Congress Protest against SIR : यश घनघोरिया शपथ के बाद CEO ऑफिस घेराव, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें

Bhopal CEO office siege

Congress Protest Against SIR : भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा मच गया। समारोह के तुरंत बाद प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका मुख्य निशाना था वोट चोरी के आरोपों पर ECI की चुप्पी। Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़ कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने व्यापम चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। जब युवा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़कर उन्हें खदेड़ दिया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब्ब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यश घनघोरिया ने शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में कहा था कि अब राजा का बेटा रानी के पेट से नहीं, लोकतंत्र के वोट से पैदा होगा। लेकिन आज आपका वोट खतरे में है। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में घूम-घूमकर संविधान की रक्षा कर रहे हैं। वे वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। भाजपा हर हथकंडा अपना रही है।” VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश घनघोरिया ने आगे कहा, “इलेक्शन कमीशन भाजपा का दलाल बनकर काम कर रहा है। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा जैसे राज्यों में वोटों की हेराफेरी हुई। हम सभी को इस लड़ाई को हर गली-कूचे, हर विधानसभा तक ले जाना होगा। SIR (संविधान-इलेक्शन रिफॉर्म) अभियान को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि उसके वोट का अधिकार न छीना जाए। इतिहास गवाह है कि दुनिया में युवाओं ने ही क्रांति लाई है। यहां मौजूद युवा हर परिस्थिति बदलने का दम रखते हैं।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शपथ दिलाई कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। Bhopal Illegal liquor : भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात जाने वाला था माल प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के लिए प्रिंटेड टी-शर्ट का भी वितरण हो रहा था। इन टी-शर्ट पर लिखा था – “वोट चोर, गद्दी छोड़। बीजेपी-ईसीआई द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा। मोदी-ज्ञानेश की फिर हेराफेरी। एमपी युवा कांग्रेस।” टी-शर्ट बांटते समय पीसीसी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में छीना-झपटी की स्थिति बन गई। कई युवा एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आए। यश घनघोरिया का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ था, जिसमें उन्होंने 3.13 लाख वोट हासिल कर भोपाल के अभिषेक परमार (2.38 लाख वोट) को हराया था। जबलपुर विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश को AICC ने औपचारिक रूप से अध्यक्ष नियुक्त किया है। Betul Murder Case : बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार यह प्रदर्शन कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ अभियान का हिस्सा है, जो राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा है। पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया था, लेकिन कार्यकर्ताओं का जज्बा देखकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़

Illegal logging in Sehore forest

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के इछावर वन परिक्षेत्र की ब्रिजिशनगर बीट में जंगलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर अवैध पेड़ कटाई और आग लगाकर अतिक्रमण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ब्रिजिशनगर बीट से डाबरी क्षेत्र तक फैले इस जंगल का एक बड़ा हिस्सा तेजी से सिकुड़ रहा है, जिससे वन्यजीवों का जीवन खतरे में पड़ गया है। VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व रात के अंधेरे में जंगल में घुसकर पेड़ों को कुल्हाड़ी और आरी से काट रहे हैं। कटाई के बाद वे आग लगा देते हैं, ताकि जली हुई जमीन पर खेती या अन्य निर्माण हो सके। पहले जहां घने साल, सागौन और महुआ के पेड़ों की छांव थी, वहां अब खाली मैदान नजर आ रहा है। एक ग्रामीण ने बताया, “हमने कई वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजे, लेकिन कोई टीम नहीं आई। लगता है अंदर ही मिलीभगत है।” MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल इस अवैध कटाई का सबसे ज्यादा असर स्थानीय पारिस्थितिकी और वन्यजीवों पर पड़ रहा है। जंगल सिकुड़ने से हिरण, खरगोश और पक्षियों जैसे छोटे-बड़े जानवरों का प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वन रक्षक और परिक्षेत्र अधिकारी नियमित पेट्रोलिंग नहीं करते। स्थानीय लोगों ने कहा, “बीट गार्ड महीनों से दिखाई नहीं देते। जब तक वीडियो वायरल न हो, कोई हलचल नहीं होती।” कुछ ग्रामीणों ने तो यह भी आरोप लगाया कि कटाई करने वालों को विभाग से सांठगांठ का संरक्षण मिल रहा है। Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग बेखौफ होकर पेड़ काट रहे हैं। एक वीडियो में तो आग लगाते हुए भी कैमरे पर आ गए। इन वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने वन विभाग को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश

VIT University Update

VIT University Update : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी से सटे सीहोर जिले के कोठरी में स्थित VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में पिछले कई दिनों से खराब खाना, गंदा पानी और हॉस्टल की खराब सुविधाओं को लेकर छात्रों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचते ही तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई। MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल मुख्यमंत्री ने खुद अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट कर पूरी जानकारी साझा की और लिखा, “विद्यार्थियों का हित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” CM ने तत्काल चार बड़े कदम उठाए: 1. सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर को उसी दिन VIT कैंपस पहुंचने के सख्त निर्देश 2. मंत्री छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रबंधन से सीधा संवाद करें 3. जिला प्रशासन को हॉस्टल-मेस और पेयजल की हर समस्या का तुरंत समाधान करने का आदेश 4. उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को पूरे प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की उच्च स्तरीय समीक्षा करने के निर्देश   आज वीआईटी यूनिवर्सिटी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती @KrishnaGaurBJP जी को परिसर का अविलंब दौरा कर छात्र-छात्राओं व प्रबंधन से संवाद स्थापित करने तथा आवश्यक कदम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उच्च… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 27, 2025 CM के निर्देश मिलते ही गुरुवार सुबह प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर VIT भोपाल कैंपस पहुंच गईं। सबसे पहले उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर और SP से पूरी स्थिति की ब्रिफिंग ली। उसके बाद कैंपस पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की, उनकी शिकायतें सुनीं और प्रबंधन को तुरंत सुधार के आदेश दिए। Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश गौरतलब है कि पिछले दिनों VIT में खराब खाने से कई छात्र बीमार भी पड़े थे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी हुआ था। अब मुख्यमंत्री के दखल के बाद न सिर्फ VIT भोपाल, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि छात्रों के साथ कभी ऐसा अन्याय न हो।

MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

Sehore Road Accident

MP Road Accident : सीहोर। इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह कोहरे के कारण एक भयानक सड़क हादसा हो गया। दरबार ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Bhopal Illegal liquor : भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात जाने वाला था माल हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। नेमा परिवार महू (इंदौर) से भोपाल की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार उस समय घना कोहरा था और विजिबिलिटी बहुत कम थी। सड़क किनारे खड़ा ट्रक कार चालक को दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार होने के कारण ब्रेक लगाने का मौका भी नहीं मिला और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश मौके पर ही संध्या नेमा (56 वर्ष) और उनके बेटे मृदंग नेमा (28 वर्ष) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुनील नेमा (60), संजीव नेमा (45) और मीनल नेमा (40) को तुरंत नजदीकी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाया गया और हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया गया। Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग पुलिस ने बताया कि कोहरा और तेज रफ्तार मुख्य कारण लग रहे हैं। ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। रिश्तेदार और परिचित लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Bhopal Illegal liquor : भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात जाने वाला था माल

Bhopal Illegal liquor

Bhopal Illegal liquor : भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल पुलिस ने तस्करों को बड़ा झटका दिया है। गुरुवार तड़के खजूरी सडक थाना पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा, जिसमें 1200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। शराब की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। यह शराब भोपाल के बैरागढ़ इलाके से लोड की गई थी और पहले इंदौर और फिर गुजरात भेजी जानी थी। Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश मुखबिर की सूचना पर खजूरी थाना प्रभारी ने पूरी टीम को अलर्ट किया। थाने के ठीक सामने स्टॉपर लगाकर नाकाबंदी की गई। तड़के 3 से 4 बजे के बीच जब ट्रक आया तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने पहले तो रुकने का नाटक किया, लेकिन अचानक स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत स्टॉपर लगा दिया और ट्रक को घेर लिया। Harda News : 118 गांवों के 40 हजार हेक्टेयर खेतों में पहुंचेगा तवा का पानी, इस योजना से हरदा को मिली बड़ी सौगात जब कंटेनर खोला गया तो सब हैरान रह गए। ऊपर प्लास्टिक दाने की हल्की परत थी, लेकिन नीचे सिग्नेचर, ओल्ड मोंक, बैगपाइपर, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज जैसे महंगे ब्रांड की सैकड़ों पेटियां भरी हुई थीं। ड्राइवर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसने बताया कि बैरागढ़ में उसे माल लोड कराया गया था और इंदौर में कोई व्यक्ति माल लेने वाला था। कागजात भी प्रथम दृष्टया फर्जी पाए गए। Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग सब इंस्पेक्टर संतराम खन्ना ने बताया कि यह साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी शराब पकड़ है। ट्रक और ड्राइवर को थाने लाया गया है। पूरी शराब जब्त कर आबकारी विभाग को सूचना दे दी गई है। अब आबकारी विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा। पुलिस पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है कि शराब कहां से आई और इसका मालिक कौन है।

Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश

MP Suicide Case

Vidisha News : विदिशा, मध्य प्रदेश। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहनगिरी मोहल्ले में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) लेकर पहुंचे, लेकिन करीब एक घंटे तक चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Harda News : 118 गांवों के 40 हजार हेक्टेयर खेतों में पहुंचेगा तवा का पानी, इस योजना से हरदा को मिली बड़ी सौगात मृतक की पहचान ऋषि रजक (उम्र करीब 25-27 साल) के रूप में हुई है। वह पेशे से हलवाई था और परिवार के साथ मोहनगिरी में ही रहता था। घटना के समय उसकी मां और बहन घर पर मौजूद थीं। अचानक उन्होंने देखा कि ऋषि अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ है। दोनों चीखते-चिल्लाते दौड़ीं और पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारा। Betul Murder Case : बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार परिजन उसे फौरन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक लगातार इलाज किया, लेकिन ऋषि की सांसें वापस नहीं लौटीं। आखिरकार उन्हें मृत घोषित करना पड़ा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का मुआयना किया, परिजनों से शुरुआती बातचीत की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजन भी मौत का कोई ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर पहलू से गहन जांच कर रही है। Narmadapuram News : रेलवे फूड सप्लाई में बड़ी ठगी, टन्नी फूड्स के नाम पर न्यू किशोर रेस्टोरेंट से भेजा जा रहा था खाना थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के पीछे का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।

Harda News : 118 गांवों के 40 हजार हेक्टेयर खेतों में पहुंचेगा तवा का पानी, इस योजना से हरदा को मिली बड़ी सौगात

Harda News

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले को पूरी तरह सिंचित बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठा दिया गया है। बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने ग्राम सोनतलाई में शहीद इलापसिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। 993.38 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जिले के 118 गांवों की करीब 39,976 हेक्टेयर जमीन को तवा का पानी मिलेगा। Betul Murder Case : बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार इस परियोजना के जरिए तवा बांध के आउट कमांड क्षेत्र की सारी जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि हर ब्लॉक में सिंचाई क्षेत्र कई गुना बढ़ जाएगा: हरदा ब्लॉक: पहले 153 हेक्टेयर – अब 1,759 हेक्टेयर हंडिया ब्लॉक: 16,824 हेक्टेयर- 20,782 हेक्टेयर खिरकिया ब्लॉक: 6,236 हेक्टेयर – 10,106 हेक्टेयर टिमरनी ब्लॉक: 3,677 हेक्टेयर – 7,329 हेक्टेयर परियोजना के लिए करीब 22.80 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी, जो हंडिया बैराज और करणपुरा से उपलब्ध कराई जाएगी। पाइपलाइन के जरिए पानी सीधे खेतों तक पहुंचेगा, जिससे किसानों को नहरों के इंतजार से मुक्ति मिलेगी। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बताया कि यह परियोजना हरदा जिले के साल्याखेड़ी गांव के शहीद इलापसिंह की याद में उनके नाम पर रखी गई है। इलापसिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए थे। कमल पटेल ने कहा, “एक साल के अंदर यह परियोजना पूरी हो जाएगी और हरदा प्रदेश का पहला जिला बनेगा जो शत-प्रतिशत सिंचित होगा।” Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष प्रयासों से मोरंड गंजाल और शहीद इलापसिंह परियोजना को मंजूरी मिली थी। अब उसका काम धरातल पर शुरू हो गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि अब सूखे की मार से मुक्ति मिलेगी और खेती में क्रांति आएगी। Q.  शहीद इलापसिंह माइक्रो उद्वहन परियोजना की लागत कितनी है? इस परियोजना की कुल लागत 993.38 करोड़ रुपए है। Q.  इस परियोजना से कितने गांव और कितनी जमीन को फायदा होगा? 118 गांवों की कुल 39,976 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। Q.  परियोजना का नाम किसके नाम पर रखा गया है? हरदा जिले के साल्याखेड़ी गांव के शहीद इलापसिंह के नाम पर। Q.  यह परियोजना कब तक पूरी होगी? पूर्व मंत्री कमल पटेल के अनुसार यह परियोजना लगभग एक साल में पूरी हो जाएगी। Q.  हरदा जिले में सिंचाई क्षेत्र कितना बढ़ेगा? जिले में कई गुना वृद्धि होगी – हरदा ब्लॉक में 11 गुना, खिरकिया में दोगुना से ज्यादा, टिमरनी में भी दोगुना क्षेत्र सिंचित होगा।

Betul Murder Case : बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Murder News

Betul Murder Case : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम डूडर में मंगलवार शाम को एक कलेजा कंपा देने वाली घटना हुई। 35 साल के बेटे दिलीप उइके ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मां मंगेबाई उइके (लगभग 55 वर्ष) की सिलबट्टे से कई वार करके हत्या कर दी। वार इतने जोरदार थे कि मंगेबाई की मौके पर ही मौत हो गई। Raisen Suicide Case : 20 साल के युवक विजय तोमर ने लगाई फांसी, एक दिन पहले आया था मामा के घर पुलिस के अनुसार, मां-बेटा अकेले घर में थे। किसी छोटी-सी बात पर बहस शुरू हुई। गुस्से में दिलीप ने पहले मां को धक्का दिया और फिर पास पड़े भारी पत्थर के सिलबट्टे को उठाकर उन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, मंगेबाई खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ीं। वारदात के बाद दिलीप घर से भाग निकला। Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग कुछ देर बाद रिश्तेदार युवराज इवने घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मंगेबाई खून के तालाब में पड़ी थीं। उन्होंने तुरंत गांव वालों को बताया और आठनेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि पूरी रात टीम ने छापेमारी की। बुधवार देर शाम गांव में ही घेराबंदी करके दिलीप उइके को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। Bhopal Court Decision : फेक हिंदू आईडी बनाकर दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद को 10 साल की जेल, धर्म बदलने का डाला दबाव दिलीप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ग्रामीणों और पड़ोसियों का कहना है कि दिलीप पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में था। वह पहले भी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था और मां के साथ झगड़ा करता था। मंगेबाई विधवा थीं और दिलीप ही उनका एकमात्र सहारा था।

Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग

FIR Against VIT College Students

Sehore VIT College Protest : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के कोठरी क्षेत्र में स्थित वीआईटी (VIT) भोपाल विश्वविद्यालय के परिसर में मंगलवार और बुधवार को खाना और पीने के पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 2 से 3 हजार छात्र सड़कों पर उतरे और देखते-ही-देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया। छात्रों ने बसों-कारों में आग लगा दी, हॉस्टल और लैब में तोड़फोड़ की और पांचों कैंटीन को लूट लिया। कॉलेज को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। Raisen Suicide Case : 20 साल के युवक विजय तोमर ने लगाई फांसी, एक दिन पहले आया था मामा के घर छात्रों का आरोप था कि हॉस्टल का खाना लगातार खराब मिल रहा है और पीने का पानी भी दूषित है। जब कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ तो गुस्सा भड़क उठा। उपद्रव में एक बस और तीन कारें पूरी तरह जल गईं। एक अन्य कार, तीन बसें, एक इलेक्ट्रिक ऑटो और एक इलेक्ट्रिक बग्गी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तोड़फोड़ का सिलसिला यहीं नहीं रुका। बॉयज हॉस्टल (1 से 7), गर्ल्स हॉस्टल (1 और 2), चांसलर रेजिडेंसी, मल्टीपर्पज हॉल, लैब कॉम्प्लेक्स, सर्विलांस बिल्डिंग और एकेडमिक ब्लॉक-2 में भी जमकर उत्पात मचाया गया। कैंटीन से नकदी लूट ली गई और खाने का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया गया। MP Fraud Case : शेयर मार्केट के नाम पर लाखों की ठगी, फ्रॉड मां-बेटे की जोड़ी पकड़ाई, भोपाल में चला रहे थे टिफिन सेंटर घटना की गंभीरता को देखते हुए VIT यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के.के. नायर ने कोठरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बुधवार को कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी दीपक कुमार शुक्ला खुद कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन के साथ लंबी बैठक की और सभी बोरवेल, पानी के टैंक और वाटर कूलर से सैंपल लिए गए। ये सैंपल जिला जल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाने के भी सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। Bhopal Cyber ​​Scam : साइबर ठगों से डरकर वरिष्ठ एडवोकेट शिवकुमार वर्मा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- “दिल्ली बम धमाके में मेरा नाम… कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि छात्रों की हर वैध शिकायत का तुरंत और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। कॉलेज में मेडिकल टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। एसडीएम और एसडीओपी को लिखित निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और लगातार निगरानी के बाद अब कॉलेज परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह सामान्य हो गया है। पुलिस अभी भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि उपद्रव करने वाले छात्रों की पहचान हो सके।

Raisen Suicide Case : 20 साल के युवक विजय तोमर ने लगाई फांसी, एक दिन पहले आया था मामा के घर

Raisen Suicide Case

Raisen Suicide Case : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र के भजिया गांव में बुधवार शाम को एक 20 साल के युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान विजय तोमर (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आसपास के ही किसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार विजय मंगलवार को अपने मामा प्रेम सिंह के घर भजिया गांव आया था। सब कुछ सामान्य था। कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सका कि अगले ही दिन इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। Narmadapuram News : रेलवे फूड सप्लाई में बड़ी ठगी, टन्नी फूड्स के नाम पर न्यू किशोर रेस्टोरेंट से भेजा जा रहा था खाना बुधवार दोपहर बाद विजय घर से निकला और मामा के खेत की ओर चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। खेत में पहुंचते ही सबके होश उड़ गए – विजय ने एक पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। सूचना मिलते ही बम्होरी थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिलवानी सिविल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया और शाम तक शव परिजनों को सौंप दिया गया। Bhopal Court Decision : फेक हिंदू आईडी बनाकर दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद को 10 साल की जेल, धर्म बदलने का डाला दबाव फिलहाल आत्महत्या का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजनों ने भी कोई ठोस कारण नहीं बताया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सही कारण सामने आ जाएगा।

Narmadapuram News : रेलवे फूड सप्लाई में बड़ी ठगी, टन्नी फूड्स के नाम पर न्यू किशोर रेस्टोरेंट से भेजा जा रहा था खाना

Narmadapuram News

Narmadapuram News : नर्मदापुरम। इटारसी शहर के मशहूर न्यू किशोर रेस्टोरेंट के मालिक रुद्राक्ष दुबे पर गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्राक्ष ने अपने पुराने दोस्त धर्मेंद्र मेहरा की फर्म “टन्नी फूड्स” के दस्तावेज बिना अनुमति लिए इस्तेमाल किए और पूरे दो साल तक IRCTC को ट्रेनों में खाना सप्लाई करते रहे। सारा खाना न्यू किशोर रेस्टोरेंट से तैयार होकर जाता था, लेकिन बिल और कॉन्ट्रैक्ट टन्नी फूड्स के नाम से कटता था। MP Fraud Case : शेयर मार्केट के नाम पर लाखों की ठगी, फ्रॉड मां-बेटे की जोड़ी पकड़ाई, भोपाल में चला रहे थे टिफिन सेंटर धर्मेंद्र मेहरा ने बताया कि कई साल पहले रुद्राक्ष उनकी पुरानी दुकान पर आया-जाया करता था। उसी दौरान दोस्ती हुई। जब धर्मेंद्र ने रेलवे में खाना सप्लाई का ठेका लेने की सोची तो सारे जरूरी कागजात रुद्राक्ष को दे दिए, क्योंकि उसे लगा कि रुद्राक्ष उसकी मदद कर रहा है। कुछ महीने बाद जब धर्मेंद्र ने पूछा तो रुद्राक्ष ने कहा कि “आवेदन कैंसिल हो गया।” लेकिन सच कुछ और ही था। 22 मई 2024 को इटारसी स्टेशन के एक वेंडर ने धर्मेंद्र को फोन किया और कहा, “आपकी टन्नी फूड्स का बिल ट्रेन में मिल रहा है।” जब बिल देखा तो साफ लिखा था कि खाना टन्नी फूड्स से आ रहा है, लेकिन पैकिंग और पता न्यू किशोर रेस्टोरेंट का था। धर्मेंद्र हैरान रह गए। Vidisha SP Surprise Inspection : चोरी की घटनाओं पर बिफरा SP रोहित काशवानी, कोतवाली-सिविल लाइन थाने का औचक निरीक्षण उन्होंने तुरंत रुद्राक्ष से बात की और कहा कि जब कॉन्ट्रैक्ट चल ही रहा है तो हिस्सा भी मिलना चाहिए। रुद्राक्ष ने साफ मना कर दिया। इसके बाद 16 जून 2024 को धर्मेंद्र ने जीआरपी थाने में लिखित शिकायत कर दी। पहले मामला दबा रहा, लेकिन रेलवे के उच्च अधिकारियों और डीएसपी रेल के दखल के बाद 10 सितंबर 2025 को आखिरकार रुद्राक्ष दुबे के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (फर्जी दस्तावेज बनाने और इस्तेमाल करने) के तहत FIR दर्ज हो गई। Betul Bayawadi Incident : कुएं से मिली नपा के दो कर्मचारियों की लाश, पुलिस को मिला सुसाइड नोट रुद्राक्ष को इस बीच कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। उनके चाचा रामकिशोर दुबे ने कहा, “हमने दोस्त की मदद की थी, हमें इसका इनाम धोखा और केस मिला। हमने सिर्फ भरोसा किया था।” GRP थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है और जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। अगर इस दौरान किसी यात्री को खराब खाना मिला होगा तो उसकी जिम्मेदारी भी रुद्राक्ष पर ही आएगी, क्योंकि आधिकारिक सप्लायर टन्नी फूड्स को दिखाया गया था।

MP Fraud Case : शेयर मार्केट के नाम पर लाखों की ठगी, फ्रॉड मां-बेटे की जोड़ी पकड़ाई, भोपाल में चला रहे थे टिफिन सेंटर

MP fraud case

MP Fraud Case : नर्मदापुरम। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों-करोड़ों रुपए ठगने वाली मां और उसके नाबालिग बेटे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पिछले सात महीने से भोपाल के कोलार इलाके में किराए का मकान लेकर टिफिन सेंटर चला रहे थे और अपनी असली पहचान छिपाकर आम जिंदगी जी रहे थे। Bhopal Court Decision : फेक हिंदू आईडी बनाकर दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद को 10 साल की जेल, धर्म बदलने का डाला दबाव मामला 17 मई 2025 का है। मालाखेड़ी के मंगलमय परिसर में रहने वाले मोहित सिंह राजपूत ने कोतवाली थाने में शिकायत की थी कि आरसीसी मॉल में “प्रॉफिट बुल” नाम से शेयर मार्केट कंपनी चलाने वाली कसीदा बानो और उसका नाबालिग बेटा उन्हें 15 प्रतिशत हर महीने मुनाफा देने का लालच दे रहे थे। मोहित ने भरोसा करके कुल 32 लाख 37 हजार रुपए निवेश कर दिए। Bhopal Cyber ​​Scam : साइबर ठगों से डरकर वरिष्ठ एडवोकेट शिवकुमार वर्मा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- “दिल्ली बम धमाके में मेरा नाम… शुरुआत में आरोपियों ने कुछ महीने तक मुनाफा भी दिया, ताकि भरोसा और मजबूत हो जाए। लेकिन इसके बाद अचानक सारे पैसे लेकर दोनों फरार हो गए। मोहित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और तलाश शुरू की। पुलिस को कई महीनों तक कोई सुराग नहीं मिला। फिर मुखबिरों से पता चला कि दोनों भोपाल के कोलार क्षेत्र में फर्जी नाम से रह रहे हैं और टिफिन सेंटर चलाते हैं। टीम ने रात में मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई और छापा मारकर मां-बेटे को दबोच लिया। MP Suicide Case : हरदा में कॉमर्स की छात्रा प्रिया ने दी जान, परीक्षा में फेल होने से थी डिप्रेशन में गिरफ्तारी के बाद महिला को सेंट्रल जेल और नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक जो लोग नकद राशि देकर चुप थे, वे भी थाने पहुंचने लगे हैं। बुधवार शाम तक कई और पीड़ितों ने आवेदन देकर बताया कि उन्होंने भी लाखों रुपए इन्वेस्ट किए थे। पुलिस का मानना है कि ठगी की राशि करोड़ों में हो सकती है। Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76% पुलिस की यह कार्रवाई एसडीओपी जितेन्द्र कुमार पाठक के नेतृत्व में हुई। टीम में थाना प्रभारी कंचन ठाकुर, एसआई अनुज बघेल, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, पंकज यादव, रवि कुशवाह, प्रतीक्षा रघुवंशी और हरीश डिगरसे ने अहम भूमिका निभाई।