MP News : इंदौर होलकर साइंस कॉलेज के दो छात्रों पर FIR, परीक्षा टालने के लिए फैलाई प्रिंसिपल की मौत की फर्जी खबर

MP News

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में होलकर साइंस कॉलेज के दो छात्रों ने ऐसा कारनामा किया, जिसने शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया। भवरकुआं थाना क्षेत्र के इस कॉलेज में बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र हिमांशु जायसवाल और मयंक कछावा ने सीसीई (कंटीन्यूअस क्लास एग्जामिनेशन) परीक्षा टालने के लिए फर्जीवाड़ा रचा। MP Viral Video : उज्जैन में अतिथि शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल, स्टूडेंट्स को पाइप से पीटने से थे नाराज बताया जा रहा है कि, उन्होंने कॉलेज के लेटरहेड पर प्राचार्या डॉ. अनामिका जैन की मौत का झूठा नोटिस बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नोटिस में लिखा था कि प्राचार्या का निधन होने से 15-16 अक्टूबर की परीक्षाएं रद्द हैं। इस हरकत से कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्या ने भवरकुआं थाने में शिकायत की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दोनों छात्रों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना 14 अक्टूबर की रात की है। छात्रों ने डिजिटल लेटरहेड बनाकर फर्जी संदेश फैलाया। व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर यह खबर जंगल की आग की तरह फैली। कॉलेज स्टाफ और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोग प्राचार्या के घर पहुंच गए। शोक जताने वालों का तांता लग गया। MP News : माइनिंग रैंकिंग में एमपी टॉप पर, खनन मंत्रालय की स्टेट रैंकिंग में मध्यप्रदेश को मिली उपलब्धि एक छात्र नागेश ने प्राचार्या को फोन किया। तब जाकर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। डॉ. अनामिका जैन ने कहा, “इस झूठ ने मुझे मानसिक तनाव दिया। परिवार और कॉलेज में भ्रम फैला। इसलिए पुलिस में शिकायत की।” एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया, “छात्रों ने कॉलेज लेटरहेड का दुरुपयोग किया। फर्जी नोटिस से शैक्षणिक माहौल खराब किया। BNS धाराओं में केस दर्ज है।” पुलिस मोबाइल और सोशल अकाउंट्स की जांच कर रही। Army Camp Attack : आर्मी कैंप पर देर रात गोलीबारी से बड़ा हमला, ग्रेनेड हममें में सेना के तीन जवान गंभीर घायल कॉलेज ने दोनों छात्रों को 60 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। होलकर साइंस कॉलेज की 135 साल पुरानी साख पर यह दाग लगा। पहले भी यहां अनुशासनहीनता की घटनाएं हो चुकी हैं। यह मामला सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को उजागर करता है।

MP Viral Video : उज्जैन में अतिथि शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल, स्टूडेंट्स को पाइप से पीटने से थे नाराज

MP Viral Video

MP Viral Video : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खरसौदकला गांव में एक हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिथि शिक्षक ने 26 छात्र-छात्राओं को पाइप से बेरहमी से पीट दिया। मामला इतना गंभीर हो गया कि ग्रामीणों ने गुरुवार को शिक्षक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी शिक्षक सादिक शेख पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। MP News : माइनिंग रैंकिंग में एमपी टॉप पर, खनन मंत्रालय की स्टेट रैंकिंग में मध्यप्रदेश को मिली उपलब्धि घटना मंगलवार को शुरू हुई। 10वीं कक्षा के पेपर के दौरान शिक्षक सादिक शेख क्लास से बाहर चले गए। कुछ बच्चों ने मौका देखकर कॉपी निकाल ली। नकल शुरू हो गई। बुधवार को यह बात शिक्षक को पता चली। गुस्से में उन्होंने पूरे क्लास के 26 बच्चों को पाइप से पीटा। दो बच्चों के पैरों पर सूजन आ गई। दर्द से तड़पते बच्चों की चीखें गांव में फैल गईं। परिजनों ने सुना तो आग बबूला हो गए। गुरुवार को ग्रामीण स्कूल पहुंचे। उन्होंने सादिक शेख को घेर लिया। पहले गालियां दीं। फिर लाठियों से पीटा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़ शिक्षक को घेरकर मार रही। उसके कपड़े फट गए। Indore Kinnar Suicide : नंदलालपुरा सभी किन्नर का होगा मेडिकल टेस्ट, चार महीने पहले बनी SIT ने अब तक तक नहीं लिए किसी के बयान थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से बचाकर शिक्षक को अलग किया। शाम तक किसी ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन बच्चों की पिटाई पर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलते ही जांच टीम भेजी गई। “शिक्षक का व्यवहार अस्वीकार्य है। सख्त कार्रवाई होगी। बच्चों की सुरक्षा सबसे ऊपर है।” दो घायल बच्चों का इलाज चल रहा। Rajgarh News : दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, बिना पर्चे MTP किट बेचने पर 12 स्टोर्स को नोटिस ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर शिक्षक दोबारा आया तो गांव में घुसने नहीं देंगे। यह घटना स्कूलों में शारीरिक सजा पर सवाल खड़ी कर रही। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है।

MP News : माइनिंग रैंकिंग में एमपी टॉप पर, खनन मंत्रालय की स्टेट रैंकिंग में मध्यप्रदेश को मिली उपलब्धि

MP tops mining rankings

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश ने खनन क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। केंद्र सरकार के खान मंत्रालय ने राज्य खनन तत्परता सूचकांक (SMRI) और राज्य रैंकिंग जारी की। इसमें मध्य प्रदेश श्रेणी ए में प्रथम स्थान पर रहा। यह उपलब्धि राज्य के खनन सुधारों को मजबूत करने का प्रमाण है। सूचकांक की घोषणा केंद्रीय बजट 2025-26 में हुई थी। अब राज्य को नीलामी, पट्टा संचालन और सतत खनन में अग्रणी माना जा रहा है। Indore Kinnar Suicide : नंदलालपुरा सभी किन्नर का होगा मेडिकल टेस्ट, चार महीने पहले बनी SIT ने अब तक तक नहीं लिए किसी के बयान राज्यों को खनिज भंडार के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया। श्रेणी ए में खनिज समृद्ध राज्य हैं। यहां मध्य प्रदेश पहले, राजस्थान दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर। श्रेणी बी में गोवा, उत्तर प्रदेश और असम शीर्ष पर। श्रेणी सी में पंजाब, उत्तराखंड और त्रिपुरा ने टॉप तीन हासिल किया। सूचकांक में नीलामी प्रक्रिया, पट्टों का तेज संचालन, अन्वेषण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मानक जांचे गए। मध्य प्रदेश ने इनमें बेहतर प्रदर्शन किया। राज्य खनिज नीलामी में देशभर में नंबर एक बन चुका है। बड़े पैमाने पर खनिज ब्लॉकों की नीलामी से पहला स्थान मिला। हाल ही में क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी में केंद्र की नीति को सबसे पहले लागू किया। Rajgarh News : दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, बिना पर्चे MTP किट बेचने पर 12 स्टोर्स को नोटिस भारत सरकार ने सबसे ज्यादा ब्लॉकों की नीलामी के लिए सम्मान दिया। राज्य सरकार के सुधार, आधुनिकीकरण और सतत विकास के प्रयास सफल साबित हुए। इससे रोजगार बढ़ा। राजस्व में वृद्धि हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के खनन कर्मियों की मेहनत का फल है। आगे सतत खनन पर फोकस रहेगा। खान मंत्रालय ने कहा कि सूचकांक से राज्य स्तर पर सुधार तेज होंगे। मध्य प्रदेश जैसे राज्य दूसरों के लिए उदाहरण बनेंगे। यह रैंकिंग खनन क्षेत्र को मजबूत करने का नया कदम है। राज्य अब निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनेगा।

Indore Kinnar Suicide : नंदलालपुरा सभी किन्नर का होगा मेडिकल टेस्ट, चार महीने पहले बनी SIT ने अब तक तक नहीं लिए किसी के बयान

Indore Kinnar Suicide

Indore Kinnar Suicide : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के नंदलालपुरा इलाके में किन्नरों के दो गुटों के बीच पुराना विवाद अब जानलेवा रंग ले चुका है। मंगलवार रात 24 किन्नरों ने एक साथ फिनाइल पी लिया। चार ने आत्मदाह की कोशिश भी की। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी हालत स्थिर है। Indore Kinnar Suicide : नंदलालपुरा सभी किन्नर का होगा मेडिकल टेस्ट, चार महीने पहले बनी SIT ने अब तक तक नहीं लिए किसी के बयान बीजेपी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पलासिया पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। उन्होंने डेरे के सभी किन्नरों के मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट चेक और पंजीकरण की मांग की। साथ ही मालेगांव कनेक्शन, टेरर फंडिंग, धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच पर जोर दिया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सहमति जताई। चार महीने पुरानी SIT पर सवाल उठे। दरअसल, किन्नर सपना हाजी (या सपना गुरु), पायल गुरु और सीमा गुरु के गुटों में गद्दी, संपत्ति और नेग वसूली पर झगड़ा चल रहा। 30 मई 2025 को पायल गुट ने सपना के कमरे का ताला तोड़ा। सामान चुराया। पंढरीनाथ थाने में शिकायत हुई। लेकिन टीआई अजय नायर ने बयान न लेकर 20 दिनों में केस बंद करने का प्रतिवेदन दे दिया। वरिष्ठ अफसरों ने रोका। फिर SIT बनी। लेकिन अफसरों के तबादले के बाद ठंडी पड़ गई। Rajgarh News : दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, बिना पर्चे MTP किट बेचने पर 12 स्टोर्स को नोटिस SIT में ऋषिकेश मीणा (तब डीसीपी), आनंद यादव (एडिशनल डीसीपी), हेमंत चौहान (एसीपी सराफा) और पंढरीनाथ टीआई शामिल थे। मीणा और यादव के ट्रांसफर के बाद जांच रुकी। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि SIT ने बयान तक न लिए। निजी जानकारी दी गई, लेकिन अमल नहीं। प्रतिनिधिमंडल में सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा थे। उन्होंने 45 मिनट कमिश्नर से बात की। कहा कि किन्नरों के व्यवहार से त्योहारों में जनता परेशान। रात की घटना से शहर की फिजा बिगड़ी। सख्त कार्रवाई जरूरी। प्रतिनिधिमंडल ने गंभीर आरोप लगाए। कहा कि डेरे में गर्म सरियों से किन्नरों को जलाया जा रहा। HIV संक्रमण फैलाया जा रहा। इसके सबूत हैं। नेग वसूली में धमकी दी जाती। मकान-दुकान मुहूर्त पर जबरन पैसे मांगे जाते। मालेगांव कनेक्शन, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन चेक करने को कहा। Army Camp Attack : आर्मी कैंप पर देर रात गोलीबारी से बड़ा हमला, ग्रेनेड हममें में सेना के तीन जवान गंभीर घायल कमिश्नर ने एक आईपीएस को जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस ने सपना गुरु को हिरासत में लिया। राजा हाशमी, अक्षय कुमार और पंकज जैन की तलाश है। हाल ही में एक किन्नर ने इन मीडियाकर्मियों पर रेप का आरोप लगाया। विवाद की जड़ 150-200 करोड़ की संपत्ति है। आलीशान मकान, गाड़ियां, ज्वेलरी। मुख्य गुरु की मौत के बाद गद्दी पर पायल को बिठाया। सपना को निकाला। धर्मांतरण के आरोप भी। पुलिस ने चक्काजाम रोका। एमआर-10 पर फोर्स तैनात है। किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने भी हस्तक्षेप की कोशिश की लेकिन सुलझा नहीं। डीसीपी आनंद कलादगि ने कहा कि, जांच तेज कर दी गई है। सभी के बयान लेंगे, फिलहाल स्थिति नियंत्रित है।

Army Camp Attack : आर्मी कैंप पर देर रात गोलीबारी से बड़ा हमला, ग्रेनेड हममें में सेना के तीन जवान गंभीर घायल

Army Camp Attack

Army Camp Attack : असम। गुरूवार देर रात आर्मी कैम्प पर तेज गोलीबारी के साथ ग्रेनेड बम से हमला हुआ है। इस हादसे में सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथार क्षेत्र में हुआ है। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। Rajgarh News : दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, बिना पर्चे MTP किट बेचने पर 12 स्टोर्स को नोटिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, आधी रात को काकोपाथार आर्मी कैंप के पास भारतीय सेना की 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप पर ग्रेनेड फेंके गए। सुरक्षा स्रोतों के अनुसार, धमाके में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी। हमलावरों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक ट्रक बाद में पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश के तेंगापानी क्षेत्र में परित्यक्त अवस्था में बरामद कर लिया गया। MP Fertilizer Crisis : सीहोर में रातभर लाइनों की जद्दोजहद, किसानों का गुस्सा फूटा , बोले – खाद नहीं तो जहर दे दो वाहन में ग्रेनेड के अवशेष और हथियारों के निशान मिले हैं, जो जांच का केंद्र बने हुए हैं। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शुरुआती संदेह उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) यानी ULFA(I) की ओर जाता है।