Bhopal News : शादी का झांसा देकर धोखा, नर्स ने एनेस्थीसिया ओवरडोज लेकर दी जान

Bhopal News : भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जेके हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स ने एनेस्थीसिया दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। युवती पिछले 4 साल से अपने लिव-इन पार्टनर रूपेश साहू के साथ रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि रूपेश ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में इनकार कर दिया, जिससे युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई। Bhopal Ganja Smuggling : ‘पुष्पा’ स्टाइल गुप्त केबिन से नशे का कारोबार, STF ने किया 599 किलो गांजा जब्त रूपेश उसे मुंहबोला भाई बताकर अस्पताल पहुंचाया और फिर फरार हो गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। फॉरेंसिक टीम ने युवती के किराए के मकान से मेडिकल सामग्री जब्त की है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और रूपेश की तलाश में जुटी है। Bhopal News : नर्मदा एक्सप्रेस में अज्ञात महिला ने “टॉयलेट जाने का कहकर सौंपा बच्चा, फिर फरार ये है पूरा मामला युवती जेके हॉस्पिटल के पास किराए के मकान में रहती थी। वह रूपेश साहू के साथ 4 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। परिजनों के अनुसार, रूपेश ने शादी का झांसा दिया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इससे युवती बेहद तनाव में थी। उसने एनेस्थीसिया की दवा का ओवरडोज ले लिया। रूपेश उसे अस्पताल लेकर पहुंचा और मुंहबोला भाई बताकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। रूपेश इसके बाद गायब हो गया। MP Politics : मध्यप्रदेश में फिर किसान कर्जमाफी पर सियासत! मंत्री और पूर्व सीएम आमने- सामने परिजनों का दर्द परिजनों का कहना है कि युवती शादी के इंतजार में थी, लेकिन रूपेश के इनकार से वह टूट गई। वे रूपेश पर धोखा देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। परिवार सदमे में है और रूपेश पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। परिजनों ने कहा कि युवती का सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन धोखे ने सब कुछ छीन लिया। MP Politics : कांग्रेस का बड़ा आरोप BJP को महात्मा गांधी से तकलीफ, पंचायतों को कर रहे कमजोर पुलिस की जांच कोलार पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलते ही मर्ग दर्ज कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने मकान से दवाएं और अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस रूपेश साहू की तलाश कर रही है। अगर धोखे या उकसाने का सबूत मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। जांच में लिव-इन रिलेशनशिप की डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।
Bhopal Ganja Smuggling : ‘पुष्पा’ स्टाइल गुप्त केबिन से नशे का कारोबार, STF ने किया 599 किलो गांजा जब्त

हाइलाइट्स STF ने 599 किलो गांजा ट्रक सहित जब्त किया। ‘पुष्पा’ स्टाइल गुप्त केबिन से बरामदगी। जब्त किये गए गांजे की कीमत 1.80 करोड़। Bhopal Ganja Smuggling : भोपाल। नए साल से पहले मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नशे के कारोबार पर बड़ी सफलता हासिल की है। भोपाल और जबलपुर यूनिट की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा के पास अनूपपुर जिले के जेतहरी थाना क्षेत्र में घने जंगल मार्ग पर एक ट्रक को रोका। ट्रक से 599 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये है। ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह गांजा ओडिशा से मध्य प्रदेश लाया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। STF अधिकारियों का कहना है कि तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन सतर्कता से ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसा जा रहा है। MP Politics : मध्यप्रदेश में फिर किसान कर्जमाफी पर सियासत! मंत्री और पूर्व सीएम आमने- सामने ‘पुष्पा’ स्टाइल गुप्त केबिन से खुलासा ट्रक (क्रमांक JH 02 BL 7103) को शक के आधार पर रोका गया। जांच में पता चला कि ट्रक के अंदर लोहे की चादरों से एक गुप्त कम्पार्टमेंट बनाया गया था, जो बाहर से बिल्कुल दिखाई नहीं देता था। फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह इस छिपे हिस्से में गांजे के पैकेट भरे हुए थे। गुप्त केबिन खोलने पर बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पूरे ट्रक की तलाशी के बाद कुल 599 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। यह कार्रवाई घने जंगल में हुई, जहां तस्कर सुरक्षित रास्ता समझकर ले जा रहे थे। MP Politics : कांग्रेस का बड़ा आरोप BJP को महात्मा गांधी से तकलीफ, पंचायतों को कर रहे कमजोर दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने ट्रक चालक और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंकित विश्वकर्मा (निवासी सीधी जिला) और धनंजय सिंह पटेल (निवासी सतना जिला) हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सप्लाई चेन और अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। STF का कहना है कि ओडिशा से मध्य प्रदेश और आगे राज्यों में सप्लाई का नेटवर्क था। Bhopal News : नर्मदा एक्सप्रेस में अज्ञात महिला ने “टॉयलेट जाने का कहकर सौंपा बच्चा, फिर फरार STF की सतर्कता सराहनीय STF अधिकारियों ने बताया कि तस्कर अब फिल्मी स्टाइल में गुप्त केबिन बनाकर कानून को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन तकनीकी जांच, लोकेशन ट्रैकिंग और सतर्कता से ऐसे गिरोह पकड़े जा रहे हैं। यह कार्रवाई नए साल से पहले नशे के कारोबार पर बड़ा झटका है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। Doctors Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने पर 13 डॉक्टरों की सैलरी कटी, 25 को नोटिस नशे के खिलाफ अभियान जारी यह बड़ी बरामदगी मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की सफलता है। ओडिशा से आने वाले गांजे की तस्करी पर पुलिस की नजर है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई से तस्करों में डर पैदा हो रहा है। उम्मीद है कि यह अभियान और तेज होगा।
MP Politics : मध्यप्रदेश में फिर किसान कर्जमाफी पर सियासत! मंत्री और पूर्व सीएम आमने- सामने

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश में किसान कर्जमाफी को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तीखा हमला बोला है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सारंग ने उनकी सरकार की कर्जमाफी पर सरासर झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो चरणों में लगभग 27 लाख किसानों का 11,646 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। कमलनाथ ने जिला-वार सूची भी साझा की और कहा कि सारंग को प्रदेश की जनता और किसानों से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व सीएम ने BJP पर किसानों से रात-दिन धोखा करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर BJP ने सरकार नहीं गिराई होती तो बाकी किसानों का कर्ज भी माफ हो जाता। MP Politics : कांग्रेस का बड़ा आरोप BJP को महात्मा गांधी से तकलीफ, पंचायतों को कर रहे कमजोर कमलनाथ ने BJP से अपने चुनावी वादे पूरे करने की मांग की, जैसे गेहूं और धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देना। उन्होंने कहा कि रबी और खरीफ सीजन में किसान खाद के लिए परेशान हैं। मंत्री सारंग के बयान पर कमलनाथ का पलटवार सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने अपने विभाग की दो साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कमलनाथ सरकार पर सहकारी बैंकों की हालत बिगाड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ की “फर्जी किसानों की लोन माफी योजना” से समितियां और बैंक बर्बाद हो गए। Bhopal Metro : भोपाल मेट्रो की शुरुआत तो हुई, लेकिन सुविधाओं का ‘सिग्नल’ अब भी बंद! इस पर कमलनाथ ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह झूठा है। उन्होंने अपनी सरकार के फैसलों का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने किसानों के हित में काम किया, जबकि BJP झूठे दावों से जनता को भ्रमित कर रही है। कमलनाथ की सरकार की उपलब्धियां पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने 26,95,381 किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने जिला-वार आंकड़े साझा किए और कहा कि अगर BJP सरकार नहीं गिराती तो और किसानों को राहत मिलती। Bhopal News : नर्मदा एक्सप्रेस में अज्ञात महिला ने “टॉयलेट जाने का कहकर सौंपा बच्चा, फिर फरार कमलनाथ ने BJP से अपील की कि किसानों के कल्याण पर ध्यान दें और सभी किसानों का कर्ज तत्काल माफ करें। उन्होंने कहा कि BJP के वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। किसानों की समस्याएं उजागर कमलनाथ ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की आमदनी घट रही है। गेहूं और धान पर MSP का वादा अधर में लटका है। खाद की कमी से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि झूठे दावों की बजाय BJP किसानों से किए वादे निभाए। Vidisha News : शमशाबाद थाने में व्यापारी मारपीट कांड, 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग सियासी घमासान की वजह यह बयानबाजी सहकारिता विभाग की समीक्षा से शुरू हुई। सारंग ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जिस पर कमलनाथ ने पलटवार किया। इससे प्रदेश में किसान मुद्दे पर सियासत गरमा गई है।
MP Politics : कांग्रेस का बड़ा आरोप BJP को महात्मा गांधी से तकलीफ, पंचायतों को कर रहे कमजोर

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से नफरत है और वे ग्रामीण विकास के लिए बनी पंचायत व्यवस्था को लगातार कमजोर कर रहे हैं। CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए सर्वधर्म समभाव की बात की और कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने भाजपा की 20 साल की सरकार पर पंचायतों को अधिकारविहीन बनाने का आरोप लगाया। यह बयान भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान आया, जो ग्रामीण विकास और पंचायती राज पर केंद्रित था। कमलेश्वर पटेल ने पूर्व कांग्रेस सरकारों के प्रयासों का जिक्र किया और कहा कि भाजपा ने गांवों की तरक्की रोक दी है। Bhopal Metro : भोपाल मेट्रो की शुरुआत तो हुई, लेकिन सुविधाओं का ‘सिग्नल’ अब भी बंद! उन्होंने कई योजनाओं में फंड न देने का भी आरोप लगाया। इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। भाजपा ने इसे बेबुनियाद बताया है। पटेल का कहना है कि पंचायतें गांवों की बुनियाद हैं, लेकिन भाजपा उन्हें खोखला कर रही है। महात्मा गांधी के सपनों पर हमला कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज को मजबूत बनाने में बड़ा योगदान दिया। पंचायत सचिवों की भर्ती से लेकर गांवों का विकास कांग्रेस की नीतियों से हुआ लेकिन भाजपा की 20 साल की सरकार ने पंचायत कर्मियों को अधिकारविहीन बना दिया। Bhopal News : 2 साल से फरार इनामी बलात्कारी गिरफ्तार, नीदरलैंड-मोरक्को घूमकर लौटा आरोपी कमलेश्वर पटेल ने आरोप लगाया कि पंचायत कर्मियों के साथ बुरा व्यवहार किया गया और उनके पास अब कोई अधिकार नहीं बचा। उन्होंने कहा कि भाजपा को गांधी के नाम से द्वेष है, इसीलिए कांग्रेस की शुरू की गई योजनाओं के नाम बदल दिए गए। पंचायत योजनाओं में फंड की कमी कमलेश्वर पटेल ने भाजपा पर पंचायत विभाग की 18 योजनाओं में एक रुपये भी न खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम ग्राम सड़क योजना का जिक्र किया। मनरेगा में ग्रामीणों को 25 दिन का काम भी नहीं दिया गया। Bhopal Fraud Case : NEET परीक्षा क्लियर करवाकर डॉक्टर बनाने के नाम पर ठगी , फीस के नाम पर दो गुना पैसा वसूला एक प्रतिशत लोगों को भी 100 दिन रोजगार नहीं मिला। जॉब कार्ड धारकों की संख्या 44 हजार से ज्यादा है, लेकिन उन्हें काम नहीं दिया जा रहा। पटेल ने कहा कि बिहार में 900 करोड़ जारी हुए, जबकि मध्य प्रदेश में 179 करोड़ की घोषणा हुई लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। कांग्रेस की योजनाओं का जिक्र पूर्व सरकार में कांग्रेस ने पंचायतों में गौशाला खोलने का निर्णय लिया था। महात्मा गांधी सेवा केंद्र शुरू किया गया, लेकिन भाजपा ने इसका नाम बदलकर अटल ग्राम ई-सेवा कर दिया। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा को गांधी के नाम से इतना द्वेष है कि वे उनकी योजनाओं को मिटाने में लगे हैं। आजीविका मिशन में महिलाओं को लोन की दर 24 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत की गई थी, जो अभी भी चल रही है। Doctors Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने पर 13 डॉक्टरों की सैलरी कटी, 25 को नोटिस भाजपा पर राजनीतिक हमला कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार ग्रामीण विकास को रोक रही है। पंचायतें अधिकारविहीन हो गई हैं और गांवों की तरक्की ठप है। उन्होंने अपील की कि पंचायती राज को मजबूत बनाने की जरूरत है। यह बयान कांग्रेस की ग्रामीण क्षेत्रों में वापसी की रणनीति का हिस्सा लग रहा है। भाजपा ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया है। Central Jail Prisoner Death : भोपाल सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस की टीम आगे की रणनीति कांग्रेस नेता ने कहा कि वे ग्रामीणों के हक के लिए लड़ते रहेंगे। पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए पार्टी नए कदम उठाएगी। यह बयान मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। कुल मिलाकर, पटेल का हमला भाजपा की कमजोरियां उजागर कर रहा है।
Bhopal Metro : भोपाल मेट्रो की शुरुआत तो हुई, लेकिन सुविधाओं का ‘सिग्नल’ अब भी बंद!

Bhopal Metro : भोपाल। कुछ दिन पहले धूमधाम से शुरू हुई भोपाल मेट्रो से शहरवासी कितने संतुष्ट हैं और इसकी वास्तविक हालत क्या है, यह जानने हमारी टीम ने बिल्कुल एक आम यात्री की तरह मेट्रो का सफर किया। यात्रियों से बातचीत की, स्टेशनों का रियलिटी चेक किया। एम्स से सुभाष नगर तक सफर में हमने देखा कि यात्रियों के लिए यह अनुभव “आधा-अधूरा” साबित हो रहा है। शहर की मेट्रो फिलहाल सुविधाओं की कमी और अव्यवस्थाओं के बीच जूझ रही है। यानी देर आने के बावजूद मेट्रो दुरुस्त नहीं आई। Bhopal News : 2 साल से फरार इनामी बलात्कारी गिरफ्तार, नीदरलैंड-मोरक्को घूमकर लौटा आरोपी सवा घंटे का लंबा इंतजार भोपाल मेट्रो को शहर की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, लेकिन फिलहाल सिंगल ट्रेन ही सुभाष नगर से एम्स और एम्स से सुभाष नगर की तरफ चल रही है। ऐसे में यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सुभाष नगर से एम्स इलाज करने जा रहे एक बुजुर्ग ने बताया कि मैं हार्ट और शुगर का पेशेंट हूं, मुझे जल्दी एम्स अस्पताल पहुंचना था लेकिन 40 मिनट सुभाष नगर स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। वहां पर न बैठने की व्यवस्था थी न पीने के लिए पानी मिला। Bhopal News : नर्मदा एक्सप्रेस में अज्ञात महिला ने “टॉयलेट जाने का कहकर सौंपा बच्चा, फिर फरार मेले जैसी मैन्युअल टिकटिंग भोपाल मेट्रो में सफर करने के लिए अगर आप अभी टिकट खरीदने लाइन में लगेंगे तो आपको किसी मेले में झूले पर बैठने के लिए जिस तरह टिकट ली जाती है वैसा अनुभव होगा। दरअसल, फिलहाल भोपाल के मेट्रो स्टेशनों पर मैन्युअल टिकट मिल रही है जिनको लेकर आप मेट्रो में सफर कर सकते हैं। लेकिन शर्त यह है कि जब आप अपने डेस्टिनेशन स्टेशन पर उतर जाएंगे तो वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को आपको टिकट वापस करनी होगी। वह उसे फाड़कर एक बक्से में डाल देंगे। Bhopal Fraud Case : NEET परीक्षा क्लियर करवाकर डॉक्टर बनाने के नाम पर ठगी , फीस के नाम पर दो गुना पैसा वसूला इसमें एक और गजब की बात सामने आई कि ट्रेन में टिकट चेक करने की ड्यूटी भी स्टेशन पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स की ही है। आप किसी भी स्टेशन का टिकट लेकर कहीं भी सफर कर ले तो शायद कोई पूछने वाला या देखने वाला न मिले। स्टूडेंट्स ने कहा कितना पैसा लेंगे भोपाल मेट्रो के किराए से शहर के स्टूडेंट्स भी ना खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि एम्स से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक ₹30 लिए जा रहे हैं जबकि पब्लिक ऑटो में सिर्फ ₹15 लिए जाते हैं। इतना किराया देकर भी लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसे कम करना चाहिए या फिर स्टूडेंट्स के लिए मंथली पास जैसी सुविधाएं मेट्रो कॉरपोरेशन को देनी चाहिए। MP Cold Update : मध्य प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ा, पचमढ़ी समेत 22 शहरों में गिरा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम कहीं लिफ्ट, कहीं पार्किंग नहीं 8 में से 7 स्टेशनों पर बुनियादी काम अब भी अधूरे हैं। रानी कमलापति स्टेशन पर स्काईवॉक पर सुरक्षा के लिए सिर्फ सिंगल रेलिंग लगाई गई है, जो काफी खतरनाक हो सकती है। लिफ्ट का सिर्फ ढांचा खड़ा है। एम्स स्टेशन: एक तरफ काम पूरा है, तो दूसरी तरफ काम बाकी है। अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस: यहां निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है और यात्रियों के चलना मुश्किल है। एमपी नगर: यहां एस्केलेटर तो चालू हैं, लेकिन आम जनता के लिए पार्किंग का कोई अता-पता नहीं है। महिलाओं के लिए स्पेसिफिक टिकट विंडो नहीं है। Bhopal News : RGPV यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम के लिए कहे अपशब्द, हिन्दू समाज में आक्रोश यात्रियों की सुरक्षा सिग्नलिंग सिस्टम पूरी तरह प्रभावी नहीं होने और स्टेशनों पर पीने के पानी व बैठने की बेंचों की कमी के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जल्द सुधार किया जाएगा, लेकिन फिलहाल भोपाल मेट्रो “रफ्तार” से ज्यादा अपनी “अधूरेपन” को लेकर चर्चा में है। Rajgarh News : जल अर्पण कार्यक्रम में अफसर पहुंचे लेट तो सांसद ने छूए पैर, जानिए फिर क्या हुआ? दिल्ली मेट्रो की तुलना में काफी काम बाकी दिल्ली मेट्रो की तुलना में भोपाल में अभी काफी कुछ करना बाकी है। दिल्ली में हर 5 मिनट में एक मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होती है, टिकट के लिए टोकन सिस्टम है लेकिन भोपाल में फिलहाल डेढ़ घंटे का इंतजार है। मैन्युअल टिकट खरीदने पड़ते हैं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से यात्री परेशान हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि मेट्रो सुभाष नगर से एम्स तक काफी कम डिस्टेंस के लिए चल रही है। Vidisha News : शमशाबाद थाने में व्यापारी मारपीट कांड, 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग इसे कोलार, न्यू मार्केट, मंडीदीप और सीहोर तक कनेक्ट करना चाहिए ताकि बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ मिल सके। भोपाल मेट्रो शुरू तो हो गई, लेकिन लंबा इंतजार, मैन्युअल टिकटिंग और अधूरी सुविधाओं के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Bhopal News : 2 साल से फरार इनामी बलात्कारी गिरफ्तार, नीदरलैंड-मोरक्को घूमकर लौटा आरोपी

Bhopal News : भोपाल। कोलार रोड थाने में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये इनामी आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी माधव प्रकाश अपराध के बाद विदेश भाग गया था और मोरक्को, नीदरलैंड तथा सूरीनाम की यात्राएं कर मौज कर रहा था। भारत लौटते ही पुलिस ने उसे राजस्थान के जैसलमेर जिले से दबोच लिया। मोबाइल लोकेशन, सीडीआर और पासपोर्ट नवीनीकरण आवेदन की सूचना से पुलिस को सफलता मिली। आरोपी पर धारा 376, 366, 354, 506 भादवि और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम की मेहनत से यह गिरफ्तारी हुई। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल लाया जा रहा है। Bhopal News : नर्मदा एक्सप्रेस में अज्ञात महिला ने “टॉयलेट जाने का कहकर सौंपा बच्चा, फिर फरार ये है पूरा मामला घटना 26 फरवरी 2024 की है, जब पीड़िता ने कोलार रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपी माधव प्रकाश ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और नाबालिग पर गलत नजर रखी। प्रकरण क्रमांक 148/24 दर्ज हुआ। अपराध के बाद आरोपी फरार हो गया और विदेश भाग निकला। वह मोरक्को, नीदरलैंड और सूरीनाम घूमता रहा। 2 साल तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। इनामी घोषित होने के बावजूद वह बेखौफ था। Bhopal Fraud Case : NEET परीक्षा क्लियर करवाकर डॉक्टर बनाने के नाम पर ठगी , फीस के नाम पर दो गुना पैसा वसूला ऐसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मोबाइल लोकेशन और सीडीआर का विश्लेषण किया। पता चला कि आरोपी राजस्थान में है और पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। पासपोर्ट कार्यालय से सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। जैसलमेर में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस की तकनीकी जांच और सतर्कता का नतीजा है। Pachmarhi Tourism Winter : सतपुड़ा की वादियों में ठंड का मजा, पचमढ़ी में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या इन धाराओं के तहत मामला दर्ज आरोपी पर गंभीर धाराएं लगी हैं – 376, 376(2), 366, 354, 506 भादवि और 7/8 पॉक्सो एक्ट। उसे भोपाल लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान जारी रहेगा।
Bhopal News : नर्मदा एक्सप्रेस में अज्ञात महिला ने “टॉयलेट जाने का कहकर सौंपा बच्चा, फिर फरार

Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अनूपपुर से रानी कमलापति स्टेशन आ रही नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में एक अज्ञात महिला ने नवजात शिशु को सहयात्री को सौंप दिया और “टॉयलेट जा रही हूं” कहकर फरार हो गई। महिला कभी लौटकर नहीं आई। सहयात्री क्रांति ने बच्चे को लेकर रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल पहुंची और कोलार थाने में सूचना दी। Bhopal News : RGPV यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम के लिए कहे अपशब्द, हिन्दू समाज में आक्रोश पुलिस और जीआरपी नवजात के परिजनों और महिला की तलाश में जुटी हुई है। सोशल मीडिया को आखिरी उम्मीद मानकर पुलिस वीडियो और फोटो वायरल कर रही है ताकि महिला की पहचान हो सके। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। ये है पूरा मामला ट्रेन में यात्रा कर रही महिला (उम्र 25-30 वर्ष, सांवली रंगत) ने सहयात्री क्रांति को नवजात शिशु सौंपते हुए कहा कि वह टॉयलेट जा रही है और बच्चे को पकड़ने को कहा। महिला कभी वापस नहीं लौटी। Bhopal Fraud Case : NEET परीक्षा क्लियर करवाकर डॉक्टर बनाने के नाम पर ठगी , फीस के नाम पर दो गुना पैसा वसूला ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पहुंची तो क्रांति ने बच्चे को लेकर भोपाल आकर कोलार थाने में सूचना दी। बच्चा स्वस्थ है और फिलहाल सुरक्षित जगह पर रखा गया है। महिला की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सोशल मीडिया पर अपील की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई कोलार पुलिस और जीआरपी संयुक्त रूप से जांच कर रही है। महिला की तलाश के लिए ट्रेन के सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया है। अनूपपुर से रानी कमलापति तक के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। Doctors Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने पर 13 डॉक्टरों की सैलरी कटी, 25 को नोटिस पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान जल्द हो जाएगी। नवजात के परिजनों की तलाश भी जारी है। अगर कोई जानकारी हो तो पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।
Bhopal Fraud Case : NEET परीक्षा क्लियर करवाकर डॉक्टर बनाने के नाम पर ठगी , फीस के नाम पर दो गुना पैसा वसूला

Bhopal Fraud Case : भोपाल। नीट परीक्षा क्लियर करने वाले छात्रों को डॉक्टर बनाने का लालच देकर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी के आकृति इको सिटी में “एमबीबीएस वाला” नाम से चल रहे ऑफिस के संचालकों पर आरोप है कि उन्होंने काउंसलिंग और बेहतर कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर छात्रों और उनके परिवारों से दोगुनी फीस वसूल की। कॉलेज की असली फीस 3 लाख रुपये होने पर 6 लाख रुपये तक ठग लिए गए। संचालक नीट क्वालिफाई छात्रों के नंबर साइट से निकालकर कॉन्टैक्ट करते थे और लालच देकर फंसाते थे। अब पीड़ित छात्र और परिवार पैसे वापस लेने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ऑफिस ज्यादातर खाली रहता है और संचालक बाहर होने का बहाना बनाते हैं। पीड़ितों ने कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर पैसे वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है। Doctors Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने पर 13 डॉक्टरों की सैलरी कटी, 25 को नोटिस क्वालिफाई छात्रों के निकालते थे नंबर आरोप है कि संचालक मो. समीर, सैफ और नीतेश राजपूत नीट की आधिकारिक साइट से क्वालिफाई छात्रों के नंबर निकालते थे। फिर फोन करके बेहतर कॉलेज और आसान काउंसलिंग का लालच देते थे। छात्रों को विश्वास में लेकर फीस के नाम पर दोगुना पैसा वसूलते थे। कई छात्रों ने लाखों रुपये दे दिए, लेकिन एडमिशन नहीं हुआ या सामान्य कॉलेज मिला। ऑफिस आकृति इको सिटी में है, लेकिन पीड़ित पहुंचते हैं तो खाली मिलता है। संचालक फरार बताए जा रहे हैं। MP Cold Update : मध्य प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ा, पचमढ़ी समेत 22 शहरों में गिरा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम पीड़ितों की स्थिति पीड़ित परिवार और छात्र परेशान हैं। कई दिनों से ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं। महाराष्ट्र के जलगांव से भी पीड़ित भोपाल पहुंचे हैं। एक पीड़िता (महिला) ने बताया कि लाखों रुपये दिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। एक अन्य पीड़ित (पुरुष) ने कहा कि सपना टूट गया और परिवार कर्ज में डूब गया। पीड़ितों ने पुलिस और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। Vidisha News : शमशाबाद थाने में व्यापारी मारपीट कांड, 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पुलिस जांच शुरू पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर को आवेदन दिया है। पुलिस जांच शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह मामला साइबर फ्रॉड और ठगी की श्रेणी में आता है। संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। छात्रों से अपील है कि एडमिशन के लिए केवल आधिकारिक चैनल का इस्तेमाल करें।
Doctors Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने पर 13 डॉक्टरों की सैलरी कटी, 25 को नोटिस

Bhopal Doctors Fake Attendance : भोपाल। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी अटेंडेंस का बड़ा मामला सामने आया है। सार्थक ऐप के जरिए डॉक्टरों ने फर्जी तरीके से हाजिरी लगाई, जिसमें एक डॉक्टर की अटेंडेंस में अलग-अलग चेहरों की तस्वीरें दर्ज हुईं। कुछ डॉक्टरों ने 500 किलोमीटर दूर से ऐप पर अटेंडेंस मार्क की। यह गड़बड़ी CMHO कार्यालय की नियमित समीक्षा में पकड़ी गई। CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 डॉक्टरों की 7 दिन से एक माह तक की सैलरी काटने के आदेश जारी किए। साथ ही 25 डॉक्टरों को नोटिस भेजा गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए की गई है। मामले से विभाग में हड़कंप मच गया है। Pachmarhi Tourism Winter : सतपुड़ा की वादियों में ठंड का मजा, पचमढ़ी में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या फर्जी अटेंडेंस की गड़बड़ी कैसे पकड़ी गई सार्थक ऐप स्वास्थ्य कर्मियों की अटेंडेंस ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल होता है। इसमें लोकेशन और फेशियल रिकग्निशन की सुविधा है। लेकिन कुछ डॉक्टरों ने इसका दुरुपयोग किया। एक डॉक्टर की प्रोफाइल में अलग-अलग चेहरों की फोटो दर्ज हुईं, जो फर्जीवाड़े का सबूत बनी। कई डॉक्टरों ने ड्यूटी स्थान से 500 किलोमीटर दूर से ऐप पर हाजिरी लगाई। CMHO कार्यालय की नियमित जांच में यह अनियमितता सामने आई। डॉ. मनीष शर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच टीम गठित की। Vidisha News : शमशाबाद थाने में व्यापारी मारपीट कांड, 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग CMHO की सख्त कार्रवाई CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने गड़बड़ी पाए गए 13 डॉक्टरों की सैलरी काटने के आदेश जारी किए। कुछ की 7 दिन तो कुछ की एक माह की सैलरी कटी। कुल 25 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर आगे कार्रवाई होगी। विभाग का कहना है कि ऐसे फर्जीवाड़े से मरीजों की सेवा प्रभावित होती है और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
MP Cold Update : मध्य प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ा, पचमढ़ी समेत 22 शहरों में गिरा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

MP Cold Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में कोहरा कम रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। इससे कई हिस्सों में सर्दी और तेज हो जाएगी। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी इस सीजन का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहडोल जिले का कल्याणपुर दूसरा सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 6.3 डिग्री दर्ज हुआ। गुरुवार सुबह कई जिलों में हल्का-मध्यम कोहरा देखा गया, लेकिन अगले दिनों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। Doctors Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने पर 13 डॉक्टरों की सैलरी कटी, 25 को नोटिस सबसे ठंडे स्थान पचमढ़ी में ठंड ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्याणपुर (शहडोल) में 6.3 डिग्री, नौगांव में 7 डिग्री, राजगढ़ में 7.4 डिग्री, मलाजखंड में 7.6 डिग्री, रीवा में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.3 डिग्री और रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला में करीब 9 डिग्री तापमान रहा। Pachmarhi Tourism Winter : सतपुड़ा की वादियों में ठंड का मजा, पचमढ़ी में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या बड़े शहरों का हाल भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में 10 डिग्री, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सुबह कई जगहों पर कोहरा छाया रहा, लेकिन धीरे-धीरे कम हो रहा है। Central Jail Prisoner Death : भोपाल सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस की टीम कोहरे का असर गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में हल्का से मध्यम कोहरा रहा। कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर पड़ा है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे लेट चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।