MP Congress Protest : कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय! पुलिस को लेना पड़ा बड़ा एक्शन, जमकर मचा बवाल

MP Congress Protest

MP Congress Protest : भोपाल। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अदालत से राहत मिलने के बाद कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर भाजपा को घेरने की कोशिश की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर से भाजपा मुख्यालय का घेराव करने निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें 5 नंबर स्टॉप के पास रोक लिया। यहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई और पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। MP Congress Protest : कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय! पुलिस को लेना पड़ा बड़ा एक्शन, जमकर मचा बवाल प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका। धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन चलाया, जिससे कार्यकर्ता पीछे हटे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार गांधी परिवार को फंसाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अदालत से राहत मिलने के बाद यह प्रदर्शन भाजपा की ‘दबाव की राजनीति’ के खिलाफ था। MP News : मध्यप्रदेश कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, 15 दिन में 2 जिला अध्यक्ष कर चुके रिजाइन जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस दफ्तर से निकले जुलूस में नारे लगाए जा रहे थे। पुलिस ने पहले से तैयारी कर रखी थी और भारी बल तैनात था। 5 नंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस रोका गया। जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तो धक्कामुक्की हुई और वाटर कैनन चलाया गया। Sehore GST Raid : सरिया-सीमेंट कारोबारी पर GST की रेड, अधिकारी स्टॉक, दस्तावेज की कर रहे जांच घायल कार्यकर्ताओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कांग्रेस ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। पार्टी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने की कोशिश की गई। यहां देखिये प्रदर्शन के वीडियो

Sehore GST Raid : सरिया-सीमेंट कारोबारी पर GST की रेड, अधिकारी स्टॉक, दस्तावेज की कर रहे जांच

Sehore GST Raid

Sehore GST Raid : मध्य प्रदेश। सीहोर में स्टेट जीएसटी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बुधवार दोपहर भोपाल से आई जीएसटी टीम ने बिजली घर चौराहे स्थित सरिया और सीमेंट कारोबारी मैसर्स खेमचंद मदनलाल (मामाजी चूने वाले) के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिनमें महिला अधिकारी भी मौजूद थीं। Sehore GST Raid : सरिया-सीमेंट कारोबारी पर GST की रेड, अधिकारी स्टॉक, दस्तावेज की कर रहे जांच टीम दोपहर में अचानक प्रतिष्ठान पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने सीमेंट व सरिया के स्टॉक की गिनती की और खरीद-बिक्री से जुड़े बिल, वाउचर, रजिस्टर तथा अन्य दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की। कम्प्यूटराइज्ड रिकॉर्ड की भी जांच हुई। सूत्रों के अनुसार, टैक्स से संबंधित अनियमितताओं की शक में यह कार्रवाई की गई है। MP News : मध्यप्रदेश कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, 15 दिन में 2 जिला अध्यक्ष कर चुके रिजाइन छापे के दौरान प्रतिष्ठान पर व्यापारिक गतिविधियां कुछ समय के लिए ठप हो गईं। टीम ने गोपनीयता बनाए रखी और कोई जानकारी साझा नहीं की। कुछ अधिकारी प्रतिष्ठान संचालक के बेटे को साथ लेकर उनके घर और अन्य जगहों पर भी जांच करने गए।

MP News : मध्यप्रदेश कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, 15 दिन में 2 जिला अध्यक्ष कर चुके रिजाइन

Harshvijay Gehlot resigns

MP News : रतलाम। मध्यप्रदेश कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने सैलाना विधानसभा क्षेत्र और पारिवारिक दायित्वों का हवाला देते हुए कहा कि वे जिला अध्यक्ष का दायित्व ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब रात में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें उनके विरोधी सुरेश डिंडोर को सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। Betul News : वन विकास निगम के बैतूल संभागीय प्रबंधक के विरुद्ध पूरा कार्यालय लामबंद हर्षविजय गेहलोत हाल ही में सैलाना विधानसभा चुनाव हारे हैं। सूत्रों के अनुसार, संगठन में अपने पसंदीदा नेताओं को पद न मिलने से वे नाराज थे। ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में विरोधी गुट को तरजीह मिलने से असंतोष बढ़ गया। गेहलोत ने इस्तीफे में स्पष्ट कहा कि व्यक्तिगत कारणों से वे पद पर नहीं रह सकते। यह 15 दिनों में दूसरा बड़ा इस्तीफा है। कुछ दिन पहले अलीराजपुर जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने भी पद छोड़ दिया था। इससे कांग्रेस में आंतरिक कलह की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के कई नेता संगठन में गुटबाजी और पद वितरण पर असंतोष जता रहे हैं। Alcohol Promotion Trend : सोशल मीडिया पर एल्कोहल प्रमोशन का ट्रेंड, इंफ्लुएंसर चला रहे नशाखोरी की चेन कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पद वितरण में असंतुलन और गुटबाजी मुख्य कारण हैं। सुरेश डिंडोर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना हर्षविजय गेहलोत का आखिरी ट्रिगर बना। बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 2 साल का कार्यकाल पूरा करते हुए मंगलवार को ही 780 ब्लॉक और उप ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नियुक्ति के दूसरे ही दिन रतलाम जिला अध्यक्ष का इस्तीफा आ गया।

Betul News : वन विकास निगम के बैतूल संभागीय प्रबंधक के विरुद्ध पूरा कार्यालय लामबंद

Betul

Betul News : बैतूल। मध्यप्रदेश वन विकास निगम के बैतूल संभागीय कार्यालय में कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। संभागीय प्रबंधक आरके अवधिया पर मानसिक प्रताड़ना और आवश्यक विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं और 23 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मुख्य मांग प्रबंधक को हटाना है। MP Tiger Deaths : टाइगर्स की मौत से दहल उठा मध्यप्रदेश! 1 हफ्ते में 6 और सालभर में 54 की गई जान यह मामला रामपुर भतोडी परियोजना मंडल का है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधक अति आवश्यक कार्यों की फाइलें रोक रहे हैं। मेडिकल अवकाश तक देने को तैयार नहीं। बुजुर्ग भृत्य महिला को भी रात 9 बजे तक कार्यालय में बैठाया जा रहा है। इससे पूरे स्टाफ में आक्रोश है। कर्मचारियों ने कहा कि प्रबंधक का व्यवहार असहनीय हो गया है और काम का माहौल खराब हो रहा है। MP Assembly Special Session : भाजपा बोली- कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी! मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में बवाल कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है और कहा कि अगर प्रबंधक नहीं हटाए गए तो 23 दिसंबर से हड़ताल शुरू कर देंगे। काली पट्टी बांधकर काम करना उनका शांतिपूर्ण विरोध है। पूरे कार्यालय के कर्मचारी एकजुट हैं और प्रबंधक के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधक व्यक्तिगत रंजिश में फाइलें रोकते हैं और स्टाफ को मानसिक तनाव देते हैं। बुजुर्ग महिला कर्मचारी को देर रात तक रोकना अमानवीय है। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात, 22 जिलों में अलर्ट निगम के उच्च अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मामले की जांच की बात कही जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। इससे परियोजना कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

MP Tiger Deaths : टाइगर्स की मौत से दहल उठा मध्यप्रदेश! 1 हफ्ते में 6 और सालभर में 54 की गई जान

MP Tiger Deaths

MP Tiger Deaths : भोपाल। देश का टाइगर स्टेट कहलाने वाला मध्यप्रदेश बाघों की मौतों से हिल गया है। साल 2025 में अब तक 54 टाइगरों की मौत हो चुकी है, जो प्रोजेक्ट टाइगर (1973) शुरू होने के बाद एक साल में सबसे ज्यादा है। पिछले एक हफ्ते में ही 6 बाघों की मौत ने सबको चौंका दिया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 54 मौतों में से 36 रहस्यमय हैं। कई मामलों में शिकारी पंजे काटकर ले गए, कुछ में कैमरे में शिकारी पकड़े गए। अन्य कारणों में ट्रेन एक्सीडेंट, करंट लगना और टेरिटोरियल फाइट शामिल हैं। Alcohol Promotion Trend : सोशल मीडिया पर एल्कोहल प्रमोशन का ट्रेंड, इंफ्लुएंसर चला रहे नशाखोरी की चेन हर साल मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है: 2021 – 34 मौतें 2022 – 43 मौतें 2023 – 45 मौतें 2024 – 46 मौतें 2025 (अब तक) – 54 मौतें वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट अजय दुबे ने चिंता जताई कि वन विभाग को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। शिकार रोकना, सुरक्षित कॉरिडोर बनाना और शहरों के बढ़ते दायरे से जंगलों को बचाना जरूरी है। ह्यूमन-एनिमल कन्फ्लिक्ट भी बड़ा खतरा बन रहा है। Public Bus Transport Service : सीएम यादव का बड़ा ऐलान, सालों से बंद परिवहन सेवा होगी शुरू सियासत भी गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार और वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि टाइगर संरक्षण सबकी जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार शिकार रोकने और जंगलों बचाने में असफल साबित हुई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने जवाब दिया कि प्रदेश को टाइगर स्टेट बनाने में भाजपा की सरकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टाइगर्स के जिस तरह से मौत हो रही है वह चिंताजनक है और इस दिशा में सुधार के लिए हर कदम उठाया जाएगा। International Forest Fair : भोपाल अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 आज से शुरू, सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन वन विभाग हरकत में आ गया है। रहस्यमय मौतों की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और पेट्रोलिंग टीमें लगाई गई हैं। हालिया मामला बांधवगढ़ का है, जहां चंदिया वन परिक्षेत्र में कथली नदी के पास एक टाइगर का शव मिला। इलाका सील कर जांच शुरू की गई। विभाग का दावा है कि ज्यादातर मौतें प्राकृतिक कारणों से हुईं, क्योंकि टाइगरों की संख्या बढ़ी है तो नेचुरल डेथ भी ज्यादा हैं।

Alcohol Promotion Trend : सोशल मीडिया पर एल्कोहल प्रमोशन का ट्रेंड, इंफ्लुएंसर चला रहे नशाखोरी की चेन

Alcohol promotion trend on social media

Alcohol Promotion Trend : इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक तरफ पुलिस नशाखोरी पर लगाम लगाने में जुटी है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स धड़ल्ले से अल्कोहल का प्रमोशन कर रहे हैं। कई पॉपुलर इंफ्लुएंसर अपनी रील्स और पोस्ट्स में शराब को स्टाइलिश और कूल लाइफस्टाइल का हिस्सा दिखा रहे हैं। इन पोस्ट्स में न तो कोई चेतावनी लिखी जा रही है और न ही 18+ का संकेत दिया जा रहा। इससे कम उम्र के फॉलोअर्स पर गलत असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। शहर में हाल के दिनों में अल्कोहल प्रमोशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इंदौरी नगरी, इंदौर फूड एक्सप्लोरर, शाइनी, इंदौर रील ग्राम, फ्लेवर्स ऑफ इंदौर जैसे सोशल मीडिया अकाउंट नई ड्रिंक्स, ऑफर्स और पार्टी नाइट्स का खुलकर प्रमोशन कर रहे हैं। इन पेजों पर लाखों फॉलोअर्स हैं। खासकर 31 दिसंबर की क्लब पार्टियों को प्रमोट करने में इंफ्लुएंसर्स का इस्तेमाल हो रहा है, जहां ड्रिंक करने वालों को लुभावने ऑफर्स दिए जा रहे हैं। मार्केट से जुड़े लोगों के मुताबिक, अल्कोहल ब्रांड्स सामान्य प्रोडक्ट्स की तुलना में 5 से 6 गुना ज्यादा पेमेंट देते हैं। यही वजह है कि कई क्रिएटर्स कमाई को प्राथमिकता देकर सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी भूल रहे हैं। हालांकि कुछ इंफ्लुएंसर जिम्मेदार भी हैं। इंदौर शहर पेज के ऑनर शुभम सिसोदिया और अतुल्य इंदौर के दीपक बागोरा ने कहा कि नशे को किसी भी तरह प्रमोट करना सही नहीं। हम अपनी सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी समझते हैं, इसलिए नशे का प्रचार नहीं करते। आबकारी अधिनियम के तहत बिना लाइसेंस शराब का प्रचार या प्रमोशन अपराध है। इसमें 6 महीने तक की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है। इंदौर पुलिस अब इस मामले में सख्त नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि यह सोशल मीडिया गाइडलाइंस और आबकारी नियमों का उल्लंघन है। ऐसे हैंडल्स पर नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी। इंदौर में करीब 200 से ज्यादा इंफ्लुएंसर्स सक्रिय हैं और सोशल मीडिया मार्केटिंग इंडस्ट्री 50 करोड़ से अधिक की हो चुकी है। मोटी कमाई के लालच में जिम्मेदारी भूलना युवाओं के लिए खतरनाक है।

Public Bus Transport Service : सीएम यादव का बड़ा ऐलान, सालों से बंद परिवहन सेवा होगी शुरू

Public Bus Transport Service

Public Bus Transport Service : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 से प्रदेश में सार्वजनिक बस परिवहन सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। यह सेवा सालों से बंद पड़ी थी और अब सरकार इसे नई ऊर्जा के साथ शुरू करने जा रही है। सीएम ने सदन में बोलते हुए कहा कि परिवहन सुविधा जनता की मूलभूत जरूरत है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। नई बस सेवा से यात्रा आसान और सस्ती होगी। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। बसों की खरीद, रूट प्लानिंग और अन्य तैयारियां चल रही हैं। Bhopal News : राहुल- सोनिया को कोर्ट से राहत! ED की कार्रवाई के खिलाफ आज भाजपा कार्यालय घेरेगी कांग्रेस यह ऐलान विशेष सत्र में विकास और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के विषय पर चर्चा के दौरान किया गया। विपक्ष ने भी इस फैसले का स्वागत किया, हालांकि कुछ ने पूछा कि इतनी देरी क्यों हुई। सीएम ने जवाब दिया कि पुरानी व्यवस्था में कई खामियां थीं, अब नई और आधुनिक सेवा शुरू की जाएगी। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक बस सेवा पहले MPSRTC (मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) के तहत चलती थी, लेकिन घाटे और अन्य कारणों से यह बंद हो गई थी। प्राइवेट बसें ही मुख्य रूप से चल रही थीं। अब सरकार फिर से सरकारी बस सेवा शुरू कर लोगों को राहत देना चाहती है। International Forest Fair : भोपाल अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 आज से शुरू, सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन यह सेवा शुरू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य स्टाफ की भर्ती होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होने से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

MP Assembly Special Session : भाजपा बोली- कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी! मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में बवाल

Congress protests over MNREGA

MP Assembly Special Session : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में मनरेगा योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव पर बड़ा हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी की पदचिन्हों पर चलने की बात तो करती है, लेकिन उनके नाम पर चल रही योजनाओं के नाम बदल रही है। इससे साफ है कि भाजपा गांधी उपासक नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि इस तरह के कृत्य को वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि यह सरकार महात्मा गांधी की पदचिन्हों पर चलने की तो बात करती है, पर उनके नाम पर योजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्हें बदल रही है, इससे साफ होता है कि वास्तव में यह लोग गांधी उपासक नहीं है। कांग्रेस इस तरह के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस ने आगे कहा कि, आपने प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री जन धन योजना सहित तमाम नाम रखे हमने विरोध नहीं किया लेकिन यदि आप महात्मा गांधी के नाम से संचालित की जा रही योजनाओं को नाम बदलेंगे तो बर्दाश्त नहीं होगा। कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी है। सोनिया गांधी के चक्कर में कांग्रेस भगवान राम का विरोध करती है। इस देश में राम के खिलाफ जो भी गया, उसकी राजनीति खत्म हो गई, चाहे रावण हो या कांग्रेस। शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के दिल और मन में गांधी जी बसे हैं। भाजपा गांधी जी के विचारों को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है और राम मंदिर का निर्माण भी कराया गया। यह विवाद विशेष सत्र के दौरान उभरा, जहां विकास और अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। कांग्रेस ने इसे भाजपा की दोहरी नीति बताया, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर राम विरोधी होने का आरोप लगाया। सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। यह मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है। कांग्रेस इसे गांधी जी का अपमान बता रही है, जबकि भाजपा इसे कांग्रेस की राम विरोधी मानसिकता का प्रमाण बता रही है। दोनों पार्टियां अपने-अपने आधार पर मुद्दे को भुना रही हैं। सदन में प्रदर्शन से कार्यवाही प्रभावित हुई और स्पीकर ने व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की। प्रदेश की राजनीति में गांधी और राम जैसे मुद्दे हमेशा संवेदनशील रहे हैं। यह हंगामा आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है। दोनों पक्षों ने अपने बयानों से एक-दूसरे पर हमला बोला है।

Bhopal News : राहुल- सोनिया को कोर्ट से राहत! ED की कार्रवाई के खिलाफ आज भाजपा कार्यालय घेरेगी कांग्रेस

MP Congress

Bhopal News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी भाजपा मुख्यालय का घेराव करने की तैयारी में है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यालय से भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच करेंगे। यह घेराव नेशनल हेराल्ड केस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ED की कार्रवाई और अदालत से मिली राहत के विरोध में किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा दबाव और डराने की सियासत कर रही है। एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि ED जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा है। अदालत ने गांधी परिवार को राहत दी है, लेकिन भाजपा की साजिश जारी है इसलिए आज भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात, 22 जिलों में अलर्ट यह प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है जब गांधी परिवार पर ED की कार्रवाई को लेकर देशभर में बहस छिड़ी है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताती है। भोपाल में घेराव की तैयारी से शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग की और अतिरिक्त बल तैनात किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। कांग्रेस के अन्य नेता भी इस घेराव में शामिल होंगे। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन संदेश साफ है कि एजेंसियों का राजनीतिक उपयोग बंद हो। भाजपा ने इसे कांग्रेस की हताशा बताया है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि ED स्वतंत्र संस्था है और कानून अपना काम कर रही है। International Forest Fair : भोपाल अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 आज से शुरू, सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन यह घेराव भोपाल की राजनीति को और गरमा सकता है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं। कांग्रेस इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बता रही है, जबकि भाजपा इसे विपक्ष की साजिश कह रही है।

MP Cold Update : मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात, 22 जिलों में अलर्ट

MP Cold Weather Update

MP Cold Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। राजधानी भोपाल में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह पिछले 10 सालों में तीसरी सबसे ठंडी रात मानी जा रही है। International Forest Fair : भोपाल अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 आज से शुरू, सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। शाजापुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंदसौर में 4.6 डिग्री, इंदौर में 5.4 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री और रीवा में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। ग्वालियर और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जबकि उज्जैन में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ठंड के साथ घना कोहरा बड़ी परेशानी बन गया है। कई जिलों में सुबह विजिबिलिटी बेहद कम रही। रीवा, मुरैना और रायसेन में कुछ जगहों पर 50 मीटर तक ही दिखाई दिया। सरकार के 2 साल पूरे : स्वास्थ्य मंत्री ने जनता के सामने रखा विभाग का हेल्थ स्कोर भोपाल में विजिबिलिटी 500 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच रही। कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर साफ दिखा। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर सहित 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को सुबह और रात में सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और वाहन धीरे चलाने की सलाह दी है। ठंड जनित बीमारियों से बचाव के लिए डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है। Betul News : प्यार के दुश्मन समाज के ठेकेदार! इंटर कास्ट मैरिज की तो लगा दिया जुर्माना किसानों को भी सतर्क रहने की हिदायत है, क्योंकि कोहरे और ठंड से फसलों पर पाला पड़ सकता है। फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही। ठंड और कोहरे का यह दौर जारी रहेगा।

International Forest Fair : भोपाल अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 आज से शुरू, सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

CM Mohan Yadav

International Forest Fair : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में 11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले की शुरुआत आज से हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेले का शुभारंभ करेंगे। यह मेला संस्कृति, स्वाद और विज्ञान का अनोखा संगम पेश करेगा। मेले में 24 राज्यों से जड़ी-बूटियों समेत करीब 350 स्टॉल लगेंगे। 200 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सक और विशेषज्ञ मुफ्त परामर्श देंगे। मेला 17 से 23 दिसंबर तक चलेगा। हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। 17 दिसंबर को डिंडौरी की परंपरागत नृत्य प्रस्तुति होगी। 18 दिसंबर को ओरकेस्ट्रा अंचल शर्मा ग्रुप परफॉर्म करेगा। MP News : गर्भगृह में श्रद्धालुओं की नो एंट्री लेकिन भाजपा विधायक के बेटे को वरमाला की छूट 19 दिसंबर को विरासत सूफी की म्यूजिकल प्रस्तुति होगी। 20 दिसंबर को ‘एक शाम वन विभाग के नाम’ के तहत फॉरेस्ट मेलोडी द्वारा सरगम म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति रहेगी। 21 दिसंबर की शाम ख्यातिप्राप्त सिंगर नीरज श्रीधर और बॉम्बे वाइकिंग्स की म्यूजिकल प्रस्तुति से माहौल खुशगवार बनेगा। 22 दिसंबर को मानसरोवर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वहीं अंतिम दिन 23 दिसंबर को झाबुआ की परंपरागत नृत्य प्रस्तुति से मेला समाप्त होगा। सरकार के 2 साल पूरे : स्वास्थ्य मंत्री ने जनता के सामने रखा विभाग का हेल्थ स्कोर यह मेला वन उत्पादों, जड़ी-बूटियों, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण पर फोकस करेगा। विभिन्न राज्यों की हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन स्टॉलों पर उपलब्ध होंगे। आयुर्वेद विशेषज्ञ स्वास्थ्य संबंधी सलाह देंगे। मेले में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगेगी, जहां वन संरक्षण और जैव विविधता से जुड़ी जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्घाटन से मेले को विशेष महत्व मिलेगा। सरकार का जोर है कि वन संसाधनों का सही उपयोग हो और लोगों को इसके लाभ पता चलें। मेला पर्यावरण जागरूकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम बनेगा। Betul News : प्यार के दुश्मन समाज के ठेकेदार! इंटर कास्ट मैरिज की तो लगा दिया जुर्माना भोपाल में यह मेला हर साल आयोजित होता है और बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस बार स्टार परफॉर्मेंस से आकर्षण और बढ़ गया है। परिवार के साथ घूमने और ज्ञानवर्धन के लिए यह अच्छा अवसर है। मेला स्थल पर सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। प्रवेश निःशुल्क है। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि लाखों लोग मेले का आनंद लेंगे।

MP Vidhan Sabha Special Session : विशेष सत्र में 69 साल की यात्रा पर चित्र प्रदर्शनी, कांग्रेस ने तय की रणनीति

MP Vidhan Sabha Special Session

MP Vidhan Sabha Special Session : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस सत्र का मुख्य विषय ‘आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश’ होगा। सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि आज ही के दिन 17 दिसंबर 1956 को विधानसभा की पहली बैठक हुई थी। इस तरह विधानसभा की स्थापना के 69 वर्ष पूरे हो गए हैं। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात, 22 जिलों में अलर्ट विशेष सत्र में सरकार प्रदेश के विकास से जुड़ा अपना रोडमैप पेश करेगी। सदन में पक्ष और विपक्ष के विधायक बिना प्रश्नकाल के इस विषय पर अपने विचार रखेंगे। चर्चा का केंद्र यह रहेगा कि विकसित भारत के लक्ष्य में मध्यप्रदेश किस तरह अपनी भूमिका निभा सकता है। सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें हाल में दिवंगत प्रमुख हस्तियों और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सत्र के साथ विधानसभा परिसर में ‘विधानसभा की सात दशक की यात्रा’ विषय पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में पहली विधानसभा से लेकर वर्तमान 16वीं विधानसभा तक के महत्वपूर्ण क्षणों और उपलब्धियों को 136 चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। यह प्रदर्शनी 18 से 25 दिसंबर तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। International Forest Fair : भोपाल अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 आज से शुरू, सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन इससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। कांग्रेस ने विशेष सत्र से पहले विधायक दल की बैठक बुलाई। बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसान, युवा, महिला, आदिवासी, दलित-पिछड़े और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तय की गई। कांग्रेस इन मुद्दों को सदन में उठाएगी और सरकार के विकास दावों की पोल खोलने की तैयारी कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। सत्र के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। धारा 163 लागू की गई है, जिसके तहत विधानसभा परिसर के आसपास हथियार लेकर चलना और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की है। MPPSC Exam Notification : MPPSC 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी, 1500 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती यह विशेष सत्र सरकार के दो साल पूरे होने के समय आयोजित हो रहा है। सरकार इसे विकास के विजन को पेश करने का मौका मान रही है, जबकि विपक्ष जनता के मुद्दे उठाने का। सदन में तीखी बहस की संभावना है। प्रदर्शनी के जरिए विधानसभा की यात्रा को याद करना भी सत्र को ऐतिहासिक बनाएगा।