में फिजियोथैरेपी सेंटर, डॉक्टर परामर्श, आपातकालीन चिकित्सा, लाइब्रेरी, मनोरंजन कक्ष, ओपन मेस, डाइनिंग हॉल और विशेष पाथ-वे बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए कॉल बेल, इंटरकॉम और टेलीफोन की व्यवस्था है। इस वृद्धाश्रम का संचालन दो वर्षों के लिए सेवा भारती मध्य भारत को सौंपा गया है। वरिष्ठजनों को कमरे के आकार के अनुसार मासिक शुल्क देना होगा: डबल बेड 60 स्क्वे. मीटर – ₹39,490 डबल बेड 90 स्क्वे. मीटर – ₹43,490 डबल बेड 56.5 स्क्वे. मीटर – ₹38,490 सिंगल बेड 49.2 स्क्वे. मीटर – ₹49,990 सिंगल बेड 35 स्क्वे. मीटर – ₹47,990 सिंगल बेड 33.5 स्क्वे. मीटर – ₹45,990 83 नि:शुल्क वृद्धाश्रम संचालित प्रदेश में पहले से 83 नि:शुल्क वृद्धाश्रम संचालित हैं, जहां लगभग 2,300 वृद्धजन रहते हैं। वहाँ रहना, भोजन, वस्त्र और स्वास्थ्य सुविधाएँ पूरी तरह मुफ्त हैं। ‘संध्या-छाया’ आर्थिक रूप से सक्षम वरिष्ठजनों के लिए नई पहल है। सरकार भविष्य में PPP मॉडल पर और सशुल्क वृद्धाश्रम शुरू करने की दिशा में नई नीति बना रही है।