AIG Fraud Case : AIG राजेश मिश्रा पर शोषण और ठगी का आरोप, DGP कैलाश मकवाणा को लीगल नोटिस

Notices Issued

AIG Fraud Case : भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (AIG) सीआईडी राजेश कुमार मिश्रा पर जयपुर की एक प्रमुख फैशन डिजाइनर ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। डिजाइनर का कहना है कि फरवरी 2025 में जयपुर में पहली मुलाकात के बाद मिश्रा ने शादी का झांसा देकर आठ महीनों तक भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। साथ ही आर्थिक ठगी भी की, जिसमें कुल 30 लाख 59 हजार रुपए का नुकसान हुआ। लेकिन शिकायत के एक महीने बाद भी FIR दर्ज न होने से नाराज डिजाइनर ने अपने वकील के जरिए डीजीपी कैलाश मकवाणा को लीगल नोटिस भेज दिया है। MP Raj Bhavan Renamed : PMO के बाद अब MP का राजभवन बना लोक भवन, जानिए क्यों बदला नाम डिजाइनर ने 31 अक्टूबर 2025 को डीजीपी, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ईमेल से विस्तृत शिकायत भेजी थी। इसमें चैट रिकॉर्ड, फोटो, होटल बिल, ज्वेलरी और ड्रेस के बिल जैसे सारे सबूत संलग्न थे। आरोप है कि मार्च 2025 से मिश्रा लगातार संपर्क में रहे और कई बार भोपाल, इंदौर व उज्जैन ले गए। वहां होटलों में रुककर शोषण किया। फिर सितंबर 2025 में मिश्रा अपनी पत्नी व बेटी के साथ जयपुर आए और तीन दिन रुके। Home Guards Foundation Day : होम गार्ड्स स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, हर जवान को मिलेगा स्थायी आवास इस दौरान पत्नी ने वेलेंटाइन ज्वेलरी हाउस से 26 लाख रुपए की डायमंड ज्वेलरी खरीदी, जबकि डिजाइनर ड्रेस पर 3 लाख रुपए खर्च हुए। कुल 29 लाख का बिल डिजाइनर ने चुकाया। मिश्रा ने भोपाल लौटकर पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन 6 अक्टूबर 2025 को होटल से निकलते ही नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके अलावा, यात्राओं में 4 लाख रुपए के अन्य खर्चे भी डिजाइनर ने उठाए। एडवोकेट वैभव गहलोत ने बताया, “सभी साक्ष्य जमा कर दिए गए हैं। CrPC की धारा 154 के तहत शिकायत मिलते ही FIR दर्ज होनी चाहिए, लेकिन हो रही देरी से लगता है कि आरोपी को ऊपरी स्तर पर संरक्षण मिल रहा है।” नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि तीन दिनों में FIR दर्ज न हुई तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। Betul News : सारणी में शिवराज सिंह चौहान का फूंका था पुतला, 4 साल बाद 5 कांग्रेस नेताओं को मिली राहत डीजीपी कैलाश मकवाणा ने भास्कर को बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) ने निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। AIG मिश्रा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मैं जांच का सामना करूंगा। ये बेबुनियाद हैं।” पूर्व लोकायुक्त एसपी रह चुके मिश्रा के खिलाफ यह मामला मध्य प्रदेश पुलिस में हड़कंप मचा रहा है।

MP Raj Bhavan Renamed : PMO के बाद अब MP का राजभवन बना लोक भवन, जानिए क्यों बदला नाम

MP Raj Bhavan renamed

MP Raj Bhavan Renamed : भोपाल। मध्य प्रदेश में अब राजभवन का नाम आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। अब से राज्यपाल का निवास स्थान ‘राजभवन’ नहीं, बल्कि ‘लोक भवन’ कहलाएगा। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे और दोनों नेताओं की मौजूदगी में मुख्य द्वार पर लगी पुरानी ‘राजभवन’ की नेमप्लेट हटाकर नई चमचमाती ‘लोक भवन’ की तख्ती लगा दी गई। Home Guards Foundation Day : होम गार्ड्स स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, हर जवान को मिलेगा स्थायी आवास केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही देश के सभी राजभवनों का नाम ‘लोक भवन’ करने का निर्णय लिया था। इसके तुरंत बाद मध्य प्रदेश ने भी यह बदलाव लागू कर दिया। अब तक पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा अपने राजभवनों का नाम ‘लोक भवन’ कर चुके हैं। लद्दाख में उपराज्यपाल निवास को ‘लोक निवास’ नाम दिया गया है। मध्य प्रदेश नौवां राज्य बन गया है। Harda News : दो क्रशर मालिकों पर 9.95 करोड़ का जुर्माना, अवैध खनन और स्टाम्प ड्यूटी चोरी में फंसे  क्यों बदला गया नाम? ‘राजभवन’ शब्द अंग्रेजी शासन काल की याद दिलाता है, क्योंकि ब्रिटिश गवर्नर इसी भवन में रहते थे। पिछले साल राष्ट्रपति भवन में हुए राज्यपालों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव दिया था कि लोकतंत्र में ‘राज’ की जगह ‘लोक’ शब्द ज्यादा उपयुक्त है। इसीलिए पूरे देश में यह बदलाव किया जा रहा है। Betul News : दो बैंक किसानों को देगी 1 लाख से ज्यादा फसल बीमा राशि, ब्याज सहित करनी होगी भरपाई यह बदलाव उसी क्रम की अगली कड़ी है जिसमें: – राजपथ का नाम कर्तव्य पथ हुआ – गणतंत्र दिवस परेड में अंग्रेजी धुनों की जगह भारतीय संगीत को जगह मिली – सरकारी दस्तावेजों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द को प्राथमिकता दी जा रही है Leopard Sighted : अहमदपुर जंगल के चार गांवों में तेंदुए का खौफ! खेतों-स्कूल के पास घूमता दिखा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “आज हमने औपनिवेशिक मानसिकता के एक और प्रतीक को समाप्त किया। अब यह भवन जनता का भवन है, इसलिए इसका नाम लोक भवन बिल्कुल सटीक है।”

Home Guards Foundation Day : होम गार्ड्स स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, हर जवान को मिलेगा स्थायी आवास

Home Guards Foundation Day in MP Today

Home Guards Foundation Day : भोपाल। मध्य प्रदेश में आज 6 दिसंबर को होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस राज्य स्तरीय समारोह के साथ बड़े उत्साह से मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद मुख्य अतिथि बनकर होम गार्ड मुख्यालय पहुंचे और जवानों का जोश बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने खुले जीप में सवार होकर भव्य परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद होम गार्ड्स की अलग-अलग टुकड़ियों ने उन्हें जोरदार सलामी दी। डॉ. यादव ने जवानों के अनुशासन, साहस और देशसेवा की भावना की दिल खोलकर तारीफ की। Harda News : दो क्रशर मालिकों पर 9.95 करोड़ का जुर्माना, अवैध खनन और स्टाम्प ड्यूटी चोरी में फंसे मुख्यमंत्री की दो बड़ी घोषणाएं 1. होम गार्ड्स के सभी जवानों के लिए स्थायी आवास बनवाने का ऐलान डॉ. यादव ने कहा कि अब तक होम गार्ड जवान किराए के मकानों या अस्थायी व्यवस्था में रहते थे। सरकार अब हर जवान को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। Kuno Cub Death : कूनो में फिर दुखद खबर, वीरा के 10 महीने के शावक की रहस्यमय मौत, CM मोहन यादव ने कल ही छोड़ा था जंगल में 2. अदम्य साहस दिखाने वाले होम गार्ड्स को मिलेगा विशेष सम्मान पुरस्कार आपदा हो या कानून-व्यवस्था, सबसे आगे रहने वाले जवानों को अब “अदम्य साहसिक कार्य सम्मान” दिया जाएगा। 10 रेस्क्यू टीमों को मिला 51-51 हजार रुपए का इनाम मुख्यमंत्री ने मंच से ही 10 उत्कृष्ट रेस्क्यू टीमों को 51-51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की और सम्मानित भी किया। Betul News : दो बैंक किसानों को देगी 1 लाख से ज्यादा फसल बीमा राशि, ब्याज सहित करनी होगी भरपाई सिंहस्थ-2028 की तैयारियां भी शुरू डॉ. यादव ने बताया कि इंदौर में NDRF और SDRF के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले उज्जैन सिंहस्थ-2028 में होम गार्ड्स की टीमें भी इसी ट्रेनिंग का हिस्सा बनेंगी, ताकि किसी भी आपदा से तुरंत निपटा जा सके। Betul Farmers Road Blockade : पचधार डैम से पानी छोड़ो, मक्का MSP पर खरीदो… किसानों का उग्र प्रदर्शन अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “होम गार्ड्स वो अनुशासित समूह है जो बाढ़ हो, भूकंप हो, मेला हो या चुनाव ड्यूटी – हर प्रस्तुति में, हर चुनौती में सबसे आगे खड़ा रहता है। आप सभी का यह समर्पण पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।”

Harda News : दो क्रशर मालिकों पर 9.95 करोड़ का जुर्माना, अवैध खनन और स्टाम्प ड्यूटी चोरी में फंसे

9.95 Crore Fine Imposed On Two Crusher Operators

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा में अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने दो बड़े क्रशर संचालकों पर कुल 9 करोड़ 95 लाख 400 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया है। पहले आरोपी हैं खरड़ स्थित सागर स्टोन क्रशर के मालिक राहुल पटेल और दूसरे हैं हरदा के आयुष क्रशर के संचालक राजेश सिरोही। जांच में पाया गया कि दोनों ने मिलकर कुल 27,639 घन मीटर पत्थर (गिट्टी) का अवैध उत्खनन किया था। Betul News : सारणी में शिवराज सिंह चौहान का फूंका था पुतला, 4 साल बाद 5 कांग्रेस नेताओं को मिली राहत मध्य प्रदेश अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण निवारण नियम-2022 के तहत यह कार्रवाई की गई है। दोनों पर 4 करोड़ 97 लाख 50 हजार 200 रुपए जुर्माना और इतनी ही राशि पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में लगाई गई है। यानी प्रत्येक क्रशर मालिक को करीब-करीब 5 करोड़ रुपए देने होंगे। सबसे गंभीर मामला आयुष क्रशर के मालिक राजेश सिरोही का है। उन पर स्टाम्प ड्यूटी चोरी का भी आरोप लगा है। उन्होंने ग्राम धनवाड़ा की खसरा नंबर 94/1, 103/1 और 103/2 की कुल 3.500 हेक्टेयर कृषि भूमि को 2 नवंबर 2023 को सोहन जाट और आयुष गोखले को बेचा था लेकिन इसी जमीन पर कृषि भूमि दिखाकर खनन पट्टा ले लिया गया। Betul News : सारणी में शिवराज सिंह चौहान का फूंका था पुतला, 4 साल बाद 5 कांग्रेस नेताओं को मिली राहत इससे शासन को लाखों रुपए की स्टाम्प ड्यूटी का नुकसान हुआ। अपर कलेक्टर ने इस मामले में जिला पंजीयक हरदा को अलग से जांच और कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। अपर कलेक्टर ने दोनों संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि तय समय में पूरी राशि शासन के खाते में जमा करें और चालान की कॉपी जमा करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत भू-राजस्व बकाया की तरह पूरी राशि जब्त की जाएगी। इसके लिए तहसीलदार हरदा और तहसीलदार खिरकिया को मांग-पत्र जारी करने को कहा गया है।

Kuno Cub Death : कूनो में फिर दुखद खबर, वीरा के 10 महीने के शावक की रहस्यमय मौत, CM मोहन यादव ने कल ही छोड़ा था जंगल में

Kuno National Park cub death

Kuno Cub Death : मध्य प्रदेश। श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर दिल तोड़ने वाली खबर आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता वीरा के 10 महीने के शावक की शुक्रवार दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सबसे दुखद बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरा और उसके दोनों शावकों को गुरुवार को ही पारोंद क्षेत्र के खुले जंगल में रिलीज किया था। Betul News : सारणी में शिवराज सिंह चौहान का फूंका था पुतला, 4 साल बाद 5 कांग्रेस नेताओं को मिली राहत गुरुवार देर रात यह शावक अपनी मां वीरा और भाई-बहन से बिछड़ गया। शुक्रवार सुबह से ही कूनो की मॉनिटरिंग टीम ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर बाद पारोंद के घने जंगल में उसका शव मिला। चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि शव पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं दिख रहे हैं। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। Betul News : दो बैंक किसानों को देगी 1 लाख से ज्यादा फसल बीमा राशि, ब्याज सहित करनी होगी भरपाई उन्होंने बताया कि मां वीरा और उसका दूसरा शावक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। दोनों पर रेडियो कॉलर के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। बाकी सभी चीतों का स्वास्थ्य भी सामान्य है। इस घटना के बाद अब कूनो में कुल 28 चीते बचे हैं – जिनमें 8 वयस्क (5 मादा, 3 नर) और भारत में जन्मे 20 शावक शामिल हैं। Narmadapuram News : 7 महीने का मासूम नाली में गिरा, दर्दनाक मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई प्रोजेक्ट चीता शुरू होने के बाद से अब तक कुल 17 चीते और शावक अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें नामीबिया व दक्षिण अफ्रीका से लाए गए वयस्क चीते और कूनो में जन्मे नन्हे शावक दोनों शामिल हैं।

Betul News : सारणी में शिवराज सिंह चौहान का फूंका था पुतला, 4 साल बाद 5 कांग्रेस नेताओं को मिली राहत

Betul Sarni congress leaders bail

Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल के सारणी में साल 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने के पुराने मामले में गिरफ्तार पांच कांग्रेसी नेताओं को शुक्रवार को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई। अदालत ने सभी को 20-20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। यह पूरा मामला 2021 का है जब सारणी में बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका था। गुस्साई पुलिस ने 13 कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं के खिलाफ सारणी थाने में आगजनी, बलवा और रास्ता रोकने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। Betul News : दो बैंक किसानों को देगी 1 लाख से ज्यादा फसल बीमा राशि, ब्याज सहित करनी होगी भरपाई लंबे समय तक आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए तो जेएमएफसी कोर्ट ने सभी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिए। इसके बाद सारणी पुलिस ने दिसंबर 2025 में विशेष अभियान चलाया। 1 दिसंबर को नगर पालिका सारणी के नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले को धरना स्थल से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अगले कुछ दिनों में विजय उपराले, बटेश्वर भारती, मोहम्मद इलियास और वसीम खान को आमला व पाथाखेड़ा से पकड़कर अदालत में पेश किया गया। Leopard Sighted : अहमदपुर जंगल के चार गांवों में तेंदुए का खौफ! खेतों-स्कूल के पास घूमता दिखा शुक्रवार को जिला न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। सभी पांचों आरोपियों की ओर से पैरवी करने वाले वकीलों ने कहा कि यह मामला पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से चलाया जा रहा है। अदालत ने सभी को 20-20 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी और आगे की तारीखों पर नियमित पेशी की हिदायत दी। जमानत मिलते ही कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सारणी जल आवर्धन योजना में हुए कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे उनके धरना-प्रदर्शन को कुचलने के लिए यह पुराना केस फिर से खोल रही है। MP Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो लोगों ने तड़पकर तोडा दम पिंटिश नागले ने कहा, “लोगों की आवाज दबाने के लिए दमन की राजनीति की जा रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।” बाकी आठ आरोपी – किशोर चौहान, भूषण कांति, भोला कांति, राफे बक्स, नरेंद्र वाडिवा, भगवान जावरे, सीएम बेले आदि पर अभी भी वारंट बरकरार हैं।

Betul News : दो बैंक किसानों को देगी 1 लाख से ज्यादा फसल बीमा राशि, ब्याज सहित करनी होगी भरपाई

Betul consumer court

Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल जिला उपभोक्ता आयोग ने दो अलग-अलग मामलों में बैंकों की बड़ी लापरवाही पकड़ी और किसानों के हक में अहम फैसला सुनाया। आयोग ने पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र को कुल 1 लाख 1 हजार 155 रुपए फसल बीमा राशि किसानों को देने का आदेश दिया है। इसमें मानसिक परेशानी का मुआवजा और मुकदमे का खर्च भी शामिल है। अगर बैंक तय समय में पैसा नहीं देते तो 6 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा। Leopard Sighted : अहमदपुर जंगल के चार गांवों में तेंदुए का खौफ! खेतों-स्कूल के पास घूमता दिखा पहला मामला आमला तहसील के गांव लालावाड़ी के किसान रविंद्र पिता रामसिंह का है। पंजाब नेशनल बैंक की आमला शाखा ने उनके खाते के पटवारी हल्का नंबर में गलत बदलाव कर दिया था। इससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में उन्हें बहुत कम राशि मिली। उपभोक्ता आयोग ने बैंक को 66,625 रुपए भुगतान करने को कहा है। Narmadapuram News : 7 महीने का मासूम नाली में गिरा, दर्दनाक मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई दूसरा मामला बैतूल तहसील के गांव जीन के किसान राजेंद्र पिता नान्हेलाल का है। उन्होंने अऋणी किसान के तौर पर अपनी फसल का बीमा कराया था, लेकिन बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जीन शाखा ने उनकी पूरी जानकारी केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड ही नहीं की। नतीजा यह हुआ कि राजेंद्र को एक पैसा भी बीमा राशि नहीं मिली। आयोग ने इस बैंक को 34,530 रुपए देने का आदेश दिया। आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश विजय कुमार पाण्डेय और सदस्य चंद्रशेखर माकोड़े ने दोनों मामलों की सुनवाई की। उन्होंने साफ कहा कि फसल बीमा योजना के नियम के मुताबिक बैंक की जिम्मेदारी है कि सही जानकारी पोर्टल पर डाली जाए। बैंक की गलती से अगर किसान को नुकसान होता है तो पूरी भरपाई बैंक को ही करनी होगी। Betul News : JH कॉलेज में ABVP का उग्र प्रदर्शन, मुख्य गेट बंद, प्राचार्य की कुर्सी पर चिपकाया ‘प्राचार्य फरार’ का पर्चा किसानों की तरफ से पैरवी करने वाले एडवोकेट दिनेश यादव ने बताया कि यह फैसला उन तमाम किसानों के लिए मिसाल है जिन्हें बैंक की लापरवाही की वजह से फसल बीमा नहीं मिल पाता। अब दोनों किसानों को जल्द ही पूरी राशि मिल जाएगी।

Leopard Sighted : अहमदपुर जंगल के चार गांवों में तेंदुए का खौफ! खेतों-स्कूल के पास घूमता दिखा

Leopard Sighted in Ahmedpur Forest Area

Leopard Sighted Ahmedpur Forest Area : मध्य प्रदेश। सीहोर के अहमदपुर वन क्षेत्र से सटे चार गांवों में पिछले कई दिनों से एक तेंदुए का लगातार आना-जाना बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं और बच्चे स्कूल जाते समय भी सहमे हुए हैं। तेंदुए की मौजूदगी जिन गांवों में सबसे ज्यादा देखी गई है, उनमें पनदा, कोलूखेड़ी, जेतला और भैरूपुरा शामिल हैं। कोलूखेड़ी गांव के मुकेश मीणा के खेत में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की साफ तस्वीर कैद हो गई है। इसी गांव में कई किसानों ने रात के समय तेंदुए को अपने खेतों के आसपास घूमते देखा। Narmadapuram News : 7 महीने का मासूम नाली में गिरा, दर्दनाक मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई जेतला गांव में तो तेंदुआ सरकारी स्कूल के काफी करीब तक पहुंच गया था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय बच्चे खेल रहे थे, तभी तेंदुआ दिखाई दिया। सौभाग्य से कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन अब गांव वाले बच्चों को अकेले बाहर नहीं छोड़ रहे। भैरूपुरा गांव में भी किसानों ने दिनदहाड़े तेंदुए को देखा और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। पनदा गांव के एक युवक ने खेत में तेंदुए को देखकर वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। MP Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो लोगों ने तड़पकर तोडा दम ग्रामीणों ने तुरंत अहमदपुर वन विभाग को सूचना दी। डिप्टी रेंजर एचपी डागर ने बताया कि जैसे ही शिकायत मिली, टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और पिंजरा भी लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम लगातार निगरानी कर रहे हैं। जहां-जहां से सूचना आ रही है, वहां टीम तुरंत पहुंच रही है। Betul Farmers Road Blockade : पचधार डैम से पानी छोड़ो, मक्का MSP पर खरीदो… किसानों का उग्र प्रदर्शन ग्रामीणों से अपील है कि रात में अकेले बाहर न निकलें और बच्चों पर नजर रखें। जल्द ही तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा।” फिलहाल गांवों में लोग रात को दरवाजे बंद करके सो रहे हैं और दिन में भी खेतों पर पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।

Narmadapuram News : 7 महीने का मासूम नाली में गिरा, दर्दनाक मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई

Narmadapuram News

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम के देहात थाना क्षेत्र स्थित चंद्रपुरा गांव में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मात्र सात महीने का मासूम देव यादव घर के बाहर खेलते-खेलते खुले नाले में जा गिरा और उसकी जान चली गई। वह तीन बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। MP Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो लोगों ने तड़पकर तोडा दम परिजनों ने बताया कि देव हाल ही में घुटनों के बल चलना सीख गया था और घर में इधर-उधर रेंगता-घूमता रहता था। गुरुवार शाम को मां और बड़ी मां घर के अंदर काम कर रही थीं। तभी देव अचानक नजरों से ओझल हो गया। जब स्कूल से उसकी तीनों बहनें घर लौटीं तो उन्होंने भाई को नहीं देखा। पूरे घर में हड़कंप मच गया। सबने मिलकर बच्चे को ढूंढना शुरू किया। कुछ ही मिनटों बाद घर के ठीक बाहर बनी खुली नाली में देव का शव मिला। Betul Farmers Road Blockade : पचधार डैम से पानी छोड़ो, मक्का MSP पर खरीदो… किसानों का उग्र प्रदर्शन परिजन उसे तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मुंह और नाक से पानी निकल रहा था, जिससे लगता है कि नाली में गिरते ही उसका दम घुट गया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया और दोपहर तक शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आए। Vidisha News : बिजली तार चोरी का बड़ा खुलासा, भोपाल का पांच सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह पूरी तरह दुर्घटना लग रही है। मर्ग कायम कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो लोगों ने तड़पकर तोडा दम

MP Road Accident

MP Road Accident : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम के शोभापुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक बेहद दुखद सड़क हादसा हो गया। ग्राम बरेली के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमलेश गुर्जर (25 वर्ष) पुत्र भगवत सिंह और लखन गुर्जर (45 वर्ष) पुत्र हल्के वीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों सोहागपुर थाना क्षेत्र के गांव अजेरा के रहने वाले थे और गुर्जर समाज से थे। Betul News : JH कॉलेज में ABVP का उग्र प्रदर्शन, मुख्य गेट बंद, प्राचार्य की कुर्सी पर चिपकाया ‘प्राचार्य फरार’ का पर्चा दोनों व्यक्ति शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकले थे और शाम करीब 7 बजे पिपरिया से अपने गांव लौट रहे थे। बरेली के पास अंधेरा और सुनसान सड़क होने के कारण अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद एक व्यक्ति बाइक पर ही गिरा हुआ मिला, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर सड़क किनारे पड़ा था। दोनों खून से लथपथ थे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। शोभापुर चौकी प्रभारी एसआई सुरेश चौहान कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए, लेकिन पूरे एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इससे इलाके के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। Betul Farmers Road Blockade : पचधार डैम से पानी छोड़ो, मक्का MSP पर खरीदो… किसानों का उग्र प्रदर्शन आखिरकार पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों शवों को एक निजी वाहन में लादकर सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे से पूरे अजेरा गांव में मातम पसरा हुआ है।