MP Vidhan Sabha Winter Session : जानलेवा कफ सिरप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह ने SIR पर उठाए सवाल

Congress assembly protest

MP Vidhan Sabha Winter Session : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आज कांग्रेस ने दो बड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की। पहला मुद्दा छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों का है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता भेरो सिंह ने बच्चों की मौतों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा में नारे लगाए और सरकार की स्वास्थ्य नीतियों पर सवाल उठाए। Muskaan Special Campaign : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, रेप व POCSO एक्ट में केस यह घटना छिंदवाड़ा जिले में हाल ही में हुई थी, जहां दूषित कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हो गई थी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की लापरवाही से यह हादसा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी कमजोर होने के कारण ऐसी दवाएं बाजार में पहुंच गईं। भेरो सिंह ने कहा कि मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की जांच निष्पक्ष हो सके।   VIDEO | Bhopal: Congress workers stage protest at Assembly over Chhindwara Cough Syrup deaths. Congress leader Bhero Singh says, “Who is responsible for the deaths of children? The Health Minister of Madhya Pradesh should resign.” (Full video available on PTI Videos… pic.twitter.com/LXGh6g0D4Y — Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2025 दूसरी तरफ, संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची के संक्षिप्त गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को SIR से कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि यह पहले भी होता रहा है। Bhopal E-rickshaw Accident : सगाई में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के बच्चे की मौत पहले SIR 3-4 महीने चलता था और इसका उद्देश्य हर नागरिक का वोट रजिस्टर करना था। उस समय मतदाताओं को कोई फॉर्म नहीं भरना पड़ता था। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर सवाल पूछते थे और लोग जानकारी देते थे। यह प्रक्रिया 2003 तक चली। लेकिन दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अब SIR में बदलाव आ गया है। अब लोगों से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं और उनसे भारतीय नागरिक होने का सबूत मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया नागरिकों को परेशान करने वाली है और पुरानी व्यवस्था बेहतर थी। Bhopal Road Accident : CAT परीक्षा देकर लौट रहे योगेश की दर्दनाक मौत, भदभदा पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचला सत्र के दौरान दिग्विजय सिंह ने सरकार से पुरानी SIR प्रक्रिया बहाल करने की मांग की, ताकि मतदाताओं को अनावश्यक दस्तावेज जमा न करने पड़ें। कांग्रेस के इन दोनों मुद्दों पर विपक्षी दलों ने भी समर्थन जताया है। सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।   VIDEO | Parliament Winter Session: Congress MP Digvijaya Singh says, “We have no issue with SIR; it has been conducted earlier as well. Previously, SIR used to run for 3–4 months, and the objective was to register every citizen’s vote. Back then, voters did not have to fill out… pic.twitter.com/erQc6uM9S7 — Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2025

Bhopal E-rickshaw Accident : सगाई में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के बच्चे की मौत

Bhopal E-rickshaw Accident

Bhopal E-rickshaw Accident : मध्य प्रदेश। भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में रविवार देर रात एक दिल तोड़ देने वाला हादसा हो गया। ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के मासूम प्रथम की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी मां सुरेखा की गोद में था और पलटते ही उछलकर जमीन पर जा गिरा। हादसे में मां सुरेखा, दादा मोहन ठाकुर और एक अन्य महिला भी घायल हो गईं। Muskaan Special Campaign : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, रेप व POCSO एक्ट में केस पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले मजदूर शिवकुमार का परिवार कोलार में अपनी बुआ की सगाई में शामिल होने जा रहा था। रविवार रात करीब 9-10 बजे सुरेखा अपने नौ महीने के बेटे प्रथम को गोद में लेकर ई-रिक्शा में सवार हुई। साथ में दादा मोहन ठाकुर और परिवार के पांच अन्य लोग भी थे। कुल आठ-नौ लोग ई-रिक्शा में ठुंसकर बैठे थे। रास्ते में चूनाभट्टी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार से ई-रिक्शा जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया। गोद में बैठा प्रथम मां के हाथ से छूटकर दूर जा गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसने तुरंत दम तोड़ दिया। Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद परिवार के लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। उसने तेज रफ्तार में ई-रिक्शा चलाया और खड़ी कार को देखकर भी ब्रेक नहीं लगाया। हादसे की सूचना मिलते ही चूनाभट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप मृतक के ताऊ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सबसे छोटे भाई की शादी पक्की हुई है और कोलार में सगाई का कार्यक्रम था। खुशी मनाने जा रहे परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत कारित करने का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जांच जारी है।

Muskaan Special Campaign : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, रेप व POCSO एक्ट में केस

Muskaan Special Campaign

Muskaan Special Campaign : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले में पुलिस ने “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत शानदार सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामलों में लड़कियों को उनके प्रेमी बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद पहला मामला ताजा है। 2 दिसंबर 2025 को गोपालपुर थाने में एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि रायसेन जिले के सियरमऊ गांव का 22 वर्षीय अल्लू उर्फ दुर्जन अहिरवार उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तुरंत धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज किया और टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के निर्देशन में गोपालपुर थाना प्रभारी की टीम ने महज कुछ घंटों में रायसेन जिले के सियरमऊ गांव में छापा मारा। वहां अल्लू के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया। Bhopal Road Accident : CAT परीक्षा देकर लौट रहे योगेश की दर्दनाक मौत, भदभदा पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचला पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसके खिलाफ रेप (363, 366A, 376 BNS) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा मामला पुराना है। 25 अप्रैल 2025 को एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। उसने हरदा जिले के समधा गांव के 25 वर्षीय नागेश पिता जगदीश विश्वकर्मा पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में भी धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज हुआ था। Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने हरदा जिले के समधा गांव में दबिश देकर नागेश को पकड़ा और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। यहां भी पूछताछ में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, इसलिए रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाकर उसे जेल भेज दिया गया। दोनों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद

Raisen News

Raisen News : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले में सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बरेली-पिपरिया स्टेट हाईवे पर बना नयागाँव पुल अचानक भरभरा कर ढह गया। उस वक्त पुल के ऊपर से दो मोटरसाइकिलें गुजर रही थीं। पुल गिरते ही दोनों बाइकें नीचे जा गिरीं और उन पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक मोटरसाइकिल पर सीहोर जिले के जैत कस्बे के दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर बरेली थाना क्षेत्र के धोखेड़ा गांव के दो लोग थे। हादसे की सूचना मिलते ही बरेली थाना प्रभारी, एसडीओपी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। Bhopal Road Accident : CAT परीक्षा देकर लौट रहे योगेश की दर्दनाक मौत, भदभदा पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचला गनीमत रही कि पुल के ठीक नीचे रखरखाव और मरम्मत का काम चल रहा था। वहां मौजूद दर्जनों मजदूरों ने पुल को गिरते देखते ही चीखते-चिल्लाते भागकर अपनी जान बचा ली। अगर मजदूर थोड़ी देर और रुकते तो बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती थी। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह पुल 1980-90 के दशक में बना था और काफी जर्जर हो चुका था। उन्होंने घायलों के इलाज का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप पुल गिरने की इस घटना ने एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) की बड़ी लापरवाही उजागर कर दी है। स्थानीय लोगों का गुस्सा है कि इतना पुराना और खतरनाक पुल होने के बावजूद न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गई। पुल ढहने से बरेली-पिपरिया स्टेट हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यात्रियों को काफी परेशान हैं। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों से आवागमन शुरू कराया है, लेकिन छोटे रास्तों में भी जाम की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है। क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है।

Bhopal Road Accident : CAT परीक्षा देकर लौट रहे योगेश की दर्दनाक मौत, भदभदा पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचला

MP Road Accident

Bhopal Road Accident : मध्य प्रदेश। भोपाल के कमला नगर और भदभदा पुल क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। CAT परीक्षा देकर MBA करने का सपना संजोए 22 वर्षीय योगेश पाल उर्फ राजा की एक अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मारकर निर्मम हत्या कर दी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन का पहिया योगेश के सिर से गुजर गया, जिससे उसका चेहरा और सिर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह कुचल गया। दोनों आंखें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप योगेश बागसेवनिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसने पिछले साल बीकॉम पूरा किया था और इस बार MBA करने के लिए CAT परीक्षा दी थी। पिछले साल वह परीक्षा पास नहीं कर पाया था, इसलिए इस बार फिर जोर-शोर से तैयारी की थी। रविवार को परीक्षा देकर वह बहुत खुश था। देर रात तक रातीबड़ में अपने दोस्त से मिला और परीक्षा के बारे में लंबी बातचीत की। इसके बाद वह बाइक से दोस्त को छोड़ने गया और लौटते समय भदभदा पुल के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप सुबह जब परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। योगेश के पिता सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट हैं। बड़ा भाई प्राइवेट नौकरी करता है। योगेश घर का सबसे छोटा और लाडला बेटा था। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हत्यारे वाहन की तलाश शुरू कर दी है। कमला नगर टीआई के नेतृत्व में टीम भदभदा पुल और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। Narmadapuram News : माखननगर में दलित युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन पुलिस का मान रही है कि कोई तेज रफ्तार ट्रक या कंटेनर योगेश को कुचलकर भाग निकला। अभी तक वाहन और चालक का कोई सुराग नहीं मिला है। जांच जारी है।

Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप

Bhopal Mistreatment of doctors

Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में वर्दी की आड़ में हुई एक शर्मनाक घटना ने पूरे चिकित्सा जगत को हिला कर रख दिया है। हमीदिया अस्पताल से जुड़े जूनियर डॉक्टरों ने गंभीर आरोप लगाया है कि 28 नवंबर की शाम चार पुलिसकर्मी शराब के नशे में कलियासोत डैम के पास उनकी कार रोकी, दो महिला डॉक्टरों के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और जबरन पांच हजार रुपये की उगाही कर ली। Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के पदाधिकारियों के अनुसार, डॉ. मुजीब और दो महिला डॉक्टर कलियासोत डैम घूमकर लौट रहे थे। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार पुलिसकर्मी (पवन, सुनील और दो अन्य) आए। सभी वर्दी में थे और शराब के नशे में धुत दिख रहे थे। उन्होंने पहले आसपास के लोगों को भगाया और फिर डॉक्टरों की कार को जानबूझकर रोक लिया। Betul Ganja Smuggling : इंदिरा कॉलोनी में गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ी महिला, घर से नशीला पदार्थ बरामद इसके बाद शुरू हुई बदसलूकी। एक पुलिसकर्मी ने महिला डॉक्टरों पर अश्लील टिप्पणी की। जब डॉक्टरों ने विरोध किया तो धक्का-मुक्की हुई, फोन छीन लिया गया और 5 हजार रुपये मांगे गए। आधे पैसे नकद लिए गए, बाकी आधे UPI से एक पुलिसकर्मी द्वारा बताई गई ID पर ट्रांसफर कराए गए। डॉक्टरों ने उस ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित रखा है। Raisen News : सांची महाबोधि महोत्सव का भव्य समापन, श्रीलंका के वेस नृत्य और बुद्धं शरणं गच्छामि पर झूमे दर्शक अगले दिन 29 नवंबर को पीड़ित डॉक्टर Zero FIR दर्ज कराने कोहेफिजा थाने पहुंचे। वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था। डॉक्टरों का आरोप है कि थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने न सिर्फ FIR दर्ज करने से साफ मना कर दिया, बल्कि कहा – “पैसे वापस मिल रहे हैं तो चुपचाप चले जाओ, मामला खत्म करो।” जब डॉक्टरों ने जिद की तो उन्हें अंदर बुलाकर डांट लगाई गई। तीसरे दिन भी जब डॉक्टर जानकारी लेने गए तो TI ने फिर गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की कर भगा दिया। Vidisha News : शमशाबाद में पुलिस ने पकड़े दो शातिर, जैकेट से निकला देशी कट्टा, बिना नंबर की बाइक भी जब्त जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने चार मांगें रखी हैं: 1. चारों आरोपी पुलिसकर्मियों पर तुरंत FIR और सस्पेंड। 2. कोहेफिजा TI कृष्ण गोपाल शुक्ला पर भी FIR। 3. TI से 2-3 दिन में लिखित सार्वजनिक माफी। 4. पीड़ित डॉक्टरों को सुरक्षा। JDA ने साफ चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो कोहेफिजा थाना घेराव किया जाएगा। सोमवार (1 दिसंबर 2025) को JDA प्रतिनिधि पुलिस कमिश्नर से मिलकर सारे सबूत पेश करेंगे।

Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Harda News

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले के छीपानेर रोड स्थित छीपानेर रोड पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल हुए 18 वर्षीय युवक प्रदीप बामने की रात में निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सिटी कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे का इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्रेस पहनकर पेट रोग विशेषज्ञ ने किया, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। Betul Ganja Smuggling : इंदिरा कॉलोनी में गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ी महिला, घर से नशीला पदार्थ बरामद आनंद नगर निवासी प्रदीप बामने रविवार दोपहर बाइक से बरखा हॉस्पिटल जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आईं। हादसे के बाद प्रदीप को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे भोपाल ले जाने की बजाय इंदौर रोड के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां गंभीर हालत देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया गया। Raisen News : सांची महाबोधि महोत्सव का भव्य समापन, श्रीलंका के वेस नृत्य और बुद्धं शरणं गच्छामि पर झूमे दर्शक इसके बाद परिजन उसे शिवम वाटिका कॉलोनी स्थित एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। इस अस्पताल में करीब चार से पांच घंटे तक प्रदीप का इलाज चला, लेकिन रात में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ओमप्रकाश बामने ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बेटे का इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमन राठी की ड्रेस पहनकर पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गुर्जर ने किया। उन्होंने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है और इसी की वजह से उनके बेटे की जान गई। India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार देर रात कोतवाली में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। SDOP शालिनी परस्ते ने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत मिली है। पूरी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Betul Ganja Smuggling : इंदिरा कॉलोनी में गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ी महिला, घर से नशीला पदार्थ बरामद

Betul Ganja Smuggling

Betul Ganja Smuggling : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंज थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में एक महिला को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला के घर से कुल 375 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस सोमवार को आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करेगी। Raisen News : सांची महाबोधि महोत्सव का भव्य समापन, श्रीलंका के वेस नृत्य और बुद्धं शरणं गच्छामि पर झूमे दर्शक यह पूरी कार्रवाई प्रशिक्षु डीएसपी सेफा हाशमी के निर्देशन में करीब एक घंटे तक चली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त महिला अपने घर से ही अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को घर में ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान घर से छह अलग-अलग छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक किया हुआ गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी महिला से पूछताछ की और गांजे का वजन किया, जो ठीक 375 ग्राम निकला। सभी पुड़ियां जब्त कर ली गईं। Narmadapuram News : माखननगर में दलित युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन सबसे हैरानी की बात यह है कि यह वही महिला है जिसका गांजा बेचते हुए एक वीडियो जुलाई 2024 में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस समय भी उसे पकड़ा गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फिर से उसी अवैध धंधे में लग गई। अब पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला अकेले काम कर रही थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है। India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात साथ ही गांजा बैतूल तक कहां से और किस रास्ते आ रहा था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।

Raisen News : सांची महाबोधि महोत्सव का भव्य समापन, श्रीलंका के वेस नृत्य और बुद्धं शरणं गच्छामि पर झूमे दर्शक

Sanchi Mahabodhi Mahotsav 2025

Raisen News : रायसेन। मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव रविवार देर रात भव्य समापन के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में श्रीलंका के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक कला से दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं देश के नामी कवियों ने कविताओं से माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। Narmadapuram News : माखननगर में दलित युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन श्रीलंका की प्रसिद्ध कलाकार ललिता गोमरा और उनके साथी कलाकारों ने सबसे पहले भगवान बुद्ध को समर्पित गीत “हिमी सरनामर लोक शिवंकर…” गाकर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। इसके बाद “मिथ मल पिपिदेवा…” गीत पर प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर हजारों दर्शक शांति की अनुभूति में डूब गए। कार्यक्रम में श्रीलंकाई कलाकारों ने “मंगलम पूजा” भी प्रस्तुत की। यह प्रार्थना श्रीलंका में हर बड़े त्योहार पर भगवान बुद्ध से आशीर्वाद लेने के लिए की जाती है। पांच मिनट की इस छोटी लेकिन गहरी प्रस्तुति के बाद कलाकारों ने पारंपरिक सिंहली भाषा में कई बौद्ध भक्ति गीत गाए। India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात सबसे ज्यादा तालियां उस समय बजीं जब कलाकारों ने विश्व प्रसिद्ध त्रिरत्न वंदना “बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” पर जोरदार नृत्य किया। पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। श्रीलंकाई दल ने प्राचीन “वेस नृत्य” भी दिखाया। यह नृत्य “कोहोम्बा कंकरिया” नामक अनुष्ठान से निकला है, जिसकी जड़ें भारत में भी मानी जाती हैं। किवदंती है कि बहुत पुराने समय में मलया राता के राजा और उनके भाइयों ने रोग से मुक्ति के लिए पहली बार यह नृत्य किया था। कलाकारों ने यह नृत्य भगवान बुद्ध को समर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। Bhopal News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, 15 फीट से नीचे गिरा, फ्लेक्स लगाते समय दर्दनाक हादसा महोत्सव की अंतिम प्रस्तुति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रही। मंच पर देश के जाने-माने कवि ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। इनमें शामिल थे: सूर्यकुमार पाण्डेय (लखनऊ) स्वयं श्रीवास्तव (उन्नाव) सुमित मिश्रा (ओरछा) अभिसार शुक्ला (दिल्ली) हिमांशी बाबरा (मेरठ) मनु वैशाली (दिल्ली) दीपक शुक्ला (भोपाल) चेतन चर्तित (इंदौर)

Narmadapuram News : माखननगर में दलित युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

Narmadapuram News

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम जिले के माखननगर में रविवार को उस समय तनाव फैल गया जब एक युवक जितेंद्र अहिरवार (उम्र करीब 28 वर्ष) की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र 14 नवंबर को बाइक से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। पर परिजनों का दावा है कि यह कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि मारपीट का मामला है। India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात परिजनों और अहिरवार समाज के लोगों ने गुस्से में जितेंद्र का शव माखननगर थाने के ठीक सामने नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर रख दिया और चक्काजाम शुरू कर दिया। दोपहर 3 बजे से शाम तक करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारे लगे और दो युवकों – राकेश सिन्हा और निहाल खान पर जितेंद्र की पिटाई करने का आरोप लगाया गया। Bhopal News : भोपाल फार्मेसी काउंसिल में बवाल, युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला, अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज परिजनों का कहना है कि 13 नवंबर को ही जितेंद्र का राकेश और निहाल से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अगले दिन 14 नवंबर को तीनों एक ही बाइक पर थे और रास्ते में जितेंद्र को सिर में गहरी चोट आई। हैरानी की बात यह है कि बाइक पर सवार दूसरे दोनों युवकों को खरोंच तक नहीं आई, सिर्फ जितेंद्र के सिर पर ही गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस के अनुसार बाइक स्लिप होने से हादसा हुआ था। जितेंद्र को पहले माखननगर, फिर नर्मदापुरम और अंत में भोपाल रेफर किया गया जहाँ रविवार को उसने दम तोड़ दिया। Bhopal News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, 15 फीट से नीचे गिरा, फ्लेक्स लगाते समय दर्दनाक हादसा सोहागपुर SDOP संजू चौहान और थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजन हत्या की FIR दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे। आखिरकार SDOP ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव हटाया और चक्काजाम खत्म हुआ। शाम करीब 6 बजे माखननगर में जितेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

India Tiger Census : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती आज से, 800 कैमरे और 35 राज्यों के वॉलिंटियर्स तैनात

India Tiger Census

India Tiger Census : भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सहित पूरे देश में आज यानी 1 दिसंबर 2025 से अखिल भारतीय बाघ गणना-2026 शुरू हो गई है। यह गणना 7 दिसंबर तक चलेगी। इस बार खास बात यह है कि सिर्फ टाइगर रिजर्व ही नहीं, बल्कि सामान्य वन मंडलों के जंगलों में भी बाघों की संख्या दर्ज की जाएगी। Bhopal News : भोपाल फार्मेसी काउंसिल में बवाल, युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला, अध्यक्ष संजय जैन पर केस दर्ज गणना सात दिन की है। पहले तीन दिन मांसाहारी जानवरों की गिनती होगी। इनमें बाघ, तेंदुआ, जंगली कुत्ता और अन्य मांसाहारी जीव शामिल हैं। अगले तीन दिन शाकाहारी जानवरों की बारी आएगी। इनमें बारहसिंघा, सांभर, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर और गौर (बायसन) जैसे जानवर गिने जाएंगे। सातवें दिन डेटा का मिलान और अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इस बार बाघों की संख्या 75 से अधिक होने की पूरी उम्मीद है। साल 2022 की गणना में यहां 62 बाघ थे। अब चार साल बाद कई शावक बड़े हो चुके हैं, इसलिए संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बाघों की पहचान उनके शरीर की धारियों और पगमार्क से की जाती है। Gauharganj Rape Case : गौहरगंज रेप केस के आरोपी सलमान खान को फांसी दो… मुस्लिम समाज ने माता मंदिर चौराहे पर किया प्रदर्शन गणना के लिए रिजर्व में करीब 450 अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके अलावा 8 राज्यों – गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ आदि से 35 प्रशिक्षित वॉलिंटियर्स भी आए हैं। इन सभी को ट्रांसेक्ट वॉक, कैमरा ट्रैपिंग और पगमार्क रिकॉर्डिंग की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। कैमरा ट्रैपिंग का काम पहले से चल रहा है। नवंबर में 800 से ज्यादा कैमरे चूरना, बोरी, मढ़ई, तवा बफर आदि इलाकों में लगाए गए थे। दूसरा चरण 20 दिसंबर से शुरू होगा। Vidisha News : शमशाबाद में पुलिस ने पकड़े दो शातिर, जैकेट से निकला देशी कट्टा, बिना नंबर की बाइक भी जब्त पर्यटकों के लिए सूचना: गणना के कारण मढ़ई और चूरना में सुबह की जंगल सफारी अब 6:30 की बजाय 7:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। शाम की सफारी का समय पहले जैसा ही रहेगा।