MP News : SIR में लापरवाही करने पर बड़ी कार्रवाई, डोर-टू-डोर सर्वे में नहीं पहुंचे बीएलओ, कलेक्टर ने किया बर्खास्त

MP News : भोपाल। शहर में मंगलवार से वोटर लिस्ट की गहन जांच शुरू हो गई है। इसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कहा जा रहा है। पहले ही दिन कलेक्टर से लेकर एसडीएम, तहसीलदार और बीएलओ घर-घर पहुंचे। वे मतदाताओं को फॉर्म बांटने लगे। लापरवाही करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। बर्खास्त कर्मचारी का नाम प्रशांत दुबे है। वह सहायक ग्रेड-3 हैं और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ नंबर 150 पर लगी थी। मंगलवार को वे काम पर नहीं आए। इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। MP News : SIR में लापरवाही करने पर बड़ी कार्रवाई, डोर-टू-डोर सर्वे में नहीं पहुंचे बीएलओ, कलेक्टर ने किया बर्खास्त कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसे और कर्मचारियों की सूची बन रही है। जो इस काम में ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। भोपाल जिले में कुल 21 लाख मतदाता हैं। इनकी लिस्ट को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य है। इस काम के लिए 2029 बीएलओ और 250 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। वे घर-घर जाकर फॉर्म देंगे। मतदाता इसे भरकर लौटाएंगे। यह प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। हर बीएलओ को तीन बार घर जाना होगा। वे ‘गणना पत्रक’ देंगे। यह दो कॉपी में होगा। एक मतदाता रखेंगे, दूसरी बीएलओ के पास रहेगी। कलेक्टर सिंह खुद हुजूर विधानसभा के कई बूथों पर गए। उन्होंने मतदाताओं से फॉर्म भरवाए। बुधवार को भी यह काम जारी रहेगा। सभी एसडीएम और तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि पहले पांच-छह दिन फॉर्म बांटे जाएंगे। फिर इन्हें इकट्ठा किया जाएगा। इसके लिए अलग टीम बनाई गई है। Bhopal News : डिस्पोजल कप में चाय-कॉफ़ी पीना जानलेवा, हो सकता है कैंसर, इस स्टडी में हुए चौकानें वाले खुलासे यह सर्वे 2003 के बाद पहली बार हो रहा है। जिनके नाम 2003 की लिस्ट में नहीं थे, लेकिन अब हैं, उन्हें बताना होगा। परिवार में 2003 में किसका नाम था, यह जानकारी देनी होगी। बीएलओ फॉर्म की जांच करेंगे। सही पाए जाने पर ही नाम जोड़ा जाएगा। मतदाताओं से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। सिर्फ गणना पत्रक से सत्यापन होगा। इसमें नाम, पता, उम्र और ईपीआईसी नंबर भरना होगा। अगर परिवार में कोई मर चुका है या कहीं शिफ्ट हो गया है, यह बताना जरूरी है। ऐसे मामलों में एसडीएम नोटिस देकर दस्तावेज मांग सकते हैं। Betul News : भुट्टे लाते समय अचानक पलटा ट्रैक्टर, ड्राईवर को सिर और सीने में लगी चोट, दर्दनाक मौत कलेक्टर ने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। यह अभियान मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए है। सभी से सहयोग की अपील की गई है।