Betul News : इन 7 आयुर्वेदिक दवाओं पर बैन, बैतूल में अब भी बिक्री जारी विभाग ने नहीं की कोई कार्रवाई

Betul News

Betul News : बैतूल, मध्य प्रदेश। छिंदवाड़ा जिले ने 17 नवंबर को सात आयुर्वेदिक दवाओं को अमानक (NSQ) घोषित कर तुरंत बिक्री पर रोक लगा दी, लेकिन पड़ोसी जिला बैतूल में ये दवाएं आज भी खुलेआम बिक रही हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि उन्हें कोई सरकारी नोटिस या सूचना नहीं मिली है, इसलिए स्टॉक खत्म होने तक बिक्री जारी है। ग्वालियर की औषधि परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में फेल हुई दवाएं ये हैं: 1. गिलोय सत्व सिरप (दतिया) 2. काम दूधा रस (दतिया) 3. प्रवाल पिष्टी – श्री धन्वंतरि हर्बल्स, सोलन 4. मुक्ता शुक्ति भस्म – श्री धन्वंतरि हर्बल्स, सोलन 5. लक्ष्मी विलास रस – डाबर इंडिया लिमिटेड 6. कफ कुठार रस – डाबर इंडिया लिमिटेड 7. कासामृत सिरप – शिवायु आयुर्वेद, औरंगाबाद जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने कहा, “हमें रिपोर्ट मिली है। डाबर सहित सभी कंपनियों के सेल्स इंचार्ज को पत्र लिखा जाएगा। विभागीय कार्यभार ज्यादा होने से थोड़ी देरी हुई, लेकिन अब तुरंत कार्रवाई होगी।” MP Road Accident : बैतूल बाजार रोड पर बड़ा हादसा, भारी वाहन ने बाइक सवार युवक के सिर पर चढ़ाया टायर, मौके पर मौत सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने मीडिया से कहा, “आपके माध्यम से जानकारी मिली है। हम आयुष विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर से समन्वय करके तुरंत जांच करवाएंगे।” ड्रग इंस्पेक्टर संजीव जादौन ने हाथ खड़े करते हुए कहा, “यह आयुर्वेदिक दवाएं हैं, हमारा क्षेत्र नहीं है। यह पूरा मामला आयुष विभाग देखता है।” Sehore News : सीहोर में वोटर लिस्ट रिवीजन समस्या, 2003 की 21 साल पुरानी सूची में नाम ढूंढना नामुमकिन वहीं बैतूल ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी ने बताया कि उन्हें एक दिन पहले ही सूचना मिल गई थी। उन्होंने तुरंत सभी मेडिकल स्टोर को मैसेज कर बिक्री रोकने को कहा। कई दुकानों ने खुद ही इन दवाओं को काउंटर से हटा लिया है, लेकिन सरकारी तौर पर अभी तक कोई लिखित आदेश या नोटिस नहीं पहुंचा है। Sehore News : बाप- बेटे से मारपीट करने को लेकर जाटव समाज में आक्रोश, एसपी कार्यालय में नारेबाजी छिंदवाड़ा में प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 व नियम 1945 के तहत सख्त कार्रवाई होगी। बैतूल में अभी तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है।

MP Road Accident : बैतूल बाजार रोड पर बड़ा हादसा, भारी वाहन ने बाइक सवार युवक के सिर पर चढ़ाया टायर, मौके पर मौत

MP Road Accident

MP Road Accident : मध्य प्रदेश। बैतूल बाजार रोड पर सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। हनुमान मंदिर के सामने अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर बैतूल बाजार निवासी मोंटी पवार (22) के सिर के ऊपर से गुजर गया। सिर पूरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी नितिन गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। MP Cabinet Decision : MP कैबिनेट ने दी 100 करोड़ की सौगात, 13 नए आयुष अस्पताल, बड़वानी में 30 बेड, जानिए बड़े फैसले मोंटी अपने दोस्त नितिन के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। नगर निरीक्षक अंजना धुर्वे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोई बड़ा वाहन (संभवतः ट्रक या ट्राला) तेज रफ्तार में था। टक्कर के बाद वह भाग निकला। मोंटी का सिर पूरी तरह कुचल गया था। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट घायल नितिन को राहगीरों ने बड़ोरा के गुरुकृपा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही टीआई अंजना धुर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोंटी पेशे से हलवाई था और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। मां-बाप बदहवास हैं। Omkareshwar News : ओंकारेश्वर में पहली बार पूर्ण बंद, ममलेश्वर लोक के विरोध में दुकान-होटल-नाव सब बंद, 35 हजार श्रद्धालु हुए परेशान पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304A, 279 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के समय सड़क से गुजरे वाहनों की पहचान के लिए आसपास के ढाबों और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

MP Cabinet Decision : MP कैबिनेट ने दी 100 करोड़ की सौगात, 13 नए आयुष अस्पताल, बड़वानी में 30 बेड, जानिए बड़े फैसले

MP Cabinet Decision

MP Cabinet Decision : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में जनहित के कई बड़े फैसले लिए गए। सबसे बड़ी घोषणा आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने की है। भोपाल, इंदौर, नरसिंहपुर, महेश्वर, बालाघाट, गुना, भिंड, सीहोर, पन्ना, श्योपुर, अमरकंटक और शुजालपुर- इन 12 जिलों में 50-50 बिस्तर वाले आयुष चिकित्सालय बनेंगे। बड़वानी में 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल होगा। बड़वानी आयुष विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 373 नए नियमित पद सृजित किए गए, जिन पर सालाना 25.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 806 मानव संसाधन सेवाएं ऑन-कॉल भारत सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन से चलेंगी। Sehore News : बाप- बेटे से मारपीट करने को लेकर जाटव समाज में आक्रोश, एसपी कार्यालय में नारेबाजी पन्ना के हीरे को “पन्ना डायमंड” के नाम से भौगोलिक संकेतक (GI टैग) मिल गया। कैबिनेट ने इस पर खुशी जताई और कहा कि अब दुनिया भर में इसकी अलग पहचान बनेगी। किसानों के लिए दो बड़े तोहफे: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन -अब 7.5 हॉर्स पावर सोलर पंप पर सरकार 90% सब्सिडी देगी, किसान को सिर्फ 10% राशि देनी होगी। पहले अस्थायी कनेक्शन वालों को, फिर स्थायी कनेक्शन वालों को फायदा मिलेगा। 3 और 5 एचपी कनेक्शन वाले किसान भी 5 या 7.5 एचपी में अपग्रेड करवा सकेंगे। Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट भावांतर योजना के शानदार नतीजे – सिर्फ 15 दिनों में 1.33 लाख किसानों को मॉडल रेट का अंतर (233 करोड़ रुपये) सीधे खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने पर गंभीर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। बच्चों के लिए मिशन वात्सल्य योजना को मंजूरी मिली। प्रदेश के 33,246 जरूरतमंद बच्चों को हर माह 4000 रुपये दिए जाएंगे। इसमें 60% केंद्र और 40% राज्य सरकार का हिस्सा होगा। Sehore Temperature Today : सीहोर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, अब और बढ़ेगी ठंड सामाजिक न्याय विभाग की सोशल इंपैक्ट बॉन्ड योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन और पद सृजन पर 59.4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को भव्य बनाने के लिए साधु-संतों, जिला प्रशासन और स्थानीय किसानों के सुझाव लेकर ही लैंड पुलिंग की जाएगी। कोई भी फैसला जबरदस्ती नहीं होगा।

Sehore News : बाप- बेटे से मारपीट करने को लेकर जाटव समाज में आक्रोश, एसपी कार्यालय में नारेबाजी

Sehore News

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को खुलेआम गुंडागर्दी का शर्मनाक मामला सामने आया। टेंट कारोबारी युवक प्रवेश परिहार और उनके पिता हरिसिंह परिहार को पहले सड़क पर बदमाशों ने पीटा। जब दोनों इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो वहीं पर फिर हमला हुआ – वो भी पुलिस सिपाही के सामने। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी बेखौफ होकर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट हमलावरों में दीपक परमार, भानु राठौर और नवीन राठौर शामिल थे। थाना कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। पुलिस ने दीपक परमार और नवीन राठौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी भानु राठौर अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना से गुस्साए जाटव समाज के सैकड़ों लोग SP कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने फरार आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और मामले में SC-ST एक्ट सहित सख्त धाराएं लगाने की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत को ज्ञापन सौंपा। Sehore News : सीहोर में वोटर लिस्ट रिवीजन समस्या, 2003 की 21 साल पुरानी सूची में नाम ढूंढना नामुमकिन एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने कहा, “मामले में धाराएं बढ़ा दी गई हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।” प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 24-48 घंटे में भानु राठौर को नहीं पकड़ा गया तो पूरा समाज भोपाल CM हाउस के सामने धरना देगा।

Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट

Raisen Bharatiya Mazdoor Sangh stages protest

Raisen News : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले में मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ (BMS) की जिला इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। 47 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, संविदा शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मचारी और अन्य कर्मचारी सड़क पर उतरे। धरना कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पंडाल लगाकर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह को सौंपा। Sehore News : सीहोर में वोटर लिस्ट रिवीजन समस्या, 2003 की 21 साल पुरानी सूची में नाम ढूंढना नामुमकिन संघ के संभागीय सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत, जिला मंत्री अरविंद सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह भदौरिया, किशोर सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, बसंत प्रजापति, ओमप्रकाश मेवाड़ा, अजय कौरव, गोपाल साहू, पेंशन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल सोनी, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शरद द्विवेदी और सूर्य प्रकाश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। Sehore Temperature Today : सीहोर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, अब और बढ़ेगी ठंड मुख्य मांगें इस प्रकार हैं: असंगठित मजदूरों के लिए हर नगरीय क्षेत्र में छायादार शेड, शौचालय और पीने का पानी की सुविधा तुरंत शुरू की जाए। श्रमिक योजनाओं की जानकारी के लिए दीवार लेखन फिर से शुरू हो। फैक्ट्री अधिनियम 1948 के तहत निर्धारित समय से ज्यादा काम न लिया जाए, ओवरटाइम पर अलग मजदूरी दी जाए। न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 को सख्ती से लागू किया जाए और जिला अधिकारी औचक निरीक्षण करें। Pipariya News : पिपरिया स्टेशन का ऐतिहासिक ‘डगडगा’ पुल तोड़ने का काम तेज, बनेगा नया एस्केलेटर वाला FOB शासकीय-अर्द्धशासकीय विभागों में हर माह की 5 तारीख तक वेतन अनिवार्य हो। संविदा शिक्षकों, अध्यापक संवर्ग और सहायक शिक्षकों का शीघ्र नियमितीकरण हो। 12 और 24 वर्ष की क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान के सभी एरियर्स तुरंत दिए जाएं। लंबित अर्जित अवकाश (Earned Leave) के बिलों का तत्काल भुगतान हो। Bhopal Drug Case : भोपाल ड्रग्स कांड में नया खुलासा, अक्सा खान की CDR से मिले 5 संदिग्ध नंबर संघ नेताओं ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं। अगर जल्द अमल नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Sehore News : सीहोर में वोटर लिस्ट रिवीजन समस्या, 2003 की 21 साल पुरानी सूची में नाम ढूंढना नामुमकिन

Sehore SIR News

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शहरी क्षेत्रों में आम मतदाता के लिए 2003 की 21 साल पुरानी मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढना लगभग नामुमकिन हो गया है। राजीव गुजराती ने बताया कि 2003 के बाद से विधानसभा क्षेत्रों, वार्डों और मतदान केंद्रों का कई बार परिसीमन हो चुका है। बूथ नंबर भी बार-बार बदले गए हैं। ऊपर से शहर में करीब 40 प्रतिशत लोग अपना घर बदल चुके हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति पुरानी सूची में अपना नाम कैसे ढूंढ पाएगा? Delhi Bomb Threat : लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में फिर बम की धमकी, दो CRPF स्कूल और साकेत-रोहिणी कोर्ट को भेजे ईमेल सबसे बड़ी दिक्कत बाहर से ब्याह कर आई महिलाओं को हो रही है। उन्हें गणना पत्रक में अपनी पिछली वोटिंग की पूरी जानकारी भरनी पड़ती है। अगर 2003 की सूची में उनका नाम ही नहीं मिल रहा तो वे क्या करें? ससुराल वाले मायके से पुराना वोट नंबर मंगवाएं, जबकि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी यह जानकारी उपलब्ध नहीं है। एक और बड़ी समस्या यह है कि शादीशुदा महिला का नाम पति के नाम से लिंक करने का कोई विकल्प ही नहीं है। सिस्टम में सिर्फ माता-पिता या दादा-दादी के नाम से ही लिंकिंग हो सकती है। Sehore Temperature Today : सीहोर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, अब और बढ़ेगी ठंड मजदूर वर्ग के लोग जो एक जगह से दूसरी जगह काम की तलाश में घूमते रहते हैं, उनका डाटा भी आसानी से नहीं मिल पा रहा। कई बीएलओ ऐसे फॉर्म भरकर अपने पास रख रहे हैं, क्योंकि ऐप में अपलोड ही नहीं हो पा रहा। वजह है निर्वाचन विभाग की वेबसाइट और मोबाइल ऐप का बहुत धीमा चलना। 2003 वाली मैपिंग करने में घंटों लग जा रहे हैं। Bhopal News : नहीं चलेंगी जोधपुर-भोपाल और जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, जानिए क्या है मामला कांग्रेस नेता ने मांग की है कि चुनाव आयोग तुरंत इस व्यवस्था को सरल बनाए। या तो नई तकनीकी व्यवस्था की जाए या फिर पुराने नाम की मैपिंग का जिम्मा बीएलओ को ही दे दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये दिक्कतें जल्द दूर नहीं हुईं तो हजारों मतदाता इस बार वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएंगे।

Delhi Bomb Threat : लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में फिर बम की धमकी, दो CRPF स्कूल और साकेत-रोहिणी कोर्ट को भेजे ईमेल

Delhi Bomb Threat

Delhi Bomb Threat : दिल्ली। लाल किला कार बम ब्लास्ट के बाद राष्ट्रीय राजधानी की जगहों चार कोर्ट और दो सैनिक स्कूल को बम की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, ये दो CRPF स्कूल के अलावा तीन बड़ी अदालतों साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, तीस हजारी और पटियाला हाउस कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजे गए ईमेल के जरिए आई, जिसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि अदालतों में विस्फोट हो सकता है। इस धमकी की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया। Sehore Temperature Today : सीहोर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, अब और बढ़ेगी ठंड लाल किले ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या अब 13 हो चुकी है, और इसकी जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंंप दी गई है। एनआईए को शक है कि यह आतंकी मॉड्यूल का काम है, जिसमें अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक इस्तेमाल किए गए। ब्लास्ट के मास्टरमाइंड के तौर पर पुलवामा के एक डॉक्टर उमर नबी भट (उमर मोहम्मद) का नाम सामने आया है, जो संभवतः खुद ही कार में सवार था। जांच में अल फलाह विश्वविद्यालय पर भी नजर टिक गई है, जहां से साजिश रची जाने का दावा किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है, जो एनक्रा (तुर्की) के हैंडलर ‘उकासा’ से संपर्क में थे। Omkareshwar News : ओंकारेश्वर में पहली बार पूर्ण बंद, ममलेश्वर लोक के विरोध में दुकान-होटल-नाव सब बंद, 35 हजार श्रद्धालु हुए परेशान इसी बीच मंगलवार सुबह कोर्ट धमकी ने पूरे सिस्टम को हिला दिया। ईमेल में जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिए जाने से इसे हल्के में नहीं लिया गया। दिल्ली पुलिस के बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस), डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीमें तुरंत साकेत, रोहिणी और पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। साकेत कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया और दो घंटे तक सभी कार्यवाहियां रोक दी गईं। साकेत बार एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट अनिल बसोया ने नोटिस जारी कर सदस्यों को बाहर आने की हिदायत दी। तलाशी के बाद लंच ब्रेक के बाद ही कोर्ट दोबारा शुरू हुआ। रोहिणी और पटियाला हाउस में भी व्यापक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन अभी तक कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। Bhopal News : नहीं चलेंगी जोधपुर-भोपाल और जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, जानिए क्या है मामला खास बात यह है कि लाल किले ब्लास्ट के दूसरे आरोपी की पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को ही पेशी होनी थी। इसलिए पुलिस ने इसे संयोग नहीं माना और सुरक्षा और सख्त कर दी। दिल्ली के अलावा द्वारका कोर्ट और तीस हजारी कोर्ट को भी धमकी मिली, जिससे कुल चार अदालतें प्रभावित हुईं। दो सीआरपीएफ स्कूलों – द्वारका और प्राशांत विहार – को भी बम धमकी के ईमेल मिले, लेकिन वे भी होक्स साबित हुए।

Sehore Temperature Today : सीहोर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, अब और बढ़ेगी ठंड

Sehore Temperature Today

Sehore Temperature Today : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ठंड ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान महज 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी दिन और रात के तापमान में पूरे 20 डिग्री का भारी अंतर देखने को मिला। पिछले एक सप्ताह से लगातार ठंड बढ़ रही है और अब यह कड़ाके की ठंड का रूप ले चुकी है। Omkareshwar News : ओंकारेश्वर में पहली बार पूर्ण बंद, ममलेश्वर लोक के विरोध में दुकान-होटल-नाव सब बंद, 35 हजार श्रद्धालु हुए परेशान शासकीय कृषि महाविद्यालय सीहोर के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस scour. तोमर ने बताया कि पिछले 12 दिनों में मौसम ने पूरी करवट बदल ली है। पहले कभी बारिश हो रही थी, तो कभी हल्की गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन अब साफ मौसम और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने ठंड को तेज कर दिया है। बादल धीरे-धीरे छंट रहे हैं, जिससे रात में धरती की गर्मी तेजी से अंतरिक्ष में चली जाती है। नतीजा यह है कि रात और सुबह के समय तापमान तेजी से गिर रहा है। डॉ. तोमर ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिन और भी ठंडे रहेंगे। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएँ मध्य प्रदेश तक पहुँच रही हैं। नवंबर महीने में ही इतनी ठंड पड़ना यह बताता है कि इस बार सर्दी जल्दी और जोरदार आने वाली है। Harda News : हरदा के दो BLO बने मिसाल, 100% और 83% काम पूरा, 25 जनवरी को राज्यपाल करेंगे राज्य स्तरीय सम्मान जिले के ग्रामीण इलाकों में तो सुबह-शाम कोहरे की चादर भी छाने लगी है। लोग अलाव जलाकर और गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। किसानों को भी सलाह दी जा रही है कि वे रात में फसलों की सिंचाई न करें, क्योंकि बहुत कम तापमान से फसलें खराब हो सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि दिन का तापमान 24-26 डिग्री के आसपास रहेगा।

Omkareshwar News : ओंकारेश्वर में पहली बार पूर्ण बंद, ममलेश्वर लोक के विरोध में दुकान-होटल-नाव सब बंद, 35 हजार श्रद्धालु हुए परेशान

Omkareshwar News

Omkareshwar News : मध्य प्रदेश। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सोमवार को कुछ ऐसा हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ। पूरा शहर सुबह से शाम तक पूरी तरह बंद रहा। ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट के विरोध में स्थानीय लोगों ने तीन दिवसीय ऐच्छिक बंद बुलाया था, और इसका पहला दिन सौ फीसदी सफल रहा। न दुकानें खुलीं, न होटल-रेस्टोरेंट चले, न ऑटो-टैक्सी चली और न ही नर्मदा में नावें चलीं। Harda News : हरदा के दो BLO बने मिसाल, 100% और 83% काम पूरा, 25 जनवरी को राज्यपाल करेंगे राज्य स्तरीय सम्मान सोमवार को ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए करीब 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन उन्हें भारी परेशानी हुई। नए बस स्टैंड से मंदिर तक दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। न प्रसादी मिली, न चाय-नाश्ता और न ही भोजन। ठहरने की जगह भी नहीं मिली क्योंकि सारे लॉज-होटल बंद थे। सिर्फ मंदिर परिसर के अंदर के स्टॉल और प्रसादालय से ही कुछ लोगों को प्रसाद और खाना मिल सका। बहुत से भक्त बिना पूजन सामग्री के ही दर्शन करके लौट गए। ब्रह्मपुरी घाट, झूला पुल, नागर घाट, जेपी चौक सब सूने रहे। लोगों की मांग है कि 120 करोड़ रुपये का ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट मूल जगह से हटाकर कहीं और बनाया जाए। इस प्रोजेक्ट में 189 मकान, 184 दुकानें, 10 आश्रम, 15 गेस्ट हाउस और कई प्राचीन मंदिर-मठ प्रभावित हो रहे हैं। खास बात यह है कि 1954 के सरकारी रिकॉर्ड में ब्रह्मपुरी को ओंकारेश्वर की सबसे पुरानी बस्ती बताया गया है। स्थानीय लोग इसे बचाना चाहते हैं। Pipariya News : पिपरिया स्टेशन का ऐतिहासिक ‘डगडगा’ पुल तोड़ने का काम तेज, बनेगा नया एस्केलेटर वाला FOB ममलेश्वर लोक में शिखर दर्शन दीर्घा, भक्ति मार्ग, शिवपुराण की मूर्तियां, रेवा दर्शन प्रांगण, विंध्य वाटिका और डिजिटल संस्कृति केंद्र बनने हैं। यह उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारी का हिस्सा है और दिसंबर 2027 तक पूरा करना है। इसके लिए 4.6 हेक्टेयर जमीन चाहिए, जिसमें ब्रह्मपुरी घाट रोड से जूना अखाड़ा तक के सारे पक्के मकान-दुकानें हटाई जाएंगी। इससे पहले विरोधी प्रतिनिधि मंडल विधायक नारायण पटेल के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मिल चुका है। मांगें पूरी न होने पर तीन दिन का बंद बुलाया गया। पहला दिन पूरी तरह असरदार रहा। अब मंगलवार और बुधवार को भी बंद रहेगा। Vidisha News : करीला धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, 15 घायल खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि प्रशासन बातचीत कर रहा है। एडीएम और पुनासा एसडीएम लोगों से बंद खत्म करने की अपील कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। देखना यह है कि अगले दो दिन में कोई हल निकलता है या तीर्थनगरी में सन्नाटा और दो दिन बना रहेगा।

Harda News : हरदा के दो BLO बने मिसाल, 100% और 83% काम पूरा, 25 जनवरी को राज्यपाल करेंगे राज्य स्तरीय सम्मान

Harda News

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले में चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) में दो बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने बेहतरीन प्रदर्शन करके पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ हंस कुमार दिलारे ने तो अपना सारा काम शत-प्रतिशत पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया, जबकि हरदा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ लोकेश बिश्नोई ने 83.64 प्रतिशत काम समय से पहले ही पूरा कर लिया। Pipariya News : पिपरिया स्टेशन का ऐतिहासिक ‘डगडगा’ पुल तोड़ने का काम तेज, बनेगा नया एस्केलेटर वाला FOB हंस कुमार दिलारे टिमरनी विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 68 (ग्राम खरतलाय) के बीएलओ हैं। उन्होंने सोमवार शाम तक अपना पूरा कार्य 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया। दूसरी तरफ हरदा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 28 (छिड़गांव) के बीएलओ लोकेश बिश्नोई ने भी सोमवार शाम तक 83.64 प्रतिशत कार्य पूरा कर सबको चौंका दिया। सोमवार शाम को मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इन दोनों बीएलओ की जमकर तारीफ की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उनके समर्पण और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा हैं। हरदा के उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने भी दोनों को बधाई दी और उनके कार्य की सराहना की। Bhopal News : नहीं चलेंगी जोधपुर-भोपाल और जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, जानिए क्या है मामला सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इन दोनों बीएलओ को आगामी 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भोपाल में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो भी बीएलओ और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) इस अभियान में शत-प्रतिशत या सबसे बेहतरीन कार्य करेंगे, उन्हें राज्यपाल के हाथों सम्मान मिलेगा। Betul News : आदिवासी छात्राओं कलेक्ट्रेट पर धरना, खराब खाना, इल्ली वाली रोटी और अधीक्षक के व्यवहार से परेशान हरदा जिले में यह अभियान पहले उन मतदान केंद्रों से शुरू किया गया था, जहां मतदाताओं की संख्या कम थी। इसका मकसद था कि छोटे केंद्रों पर जल्दी काम पूरा हो जाए और बाकी बड़े केंद्रों पर भी गति मिले। इस रणनीति का असर साफ दिख रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय का कहना है कि दोनों बीएलओ ने दिन-रात मेहनत करके अपने क्षेत्र के हर मतदाता तक पहुंच बनाई और उनकी जानकारी को सही किया।

Pipariya News : पिपरिया स्टेशन का ऐतिहासिक ‘डगडगा’ पुल तोड़ने का काम तेज, बनेगा नया एस्केलेटर वाला FOB

foot over bridge demolition

Pipariya News : पिपरिया। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित पिपरिया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा बदलाव हो रहा है। यहां का पुराना फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), जो अंग्रेजों के समय का साक्षी है, अब धीरे-धीरे इतिहास बनने की कगार पर है। सोमवार से इस ब्रिज को तोड़ने का काम जोरों पर है। मजदूरों ने पुल के सेट हटा दिए हैं और नट-बोल्ट खोलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मौके पर एक विशाल क्रेन भी तैनात कर दी गई है, जो पूरे काम को आसान बनाएगी। रेलवे इंजीनियरों के मुताबिक, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैक पर ब्लॉक मिलने के बाद यह काम एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। Bhopal News : नहीं चलेंगी जोधपुर-भोपाल और जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, जानिए क्या है मामला रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंद्र मौलेश्वर ने बताया कि ब्रिज के नट-बोल्ट को सावधानी से खोला जा रहा है। उसके बाद क्रेन की सहायता से पूरे ढांचे को हटाया जाएगा। ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा बरकरार रखने के लिए इटारसी छोर पर बना दूसरा फुट ब्रिज पूरी तरह से सक्रिय है। इससे प्लेटफॉर्म्स के बीच आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी है। पुराने ब्रिज को पूरी तरह हटाने के बाद ही नया निर्माण शुरू होगा, जो यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा। यह नया फुट ओवर ब्रिज आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एस्केलेटर और लिफ्ट लगाई जाएंगी, ताकि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आसानी से ऊपर-नीचे आ-जा सकें। ब्रिज की चौड़ाई 12 मीटर होगी, जो पचमढ़ी छोर को शहर की ओर और सभी प्लेटफॉर्म्स को आपस में जोड़ेगा। Vidisha News : करीला धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, 15 घायल यह काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा है, जिसमें पिपरिया स्टेशन पर कुल 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में इस योजना की आधारशिला रखी थी, जिसके बाद से विकास कार्य तेज हो गए हैं। यह ब्रिज करीब 100 साल पुराना है। रेलवे के पुराने रिकॉर्ड्स के अनुसार, इसका निर्माण 1925 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान किया गया था। खास तौर पर पचमढ़ी घूमने आने वाले पर्यटकों और यात्रियों की सुविधा के लिए इसे स्टेशन के साथ जोड़ा गया था। स्थानीय लोग इसे प्यार से ‘डगडगा’ पुल कहते थे। Bhopal Drug Case : भोपाल ड्रग्स कांड में नया खुलासा, अक्सा खान की CDR से मिले 5 संदिग्ध नंबर यह पुल इतवारा बाजार, पचमढ़ी रोड और मंगलवारा बाजार से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही का मुख्य रास्ता था। अब इसकी विदाई पर शहर के बुजुर्गों का दिल टूट रहा है। वे पुरानी यादें ताजा कर भावुक हो जाते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों की स्थिति चेक करें। NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन से ताजा अपडेट लें। इस विकास से पिपरिया स्टेशन न सिर्फ सुरक्षित बनेगा, बल्कि पर्यटकों के लिए और आकर्षक भी हो जाएगा। कुल मिलाकर, पुराने का अंत नये का आगमन ला रहा है।

Bhopal News : नहीं चलेंगी जोधपुर-भोपाल और जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, जानिए क्या है मामला

Bhopal News

Bhopal News : भोपाल। जयपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का बड़ा काम तेजी से चल रहा है। स्टेशन यार्ड में नया एयर कंकर्स (वाशेबल एप्रन और कोचिंग पिट लाइन) बनाया जा रहा है, जिसके कारण कई प्लेटफॉर्म और लाइनें कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगी। इस निर्माण कार्य का सीधा असर ट्रेनों के आने-जाने पर पड़ा है। Vidisha News : करीला धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, 15 घायल पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने ऐलान किया है कि जयपुर स्टेशन के इस काम की वजह से दो महत्वपूर्ण ट्रेनों की एक-एक ट्रिप पूरी तरह रद्द कर दी गई है। ये ट्रेनें हैं – भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस और भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस। रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची इस प्रकार है: ट्रेन नंबर 14813 जोधपुर से भोपाल एक्सप्रेस – 23 नवंबर 2025 को रद्द ट्रेन नंबर 14814 भोपाल से जोधपुर एक्सप्रेस – 24 नवंबर 2025 को रद्द ट्रेन नंबर 19711 जयपुर से भोपाल एक्सप्रेस – 23 नवंबर 2025 को रद्द ट्रेन नंबर 19712 भोपाल से जयपुर एक्सप्रेस – 24 नवंबर 2025 को रद्द रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ये रद्दीकरण सिर्फ एक-एक दिन के लिए हैं। उसके बाद ये ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित समय पर चलने लगेंगी। लेकिन यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की तारीख से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। Rajgarh News : 12 साल से बाल विवाह रोकने वाले युवा मनीष दांगी का सम्मान, 300 से ज्यादा शादियां रुकवाई रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए निम्न तरीकों से जानकारी हासिल करें: भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in NTES (National Train Enquiry System) मोबाइल ऐप 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर MP News : भोपाल- होशंगाबाद रोड पर खौफनाक हादसा, सड़क पर दौड़ती बस के निकले दोनों पिछले पहिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने या स्टेशन आने से पहले ट्रेन चल रही है या नहीं, इसकी पुष्टि जरूर कर लें। अगर टिकट पहले से बुक है तो रेलवे पूर्ण रिफंड की सुविधा भी दे रहा है।