Online Marriage Certificate : अब घर बैठे मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट, ऑफिस आने की जरूरत नहीं

Bhopal Marriage Certificate Online

Online Marriage Certificate : मध्य प्रदेश। भोपाल नगर निगम ने विवाह पंजीयन को पूरी तरह ऑनलाइन करने की बड़ी पहल की है। अब मैरिज सर्टिफिकेट घर बैठे ही मिलेगा। लोग निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन (Municipal Commissioner Sanskruti Jain)  ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक में इसकी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर जैन ने कहा कि मैरिज सर्टिफिकेट अब केवल ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए निगम की वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अपलोड होने के बाद वार्ड में पदस्थ निगम कर्मचारी दस्तावेजों के आधार पर घर पर जाकर पंचनामा बनाएंगे और सत्यापन करेंगे। सत्यापन पूरा होने पर डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट आवेदक खुद डाउनलोड कर सकेंगे। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट प्रक्रिया इस प्रकार होगी: निगम वेबसाइट www.bmconline.gov.in पर जाएं। होमपेज पर सिटीजन सर्विसेज विकल्प चुनें। मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें। अपलोड होने पर 1100 रुपये ऑनलाइन पेमेंट करें। ये हैं जरूरी दस्तावेज: दूल्हा-दुल्हन, माता-पिता और गवाहों के आधार कार्ड। शादी का कार्ड और शादी स्थल का प्रमाण पत्र। Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़ तय समय में शिकायतों का निराकरण मैरिज शाखा के अधिकारी केवल दूल्हा-दुल्हन को ऑफिस बुलाएंगे। जोनल अधिकारी और एएचओ घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और प्रमाणपत्र देंगे। बैठक में कमिश्नर जैन ने अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को 50 दिन से ज्यादा लंबित नहीं रहने देना है। तय समय में शिकायतों का निराकरण करें, वरना सख्त कार्रवाई होगी। Harda News : अय्याश अधिकारी की मनमर्जी! तनखा बढ़ाने के नाम पर मेड का किया शारीरिक शोषण बकायादारों से होगी वसूली संपत्ति कर और बकाया राशि की वसूली पर जोर देते हुए बड़े बकायादारों से प्रभावी ढंग से पैसा वसूलने के निर्देश दिए। लीज रेंट की राशि भी सख्ती से जमा कराने को कहा। यह पहल नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा है। पहले निगम दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब घर बैठे काम हो जाएगा। डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता भी बढ़ेगी। निगम ने जल्द सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है ताकि सुविधा जल्द शुरू हो सके।

MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट

MP Cold Update

MP Cold Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड का दौर लगातार जारी है और राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। मालवा-निमाड़ क्षेत्र यानी इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है। शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहां कितना तापमान राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, इंदौर में 4.5 डिग्री, ग्वालियर में 9.3 डिग्री, उज्जैन में 7.3 डिग्री और जबलपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों में भी ठंड ने लोगों को ठिठुरन दी। MP Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश को मिल सकते हैं नए मंत्री! नए साल में कैबिनेट विस्तार के संकेत उत्तरी हिस्से ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग में घना कोहरा छाया है। शुक्रवार सुबह भी 13 जिलों में कोहरे का असर रहा। विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि 1 किलोमीटर बाद कुछ साफ नहीं दिख रहा। कोहरे से ट्रेन और फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। फ्लाइट्स 1 घंटे लेट दिल्ली से इंदौर-भोपाल आने वाली कई ट्रेनें 30 मिनट से 5 घंटे तक लेट रहीं। पंजाब मेल, शताब्दी, झेलम, सचखंड, मालवा समेत कई ट्रेनें देरी से चलीं। भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, गोवा और बेंगलुरु की फ्लाइट्स भी 20 मिनट से 1 घंटे लेट हुईं। Harda News : अय्याश अधिकारी की मनमर्जी! तनखा बढ़ाने के नाम पर मेड का किया शारीरिक शोषण इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा में भी कोहरा रहेगा। विजिबिलिटी 1 से 4 किलोमीटर के बीच रह सकती है। Bhopal Press Conference : MP सरकार के 2 साल, PWD विभाग ने जनता के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड जेट स्ट्रीम की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई, जो ठंड बढ़ाने का मुख्य कारण है। दिसंबर-जनवरी ठंड के पीक महीने हैं। इस बार नवंबर में ही रिकॉर्ड सर्दी पड़ चुकी है। भोपाल में 15 दिन शीतलहर चली, जो 1931 के बाद सबसे लंबी है।