सरकार के 2 साल पूरे : स्वास्थ्य मंत्री ने जनता के सामने रखा विभाग का हेल्थ स्कोर

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने विभाग का ‘हेल्थ स्कोरकार्ड’ जनता के सामने पेश किया। मंत्री ने गिनाईं कई उपलब्धियां और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। सबसे बड़ी उपलब्धि मेडिकल कॉलेजों की संख्या में इजाफा है। पहले प्रदेश में केवल 5 शासकीय मेडिकल कॉलेज थे, अब 19 शासकीय और 14 प्राइवेट हो गए हैं। कुल मिलाकर मेडिकल शिक्षा के संस्थान बढ़कर 33 हो चुके हैं। Betul News : प्यार के दुश्मन समाज के ठेकेदार! इंटर कास्ट मैरिज की तो लगा दिया जुर्माना मंत्री ने बताया कि जिला अस्पतालों में बेड और अन्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। PSC और CSC में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं। PG स्टूडेंट्स से बॉन्ड के आधार पर सेवा ली जा रही है। टेलीमेडिसिन के जरिए दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। एयर एम्बुलेंस और शव वाहन जैसे नवाचार शुरू किए गए हैं। Meat Sales Ban : अब मांस की बिक्री पर लगा प्रतिबंध इन दिनों नहीं मिलेगा, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने केंद्र सरकार के स्क्रीनिंग अभियान में मध्यप्रदेश नंबर वन रहा। टीबी मुक्त भारत अभियान में भी प्रदेश अव्वल आया। सिकल सेल एनीमिया के लिए सवा करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की गई। निरोगी काया अभियान के तहत लाखों लोगों को हेल्थ कार्ड दिए गए। पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों को विस्तार दिया गया है। इनकी बिल्डिंगें पुरानी हो चुकी हैं, इसलिए DPR तैयार की जा रही है। जहां मरम्मत संभव होगी वहां दुरुस्त किया जाएगा और जहां जरूरी होगी वहां नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। MPPSC Exam Notification : MPPSC 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी, 1500 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में सेवाएं पहुंचाने पर जोर है। दो साल में कई योजनाएं शुरू हुईं और मौजूदा को मजबूत किया गया। आगे भी स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े कदम उठाए जाएंगे।
Betul News : प्यार के दुश्मन समाज के ठेकेदार! इंटर कास्ट मैरिज की तो लगा दिया जुर्माना

Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल के SP कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक अनोठा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के भयावाडी गांव में अंतरजातीय या प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों पर समाज के कुछ दबंगों द्वारा जुर्माना लगाने और सामाजिक बहिष्कार करने की शिकायत की गई है। चार जोड़ों ने मिलकर यह शिकायत दर्ज कराई। Meat Sales Ban : अब मांस की बिक्री पर लगा प्रतिबंध इन दिनों नहीं मिलेगा, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गांव में 10 दबंग लोगों ने मिलकर एक समिति बना रखी है, जो अंतरजातीय या प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों पर 30 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाती है। यह कुरीति पिछले 15 वर्षों से चल रही है। कुछ जोड़ों ने जुर्माना भर दिया, लेकिन फिर भी उन पर पाबंदियां लगा दी गईं। गांव के सामाजिक आयोजनों, जैसे शादी-ब्याह या अन्य कार्यक्रमों में जाने पर रोक लगा दी जाती है। MP News : गर्भगृह में श्रद्धालुओं की नो एंट्री लेकिन भाजपा विधायक के बेटे को वरमाला की छूट जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित जोड़ों ने SP से गुहार लगाई कि उनकी मदद की जाए और इस कुरीति पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यह समिति मनमाने ढंग से फैसले लेती है और जोड़े को सामाजिक रूप से अलग-थलग कर देती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गांव जाकर पूरा मामला समझा जाएगा और जांच की जाएगी। यदि शिकायत सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसी कुरीतियां समाज में नहीं चलनी चाहिए और कानून सबके लिए बराबर है। MP Assembly Special Session : विधानसभा विशेष सत्र से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, किसान मुद्दों और आर्थिक संकट पर बनेगी रणनीति अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने वाले कानूनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं अभी भी हो रही हैं। पीड़ित जोड़ों की हिम्मत सराहनीय है कि उन्होंने पुलिस तक शिकायत पहुंचाई।
Meat Sales Ban : अब मांस की बिक्री पर लगा प्रतिबंध इन दिनों नहीं मिलेगा, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

Meat Sales Ban : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मांस दुकानों को बंद रखने का नगर निगम का आदेश अब सियासी जंग का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस और भाजपा इस फैसले पर आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा धर्म, जाति, मांस और शराब जैसे मुद्दों पर विवाद पैदा करती है, जबकि भाजपा ने इसे जनभावनाओं का सम्मान बताया। MP News : गर्भगृह में श्रद्धालुओं की नो एंट्री लेकिन भाजपा विधायक के बेटे को वरमाला की छूट भोपाल नगर निगम ने 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और 30 जनवरी (गांधी पुण्यतिथि) को शहर की सभी मांस दुकानों को बंद रखने का फरमान जारी किया है। निगम की सीमा में आने वाली दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू होगा। अगर कोई दुकानदार नियम तोड़ेगा तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी। निगम का कहना है कि यह फैसला राष्ट्रीय महत्व के दिनों पर शांति और सम्मान बनाए रखने के लिए लिया गया है। MP Cabinet Decision : सरकार का बड़ा फैसला, स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों का अंतर समाप्त इस आदेश पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे विवाद पैदा करती है। आज किसान खाद-बीज की कमी से परेशान हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। लेकिन भाजपा धर्म और मांस जैसे मुद्दों पर सियासत कर रही है। राहुल राज ने कहा कि सरकार को जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि विवाद पैदा करने पर। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल भाजपा प्रवक्ता अजय धावले ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा जनभावनाओं के अनुरूप फैसले लेती है। भोपाल नगर निगम का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। यह राष्ट्रीय पर्वों के सम्मान का मामला है और इसमें कोई सियासत नहीं है। धावले ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रहा है।
MP News : गर्भगृह में श्रद्धालुओं की नो एंट्री लेकिन भाजपा विधायक के बेटे को वरमाला की छूट

MP News : मध्य प्रदेश। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक बार फिर रसूख का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला (राकेश शुक्ला) के बड़े बेटे अंजनेश शुक्ला ने अपनी नवविवाहित पत्नी सिमर के साथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जबकि कोरोना काल से ही मंदिर प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है। Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल यह घटना 11 दिसंबर 2025 को अंजनेश की शादी के कुछ दिन बाद की है। नवदंपति मंदिर पहुंचे और प्रतिबंधित गर्भगृह में जाकर वरमाला की रस्म निभाई। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। लोगों ने इसे VIP कल्चर और नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला बताया। MP Cabinet Decision : सरकार का बड़ा फैसला, स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों का अंतर समाप्त खजराना गणेश मंदिर में कोरोना के बाद से गर्भगृह में आम लोगों की एंट्री बंद है। भक्त दूर से ही दर्शन करते हैं। लेकिन विधायक परिवार को विशेष छूट मिलने से सवाल उठ रहे हैं कि नियम सबके लिए बराबर क्यों नहीं। यह पहला मौका नहीं है जब गोलू शुक्ला का परिवार मंदिर नियम तोड़ने के आरोपों में घिरा हो। पहले छोटे बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर उज्जैन महाकाल और देवास चामुंडा माता मंदिर में जबरन प्रवेश के आरोप लग चुके हैं। MPPSC Exam Notification : MPPSC 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी, 1500 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती सोशल मीडिया पर यूजर्स ने विधायक परिवार की आलोचना की और पूछा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करेगा। कुछ ने इसे सत्ता के रसूख का उदाहरण बताया। मंदिर समिति और इंदौर प्रशासन की चुप्पी से भी सवाल उठ रहे हैं। गोलू शुक्ला इंदौर-3 से भाजपा विधायक हैं और परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। उनकी शादी में भी करोड़ों खर्च और भव्य आतिशबाजी की चर्चा हुई थी। अब यह मंदिर मामला नया विवाद खड़ा कर रहा है।
MP Cabinet Decision : सरकार का बड़ा फैसला, स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों का अंतर समाप्त

MP Cabinet Decision : भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की जानकारी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को दी। कैबिनेट ने विकास और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए, जिनसे प्रदेश को नई गति मिलेगी। सबसे महत्वपूर्ण फैसला भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए बजट आवंटन का है। इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने से दोनों शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना को 2026-27 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई। योजना के लिए 905 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। संतोष वर्मा का नया वीडियो वायरल : बोले विचारधारा के खिलाफ लड़ाई है, कांग्रेस ने कहा- इसमें बहन बेटियां कहां से बीच में आई वन क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए कैबिनेट ने 6 वन विज्ञान केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया। पहले चरण में ये केंद्र बनाए जाएंगे और इन पर 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राघवपुर परियोजना के लिए 1782 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री सड़क परियोजना के तहत 3810 कार्यों को भी स्वीकृति मिली। कर्मचारियों के लिए राहत भरा फैसला लेते हुए कैबिनेट ने राज्य शासन में कार्यरत कार्मिकों के स्थायी और अस्थायी पदों के बीच अंतर समाप्त कर दिया। पहले 10 श्रेणियां थीं, अब केवल 5 रहेंगी। MP Sambal Yojana : संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिलेगी राहत, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 160 करोड़ की सहायता सरकार के दो साल पूरे होने पर सभी मंत्री अपने-अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कामकाज का ब्यौरा साझा करेंगे और दो साल की उपलब्धियों की लिखित जानकारी देंगे। अस्थायी पदों को स्थायी में बदलने और सेवा भर्ती नियमों में बदलाव की मंजूरी दी गई। कार्यभारित और आकस्मिक पदों को सांख्येतर घोषित किया गया, जिन पर नई नियुक्तियां नहीं होंगी। अब नियमित, संविदा, आउटसोर्स और अंशकालिक श्रेणियां ही रहेंगी। Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल ये फैसले प्रदेश के विकास, रोजगार, पर्यावरण और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देंगे। कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी को सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि ये निर्णय जनता की भलाई और प्रदेश की प्रगति के लिए हैं।
MPPSC Exam Notification : MPPSC 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी, 1500 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

MPPSC Exam Notification : भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की पहले से योजना बनाने में बड़ी आसानी होगी। कैलेंडर के अनुसार, राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। Bhopal News : ईटखेड़ी फायरिंग मामला सुलझा, पुलिस ने शाहबेज-फरदीन का निकाला जुलूस, 7 पर FIR असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती तीन चरणों में होगी। पहला चरण 12 जुलाई, दूसरा 2 अगस्त और तीसरा चरण 30 अगस्त 2026 को रखा गया है। यह चौथी बार है जब तीन साल में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती हो रही है। इस बार लगभग 1500 पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं, जो शिक्षित युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। हालांकि, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इसका कारण कोर्ट में लंबित एक मामला है। आयोग ने स्पष्ट किया कि जैसे ही कोर्ट से फैसला आएगा, मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी। संतोष वर्मा का नया वीडियो वायरल : बोले विचारधारा के खिलाफ लड़ाई है, कांग्रेस ने कहा- इसमें बहन बेटियां कहां से बीच में आई MPPSC ने बताया कि मार्च से दिसंबर 2026 के बीच 10 से 12 अन्य परीक्षाओं के विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे। इनमें विभिन्न विभागों की भर्तियां शामिल होंगी। हर विज्ञापन में पदों की संख्या, आवेदन की तिथियां, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। यह कैलेंडर उम्मीदवारों के लिए बहुत उपयोगी है। अब वे अपनी पढ़ाई और रिवीजन की योजना पहले से बना सकते हैं। MPPSC की परीक्षाएं काफी प्रतिस्पर्धी होती हैं, इसलिए समय प्रबंधन महत्वपूर्ण है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में कई विषयों के पद शामिल होंगे, जो उच्च शिक्षा क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा मौका है। Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर रखें। कैलेंडर में कोई बदलाव होने पर तुरंत सूचना दी जाएगी। यह कदम पारदर्शिता और उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
संतोष वर्मा का नया वीडियो वायरल : बोले विचारधारा के खिलाफ लड़ाई है, कांग्रेस ने कहा- इसमें बहन बेटियां कहां से बीच में आई

Santosh Verma Viral Video : भोपाल। विवादों से घिरे आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने विचारधारा को खत्म करने की बात कही और ईद की नमाज तथा जकात की तारीफ की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में IAS संतोष वर्मा कहते हैं कि उनकी लड़ाई किसी जाति या धर्म से नहीं, बल्कि विचारधारा से है। उन्होंने जकात तारीफ करते हुए कहा कि, इसमें व्यक्ति अपनी इच्छा से देता है और सुझाव दिया कि कमाई का 15 प्रतिशत समाज को देना चाहिए। साथ ही दलित अधिकारियों को भीख न मांगने का आव्हान किया। Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे पहले वर्मा ब्राह्मण बेटियों पर कथित अभद्र टिप्पणी के लिए सुर्खियों में थे, जिस पर ब्राह्मण समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया था। अब इस नए बयान पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अगर विचारधारा की लड़ाई है तो बहन-बेटियां बीच में कहां से आईं। उन्होंने पूछा कि बहन-बेटियों के खिलाफ इतनी आपत्तिजनक टिप्पणी क्यों की गई। वर्मा एक बार नहीं, बार-बार विवादित बयान दे रहे हैं। कांग्रेस बहन-बेटियों की इज्जत पर उंगली उठाने वालों के खिलाफ है। पीसी शर्मा ने भाजपा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। MP Sambal Yojana : संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिलेगी राहत, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 160 करोड़ की सहायता कांग्रेस का कहना है कि अगर वर्मा गलत विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे होते तो हम उनका साथ देते, लेकिन उनके बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हैं। पार्टी ने सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। बता दें कि, संतोष वर्मा पहले भी कई विवादों में रहे हैं। ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था और केंद्र को बर्खास्तगी का प्रस्ताव भेजा था। अब यह नया वीडियो फिर से हंगामा खड़ा कर रहा है। Congress Roadmap : दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने दिया प्रजेंटेशन, बताया कांग्रेस का रोडमैप राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वर्मा के बयान सामाजिक विभाजन पैदा कर रहे हैं। वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तेजी से फैल रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यहां देखिये वायरल वीडियो
Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल

Sehore RAF Flag March : मध्य प्रदेश। सीहोर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और संवेदनशील इलाकों में शांति सुनिश्चित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की भोपाल इकाई ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला खुद इस मार्च में शामिल रहे और टीम का नेतृत्व किया। यह फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। MP Assembly Special Session : विधानसभा विशेष सत्र से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, किसान मुद्दों और आर्थिक संकट पर बनेगी रणनीति RAF ने साम्प्रदायिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों, कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों और अपराधिक गतिविधियों वाले महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने पूरे क्षेत्र की स्थिति की जानकारी भी एकत्रित की ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके। Bhopal News : ईटखेड़ी फायरिंग मामला सुलझा, पुलिस ने शाहबेज-फरदीन का निकाला जुलूस, 7 पर FIR फ्लैग मार्च थाना कोतवाली और थाना मंडी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक इलाकों में घूमा। इसमें RAF बटालियन की पूरी कंपनी के साथ कोतवाली और मंडी थाने का पुलिस बल बड़ी संख्या में शामिल रहा। SP दीपक शुक्ला ने मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की।
MP Assembly Special Session : विधानसभा विशेष सत्र से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, किसान मुद्दों और आर्थिक संकट पर बनेगी रणनीति

MP Assembly Special Session : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के कल होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार करने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर होगी। बैठक में प्रदेश की वर्तमान आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और अन्य कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही विकास की वास्तविक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होगा। MP Sambal Yojana : संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिलेगी राहत, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 160 करोड़ की सहायता विशेष सत्र में मुख्य रूप से ‘मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने’ के विषय पर चर्चा प्रस्तावित है। कांग्रेस इसे सरकार की उपलब्धियां गिनाने का मंच मान रही है और विधायक दल बैठक में इन दावों का जवाब देने की तैयारी करेगी। पार्टी का मानना है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है, किसान संकट में हैं, युवा बेरोजगार हैं और कमजोर वर्ग उपेक्षित हैं। बैठक में इन मुद्दों को विशेष सत्र में जोरदार तरीके से उठाने की रणनीति बनेगी। Congress Roadmap : दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने दिया प्रजेंटेशन, बताया कांग्रेस का रोडमैप नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में होने वाली इस बैठक में सभी कांग्रेस विधायक शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विशेष सत्र में सरकार के दावों की पोल खोलने के लिए तथ्य और आंकड़े जुटाए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि सरकार विकास के नाम पर केवल दिखावा कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विधानसभा का विशेष सत्र केवल एक दिन का है और मुख्य एजेंडा राज्य को विकसित बनाने का है। कांग्रेस इसे सरकार की उपलब्धियां प्रचारित करने का प्रयास बता रही है। विधायक दल बैठक से पार्टी सदन में आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी कर रही है। Bhopal News : IHM भोपाल ने 100% ज़ीरो-वेस्ट मॉडल के साथ भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाकर रचा इतिहास विशेष सत्र को लेकर दोनों पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां कर रही हैं। कांग्रेस का फोकस जनता से जुड़े मुद्दों पर है, जबकि सरकार विकास के एजेंडे पर जोर दे रही है। कल के सत्र में तीखी बहस की संभावना है।
MP Sambal Yojana : संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिलेगी राहत, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 160 करोड़ की सहायता

MP Sambal Yojana : भोपाल। मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत सिंगल क्लिक से 160 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि जारी करेंगे। यह राशि प्रदेश के 7,227 पात्र श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। Bhopal News : ईटखेड़ी फायरिंग मामला सुलझा, पुलिस ने शाहबेज-फरदीन का निकाला जुलूस, 7 पर FIR कार्यक्रम दोपहर 1 बजे भोपाल के वल्लभ भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम से जुड़कर लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। संबल योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा की मजबूत ढाल है। योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये और आंशिक अपंगता पर 1 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रुपये भी प्रदान किए जाते हैं। Congress Roadmap : दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने दिया प्रजेंटेशन, बताया कांग्रेस का रोडमैप महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रुपये मिलते हैं। इसके अलावा श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बड़ा लाभ है। महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत उनकी पूरी शिक्षण फीस राज्य सरकार वहन करती है। सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली से राशि सीधे खातों में भेज रही है। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो गई है। संबल योजना जरूरत के समय श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहारा दे रही है। Bhopal News : IHM भोपाल ने 100% ज़ीरो-वेस्ट मॉडल के साथ भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाकर रचा इतिहास यह योजना असंगठित श्रमिकों जैसे मजदूर, रिक्शा चालक, छोटे दुकानदार आदि के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है। सरकार का दावा है कि योजना से लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। आज की यह राशि उन परिवारों को मिलेगी जिन्होंने दुर्घटना या अन्य योग्यता के आधार पर आवेदन किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह पहल श्रमिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में श्रमिक परिवारों की खुशी और राहत साफ दिखेगी। सरकार की कोशिश है कि कोई पात्र परिवार सहायता से वंचित न रहे।
Bhopal News : ईटखेड़ी फायरिंग मामला सुलझा, पुलिस ने शाहबेज-फरदीन का निकाला जुलूस, 7 पर FIR

Bhopal News : भोपाल। ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर 2025 को रिसेप्शन से लौट रहे एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सार्वजनिक जुलूस निकालकर चेतावनी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहबेज (25 साल, पिता खालीद, पता कच्ची सराय रेलवे स्टेशन बजरिया) और फरदीन (22 साल, पिता खुर्शीद, पता गर्म गड्ढा रोड रहमानिया मस्जिद के सामने बजरिया) के रूप में हुई है। मामले में कुल 7 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर PR (पुलिस रिमांड) पर लिया है और गहन पूछताछ कर रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इलाके में जुलूस निकालकर लोगों को संदेश दिया कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। Congress Roadmap : दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने दिया प्रजेंटेशन, बताया कांग्रेस का रोडमैप यह घटना 12 दिसंबर की रात की है। घायल दानिश अली और उनका परिवार रिसेप्शन से लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन पर फायरिंग की और चाकू से हमला किया। दानिश को गोलियां लगीं और परिवार के सदस्य भी घायल हुए। पुरानी रंजिश को इसका कारण बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी रूसी अभी फरार है और उसकी तलाश तेज की गई है। MP News : बैतूल के खेत में विस्फोटक की फसल ! बड़ी मात्रा में मिला खतरनाक पदार्थ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शाहबेज और फरदीन को पकड़ा। दोनों स्टेशन बजरिया इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ में वे हमले में अपनी भूमिका कबूल कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह कार्रवाई इलाके में राहत की खबर है। लोग अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे थे। पुलिस का जुलूस निकालना एक संदेश है कि अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घायल दानिश अली की हालत में सुधार हो रहा है और वे पुलिस को बयान दे चुके हैं।
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में सर्दी और कोहरे का डबल अटैक, 22 जिलों में अलर्ट, विजिबिलिटी भी कम

MP Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी का प्रकोप अब घने कोहरे के साथ डबल अटैक कर रहा है। प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के 12 जिलों में विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक रहने की संभावना है। MP Assembly Special Session : विधानसभा विशेष सत्र से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, किसान मुद्दों और आर्थिक संकट पर बनेगी रणनीति सोमवार को भी प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। रीवा, मुरैना और रायसेन में सुबह कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। भोपाल में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर के बीच रही। दिनभर कोहरा बना रहा और दोपहर में भी 2 से ढाई किलोमीटर दूर तक कुछ साफ नहीं दिखा। मौसम विभाग ने कोहरे के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और स्पीड कम रखें। स्वास्थ्य को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। MP Sambal Yojana : संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिलेगी राहत, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 160 करोड़ की सहायता ठंड से बचाव के लिए शरीर को अच्छी तरह ढककर रखें। सर्दी-खांसी या अन्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। किसानों के लिए भी अलर्ट है। कोहरे और ठंड से रबी फसलों पर पाला पड़ने का खतरा है। कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर फसल की देखभाल करें, जैसे सिंचाई या अन्य उपाय अपनाएं। यह कोहरा उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं और नमी के कारण बन रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा और घना हो सकता है। Bhopal News : ईटखेड़ी फायरिंग मामला सुलझा, पुलिस ने शाहबेज-फरदीन का निकाला जुलूस, 7 पर FIR प्रदेश में दिसंबर का महीना ठंड और कोहरे का पीक टाइम है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।