Harda News : आस्था और विश्वास के सामने मौत भी नकमस्तक, बुजुर्ग की मां नर्मदा ने सुनी प्रार्थना बेटे को दिया जीवनदान

Harda News : हरदा, मध्य प्रदेश। उम्र के उस पड़ाव पर जहां लोग बिना सहारे के चल भी नहीं पाते, वहीं हरदा जिले के भादुगांव की 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला बसंतीबाई ने आस्था और जज्बे की ऐसी मिसाल पेश की है कि लोग देखते ही रह गए। उन्होंने 12 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर मां नर्मदा से भतीजे के जीवनदान की मनौती मांगी और वह पूरी हुई। Bhopal Beef Case : गौ हत्यारी महापौर इस्तीफा दो… हिंदू संगठनों ने भोपाल मेयर की बनाई दाढ़ी, मुंह पर पोती कालिख भतीजे के स्वास्थ्य के लिए मां नर्मदा से मांगी थी मन्नत मामला कुछ ऐसा है कि बसंतीबाई के भतीजे दीपक का एक्सीडेंट हो गया था। वह ICU में वेंटिलेटर पर था और डॉक्टरों ने परिवार को हताश कर दिया था। ऐसे में बुजुर्ग मां बसंतीबाई ने मां नर्मदा से प्रार्थना की और मनौती मांगी कि अगर भतीजा ठीक हो गया तो वह दंडवत यात्रा करूंगी। FIR against Bhopal NRAI : भोपाल में NRAI पर FIR, शूटर्स को बिना रिकॉर्ड कारतूस बेचने का आरोप दीपक के लौटने के बाद की बुजुर्ग मां ने की दंडवत यात्रा कुछ समय बाद दीपक अस्पताल से मौत को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आया। मनौती पूरी होने पर बसंतीबाई ने अपना वादा निभाया। उन्होंने गांव से मां नर्मदा तक 12 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की। उम्र के इस पड़ाव में दंडवत लगाकर यात्रा करना आसान नहीं था, लेकिन आस्था ने उन्हें ताकत दी। Betul school van Accident : तेज रफ्तार जीप ने मारी स्कूल वैन को टक्कर, एक बच्ची की मौके पर मौत 12 गंभीर सच्ची श्रद्धा और मां-बेटे के रिश्ते की मिसाल राह चलते लोग बसंतीबाई की इस यात्रा को देखकर हैरान थे। कई लोगों ने उनकी तारीफ की और कहा कि यह सच्ची श्रद्धा और मां-बेटे के रिश्ते की मिसाल है। राहगीरों ने फोटो और वीडियो बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। MP Budget Session 2026 : लोक-लुभावन योजनाओं और कर्ज बोझ के बीच सियासी घमासान, सरकार का दावा ‘जनता का बजट’ परिवार का कहना है कि बसंतीबाई ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने दिन-रात प्रार्थना की और मनौती पूरी की। दीपक अब पूरी तरह ठीक है और परिवार में खुशी का माहौल है। बसंतीबाई की इस यात्रा ने लोगों को भावुक कर दिया है।
Bhopal Beef Case : गौ हत्यारी महापौर इस्तीफा दो… हिंदू संगठनों ने भोपाल मेयर की बनाई दाढ़ी, मुंह पर पोती कालिख

Bhopal Beef Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में गौकशी और गोमांस तस्करी के आरोपों को लेकर हिंदू संगठनों ने बुधवार को बड़ा प्रदर्शन किया। संगठनों ने महापौर मालती राय के बंगले का घेराव किया और मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बंगले के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। Rajgarh Youth Assault : युवक के बाल काटने वाले 4 लोगों पर FIR, वीडियो वायरल होने पर पुलिस के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान महापौर की फोटो पर बनाई दाढ़ी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान महापौर मालती राय की नेम प्लेट और होर्डिंग्स पर लगी फोटो पर स्याही पोत दी। कार्यकर्ताओं ने महापौर के खिलाफ नारेबाजी की और होर्डिंग पर उनकी फोटो पर स्याही से दाढ़ी बना दी। संगठनों ने कहा कि यह प्रतीकात्मक विरोध है, जो नगर निगम की भूमिका और स्लॉटर हाउस में कथित गौकशी के मामलों पर कार्रवाई न होने के खिलाफ किया गया है। FIR against Bhopal NRAI : भोपाल में NRAI पर FIR, शूटर्स को बिना रिकॉर्ड कारतूस बेचने का आरोप महापौर से इस्तीफा दो हिंदू उत्सव समिति और अन्य संगठनों का आरोप है कि शहर में लंबे समय से गोमांस तस्करी का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संगठनों ने कहा कि जब तक पूरे नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने महापौर से इस्तीफा मांगते हुए कहा कि नगर निगम के संरक्षण के बिना यह कारोबार नहीं चल सकता। MP Budget Session 2026 : लोक-लुभावन योजनाओं और कर्ज बोझ के बीच सियासी घमासान, सरकार का दावा ‘जनता का बजट’ प्रदर्शकारियों के खिलाफ कार्रवाई एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया कि यह प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया है, इसलिए बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत होने की अपील की और स्थिति नियंत्रित की। यहां देखिये हिन्दू संगठन के प्रदर्शन के वीडियो
Rajgarh Youth Assault : युवक के बाल काटने वाले 4 लोगों पर FIR, वीडियो वायरल होने पर पुलिस के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

हाइलाइट्स राजगढ़ में युवक को पीटने के मामले में चार पर FIR । पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर। स्थानीय बोले चोर समझकर की युवक की पिटाई। Rajgarh Youth Assault : मध्य प्रदेश। राजगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक के साथ ग्रामीणों द्वारा की गई बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को पीटते और उसके बाल काटते देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। FIR against Bhopal NRAI : भोपाल में NRAI पर FIR, शूटर्स को बिना रिकॉर्ड कारतूस बेचने का आरोप चोर समझकर पीटा युवक पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे युवक ग्राम दिलावरा पहुंचा था। वह अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रहा था। ग्रामीणों ने उसे चोर समझ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके बाल भी काट दिए गए। हमले के बाद युवक को छोड़ दिया गया। पांच धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मामला 20 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे सूखा सेदरा निवासी पीड़ित युवक की मां ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 35/26 दर्ज किया गया। MP Administrative Expenses Cuts : मध्यप्रदेश में अफसरों की फिजूलखर्ची पर लगाम, वित्त विभाग के सख्त निर्देश पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 126(2), 133 एवं 3(5) के तहत प्रकरण कायम किया है। ये धाराएं मारपीट, धमकी, सार्वजनिक शांति भंग और समूह में अपराध से जुड़ी हैं। ये हैं आरोपी आरोपियों में गोवर्धन पिता प्रभुलाल तंवर, मोरसिंह पिता रघुनाथ तंवर, पवन पिता हरिसिंह तंवर और मांगीलाल पिता धूरीलाल तंवर शामिल हैं। सभी ग्राम दिलावरा के निवासी हैं। पुलिस ने युवक की तलाश कर उसे सकुशल खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया। Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए क्या बोले पुलिस अधिकारी पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है, जिस कारण वह अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रहा था। इसी वजह से ग्रामीणों ने उसे चोर समझ लिया और मारपीट की। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की उम्मीद जताई है। युवक के परिवार का कहना है कि वह निर्दोष था और ग्रामीणों ने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया।
FIR against Bhopal NRAI : भोपाल में NRAI पर FIR, शूटर्स को बिना रिकॉर्ड कारतूस बेचने का आरोप

हाइलाइट्स शूटिंग संस्था नेशनल राइफल एसोसिएश ऑफ इंडिया पर एफआईआर। आर्म्स एक्ट के तहत भोपाल रातीबड़ थाना पुलिस ने दर्ज। शस्त्र लाइसेंस में कारतूसों की एंट्री नहीं करने का आरोप। FIR against Bhopal NRAI : मध्य प्रदेश। भोपाल के रातीबड़ थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि NRAI अपनी भोपाल स्थित शूटिंग रेंज पर शूटर्स को शस्त्र लाइसेंस में एंट्री किए बिना बड़ी मात्रा में कारतूस बेच रही थी। जांच में सामने आया है कि कारतूसों की बिक्री का विधिवत रिकॉर्ड नहीं रखा गया, जो आर्म्स एक्ट के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। MP Administrative Expenses Cuts : मध्यप्रदेश में अफसरों की फिजूलखर्ची पर लगाम, वित्त विभाग के सख्त निर्देश शूटर्स के खिलाफ कार्रवाई पुलिस का कहना है कि इस तरह बेचे गए कारतूस अपराधियों तक भी पहुंच सकते हैं। मामला गंभीर होने के कारण कुछ शूटर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि कारतूस बिक्री के दौरान नियमों की अनदेखी की गई। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह लापरवाही से बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं। Betul school van Accident : तेज रफ्तार जीप ने मारी स्कूल वैन को टक्कर, एक बच्ची की मौके पर मौत 12 गंभीर क्या बोले पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। NRAI के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR हुई है। पुलिस अब कारतूसों की बिक्री रिकॉर्ड, लाइसेंस एंट्री और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अगर नियमों की अनदेखी साबित हुई तो सख्त कार्रवाई होगी। Indore Contaminated Water : भागीरथपुरा में 25 मौतों के बाद राज्य स्तरीय जांच समिति गठित, एक महीने में सौंपेगी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट देश की प्रमुख शूटिंग संस्था NRAI NRAI देश की प्रमुख शूटिंग संस्था है, जो राष्ट्रीय स्तर पर शूटर्स को ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। भोपाल में इसकी शूटिंग रेंज भी है। इस घटना से संस्था की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। शूटर्स और प्रशिक्षकों में भी चर्चा है कि क्या नियमों का पालन नहीं किया गया। Athletes Mistreated Video : दो एथलीट्स के साथ बदसलूकी, मंत्री विश्वास सारंग ने रेल मंत्री को लिखा पत्र पुलिस के बयान दर्ज पुलिस ने कहा कि जांच में NRAI के अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। कारतूसों की बिक्री का पूरा लेखा-जोखा मांगा गया है। अगर कोई बड़ा नेटवर्क सामने आया तो कार्रवाई और तेज होगी। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल पुलिस ने सभी पक्षों से बयान दर्ज कर लिए हैं।
MP Administrative Expenses Cuts : मध्यप्रदेश में अफसरों की फिजूलखर्ची पर लगाम, वित्त विभाग के सख्त निर्देश

MP Administrative Expenses Cuts : भोपाल। मध्यप्रदेश में अफसरों की फिजूलखर्ची पर अब सख्त लगाम लग गई है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही (31 मार्च तक) में नई गाड़ियां खरीदने, कार्यालयों में एयर कंडीशनर लगाने, फर्नीचर या महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (लैपटॉप, मोबाइल आदि) खरीदने के लिए कोई बजट आवंटन नहीं किया जाएगा। Betul school van Accident : तेज रफ्तार जीप ने मारी स्कूल वैन को टक्कर, एक बच्ची की मौके पर मौत 12 गंभीर अफसर फिजूलखर्ची न करें यह निर्देश विधानसभा के फरवरी में शुरू होने वाले बजट सत्र की तैयारियों के बीच आया है। वित्त विभाग ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि तीसरे अनुपूरक बजट में इस तरह के किसी भी प्रस्ताव को शामिल नहीं किया जाएगा। विभाग का साफ संदेश है- अफसर फिजूलखर्ची न करें और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल केवल जरूरी विकास कार्यों और जन कल्याण योजनाओं पर करें। गैर-जरूरी खर्चों से सरकारी खजाने पर बोझ वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि गैर-जरूरी खर्चों से सरकारी खजाने पर बेवजह बोझ पड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में कई विभागों ने बिना जरूरत के गाड़ियां, एसी और फर्नीचर खरीदे थे। MP Budget Session 2026 : लोक-लुभावन योजनाओं और कर्ज बोझ के बीच सियासी घमासान, सरकार का दावा ‘जनता का बजट’ अब ऐसी खरीद पर पूरी रोक लगा दी गई है। विभाग ने कहा है कि सभी प्रस्ताव विकास कार्यों से जुड़े हों और लग्जरी या व्यक्तिगत सुविधाओं से संबंधित न हों। यह फैसला प्रदेश में वित्तीय अनुशासन लाने की दिशा में बड़ा कदम है। बजट सत्र में तीसरा अनुपूरक बजट पेश होगा, जिसमें विकास कार्यों के लिए ही अतिरिक्त राशि मांगी जाएगी। सरकार का फोकस अब इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान कल्याण पर ज्यादा रहेगा। Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए गाड़ियां और फर्नीचर खरीद के प्रस्ताव रद्द अधिकारियों को अब सख्ती से काम करना होगा। कई विभागों में पहले से ही गाड़ियां और फर्नीचर की खरीद के प्रस्ताव तैयार थे, लेकिन अब वे रद्द हो जाएंगे। वित्त विभाग ने सभी विभागों से कहा है कि जरूरी कामों के लिए ही प्रस्ताव भेजें। फिजूलखर्ची पर रोक से बजट का बेहतर उपयोग होगा और विकास कार्य तेज होंगे।
Betul school van Accident : तेज रफ्तार जीप ने मारी स्कूल वैन को टक्कर, एक बच्ची की मौके पर मौत 12 गंभीर

हाइलाइट्स स्कूल वैन को तेज रफ्तार तूफान जीप ने मारी टक्कर। केजी 2 की छात्रा हर्षिता पाटनकर की मौत। अन्य 11 बच्चे और ड्राइवर को गम्भीर चोट लगी। Betul school van Accident : मध्य प्रदेश। बैतूल में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। भैंसदेही थाना क्षेत्र के बड़ी पूर्णा के पास तेज रफ्तार तूफान जीप ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 साल की केजी-2 की छात्रा हर्षिता पाटनकर की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूल वैन में कुल 12 बच्चे सवार थे। MP Budget Session 2026 : लोक-लुभावन योजनाओं और कर्ज बोझ के बीच सियासी घमासान, सरकार का दावा ‘जनता का बजट’ 11 बच्चे और वैन ड्राइवर को गंभीर चोट हादसे में अन्य 11 बच्चे और वैन ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले भैंसदेही अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण 5 बच्चों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ बच्चों की हालत नाजुक है और इलाज जारी है। जीप चालक मौके से फरार हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जीप की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण रही। स्कूल वैन सड़क के किनारे चल रही थी और जीप ने पीछे से टक्कर मारी। Indore Contaminated Water : भागीरथपुरा में 25 मौतों के बाद राज्य स्तरीय जांच समिति गठित, एक महीने में सौंपेगी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट स्कूल वैन में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने के आरोप परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर्षिता के परिवार वाले सदमे में हैं। छोटी बच्ची का इतनी बुरी तरह जाना किसी को भी हिला कर रख देता है। स्थानीय लोग और स्कूल प्रबंधन भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीप चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। स्कूल वैन में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन नहीं होने के आरोप भी लग रहे हैं। Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए
MP Budget Session 2026 : लोक-लुभावन योजनाओं और कर्ज बोझ के बीच सियासी घमासान, सरकार का दावा ‘जनता का बजट’

MP Budget Session 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का आने वाला बजट सत्र सिर्फ वित्तीय आंकड़ों का खेल नहीं होगा, बल्कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बड़ा राजनीतिक युद्ध का मैदान बनेगा। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस पूर्ण बजट के जरिए ‘विकसित मध्यप्रदेश’ की झलक दिखाने की कोशिश करेगी, लेकिन रास्ता आसान नहीं लगता। सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा। Indore Contaminated Water : भागीरथपुरा में 25 मौतों के बाद राज्य स्तरीय जांच समिति गठित, एक महीने में सौंपेगी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होगा बजट सूत्र बताते हैं कि इस बार बजट का आकार 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होगा, जो प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट हो सकता है। सरकार इसे ‘जनता का बजट’ बता रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट बनाने से पहले आम लोगों, किसानों, व्यापारियों और विभिन्न वर्गों से सुझाव मांगे हैं। इससे सरकार यह संदेश देना चाहती है कि वह अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज सुन रही है। Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए लाड़ली बहना योजना को बजट का बड़ा हिस्सा बजट का बड़ा हिस्सा लाड़ली बहना योजना और ऐसी अन्य सामाजिक योजनाओं पर जाएगा। ये योजनाएं सरकार के लिए वोट बैंक का काम कर रही हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था के नजरिए से ये खजाने पर बोझ हैं। सरकार को बुनियादी ढांचे जैसे सड़क, पानी, बिजली और मुफ्त योजनाओं के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। कांग्रेस का मुख्य हमला प्रदेश पर बढ़ते कर्ज पर है। विपक्ष का कहना है कि सरकार कर्ज लेकर ‘घी पी रही है’। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कर्ज, महंगाई और युवाओं में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। Athletes Mistreated Video : दो एथलीट्स के साथ बदसलूकी, मंत्री विश्वास सारंग ने रेल मंत्री को लिखा पत्र कांग्रेस सदन से सड़क तक इन मुद्दों पर आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के लिए पैसा नहीं है, लेकिन विदेश यात्राओं पर लोन लिए जा रहे हैं। कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं, उद्योगपतियों और छात्रों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के समय असंभव लगने वाली चीजें जनता को उपलब्ध कराई हैं। यह बजट ऐतिहासिक होगा। Municipal Employees Protest : 26 जनवरी तक वेतन न मिला तो… नगरपालिका में कर्मचारियों का आक्रोश, काली पट्टी बांधकर हड़ताल कुल मिलाकर यह सत्र भाजपा के ‘वेलफेयर मॉडल’ और कांग्रेस के ‘वित्तीय कुप्रबंधन’ आरोपों के बीच होगा। सरकार लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को अपनी ताकत बताएगी, जबकि विपक्ष कर्ज और बेरोजगारी को हथियार बनाएगा। जनता की नजर इस पर रहेगी कि बजट उनकी जेब को राहत देता है या कर्ज का बोझ बढ़ाता है।
Indore Contaminated Water : भागीरथपुरा में 25 मौतों के बाद राज्य स्तरीय जांच समिति गठित, एक महीने में सौंपेगी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट

हाइलाइट्स भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा 25 पहुंचा। जांच के लिए राज्य सरकार ने गठित की समिति। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल की करेंगे अध्यक्षता। Indore Contaminated Water : मध्य प्रदेश। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की सप्लाई से हुई मौतों का आंकड़ा अब 25 पहुंच गया है। मंगलवार रात इलाज के दौरान हेमंत गायकवाड़ (51) की मौत हो गई। वे ई-रिक्शा चलाकर परिवार चलाते थे और उनके पीछे चार बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। इस घटना में कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए राज्य स्तरीय जांच समिति गठित राज्य सरकार ने अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य स्तरीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ला करेंगे। सदस्यों में प्रमुख सचिव पी. नरहरि और आयुक्त संकेत भोडवे शामिल हैं। आयुक्त इंदौर संभाग सुदाम खाड़े को सदस्य-सचिव बनाया गया है। समिति को एक माह के अंदर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपनी होगी। Athletes Mistreated Video : दो एथलीट्स के साथ बदसलूकी, मंत्री विश्वास सारंग ने रेल मंत्री को लिखा पत्र जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई समिति भागीरथपुरा में हुई दूषित जल आपूर्ति की पूरी घटना की समीक्षा करेगी। इसमें घटना के वास्तविक कारण, प्रशासनिक और तकनीकी कमियों की जांच होगी। लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए समिति सुझाव भी देगी। समिति को रिकॉर्ड मांगने और स्थल निरीक्षण का पूरा अधिकार दिया गया है। Rajgarh Youth Beaten : युवक को बांधकर पीटा, बेरहमी से खींची दाढ़ी- सिर मुंडवाया; मां बोली- दो थानों ने कटवाए चक्कर पानी में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने इस मामले में न्यायिक जांच और FIR की मांग वाली याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि पानी की जांच में कई नलकूपों में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है, जो आमतौर पर सीवेज से फैलता है। इलाके में अभी भी गंदे पानी की शिकायतें मिल रही हैं। लोग डरे हुए हैं और साफ पानी की मांग कर रहे हैं। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान मृतकों के परिजनों को मुआवजा प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है, लेकिन स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। यह घटना इंदौर की जल आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। लोग अब टैंकरों और बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं। प्रशासन ने इलाके में सफाई और क्लोरिनेशन का अभियान तेज कर दिया है।
Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए

Bhojshala Basant Panchami 2026 : भोपाल। धार के प्रसिद्ध भोजशाल में बसंत पंचमी के मौके पर होने वाले आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ी अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इस साल बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है। पहले भी ऐसा हुआ है और केंद्र सरकार के निर्णय के अनुसार जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों से मिलकर शांति से त्योहार मनाने की व्यवस्था की थी। Athletes Mistreated Video : दो एथलीट्स के साथ बदसलूकी, मंत्री विश्वास सारंग ने रेल मंत्री को लिखा पत्र ASI आदेशों का पूर्ण पालन किया जाए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ASI (पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) ने 2003, 2013 और 2016 में अपने आदेशों में स्पष्ट कर दिया था कि जब बसंत पंचमी और शुक्रवार साथ पड़ते हैं तो पूजा सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक और उसके बाद दोपहर 3:30 बजे से सूर्यास्त तक की जाएगी। दोपहर 1 से 3 बजे का समय शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए छोड़ा जाएगा। उन्होंने मांग की कि इस बार भी ASI के आदेशों का पूर्ण पालन किया जाए। Harda Public Hearing : मुआवजा न मिलने पर किसान ने कलेक्टर को ‘सम्मान’ में पहनाई माला सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ASI के आदेशों का सख्ती से पालन हो। साथ ही सांप्रदायिक उन्माद और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी हिंदू-मुस्लिम भाइयों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारा प्रदेश अमन का प्रतीक है और सरकार-प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है कि इस अमन को कानूनी रूप से स्थापित किया जाए। Rajgarh Youth Beaten : युवक को बांधकर पीटा, बेरहमी से खींची दाढ़ी- सिर मुंडवाया; मां बोली- दो थानों ने कटवाए चक्कर गौरतलब है कि, भोजशाल में वर्षों से विवाद चला आ रहा है। हिंदू पक्ष सरस्वती पूजा करता है और मुस्लिम पक्ष नमाज अदा करते हैं। ASI के पुराने आदेशों में समय बंटवारे का प्रावधान है। इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को होने से दोनों पक्षों के बीच तनाव की आशंका है। दिग्विजय सिंह के बयान से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां कांग्रेस नेता ने इस मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की भावनाओं का सम्मान हो और ASI के आदेशों का पालन हो। प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।
World Economic Forum : CM यादव दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में होंगे शामिल, देंगे निवेश और नीति की जानकारी

हाइलाइट्स मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दावोस में। वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में शामिल होंगे। राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार सृजन के नये अवसर। CM Mohan Yadav in World Economic Forum : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (21 जनवरी) दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में शामिल हो रहे हैं। यह उनका वैश्विक मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण दौरा है। सीएम यहां निवेश, नीति, उपलब्ध अवसरों और प्रदेश की तैयारियों को बताएंगे। Indore Contaminated Water : भागीरथपुरा में 25 मौतों के बाद राज्य स्तरीय जांच समिति गठित, एक महीने में सौंपेगी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट इन क्षेत्रों पर फोकस करेंगे सीएम यादव मुख्यमंत्री औद्योगिक निवेश, उन्नत तकनीक, पर्यटन, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और रक्षा उत्पादन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस करेंगे। वे राज्य की नीतिगत स्पष्टता, दीर्घकालिक विकास विजन और निवेशकों के लिए तैयारियों की विस्तार से जानकारी देंगे। दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण सेक्टर्स में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एमओयू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री औद्योगिक निवेश, उन्नत तकनीक, पर्यटन, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और रक्षा उत्पादन जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में राज्य की तैयारियों, नीतिगत स्पष्टता और दीर्घकालिक विकास के विजन की विस्तार से जानकारी देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्योग जगत के साथ राउंड टेबल चर्चाएं, नेटवर्किंग मीटिंग और वैश्विक राजनीतिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए राज्य में निवेश लाना हमारी जिम्मेदारी सीएम ने दावोस रवाना होने से पहले कहा कि आने वाले समय में हम हर फोरम पर जाएंगे। हमें बेहतर तकनीक लागू करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य में निवेश आए, रोजगार के ज्यादा मौके बनें, प्रोडक्ट सही बाजारों तक पहुंचें और प्रदेश आर्थिक रूप से समृद्ध हो। Athletes Mistreated Video : दो एथलीट्स के साथ बदसलूकी, मंत्री विश्वास सारंग ने रेल मंत्री को लिखा पत्र पर्यटन सतत विकास का माध्यम मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी विरासत भी’ के दूरदर्शी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश ने पर्यटन को समावेशी और सतत विकास का माध्यम बनाया है। हाल के वर्षों में प्रदेश में 13.30 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया है। यह प्रदेश के प्रति बढ़ते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वास को दर्शाता है। Rajgarh Youth Beaten : युवक को बांधकर पीटा, बेरहमी से खींची दाढ़ी- सिर मुंडवाया; मां बोली- दो थानों ने कटवाए चक्कर मध्यप्रदेश की प्रमुख पहचान आध्यात्मिक पर्यटन आध्यात्मिक पर्यटन मध्यप्रदेश की प्रमुख पहचान बन चुका है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में 6.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। खजुराहो, सांची, ओरछा, महेश्वर, अमरकंटक और चित्रकूट जैसे ऐतिहासिक-धार्मिक स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।
Athletes Mistreated Video : दो एथलीट्स के साथ बदसलूकी, मंत्री विश्वास सारंग ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Athletes Mistreated Video : मध्य प्रदेश। भोपाल के दो राष्ट्रीय स्तर के पोल वॉल्टर खिलाड़ियों देव मीणा और कुलदीप यादव के साथ ट्रेन यात्रा के दौरान बदसलूकी का मामला सामने आया है। दोनों खिलाड़ी मेंगलुरु में ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर भोपाल लौट रहे थे। पनवेल रेलवे स्टेशन पर टीटीई ने उनके पोल वॉल्ट को अनाधिकृत सामान बताकर ट्रेन से उतार दिया। खिलाड़ियों को घंटों स्टेशन पर फंसना पड़ा। टीटीई ने की अवैध वसूली की कोशिश देव मीणा और कुलदीप यादव ने बताया कि पोल वॉल्ट की लंबाई लगभग 5 मीटर होती है और इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है। टीटीई ने पोल ले जाने पर आपत्ति जताई और ज्यादा पैसे मांगे। खिलाड़ियों का आरोप है कि टीटीई ने वजन के बहाने अवैध वसूली की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो उन्हें ट्रेन से उतार दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। देव मीणा ने कहा कि हर जगह उन्हें इसी तरह की परेशानी होती है, चाहे ट्रेन हो या फ्लाइट। टीटीई से रिक्वेस्ट करने पर भी वह चालान की बात करते रहे। कुलदीप यादव ने कहा कि उनके साथ गलत बर्ताव हुआ और व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। मंत्री विश्वास सारंग ने लिया संज्ञान इस घटना पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने संज्ञान लिया। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखने की बात कही है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेलवे को खिलाड़ियों के खेल उपकरणों के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। खिलाड़ियों ने बताया कि जूनियर खिलाड़ियों के साथ तो और भी ज्यादा परेशानी होती होगी। वे चाहते हैं कि ट्रेन और फ्लाइट में खेल उपकरण ले जाने की सही व्यवस्था हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। क्या कहा रेलवे ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली है। रेलवे ने कहा कि जांच की जा रही है और दोषी टीटीई पर कार्रवाई होगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी करने की बात कही गई है। 🚨 India’s top pole vaulter de-boarded and detained: the 5-metre jump and the 5-hour wait Pole vault is one of the toughest events in athletics — and travelling with poles makes it even harder. This time, the challenge came from Indian Railways officials. Watch how India’s top… pic.twitter.com/l4Hrmf83jS — nnis Sports (@nnis_sports) January 19, 2026